पठान के बच्चे

474b875cc2760a647dcc16b10ae66f2bपठान के 3 बच्चे हुए… नाम रखा…

1) हसरत खान 2) हरकत खान 3) बरकत खान

फिर 3 बच्चे हुए, नाम रखा…
1) दरिया खान 2) समंदर खान 3) सैलाब खान

फिर 3 बच्चे हुए, नाम रखा…
1) हिम्मत खान 2) हौसला खान 3) बर्दाश्त खान

फिर 3 बच्चे हुए…
इस बार बीवी ने नाम रखा…
1) बस कर खान 2) शर्म कर खान 3) रहम कर खान..

? ?

पठान के बच्चे Read More

शिवरात्रि विशेष : सेहतमंद घीया-साबूदाने की खिचड़ी

1457333397-243250 ग्राम साबूदाना, पाव कटोरी मूंगफली के पिसे दाने, 100 ग्राम लौकी (घीया), आधा चम्मच जीरा, 4-5 पत्ता मीठा नीम, काली मिर्च पावडर आधा चम्मच, हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच शक्कर, सेंधा नमक स्वादानुसार, नींबू, बारीक कटा हरा धनिया एवं फलाहारी मिक्चर।
विधि :
खिचड़ी बनाने से 3-4 घंटे पूर्व साबूदाने को भिगो कर रख दें। लौकी को कद्दूकस करें। एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा, मीठा नीम व हरी मिर्च का छौक लगाएं। तत्पश्चात किसी हुई लौकी डाल दें। एक-दो मिनट भूनने के बाद साबूदाने और मूंगफली के दाने डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं। थोड़ी देर बाद नमक, काली मिर्च एवं शक्कर डालें एवं अच्छी तरह मिक्स कर लें।

लीजिए तैयार है सेहतमंद घीया-साबूदाने की खिचड़ी। ‍हरा धनिया, फलाहारी मिक्चर और नींबू से सजाकर पेश करें।


उपवास के दौरान खिचडी़ में लौकी डालने से उसका स्वाद तो बढ़ता ही है, लेकिन लौकी में फाइबर की अधिकता होने के कारण कब्जियत से भी आपका बचाव हो जाता है।

– राजश्री कासलीवाल

शिवरात्रि विशेष : सेहतमंद घीया-साबूदाने की खिचड़ी Read More

लंबे समय तक हेयर कलर बरकरार रखने के टिप्स

d3d8bab076cb507b2b8bfac79e157bdbQUICK BITES
  • शैंपू करने के बाद ही कलर करवाना अच्छा रहता है।
  • कलर के बाद बालों को तुरंत कर्ल ना करवाएं।
  • कलर के बाद बालों की अच्छी देखभाल करें।
  • कलर का चुनाव स्किन टोन के मुताबिक ही करें।
 हेयर कलर आपके बालों को काफी खूबसूरत और आकर्षक बना देते हैं। कलर करवाने के बाद आपका पूरा लुक ही बदल जाता है , लेकिन बालों को सिर्फ कलर करवाना ही काफी नहीं है। कलर से पहले और बाद में इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है जिससे बालों लंबे समय तक कलर्ड रहें।
लंबे समय तक हेयर कलर बरकरार रखने के टिप्स Read More

Happy Women’s Day: आज संसद में महिला सांसदों को मिलेगा बोलने का ज्यादा मौका

modi-womenअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लोकसभा में मंगलवार को महिला सांसदों को बोलने की प्राथमिकता दी जाएगी. संसद के शून्यकाल में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी बात रखने देने के लिए मौके दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुझाव दिया था.

संसदीय कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी के 8 मार्च को महिलाओं को बोलने देने के सुझाव पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी मंजूरी दी थी. देश की 544 सदस्यों वाली लोकसभा में वर्तमान में 66 महिला सदस्य हैं, जबकि 241 सदस्यों वाली राज्यसभा में 31 महिला सदस्य हैं.

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट कर सबको बधाई दी. उन्होंने महिलाओं की समाज में अहम भूमिका को सराहा और उन्हें सलाम किया.

मोदी ने ट्वीट किया कि वे महिलाओं की निपुणता को सलाम करते हैं. उन्होंने समाज में महिलाओं के अपरिहार्य योगदान के प्रति आभार भी प्रकट किया. साथ ही नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास के लिए सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं तक उनकी सरकार ने दृढ़ता दिखाई है. साथ ही मोदी ने कहा कि सरकार की कौशल विकास के लिए की जा रही पहल और मुद्रा बैंक देश की नारी शक्ति को सशक्त करने में योगदान देगी.

वसुंधरा राजे को दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे को ट्वीट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान को नई ऊंचाईंयों तक पहुंचाया है.

एक दिन नहीं 365 दिन हो महिला दिवस

दिल्ली के सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महिला दिवस साल में सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन होना चाहिए.

सिर्फ महिलाओं के सत्यापन दस्तावेजों का होगा निपटारा

दिल्ली पुलिस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विशेष अभियान के तहत आज सिर्फ महिला आवेदकों के पासपोर्ट और अन्य सेवाओं के लिए लंबित सत्यापन दस्तावेजों का निपटारा करेगी. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया का काम देखने वाली विशेष शाखा ने यह अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पासपोर्ट या सेवा के लिए सत्यापन की खातिर आज आवेदन करेंगी, उनके आवेदनों का 24 घंटों के अंदर निपटारा होने की संभावना है

source : Aaj tak

Happy Women’s Day: आज संसद में महिला सांसदों को मिलेगा बोलने का ज्यादा मौका Read More

300 वर्ष पुराने झाड़ी मंदिर से जुड़ी है श्रद्धालुओं की आस्था-शक्तिफार्म सितारगंज

 शिवरात्रि के मौके पर झड़ी गाँव के मंदी में मेला का आयोजन किया गया है |यहाँ हर वर्ष इस मेले का आयोजन शिवरात्रि के मौके पर किया जाता है, यहाँ कवरिये आते है और शिवरात्रि में जल चढ़ाते है | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तो की भीड़ हजारो के हिसाब से यहाँ मौजूद है | कहा जाता है कि शिवरात्रि पर व्रत रख कर झड़ी मंदिर में जल चढ़ाने से भक्त की मनोकमना भोलेनाथ पूर्ण करते है |अभी एक ही ध्वनी से पूरा वातावरण गूँज उठा है ” बोल भोले की बम “

शक्तिफार्म से करीब पांच किलोमीटर दूर बाराकोली रेंज के जंगल में भगवान शिव का पौराणिक झाड़ी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था व उपासना का केंद्र है।
मंदिर के अस्तित्व में आने के कई किस्से हैं। बताया जाता है तब एक ग्वाला गायों को चराने जंगल आता था। एक गाय घने जंगल के झाड़ियों में गायब हो जाती थी और कुछ समय बाद वापस आ जाती है। गोशाला से भी उसी नियत समय पर गायब होकर फिर कुछ समय बाद लौट आती थी। वापस आने पर दूध भी नहीं देती थी। एक दिन पीछा किया तो गाय जंगल के बीच घनी झाड़ियों में जाकर रुक गई।

वहां जाकर देखा तो एक शिवलिंग पर दूध चढ़ा था। तब से ग्रामीणों ने यहां पर शिवलिग की पूजा-अर्चना शुरू कर दी। झाडि़यों में शिवलिग प्रकट होने से भगवान भोलेनाथ का मंदिर झाड़ी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

“हर हर महादेव ”

 

300 वर्ष पुराने झाड़ी मंदिर से जुड़ी है श्रद्धालुओं की आस्था-शक्तिफार्म सितारगंज Read More

45th Award ceremony organized by EECP India

AuPFQ7dlkwe_UkO4vtLS1SJGjbNgWRiu15zHhIzuB8upPress Release
The 45th EEPC INDIA Northern Region Award for Engineering Export Excellence organized by EEPC India recognized the contribution of Engineering companies from eight states in India
March 5, 2016: It was an award ceremony with a difference. EEPC India organised the 45th EEPC INDIA Northern Region Award for Engineering Export Excellence on Saturday, March 5, 2016 to honour and recognize the contributions that engineering companies from North Indian states—Rajasthan, Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand, Haryana, Punjab, Uttar Pradesh and Delhi—made through their innovation, teamwork, ingenuity and creativity. The premier event was graced by Chief Guest Hon’ble Chief Minister of Haryana Shri Manohar Lal Khattar; and Sh. Vipul Goel, MLA; Sh. Moolchand Sharma, MLA; Sh. Tekchand Sharma, MLA; Kamna Raj Aggarwalla, Regional Chairperson, EEPC INDIA (N.R.); Shri T.S.Bhasin, Chairman, EEPC INDIA; and Sh. Rakesh Suraj, Regional Director-EEPC; among others. EEPC also thanked Dr. Prashant Bhalla, President, Manav Rachna Educational Institutions (MREI) for lending support as Knowledge Partner of the event.
This year’s EEPC India’s Northern Region office organized its Award function to felicitate 100 meritorious exporters for their export performance in 2012-13 in various categories: in the Top Exporter of the Year 2012-13 category, the Gold trophy was bagged by Jindal Stainless Ltd, PME Power Solutions (India) Ltd, Gardex, Sledge Hammer Oil Tools Pvt Ltd, RITES Ltd; the Silver Trophy in the same Top Exporter category was won by Bharat Heavy electrical Ltd, H.R. International, Apex International, among others; the Special Trophy for Excellence in Exports of High-Technology Products went to A.S. T Pipes, among others; the Special Trophy for Excellence in Engineering Process was won by WAPCOS LTD; in the Star Performers in Product Groups for 2012-13 category, Steel Authority of India figured prominently apart from Good Luck Steel Tubes Ltd, Hindustan Tin Works, Shriram Pistons & Rings Ltd, Punjab Bevel Gears Ltd, Spirotech Heat Exchangers Pvt Ltd, Kangaro Industries Ltd, Hero Motors Ltd, Avon Cycles Ltd, among others. The Award for Special Contribution category was bagged by Sigma Corporation (India) Ltd, RACL Geartech Ltd, among others, while the Award for Maximum Participation in Council’s Promotional Activities 2012-13 went to Stoker Concast Pvt Ltd and S.S. Gas Lab Asia Pvt Ltd.
Speaking on the occasion, Hon’ble Chief Minister of Haryana, Shri Manohar Lal Khattar said, “The quality of our engineering products has improved over the years and developed countries are now looking at India to source these products. The key programs of Start-up India, Skill India, Stand-Up launched by our Hon’ble PM are aimed towards making our country a pro-manufacturing nation. Haryana has started its new entrepreneurship policy where focus is on low costing, innovation, and incentives. A Single-window system is being implemented to give incentives to exporters in Haryana. EEPC is serving as the reference point for the Indian engineering industry and the international business community in its efforts towards establishing India as a major engineering hub in the future. Their facilitation of sourcing from India has boosted the SMEs to raise their standard at par with the international best practices.” Hon’ble Shri Manohar Lal Khattar congratulated the winners at the Award ceremony saying, “I am delighted to see your optimism and commitment of you all towards making India a global leader in engineering exports and wish you success in your future endeavours.”
Outlining EEPC India’s role, Shri T.S. Bhasin, Chairman, EEPC INDIA, in his keynote address said, “EEPC India has just completed 60 years starting with a hundred engineering units in 1955. Today it has grown to become the largest trade promotion organization in India with more than 12,000 engineering companies as its members—from large corporate houses to SMEs. The Awards are a true recognition of the immense potential of the Engineering companies in the northern region towards furthering the cause of exports in India.”

Source :Yogesh Shukla

45th Award ceremony organized by EECP India Read More

हरियाणा एक हरियाणवी एक

Asxk0X8gEqzvKeK22269SH6UR99cntjmhN6r-1MHDr3qसैक्टर 21 ए, फरीदाबाद स्थित हामटर्न ग्रामर स्कूल के प्रांगण में सभी छात्रो और शिक्षको की एक विशाल सभा, हरियाणा वासियों की एकता और सुरक्षा के मद्देनजर,देश में बिगड़ रहे हालातो को लेकर हुई जिससे सभी शिक्षको और छात्रो के साथ हामटर्न ग्रामर स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री कुलदीप सिंह ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के संदर्भ में एकता, भाईचारा और सदभावना सदैव बनाये रखने की शपथ ली | श्री कुलदीप सिंह ने हरियाणा में पिछले समय में हुई दुर्घटनाओ पर दुःख व्यक्त किया और छात्रो शिक्षको का आह्वान किया कि प्रदेश में वर्ग विद्वेष भावना से देश पिछड़कर हमें विकास के रास्ते से भटका सकता है, इसलिए सभी प्रदेशवासियों को समाज में सामाजिक सौहाद्र बनाये रखना होगा और जागरूक होकर विध्वंसकारी तत्वों का विरोध करना होगा|

सभा के आयोजन के बाद छात्रो शिक्षको ने मिलकर नगर रैली निकली और सभी बुद्धिजीविओ और समाजसेवियो से प्रदेश में एकता और सह्बंधुता को बढ़ावा देने की अपील की |

source : Anukool Mistri

हरियाणा एक हरियाणवी एक Read More

लोगो की बढ़ रही है टीएमसी से नाराजगी- मनोज तिवारी

indexकोलकाता,  भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर पूर्व दिल्ली के  सांसद  तथा भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार मनोज तिवारी पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे  पर थे।
भाजयुमो के द्वारा 17 कि लोमीटर का  पदयात्रा कार्यक्रम था। समापन पर मनोज तिवारी को उनका स्वागत करना था।  इसी  अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और विशाल जनसभा को संबोधित करने भाजपा सांसद मनोज तिवारी  उपस्थित हुए थे । मनोज तिवारी को सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिये लाखों लोगो का हुजूम हर जगह उमड़ा। मनोज तिवारी ने जनसभा किया और  कहा कि कोलकाता के लोग भाजपा के साथ आना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में लोगो की नाराजगी टीएमसी से लगातार बढ़ रही है। मनोज तिवारी लोगो का दिल जीतना जानते हैं और लोग भी अपने सामने अपने घर के बच्चे मनोज तिवारी को बढ़ता फुलता देख काफी प्रफुल्लित होते हैं। फिर क्या महिलायें और बच्चे और बुजूर्ग सब खींचे चले आते हैं मनोज तिवारी को सुनने और लोग उनकी बातों को काफी गंभीरता से लेते हैं। मौजूद लोगो के बीच एक बच्चा अचानक उठा और मनोज तिवारी की तरफ आया और उनका आटोग्राफ लिया। मनोज तिवारी ने भी अपना स्नेह जताया और बच्चे को गोंद उठाकर हमार कवन गाना तोहके अच्छा लागेला तो बच्चे ने तोतली आवाज में बोला जिया ए बिहार के लाला। मनोज तिवारी से लोगो ने उनकी आने वाली फिल्म फैन का गाना भी सुना और मनोज तिवारी भाजयूमो के कार्यकर्ताओं के बीच गये और उनका हौसला बढ़ाया। बाद में वापस लौटकर कैलाश विजय वर्गीय जी से मनोज तिवारी ने चाय पर चर्चा किया और कहा कि वो बहुच अच्छा काम कर रहे हैं और अच्छे संकेत लेकर दिल्ली लौट रहा हूं।

source by- shashikant singh

लोगो की बढ़ रही है टीएमसी से नाराजगी- मनोज तिवारी Read More

“शक्तिफार्म नगर पंचायत में महासंकीर्तन, उमड़ा जन सैलाव”

49f09b67-61dc-4a87-9726-07aa2ab8190b

शक्तिफार्म के नगर पंचायत में अखंड महासंकीर्तन का  शुभारम्भ आज दिनांक 1 मार्च, मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ, यह कलश यात्रा शक्तिफार्म बाज़ार से सुरेंद्रनगर तक बड़े ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ|

कलश यात्रा में शक्तिफार्म के महिलाओ ने बढ़-चढ़ कर सम्मिलित हुए तथा  पुण्य के भागी बने, लोगो में उत्साह देखते ही बन रहा था |

अखंड महासंकीर्तन के शुभारम्भ के सुअवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री माननीय यशपाल आर्य जी, श्री संजीव आर्या,पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल, ग्राम प्रधान किशोर राय(टैगोर नगर), पूर्व प्रधान रवि सरकार(देवनगर), श्री कुंवर शिव वर्धन सिंह तथा वर्तमान चेयरमैन श्री सुकांत ब्रह्म जी आदि पधारे तथा कलश यात्रा में सम्मिलित हो पुण्य के भागी बने |

सभी भक्तगणों के मुख से निकलता राधे-राधे की जयकार से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा|——जय श्री राधे

source by- Anukool and Munnajeet

“शक्तिफार्म नगर पंचायत में महासंकीर्तन, उमड़ा जन सैलाव” Read More

यह है दो करोड़ की कामवाली बाई, फिल्मी कलाकारों को भी लगाया चूना

मुंबई। कामवाली बाई...वह भी दो करोड़ रुपए की। जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है। ये माया नगरी की एक दीपा, गीता, संगीता और नर्मदा के काले कारनामों की कहानी है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कोई शातिर गैंग होगी, जो वारदात को अंजाम देती है, तो ऐसा नहीं है। ये चारों नाम एक ही महिला के हैं और ये महिला कामवाली बाई है। दरअसल मुंबई क्रांइम ब्रांच के हत्थे एक ऐसी कामवाली बाई चढ़ी है, जिसके निशाने पर आलीशान घर होते हैं। यह पहले दिल जीतती है और उसके बाद कीमती सामानों पर हाथ साफ कर देती है।

इस कामवाली बाई की कहानी कुछ-कुछ शातिर बंटी चोर जैसी है, क्योंकि अब तक की जांच में इस कामवाली बाई के पास दो करोड़ की रकम होना सामने आया है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर महिला मुंबई के अमीरों के घर में पहले काम की तलाश में जाती है और जब काम मिल जाता है तो बकायदा शातिराना तरीके से अपनी सभी दस्तावेज भी जमा करती है, ताकि उसकी साजिश के बारे में किसी को भनक ना लग सके। इसके बाद वह अपने काम से सभी का दिल जीत लेती है। घर के कीमती सामन, नगदी और जेवरात पर हर पल इसकी नजर रहती और जब मौका मिलता है, यह उन सामानों पर हाथ साफ करके रफूचक्कर हो जाती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार इस कामवाली बाई के निशाने पर क्षेत्रीय फिल्मी कलाकार और बिजनेमैन हुआ करते हैं। सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि यह शातिर महिला एक बॉलीवुड कलाकार को भी चूना लगा चुकी है। पुलिस को इस महिला के पास से अलग-अलग पहचान पत्र मिले हैं। हालांकि पूछताछ में इसने अपना नाम दीपा बताया है, लेकिन जांच में यह भी पता चला है कि इसके पास संगीता, नर्मदा और गीता नाम से भी कागजात हैं। पुलिस का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी से दो दर्जन से ज्यादा बड़े चोरी के मामले सुलझ सकते हैं। पूछताछ में उसने बताया है कि वह इतने लोगों के यहां चोरी कर चुकी है कि उसे गिनती ही नहीं है।

source by- dailyhunt

यह है दो करोड़ की कामवाली बाई, फिल्मी कलाकारों को भी लगाया चूना Read More