“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र”

पतंजलि योगशक्तिफार्म के गाँव सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म न.5) के  जय बाबा तारक नाथ धाम में दिनांक  30/03/2016  से प्रातः 5:50 से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से 10  दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र लगाया गया है, जिसमे मुख्य प्रशिक्षक श्रीमान मनोहर सिंह क्वारौली(जिला सह-प्रभारी) एवं श्रीमती दया देवी जी है |

व्यस्थापक बैध, गोविन्द सरकार जी(पतंजलि आरोग्य-स्वदेशी केंद्र, शक्तिफार्म) एवं संचालक बैध दीपंकर रॉय जी है|

इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक दिन सैकड़ो लोग योगाभ्यास करके निरोग रहने का व्रत ले रहे है |

शक्तिफार्म में सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलोजी के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राए भी इस शिविर में सम्मिलित हुए |

 

News Coverage- Direct

“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र” Read More

महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल

शक्तिफार्म के गुरुग्राम में महावारुनी स्नान के शुभ अवसर पर सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल जी ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आये श्री पाल सर्वप्रथम श्री श्री हरिचांद गुरुचांद मंदिर का दर्शन किया उसके बाद मंदिर के अध्यक्ष श्री किरण चाँद बासु एवं समिति सदस्यों से मिले |

मंदिर के सचिव श्री जीतेन्द्र नाथ भुईया ने नारायण पाल जी को बताया कि मंदिर के समस्याओ से अवगत कराया तथा अबतक बीस हज़ार श्रधालुओ ने भंडारा लिया जो अभी भी जारी है तथा अगले दो दिनों तक भंडारा चलता रहेगा|

नारायण पाल जी ने कामना सागर के दर्शन किया तथा मंदिर के विकास  हेतु तथा इस मेले को जिला स्तरीय मेला का दर्जा दिलवाने  हेतु डी.एम. से बात करने की बात कही |

इस अवसर पर उनके साथ राजेश गुप्ता (खन्ना जी), फिल्म और टीवी मशहूर कलाकर दिनेश सहगल और डायरेक्टर-प्रोडूसर चन्दन मेहता भी मौजूद थे |

नारायण पाल जी ने सभी क्षेत्र वासियों का उत्साह वर्धन किया तथा क्षेत्र के एवं मंदिर के विकास की बात कही  तथा बंगाली समुदाय के पूजा पाठ के प्रति समर्पण को बहुत ही सराहा |

महावारुनी महोत्सव श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मनाया जाता है, इस पावन अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है |

आज श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी 204वी जन्मदिवस मनाया जा रहा है जिसमे सिर्फ शक्तिफार्म ही नहीं बल्कि सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, किच्छा एवं दिनेशपुर से भारी मात्रा में श्रद्धालु “हरी बोल” के भावपूर्ण स्वरों के साथ पधारे|

News coverage – Anukool Mistri
Edited By- Kavita Vakchi

 

महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल Read More

300 वर्ष पुराने झाड़ी मंदिर से जुड़ी है श्रद्धालुओं की आस्था-शक्तिफार्म सितारगंज

 शिवरात्रि के मौके पर झड़ी गाँव के मंदी में मेला का आयोजन किया गया है |यहाँ हर वर्ष इस मेले का आयोजन शिवरात्रि के मौके पर किया जाता है, यहाँ कवरिये आते है और शिवरात्रि में जल चढ़ाते है | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तो की भीड़ हजारो के हिसाब से यहाँ मौजूद है | कहा जाता है कि शिवरात्रि पर व्रत रख कर झड़ी मंदिर में जल चढ़ाने से भक्त की मनोकमना भोलेनाथ पूर्ण करते है |अभी एक ही ध्वनी से पूरा वातावरण गूँज उठा है ” बोल भोले की बम “

शक्तिफार्म से करीब पांच किलोमीटर दूर बाराकोली रेंज के जंगल में भगवान शिव का पौराणिक झाड़ी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था व उपासना का केंद्र है।
मंदिर के अस्तित्व में आने के कई किस्से हैं। बताया जाता है तब एक ग्वाला गायों को चराने जंगल आता था। एक गाय घने जंगल के झाड़ियों में गायब हो जाती थी और कुछ समय बाद वापस आ जाती है। गोशाला से भी उसी नियत समय पर गायब होकर फिर कुछ समय बाद लौट आती थी। वापस आने पर दूध भी नहीं देती थी। एक दिन पीछा किया तो गाय जंगल के बीच घनी झाड़ियों में जाकर रुक गई।

वहां जाकर देखा तो एक शिवलिंग पर दूध चढ़ा था। तब से ग्रामीणों ने यहां पर शिवलिग की पूजा-अर्चना शुरू कर दी। झाडि़यों में शिवलिग प्रकट होने से भगवान भोलेनाथ का मंदिर झाड़ी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

“हर हर महादेव ”

 

300 वर्ष पुराने झाड़ी मंदिर से जुड़ी है श्रद्धालुओं की आस्था-शक्तिफार्म सितारगंज Read More

“शक्तिफार्म नगर पंचायत में महासंकीर्तन, उमड़ा जन सैलाव”

49f09b67-61dc-4a87-9726-07aa2ab8190b

शक्तिफार्म के नगर पंचायत में अखंड महासंकीर्तन का  शुभारम्भ आज दिनांक 1 मार्च, मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ, यह कलश यात्रा शक्तिफार्म बाज़ार से सुरेंद्रनगर तक बड़े ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ|

कलश यात्रा में शक्तिफार्म के महिलाओ ने बढ़-चढ़ कर सम्मिलित हुए तथा  पुण्य के भागी बने, लोगो में उत्साह देखते ही बन रहा था |

अखंड महासंकीर्तन के शुभारम्भ के सुअवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री माननीय यशपाल आर्य जी, श्री संजीव आर्या,पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल, ग्राम प्रधान किशोर राय(टैगोर नगर), पूर्व प्रधान रवि सरकार(देवनगर), श्री कुंवर शिव वर्धन सिंह तथा वर्तमान चेयरमैन श्री सुकांत ब्रह्म जी आदि पधारे तथा कलश यात्रा में सम्मिलित हो पुण्य के भागी बने |

सभी भक्तगणों के मुख से निकलता राधे-राधे की जयकार से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा|——जय श्री राधे

source by- Anukool and Munnajeet

“शक्तिफार्म नगर पंचायत में महासंकीर्तन, उमड़ा जन सैलाव” Read More

“मा. विजय बहुगुणा जी के प्रयास से सितारगंज क्षेत्र में खोला जा रहा है पुस्तकालय “

मा०विजय बहुगुणा जी ने सितारगंज विधानसभा में लगभग 92.25 लाख रुपए के लागत से एक पुस्तकालय के निर्माण हेतु शासन से धनराशि स्वीकृत कराये है। यह पुस्तकालय ॰आर॰डबल्यू॰एस. द्वारा सितारगंज राजकीय इंटर कॉलेज के समीप बनाया जाएगा।।
क्षेत्र की विद्यार्थियों के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, अब विद्यार्थियों के पढाई के मार्ग सुगम हो जायेगा तथा वो सभी छात्र भी लाभ उठा सकेंगे जो प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है और गरीब परिवार से है |

क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा के  स्तर को ऊपर उठाना जरुरी है और यह शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है जिससे क्षेत्रवासी एवं छात्र बहुत ही प्रसन्न है |

source by- Arun Bairagi 

“मा. विजय बहुगुणा जी के प्रयास से सितारगंज क्षेत्र में खोला जा रहा है पुस्तकालय “ Read More

” ग्रामीणों को मिला भूमिधारी का अधिकार “

bhumidhari2मा.सौरभ बहुगुणा जी के अथक प्रयास से पूरे उत्तराखंड में वर्ग 1ख और वर्ग 4 के ज़मीन की गवर्न्मेंट ऑर्डर(GO)केवीनेट में पास करवाया और वर्ग 1ख और वर्ग 4 के ज़मीन वाले किसान अपनी अपनी ज़मीन वर्ग 1क में दर्ज करवा सकेंगे।।
इस महान कार्य के लिए ग्राम पंचायत हल्दुआ,सवापुर और सरकड़ा के ग्रामवासीओ ने बहुगुणा जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।।

source by- Arun Bairagi (shaktifarm)

” ग्रामीणों को मिला भूमिधारी का अधिकार “ Read More

“सौरभ बहुगुणा जी का प्रयास, क्षेत्र का विकास”

gurugram1 gurugram2

मा.सौरभ बहुगुणा जी के सहयोग से मा.विजय बहुगुणा (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड) जी के कर कमलों से लगभग 1 करोड़ रुपये के लागत से गुरूग्राम (शक्तिफ़ार्म नं.2) में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसानो के खेतों को ज़ोड़ने वाली मुख्य 6 मीटर आर०सी०सी० स्पान पुल का निर्माण करवाया गया है। जिससे सभी क्षेत्र वासी एवं किसान बेहद प्रसन्न दिखाई दिए |
इस कार्य के लिए ग्रामवासियो ने  बहुगुणा परिवार का आभार व्यक्त  किया |

source by- Arun Bairagi

“सौरभ बहुगुणा जी का प्रयास, क्षेत्र का विकास” Read More

स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश

school imageउधम सिंह नगर के ग्राम शहदौरा के सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति,  स्कूल क़े मैदान में भरा हुआ पानी ये समस्या हमेशा की हैं, परन्तु ये न ही किसी जनप्रतिनिधी और न ही किसी अधिकारी को दिखाई देती है, बरसात के दिनों में कई-2 दिनों तक बच्चो को  स्कूल बंद करना पड़ता है जिसका सीधा असर उनके शिक्षा पर पड़ता है |

बात यही तक नहीं है बल्कि मुख्या मार्ग की स्थिति भी दयनीय है , हैरानी की बात तो ये है की लोगो को अपने बच्चो की कोई परवाह नहीं है, और न ही प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है |
शहदौरा से जुडे सभी जनप्रतिनिधियो को शर्म आनी चाहिए कि इतनी छोटी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं कर सके|

शिक्षा के प्रति उनकी लापरवाही का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है |

source by-kavita vakchi

स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश Read More

चैनी धान की तैयारी करते किसान

Rice20-21 फरवरी से ही उत्तराखण्ड के नानकमत्ता क्षेत्र में किसानो ने चैनी धान की तैयारी जोरो-शोरो से शुरू कर दी है, एक तरफ गेहूँ की बालिया निकल रही है तो दूसरी तरफ सरसों की कटाई कर चैनी धान के लिए खेत तैयार कर रहे है किसान |

चैनी धान की फसल 60 दिनों में तैयार हो जाती है जल्दी तैयार होने से किसानो को बरसाती का धान लगाने में काफी राहत मिलती है |

इससे किसानो को अतिरिक्त लाभ भी प्राप्त होता है इस धान को गर्मी का धान भी कहा जाता है इस धान हेतु किसानो को बहुत अधिक परिश्रम जैसे, खाद एवं कीटनाशको की आवश्यकता नही होती तथा पैदावार भी अधिक होती है | 30 कुंतल प्रति एकड़ के हिसाब से निकल जाता है जिससे किसानो को अच्छा मुनाफा हो जाता है |

किसानो की खुशी एवं तरक्की में ही तो देश की तरक्की निहित है |

जय किसान !

source by- charanjeet singh bajwa(Nanakmatta)

चैनी धान की तैयारी करते किसान Read More

शक्तिफार्म के नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ेदान, स्वच्छ भारत अभियान

IMG-20160126-WA006626 जनवरी 2016- गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर सुधा फाऊंडेशन के अंतर्गत (डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट कनेक्ट टु टेक्नोलॉजी )के द्वारा शक्तिफार्म के नगरपालिका क्षेत्र में 10 कूड़ेदान, स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगाएं गये !जिसमें आस-पास के लोगों ने बड़े ही जोर-शोर से सहयोग किया जिसमें शक्तिफार्म के चैयरमेन श्री सुकान्त ब्रह्म तथा अन्य सम्मानीय व्यक्ति भी शामिल हुए जिनमें अरुण मंडल, विशाल राय, देव रॉय, उत्तम मंडल तथा शक्तिफार्म के थाना प्रमुख ने भी सहयोग किया ! इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भी भागीदारी निभाई जिसमे विश्वजीत मल्लिक, श्वेता, साधना, प्रिया स्वर्णकार, अंशु रॉय, रॉय, संगीता प्रमुख थे

शक्तिफार्म के नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ेदान, स्वच्छ भारत अभियान Read More