“SPL क्रिकेट टूर्नामेंट सितारगंज में शामिल हुए फ़िल्मी कलाकार”

indexआज दिनांक 9 जून 2016 ,वृस्पतिवार , सितारगंज के रामलीला मैदान में विगत 1 जून से खेले जा रहे SPL क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैंच सिसैया एवं इस्लाम नगर के बीच खेला गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफी सौरभ शर्मा जी जिन्होंने धूम-2, रब ने बना दी जोड़ी, युवराज एवं कॉमनवेल्थ जैसे राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय डांस कोरियोग्राफ किया, फिल्म डायरेक्टर चंदन मेहता एवं टीवी एवं फिल्म कलाकार दिनेश सहगल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, इन्होने  टूर्नामेंट में आकर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया तथा जनता भी फुले नहीं समाए |

सौरभ शर्मा के कार्यक्रम में प्रवेश करते ही भीड़ उमड़ पड़ी तथा बड़े ही जोरो शोरो से इनका अभिनन्दन किया गया |

मैच आरम्भ होने के कुछ समय बाद अचानक ही मौसम काफी बिगड़ने लगी ,लेकिन खिलाड़ियो का उत्साह इतना अधिक था कि मौसम को भी शान्त होना पड़ा |

इस कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता परिवार द्वारा स्वर्गीय राकेश एवं अनीता गुप्ता जी के याद में कराया गया, जिसमे अभय गुप्ता एवं राजेश गुप्ता जी (खन्ना जी) का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रही | कार्यक्रम में समस्त गुप्ता परिवार सम्मिलित हुए |

कार्यक्रम में चार चाँद तब लग गए जब सितारगंज के पूर्व विधायक माननीय नारायण पल जी भी पधारे तथा खिलाडियों का मनोबल बढाया||

दिनेश सहगल जी द्वारा कहे गये कुछ शब्दों ने जनता का मन मोह लिया, इन्होने खन्ना मूवीज का आभार व्यक्त किया एवं उनके प्रशंसनीय कार्य को खूब सराहा, राजेश गुप्ता (खन्ना जी) के अच्छे एवं मिलनसार व्यक्तित्व की खूब प्रशंसा की, तत्पश्चात राजेश गुप्ता (खन्ना जी) ने अपना परिचय देकर अपनी आने वाली फिल्म “माता पूर्णागिरी” के बारे में बताया तथा इसके लाभ का 40% गरीब कन्याओ के विवाह में लगाने की बात सुनकर जनता अति आनंदित हुए |

जनाग्रह एवं प्रेमवश होकर सौरभ शर्मा ने भी धूम-2 के गाने पर डांस करके प्रोग्राम में धूम मचा दी | कार्यक्रम के मध्य में मौसम खराब होने से कुछ समय की बर्बादी हुई परन्तु कहते है न मजबूत इरादे कभी हार नहीं मानते अन्तः सभी बाधाओं को पर करते हुए सिसैया की टीम ने जीत हासिल की जिनको सम्मान के रूप में सौरभ शर्मा, चन्दन मेहता, दिनेश सहगल एवं खन्ना जी के कर कमलो द्वारा ट्रोफी दी गयी |

दूसरी टीम को भी ट्रोफी एवं सभी खिलाडियो को पुरस्कृत किया गया |

सभी खिलाडियो एवं जनता ने खन्ना जी को उनकी फिल्म के लिए बधाई एवं शुभकामनाये दी |

 

News coverage by: kavita vakchi

“SPL क्रिकेट टूर्नामेंट सितारगंज में शामिल हुए फ़िल्मी कलाकार” Read More

सनराइजर्स बना IPL-9 का ‘सुल्तान’, फाइनल मुकाबले में बैंगलोर ने तीसरी बार चखा हार का कड़वा स्वाद

ipl_146455681320_650x425_053016025137बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को करारी शि‍कस्त दी है. आईपीएल-9 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 8 रनों से हरा दिया. इस रोमांचक मुकाबले में अपनी धुआंधार बैटिंग के लिए पहचानी जाने वाली कोहली सेना वार्नर की टीम के गेंदबाजों की लाइन लेंथ के आगे पस्त दिखी|

हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा. हालांकि इसके जवाब में बैंगलोर ने पारी की शानदार शुरुआत की, लेकिन फिर रॉयल चैलेंजर्स के दिग्गज एक के बाद एक पवेलियन लौटते चले गए और लगातार झटकों से टीम ने लड़खड़ाकर जीत के मुकाम से पहले 200 रनों पर ही घुटने टेक दिए|

दिलचस्प बात यह है कि इस हार के साथ ही बैंगलोर की टीम तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचकर हार का स्वाद चख चुकी है|

सस्ते में निपट गए आरसीबी के सारे दिग्गज
बैंगलोर की टीम से इकबाल अब्दुल्ला 4 रन बनाकर नॉट आउट रहे, जबकि टीम को सातवां झटका जोर्डन के रूप में लगा. वह 3 रन ही जोड़ सके. छठा विकेट स्टुअर्ट बिन्नी का गिरा. वह महज 9 के स्कोर पर रनआउट हो गए. इससे पहले शेन वाटसन और केएल राहुल 11-11 रन बनाकर पवेलियन चले गए. वाटसन रहमान की गेंद पर हेनरिक्स को कैच थमा बैठे|

टीम का तीसरा विकेट विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के रूप में गिरा. वह फाइनल मुकाबले में सस्ते में निपट गए. महज 5 रनों के निजी स्कोर पर बिपुल शर्मा की गेंद पर हेनरिक्स ने ही उनका भी कैच लपक लिया. इससे पहले कप्तान विराट कोहली 54 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे. वह सरन की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 35 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौके जड़े|

हैदराबाद की ओर से कटिंग ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि बिपुल शर्मा, सरन और रहमना को एक-एक विकेट मिला|

कोहली की धीमी शुरुआत, गेल की धुआंधार पारी
कप्तान कोहली ने अन्य दिनों के मुकाबले धीमी शुरुआत की, वहीं दूसरे छोड़ से क्रिस गेल धुआंधार बैटिंग करते रहे. अपनी तूफानी पारी में क्रिस गेल ने 38 गेंदों में 76 रन बनाए. वह कटिंग की गेंद पर बिपुल शर्मा को कैच थमा बैठे. गेल ने 8 छक्के और चार चौके लगाए|

बैंगलोर की टीम ने 9 ओवर में ही 100 का आंकड़ा छू लिया, जबकि 8 ओवर में स्कोर 79 रन था. 11वें ओवर में गेल का विकेट गिरा.13वें ओवर की आखि‍री गेंद पर कोहली का विकेट गिरा. जबकि 14वें ओवर में डिविलियर्स का विकेट गिरा. टीम ने 14 ओवर में 145 रन बना लिए. लगातार झटकों के बीच 16 ओवर की समाप्ति‍ पर बैंगलौर ने 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए. 20 ओवर में टीम 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी|

हैदराबाद ने 7 विकेट खोकर बनाए 208 रन
सनराइजर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 208 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से कप्तान डेविड वार्नर से सबसे अधि‍क 69 रन जोड़े, जबकि बेन कटिंग 39 रन और भुवनेश्वर कुमार 1 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम के लिए तीसरा सर्वाध‍िक स्कोर युवराज सिंह ने बनाया. वह 38 रन बनाकर आउट हुए.

दूसरी ओर, बैंगलोर की ओर से जोर्डन को तीन सफलता मिली, जबकि अरविंद को 2 और चहल को एक विकेट हासिल हुआ|

सात में छह खि‍लाड़ी कैच आउट
यह दिलचस्प है कि हैदराबाद को लगे सात झटकों में से छह खि‍लाड़ी कैच आउट हुए. टीम को सातवां झटका बिपुल शर्मा के रूप में लगा. वह महज 5 रन बनाकर कैच आउट हुए. जबकि इससे पहले छठा विकेट नमन ओझा का गिरा. वह 7 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए. टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए कप्तान वार्नर तीसरे विकेट के रूप में 14वें ओवर में 69 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए|

वार्नर ने अरविंद की गेंद पर अब्दुल्ला को कैच दे दिया. टीम को पहला झटका शि‍खर धवन के रूप में लगा. वह 28 रनों के निजी स्कोर पर चहल की गेंद पर जोर्डन को कैच थमा बैठे. आठवें ओवर में शि‍खर धवन के आउट होने के बाद मोइजेस हेनरिक्स क्रिज पर कप्तान डेविड वार्नर का साथ देने आए. लेकिन वह भी 4 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. वह जोर्डन की गेंद पर चहल को कैच थमा बैठे|

तीसरे विकेट के रूप में वार्नर के आउट होने के बाद मैदान में उतरे दीपक हुड्डा महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अरविंद की गेंद पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने उनका कैच लपका. इसके बाद 16वें ओवर में युवराज सिंह भी 38 रन बनाकर आउट हो गए. वह भी कैच आउट हुए और जोर्डन की गेंद पर वाटसन को अपना कैच थमा दिया|

ऐसे बढ़ा हैदराबाद के स्कोर का ग्राफ
शुरुआती दो ओवरों में हैदराबाद की टीम ने जहां छह रनों की औसत से 12 रन बनाए, वहीं 6 ओवर की समाप्ति‍ पर यह आंकड़ा बढ़कर 59 रनों पर जा पहुंचा. हालांकि इसके बाद टीम को दो झटके भी लगे, लेकिन रनों के औसत में कोई खास कमी नहीं आई. सनराजर्स की ओर से कप्तान वार्नर ने सधी हुई पारी खेली. टीम ने 13 ओवर में 120 रनों के आंकड़े को छू लिया. 16 ओवर में टीम का स्कोर 148 रन पहुंचा. 18वें ओवर की समाप्ति‍ पर टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन था. 20 ओवर में टीम ने 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए|

दोनों टीमों की निगाहें अपने पहले टी-20 खिताब पर है. हालांकि बैंगलोर की टीम इससे पहले दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन कभी जीत का स्वाद नहीं चख पाई है|

दूसरी ओर, डेविड वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को इस पूरे टूर्नामेंट में बल्क में जीत मिली. इस टीम ने शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 45 रनों से और केकेआर से आठ विकेटों से हारने के बाद मुंबई इंडियंस को सात विकेटों से हराया. इसके बाद गुजरात लायंस को 10 विकेटों से और किंग्स इलेवन पुणे को पांच विकेटों से हराने के बाद जीत का हैट्रि‍क भी बनाया. हालांकि इसके बाद टीम को एक हार भी मिली है, लेकिन सनराइजर्स ने उसके बाद लगातार चार मैच जीतकर जबरदस्त वापसी की|

बैंगलोर के लिए उतार-चढ़ाव वाला सफर
उधर,विराट कोहली की अगुवाई में बंगलौर का अभियान शुरुआत में थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहा. उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अंतिम चार मैच जीतने की दरकार थी और उन्होंने सिर्फ इतना ही हासिल नहीं किया, बल्कि क्वालीफायर में अपनी जीत से तीसरी बार सीधे फाइनल में जगह सुनिश्चित की|

 

Source: आज तक

 

सनराइजर्स बना IPL-9 का ‘सुल्तान’, फाइनल मुकाबले में बैंगलोर ने तीसरी बार चखा हार का कड़वा स्वाद Read More

आईपीएल : हरभजन सिंह-अंबाती रायडू में कहासुनी, जानिए भज्जी कब-कब रहे हैं विवादों में…

नई दिल्ली: हरभambati-rayudu-mi-v-dd-ipl_650x488_51430854542जन सिंह अपने गर्म मिज़ाज के लिए जाने जाते हैं और कई बार मैदान पर इस रवैये की वजह से वे परेशानी में भी आ चुके हैं। रविवार को वह एक बार फिर विवादों में घिर गए, जब उनकी मुंबई इंडियन्स के साथी खिलाड़ी अंबाती रायडू से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी, तो दोनों एक-दूसरे की ओर चल पड़े। जानिए फिर क्या हुआ और वह कब-कब विवादों में रहे,फिर चाहे साइमंड्स के साथ ‘मंकीगेट’ मामला हो या श्रीसंत को थप्पड़ मारना…

रायडू का अच्छा प्रयास, पर भज्जी को रास नहीं आया
हुआ यह कि भज्जी की एक गेंद पर बाउंड्री रोकने के चक्कर में अंबाती रायडू ने छलांग लगाई मगर वे नाकाम रहे। गेंद रायडू के हाथ से उछलकर चौके के लिए चली गई। जाहिर है भज्जी रायडू की इस कोशिश से खुश नहीं थे। भज्जी ने रायडू पर अपना गुस्सा निकाला और कुछ ऐसी बातें और इशारा किया जिससे रायडू भी गुस्से में आ गए।

रायडू भी हुए नाराज
रायडू भज्जी की तरफ चलकर आए और इशारों में कहा कि उनसे जो बन पड़ता था वो उन्होंने किया और भज्जी का इस तरफ उनको भला बुरा कहना ठीक नहीं। भज्जी भी जल्द समझ गए कि रायडू ने अपनी ओर से कोशिश तो पूरी की है और इसीलिए बात अगे बढ़ती इससे पहले उन्होंने रायडू को मनाने की कोशिश की। लेकिन तब तक रायडू का गुस्सा बढ़ चुका था और वे फिर से भज्जी की बातों को अनसुना करके बाउन्ड्री पर फील्डिंग करने चल पड़े।

हरभजन ने श्रीसंत को मारा थप्पड़, सबसे चर्चित रहा विवाद
आईपीएल में अब तक का सबसे चर्चित विवाद हरभजन सिंह और एस. श्रीसंथ के बीच हुआ, जो इसके पहले ही सीजन में घटित हुआ था। किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन्स के बीच हुए इस मैच में हरभजन जहां मुंबई की ओर से खेल रहे थे, वहीं श्रीसंथ पंजाब की ओर से थे। कहा गया कि हरभजन सिंह ने श्रीसंथ को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि बाद में श्रीसंत के मैदान पर ही रोने की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। इस पर भज्जी को आईपीएल से निलंबित भी कर दिया गया और 5 वनडे के लिए बैन किया गया।

एंड्रयू साइमंड्स के साथ ‘मंकीगेट’ विवाद
जनवरी, 2008 में भारत के ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच ‘मंकीगेट’ विवाद को भला कौन भूल सकता है। सिडनी टेस्ट के दौरान साइमंड्स ने भज्जी पर नस्लीय कमेंट करने का आरोप लगाया था। इसके लिए उन पर लेवल 3 के चार्ज लगाए गए। उन्हें तीन टेस्ट मैचों के लिए बैन किया गया और 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया। हरभजन पर बैन लगने से टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नाराज हुए। बाद में सचिन तेंदुलकर की गवाही के बाद जज हेनसन ने हरभजन पर लगा बैन हटा लिया। इस विवाद के बाद दोनों टीमों में जबर्दस्त तनाव पैदा हो गया था। बाद में साइमंड्स को अपना आरोप वापस लेना पड़ा।

एनसीए से निकाले गए
हरभजन को उनकी तुनकमिजाजी के लिए भी जाना जाता है। साल 2000 में हरभजन को ट्रेनिंग कैंप के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरू भेजा गया था, लेकिन बाद में हरभजन को अकादमी से बाहर कर दिया गया।  दरअसल भज्जी को यहां सीनियर स्पिनर प्रसन्ना और श्रीनिवास वेंकटराघवन से गेंदबाजी के गुर सीखने थे, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार हरभजन ने अकादमी की गतिविधियों में ढंग से भाग नहीं लिया।

पोंटिंग से विवाद
आईपीएल के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की हरभजन सिंह से काफी तीखी बहस हो गई थी। दरअसल इन दोनों के बीच लंबे समय से तनाव रहा। विवाद की वजह जानने के लिए आपको साल 1998 में जाना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में एक मैच के दौरान हरभजन की गेंद पर पोन्टिंग स्टंप आउट हो गए। इसके बाद इन दोनों में बहस हो गई। इसके लिए हरभजन पर फाइन लगा दिया गया और एक वनडे का बैन भी लग गया।

चैपल की खुलेआम आलोचना
टीम इंडिया के कोच रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेग चैपल को टीम को निचले स्तर पर ले जाने का जिम्मेदार माना जाता है। सितंबर 2005 में जब कप्तान सौरव गांगुली और कोच ग्रेग चैपल के बीच विवाद बढ़ा, तो इसमें हरभजन भी शामिल हो गए। उन्होंने चैपल को उनके व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से लताड़ दिया। भज्जी ने कहा था कि चैपल के तौर-तरीके बहुत कड़े हैं और उनके रवैए से टीम में असंतोष है। इसके बाद पंजाब क्रिकेट बोर्ड ने हरभजन को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा, वहीं BCCI ने भी उन्हें नोटिस जारी कर दिया।

आईपीएल : हरभजन सिंह-अंबाती रायडू में कहासुनी, जानिए भज्जी कब-कब रहे हैं विवादों में… Read More

IPL 2016 : स्मिथ का शतक बेकार, पुणे टीम की पांचवीं हार

front-pic_1461960977_1461पुणे. गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच शुक्रवार को यहां बेहद रोमांच IPL मैच खेला गया। आखिरी बॉल होने से पहले तक ये साफ नहीं था कि कौन-सी टीम जीतेगी। आखिरी दो ओवर में तो मैच ने कई उतार चढ़ाव देखे। गुजरात को जीत के लिए 12 बॉल पर 20 रन चाहिए थे और टीम के पास 7 विकेट बचे थे। जीत आसान दिख रही थी। लेकिन 19th ओवर में दो विकेट गिर जाने से मैच बदल गया। दोनों टीमों के बीच पलटी खाता रहा मैच…
– गुजरात लायंस ने टॉस जीतकर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को पहले बैटिंग के लिए बुलाया।
– पुणे की टीम ने 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।
– जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम एक वक्त पर 16.2 ओवर में 166 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी।
– लेकिन 19th ओवर में पुणे की टीम ने दो विकेट लेकर मैच में रोमांच ला दिया।
– इस ओवर में पहले ब्रावो (7 रन) और फिर जडेजा (0) चलते बने।
19th ओवर के बाद…
– 19वें ओवर के बाद गुजरात का स्कोर था 5 विकेट पर 187 रन।
– आखिरी ओवर में रैना के लायंस को जीत के लिए 6 बॉल पर 9 रन की जरूरत थी।
– सभी की नजरें बॉलर थिसारा परेरा और बैट्समैन जेम्स फॉक्नर पर थीं।
– इस ओवर की पहली ही बॉल पर फॉक्नर ने चौका लगाकर मैच को और भी रोमांचक बना दिया।
– गुजरात के लिए 63 रन बनाने वाले ड्वेन स्मिथ मैन ऑफ द मैच बने।
आखिरी ओवर का रोमांच
(बॉल- 6, जरूरी रन- 9, बॉलर- थिसारा परेरा, बैट्समैन- जेम्स फॉक्नर और सुरेश रैना)
19.1 ओवर- स्ट्राइक पर मौजूद फॉक्नर ने लो फुलटॉस बॉल पर चौका लगाया।
अब जरूरी रन- 5, बाकी बॉल- 5
19.2 ओवर-परेरा ने एक वाइड बॉल फेंकी
अब जरूरी रन- 4, बॉल बची 5
19.2 ओवर-परेरा की बॉल पर फॉक्नर ने 1 रन लिया।
अब जरूरी रन- 3, बाकी बॉल 4
19.3 ओवर-स्ट्राइक पर मौजूद सुरेश रैना बॉल नहीं समझ पाए और बोल्ड हो गए।
अब जरूरी रन- 3, बॉल बची 3
रैना की जगह नए बैट्समैन ईशान किशन आए।
19.4 ओवर-ईशान किशन ने एक रन लेने की कोशिश की लेकिन वे रन आउट हो गए।
जरूरी रन- 3, बॉल बाकी- 2
19.5 ओवर-फॉक्नर ने परेरा की बॉल को लॉन्ग ऑफ पर खेला और दो रन बनाए।
अब जरूरी रन- 1, बॉल बची सिर्फ 1
19.6 ओवर-आखिरी बॉल पर फॉक्नर ने मिड ऑन के ऊपर शॉट खेलकर एक रन बनाया और गुजरात की टीम जीत गई।
IPL 2016 : स्मिथ का शतक बेकार, पुणे टीम की पांचवीं हार Read More

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर

ins_650x400_51461132079नई दिल्ली: नौसेना के डाइविंग शिप आईएनएस निरीक्षक के हेलमेट के अंदर एक 12 इंच की बोतल फटने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे में तीन नौसैनिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक नौसैनिक के पैर का दाहिना हिस्सा काटना पड़ा है और बाकी बचे दोनों नौसैनिक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बोतल में ऑक्सीजन किया जा रहा था चार्ज
बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब ये बोतल में ऑक्सीजन चार्ज किया जा रहा था। ये घटना 16 अप्रैल की है। नौसेना ने पूरे मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्कावयरी के आदेश दे दिए हैं। हादसे के वक्त आईएनेश निशंक विशाखापत्तनम से मुबंई आ रहा था।

भारतीय नौसेना इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब गोताखोरी के लिए इस्तेमाल होने वाली बोतल चार्ज की जा रही थी। यह 12 इंच की आक्सीजन की बोतल होती है जिसे गोताखोर अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी। ‘यह विस्फोट उस समय हुआ जब चालक दल के सदस्य पोत के डेक पर काम कर रहे थे।’

Source-IndiaTV

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर Read More

धोनी के बाद हरभजन सिंह का ‘दूसरा’, कहा- आम्रपाली ग्रुप ने नहीं पूरा किया वादा

धोनी के फैसले पर हरभजन ने जताई खुशी

रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी आम्रपाली ग्रुप से नाता तोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी को साथी क्रिकेटर हरभजन सिंह का साथ मिला है. स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर धोनी की तारीफ की. उन्होंने आम्रपाली ग्रुप के मालिक पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया|

हरभजन ने आम्रपाली को बताया वादाखिलाफ
हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आम्रपाली ग्रुप की ब्रांड अंबेसडरशिप छोड़कर धोनी ने बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि ग्रुप ने 2011 में हुए वर्ल्ड कप के वक्त जीने वाले इंडियन क्रिकेटर्स को विला देने का अपना वादा नहीं निभाया था|

धोनी के बाद हरभजन सिंह का ‘दूसरा’, कहा- आम्रपाली ग्रुप ने नहीं पूरा किया वादा Read More

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल

IMG_6447-1फरीदाबाद 14 अप्रैल – सामाजिक समरसता मंच (फरीदाबाद) द्वारा इंद्रा कॉलोनी, यामाहा प्लांट के सामने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में विधायक विपुल गोयल ने शिरकत की । जबकि अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के जिला अध्यक्ष कर्नल समर सिंह ने की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पूरन देवी, श्रीराम अग्रवाल, एसएस सैनी, ओपी धामा विशिष्ठ अतिथि थे।  विधायक विपुल गोयल ने सबसे पहले तो ले. कर्नल समर सिंह (जिला अध्यक्ष) , बी आर भाटी ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और राम अग्रवाल( संयोजक) का अभिनंदन किया । विधायक विपुल गोयल ने बाबा साहिब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होने कहा कि बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता थे । हिंदुस्तान बाबा साहब का ऋण कभी नहीं उतार पाएगा । विधायक विपुल गोयल ने इंद्रा कॉलोनी को हरियाणा सरकार द्वारा स्थाई करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलोनी के लिए निगम डेवलपमेंट चार्ज लगाएगा। जिसके बाद यहां भी अन्य कॉलोनियों की भांति सीवर, पानी, सड़क की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कॉलोनी के जर्जर कम्यूनिटी सेंटर को डा. भीमराव अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर का नाम देकर उसके जीर्णोद्दार की मांग स्वीकार की। इसके अलावा कम्यूनिटीसेंटर में जन सुविधा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की । सामाजिक समरसता मंच द्वारा विधवा पेंशन, वृद्वा पेंशन, सिनियर सिटिजन पेंशन, लाड़ली, आधार कार्ड नामांकन, वोटर कार्ड और शारीरिक रूप से विकलांग पेंशन के लिए करीब 500 फार्म भरवाए गए। इस मौके पर प्रतिभावान बच्चों कोविदायक विपुल गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख ऋषिपाल, रणधीर चौहान, मनोज भट्ट, प्रभुदयाल ठेकेदार, लक्ष्मण, प्रकाश पाठक, पिंकी शर्मा, रेखा शर्मा , इंद्रा देवी , हट्टी ठेकेदार , पूरन देवी , धर्मपाल , प्रवेश मेहता , विजय शर्मा , छत्रपाल (एडवोकेट) , राकेश सूरी (युवा मंडल अध्यक्ष) , मनोज (एडवोकेट), गोपाल शर्मा , मनोज कुमार , प्रवीण चौधरी , मनीष राघव, रघुवीर सिंह , प्रकाश पाठक , कैलाश शर्मा , रमन कपूर , संजीव सैनी , विपिन झां , अमित व अन्य लोग मौके पर मौजूद थे ।

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल Read More
team india 20

T20 WC: मोहाली में भिड़ने को तैयार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया

team india 20ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज होने वाले लगभग क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा ताकि टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई जा सके।

टूर्नामेंट से पहले खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम अभी तक तीनों मैचों में आशातीत प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड ने 47 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हराया।

तीसरे मैच में अगर बांग्लादेशी बल्लेबाज गैर जिम्मेदाराना शॉट्स नहीं खेलते और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दौड़ लगाकर एक स्टम्प आउट नहीं करते तो भारत एक रन से नहीं जीतता। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने मैच दर मैच अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और शुक्रवार पाकिस्तान को करो या मरो के मुकाबले में हराकर अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है।

जेम्स फॉकनेर और शेन वॉटसन का मानना है कि भारत को उसकी सरजमीं पर खेलना कड़ी चुनौती है लेकिन मेजबान टीम को भी पता है कि उसकी राह आसान नहीं है। भारत ने हालांकि जनवरी में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर तीन मैचों की सीरीज में हराया था। उस समय हालांकि टीम अलग थी लेकिन यह मुकाबला भी काफी रोमांचक रहेगा।

भारत के सितारा बल्लेबाज अभी तक अपनी चमक नहीं बिखेर सके हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन से आक्रामक पारियों का इंतजार है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर काफी हद तक दारोमदार होगा लेकिन बाकियों को भी उम्दा प्रदर्शन करना होगा।

सुरेश रैना ने बांग्लादेश के खिलाफ 30 रन बनाए लेकिन उन्हें और युवराज सिंह को अपनी क्षमता के अनुरूप खेलना होगा। युवराज पर अपने घरेलू मैदान पर खेलने का अतिरिक्त दबाव होगा।

गेंदबाजों खासकर आर.अश्विन और रविंद्र जडेजा ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के खिलाफ जसप्रीत बुमरा और हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

मोहाली की पिच से ज्यादा टर्न नहीं मिलेगी लेकिन भारतीय स्पिनर आज के मैच में अहम भूमिका निभायेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फिरकी के जाल में फंसे भारतीय बल्लेबाजों को रविवार एडम जाम्पा का सामना करना होगा जिसने पिछले दो मैचों में अहम विकेट लेकर कप्तान स्टीवन स्मिथ का भरोसा जीता है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग भी उतनी चुस्त नहीं थी जिसमें सुधार करना होगा। उधर पाकिस्तान को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद है। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा बेहतरीन फॉर्म में हैं जबकि स्मिथ और शेन वॉटसन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वे एक मैच यहां खेल चुके हैं और हालात के अनुकूल खुद को ढाल लिया है।

यह देखना होगा कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज कौन करता है। ख्वाजा और वॉटसन ने पहले दो मैचों में पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के खिलाफ ख्वाजा के साथ एरन फिंच उतरे थे। खतरनाक डेविड वॉर्नर को नीचे उतारने की रणनीति अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कारगर साबित नहीं हुई है।

टीमें :
भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमरा, शिखर धवन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, आशीष नेहरा, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शेन वॉटसन, डेविड वॉर्नर, एश्टोन एगर, जेम्स फॉकनेर, जॉन हेस्टिंग्स, उस्मान ख्वाजा, ग्लेन मैक्सवेल, एंड्रयू टाये, एडम जम्पा, पीटर नेविल, मिशेल मार्श, जोश हेजलवुड, एरन फिंच, नैथन कल्टर नाइल।

मैच का समय : शाम 7:30 बजे से।

T20 WC: मोहाली में भिड़ने को तैयार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया Read More

LIVE PAKvsAUS: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, शारजील आउट

sharjeel_145890616529_650x425_032516051408ऑस्ट्रेलिया के जिए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान को जोश हेजलवुड ने तीसरे ही ओवर में बड़ा झटका देते हुए ओपनर अहमद शहजाद को कॉल्टर नाइल के हाथों कैच आउट करा दिया. तीन ओवरों के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली के PCA मैदान पर चल रहे आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 61, शेन वॉटसन ने नाबाद 44, ग्लेन मैक्सवेल ने 30, और उस्मान ख्वाजा ने 21 रन बनाए..

ऑसीज ने बनाया बड़ा स्कोर
इससे पहले कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. वहाब रियाज ने चौथे ही ओवर में कंगारुओं को पहला झटका देते हुए ओपनर उस्मान ख्वाजा को बोल्ड कर दिया. ख्वाजा 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए. रियाज ने पारी के छठें ओवर में डेविड वॉर्नर को 9 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका भी दिया. इससे पहले कि कंगारू इन झटकों से उबर पाते स्पिनर इमाद वसीम ने दूसरे ओपनर आरोन फिंच को भी बोल्ड कर दिया.

स्मिथ ने खेली कप्तानी पारी
यहां से मैक्सवेल और स्मिथ ने 62 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. 119 के कुल स्कोर पर मैक्सवेल के आउट होने के बाद वॉटसन ने स्मिथ के साथ 74 रनों की अविजित साझेदारी की. जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़े किया. पाकिस्तान के लिए वहाब रियाज और इमाद वसीम ने दो-दो विकेट लिए.

टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया
उस्मान ख्वाजा, आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, शेन वॉटसन, जेम्स फॉकनर, फिल नेविल (विकेटकीपर), एडम जांपा, नाथन कॉल्टर नाइल, जोश हेजलवुड

पाकिस्तान
अहमद शहजाद, शारजील खान, खालिद लतीफ, उमर अकमल, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहिद अफरीदी (कप्तान), इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, मोहम्मद समी|

source : Aaj Tak

LIVE PAKvsAUS: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, शारजील आउट Read More

टी-20 वर्ल्ड कप में नौ साल से नहीं टूट पाया है बल्लेबाजी का यह रिकॉर्ड…

yuvraj-singh_650x400_71458123328नई दिल्ली: क्रिकेट बेहद रोमांचक खेल है, क्योंकि यह अनिश्चितताओं से भरा है, और इसके इसी स्वरूप को ज़्यादा से ज़्यादा मौकों पर सामने लाने के लिए वक्त-वक्त पर इसके फॉरमैट में बदलाव लाए जाते रहे हैं… कुछ दशक पहले टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ एक-दिवसीय क्रिकेट का जन्म हुआ, और वक्त के साथ-साथ खेल की गति बढ़ती चली गई, और इस हद तक बढ़ी कि टेस्ट क्रिकेट भी इस नई गति से अछूता नहीं रहा… फिर इसके बाद कुछ ही साल पहले जन्म हुआ ट्वेन्टी-20 क्रिकेट का, जिसने क्रिकेट के रोमांच को कतई नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया…

आज हम बात करने आए हैं, एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में, जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का ज्वलंत उदाहरण है, और जब-जब ऐसा हुआ, दर्शकों का उत्साह भी चरम पर पहुंचा… यह रिकॉर्ड है एक ही टी-20 इंटरनेशनल मैच में 400 या उससे ज़्यादा रन बनने का, जो कुल मिलाकर 14 बार बन चुका है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के संदर्भ में सिर्फ दो बार हुआ है, वह भी वर्ष 2007 में खेले गए पहले संस्करण में… इस फॉरमैट के चाहने वाले सबसे बड़े महाकुंभ में इस रिकॉर्ड के टूटने का इंतज़ार नौ साल से कर रहे हैं…

चार बार टीम इंडिया भी रही शामिल…
दिलचस्प तथ्य यह है कि कुल 14 में से चार मौकों पर भारतीय टीम का योगदान भी इस पहाड़ जैसी रनसंख्या में रहा, और तीन मौकों पर तो भारतीय जीते भी… इनमें से एक मौका वर्ल्ड कप के उस मैच का था, जिसे युवराज सिंह के एक ही ओवर में लगाए गए छह छक्कों के लिए आज तक याद किया जाता है…

अब अगर मौटे तौर पर देखा जाए, तो आज तक फटाफट क्रिकेट के लिए जाने जाने वाले टी-20 फॉरमैट में कुल मिलाकर लगभग 536 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, और उनमें से सिर्फ 14 मौके ऐसे आए, जब दोनों तरफ के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, और कुल रन औसत को 10 से ऊपर पहुंचाया…

पहली बार यह कारनामा 2006 में हुआ…
पहली बार यह कारनामा वर्ष 2006 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी को जोहानिसबर्ग में खेले गए मैच के दौरान हुआ, जब मेहमान टीम ने 199 और मेजबान विजेताओं ने 201 रन बनाए… दोनों ही टीमों ने अपने-अपने कोटे के पूरे 20 ओवर इस्तेमाल किए, और पूरे 10 रन प्रति ओवर की औसत से इस मैच में 400 रन बने…

अगली बार यह कमाल तब देखने को मिला, जब 28 जून, 2007 को ओवल के मैदान में वेस्ट इंडीज़ ने 208 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 193 रन बनाए… इस मैच में भी दोनों टीमें पूरे 20-20 ओवर खेलीं, और 10.02 की औसत से कुल 401 रन बने…

तीसरी बार यह शानदार कारनामा टी-20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज़ के बीच जोहानिसबर्ग में 11 सितंबर, 2007 को खेले गए मैच के दौरान अंजाम दिया गया… वेस्ट इंडीज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए, और जवाब में प्रोटियाज़ ने सिर्फ 17.4 ओवर में 208 रन बनाकर मैच जीत लिया… सो, सिर्फ 37.4 ओवर में 413 रन बने, जिसने प्रति ओवर रन औसत को 10.96 तक पहुंचा दिया…

युवी की अभूतपूर्व पारी – वर्ल्ड कप में ‘आखिरी बार’ बने 400 रन…
लगभग एक ही हफ्ते बाद वर्ल्ड कप में यही कारनामा भारतीय टीम ने कर दिखाया, और डरबन में 19 सितंबर, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 218 रन ठोके, जिसके जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज अपने निर्धारित 20 ओवरों में 200 रन ही बना पाए… इस तरह इस मैच का प्रति ओवर रन औसत 10.45 रहा…

एक मैच में सबसे ज़्यादा रनों का विश्वरिकॉर्ड…
और हां, एक सबसे रोचक जानकारी अभी बाकी है… इस फॉरमैट में किसी एक मैच में सबसे ज़्यादा रन बनने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज़ के नाम है, और इसे उन्होंने 11 जनवरी, 2015 को जोहानिसबर्ग में खेलते हुए अंजाम दिया… पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में 231 रन ठोके, जिसके जवाब में ‘हार चुकी मान ली गई’ कैरेबियन टीम ने सिर्फ 19.2 ओवरों में 236 बनाकर मैच जीत लिया… इस तरह सिर्फ 39.2 ओवर में 11.87 की रन औसत से बने 467 रन किसी भी एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बने सबसे ज़्यादा रनों का विश्वरिकॉर्ड हैं… वैसे, कुल मिलाकर यह 12वां मौका था, जब किसी एक मैच में 400 या ज़्यादा रन बने…

वैसे, ऐसा एक मौका इससे पहले भी आया था, जब किसी एक मैच में 450 से ज़्यादा रन बने थे… एक मैच में 400 या ज़्यादा रन बनने के नौवें मौके के रूप में दर्ज इस मैच के दौरान 29 अगस्त, 2013 को चिर-प्रतिद्वंद्वियों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 248 रन बनाए, जो सबसे बड़ी टी-20 पारियों की सूची में दूसरे नंबर पर दर्ज है… इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपने कोटे के ओवरों में 209 रन ही बना पाई… इस तरह इस मैच में 40 ओवरों में 11.42 की औसत से कुल 457 रन बने…

सो, अब आप जानते ही हैं कि उपरोक्त छह मौकों के अलावा भी आठ बार 400 या ज़्यादा रनों का आंकड़ा छुआ गया, जिनकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई टेबल में मौजूद है… वैसे, फिलहाल वर्ल्ड कप जारी है, इसलिए दर्शकों को इंतज़ार है ऐसे किसी मैच का, जिसमें ये सभी रिकॉर्ड टूटें…

source : NDTV

 

टी-20 वर्ल्ड कप में नौ साल से नहीं टूट पाया है बल्लेबाजी का यह रिकॉर्ड… Read More