मुंबई-दिल्ली पर आईएस के हमले का अलर्ट, सात आतंकी भारत में घुसने की फिराक में

मुंबई-दिल्ली पर आईएस के हमले का अलर्ट, सात आतंकी भारत में घुसने की फिराक मेंनई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई में आईएस के हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट दिल्ली और मुंबई में हमले की फिराक में है।

बताया जा रहा है कि कुल सात आतंकी है, जिन्होंने नाइजीरिया में प्रशिक्षण लिया है। ये लोग इस वक्त पाकिस्तान में हैं और भारत में घुसने की फिराक में हैं। यह जानकारी नाइजीरिया के सूत्रों से मिली है।

वैसे, ब्रेसल्स हमले और इस अलर्ट के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट पर जूते और बैल्ट उतरवाकर जांच की जा रही है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम को चाक-चौबंद कर दिया है। सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक (एसलीपीएस) के जरिये विमान में दाखिल होने से पहले यात्रियों की विस्तृत तलाशी ली जा रही है। क्षेत्र में तैनात निगरानी और गश्त दलों से अतिरिक्त चौकसी बरतने को कहा गया है ताकि कोई भी यात्री बिना तलाशी के टर्मिनल क्षेत्र में दाखिल न हो सके।

source : NDTV

मुंबई-दिल्ली पर आईएस के हमले का अलर्ट, सात आतंकी भारत में घुसने की फिराक में Read More

लद्दाख में बर्फ़ीला तूफ़ान, गश्ती दल में शामिल एक जवान लापता, दूसरे की हालत गंभीर

siachen-avalanche_650x400_71454962730नई दिल्ली: लद्दाख में सियाचिन के तुरतुक में फिर बर्फ़ीला तूफ़ान आया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक जवान लापता है और दूसरे की हालत गंभीर है।

दरअसल सुबह आए इस तूफ़ान की चपेट में सेना का गश्ती दल आ गया। तब से लापता जवान को खोजने की कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ज म्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में 20,500 फीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी इलाके में 3 फरवरी को हुए हिमस्खलन में 19 मद्रास रेजिमेंट के 10 सैनिक 35 फुट बर्फ के नीचे फंस गए। बड़ी मुश्किल से 8 फरवरी को एक जवान हनुमंतप्पा को जीवित बाहर निकाला गया था। उसके बाद उन्हें दिल्ली में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

source : NDTV

लद्दाख में बर्फ़ीला तूफ़ान, गश्ती दल में शामिल एक जवान लापता, दूसरे की हालत गंभीर Read More

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त की

1Arvind-Kejriwalनई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड में विधायकों की खुल्लमखुल्ला खरीद-फरोख्त की है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “खुल्लमखुल्ला खरीद-फरोख्त। पहले अरुणाचल प्रदेश और अब उत्तराखंड। भाजपा सबसे अधिक भ्रष्ट, देशद्रोही और सत्ता की भूखी पार्टी साबित हो रही है।”

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को शुक्रवार देर शाम राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा, जब उसके नौ बागी विधायकों ने विपक्षी पार्टी भाजपा से हाथ मिला लिया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार को शुक्रवार को उस समय झटका लगा, जब उसे सदन में वित्त विधेयक को पारित कराने के लिए आवश्यक 36 में से सिर्फ 32 ही वोट मिले।

source : NDTV

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त की Read More

जाटों का अल्टीमेटम आज खत्म, हरियाणा में सुरक्षा कड़ी, सीएम खट्टर मिलेंगे पीएम मोदी से

jat-protest_650x400_81458183468रोहतक/नई दिल्ली: आरक्षण के लिए 72 घंटे का जाट समुदाय का अल्टीमेटम आज खत्म हो रहा है। हंगामे की आशंका को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। रोहतक में आज स्कूल और कॉलेज बंद है और दूसरे जिलों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला अब डिप्टी कमीश्नर पर छोड़ दिया गया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है।

10 फीसदी कोटे की मांग
जाट समुदाय के नेता 10 फीसदी कोटे की मांग कर रहे हैं और आंदोलन के दौरान जाट नेताओं पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जाट समुदाय बीजेपी के कुरुक्षेत्र से सांसद राज कुमार सैनी को एंटी-जाट बयान देने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

नहीं बन पाई सहमति
जाट आरक्षण विधेयक पर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। बुधवार को विधेयक विधानसभआ में पेश होना था, लेकिन नहीं हो सका। जाट आरक्षण विधेयक का ड्राफ्ट शाम को सीएम खट्टर की अगुवाई में मंत्रियों की बैठक में रखा गया जिस पर कई मंत्रियों ने आपत्ति जताई। सरकार जाट सहित 5 जातियों को 10 फीसदी आरक्षण देने की तैयारी में है। ऐसी स्थिति में सरकार ने अब ऐसे प्रारूप को तैयार करने का फैसला किया है, जिससे सभी सहमत हों।

source : NDTV

जाटों का अल्टीमेटम आज खत्म, हरियाणा में सुरक्षा कड़ी, सीएम खट्टर मिलेंगे पीएम मोदी से Read More

भारत की तारीफ करने पर शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान में कानूनी नोटिस, मियांदाद बोले- शर्म करो

shahid_650_031416044349कराची: टी-20 वर्ल्ड कप खेलने आई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को भारत की तारीफ करने पर पाकिस्तान में कानूनी नोटिस जारी किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यह नोटिस लाहौर के एक वकील ने दिया है।

Shahid Afridi has been served legal notice by an advocate from Lahore over his remarks about getting “more love” in India: Pakistan Media

रविवार को ही अफरीदी ने कहा था कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पाकिस्तान से कहीं ज्यादा भारतीय दर्शकों से मिलता है। उनके इस बयान की पाकिस्तान में तीखी आलोचना हो रही है। अफरीदी की टिप्पणी से ‘आहत और हैरान’ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा कि इस तरह के बयान देने वाले खिलाड़ियों को खुद पर ‘शर्म आनी’ चाहिए।

शाहिद ने कहा था,भारत में कभी डर नहीं लगता
मियांदाद ने ‘आज टीवी’ चैनल से कहा, ‘‘इन क्रिकेटरों को इस तरह की चीज कहने से पहले खुद पर शर्म करनी चाहिए। शर्म करो।’ अफरीदी और सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक ने वर्ल्ड टी-20 के लिए कोलकाता पहुंचने के बाद भारत की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत में कभी भी डर नहीं लगता। हालांकि सुरक्षा चिंताओं के कारण उनकी रवानगी काफी दिनों तक टलती रही।

अफरीदी ने कहा था, ‘हमने हमेशा भारत में खेलने का लुत्फ उठाया है और भारतीय दर्शकों ने हमें पाकिस्तानी दर्शकों से कहीं ज्यादा प्यार दिया है।’ मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तान वर्ल्ड टी-20 में भारत खेलने के लिए गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खिलाड़ियों को मेजबानों की बड़ाई करनी चाहिए।

भारत ने हमें क्या दिया : मियांदाद
मियांदाद ने कहा, ‘हमें भारतीयों ने क्या दिया है? सच बोलो, भले ही आप भारत में हो। पिछले पांच सालों में उन्होंने हमें क्या दिया है या पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए क्या किया है। पाकिस्तानी क्रिकेट की इतने सालों तक सेवा करने के बाद मैं हैरत में हूं और हमारे खिलाड़ियों से इस तरह की टिप्पणी सुनकर आहत हूं।’

(इस खबर को  the sundayheadlines ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

source : NDTV

भारत की तारीफ करने पर शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान में कानूनी नोटिस, मियांदाद बोले- शर्म करो Read More

Happy Women’s Day: आज संसद में महिला सांसदों को मिलेगा बोलने का ज्यादा मौका

modi-womenअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लोकसभा में मंगलवार को महिला सांसदों को बोलने की प्राथमिकता दी जाएगी. संसद के शून्यकाल में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी बात रखने देने के लिए मौके दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुझाव दिया था.

संसदीय कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी के 8 मार्च को महिलाओं को बोलने देने के सुझाव पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी मंजूरी दी थी. देश की 544 सदस्यों वाली लोकसभा में वर्तमान में 66 महिला सदस्य हैं, जबकि 241 सदस्यों वाली राज्यसभा में 31 महिला सदस्य हैं.

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट कर सबको बधाई दी. उन्होंने महिलाओं की समाज में अहम भूमिका को सराहा और उन्हें सलाम किया.

मोदी ने ट्वीट किया कि वे महिलाओं की निपुणता को सलाम करते हैं. उन्होंने समाज में महिलाओं के अपरिहार्य योगदान के प्रति आभार भी प्रकट किया. साथ ही नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास के लिए सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं तक उनकी सरकार ने दृढ़ता दिखाई है. साथ ही मोदी ने कहा कि सरकार की कौशल विकास के लिए की जा रही पहल और मुद्रा बैंक देश की नारी शक्ति को सशक्त करने में योगदान देगी.

वसुंधरा राजे को दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे को ट्वीट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान को नई ऊंचाईंयों तक पहुंचाया है.

एक दिन नहीं 365 दिन हो महिला दिवस

दिल्ली के सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महिला दिवस साल में सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन होना चाहिए.

सिर्फ महिलाओं के सत्यापन दस्तावेजों का होगा निपटारा

दिल्ली पुलिस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विशेष अभियान के तहत आज सिर्फ महिला आवेदकों के पासपोर्ट और अन्य सेवाओं के लिए लंबित सत्यापन दस्तावेजों का निपटारा करेगी. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया का काम देखने वाली विशेष शाखा ने यह अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पासपोर्ट या सेवा के लिए सत्यापन की खातिर आज आवेदन करेंगी, उनके आवेदनों का 24 घंटों के अंदर निपटारा होने की संभावना है

source : Aaj tak

Happy Women’s Day: आज संसद में महिला सांसदों को मिलेगा बोलने का ज्यादा मौका Read More

लोगो की बढ़ रही है टीएमसी से नाराजगी- मनोज तिवारी

indexकोलकाता,  भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर पूर्व दिल्ली के  सांसद  तथा भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार मनोज तिवारी पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे  पर थे।
भाजयुमो के द्वारा 17 कि लोमीटर का  पदयात्रा कार्यक्रम था। समापन पर मनोज तिवारी को उनका स्वागत करना था।  इसी  अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और विशाल जनसभा को संबोधित करने भाजपा सांसद मनोज तिवारी  उपस्थित हुए थे । मनोज तिवारी को सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिये लाखों लोगो का हुजूम हर जगह उमड़ा। मनोज तिवारी ने जनसभा किया और  कहा कि कोलकाता के लोग भाजपा के साथ आना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में लोगो की नाराजगी टीएमसी से लगातार बढ़ रही है। मनोज तिवारी लोगो का दिल जीतना जानते हैं और लोग भी अपने सामने अपने घर के बच्चे मनोज तिवारी को बढ़ता फुलता देख काफी प्रफुल्लित होते हैं। फिर क्या महिलायें और बच्चे और बुजूर्ग सब खींचे चले आते हैं मनोज तिवारी को सुनने और लोग उनकी बातों को काफी गंभीरता से लेते हैं। मौजूद लोगो के बीच एक बच्चा अचानक उठा और मनोज तिवारी की तरफ आया और उनका आटोग्राफ लिया। मनोज तिवारी ने भी अपना स्नेह जताया और बच्चे को गोंद उठाकर हमार कवन गाना तोहके अच्छा लागेला तो बच्चे ने तोतली आवाज में बोला जिया ए बिहार के लाला। मनोज तिवारी से लोगो ने उनकी आने वाली फिल्म फैन का गाना भी सुना और मनोज तिवारी भाजयूमो के कार्यकर्ताओं के बीच गये और उनका हौसला बढ़ाया। बाद में वापस लौटकर कैलाश विजय वर्गीय जी से मनोज तिवारी ने चाय पर चर्चा किया और कहा कि वो बहुच अच्छा काम कर रहे हैं और अच्छे संकेत लेकर दिल्ली लौट रहा हूं।

source by- shashikant singh

लोगो की बढ़ रही है टीएमसी से नाराजगी- मनोज तिवारी Read More

डांस बार में नहीं लगेंगे CCTV कैमरे, 15 तक जारी होगा लाइसेंस

फोटो- प्रतीकात्मक। नई दिल्ली। डांस बार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को तगड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि इस महीने की 15 तारीख तक डांस बार के मालिकों को लाइसेंस जारी किए जाएं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि डांस बारों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगेंगे और पुलिस थानों में भी किसी तरह डांस बार की लाइव कवरेज नहीं होगी। दरअसल मुंबई डांस बार मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए डांस बार का नजदीकी पुलिस थाना में लाइव फीड देने से डांस बार संचालकों के राइट टू प्राइवेसी अधिकार का उल्लंघन नहीं होगा।इस फीड से डांस बार में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा भी होगी। अक्सर महिलाएं डांस बार में लोगों के बर्ताव को लेकर शिकायत करती हैं।

डांस बार मालिकों ने इस दलील को नकारा महाराष्ट्र सरकार ने अपने हलफनामे में डांस बार मालिकों की उस दलील को भी नकार दिया है कि सीसीटीवी फुटेज का लाइव प्रसारण नहीं हो सकता। सरकार ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि डांस बार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

इन कैमरों को लगाने से डांस बार संचालकों के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता है। अगर डांस बार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं तो पुलिस किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी और महिलाओं की सुरक्षा भी होगी। सीसीटीवी कैमरे की लाइव फीड से यह भी निगरानी होगी कि डांस बार के नाम पर कहीं अश्लीलता तो नहीं हो रही।

डांस बार संचालकों ने दायर की है याचिका इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने ये भी आदेश दिया है कि डांस स्टेज के आसपास 3 फीट की रेलिंग भी लगाई जाए। जिसके चलते बार डांसरों और लोगों में दूरी बनी रहे। दरअसल, महाराष्ट्र में डांस बार का लाइसेंस दिए जाने के लिए राज्य सराकर की ओर से तय की गई नई शर्तों के विरोध में डांस बार संचालकों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। गुरुवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

source by- dailyhunt

डांस बार में नहीं लगेंगे CCTV कैमरे, 15 तक जारी होगा लाइसेंस Read More

महिषासुर मुद्दे पर स्मृति की तरफ से पढ़ा गया पर्चा सहीः JNU

नई दिल्ली। महिषासुर शहादत दिवस को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा संसद में पढ़े गए पर्चे को जेएनयू प्रशासन ने सही बताया है। जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन ने दावा किया कि 2014 में यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित महिषासुर शहादत दिवस के जिन पर्चों को केंद्रीय एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने पिछले दिनों संसद में पढ़ा था, वह सही था। प्रोग्राम के आयोजक स्टूडेंट्स ने उन पर्चों को फर्जी करार दिया था। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर भूपिंदर जुत्शी ने कहा कि मंत्रालय की ओर से इन दस्तावेजों के बारे में पूछा गया था।

उन्होंने कहा जांच में पाया गया कि दस्तावेज सही थे। उन्होंने कहा कि एचआरडी मिनिस्ट्री ने इन कागजातों को लेकर किसी सांसद ने सवाल किया था, जिसको सही साबित करने के लिए मंत्रालय की ओर से चिट्ठी भेजी गई थी। उन्होंने कहा, अक्तूबर 2014 में जब यह प्रोग्राम हुआ था तो वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में एक कंपलेंट भी दर्ज कराई गई थी और यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी का भी गठन किया था। जुत्शी ने कहा कि जांच कमेटी के निष्कर्षों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, क्योंकि वह उस वक्त रजिस्ट्रार नहीं थे। उन्होंने बताया कि जेएनयू में तकरीबन 15 साल से हर कार्यक्रम के कागजात सिक्यॉरिटी ऑफिस में जमा कराए जाते हैं। इसका एक डायरी में भी ब्यौरा रखा जाता है। उन्होंने कहा स्मृित ईरानी ने जो दस्तावेज पढ़े हैं, वो सही हैं। हालांकि प्रोग्राम के आयोजनकों ने पर्चों को फर्जी करार दिया था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जेएनयू मुद्दे पर में सरकार का पक्ष रखते हुए ईरानी ने संसद में एक महिषासुर शहादत दिवस को लेकर पर्चा पढ़ा था।

source by- dailyhunt

महिषासुर मुद्दे पर स्मृति की तरफ से पढ़ा गया पर्चा सहीः JNU Read More

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को तेजाब हत्याकांड में मिली जमानत

shahabuddin-news-bail-double-murderतेजाब हत्याकांड के आरोपित सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट में बुधवार को जमानत मिल गई। इसकी सुनवाई जस्टिस अंजना प्रकाश और जस्टिस राजेंद्र कुमार मिश्रा की खंडपीठ में हुई। क्या था तेजाब हत्याकांड 16 अगस्त 2004 को सिवान शहर के चंद्रशेखर प्रसाद के तीन बेटों का राजकुमार साह, शेख असलम और आरिफ हुसैन ने अपहरण कर लिया।

उन्हें प्रतापपुर गांव ले जाया गया। तीन में दो गिरीश और सतीश के शरीर पर तेजाब डालने से मौत हो गई, जबकि तीसरा राजीव रोशन फरार हो गया। इस मामले में मृतकों की मां कलावती ने शहाबुद्दीन पर तीनों पुत्रों के अपहरण और उनमें से दो की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद और उनके तीनों साथियों, राजकुमार साह, शेख असलम और आरिफ हुसैन के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

source by- Patrika

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को तेजाब हत्याकांड में मिली जमानत Read More