नवाज शरीफ द्वारा आतंकी बुरहान वानी के महिमामंडन से पता चलता है पाकिस्तान का आतंकवाद से जुड़ाव’

burhan-wani-5-620x40071वीं संयुक्त राष्ट्र आम सभा (UNGA) में बुधवार (21 सितंबर)  पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ द्वारा कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी को इंतीफादा का चेहरा बताने पर भारत ने उनकी कड़ी आलोचना की है।  शरीफ ने वानी को कश्मीर का “युवा नेता” भी बताया। हालांकि शरीफ ने अपने संबोधन में कहा कि वो भारत से सभी मसलों खासकर जम्मू-कश्मीर का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए गंभीर और सतत बातचीत करने को तैयार हैं। शरीफ के बायन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “पाक पीएम नवाज शरीफ ने UNGA में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहानी वानी का संयुक्त राष्ट्र जैसे उच्च मंच पर महिमामंडन किया है उससे पाक के आतंकवाद से लगाताव जुड़ाव का पता चलता है।” स्वरूप ने ट्टवीट किया, “पीएम शरीफ ने UNGA में कहा भारत ने बातचीत के लिए अस्वीकार्य शर्त रख दी है। भारत की एकमात्र शर्त है आतंकवाद का खात्मा। ये स्वीकार्य नहीं है?”

जम्मू-कश्मीर के उरी में रविवार को हुए आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में चारों आतंकी मारे गए। भारतीय अधिकारियों के अनुसार चारों आतंकी पाकिस्तान से भारत आए थे और जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करते थे। उरी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है जिसका असर संयुक्त राष्ट्र आम सभा में दिख रहा है।  शरीफ के बयान से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने UNGA को संबोधित करते हुए अपरोध रूप से पाकिस्तान को चेतावनी दी। ओबामा ने कहा कि आतंकवाद को प्रश्रय देने वाली सरकारों को बाज़ आना चाहिए।

शरीफ ने UNGA में अपने 20 मिनट के भाषण में कहा कि पाकिस्तान “कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का पूर्ण समर्थन करता है।” शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर में भारत द्वारा किए गए मानवाधिकारों हनन पर एक डोजियर सौंपेगा। शरीफ के संबोधन से पहले संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीशा लोधी ने न्यूयॉर्क में एक प्रेसवार्ता में कहा, “पाकिस्तान अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगाम नहीं लगाएगा।” अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक (यूएनजीए) चल रही है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बुधवार शाम को यूएनजीए को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने आज शाम नवाज शरीफ के संबोधन की भूमिका तैयार करने के लिए ये प्रेसवार्ता की है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि आतंकवाद को छिपे तौर पर बढ़ावा देने वाले राष्ट्र अपनी हरकतों से बाज़ आएं।  भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 26 सितंबर को सभा में अपनी बात रखेंगी। जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर विचार कर रहा है।

22 वर्षीय हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी 8 जुलाई को मुठभेड़ में माराय गया। वानी की मौत से बाद कश्मीर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों अब तक तीन पुलिसवालों समेत 75 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। बुरहान वानी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय था. वो फेसबुक पर अपनी अपने साथियों की असलहों के साथ तस्वीरें शेयर किया करता था।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद गुरुवार सुबह अरागाम चिट्टी बांदी गांव को चारों ओर से घेर लिया. पुलिस का कहना है कि अभी भी गोलीबारी जारी है.

 

 

source: jansatta

नवाज शरीफ द्वारा आतंकी बुरहान वानी के महिमामंडन से पता चलता है पाकिस्तान का आतंकवाद से जुड़ाव’ Read More

जानें- ये है देश का नंबर-1 दुश्मन मसूद अजहर, यही है उरी हमले का आक़ा

masood-profile-pkg-1909-vp-00_09_21_14-still001-580x395इस्लामाबाद/नई दिल्ली: खुफिया रिपोट्स में उरी हमले के पीछे आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है और इस हमले का मास्टर माइंड कोई और नहीं जैश का सरगना मसूद अजहर है. ये वही मसूद अजहर है जिसने पठानकोट एयरबेस पर भी हमला करवाया था और साल 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड के बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उसे रिहा किया था. मसूद अजहर इस वक़्त पाकिस्तान में है और खुलेआम भारत विरोधी काम करता है.

जैश-ए-मोहम्मद नाम के इस आतंकी की फैक्ट्री को चलाता है मसूद अजहर. उसी की आतंक की फैक्ट्री आतंकियों ने उरी में 17 जवानों की जान लेकर देश पर बहुत बड़ हमला किया.

मसूद अजहर वही जिसे 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड के बाद भारत को रिहा करना पड़ा था. तब भारत की मजबूरी थी क्योंकि इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के 178 यात्रियों को सही सलामत आतंकियों के कब्जे से छुड़ाना था.

मसूद अजहर छूट गया लेकिन उसके बाद मसूद अजहर ने भारत के खिलाफ जो जंग छेड़ी वो आज तक खत्म नहीं हुई है. भारत के चंगुल से छूटते ही मसूद ने जैश-ए-मोहम्मद बनाया औऱ फिर भारत के खिलाफ जहर और जंग का एलान कर दिया.

छूटने के दो साल में ही मसूद अजहर ने 2001 में संसद पर हमला करके एहसास कराया कि उसे छोड़ना कितनी बड़ी भूल थी.

संसद हमले के बाद मसूद ने इसी साल भारत के खिलाफ नए सिरे से आतंकी हमले को अंजाम देना शुरू किया. पठानकोट एयरबेस पर हमला मसूद के आतंकियों ने किया. 7 महीने के बाद फिर मसूद ने उरी में सेना मुख्यालय पर हमला करके खुद anको भारत का दुश्मन नंबर एक साबित कर दिया है.

पठानकोट हमले के बाद भारत ने मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी घोषित कराने की कोशिश की लेकिन चीन ने सबूतों को नाकाफी मानते हुए अड़ंगा लगा दिया.

जानें- ये है देश का नंबर-1 दुश्मन मसूद अजहर, यही है उरी हमले का आक़ा Read More