अगस्तावेस्टलैंड : मेरी सबसे अपील है तिल का ताड़ बनाने की जरूरत नहीं- राज्यसभा में रामगोपाल

ramgopal-yadav_650x400_61462354738नई दिल्ली: संसद में आज अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे को लेकर चर्चा हो रही है। राज्यसभा में बीजेपी सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा है कि यह विषय गंभीर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने रक्षा सौदों के मामले में अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि देश को सैनिकों पर गर्व है।

अगस्तावेस्टलैंड सौदे पर यादव ने कहा कि 1999 में हेलीकॉप्टर को बदलने की कवायद शुरू हुई और यह जरूरी था। ऊंची उड़ान वाले चॉपर की आवश्यकता थी। एनडीए की सरकार के समय यह ध्यान रखा गया कि सिंगल वेंडर सिस्टम नहीं होना चाहिए। सरकार बदली कि मार्च 2005 में तीन चीजें बदल गईं। 13 सितंबर 2013 को कैग ने कहा था कि एक बदलाव की वजह से बाद में केवल एक ही कंपनी रेस में रह गई। यह बदलाव केबिन की हाइट से जुड़ा था।

8 हेलीकॉप्टर खरीदने की बात की थी लेकिन डील 12 की हुई
यादव ने कैग रिपोर्ट का हवाला देकर कहा कि कंपनी के लिए दरवाजा खोलने की लिहाज से और बदलाव किए गए। परीक्षण जो यहां होना था वह भी बाहर ही किया गया। फील्ड टेस्ट भी दूसरे हेलीकॉप्टर के किए गए।  चॉपर की कीमत पर कैग ने सवाल उठाए। रिपोर्ट कहती है कि दाम जो होने चाहिए थे उससे छह गुना ज्यादा दाम तय किए गए। वारंटी की शर्तों में भी बदलाव किए गए, जो कंपनी के हिसाब से बदले गए। यादव ने कहा कि आठ खरीदने की बात हुई, लेकिन 12 हेलीकॉप्टर की डील की गई।रक्षा उत्पादों की खरीद पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा कि 66 सालों में हम आत्मनिर्भर नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि आखिर खरीद में भी पारदर्शी प्रणाली क्यों नहीं आ पाई। उन्होंने प्रश्न किया कि आखिर कैग की रिपोर्ट के बाद भी यूपीए सरकार ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

सोनिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं : सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका इस सौदे से कोई लेना-देना नहीं था। आखिर सरकार के पास सीबीआई, ईडी आदि संस्थाएं हैं, फिर क्यों नहीं सब साफ हो रहा है। वीवीआईपी लोगों को नए हेलीकॉप्टर की जरूरत होती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। हमने सीबीआई की जांच करवाई। इटली की कोर्ट के आदेश में फैमिली शब्द त्यागी बंधुओं के लिए प्रयोग में लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह भी साफ नहीं है कि एपी का अर्थ अहमद पटेल है। यह भी प्रोसिक्यूटर ने कहा कि एपी का मतलब अहमद पटेल है।

तिल का ताड़ बनाने की जरूरत नहीं : रामगोपाल यादव
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि कारगिल की लड़ाई में वही बोफोर्स ही काम आया था। अगस्तावेस्टलैंड में जैसे जानकारी सामने आई थी सौदा रद्द कर दिया गया था। मेरी सबसे अपील है कि तिल का ताड़ बनाने की आवश्यकता नहीं है। इससे सैनिकों के मनोबल पर बुरा असर पड़ता है। सरकार सत्ता में मई 2014 से है, आपने क्या कार्रवाई की?

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर कर सकते हैं खुलासा
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर आज अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़े सभी तथ्यों और घटनाक्रम की जानकारी संसद में रखेंगे। दरअसल, कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पर्रिकर पहले जवाब दें कि मोदी सरकार ने अगस्तावेस्टलैंड कंपनी को काली सूची से क्यों ‘हटाया’। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पर्रिकर अपने बयान में कुछ नए खुलासे कर सकते हैं, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का नाम हो सकता है।

सोनिया ने कहा खुलासों का स्वागत है
इस मुद्दे पर बीजेपी के नए खुलासे से जुड़े सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया  ने जवाब दिया, नए खुलासों का स्वागत है।

पीएम मोदी ने की मंत्रियों से मुलाकात
अगस्तावेस्टलैंड के मुद्दे पर संसद में चर्चा को लेकर पीएम मोदी ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों मनोहर पर्रिकर, राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने हमलावर रुख अख्तियार कर रखा है।

अगस्तावेस्टलैंड : मेरी सबसे अपील है तिल का ताड़ बनाने की जरूरत नहीं- राज्यसभा में रामगोपाल Read More

दिल्‍ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; जैश-ए-मोहम्‍मद के 12 संदिग्‍ध पकड़े गए, विस्‍फोटक बरामद

111112-delp-trst-77नई दिल्‍ली : राष्‍ट्रीय राजधानी और देश के अन्‍य शहरों में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंक के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए जैश-ए-मोहम्‍मद के 12 संदिग्‍धों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली में बड़ी आतंकी वारदात की तैयारी थी।

जानकारी के अनुसार, स्पेशल टीम के छापे में 12 संदिग्ध आतंकी पकड़े गए और इनका संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। स्पेशल सेल को आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली और आसपास के राज्यों में छापा मारकर 12 संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्‍य डिवाइस बरामद की गई है। इन संदिग्‍धों के पास से आईईडी भी बरामद की गई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को करीब महीने भर पहले खुफिया इनपुट मिला था कि दिल्ली, एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कुछ संदिग्ध आतंकी घुस चुके हैं। इन्‍हें स्लीपर सेल की ओर से मदद की बात सामने आई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कई जगहों पर छापेमारी कर कुल 12 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली के गोकुलपुरी से 8 और देबबंद से 4 संदिग्‍ध पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, इन आतंकियों की दिल्ली में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश थी। पकड़े गए संदिग्‍धों से फिलहाल पूछताछ जारी है।

 

दिल्‍ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; जैश-ए-मोहम्‍मद के 12 संदिग्‍ध पकड़े गए, विस्‍फोटक बरामद Read More

उत्तराखंडः जंगल में आग लगाने पर 46 पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

fire-shimla_1462199876उत्तराखंड के जंगलों में अचानक इतनी आग कैसे लगी? इस सवाल का जवाब धीरे-धीरे मिलने लगा है। सोमवार को जानबूझकर जंगल में आग लगाने के मामले में 46 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें दो व्यक्तियों को दूसरे प्रांत का बताया जा रहा है। इससे शक की सुई वन माफिया की तरफ घूमने लगी है। हालांकि अपर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने बताया कि आरोपियों का विस्तृत ब्यौरा लिया जा रहा है। जंगलों में आग का सिलसिला शुरू होने के बाद यह चर्चा रही कि आग मानव जनित है।

इस पर कार्रवाई शुरू हुई तो शरारती तत्व पकड़ में आने लगे हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जंगलों में जानबूझकर आग लगाते हुए पाए जाने पर कुल 46 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 1 मामले में एफ आईआर और 45 मामलों में इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानबूझकर आग लगाने वालों के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट की धाराओं में 3 से 7 साल की सजा का प्रावधान है।

इसके अलावा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो व्यक्ति नैनीताल और एक पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया है। नैनीताल में पकड़े गए व्यक्ति पड़ोसी प्रांत के रहने वाले हैं। इनके संबंध में छानबीन की जा रही है। दूसरे प्रांतों के लोगों के पकड़े जाने पर शक की सुई वन माफिया की तरफ घूमने लगी है।

वन माफिया आग की आड़ लेकर जंगलों में अवैध रूप से पेड़ों को काट लेते हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आग से निपटने के बाद विस्तृत जांच कराई जाएगी। वन विभाग का जो अधिकारी, कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी।

Source- अमर उजाला

उत्तराखंडः जंगल में आग लगाने पर 46 पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार Read More

उत्तराखंडः 24 घंटे में 271 जगह धधके जंगल, 232 पर पाया का‌बू

forest-fire_1462121173उत्तराखंड के जंगलों में बीते 24 घंटों के अंदर 271 स्थानों पर आग लगी। हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 232 क्षेत्रों में आग पर काबू पा लिया गया है और 40 स्थानों पर आग अभी लगी है। अपर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि आग खत्म होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाएगा। स्थिति से निपटने को केंद्र सरकार ने छह करोड़ आवंटित किए हैं।

शासन फिलहाल आंकड़ों में आग की घटनाओं के उतार-चढ़ाव से ही खुश है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सोमवार को एक्टिव फायर की संख्या 73 थी और सोमवार को यह 40 हो गई है। आग की स्थिति से केंद्र को अवगत कराया जा रहा है। मुख्य सचिव बराबर पीएमओ से संपर्क में हैं। विभिन्न विभागों के लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को जंगल की आग रोकने के काम में लगाया गया है। इस बार फ ायर वॉचर की संख्या 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार कर दी गई। इसका परिणाम मिलने लगा है।

टीमों के जुटने से पहले की तुलना में अब आग की घटनाओं पर नियंत्रण करने में सफलता मिल रही है। एयरफोर्स के दो एमआई-17 हेलीकाप्टर का उपयोग किया जा रहा है। नैनीताल से 5 और पौड़ी से 3 उड़ानें भरी गईं। अपर मुख्य सचिव ने इस फायर सीजन (15 फ रवरी से 15 जून) का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि इस फायर सीजन में अभी तक कुल 1317 आग की घटनाएं हुई हैं जिनसे 2876 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

 

Source: अमर उजाला

उत्तराखंडः 24 घंटे में 271 जगह धधके जंगल, 232 पर पाया का‌बू Read More

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, एफ 16 लड़ाकू विमान डील पड़ी खटाई में

article-zwrcorshql-1461821147वाशिंगटन। पाकिस्तान को अमेरिका से आठ एफ 16 विमान ख़रीदने के लिए अब पूरा पैसा अपनी जेब से खर्च करना होगा। इसको लेकर अमेरिकी कांग्रेस ने किसी तरह की मदद देने पर रोक लगा दी है। शीर्ष अमेरिकी सांसदों के ओबामा प्रशासन के फैसले पर चिंता करने के बाद से ही यह डील अब खटाई में पड़ गई है।

पाकिस्तान को बड़ा झटका

बीबीसी के मुताबिक, अमरीकी रक्षा विभाग की तरफ़ से जारी एक बयान में बताया गया है कि इन आठ विमानों और उससे जुड़े अन्य उपकरणों की क़ीमत लगभग सत्तर करोड़ डॉलर है। वहीं अब तक ये माना जा रहा था कि इस डील में लगभग 43 करोड़ डॉलर अमरीकी मदद के तहत पाक को मिलता और लगभग 27 करोड़ डॉलर पाक को स्वंय खर्च करने पड़ते।

अमरीकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि ओबामा प्रशासन अब भी पाकिस्तान को एफ 16 बेचने के पक्ष में हे लेकिन उसके लिए अमरीकी पैसा नहीं ख़र्च किया जा सकता। माना जा रहा है कि इस फ़ैसले से एफ़ 16 की बिक्री अब खटाई में पड़ गई है क्योंकि जानकारों के अनुसार पाकिस्तान इसके लिए पूरा पैसा अपनी जेब से नहीं ख़र्च करेगा।

इसके अलावा प्रशासन ने इस साल के लिए पाक के लिए विदेशी सैन्य मदद के तहत दी जाने वाली 74 करोड़ बीस लाख डॉलर की मदद पर पर भी फ़िलहाल रोक लग गई है। यह फैसला तभी बदल सकता है जब कांग्रेस अपना इस पर दोबारा विचार करेगी।

आपको बता दें कि शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने ओबामा से कहा है कि उन्हें पाकिस्तान को एफ 16 विमान देने के फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। सांसदों का मानना था कि पाकिस्तान को दिए जाने वाले यह एयरक्राफ्ट्स का इस्तेमाल आतंकवाद के खात्मे की बजाए भारत के भारत के खिलाफ युद्ध के लिए हो सकता है।

Source: पूरी दुनिया

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, एफ 16 लड़ाकू विमान डील पड़ी खटाई में Read More

उत्तराखंड मामला : सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में केंद्र ने उठाए 8 अहम सवाल

harish-rawat_650x400_41461293707नई दिल्ली: केंद्र ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन खारिज करने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में केंद्र सरकार ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

  1. नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश सही नहीं है और उसे राष्ट्रपति शासन पर सुनवाई का अधिकार नहीं है जोकि मंत्रिमंडल की सलाह और तथ्यों पर लिया गया।
  2. हाईकोर्ट कहता है कि भ्रष्टाचार सहा नहीं जाएगा, लेकिन उसने यह आदेश जारी कर याचिकाकर्ता को राहत दी जिस पर स्टिंग ऑपरेशन में हार्स ट्रेडिंग और घूस के आरोप लगे हैं।
  3. सुप्रीम कोर्ट के बोम्मई जजमेंट के आधार पर हाईकोर्ट के पास राष्ट्रपति शासन पर सुनवाई के लिए सीमित अधिकार हैं, हाईकोर्ट ने इस मामले में अपने अधिकार से बाहर आदेश दिया है, वह राष्ट्रपति के संतुष्ट होने पर फैसला नहीं कर सकता।
  4. हाईकोर्ट मंत्रीमंडल की राष्ट्रपति शासन लगाने की सलाह की सत्यतता और वैद्यता पर सुनवाई नहीं कर सकता
  5. हाईकोर्ट ने 21 अप्रैल को आदेश सुनाया लेकिन लिखित आदेश नहीं दिया
  6. हाईकोर्ट ने यह फैसला हरीश रावत के गलत और छुपाए हुए तथ्यों के आधार पर दिया है, जो गलत है
  7. हाईकोर्ट का यह कहना भी गलत है कि बजट बिल पास नहीं होने पर सरकार नहीं गिरती बल्कि सरकार को इस्तीफा देना होता है। कानून के मुताबिक, बजट बिल के फेल होते ही सरकार गिर जाती है।
  8. हाईकोर्ट ने विधायको की खरीद फरोख्त की स्टिंग पर गौर नहीं किया जबकि यह एक बड़ा आधार है।


हाईकोर्ट का फैसला
इससे पहले गुरुवार को हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि राज्य में 18 मार्च से पहले की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में हरीश रावत एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। 29 अप्रैल को विधानसभा में उनका बहुमत परीक्षण होगा। हाईकोर्ट के फैसले के बाद गुरुवार शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

सुप्रीम कोर्ट आज हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे लगाकर दूसरे पक्ष को नोटिस जारी कर सुनवाई की तारीख दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह सुनवाई सोमवार या बाद में हो सकती है। अभी तक नैनीताल हाईकोर्ट का लिखित आदेश नहीं आया है। सोमवार को आने की संभावना है। सूत्र बता रहे है कि हरीश रावत ने रात 9 बजे कैबिनेट बैठक बुलाकर कई अहम फैसले लिए हैं।

न्याय का मजाक होगा
इससे पूर्व उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिर सख़्त टिप्पणी की। कोर्ट ने पूछा, ‘क्या इस केस में सरकार प्राइवेट पार्टी है? जजों ने पूछा, ‘यदि कल आप राष्ट्रपति शासन हटा लेते हैं और किसी को भी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर देते हैं, तो यह न्याय का मजाक उड़ाना होगा। क्या केंद्र सरकार कोई प्राइवेट पार्टी है?’

नैनीताल हाई कोर्ट की डबल बेंच में चल रही सुनवाई में चीफ़ जस्टिस के एम जोसेफ़ ने केंद्र के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का पक्ष सुनने के दौरान कई सवाल किए। इस मामले के साथ चल रहे 9 बागी विधायकों के मामले में उनके वकील दिनेश द्विवेदी ने कहा कि यह समस्या कांग्रेस से नहीं बल्कि हरीश रावत और स्पीकर के साथ जुड़ी है, क्योंकि सभी 9 विधायक सदस्यता खत्म करने के बावजूद आज भी कांग्रेस के सदस्य हैं।

उत्तराखंड विधानसभा की वर्तमान स्थिति
राष्ट्रपति शासन हटने पर अब कांग्रेस को 29 अप्रैल को बहुमत साबित करना होगा। विधानसभा की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है-

कुल सीटें- 71
कांग्रेस- 36 (9 बागी विधायकों को मिलाकर)
बीजेपी- 27
उत्तराखंड क्रांति दल- 1
निर्दलीय- 3
बीएसपी- 2
बीजेपी निष्कासित- 1
मनोनीत- 1

उत्तराखंड मामला : सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में केंद्र ने उठाए 8 अहम सवाल Read More

यूरोप औऱ ब्रिटेन में रासायनिक तबाही मचाने की तैयारी में है ISIS

isis_56f4ca5210d35ब्रसेल्स : पेरिस और ब्रसेल्स में आतंकी हमले करने के बाद अब आतंकी संगठन आईएसआईएस ब्रिटेन और यूरोप को एक बड़ा आघात देने की तैयारी में है। इस्लामिक स्टेट अब रासायनिक हमले करने की साजिश रच रहा है। नाटो सिक्योरिटी चीफ और यूरोपीय यूनियन ने इस संबंध में चेतावनी दी है।

उनका कहना है कि सीरिया और इराक में एक्टिव आतंकी वेस्टर्न कंट्रीज में बड़ी तबाही करने की फिराक में है। इसके लिए वो बायोलॉजिकल, केमिकल और रेडियोएक्टिव हथियार की सामग्री इकठ्ठी कर रहे है। आईएसआईएस हमलों को अंजाम देने के लिए सिक्युरिटी से बचने के तरीके भी डेवलप कर रहा है।

 

यूरोप औऱ ब्रिटेन में रासायनिक तबाही मचाने की तैयारी में है ISIS Read More

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर

ins_650x400_51461132079नई दिल्ली: नौसेना के डाइविंग शिप आईएनएस निरीक्षक के हेलमेट के अंदर एक 12 इंच की बोतल फटने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे में तीन नौसैनिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक नौसैनिक के पैर का दाहिना हिस्सा काटना पड़ा है और बाकी बचे दोनों नौसैनिक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बोतल में ऑक्सीजन किया जा रहा था चार्ज
बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब ये बोतल में ऑक्सीजन चार्ज किया जा रहा था। ये घटना 16 अप्रैल की है। नौसेना ने पूरे मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्कावयरी के आदेश दे दिए हैं। हादसे के वक्त आईएनेश निशंक विशाखापत्तनम से मुबंई आ रहा था।

भारतीय नौसेना इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब गोताखोरी के लिए इस्तेमाल होने वाली बोतल चार्ज की जा रही थी। यह 12 इंच की आक्सीजन की बोतल होती है जिसे गोताखोर अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी। ‘यह विस्फोट उस समय हुआ जब चालक दल के सदस्य पोत के डेक पर काम कर रहे थे।’

Source-IndiaTV

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर Read More

PM मोदी जून में जा सकते हैं अमेरिका, स्टेट विजिट पर US प्रेसिडेंट ओबामा करेंगे खातिरदारी

109935-480802-modi-obama700newPM Modi may visit US in June, Obama will welcome US President on state visit
नई दिल्ली
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के महीने में अमेरिका जा सकते हैं। मोदी 7-8 जून को अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। द्विपक्षीय वार्ता के लिहाज से उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी पहली बार वाशिंगटन के स्टेट विजिट पर होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मुलाकात को लेकर उत्सुकता जताई है।

स्टेट विजिट दो देशों के बीच रिश्तों की मजबूत को लेकर सबसे अहम माना जाता है। इससे पहले स्टेट विजिट के तौर पर साल 2009 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गए थे। ओबामा ने चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओं का 2011 और शी जिनपिंग का 2015 में स्टेट विजिट के दौरान स्वागत किया था।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह चौथा अमेरिकी दौरा होगा। हालांकि इसके पहले वह संयुक्त राष्ट्र, सिलिकॉन वैली और न्यूक्लियर समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन इस बार उनका दौरा पूरी तरह अमेरिका पर ही फोकस होगा। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से मील का पत्थर साबित हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने दूसरे कार्यकाल के खत्म होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ इसी तरह का दुनिया के कई और नेताओं से भी मिल रहे हैं। गौर हो कि अगले साल जनवरी में ओबामा का बतौर राष्ट्रपति का टर्म खत्म हो रहा है।

Source- Z news

PM मोदी जून में जा सकते हैं अमेरिका, स्टेट विजिट पर US प्रेसिडेंट ओबामा करेंगे खातिरदारी Read More

“सुधा फाउंडेशन के कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच हुआ पास आउट”

1ST-BATCH(1)सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट एंड कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच पास आउट हुआ है जिसमे कुल 15 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमे से प्रिया स्वर्णकार  ने  89% के साथ प्रथम स्थान, स्वर्नांजलि ने 87% के साथ द्वितीय स्थान तथा विश्वजीत मल्लिक ने 80% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया | सभी छात्रों को डायरेक्ट की तरफ से उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाये |

 

कविता वाक्ची

“सुधा फाउंडेशन के कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच हुआ पास आउट” Read More