50% से ज़्यादा लोगों ने PM मोदी की पाकिस्तान पॉलिसी को किया खारिज

narendra-modi-580x376नई दिल्ली: बीते रविवार को घाटी के उरी सेक्टर में हुए हमले में देश को 18 जवान शहीद हो गए. ऐसे में पाकिस्तान और वहां से समर्थित आंतकवाद को लेकर देश में गुस्से का माहौल है. चारो तरफ पीएम की an

पाकिस्तान नीति की समीक्षा हो रही है. ऐसे में मई महीने में किए गए Pew रिसर्च सेंटर के एक सर्वे में भारत की पाकिस्तान नीति को लेकर कई बड़ीं बातें सामने आई हैं. ये रहीं उस सर्वे में आईं छह बड़ी बातें-

1. सर्वे की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें शामिल 50% से अधिक लोगों ने पीएम मोदी की पाकिस्तान पॉलिसी को खारिज कर दिया है. वहीं पीएम की वर्तमान पाक नीति को महज 22% लोगों का समर्थन हासिल है.

2. इस सर्वे में एक और बड़ी बात सामने आई है कि 60% भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ ज़्यादा से ज़्यादा सैन्य कर्रवाइ का समर्थन करते हैं.

3. 40 पन्नों की इस रिपोर्ट के हवाले से Pew ने बताया है कि 52% फीसदी भारतीय को ISIS से भारत को खतरा होने का डर सताता है.

4. वहीं 62% लोगों का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कर्रवाइ सबसे उम्दा विकल्प है.

5. 68% फीसदी लोगों का मानना है कि बीते 10 साल की तुलना में वैश्विक मामलों में भारत का प्रभाव बढ़ा है.

6. सर्वे की माने तो केंद्र सरकार चला रही बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के 54% और कांग्रेस के 45% समर्थकों ने पाकिस्तान को लेकर पीएम के रुख को खारिज किया है. वहीं रक्षा बजट बढ़ाए जाने को भी समर्थन मिला है.

ये सर्वे पठानकोट एयरबेस हमले के कुछ महीनों बाद किया गया था. ये सर्वे इसी साल सात अप्रैल को किया गया था. इसकी रिपोर्ट बीते सोमवार को सार्वजनिक की गई है. इसमें कुल 2464 लोगों को शामिल किया गया था

 

 

 

 

source: ABP

50% से ज़्यादा लोगों ने PM मोदी की पाकिस्तान पॉलिसी को किया खारिज Read More

जानें- ये है देश का नंबर-1 दुश्मन मसूद अजहर, यही है उरी हमले का आक़ा

masood-profile-pkg-1909-vp-00_09_21_14-still001-580x395इस्लामाबाद/नई दिल्ली: खुफिया रिपोट्स में उरी हमले के पीछे आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है और इस हमले का मास्टर माइंड कोई और नहीं जैश का सरगना मसूद अजहर है. ये वही मसूद अजहर है जिसने पठानकोट एयरबेस पर भी हमला करवाया था और साल 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड के बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उसे रिहा किया था. मसूद अजहर इस वक़्त पाकिस्तान में है और खुलेआम भारत विरोधी काम करता है.

जैश-ए-मोहम्मद नाम के इस आतंकी की फैक्ट्री को चलाता है मसूद अजहर. उसी की आतंक की फैक्ट्री आतंकियों ने उरी में 17 जवानों की जान लेकर देश पर बहुत बड़ हमला किया.

मसूद अजहर वही जिसे 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड के बाद भारत को रिहा करना पड़ा था. तब भारत की मजबूरी थी क्योंकि इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के 178 यात्रियों को सही सलामत आतंकियों के कब्जे से छुड़ाना था.

मसूद अजहर छूट गया लेकिन उसके बाद मसूद अजहर ने भारत के खिलाफ जो जंग छेड़ी वो आज तक खत्म नहीं हुई है. भारत के चंगुल से छूटते ही मसूद ने जैश-ए-मोहम्मद बनाया औऱ फिर भारत के खिलाफ जहर और जंग का एलान कर दिया.

छूटने के दो साल में ही मसूद अजहर ने 2001 में संसद पर हमला करके एहसास कराया कि उसे छोड़ना कितनी बड़ी भूल थी.

संसद हमले के बाद मसूद ने इसी साल भारत के खिलाफ नए सिरे से आतंकी हमले को अंजाम देना शुरू किया. पठानकोट एयरबेस पर हमला मसूद के आतंकियों ने किया. 7 महीने के बाद फिर मसूद ने उरी में सेना मुख्यालय पर हमला करके खुद anको भारत का दुश्मन नंबर एक साबित कर दिया है.

पठानकोट हमले के बाद भारत ने मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी घोषित कराने की कोशिश की लेकिन चीन ने सबूतों को नाकाफी मानते हुए अड़ंगा लगा दिया.

जानें- ये है देश का नंबर-1 दुश्मन मसूद अजहर, यही है उरी हमले का आक़ा Read More

दिल्ली: LG से मिलने पहुंचे डिप्टी CM सिसोदिया पर फेंकी गई स्याही, हिरासत में लिया गया आरोपी

afsदिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एलजी हाउस के बाहर स्याही फेंकी गई है. सिसोदिया रविवार देर रात फिनलैंड दौरे से लौटे हैं. वह राज्य में डेंगू-चिकनगुनिया के बढ़ते मामले पर उपराज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है|

एलजी हाउस के बाहर जब मनीष सिसोदिया प्रेस से बात कर रहे थे, तभी नाराजगी जाहिर करते हुए बृजेश शुक्ला नाम के शख्स ने उन पर अचानक स्याही फेंक दी. इसके बाद सिसोदिया ने कहा कि विरोधि‍यों के पास न तो कोई मुद्दा और ना ही कोई काम, वो सिर्फ स्याही फेंकना जानते हैं. हम हेल्थ और शिक्षा में सुधार कर देंगे|

गौरतलब है‍ कि राज्य में चिकनगुनिया से 15 से अधि‍क लोगों की मौत हो चुकी है. उपमुख्यमंत्री एजुकेशन संबंधी टूर पर फिनलैंड गए थे. जिस पर एलजी नजीब जंग ने उन्हें निर्देश देते हुए फौरन लौटने को कहा था |

 

 

source: Aaj Tak

दिल्ली: LG से मिलने पहुंचे डिप्टी CM सिसोदिया पर फेंकी गई स्याही, हिरासत में लिया गया आरोपी Read More

घर जाकर जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिया मां हीरा बा का आशीर्वाद, अहमदाबाद में कटेगा 67 किलो का केक

narendra650_091716081837प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 67वां जन्मदिन है. पीएम मोदी अपना जन्मदिन मनाने गुजरात पहुंचे हैं. वहां उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया. पीएम मोदी 32 दिनों में तीसरी बार गुजरात गए हैं|

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर ओल्ड अहमदाबाद में 67 किलो का केक कटेगा. सूरत में बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी की सालगिरह मनाई.

PM मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को मां का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट कर कहा कि मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है. पीएम मोदी का शनिवार को गुजरात में बहुत व्यस्त कार्यक्रम रहेगा. मां का आशीर्वाद लेने के बाद नरेंद्र मोदी आदिवासी बहुल जिले के दाहोद के लीमखेड़ा में सिंचाई परियोजना की शुरुआत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नवसारी में विकलांगों को किट, व्हील चेयर्स, हियरिंग ऐड बांटने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यहां विकलांगों को आठ करोड़ रुपये से अधिक जरूरत का सामान बांटा जाएगा|

 

 

 

Source: आज तक

घर जाकर जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिया मां हीरा बा का आशीर्वाद, अहमदाबाद में कटेगा 67 किलो का केक Read More

कौन सा वादा पूरा नहीं कर पाए अमिताभ, 32 साल बाद भी क्यों है मलाल!

LONDON, ENGLAND - JUNE 16: Amitabh Bachchan arrives at the World Premiere of Raavan at the BFI Southbank on June 16, 2010 in London, England. (Photo by Gareth Cattermole/Getty Images)

नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन का राजनीति के साथ भले ही कम समय वास्ता रहा हो, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद के लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाने का मलाल है, जिसके कारण वह अब भी उस दौर से उबर नहीं पाए हैं।

अमिताभ ने अपने पुराने पारिवारिक दोस्त राजीव गांधी के समर्थन में राजनीति में प्रवेश करने के लिए 1984 में अभिनय से कुछ समय के लिए दूरी बनाई थी। उन्होंने इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ा था और बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

हालांकि उनका राजनीतिक करियर थोड़े समय के लिए ही रहा क्योंकि उन्होंने तीन साल बाद ही इस्तीफा दे दिय था। उन्होंने कहा, कि मैं इसके बारे में अक्सर सोचता हूं क्योंकि ऐसे कई वादे होते हैं जो एक व्यक्ति लोगों से वोट मांगते समय चुनाव प्रचार के दौरान करता है। उन वादों को पूरा नहीं कर पाने की मेरी असमर्थता से मुझे दुख होता है।

अमिताभ ने कहा कि अगर कोई ऐसी चीज है जिसका मुझे पछतावा है तो यह वही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इलाहाबाद शहर और इसके लोगों से कई वादे किये थे लेकिन मैं उन्हें पूरा नहीं कर पाया।’’ बच्चन ने एक कार्यक्रम ‘‘ऑफ द कफ’’ में शेखर गुप्ता और बरखा दत्त के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘मैंने वह सब करने की कोशिश की जो मैं समाज के लिए कर सकता था लेकिन इस बात को लेकर इलाहाबाद के लोगों मे मेरे प्रति हमेशा नाराजगी रहेगी।

बच्चन ने कहा कि राजनीति में शामिल होने का उनका निर्णय भावनात्मक था लेकिन जब वह इसमें शामिल हुये तब उन्हें यह अहसास हुआ कि इसमें भावनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा फैसला भावनात्मक था। मैं एक दोस्त की मदद करना चाहता था लेकिन जब मैंने राजनीति में प्रवेश किया, तब मुझे अहसास हुआ कि उसका भावनाओं के लिए कोई लेना देना नहीं है। मुझे अहसास हुआ कि मैं इसे करने में असमर्थ हूं और फिर मैंने इसे छोड़ दिया।’

यह पूछने पर कि क्या राजनीति छोड़ने के उनके निर्णय का असर गांधी परिवार के साथ उनकी मित्रता पर पड़ा, बच्चन ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसका कोई असर पड़ा। मित्रता समाप्त नहीं हुई है।’ अभिनेता से जब पूछा गया कि वह उस दोस्ती के बारे में बात क्यों नहीं करते हैं, उन्होंने कहा, ‘आप एक दोस्ती के बारे में कैसे बात करते हैं? हम दोस्त हैं।’ भारतीय अभिनेता अपने राजनीतिक विचार साझा करने से हिचकिचाते हैं जबकि अमेरिका में ऐसा नहीं हैं और वहां हॉलीवुड के बड़े स्टार चुनाव के दौरान अपने राजनीतिक विचार रखते हैं।

जब बच्चन से यह पूछा गया कि क्या विवाद का डर भारतीय अभिनेताओं को देश के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर अपने विचार साझा करने से रोकता है, तो उन्होंने कहा, ‘आप एक कलाकार हैं और लोग आपसे प्यार करते हैं तो आपके मन में भी इसकी प्रतिक्रिया के रूप में यह प्यार लौटाने की इच्छा होती है और अगर एक राजनेता आपको पसंद करता है तब भी आप यही करते हैं।’ उन्होंने कहा कि यदि इस प्रतिक्रिया के रूप में वह कुछ कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं हुआ, वह उनकी राजनीति भी पसंद करने जा रहा हैं।

बच्चन ने कहा, ‘जब आप ऐसा नहीं करते तो हमें इसके परिणाम को लेकर डर होता है। राजनेता बहुत शक्तिशाली लोग होते हैं। मैं नहीं जानता कि क्या वह नुकसान पहुंचा सकते हैं या किस हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन कानून की व्यवस्था है।’ उन्होंने कहा कि लेकिन अदालतों में जाना और राजनीति से लड़ाई लड़ना उनका काम नहीं है। उनका काम कैमरे के सामने अच्छा काम करना है और वह अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहते।

बच्चन ने कहा कि अमेरिका में दर्शक भारत के दर्शकों के मुकाबले ‘अधिक परिपक्व’ हैं और यह एक कारण हो सकता है कि उनके सितारे अपने राजनीतिक विचारों को लेकर साहसी हैं। उन्होंने कहा, ‘हॉलीवुड के पास अधिक परिपक्व दर्शक हैं। यहां ऐसे दर्शकों की संख्या सीमित हैं। जब मैं असम में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था तब मेरा हेलिकॉप्टर विपक्ष के एक स्थान पर उतरा।’ उन्होंने कहा, ‘जल्द ही, पुलिस ने हमसे जाने के लिए कह दिया। वहां भीड़ में युवा थे और उनमें से एक दौड़कर हेलिकॉप्टर के पास आया और उसने खिड़की का शीशा तोड़कर मेरे हाथ में एक कागज रख दिया।’

अमिताभ ने कहा, ‘उसने कागज में लिखा था कि वह मेरा बहुत बड़ा प्रशंसक है लेकिन मैं उसका ध्यान भटका रहा हूं इसलिए मुझे वहां से चले जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी चीज है जिसका कलाकारों को सामना करना पड़ता है। हम लोगों का प्यार पाने के लिए पूरा जीवन लगा देते हैं और फिर हम अचानक उनसे कहते हैं कि आप मुझसे प्यार करते हैं इसलिए मेरी राजनीति से भी प्यार करें और मुझे नहीं लगता कि यह सही है।’

बच्चन ने कहा, ‘जब आप ऐसा नहीं करते तो हमें इसके परिणाम को लेकर डर होता है। राजनेता बहुत शक्तिशाली लोग होते हैं। मैं नहीं जानता कि क्या वह नुकसान पहुंचा सकते हैं या किस हद तक नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन कानून की व्यवस्था है।’ उन्होंने कहा कि लेकिन अदालतों में जाना और राजनीति से लड़ाई लड़ना उनका काम नहीं है। उनका काम कैमरे के सामने अच्छा काम करना है और वह अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहते।

बच्चन ने कहा कि अमेरिका में दर्शक भारत के दर्शकों के मुकाबले ‘अधिक परिपक्व’ हैं और यह एक कारण हो सकता है कि उनके सितारे अपने राजनीतिक विचारों को लेकर साहसी हैं। उन्होंने कहा, ‘हॉलीवुड के पास अधिक परिपक्व दर्शक हैं। यहां ऐसे दर्शकों की संख्या सीमित हैं। जब मैं असम में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था तब मेरा हेलिकॉप्टर विपक्ष के एक स्थान पर उतरा।’ उन्होंने कहा, ‘जल्द ही, पुलिस ने हमसे जाने के लिए कह दिया। वहां भीड़ में युवा थे और उनमें से एक दौड़कर हेलिकॉप्टर के पास आया और उसने खिड़की का शीशा तोड़कर मेरे हाथ में एक कागज रख दिया।’

अमिताभ ने कहा, ‘उसने कागज में लिखा था कि वह मेरा बहुत बड़ा प्रशंसक है लेकिन मैं उसका ध्यान भटका रहा हूं इसलिए मुझे वहां से चले जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी चीज है जिसका कलाकारों को सामना करना पड़ता है। हम लोगों का प्यार पाने के लिए पूरा जीवन लगा देते हैं और फिर हम अचानक उनसे कहते हैं कि आप मुझसे प्यार करते हैं इसलिए मेरी राजनीति से भी प्यार करें और मुझे नहीं लगता कि यह सही है।’

 

 

Source: IBN-Khabar

कौन सा वादा पूरा नहीं कर पाए अमिताभ, 32 साल बाद भी क्यों है मलाल! Read More

अरुणाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, 43 विधायक BJP समर्थित PPA में शामिल

prema_650_091616021031अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. 46 एमएलए के साथ मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पार्टी को छोड़ दिया है. 60 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 46 विधायक हैं, जबकि 11 विधायक बीजेपी के हैं|

पीपीए का दामन थामा
अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के 46 में से 43 विधायकों ने पीपीए का दामन थामा है. एक बार फिर से कांग्रेस पर संकट खड़ा हो गया है. बागियों में अरुणाचल के मुख्यमंत्री के अलावा दिवंगत दोरजी खांडू के बेटे और वर्तमान में राज्य के सीएम पेमा खांडू भी हैं. खांडू ने कहा, ‘मैंने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करके उन्हें यह सूचना दी है कि हमने कांग्रेस का पीपीए में विलय कर दिया है. राज्य में कांग्रेस के 46 विधायक हैं जिनमें से 43 इस पार्टी में शामिल हो गए हैं. पीपीए का गठन 1979 में हुआ था. यह 10 क्षेत्रीय दलों के नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस का हिस्सा रहा है जिसका गठन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मई 2016 में की थी. वर्तमान में असम में बीजेपी के नेता हेमंता विश्व सरमा इसके प्रमुख हैं|

जुलाई में खांडू को मिली थी कमान
कांग्रेस का अरुणाचल का संकट काफी पुराना है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नाटकीय घटनाक्रम के बाद जुलाई में नबाम तुकी के स्थान पर पेमा खांडू को मुख्यमंत्री घोषित करके एक लंबी चली लड़ाई को जीता था. खांडू के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद दो निर्दलीयों और 45 पार्टी विधायकों के समर्थन से कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार बना ली थी. तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद बागी नेता खालिको पुल अपने 30 साथी बागी विधायकों के साथ पार्टी में लौट आए थे. पुल बागी होकर मुख्यमंत्री बने थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अपदस्थ कर दिया था|

60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 46 विधायक थे जबकि बीजेपी के 11. अब 43 विधायकों के पीपीए में चले जाने के बाद कांग्रेस में पूर्व सीएम नबम तुकी और इक्का-दुक्का विधायक ही बचे रह गए हैं. हाल में पूर्व सीएम कलिखो पुल का निधन हो गया था. फरवरी 2016 में उन्होंने 24 कांग्रेसी विधायकों के साथ पीपीए ज्वाइन किया था|

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था जिसमें अदालत ने कलिखो पुल सरकार को असंवैधानिक घोषित कर पूर्व की कांग्रेस सरकार को बहाल करने का आदेश दिया था. इसके बाद पेमा खांडू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी. ताजा घटनाक्रम के बाद एक बार फिर बाजी बीजेपी के हाथ जाते दिख रही है|

 

 

Source: AAj Tak

अरुणाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, 43 विधायक BJP समर्थित PPA में शामिल Read More

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा

15_09_2016-iphoneदिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 900 आइफोन सीरीज के महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह कामयाबी वसंतकुज पुलिस को मिली है।

2.50 करोड़ रुपये की कीमत के हैं मोबाइल फोन

पुलिस अधिकारियों की मानें तो इन महंगे मोबाइल फोन की कीमत तकरीबन 2.50 करोड़ रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक, लूट के बाद ये महंगे मोबाइल फोन दिल्ली की विभिन्न मार्केट में कम दामों पर बेच देते थे। इससे इन्हें काफी मुनाफा होता था।

 

 

Source By: जागरण

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा Read More

आतंकवाद पर पाकिस्तान को मिलकर घेरेंगे भारत-अफगानिस्तान, मोदी और गनी ने सुनाई खरी-खरी

ashraf-modi-s_650_091516102117आतंकवादियों का खुलकर समर्थन करने वाले पाकिस्तान को भारत और अफगानिस्तान ने कड़ा संदेश दिया है. प्रधानमंत्री मोदी और अफगा‍न राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मुलाकात के दौरान दोनों देशों के रक्षा और कारोबारी संबंध और मजबूत करने का फैसला किया और ऐलान किया कि अगली हार्ट ऑफ एश‍िया कॉन्फ्रेंस अमृतसर में आयोजित की जाएगी|

अपनी बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर आतंकवाद के इस्तेमाल पर चिंता जताई. दोनों नेताओं के बीच बुधवार को क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. संप्रभु, लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध अफगानिस्तान के लिए भारत के स्थायी समर्थन को दोहराते हुए पीएम मोदी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, ऊर्जा, आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में क्षमता निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आगे जरूरतों पर देश के तैयार रहने के बारे में अवगत कराया|

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन समझौते
प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान को एक अरब डॉलर की मदद की पेशकश भी की. दोनों देशों प्रत्यर्पण समझौता, नागरिक और वाणिज्यिक मामलों में सहयोग तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए. विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा, ‘‘दनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्यों के लिए आतंकवाद तथा हिंसा के निरंतर इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई.’ उन्होंने कहा, ‘‘वे इस बात पर सहमत हुए कि यह घटनाक्रम क्षेत्र तथा इससे आगे शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए सबसे बड़ा खतरा है|

नाम लिए बिना पाकिस्तान पर साधा निशाना
इस बात पर जोर देते हुए कि बिना भेदभाव के सभी तरह के आतंकवाद का खात्मा जरूरी है, दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान और भारत को निशाना बनाने वालों सहित आतंकवाद के सभी प्रायोजकों, समर्थकों, सुरक्षित पनाहगाह और ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की बात की. हालांकि पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया. यह पूछे जाने पर कि रक्षा आपूर्ति बढ़ाने के अफगानिस्तान की लंबित मांग को क्या भारत ने मान लिया, जयशंकर ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने आतंकवाद से मुकाबले और सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग मजबूत करने के प्रति अपना संकल्प जताया जैसा कि भारत-अफगानिस्तान रणनीतिक साझेदारी समझौते में परिकल्पना की गई है|

अफगानिस्तान को 1.75 लाख टन गेहूं देने की पेशकश
जयशंकर ने किल्लत झेल रहे अफगानिस्तान को 1.75 लाख टन गेहूं आपूर्ति करने की भारत की पेशकश पर भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत गेहूं की आपूर्ति करना चाहता है और उसने महीनों पहले पाकिस्तान से ट्रांजिट के लिए अनुरोध किया था, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला|

 

 

Source By:  आज तक

आतंकवाद पर पाकिस्तान को मिलकर घेरेंगे भारत-अफगानिस्तान, मोदी और गनी ने सुनाई खरी-खरी Read More

इंदिरा नूई बनीं दूसरी सबसे ताकतवर भारतीय महिला

1473479554नई दिल्ली। पेप्सिको की सीईओ और चेयरमैन इंदिरा नूई भारतीय मूल की एकमात्र महिला हैं, जिन्हें फॉर्चून की 51 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह मिली है। नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है, जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं। नुई लगातार 10 साल से सीईओ का कार्यभार संभाल रही हैं।

पेप्सीको की सीईओ तथा चेयरमैन इंदिरा नूई को फॉर्चून की 51 सर्वाधिक शक्तिशाली महिला की सूची में जगह मिली है। बता दें कि वह इस सूची में एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं। पहली पायदान पर जनरल मोटर्स कीसीईओ तथा चेयरमैन मैरी बारा का नाम दर्ज है।

ख़ास बात यह है कि वर्ष 2015 में भी वह इसी पायदान पर थीं जबकि 2014 में वह तीसरे स्थान पर थीं, जबकि मैरी बारा ने फॉर्चून की सबसे शक्तिशाली महिला का तमगा इस वर्ष भी बरकरार रखा है।

बता दें कि सूची में प्रमुख कंपनियों के 22 सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारी हैं।इस साल की सूची में नौ ऐसी महिलाएं हैं जो पहली बार सूची में सम्मिलित हुई हैं।

पिछले एक दशक से लगातार सीईओ का कार्यभार संभाल रही नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं।पिछले एक साल में पेप्सीको का बाजार पूंजीकरण 18 प्रतिशत बढक़र 155 अरब डॉलर हो गया। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से 2015 की कमाई प्रभावित हुई। पेप्सीको की 2015 में बिक्री पांच प्रतिशत घटी, जबकि उसका लाभ 13 प्रतिशत घटा था।

इंदिरा नूई बनीं दूसरी सबसे ताकतवर भारतीय महिला Read More

बाबरी कांड के 26 साल बाद अयोध्या पहुंचा गांधी फैमिली का कोई मेंबर, विवादित ढांचे से 1km दूर रहे राहुल

rahul5_1473409653फैजाबाद. किसान यात्रा के चौथे दिन शुक्रवार को अयोध्‍या पहुंचे राहुल गांधी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद महंत ज्ञान दास से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। लेकिन वे विवादित ढांचे से करीब एक किमी दूर ही रहे। बता दें, 1992 में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद राहुल नेहरू-गांधी परिवार के पहले ऐसे सदस्‍य हैं, जो अयोध्‍या पहुंचे हैं। 1990 में राजीव गांधी सद्भावना यात्रा के दौरान अयोध्या गए थे। रोड शो में फंसी एंबुलेंस…
(5वीं स्‍लाइड में देखें वीडियो…)
– इस बीच राहुल के रोड शो के चलते एक एंबुलेंस 10 मिनट से ज्‍यादा समय के लिए रुक गई।
– बाद में राहुल के खुद हस्‍तक्षेप करने के बाद रोड क्‍लीयर हो सकी।
कोई मीटिंग और प्रोग्राम नहीं
– फैजाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट रामदास वर्मा ने बताया कि मंदिर में दर्शन और महंत ज्ञानदास से मिलने के अलावा राहुल का और कोई प्रोग्राम या किसी के साथ मीटिंग नहीं है।
– इस दौरान राहुल को विवादित परिसर और जहां पत्‍थर रखे हैं, वहां से दूर रखा गया। ये वही पत्‍थर हैं, जो 1989 में राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्‍या लाए गए थे।
– कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि राहुल के मंदिर के दौरे का राजनीति से कोई मतलब नहीं है।
क्या बोले महंत
– महंत ज्ञानदास ने कहा, “हम मंदिर में सभी का स्‍वागत करते हैं। राहुल गांधी का भी स्‍वागत है। हम संत हैं और हम उन सभी को आशीर्वाद देते हैं, जो हमारा आशीर्वाद लेते हैं।”
– बता दें, कुछ दिनों पहले महंत ज्ञानदास ने अखिलेश यादव को लखनऊ में उनके घर पर एक प्रोग्राम के दौरान आशीर्वाद दिया था।
सुरक्षा में हुई थी चूक
– इससे पहले गुरुवार को जब राहुल का काफिला फैजाबाद पहुंचा तो उनकी सुरक्षा में सेंध लग गई।
– कांग्रेस नेता और समर्थक उनका स्वागत कर रहे थे, तभी रिवॉल्वर लिए एक युवक उनके करीब तक पहुंच गया था।
– बाद में एसपीजी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
– एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे एसपीजी के अफसरों ने आरोपी मानबहादुर को पुलिस को सौंप दिया है।
– वह कांग्रेस से जुड़ा नेता बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
बाबरी कांड के 26 साल बाद अयोध्या पहुंचा गांधी फैमिली का कोई मेंबर, विवादित ढांचे से 1km दूर रहे राहुल Read More