रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ के बारे में जानें ये 10 खास बातें…

rajnikanth_sm_650_112116033343पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कल से काफी एक्साइटमेंट है जब सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘2.O’ का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया. यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘रोबोट’ का दूसरा पार्ट है. एक ग्रैंड सेरेमनी में करन जौहर ने इसका फर्स्ट लुक लॉन्च किया. जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें…

1. सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा इस फिल्म की एक तगड़ी हाइलाइट हैं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, जो इस फिल्म में विलेन बने नजर आएंगे. फिल्म के रिलीज हुए पोस्टर में उनका लुक एक कौवे से मेल खाता है. बड़ी बढ़ी भौंएं, सफेद बाल, लाल आंखें और कौवे के पंखों वाली शैतानी जैकेट में अक्षय पहचान में ही नहीं आ रहे हैं. फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम डॉक्टर रिचर्ड है जो पेशे से एक साइंटिस्ट है लेकिन बाद में वो एक शैतान में तब्दील हो जाता है.

2. इस फिल्म की शूटिंग डायरेक्टर शंकर ने पिछले साल 12 दिसंबर को शुरू कर दी थी. बहुत काम लोग इस बात को जानते हैं कि डॉक्टर रिचर्ड के रोल के लिए अक्षय कुमार पहली पसंद नहीं थे. उनसे पहले इस रोल के लिए कमल हासन, आमिर खान, विक्रम, हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड, रितिक रोशन और नील नितिन मुकेश से भी बात की गई थी. अर्नाल्ड इस रोल के लिए सबसे ज्यादा जंच रहे थे लेकिन उन्होंने काफी ज्यादा फीस की मांग की. बाद में जब अक्षय से इसके बारे में बात की गई तो वो तुरंत राजी हो गए.

3. फिल्म का एक बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस दिल्ली के ज्वाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शूट किया गया था. शूटिंग के दौरान ‘2.O’ की टीम को एक सरप्राइज विजिट देने मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे. लोगों ने तो ये कयास भी लगाने शुरू कर दिए थे कि शायद फिल्म में इन दोनों की कोई गेस्ट अपीयरेंस है. लेकिन बाद में टीम ने साफ किया कि ऐसा नहीं है.

पढ़ें: अक्षय कुमार ने ‘2.0’ से अपने केरेक्टर का फर्स्ट लुक किया जारी

4. पिछले साल काफी चर्चा में रही फिल्म ‘बाहुबली’ अभी तक इंडिया की सबसे महंगी फिल्म रही है जिसका बजट लगभग 150 करोड़ रुपये था. लेकिन रजनीकांत की ‘2.O’ शायद यह रिकॉर्ड तोड़ दे. जी हां, सूत्रों की मानें तो फिल्म ‘रोबोट’ का यह सीक्वल करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रहा है.

5. पहले इस फिल्म के निर्माता इसका टाइटल ‘रोबोट 2’ ही देना चाहते थे, लेकिन इसमें कुछ कानूनी दिक्कत थी. बाद में फिल्म का टाइटल ‘2.O’ रखा गया जो कि सुनने में थोड़ा ट्रेंडी भी लगता है.

6. इस फिल्म को बनाने के लिए दुनिया के बेस्ट टेक्निशियंस की टीम तैयार की गई है. मैरी ई वॉट ऑफिशियल कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं. उन्होंने ‘मैन इन ब्लैक’ और ‘ट्रॉन लिगेसी’ जैसी पॉपुलर हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी काम किया है. विक्रम की फिल्म ‘आई’ में भी वही कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं. हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ से लाइमलाइट में आए शॉन फुट अब ‘2.O’ में मेकअप संभाल रहे हैं. इसके अलावा फिल्म ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ में एक्शन कोरियोग्राफी करने वाले केनी बेट्स भी ‘2.O’ की टीम में शामिल हैं. अगर वीएफएक्स की बात करें, तो इसका जिम्मा जॉन ह्यूग्स और वॉल्ट का है जिन्होंने इससे पहले ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘300’ और ‘परसी जैक्सन’ जैसी पॉपुलर फिल्मों के लिए वीएफएक्स किया है.

देखें: रजनीकांत की फिल्म 2.0 के फर्स्ट लुक लॉन्च पर पहुंचे सलमान

7. दिल्ली में शूटिंग पूरी होने के बाद अब टीम मोरक्को में शूटिंग की तैयारी में है.

8. फिल्म में ऐमी जैक्सन लीड रोल में नजर आएंगी. इससे पहले भी ऐमी और अक्षय एक साथ फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में काम कर चुके हैं.

9. फिल्म ‘2.O’ साल 2017 में रिलीज होगी.

10. अक्षय ने बताया था कि 25 सालों में उन्होंने कभी किसी फिल्म के लिए इतना मेकअप नहीं किया, जितना 2.0 के लिए किया है.

 

Source: Aaj Tak

रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ के बारे में जानें ये 10 खास बातें… Read More

पूजा राही ने अपने नृत्य से किया सबको मोहित !

pooja-rahiफरीदाबाद : तानसेन महाविद्यालय द्वारा आयोजित अभिव्यक्ति 2016 संगीत महोत्सव में लगभग 200 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया | यह कार्यक्रम नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया था | जिसमे बच्चों ने गीत, नृत्य एवं संगीत अपने कला का पर्दर्शन कर दर्शको का खूब मनोरंजन किया | बच्चों ने मुख्य रूप से भरतनाट्यम एवं पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लिया | महाविद्यालय के निदेशक रवि वर्मा व् रिंकू सोनी ने बताया ऐसे कार्यक्रम से बच्चों को एक प्लेटफार्म मिलता है और साथ ही साथ एक नयी दिशा मिलती है| जहाँ एक तरफ भारतीय संगीत की धूम रही वहीँ दूसरी तरफ पाश्चात्य नृत्य में पूजा राही व् उनके ग्रुप ने ब्रेकअप एवं लव लेटर गाने पर दर्शकों का मन मोह लिया | इस कार्यक्रम में गणेश वंदना को भी लोगों ने खूब सराहा |

 

न्यूज़ : दिनेश सहगल

पूजा राही ने अपने नृत्य से किया सबको मोहित ! Read More

क्यों हुआ सलमान खान से ‘ब्रेकअप’, खुद यूलिया ने बताया

uilia_sm_650__112016085950एक बार फिर सलमान खान और यूलिया खबरों में हैं, पर इस बार खबरों में रहने की वजह इन दोनों की शादी नहीं बल्कि ब्रेकअप है. प्यार के मामले में हमेशा से अनलकी रहे सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया का ब्रेकअप हो गया है. ब्रेकअप की खबरों पर खुद यूलिया ने मुहर लगाई है.

यूलिया ने रोमानियन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ऐसा दिया है कि वो सलमान से दूरी बना चुकी हैं. एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक लूलिया ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि इंडिया जाकर मुझे काफी कुछ सीखने को मिला. मैंने हिंदी में गाना शुरू कर दिया है. भारत और यहां में बहुत अंतर मुझे देखने को मिला, लेकिन मुझे इसकी आदत हो गई. वहां के लोगों की मानसिकता, कल्चर, लोग सबकुछ अलग है. वहां आपको ज्यादा प्राइवेसी नहीं मिलेगी. वहां पर एक ही घर में बहुत सारे लोग रहते हैं.’

इंटरव्यू में यूलिया ने यह भी कहा कि हमें वहां के हिसाब से कपड़े पहनने की जरूरत होती है, किस तरह के कपड़े पहनकर सड़कों पर निकलना है, ये ध्यान रखना होता है. बाद में मुझे अहसास हुआ कि मेरे कपड़े वहां के हिसाब बहुत डीप कट वाले हैं. लेकिन हां मैंने भारत और वहां की भाषाओं के बारे में भी कुछ सीखा|

खबरें तो यहां तक भी आईं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और वो इस साल नवंबर शादी करेंगे. वैसे इससे पहले सलमान खान का अफेयर कटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, सोमी अली और संगीता बिजलानी से रहा है|

Source: Aaj Tak

क्यों हुआ सलमान खान से ‘ब्रेकअप’, खुद यूलिया ने बताया Read More

फरीदाबाद की उभरती सिंगर “गौरी गोसाई”

2f32d595-e200-4e54-a803-b31cd70a2476दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी हस्ती से मिलाने जा रहे है जो बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज की वजह से चर्चा  में है| जिन्हें बचपन से ही गाने का शौक रहा इसी शौक को अपना प्रोफेशन बना लिया | हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म “शेखचिल्ली दी ग्रेट” में दो गानों से लोगों को मन मोह चुकी है | जी हाँ हम बात कर रहे हैं “गौरी गोसाईं” के बारे में, आज हम उनके इस गायकी के सफ़र से जुडी कुछ ख़ास बातें आपको बताने जा रहे हैं | प्रस्तुत हैं उनसे हुई बातचीत के कुछ खास अंश ….

Question 01 : आप इतना अच्छा गातीं हैं इसकी प्रेरणा कहाँ से मिली ?
Gouri Gosai : जब मैं कक्षा 6 में थी तो मेरी माँ ने मेरी कला को पहचाना क्योकि मैं स्कूल के प्रोग्राम में हिस्सा लेती थी, उन्होंने बोला की इसकी आवाज अच्छी है समारोह में भी गा लेती है तो क्यों ना इसको म्यूजिक की लाइन में डालें | इसी तरह एक साल गुजर गए | फिर मैंने 7 वीं कक्षा में म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया और लोग मेरी तरीफा करने लगे | 12 वीं के बाद मैंने म्यूजिक कॉलेज मिरांडा हाउस दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया | मास्टर भी मैंने म्यूजिक से की, अभी मैं ग्रेटर फरीदाबाद स्थित दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में म्यूजिक की हेड ऑफ़ दी डिपार्टमेंट के रूप में कार्य कर रही हूँ |

Question 02 :  “शेखचिल्ली दी ग्रेट” में आपको गाने का मौका कैसे मिला ?
Gouri Gosai :  मैं अपनी लाइफ में दो ही लोगों से प्रेरित हुई , एक मेरी माँ और दूसरी बड़ी बहन | मेरी बड़ी बहन आज एक अच्छी रेडिओ जौकी  (उद्घोषक ) हैं | उनके सहकर्मी के बड़े भाई जो इस फिल्म के डायरेक्टर ( जतिंदर शर्मा ) भी है | उनको एक भारी आवाज की फीमेल सिंगर की तलाश थी | जब उन्होंने मेरी आवाज सुनी तो हाँ कर दी और उसी दिन मुझे रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बुला लिया | एक आइटम सोंग गाने को कहा मैंने गा दिया | इस गाने के बाद उन्होंने इसी फिल्म का एक और गाना जो की बॉलीवुड के फेमस सिंगर “शाहिद माल्या” के साथ गाने का मौका मिला | मैं अन्दर से बहुत ही उत्साहित थी | इस अवसर के लिए मैं “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के पूरी टीम का आभारी हूँ |

Question 03 : वैसे आप किस तरह के गाने गाना पसंद करती हैं ?
Gouri Gosai : वैसे तो मुझे क्लासिक सोंग  ज्यादा पसंद है लेकिन मैं ज्यादातर मैं नए गाने गाती हूँ | मेरी आवाज भारी होने की वजह से पुराने सोंग जैसे लता जी के गाने गा नहीं पाती हूँ | इसलिए फोक सोंग जैसे सुनिधि चौहान, ऋचा शर्मा के गाने और ग़ज़ल में आबिदा परवीन के गाने गाती  हूँ|

Question 04 : अब तक आप  किस-2 प्रसिद्ध सिंगर के साथ गा चुकी है ?
Gouri Gosai : वैसे तो मैं ऋचा शर्मा जी के साथ काफी इन्वोल्व हु आइडियल मानती हूँ अपना, फिल्म में तो नहीं लेकिन मेरी प्रेरणा स्रोत रही है वो | और शाहिद माल्या और सावरी ब्रदर्स के साथ काम किया जो मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव रहा |

Question 05 : मुख्यतया आप किस तरह की फिल्म के लिए काम करना चाहती है ?
Gouri Gosai : मैं अरिजीत के साथ गाना चाहती हूँ जैसे लीड एक्ट्रेस के लिए गाना चाहती हूँ |

Question 06 : अभी फ़िलहाल कौन से प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही है ?
Gouri Gosai : अभी एक आमिर खान की फिल्म आ रही है “दंगल” जिसमे मैंने म्यूजिक डायरेक्शन में काम किया और दो सीन में भी हूँ, आमिर खान की बेटी जो एक रेसलर हैं उसकी सहेली की किरदार में नज़र आउंगी | आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में काम करने का मौका मेरे लिए बहुत बड़ी बात हैं, उनके डायरेक्शन में काम करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव हैं  |

Question 07 : आपका पसंदीदा सिंगर कौन है ?
Gouri Gosai : मेल में “सोनू निगम” और फीमेल में “सुनिधि चौहान” और “ऋचा शर्मा”  मेरी फेवरेट सिंगर हैं |

Question 08 : सिंगिंग के अलावा खाली टाइम में क्या करती हैं ?
Gouri Gosai : मुझे पेंटिंग का बहुत शौक है, मैंने पेंटिंग सिखी भी है | खाली समय में पेंटिंग करती हूँ, Canvas वगैरह बनाती हूँ | वैसे तो खाना बनाना और घूमना भी बहुत अच्छा लगता हैं | हर छुट्टी में कही न कही घूमने जरूर जाती हूँ |

Question 09 : आपकी लाइफ की कोई ऐसी इंसिडेंट आपको याद है जो सिंगिंग डांसिंग से रिलेटेड हो ?
Gouri Gosai : हाँ, डांसिंग से रिलेटेड एक घटना जो शायद मैं कभी भूल नहीं पाऊँगी| 2011 में जब “कॉमनवेल्थ गेम” का अयोंजन किया गया था तब फेमस डांस कोरिओग्राफर “श्यामक डावर” जी के द्वारा कोरिओग्राफ किये गए सोंग पे डांस करने का सुनहरा मौका मिला जो लिए बहुत बड़ी बात हैं कि मुझे मेरे देश के इतने बड़े समारोह में परफॉर्म करने का मौका मिला जहा देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भी बड़ी-2 हस्ती मौजूद थी |
दूसरा आमिर खान प्रोडक्शन में काम करने का मौका मिला जो मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभव और यादगार पल है जिन्हें भूलना मुश्किल है |

Question 09 : आपके गाये गाने को कहाँ सुन सकते हैं ?
Gouri Gosai : “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने आप निचे दिए लिंक पर सुन सकतें हैं मैं  incense Audio की आभारी हूँ जिन्होंने इस मूवी के सारे गाने रिलीज किये हैं |

रसगुल्ला …रसगुल्ले के जैसी जवानी मेरी 
तू मेरी है जिन्दगी …
Interview By: Kavita Vakchi

फरीदाबाद की उभरती सिंगर “गौरी गोसाई” Read More

मीना कुमारी, इंदिरा गांधी की भूमिका निभाना चाहती हैं विद्या बालन

vidya-balanमुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और संगीत गायन क्षेत्र की मशहूर हस्ती एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी पर आधारित भूमिका निभाना चाहती हैं.

विद्या ने एक पत्रिका  के नवंबर संस्करण के लॉन्च के मौके पर कहा, ‘मैं मीना कुमारी पर बायोपिक करना चाहती हूं. मुझे ‘डर्टी पिक्चर’ के बाद इस फिल्म का प्रस्ताव मिला था. लेकिन मुझे दुख है कि तब मैं वह नहीं कर पाई.’

विद्या ने कहा, ‘मैं इंदिरा गांधी पर भी बायोपिक करना चाहती हूं, लेकिन हमें इसके लिए मंजूरी मिलनी चाहिए, ताकि फिल्म रिलीज हो पाए. साथ ही मैं शास्त्रीय संगीत गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका भी निभाना चाहती हूं.’ विद्या अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ में दुर्गा रानी सिंह की भूमिका में नजर आएंगी.

विद्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हममें से हर कोई जटिल है. एक कलाकार के तौर पर आप लोगों को बेहतर समझ पाते हैं, क्योंकि आपको लोगों और उनके व्यवहार के बारे में समझ हासिल होती है|

Sourec: ABP News

मीना कुमारी, इंदिरा गांधी की भूमिका निभाना चाहती हैं विद्या बालन Read More

वरुण के साथ बनेगी सलमान की जोड़ी, इस फिल्म में बनेंगे ‘गॉडफादर गुंडा’

09_11_2016-salmanvarun1नई दिल्ली। वरुण धवन अपनी फिल्म ‘जुड़वा 2’ को लेकर खासे उत्साहित है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में सलमान खान मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे और उनका रोल काफी दिलचस्प होगा।

शाहरुख खान ने किया कुछ ऐसा, नाराज हो गईं सोनम कपूर!

बता दें 1997 में आई फिल्म ‘जुड़वा’ में सलमान डबल रोल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता को देखते हुए डेविड धवन ने इसके सीक्वल की तैयारी शुरू की है। सलमान को रिप्लेस कर वरुण को लेने का निर्णय भी डेविड का ही है। अब सलमान इस फिल्म में वरुण के साथ नजर आएंगे वो भी गॉडफादर गुंडा के किरदार में, ये रोल सुनने में ही काफी दिलचस्प लग रहा है। देखना होगा की दर्शकों को इनकी जोड़ी कैसी लगती है।

फिल्मों में अब खूब देखने को मिलेंगे ‘बोल्ड’ और ‘इंटीमेट’ सीन्स, नहीं चलेगी कैंची!

‘जुड़वा 2’ में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और जैकलिन फर्नांडिस का नाम सामने आ चुका है। हालांकि किसी के नाम पर मुहर फिलहाल नहीं लगी है। सलमान के साथ ‘जुड़वा’ में रंभा और करिश्मा कपूर रोमांस करती नजर आई थीं। अब देखना होगा इसके सीक्वल में इन दो एक्ट्रेस कौन रिप्लेस करती है।

 

Source: जागरण

वरुण के साथ बनेगी सलमान की जोड़ी, इस फिल्म में बनेंगे ‘गॉडफादर गुंडा’ Read More

अमरीका का राष्ट्रपति चुनाव अगर टाई हो गया तो?

_92302651_8cb38719-a878-4f71-8685-865bc56bba75अमरीकी चुनाव का मैजिकल यानी जादुई नंबर है 270. अगर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन दोनों को 538-सदस्य वाले इलेक्टोरल कॉलेज में 269-269 वोट मिले तो नतीजा बराबरी पर ख़त्म होगा यानी मुक़ाबला टाई हो जाएगा

चुनाव के नतीजे बुधवार को आने वाले हैं. डोनल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच मुक़ाबला टक्कर का है. विशेषज्ञ कहते हैं कि चुनाव का नतीजा कुछ भी हो सकता है.

 

डर इस बात का है कि डोनल्ड ट्रम्प हारने की सूरत में कहीं नतीजे को चुनौती न दे दें. उन्होंने चुनावी मुहिम के आख़िरी दौर के लगभग हर भाषण में ये बात कही है कि अगर वो हारे तो उन्हें नतीजा स्वीकार नहीं होगा.

उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को भ्रष्ट कहा है और उन्हें डर इस बात का है कि कहीं उनके ख़िलाफ़ साज़िश न हो. उनके समर्थकों को भी ऐसा लगता है कि अमरीकी प्रशासन, हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में काम कर सकता है.

दिलचस्प बात ये है कि अगर वो इलेक्टोरल कॉलेज के वोट में पीछे रह गए, तो पॉपुलर वोट में आगे होने के बावजूद चुनाव हार सकते हैं, . ऐसे में वो और उनके समर्थक चुनाव के नतीजे को अस्वीकार कर सकते हैं.

आम जनता के वोट यानी पॉपुलर वोट में जीत के अलावा दोनों उम्मीदवारों की निगाहें इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों पर टिकी होंगीं. पॉपुलर वोट में बहुमत और इलेक्टोरल कॉलेज में अपने प्रतिस्पर्धी से कम वोट हासिल करने के बावजूद उम्मीदवार की हार हो सकती है.

आपको याद होगा 2000 के चुनाव में अल गोर पॉपुलर वोट में जॉर्ज बुश से पांच लाख अधिक वोट लाए, लेकिन सीनेट में थोड़ा पीछे रह गए, जिसके कारण वो चुनाव हार गए थे.

अगर मुक़ाबला टाई पर ख़त्म हुआ तो क्या होगा? अमरीकी संविधान के 12वें संशोधन के अनुसार अमरीकी कांग्रेस राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेगा. कांग्रेस के हाउस ऑफ़ रेप्रज़ेंटेटिव्स की ज़िम्मेदारी राष्ट्रपति को चुनने की होगी, जबकि सीनेट उपराष्ट्रपति चुनेगा.

सीनेट की 100 सीटों में इस समय रिपब्लिकन पार्टी के पास 54 सीटें हैं, जबकि मंगलवार को 34 सीटों के लिए चुनाव होगा। हाउस ऑफ़ रेप्रेजेंटेटिव्स में इस समय 247 सीटों के साथ रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत हासिल है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की 188 सीटें हैं.

हाउस की सदस्यता के चुनाव हर दो साल पर होते हैं. एक चुनाव राष्ट्रपति पद के चुनाव के साथ होता है और दूसरा इसके दो साल बाद.

अब मंगलवार के बाद ही ये साफ़ होगा कि दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बरक़रार रहेगा या नहीं.

लेकिन ज़रा इस स्थिति पर ग़ौर कीजिये: राष्ट्रपति पद के चुनाव में टाई की सूरत में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति अलग-अलग पार्टियों के बन सकते हैं. अगर हाउस ऑफ़ रेप्रेजेंटेटिव्स में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बना रहता है, तो ट्रम्प राष्ट्रपति घोषित किए जा सकते हैं. और अगर सीनेट में बहुमत डेमोक्रेटिक पार्टी को मिलता है तो उप राष्ट्रपति, हिलेरी क्लिंटन के रनिंग मेट टिम केन चुने जा सकते हैं.

ऐसा अमरीका के इतिहास में एक बार हो चुका है. साल 1796 में चुनाव बाद राष्ट्रपति जॉन एडम्स बने थे और उनके विपक्षी दल के थॉमस जेफ़रसन उप राष्ट्रपति बने थे.

अमरीकी कांग्रेस के दोनों सदन यानी हाउस ऑफ़ रेप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत के आसार हैं. इस सूरत में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

लेकिन अमरीकी चुनाव पर नज़र रखने वाले भारतीय पत्रकार अजित साही के अनुसार असंभव भी संभव हो सकता है. वो कहते हैं, “रूस के राष्ट्रपति पुतिन और नाटो के बारे में ट्रम्प का जो रवैया रहा है या उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के जो आरोप लगे हैं, उसकी वजह से कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के मेंबर हिलेरी क्लिंटन के पक्ष में जा सकते हैं.”

वो आगे कहते हैं कि इसकी सम्भावना कम है. उन्होंने कहा, “अगर ट्रम्प हारे तो वो नतीजा स्वीकार कर लेंगे. अगर नहीं किया तो रिपब्लिकन पार्टी उन्हें अलग-अलग थलग करके नतीजा स्वीकार कर सकती है.”

लेकिन टाई होने की सूरत में हिलेरी, रिपब्लिकन पार्टी को ये यक़ीन दिलाने की कोशिश करेंगी कि अगर राष्ट्रपति चुनी गईं तो वो दोनों पार्टियों के एजेंडे को साथ लेकर चलेंगी. विशेषज्ञों के अनुसार ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं में इस समय लोकप्रिय नहीं हैं.

अमरीकी विशेषज्ञ कहते हैं कि क्लिंटन की अगर जीत हुई तो भी उन्हें कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के साथ मिलकर काम करना होगा, वरना वो उसी तरह से परेशान होंगी, जैसे राष्ट्रपति बराक ओबामा हुए थे|

अमरीका का राष्ट्रपति चुनाव अगर टाई हो गया तो? Read More

हिंदी मूवी “शेख़चिल्ली दी ग्रेट” के गाने वर्ल्ड वाइड रिलीज

sheikhchilli-the-great-posterजिसका इन्तजार आप काफी दिनों से कर रहे थे अब वह मूवी “शेखचिल्ली दी ग्रेट” जल्द ही सिनेमाघरों में देख पाएंगे | गोल्डन फैदर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोड्यूसर दीपक शाही एवं राजकुमार जी ने बताया की दीपावली के शुभ घड़ी इस मूवी का वर्ल्ड वाइड ऑडियो रिलीज  किया जा रहा है | म्यूजिक कंपनी Incense Audio द्वारा इस गानों को आप Digital Store (Google Play Store/ Android v4+, iOS v7+, or by exporting MP3 files to your computer and playing on any MP3 compatible music player / 800 से ज्यादा Online Streeming Site पर सुन सकते हैं|
Music Director: Jatin Sharma
Lyrics : Sanjay Pahuja, Gourav Goyal, Shaqeel & Raju Chauhan
Singers: Javed Ali, Shahid Mallya, Tarun Sagar, Faijaan Sabri, Aroh Sharma, Gouri Gosain & Rajeev Sharma

News By : Kavita Vakchi
google-play-store

हिंदी मूवी “शेख़चिल्ली दी ग्रेट” के गाने वर्ल्ड वाइड रिलीज Read More

काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए

msid-55063446width-400resizemode-4nbt-imageऐक्टर रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ एक ऐसी फिल्म है, जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। और हो भी क्यों नहीं? यह फिल्म रितिक को उनके ऐक्शन अवतार में वापस जो ला रही है। ‘काबिल’ का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यह बिल्कुल उम्मीद पर खरा है। ट्रेलर देख आप यह मान सकते हैं कि फिल्म एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है, जिसमें थ्रिल है, ऐक्शन है और रोमांस भी है।

इस फिल्म में रितिक एक अंधे व्यक्ति रोहन भटनागर के किरदार में नज़र आ रहे हैं, जो लाइफ के प्रति एक पॉज़िटिव सोच रखने वाला इंसान है। रितिक की मुलाकात यामी गौतम से होती है, जिनका जिंदगी के प्रति ठीक वैसी हो सोच है, जैसा रितिक सोचते हैं। यामी भी इस फिल्म में एक अंधी लड़की के किरदार में हैं, लेकिन जब दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं तो उनकी जिंदगी और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। लेकिन, ज्यादा वक्त नहीं गुजरता है कि उनकी जिंदगी तब अचानक एक दिन तहस-नहस हो जाती है, जब यामी के किरदार को किडनैप कर लिया जाता है। पुलिस कुछ नहीं कर पाती, जिसके बाद रोहन खुद ही इससे लड़ने का फैसला लेता है। रोहन सिस्टम के बारे में कहता है कि अंधों की दुनिया से ज्यादा अंधेरी आपकी दुनिया है।

कुल मिलाकर, ट्रेलर काफी शानदार है और फिल्म में रितिक के साथ यामी की काफी प्यारी केमिस्ट्री नज़र आ रही है। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2017 को शाहरुख की ‘रईस’ के साथ ही रिलीज़ हो रही है|

 

 

Source: नवभारत टाइम्स

काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए Read More

हैप्‍पी बर्थडे ‘मस्‍त मस्‍त’ गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें…

2016_10largeimg26_oct_2016_101414360‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन का आज 39वां जन्मदिन है. अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली रवीना का जन्‍म 26 अक्टूबर 1974 को हुआ था. रवीना अपने लव-अफेयर की चर्चा भी जोरों पर रही थी. करियर की शुरूआत में रवीना टंडन, अजय देवगन के प्यार में पागल थीं लेकिन करिश्मा कपूर के कारण रवीना और अजय देवगन का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया हालांकि रवीना-अजय ने ‘दिलवाले’ जैसी सिल्वर जुबली फिल्म दी थी|
इसके बाद रवीना की जिंदगी में अक्षय कुमार की इंट्री हुई. अक्षय के साथ रवीना ने पर्दे पर जमकर रोमांस किया. वहीं दोनों के अफेयर की चर्चा रीयल लाईफ में भी होने लगी. कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन बाद में किसी तीसरे के कारण यह रिश्ता टूट गया. वो तीसरा इंसान शिल्पा शेट्टी थीं. वैसे रवीना ने कभी अजय देवगन और अक्षय कुमार को लेकर पब्लिक प्लेटफार्म पर कोई खुलासा नहीं किया|
बॉलीवुड में तो रवीना को देर से सफलता मिली लेकिन कोई अवार्ड नहीं मिला लेकिन अचानक से कल्पना लाजिमी की ऑफ बीट फिल्म ‘दमन’ के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड जीतकर उन्होंने सबको चौंका दिया. हालांकि लोगों को उनका अवार्ड पाना पच नहीं रहा था. कई लोगों ने रवीना ने आरोप भी लगाया था कि उन्होंने ज्‍यूरी को पैसे दिये थे. लेकिन रवीना ने सारी बातों खंडन करके सबको चुप करा दिया|
रवीना ने 22 फरवरी 2004 को फिल्ममेकर अनिल थंडानी से शादी कर ली थी. रवीना की पहली लेकिन अनिल की यह दूसरी शादी थी. दोनों के दो बच्‍चे हैं बेटी राशा और बेटा रणबीर. इसके अलावा शादी से पहले ही उन्‍होंने दो बेटियों को गोद भी लिया था. इस तरह रवीना इस समय चार बच्चों का मां है|
रवीना ने ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘पत्‍थर के फूल’, ‘सत्‍ता’, ‘लाडला’, ‘जिद्दी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘दूल्हे राजा’, ‘परदेसी बाबू’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय करके वाहवाही बटोरी. रवीना की जोड़ी अजय देवगन, अक्षय कुमार, सनी देओल और गोविंदा के साथ पर्दे पर खूब सराही गई.  फिलहाल रवीना के आगामी किसी नये प्रोजेक्‍ट से जुड़ने की कोई जानकारी नहीं हैं|

 

 

 

 

Source: प्रभात खबर

हैप्‍पी बर्थडे ‘मस्‍त मस्‍त’ गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें… Read More