ट्रंप को अच्छा दोस्त मानते हैं पीएम मोदी, साथ काम करने के लिए उत्साहित

modi-trump_147918642996_650x425_111516104219प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं. पीएम मोदी का मानना है कि ट्रंप से उनके रिश्ते अच्छे हैं और आने वाली उनकी रिपब्लिकन सरकार भारत के साथ मिलकर काम करेगी|

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले डिनर दिया था, जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे थे. डिनर के दौरान ही पीएम ट्रंप और अगली अमेरिकी सरकार के बारे में ये बातें कही.

डोनाल्ड ट्रंप से बताए अच्छे रिश्ते
डिनर में जब पीएम से पूछा गया कि वो ट्रंप के साथ कैसे रिश्ते रखना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन नेता के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में किसी तरह के बदलाव का कोई सवाल ही नहीं उठता.

बराक ओबामा ने मोदी को बताया था अच्छा दोस्त
आपको बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी की सत्ता के दौरान अमेरिका और भारत के बीच रिश्तों में काफी सुधार आया है. डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा तो पीएम मोदी को अपना दोस्त तक बता चुके हैं. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप भी प्रचार अभियान के दौरान भारत को लेकर अपने झुकाव की बात कर चुके हैं|

मोदी ने ट्रंप को दी थी जीत की बधाई
हाल ही में अमेरिका में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई थी. पीएम मोदी ने फोन करके उन्हें जीत की बधाई दी थी और साथ ही चुनाव अभियान के दौरान भारत के लिए बोले गई बातों के लिए भी शुक्रिया अदा किया था. उन्होंने ट्रंप से कहा था कि भारत के लिए जिस तरह आपने दोस्ती का इजहार किया हम उसके लिए आभारी हैं|

 

Source: Aaj Tak

ट्रंप को अच्छा दोस्त मानते हैं पीएम मोदी, साथ काम करने के लिए उत्साहित Read More

अमेरिका में गूंजा ‘ट्रंप नहीं मेरे राष्ट्रपति’ का नारा,विरोधी में हुए मार्च

13_11_2016-trump4ट्रंप की जीत के बाद से अमेरिका के कई हिस्सों में असंतोष फैला हुआ है। लोग आप्रवासन, समलैंगिकों के अधिकार जैसे मुद्दों पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए।

न्यूयॉर्क, जेएनएन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रंप की जीत के बाद से अमेरिका के कई हिस्सों में असंतोष फैला हुआ है। लोग आप्रवासन, समलैंगिकों के अधिकार जैसे मुद्दों पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। अब तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे लेकिन पोर्टलैंड में ऐसे हालात नहीं थे। बता दें कि वहीं लोगों के बीच हिंसा भड़क गई थी। लोगों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और कारों को क्षति पहुंचाई। इसके जवाब में पुलिस ने भी भीड़ पर आंसू गैस छोड़े और रबर बुलेट चलाई। दर्जनभर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया जबकि कई पुलिस वाले घायल हो गए।

कई शहरों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन

पोर्टलैंड में एक प्रदर्शनकारी को गोली मारे जाने की घटना के बाद अमेरिका के कई शहरों में डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। इस दौरान प्रदर्शनकारी बैनर और प्ले कार्ड लिये हुये थे जिसमें ‘हमारा राष्ट्रपति नहीं है’ और ‘अमेरिका को सभी के लिए सुरक्षित बनाओ’ जैसे नारे लिखे हुये थे। ट्रंप के खिलाफ ये रैलियां न्यू यॉर्क, लॉस एंजिलिस और शिकागो में दिन भर चलीं।

‘अमेरिका में फ़ासीवाद नहीं’

प्रदर्शनकारियों का कहना था है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए उचित व्यक्ति नहीं हैं। वहीं न्यू यॉर्क के 62 साल के एक रिटायर्ड बैंकर मेरी फ्लोरिन ने हाथ में ‘अमेरिका में फ़ासीवाद नहीं’ के मेसेज वाली एक तख्ती पकड़ी हुई थी।उन्होंने कहा, हम डरे हुए हैं, देश ने आश्चर्यजनक रूप से एक अयोग्य, नस्लवादी, जातिवादी और महिलाओं से नफरत करने वाले व्यक्ति को राष्ट्रपति चुन लिया है।

हजारों लोगों ने प्रदर्शन रैलियों में भाग लिया

शिकागो और लॉस एंजिलिस में भी कई सैकड़ों-हजारों लोगों ने प्रदर्शन रैलियों में भाग लिया और ‘डंप ट्रंप’ और ‘अल्पसंख्यक मायने रखते हैं’ जैसे संदेश दे रही तख्तियों को हवा में लहराया। फेसबुक पर 1 लाख लोगों ने इस रैली में जाने की योजना बनाने के लिए संकेत दिए थे। लोग इतने ज्यादा था कि आयोजकों को डर था कि कहीं कोई हिंसा की स्थिति पैदा न हो जाए।

 

 

Source: जागरण

अमेरिका में गूंजा ‘ट्रंप नहीं मेरे राष्ट्रपति’ का नारा,विरोधी में हुए मार्च Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रिजल्ट 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, मुकाबले में हिलेरी को दी मात

131313-trump-145वॉशिंगटन: हाल में राजनीति में कदम रखने वाले अरबपति कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बाधाओं को पार करते हुए कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को आज मात दे दी और इसके साथ ही उनके चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया।

अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का सपना संजोए चुनावी मैदान में उतरी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी की उम्मीदें इस परिणाम के साथ ही टूट गईं। ट्रंप ने निर्वाचन मंडल के 289 मत हासिल करके शानदार जीत हासिल की जबकि हिलेरी को 218 मत मिले। राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता होती है। 70 वर्षीय ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, ओहायो, फ्लोरिडा, टेक्सास और उत्तर कैरोलिना जैसे राज्यों में शानदार प्रदर्शन करके चुनाव सर्वेक्षकों को गलत साबित कर दिया और जीत पर कब्जा कर लिया।

ट्रंप ने अपनी चुनाव प्रचार मुहिम के मुख्यालय में अपने समर्थकों से कहा, ‘यह हम सब के लिए एकजुट जनता के रूप में साथ आने का समय है। मैं हमारी सरजमीं के हर नागरिक से वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा।’ ट्रंप ने बताया कि हिलेरी ने उन्हें फोन करके जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें उनकी शानदार मुहिम पर बधाई देता हूं। देश पर उनका बहुत एहसान है।’ ट्रंप ने कहा, ‘हमारी प्रचार मुहिम नहीं बल्कि एक आंदोलन था। यह सभी जातियों, पृष्ठभूमियों एवं आस्थाओं का आंदोलन था। हम साथ मिलकर देश के पुनर्निर्माण का अत्यंत आवश्यक कार्य आरंभ करेंगे। देश में अपार संभावनाएं हैं।’ उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपने समर्थकों से कहा, ‘हम अंदरूनी शहरों में हालात दुरस्त करेंगे। हम हमारी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करेंगे। इसके पुनर्निर्माण में हम लाखों लोगों को काम मुहैया कराएंगे।’

सीएनएन के अनुमान के अनुसार ट्रंप ने 29 राज्यों और हिलेरी ने 18 राज्यों में जीत हासिल की। चैनल के अनुसार ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, फ्लोरिडा, अलास्का, यूटा, आयोवा, एरिजोना, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, ओहायो, उत्तर कैरोलिना, उत्तर डकोटा, दक्षिण डकोटा, नेब्रास्का, कंसास, ओकलाहोमा, टेक्सास, व्योमिंग, इंडियाना, केंटुकी, टेनेसी, मिसीसिपी, अरकंसास, लुइसियाना, पश्चिम वर्जीनिया, अलबामा, दक्षिण कैरोलिना, मोंटाना, इडाहो और मिसौरी में जीत हासिल की।

हिलेरी ने कैलिफोर्निया, नेवादा, हवाई, इलिनोइस, न्यूयार्क, न्यूजर्सी, मैरीलैंड, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, वर्मोंट, मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, डेलावेयर, कोलोराडो, न्यू मेक्सिको, वर्जीनिया, ओरेगन, वॉशिंगटन और रोह्ड आइलैंड में जीत प्राप्त की। छुपा रस्तम निकली ट्रंप की विचित्र प्रचार मुहिम के देश भर में लय पकड़ने के साथ ही रिपब्लिकन उम्मीदवार के समर्थक न्यूयार्क में हिल्टन होटल बॉलरूम में एकत्र होने लगे।

ट्रंप के लिए एक समय राष्ट्रपति बनना दूर की कौड़ी समझा जा रहा था। न्यूयॉर्क के अरबपति ट्रंप ने अमेरिका के औसत श्वेत कामकाजी वर्ग के सत्ता प्रतिष्ठान से मोहभंग का लाभ उठाया और प्रवासी विरोधी बयानबाजी के दम पर प्रचार मुहिम आगे बढ़ाई जो चुनाव के लिहाज से सोने की खान साबित हुई। महिलाओं एवं प्रवासियों पर ट्रंप की टिप्पणियों के कारण कई शीर्ष रिपब्लिकनों ने ट्रंप की आलोचना की थी और प्राइमरी चुनाव में बड़ी जीत के बावजूद कई पार्टी नेताओं ने उन्हें समर्थन देने से इनकार कर दिया था।

अधिकतर विशेषज्ञों ने कहा कि एफबीआई ने 69 वर्षीय हिलेरी के खिलाफ ईमेल मामले में जांच शुरू करने की जो घोषणा की थी, उसी ने चुनाव का रूख ट्रंप के समर्थन में मोड़ दिया लेकिन एफबीआई ने हिलेरी को चुनाव से पहले अंतिम समय में क्लीन चिट दे दी हालांकि तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी।

पेश है लाइव अपडेट्स

-हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर अपनी हार स्वीकार की : सीएनएन ।

-रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी : अमेरिकी मीडिया।

-डोनाल्ड ट्रंप को मिले 276 वोट।

-कड़े मुकाबले में हिलेरी क्लिंटन को दी मात

डोनाल्ड ट्रंप होंगे अमेरिका के नए राष्ट्रपति।

-हिलेरी क्लिंटन को अबतक 218 वोट मिले।

-डोनाल्ड ट्रंप की जीत लगभग तय।

-मिशिगन और मिनसोटा में काउंटिंग जारी।

-राष्ट्रपति पद से सिर्फ चार वोट पीछे हैं ट्रंप।

–हिलेरी क्लिंटन इस कड़े मुकाबले में पिछड़ गई प्रतीत हो रही हैं।

-ट्रंप ने अहम राज्यों में जीत हासिल की

-चुनाव जीतने के करीब पहुंचे

– हिलेरी के मुकाबले ट्रंप का पलड़ा भारी

– 50 में से 37 राज्यों के नतीजे आए।

-ट्रंप को 21 राज्यों में बढ़त, 16 में हिलेरी आगे।

-ट्रंप ने अहम राज्य ओहायो में जीत हासिल की। रिपब्लिकन उम्मीदवार , हिलेरी के पास निर्वाचन मंडल के 109 मतों के मुकाबले 167 मतों से आगे

-27 राज्यों के 17 में ट्रंप की जीत।

-हिलेरी के 104 इलेक्टोल वोट्स की जीत।

-ट्रंप के 140 इलेक्ट्रोल वोट्स की जीत।

-50 राज्यों में 26 के नतीजे आए।

-10 राज्यों में जीती हिलेरी।

-कनेक्टिकट से हिलेरी क्लिंटन और लुइसियाना से ट्रम्प जीते।

-अभी तक के रूझानों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी क्लिंटन से आगे हैं।

-ट्रंप को 139 इलेक्टोरल वोट और हिलेरी को 104 पर बढ़त मिली है।

-न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 38 इलेक्टोरल वोट वाले राज्य टेक्सस में ट्रंप ने हिलरी को पछाड़ा।

-हाउस ऑफ रेप्रिज़ेंटटिव में रिपब्लिकन्स ने फिर हासिल किया बहुमत।

-हिलेरी ने इलिनोइस, न्यू जर्सी, मेरीलैंड, डेलावरे, रोड आइलैंड, कोलंबिया में जीत हासिल की है, वहीं ट्रंप ने ओक्लाहोमा, मिसिसिप्पी, फलौरिडा, -पेंसिल्वेनिया और न्यू हैम्पशायर में जीत हासिल कर ली है।

-केंटुकी और इंडियाना में डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं।

-वरमोंट में हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की है।

-न्यू हैंपशायर में हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप पर 32-25 से बढ़त बनाई।

-हिलेरी ने ट्रंप को हार्ट्स लोकेशन में 17-14 से हराते हुए जीत दर्ज की है।

-रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा में बहुमत बनाए रखने को तैयार : अमेरिकी नेटवर्क।

-अमेरिकी चुनाव में पहले छह राज्यों में मतदान संपन्न।

-अमेरिकी चुनाव प्रणाली के ‘पहले ही मतदान करने’ के प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए रिकार्ड 4. 2 करोड़ लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं।

 

Source: ZNews

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रिजल्ट 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, मुकाबले में हिलेरी को दी मात Read More

जिसकी लेखनी बतायी गई कमजोर, वह बना बुकर जीतने वाला पहला अमेरिकी…

paul_650_102616123730साल 2016 के बहुप्रतिष्ठित व बहुप्रतिक्षित मैन बुकर पुरस्कार घोषित किए जा चुके हैं. ऐसा मैन बुकर पुरस्कार के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी अमेरिकी ने इस पुरस्कार को जीता है. इस वर्ष पॉल बीटी ने यह पुरस्कार जीता है. उन्हें उनकी उपन्यास ‘द सेलआउट’ के लिए इस वर्ष मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया है. पॉल की उम्र 54 साल है और वे लॉस एंजिलिस में पैदा हुए थे. साथ ही वे अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अध्यापन का कार्य भी करते हैं|

‘द सेलआउट’ को माना जा रहा है कटाक्ष…
मैन बुकर पुरस्कार के जजिंग पैनल में शामिल जानकारों का मानना है कि पॉल का नॉवेल अमेरिका की समकालीन नस्लीय राजनीति पर करारा कटाक्ष है. वे बहुत ही सधे अंदाज में सबकी खबर लेते हैं और पता तक चलने नहीं देते. उनकी लेखनी में पाठकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रहने की अद्भुत क्षमता है|

आसान नहीं था सफर…
आज भले ही पॉल की लिखावट पर पूरी दुनिया लट्टू हो रही हो लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था. अमेरिका जैसे देश में जहां नस्ल और वर्ग की राजनीति हावी रहती हो वहां अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारना आसान नहीं था. अलगाव और गुलामी से लड़ने के लिए कलम का सहारा लेना और अपनी अफ्रीकी-अमेरिकी पहचान को लेकर हमेशा सतर्क रहना तलवार की धार पर चलने जैसा रहा|

गुदगुदी और दर्द साथ-साथ…
पॉल की लेखनी से वाकिफ जानकार कहते हैं कि वे अपना सबकुछ शब्दों के सहारे छोड़ देते हैं. उनकी लेखनी जहां लोगों को किसी वक्त चेहरे पर मुस्कान लाती है तो वहीं दूसरे पल मायूस कर जाती है. इसके बावजूद कि उनकी किताब को पूरी दुनिया में व्यंग्य के तौर पर प्रतिष्ठा मिल रही है. वे उसे व्यंग्य के बजाय हकीकत का दस्तावेज मानते हैं|

उनके शिक्षकों ने जताई थी निराशा…
आज भले ही पॉल को पूरी दुनिया उनके द्वारा लिखी गई किताब के लिए जानने लगी हो, लेकिन कभी उनके कॉलेज के प्रोफेसरों ने उन्हें लिखने से मना किया था. उनके कॉलेज के एक प्रोफेसर ने कहा था कि वे अच्छा नहीं लिखते. वे लेख के तौर पर कभी सफल नहीं होंगे. इसके अलावा वे अपनी निजी जिंदगी में भी परफेक्शनिस्ट हैं. वे किसी भी चीज या काम से जल्द ही बोर हो जाते हैं|

वे इस पुरस्कार के मिलने पर कहते हैं, ‘मैं नाटकीय नहीं होना चाहता, जैसे कि लिखने ने मेरी जिंदगी बचाई हो… लेकिन लिखने ने मुझे एक जिंदगी जरूर दी है’. वे लिखने को एक कठिन कार्य मानते हैं और वे लिखना नापसंद भी करते हैं|

 

जिसकी लेखनी बतायी गई कमजोर, वह बना बुकर जीतने वाला पहला अमेरिकी… Read More

तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन!

54276092सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं, जिन्‍हें यह मौका मिला है।

नई दिल्ली। सनी लियोन ने पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक जर्मन बेकरी में काम किया था। इसके बाद एक टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी अपने करियर को बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। सनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग के लिए भी ट्राई किया था, लेकिन वहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

सनी लियोन ने बताया, ‘जब मैं छोटी लड़की थी तो मैं मॉडल बनना चाहती थी और जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने इसके लिए कोशिश भी की। मुझसे कहा गया है कि मैं बहुत छोटी, बहुत मोटी, बहुत व्यावसायिक हूं या उन्हें मुझ में दिलचस्पी नहीं थी।’ अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में काम करने का मौका मिल जाता, तो वह पॉर्न इंडस्ट्री की ओर रुख ना करतीं।

सनी लियोन की एडल्ट वेबसाइट पर बैन लगाने के लिए काशी से उठेगी आवाज

एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने कहा था कि उन्होंने जो कुछ भी किया उसका उन्हें कोई गम नहीं है। लेकिन अब वह अपने अतीत को पीछे छोड़ आई हैं और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। साथ ही उन्होंन इस ओर सभी संकेत दिया था कि उन्हें मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने पड़े थे। अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में चांस मिल जाता, तो उनके नाम के साथ कभी ‘पॉर्न एक्टर’ नहीं जुड़ता।

सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें यह मौका मिला है। सनी 8 सितंबर को प्रतिष्ठित फैशन वीक के रैंप पर चलीं और अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में शो स्टॉपर के तौर पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ‘मस्तीजादे’ स्टार के लिए रैंप पर चलना उनके आलोचकों के लिए एक झटका है, जो यह सोचते थे कि वे कभी मॉडल नहीं बन सकती हैं।

तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन! Read More

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार

iphone_650_090716063622_090816101112मोबाइल टेक्नोलॉजी में अपनी अलग पहचान रखने वाली एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बुधवार को दो नए आईफोन- iPhone7 और iPhone7 Plus लॉन्च किए. आइए जानते हैं इस बार लॉन्च हुए एप्पल आईफोन 7 और iPhone7 प्लस में कौन-कौन से नए फीचर्स हैं…

1. 32 जीबी के मिनिमम मेमोरी के साथ हुआ लॉन्च. 16 जीबी वैरिएंट अब नहीं मिलेगा|

2. दो नए कलर- मैट ब्लैक और जेट ग्लॉसी ब्लैक |

3. A10 Fusion प्रोसेसर iPhone 6s के मुकाबले 40 गुना ज्यादा फास्ट होगा|

4. इसमें क्वाड एलईडी ट्रू टोन फ्लैश भी दिया गया है|

5. सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है|

6. कैमरा- 2X ऑप्टिकल जूम के साथ दो रियर कैमरे. एक वाइड एंगल लेंस होगा जबकि दूसरा टेलीफोटो का काम करेगा. कंपनी का दावा है कि यह 10X तक जूम करने में सक्षम है|

7. iPhone में हेडफोन जैक नहीं मिलेगा. ऑडियो के लिए लाइटिंग पोर्ट का यूज किया गया है|

8. रेटिना एचडी डिस्प्ले- कंपनी का दावा है कि रेटिना एचडी डिस्प्ले ज्यादा कलर्स, 3डी टच के साथ 25 फीसदी ब्राइट है|

9. सेवेन सीरीज के आईफोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया गया है|

10. होम बटन भी बदला- कंपनी ने होम बटन में बड़ा बदलाव किया है. यह अब एप्पल के टैप्टिक इंजन पर चलेगा, यानी मैकबुक के ट्रैकपैड जैसा काम करेगा. इसे आप क्लिक नहीं कर सकते, लेकिन इसे जोर से प्रेस करना होगा|

 

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार Read More

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे

160509133805_filipinas_candidato_presidencial_elecciones_rodrigo_duterte_624x415_gettyअमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गाली देने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुटार्टे का विवादों से लंबा नाता रहा है| डुटार्टे पिछले महीने ही संयुक्त राष्ट्र की तर्ज पर नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने की धमकी दे चुके हैं| डुटार्टेने अमरीकी राष्ट्रपति को ‘मां की गाली’ देते हुए कहा था कि ओबामा जब उनसे लाओस में मिलें तो मानवाधिकार के मुद्दे पर लेक्चर न दें| इसके बाद राष्ट्रपति ओबामा ने लाओस में होने जा रहे आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit 2016)में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटार्टेसे मिलने से इनकार कर दिया था. हालाँकि डुटार्टेने ‘अपने शब्दों’ के लिए माफ़ी भी मांग ली है|

नशे के सौदागरों के खिलाफ युद्ध को फिलीपींस के राष्ट्रपति रोद्रिगो डुटार्टेनए मोड़ पर ले गए थे | उन्होंने धमकी दी थी कि अगर सयुंक्त राष्ट्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फिलीपींस संयुक्त राष्ट्र छोड़ देगा और नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाएगा| रॉड्रिगो डुटार्टे 30 जून 2016 को फिलीपींस के राष्ट्रपति बने थे|
हिंसा के विरुद्ध उनके कड़े रवैये के चलते उन्हें ‘द पनिशर’ भी कहा जाता है| वह सज़ा-ए-मौत की वापसी चाहते हैं| उन्होंने ड्रग तस्करों को मारने पर सुरक्षा बलों और आम लोगों के लिए इनाम की घोषणा की है| डुटार्टेने ‘भ्रष्ट पत्रकारों’ की हत्या की और कथित तौर पर इसकी वक़ालत भी की| संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा था वो डुटार्टेके बयानों से परेशान हैं| डुटार्टेपर सेक्सिस्ट बयान देने के आरोप भी हैं.एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला रिपोर्टर के लिए उन्होंने सीटी मार दी थी| 2015 में पोप फ्रांसिस की फिलीपींस यात्रा के दौरान जाम के चलते डुटार्टेने उन्हें भी निशाना बनाया था| डुटार्टेने कहा था कि वह सुबह से नहीं, बल्कि दोपहर बाद एक बजे से काम शुरू करना चाहते हैं|

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे Read More

चीन में ओबामा का नहीं हुआ सही स्वागत

160904165859_obama_g20_624x351_reutersचीन के बारे में पोस्ट किए गए अमरीकी सुरक्षा एजेंसी के एक ट्वीट की वजह से जी20 सम्मेलन के दौरान प्रोटोकॉल पर विवाद छिड़ गया है.

अमरीका में सुरक्षा के मामलों में सरकार को सलाह देने वाली डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) ने ट्वीट किया “हमेशा से चीन की तरह ऊंचे दर्जे का”, जिसमें उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक ख़बर को लिंक किया.

इस ट्वीट को जल्द ही डिलीट कर दिया गया. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी ने सफाई दी, “यह ट्वीट डीआईए का नज़रिया नहीं है. हमें इसके लिए खेद है.”

डीआईए का ट्वीट

डीआईए ने कहा, “एक ख़बर के बारे में आज ग़लती से एक ट्वीट इस अकाउंट से पोस्ट किया गया है.”

मामला कुछ ऐसा है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के खांगजो हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनके लिए न रेड कार्पेट बिछाया गया था, न ही उनके उतरने के लिए स्वचालित सीढ़ियां थीं. और तो और उन्हें विमान के दूसरे दरवाज़े से उतरना पड़ा.

जब व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने चीनी सुरक्षा अधिकारियों से बात की और उन्हें बताया कि यह प्रोटोकॉल का उल्लघंन है, तो अधिकारी ने उन्हें कहा, “ये हमारा देश है.”

ओबामा ने वहां मौजूद पत्रकारों से मामले को तूल न देने के लिए कहा.

ओबामा से साथ सम्मेलन में गए पत्रकारों ने कहा कि जब राष्ट्रपति विमान से उतर रहे थे तब चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रपति को देखने से रोका. ऐसा अधिकतर अत्यधिक सुरक्षा वाले स्थानों जैसे अफगानिस्तान में किया जाता है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मार्क लैंडलर के अनुसार, “हम एक नीली पट्टी के पास मिले जिसे चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने कस कर पकड़ा हुआ था. छह साल से मैं व्हाइट हाउस की खबरें कर रहा हूं, लेकिन मैंने कभी किसी विदेशी मेज़बान को मीडिया को ओबामा का प्लेन से उतरना देखने से नहीं रोका.”

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने रविवार को एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि चीन सभी राष्ट्र के नेताओं का स्वागत रेड कार्पेट बिछा कर करता है, “लेकिन अमरीका ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और कहा था कि उन्हें स्वचालित सीढ़ियों की ज़रूरत नहीं है.”

बाद में जब ओबामा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वेस्ट लेक स्टेट हाउस में पहुंचे तो वहां फिर से विवाद खड़ा हो गया.

व्हाइट हाउस के अधिकारियों, प्रोटोकॉल अधिकारियों और खुफिया सुरक्षा एजेंट और चीनी अधिकारियों के बीच इस बात को ले कर विवाद हो गया कि ओबामा के पहुंचने से पहले कितने अमरीकी अधिकारियों को इमारत के भीतर जाने की इजाज़त दी जाए. न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार एक वक्त ऐसा लगा कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो जाएगी.

ओबामा ने इस बात की ओर इशारा किया है कि यात्राओं के दौरान चीनी अधिकारियों के साथ सुरक्षा और मीडिया को ले कर इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है.

उन्होंने कहा, “लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है यह सामान्य से ज़्यादा हुआ.”

sourece : BBC Hindi

चीन में ओबामा का नहीं हुआ सही स्वागत Read More

पैसे की तरह अब एटीएम से निकलेगा पिज्जा, अमेरिका में लगा ‘पिज्जा ATM’

121771-eatingवाशिंगटन : पिज्जा खाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका में ‘पिज्जा एटीएम’ की शुरुआत होने जा रही है, जिसके जरिए लोग अपने मनपसंद पिज्जा का लुत्फ उठा सकते हैं। अपने तरह के इस पहले ‘पिज्जा एटीएम’ को ओहियो में जेवियर यूनिवर्सिटी के कैंपस में लगाया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस ‘पिज्जा एटीएम’ में 12 इंच के पिज्जा रखने की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि ऑर्डर देने के तीन मिनट के भीतर यह मशीन आपको ताजा एवं गर्म पिज्जा पेश कर देगी। लोग मशीन के टच स्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए अपने मनपसंद पिज्जा का ऑर्डर दे सकते हैं। इस ‘पिज्जा एटीएम’ की शुरुआत 10 अगस्त से होगी। ‘पिज्जा एटीएम’ में तापमान अनुकूलित रेफ्रिजरेशन सिस्टम लगाया गया है जो पिज्जा को ताजा एवं गर्म रखेगा।

‘पिज्जा एटीएम’ में क्रेडिट और डेविड कार्ड से भुगतान की सुविधा दी गई है। एक पिज्जा की कीमत करीब 10 अमेरिकी डॉलर होगी।

source-zeenews

पैसे की तरह अब एटीएम से निकलेगा पिज्जा, अमेरिका में लगा ‘पिज्जा ATM’ Read More