कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, हुर्रियत को जम्हूरियत में यकीन नहीं: राजनाथ सिंह

124557-522023-rajnath-singhHurriyat does not believe in junta: Rajnath Singh
श्रीनगर
: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। उन्होंने श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि कश्मीर के हालात सुधरें। हर व्यक्ति चाहता है कि कश्मीर में अमन और शांति कायम हो। गौर हो कि कश्मीर में आज सर्वदलीय प्रतिनिधिंडल का आज दूसरा दिन है।

हुर्रियत नेताओं से मिलने पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से उनके मिलने से मना कर देने के एक दिन बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि अलगाववादियों का रवैया दर्शाता है कि वे ‘कश्मीरियत’, ‘इंसानियत’ और ‘जम्हूरियत’ में यकीन नहीं रखते हैं। प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दूसरे दिन एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि वह इस बारे में आश्वस्त हैं कि राज्य में शांति बहाल होगी और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की है।

गृहमंत्री ने कहा, ‘जहां तक वार्ता का संबंध है तो अमन और सामान्य स्थिति चाहने वाले सभी लोगों के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी पत्र लिखे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य कल हुर्रियत नेताओं से मिलने गये थे। जिन्हें हमने ना तो जाने के लिए कहा था और ना ही नहीं जाने के लिए। जो कुछ भी हुआ उसके बारे में आप जानते हैं। विस्तार में जाने की मेरी इच्छा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमें उन दोस्तों ने वापस आ कर जो भी सूचना दी, यह कहा जा सकता है कि यह ‘कश्मीरियत’ नहीं है। इसे ‘इंसानियत’ नहीं कहा जा सकता। कोई बातचीत के लिए जाता है और वो उसे खारिज कर देते हैं, यह ‘जम्हूरियत’ भी नहीं है। शांति और सामान्य स्थिति चाहने वाले हरेक आदमी के साथ बातचीत के लिए हम तैयार हैं।’ सिंह ने कहा जम्मू कश्मीर ‘‘हमेशा भारत का अभिन्न अंग था , है और रहेगा।’

Source : Zee News

कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, हुर्रियत को जम्हूरियत में यकीन नहीं: राजनाथ सिंह Read More

पठानकोट: US ने किया PAK को बेनकाब, डोजियर से खुलासा-80 घंटे तक आतंकियों से बात कर रहे थे बॉर्डर पार बैठे हैंडलर्स

670-pathankot-1-new_14698नई दिल्ली. पठानकोट हमले के मामले में अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अहम सबूत दिए हैं। अमेरिका ने भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को एक हजार पन्नों का डोजियर सौंपा है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर काशिफ जान और 4 फिदायीन के बीच बातचीत दर्ज थे। बता दें कि जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर था जो जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है। उसे 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले भारत ने छोड़ा था। मुंबई हमले से पहले भी लश्कर आतंकियों की हुई थी बातचीत…
– अमेरिकी डोजियर में पाक आतंकियों और उनके हैंडलर के बीच जिस बातचीत का जिक्र है, वह वैसी ही है, जैसी 2008 में मुंबई हमलों से पहले लश्कर के आतंकियों के बीच हुई थी।
– उस वक्त लश्कर के आतंकी कराची के सुरक्षित ठिकाने पर बैठकर भारत में लोगों को मारने की स्क्रिप्ट लिख रहे थे।
– एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, हमले के दौरान चारों फिदायीन नासिर हुसैन (पंजाब), अबू बकर (गुजरांवाला), उमर फारूक और अब्दुल कयूम (सिंध) 80 घंटे तक पाक में बैठे अपने हैंडलर्स से कॉन्टैक्ट में रहे।
– अमेरिकी अफसरों के मुताबिक, डॉक्युमेंट्स में काशिफ की पाकिस्तान स्थित जैश के हैंडलर्स से एक तय सीमा में बातचीत का ब्योरा भी दर्ज है। फिलहाल, एनआईए इन डॉक्युमेंट्स की जांच कर रही है।
डोजियर से और क्या पता चला?
– इन्वेस्टिगेशन बताती है कि वॉट्सऐप पर चैटिंग करने के अलावा काशिफ एक फेसबुक अकाउंट भी यूज कर रहा था।
– ये फेसबुक अकाउंट उसी नंबर से कनेक्टेड था, जिससे हमलावरों ने एसपी सलविंदर सिंह को किडनैप करते वक्त फोन किया था।
– आतंकियों ने एक अन्य ‘मुल्ला दादुल्ला’ के फेसबुक अकाउंट से कनेक्ट नंबर पर भी फोन किया था।
– यह अकाउंट भी काशिफ जान ही ऑपरेट करता था और इन्हें पाकिस्तान स्थित टेलिकॉम फर्म (टेलीनॉर एंड टेलीनॉर पाकिस्तान कम्युनिकेशन कंपनी लि. इस्लामाबाद) के आईपी ऐड्रेस का इस्तेमाल करके यूज किया जा रहा था।
– इन फेसबुक पेजों पर जिहादी कंटेंट, वीडियो और कमेंट्स मौजूद हैं। साथ ही, इनमें पाकिस्तान में जैश के आतंकियों को अरेस्ट करने को क्रिटिसाइज किया गया है।
– आतंकियों ने जैश की फाइनेंशियल बॉडी अल-रहमत ट्रस्ट के नंबरों पर भी कॉल किया था। एनआईए ने अमेरिका से इन चैट्स और अकाउंट्स की डिटेल मांगी थी।
अफसरों ने क्या कहा?
– यूएस अफसरों के मुताबिक, “अमेरिका ने भारत से सारी इन्फॉर्मेशन शेयर की है। लेकिन हम फिलहाल उन मोबाइल नंबरों का खुलासा नहीं कर रहे, क्योंकि इसकी जांच चल रही है।”
– अमेरिका ने भारत को ये सबूत म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) के तहत सौंपे हैं।
– अमेरिका की भारत को दी गई इस जानकारी से यूएन सिक्युरिटी काउंसिल में मसूद अजहर को टेररिस्ट साबित करने में आसानी होगी।
कब हुआ पठानकोट हमला और इस केस में अब तक क्या हुआ?
– 2 जनवरी की सुबह 6 पाकिस्तानी आतंकियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया। इसमें 7 जवान शहीद हो गए।
– 36 घंटे एनकाउंटर और तीन दिन कॉम्बिंग ऑपरेशन चला।
– हमले का मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मौलाना मसूद अजहर है।
– अजहर को 1999 में कंधार प्लेन हाईजैक केस में पैसेंजरों की रिहाई के बदले छोड़ा गया था।
– भारत ने आतंकियों की उनके हैंडलर्स से बातचीत की कॉल डिटेल्स और उनसे मिले पाकिस्तान में बने सामानों के सबूत पड़ोसी देश को सौंपे हैं।
– पाक मीडिया का दावा है कि मसूद अजहर को हिरासत में लिया जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है।
– इस बीच, भारत-पाक फॉरेन सेक्रेटरी लेवल की 15 जनवरी को जो बातचीत होनी थी, जो नहीं हुई।
– 28 मार्च को पाकिस्तान के पांच मेंबर्स वाली इन्वेस्टिगेशन टीम भी पठानकोट आई थी।
पाकिस्तान ने कहा- पठानकोट हमले में अजहर का हाथ नहीं
– पाकिस्तान भारत से कह चुका है कि उसे जांच में ऐसे सबूत नहीं मिले हैं, जिसके बेस पर उसे आरोपी बनाया जाए।
– भारत का दावा है कि मसूद अजहर ही एयरबेस अटैक का मास्टरमाइंड है। नवाज शरीफ ने खुद नरेंद्र मोदी को फोन कर हमले की जांच में पूरी मदद का भरोसा दिलाया था।
– हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि भारत ने जो फोन नंबर्स और कॉल डिटेल्स दी थी, उनकी जांच अब तक नहीं की जा सकी है।
Source :- Dainik Bhaskar
पठानकोट: US ने किया PAK को बेनकाब, डोजियर से खुलासा-80 घंटे तक आतंकियों से बात कर रहे थे बॉर्डर पार बैठे हैंडलर्स Read More

‘अल्ला हू अकबर’ चिल्लाते हुए IS ने काटी 86 साल के पादरी की गर्दन

isis_1469542834आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने फ्रांस की एक चर्च के 86 वर्षीय पादरी का रेतकर मौत के घाट उतार दिया। डेली मेल के अनुसार, बजुर्ग पादरी का गला रेतते वक्त आतंकी ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्ला रहे थे।

वहीं पादरी के सा‌थ अगवा की गईं चर्च की दो नन को जान बचाकर भागने के लिए कहा गया और जब वे भागने लगीं तो उन्हें गोली मार दी गई।

घटना मंगलवार सुबह की है। सूचना के अनुसार, दो आतंकवादी नॉमंडी इलाके चर्चा में घुसकर वहां के पादरी और नन को बंधक बना लिया। सूचना के बाद पुलिस जब तक उन आतंकियों पर काबू पाती इससे पहले उन्होंने पादरी का गला रेत दिया। पादरी का नाम जैक्वेस हैमेल बताया जा रहा है।

पादरी और नन का कत्ल कर फ्रांस पुलिस ने भी घेराबंदी कर दो आतंकवाद‌ियों को मार गिराया। इस आतंकी हमले में और नन गंभीर से रूप से जख्मी हो गई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

वहीं घटना की निंदा करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति होलांद ने आईएस के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। उन्होंने कहा अब आईएस के खिलाफ युद्ध छेड़ेंगे।

बताया जा रहा है कि आईएस की ओर से जारी की कैथोलिक चर्चों हिट लिस्‍ट में इस चर्च का भी नाम था। वहीं 2015 में इस चर्च के पास ठहलते हुए दो संदिग्‍ध लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें एक फ्रांस का स्‍थानीय नागरिक भी था। यह नागरिक अभी भी जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद है।

Source: Amar ujala

‘अल्ला हू अकबर’ चिल्लाते हुए IS ने काटी 86 साल के पादरी की गर्दन Read More

कश्मीर हासिल करने का ख्वाब छोड़ दे पाकिस्तान : गुलाम नबी आजाद

gulam--580x395नई दिल्ली/लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को रवैया बदलने की चेतावनी दी थी. अब, सरकार के सुर में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी सुर मिलाया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान को चेतया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को कश्मीर हासिल करने का ख्वाब देखना बंद कर देना चाहिए.

मुल्क के नाम पर जो भी बचा है, उसी की रक्षा करें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उन्होंने कहा कि उनके पास मुल्क के नाम पर जो भी बचा है, उसी की रक्षा करें. कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा को लेकर शाहजहाँपुर पहुँचे आजाद ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जबाब में कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर को पाने का सपना देखना बंद करें. आजाद ने कहा कि पाकिस्तानी हुक्मरानों ने कश्मीर को पाने की कोशिश में अपने देश के दो टुकड़े कर बांग्लादेश जरूर बनवा दिया और भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ले पाये.

बीजेपी सपा और बसपा जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है

शरीफ को सलाह है कि पाकिस्तान के नाम पर उनके पास जो भी बचा है उसकी रक्षा करें. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नफरत के इस माहौल में कांग्रेस अपनी यात्रा के जरिये दिलों को जोड़ने पहुँची है. बीजेपी सपा और बसपा जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है. इस कारण प्रदेश विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है. आजाद ने कहा कि बीजेपी नेता कहते थे कि केन्द्र में सरकार बनने पर विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा, लेकिन दो साल गुजर जाने के बाद भी काले धन का अता-पता नहीं है.

यादव सरकार ने लैपटॉप बांटे जबकि उसे रोजगार देना चाहिये था

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने लैपटॉप बांटे जबकि उसे रोजगार देना चाहिये था. आजाद ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई कानून व्यवस्था बदलने की है. सूबे में पिछले तीन दशकों से जो सरकारें आयीं उनसे जनता को इंसाफ नहीं मिल पाया. सिर्फ 10 प्रतिशत ऐसे लोगों को इंसाफ मिला जो बाहुबली थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने आरोप लगाया कि पिछले 27 वषोर्ं में सूबे का माहौल काफी बिगड़ चुका है.

अब उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा कि राज्य को विकास और सौहार्द के रास्ते पर कौन ले जा सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

Source :- ABP News

कश्मीर हासिल करने का ख्वाब छोड़ दे पाकिस्तान : गुलाम नबी आजाद Read More

जाकिर नाइक ने कहा, ‘अपनी जानकारी में कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं’

zakir-naik_650x400_71468570697मुंबई: विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाइक ने अपने ‘भड़काऊ भाषणों से आतंकवादियों को प्रेरणा देने’ के आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को सफाई पेश की। नाइक ने कहा, ‘मैं अपनी जानकारी में कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं।’ नाइक ने यह भी कहा कि वह सभी तरह की आतंकी गतिविधियों की निंदा करते हैं। साथ ही दावा किया कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने खुद पर लगे इससे संबंधित आरोपों को झूठा करार दिया।

नाइक सउदी अरब के मदीना से स्काइप के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वह इन दिनों वहां कि धार्मिक यात्रा पर हैं। इस्लामिक धर्म प्रचारक ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कभी आत्मघाती हमलों की वकालत नहीं की, बल्कि हमेशा इनकी निंदा की, क्योंकि इससे निर्दोष लोगों की जान जाती है, जो इस्लाम के विरुद्ध है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले में शामिल उन आतंकियों से मिले थे, जिनके बारे में कथित रूप से कहा गया था कि वह आपकी स्पीच से प्रेरित हैं, तो मुंबई निवासी इस धर्म प्रचारक ने कहा, “अपनी जानकारी मैं कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं, लेकिन यदि लोग मेरी बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं, तो मैं मुस्कुरा देता हूं। मैं नहीं जानता कि वह कौन हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘महीनेभर में हजारों लोगों से मिलता हूं।’

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने दावा किया था कि ढाका के कैफे में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों में से कम से कम दो को डॉ. नाइक ने प्रेरित किया था। भारत इन दिनों इस आरोप और डॉ. नाइक के भाषणों, लेखों और खातों की जांच कर रहा है।

नाइक ने अपनी स्पीच पर आतंकवाद को बढ़ावा दिए जाने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘मेरे कथनों को गलत संदर्भ में लिया गया है… मैं शांति का संदेशवाहक हूं। मेरी स्पीच में घृणास्पद बात के प्रमाण के बिना ही मुझ पर नफरत फैलाने वाले व्यक्ति का तमगा लगा दिया गया है।’

पीस चैनल पर बैन लगाए जाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी चैनल है। नाइक ने आरोप लगाया कि उन्हें भारत में इसे प्रसारित करने से रोकने का कारण नहीं बताया गया।

गौरतलब है कि जाकिर ने इससे पहले कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई देनी चाही थी, लेकिन उन्हें कोई जगह नहीं दे रहा था। इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही थी कि नाइक पिछले सोमवार को मुंबई लौट आएंगे, लेकिन उनके इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अफ्रीका यात्रा पर जाएंगे।

नाइक की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुंबई में उनके फाउंडेशन ने मझगांव गार्डन के पास बैंक्वेट हॉल में सुबह 9.45 बजे स्काइप के जरिए किया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल के बाहर एक पुलिस वैन खड़ी रखी गई।

Source:- N D T V News

जाकिर नाइक ने कहा, ‘अपनी जानकारी में कभी भी किसी आतंकवादी से नहीं मिला हूं’ Read More

कश्मीर पर पाक का नया ‘पैंतरा’, इस बीच अमेरिकी सांसदों ने दिया है बड़ा झटका

NawazSharif-580x395नई दिल्ली/वाशिंगटन : कश्मीर हिंसा को लेकर पाकिस्तान हर बार नया पैंतरा खेल रहा है. पहले उसने आतंकी को मार गिराए जाने के लिए भारत की ‘निंदा’ कर दी. अब पाकिस्तान दुनिया के 5 बड़े देशों के सामने ‘शिकायत’ लेकर पहुंच गई है. पाक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के पांच स्थायी सदस्य देशों (पी-5) से कहा कि वे कश्मीर में तनावपूर्ण हालात का संज्ञान लें. इधर आतंकवाद मामले में अमेरिकी सांसदों एवं विशेषज्ञों ने पाक को बड़ा झटका दिया है.

पाकिस्तान ने लगाए थे भारत पर आरोप

इससे पहले पी-5 से पाक ने कहा है कि भारत से अपील करें कि वह हिंसा प्रभावित घाटी में लोगों के ‘मानवाधिकारों का सम्मान’ करे. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान दिया है कि विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के दूतों को कश्मीर के हालात की जानकारी दी. हालांकि, इससे पहले ही अमेरिका ने कह दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है.

आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश

पाकिस्तान के इन सब पैंतरों के बीच अमेरिकी सांसदों एवं विशेषज्ञों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती करने को कहा है. इसके साथ ही पाक को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के तौर पर सूचीबद्ध करने की अपील की है. विशेषज्ञों ने हा कि आतंकवादी तत्वों को समर्थन देने वाला और चीजों को जोड़ तोड़ कर पेश करने वाला यह देश(पाकिस्तान) अमेरिका को मूर्ख समझता रहा है.

पाक, अमेरिका को मूर्ख बना रहा है

सदन की विदेश मामलों की समिति की एशिया एवं प्रशांत उपसमिति के अध्यक्ष मैट सैल्मन ने कहा, ‘वे हमें मूर्ख बना रहे हैं. वे हमें मूर्ख समझते हैं. यह माफिया को धन देने की तरह है.’ पूर्ववर्ती बुश काल के शीर्ष राजनयिक जाल्मे खलीलजाद ने सांसदों से कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व ने किस प्रकार दशकों से अमेरिकी प्रणाली के साथ खेल खेला है.

गैरराजनीतिक शब्दों का इस्तेमाल

उन्होंने कहा, ‘यदि मैं गैरराजनयिक शब्द का इस्तेमाल कर सकता हूं तो हम बहुत भोले भाले रहे हैं.’ सैल्मन ने खलीलजाद की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘भोले भाले मूर्ख अधिकतर अमेरिकी यह देख सकते हैं और हमारे तथाकथित नेताओं को यह बात अभी तक समझ नहीं आई.’

पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती हो

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के लॉन्ग वार जर्नल के वरिष्ठ संपादक बिल रोजियो ने खलीलजाद से अपील की कि पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती की जाए. उसे आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के रूप में सूचीबद्ध किया जाए. रोजियो ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान खलीलजाद एवं अन्य विशेषज्ञों के साथ ‘पाकिस्तान: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र या दुश्मन’ विषय पर अपना पक्ष रखा.

पाकिस्तान के साथ अनुभव साझा

उन्होंने कहा, ‘अंतत: वे हमें मूर्ख समझकर हमसे व्यवहार कर रहे हैं और हम पाकिस्तान को धन देने के लिए बहुत आतुर हैं.’ खलीलजाद ने बुश के शासनकाल में अफगानिस्तान में अमेरिकी राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि समेत विभिन्न राजनयिक पदों की जिम्मेदारी संभालते हुए पाकिस्तान नेतृत्व के साथ हुए अनुभव को साझा किया.

पाकिस्तान चीजों को तोड़ मरोड़कर पेश करता है

उन्होंने जानकारी दी कि, ‘पाकिस्तान बहुत चालाकी से चीजों को तोड़ मरोड़कर पेश करके हमारा इस्तेमाल करता रहा है. मुझे यह कहना होगा.’ उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के विशिष्ट सदस्यों तक पहुंचते हैं. वे उन्हें यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं. वे उन्हें लुभाते हैं, वे एक बार फिर वादा करते हैं और हमारे बयानों का ऐसा निष्कर्ष निकालते हैं जो तथ्यों के सापेक्ष ‘हैरान करने वाले’ होते हैं.

पाकिस्तान के संबंधों पर सख्त टिप्पणी

यह पूछे जाने पर कि अमेरिका उसी नीति को क्यों अपनाता रहा है. खलीलजाद ने कहा कि अपने कृत्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की पाकिस्तान की क्षमता इसका एक कारण रही है. पूर्व शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ संबंधों का मेरा अनुभव यह है कि वे आपको तभी कुछ देंगे, जब उन्हें यह पता होगा कि उन्हें कुछ मिलने वाला है.’

‘बलूचिस्तान के लोगों को मार रहा है’

कांग्रेस के सदस्य डाना रोहराबाचर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और सउदी अरब ने तालिबान एवं हक्कानी नेटवर्क बनाया. रोहराबाचर ने कहा कि अमेरिका का पाकिस्तान को मदद देना ‘मूखर्तापूर्ण’ है. उन्होंने कहा, ‘यह भ्रष्ट दमनकारी शासन बलूचिस्तान के लोगों को मार रहा है. बलूचिस्तान के लोगों को यह समझना चाहिए कि अमेरिका एक भ्रष्ट, आतंकवादी समर्थन शासन से उनकी स्वतंत्रता एवं स्वाधीनता के लिए उनके साथ है.’

‘ऐसी ही स्थिति सिंधियों के साथ हैं’

उन्होंने कहा, ‘ऐसी ही स्थिति सिंधियों के साथ है. ऐसे ही हालात पाकिस्तान के अन्य समूहों के साथ हैं. यदि कोई शासन लोगों की जान लेता है, दमन करता है और भ्रष्ट है और इसके बावजूद हम उन्हें किसी प्रकार का समर्थन देना जारी रखते हैं.. तो यह वाकई बेतुका है.’ आतंकवाद, अप्रसार एवं व्यापार उपसमिति के रैंकिंग सदस्य विलियम कीटिंग ने पैनल के सदस्यों से सवाल किया कि क्या आईएसआईएस सरकार के भीतर एक सरकार है.

‘पाकिस्तानी सेना का एक हथियार है’

अमेरिकन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर ट्रीसिया बैकन ने कहा, ‘यह पाकिस्तान के भीतर एक दुष्ट संस्था कतई नहीं है. यह स्वतंत्र रूप से या स्वयं संचालन नहीं करता. यह पाकिस्तानी सेना का एक हथियार है. यह पाकिस्तानी सेना की नीतियां लागू कर रहा है. यह पाकिस्तानी सेना की ओर से नीतियां लागू कर रहा है.’

आईएसआई पर कड़ टिप्पणी की गई

बैकन ने कहा, ‘रोजियो ने कहा कि आईएसआई पाकिस्तानी सेना की एक शाखा है. यह पाकिस्तानी सेना की इच्छा को अंजाम दे रहा है जो वास्तव में पाकिस्तानी सरकार है. (चयनित) सरकार पाकिस्तानी सेना का केवल चेहरा है.’ खलीलजाद ने कहा, ‘मैं अपने सहकर्मी से सहमत हूं.’ सैल्मन ने कहा कि निजी रूप से उनका मानना है कि अमेरिका को पहले कदम के तौर पर पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए.

source :- ABP news

कश्मीर पर पाक का नया ‘पैंतरा’, इस बीच अमेरिकी सांसदों ने दिया है बड़ा झटका Read More

नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा, ‘भारत की NSG सदस्यता का हथियारों से कोई लेना-देना नहीं’

agni-iii_650x400_81429169117‘India’s NSG membership has nothing to do with weapons’
वॉशिंगटन:
भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के सदस्य बनने को लेकर पाकिस्तान की ओर से जताए जा रहे विरोध पर स्पष्ट तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत का इस समूह का सदस्य बनना हथियारों की दौड़ से जुड़ा नहीं है। यह परमाणु उर्जा के असैन्य इस्तेमाल के बारे में है।

‘… यह उम्मीद करते हैं पाकिस्तान इसे समझेगा’
विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘यह हथियारों की दौड़ के बारे में और परमाणु हथियारों के बारे में नहीं है। यह परमाणु उर्जा का इस्तेमाल शांतिपूर्ण असैन्य कार्यों में करने के बारे में है। इसलिए हम निश्चित तौर पर यह उम्मीद करते हैं पाकिस्तान इसे समझेगा।’

टोनर दरअसल एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत के आवेदन और इसपर पाकिस्तान द्वारा जताए जा रहे विरोध से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे। पाकिस्तान इस आधार पर विरोध कर रहा है कि भारत को इस समूह की सदस्यता मिलने से क्षेत्र में परमाणु हथियारों की दौड़ को गति मिलेगी।

‘कोई भी देश कर सकता है इस ग्रुप में सदस्यता के लिए आवेदन’
हालांकि अमेरिका 48 देशों वाले एनएसजी की अहम बैठक से पहले सबकुछ अच्छा होने की कामना कर रहा है। टोनर ने कहा, ‘देखिए, मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की वर्ष 2015 में हुई भारत यात्रा के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिका मानता है कि भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था की अनिवार्यताओं को पूरा करता है और सदस्यता के लिए तैयार है। लेकिन यह एक सर्वसम्मति वाली संस्था है इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि मत किस ओर जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘एनएसजी में नए सदस्यों के शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा मौजूदा सदस्यों का आंतरिक मसला है। मुझे लगता है कि वे नियमित रूप से बैठकें करते हैं और इससे आगे मुझे कुछ नहीं कहना है।’

एनएसजी की आगामी बैठक इस उद्देश्य के लिए नहीं रखी गई है। टोनर ने कहा, ‘यह कोई विशेष बैठक नहीं है। मेरा मानना है कि इसे प्रमुख तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया है।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तान ने अपनी दिलचस्पी को सार्वजनिक कर दिया है और निश्चित तौर पर कोई भी देश सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है। हम सर्वसम्मति से लिए फैसले के आधार पर गौर करेंगे।’

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा, ‘भारत की NSG सदस्यता का हथियारों से कोई लेना-देना नहीं’ Read More

महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ खडसे को आया दाऊद के घर से फोन, राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

एकनाथ खडसे ने कहा कि जांच में सच सामने आ जाएगाअंडरवर्ल्ड और राजनीति के नापाक रिश्तों में पाकिस्तान से आए एक फोन कॉल ने हाहाकार मचा दिया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ खडसे के अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से फोन पर बात करने की खबर के बाद राज्य सरकार ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. यह फोन कराची में दाऊद के घर से मंत्री के मोबाइल पर आया था. हालांकि, खडसे ने कहा है कि उन्होंने कभी दाऊद से बात नहीं की|

दाऊद की कॉल लिस्ट में बीजेपी के मंत्री का नाम
‘आज तक’ को मिले दस्तावेजों से साफ है कि खडसे के फोन कॉल की जांच की जाएगी. ‘इंडिया टुडे’ ने कुछ दिन पहले ही यह खबर ब्रेक की थी कि दाऊद इब्राहिम के इंटरनेशनल कॉल लिस्ट में सबसे ज्यादा बार डायल किए गए नंबर्स में महाराष्ट्र के एक सीनियर नेता का नाम भी शामिल है|

एथिकल हैकर ने निकाले कॉल डिटेल्स
वडोदरा के एक एथिकल हैकर भानगले ने दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीन शेख के नाम पर रजिस्टर्ड चार फोन नंबर की कॉल डिटेल का रिकॉर्ड इंडिया टुडे को दिया था. इस डिटेल में मिला एक नंबर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ खडसे के नाम पर रजिस्टर्ड है|

विपक्षी दलों ने मांगा खडसे का इस्तीफा
मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट और एनसीपी ने खडसे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सियासी दलों ने खडसे का इस्तीफा भी मांगा है. वहीं सरकार की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई बयान नहीं दिया गया है|

खडसे ने फोन नंबर कबूला पर बातचीत से इनकार
एकनाथ खडसे ने कबूल किया है कि सामने आया मोबाइल नंबर उनके नाम से रजिस्टर्ड है. इसके बावजूद उन्होंने दाऊद से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है. उन्होंने दाऊद के परिजनों में भी किसी से कोई बात होने से इनकार किया. खडसे ने कहा कि डॉन के नंबर से उन्हें क्यों फोन लगाया यह उन्हें नहीं मालूम, लेकिन जांच से सब सामने आ जाएगा|

इंटेलिजेंस एजेंसी ने की फोन मॉनिटरिंग की पुष्टि
इसके पहले भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने दाऊद और उसके परिजनों के नाम पर रजिस्टर्ड चार फोन नंबर्स से देश में आने वाले कॉल्स को मॉनीटर किया था|

Source : Aajtak

महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ खडसे को आया दाऊद के घर से फोन, राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश Read More

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद

sartaj_aziz_imagenewइस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत का सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बिगाड़ने का काम करेगा और वह मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान इन घटनाक्रमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज उठाएगा। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत के सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण से क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ेगा।

अजीज ने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा के प्रति आंख मूंदकर नहीं रहेगा और अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा प्रणाली में सुधार के लिए निश्चित तौर पर आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल करेगा। अजीज ने कहा कि भारत को अमेरिका से सहयोग मिल रहा है जो यह सोचता है कि चीन को रोकने के लिए मजबूत भारत अत्यावश्यक है।

भारत द्वारा देश में विकसित सुरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किए जाने के एक दिन बाद अजीज की टिप्पणी आई है। भारत की यह इंटरसेप्टर मिसाइल किसी भी हमलावर बैलिस्टिक मिसाइल को आकाश में ही नष्ट कर डालने में सक्षम है।

SOURCE: IBN7

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद Read More

कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की मौत, देश-विदेश में शोक में डूबे अनुयायी

1365757013Nirankari_Baba_Hardev निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर है|

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त निरंकारी बाबा के रिश्तेदार गाड़ी चला रहे थे. एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई|

रावलपिंडी में हुई थी निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति
निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति पंजाब के उत्तर-पश्चिम में बसे रावलपिंडी से हुई जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है. इस समुदाय की स्थापना सहजधारी सिख बाबा दयाल सिंह और एक स्वर्ण व्यापारी ने की थी|

ब्रिटिश राज में हालांकि इस समुदाय को दरकिनार कर दिया गया. बाद में 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई. आज की तारीख में इस समुदाय के करोड़ों अनुयायी भारत से लेकर विदेशों में फैले हैं|

बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने निरंकारी बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘बाबा हरदेव सिंह के निधन से देश को काफी नुकसान हुआ है. मैंने उनके कई समागमों को देखा है..’

 

Source: आज तक

कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की मौत, देश-विदेश में शोक में डूबे अनुयायी Read More