दिल्‍ली: कश्मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा- राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं

124729-party-meet-77नई दिल्‍ली: कश्मीर में शांति बहाली की कोशिशें विफल होने के बाद बुधवार को दिल्ली में फिर से जम्मू-कश्मीर के मसले पर सर्वदलीय बैठक हुई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक संसद भवन परिसर में हुई। जानकारी के अनुसार, इस दौरान कश्मीर के हालात के साथ-साथ अलगाववादियों को लेकर सरकार ने अगले कदम और रणनीति पर चर्चा की। सर्वदलीय शिष्टमंडल के सदस्य अपने कश्मीर दौरे के दौरान निकाले गए निष्कर्षों पर चर्चा के लिए बुधवार को यहां बैठक की।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से संबंधित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्र और जम्मू कश्मीर सरकार से ‘सभी पक्षकारों’ के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शांति और बातचीत के लिए अपील करते हुए कहा कि नागरिक समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुछ बातों पर सहमति बनी है। सरकार ने सभी से वार्ता के लिए संकेत दिए हैं।

इस बैठक के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभ्‍य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। घाटी में घायलों के इलाज के लिए उचित व्‍यवस्‍था की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि कश्‍मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अपील यह है कि बातचीत के जरिये समस्‍या का हल निकले। घाटी में स्‍कूल कॉलेज जल्‍द खुलें।

इस बैठक में अलगाववादियों को दी जा रही सहूलियतों, जिसमें उच्च स्तरीय सुरक्षा आदि की समीक्षा संबंधी बात की जानकारी नहीं मिली है। पहले यह खबर आई थी कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के पर कतरने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार केंद्र जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं की विदेश यात्रा कठिन बनाकर तथा उनकी सुरक्षा कम कर उनके प्रति अपना रुख कड़ा कर सकता है। सरकारी खजाने की कीमत पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाती है। सांसदों की अलगाववादियों द्वारा जानबूझकर अनदेखी किये जाने से नाखुश केंद्र कुछ मामलों में उनका पासपोर्ट वापस लेकर तथा यात्रा दस्तावेजों से इनकार कर उनकी विदेश यात्राओं पर अंकुश लगाने के कदमों पर विचार कर रहा है। राज्य के दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कुछ सांसदों ने अलगाववादियों से मिलने की कोशिश की थी।

इससे पहले, अशांत जम्मू कश्मीर का दौरा कर चुके सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की जिसके बाद यह सामने आई कि बुधवार को यहां सर्वदलीय बैठक के बाद कुछ घोषणा की जा सकती है। इस बैठक में वित्त मंत्री अरूण जेटली, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा महासचिव राममाधव भी मौजूद थे। इस प्रतिनिधिमंडल ने 4-5 सितंबर को श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था।

गृहमंत्री के आवास पर हुई इस बैठक के बाद माधव ने संवाददाताओं से कहा था कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद हमने जम्मू कश्मीर में भावी कार्ययोजना पर चर्चा की। जब उनसे पूछा गया कि क्या केंद्र सरकार कश्मीरी अलगाववादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बना रही है, माधव ने कहा कि सभी प्रस्ताव बुधवार को चर्चा के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सामने रखे जाऐंगे।

बता दें कि कश्मीर घाटी में हिंसा का चक्र जारी है। वहां पथराव करने वालों एवं सुरक्षाबलों के बीच झड़प में 73 लोगों की जान चा चुकी है। अलगावादियों की आहूत हड़ताल के कारण जनजीवन आज 60 वें दिन भी ठप्प रहा। कश्मीर घाटी में अशांति आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से शुरू हुई थी।

वहीं, गृहमंत्री सिंह ने अपने इस दौरे को सकारात्मक बताया था और लेकिन कुछ सांसदों से मिलने से इनकार करने पर अलगाववादियों की खरी खोटी सुनायी थी। कुछ सांसदों से मिलने से हुर्रियत नेताओं के बिल्कुल इनकार कर देने से नाखुश सिंह ने कहा था कि उनका बर्ताव लोकतंत्र, इंसानियत एवं कश्मीरियत के विपरीत है। रविवार को श्रीनगर में हुर्रियत नेताओं ने अपने दरवाजे बंद कर लिए थे। सिंह ने 20 दलों के 26 सांसदों वाले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की थी। प्रतिनिधिमंडल दोपहर को जम्मू में रूकने से पहले रात को श्रीनगर में ठहरा था। जम्मू में कुछ घंटे रुकने के बाद वह दिल्ली लौट आया था।

Source : Zee News

दिल्‍ली: कश्मीर पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा- राष्ट्रीय संप्रभुता के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं Read More

पाकिस्तान के लिए ‘कश्मीर जीने-मरने का सवाल’

160907020731_general_raheel_sharif_pakistan_army_chief_624x351_epa_nocreditपाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ ने कहा है कि भारत प्रशासित कश्मीर पाकिस्तान के जीन मरने का सवाल है – राहील शरीफ़ ने इसे ‘शह रग’ कहकर बुलाया|

उन्होंने कहा कि वो कश्मीरियों को कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर की जनता सरकारी (भारत) हिंसा का निशाना बन रही है|

उन्होंने कहा कि वो आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए लड़ रहे भारत प्रशासित कश्मीर की जनता के बलिदान को सलाम करते हैं|

जनरल शरीफ़ ने मंगलवार को शहीदी दिवस के अवसर पर रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं|

उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या का अंतिम समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के ज़रिए ही संभव है|

इस अवसर पर पाकिस्तानी प्रमुख ने कहा कि वो दोस्तों और दुश्मनों को अच्छी तरह से पहचानते हैं. पाक-चीन दोस्ती के लिए ‘सी पैक’ बड़ी परियोजना है, जो पूरे क्षेत्र की समृद्धि में मददगार साबित होगी. जनरल शरीफ़ ने कहा कि सी-पैक परियोजना को समय पर पूरा करना उनका राष्ट्रीय कर्तव्य है|

उन्होंने कहा, ”इस परियोजना में किसी बाहरी शक्ति को रास्ते में बाधा नहीं डालने देंगे, उसके ख़िलाफ़ हर प्रयास को सख़्ती से निपटा जाएगा|”

उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में जी 20 के सम्मेलन के दौरान हुई चीनी राष्ट्रपति से मुलाक़ात में चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर का मामला उठाते हुए इसे भारतीय सीमा का अतिक्रमण बताया था|

जनरल शरीफ़ का कहना था कि वो सभी पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं, क्योंकि शांति का असल मतलब क्षेत्र में शक्ति संतुलन है|.

उन्होंने कहा कि ‘सभी बाहरी षड्यंत्र और उकसाने वाली घटना के बावजूद पाकिस्तानी सेना देश की रक्षा करने में सक्षम है. पाकिस्तान पहले मज़बूत था और आज अजेय है|”

उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान पड़ोसी देश है और वहां शांति और स्थिरता पाकिस्तान के हित में है|

भारत का नाम लिए बग़ैर उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ तत्व अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान के संबंधों में बाधा हैं, वो कभी अफ़ग़ानिस्तान के प्रति ईमानदार नहीं हैं|
source : BBC hindi

पाकिस्तान के लिए ‘कश्मीर जीने-मरने का सवाल’ Read More

कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, हुर्रियत को जम्हूरियत में यकीन नहीं: राजनाथ सिंह

124557-522023-rajnath-singhHurriyat does not believe in junta: Rajnath Singh
श्रीनगर
: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। उन्होंने श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि कश्मीर के हालात सुधरें। हर व्यक्ति चाहता है कि कश्मीर में अमन और शांति कायम हो। गौर हो कि कश्मीर में आज सर्वदलीय प्रतिनिधिंडल का आज दूसरा दिन है।

हुर्रियत नेताओं से मिलने पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से उनके मिलने से मना कर देने के एक दिन बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि अलगाववादियों का रवैया दर्शाता है कि वे ‘कश्मीरियत’, ‘इंसानियत’ और ‘जम्हूरियत’ में यकीन नहीं रखते हैं। प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दूसरे दिन एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि वह इस बारे में आश्वस्त हैं कि राज्य में शांति बहाल होगी और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले 30 प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की है।

गृहमंत्री ने कहा, ‘जहां तक वार्ता का संबंध है तो अमन और सामान्य स्थिति चाहने वाले सभी लोगों के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी पत्र लिखे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य कल हुर्रियत नेताओं से मिलने गये थे। जिन्हें हमने ना तो जाने के लिए कहा था और ना ही नहीं जाने के लिए। जो कुछ भी हुआ उसके बारे में आप जानते हैं। विस्तार में जाने की मेरी इच्छा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमें उन दोस्तों ने वापस आ कर जो भी सूचना दी, यह कहा जा सकता है कि यह ‘कश्मीरियत’ नहीं है। इसे ‘इंसानियत’ नहीं कहा जा सकता। कोई बातचीत के लिए जाता है और वो उसे खारिज कर देते हैं, यह ‘जम्हूरियत’ भी नहीं है। शांति और सामान्य स्थिति चाहने वाले हरेक आदमी के साथ बातचीत के लिए हम तैयार हैं।’ सिंह ने कहा जम्मू कश्मीर ‘‘हमेशा भारत का अभिन्न अंग था , है और रहेगा।’

Source : Zee News

कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, हुर्रियत को जम्हूरियत में यकीन नहीं: राजनाथ सिंह Read More

श्रीनगर में राजनाथ सिंह और महबूबा मुफ़्ती की प्रेस कांफ्रेंस

 rajnath-singh-mehbooba-mufti_650x400_41472110268कश्मीर में पत्रकारों से बात करते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर: केंद्रीय गृहमंत्री  राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए हैं. कश्मीर के हालात का जायजा लेने और कई राजनीतिक दलों और सरकार के नुमाइदों के साथ मुलाकात करने के बाद उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ मिलकर संवाददाताओं को संबोधित किया. उसी संवाददाता सम्मेलन का शब्दश: वर्णनन…

महबूबा मुफ़्ती, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर – जैसा कि आप जानते हैं कि होम मिनिस्टर साहब आज पिछले एक महीने में दूसरी बार यहां आ रहे हैं, ये जो जम्मू-कश्मीर के जो कुछ हालात पिछले एक डेढ़ महीने से ख़राब हो गए हैं. सबका कंसर्न है क्योंकि इसमें जो कैज़ुअल्टीज़ हुई हैं वो हमारे अपने बच्चे हैं हमारे अपने लोग हैं यहां के. तो पीएम साहब का एक स्टेटमेंट आया है. वो भी कंसर्न्ड हैं. वो भी चाहते हैं कि हालात ठीक हों. वो भी कश्मीर के लोगों तक पहुंचना चाहते हैं.  ये देखा जाए कि किस तरह से हालात को ठीक किया जाए. मैंने बार बार कहा है कि भारत सरकार का, और जितने भी लोग हैं इंडिया के उनका फोकस होना चाहिए कि 95% लोग जो हैं कश्मीर के वादी के, सड़कों पर पत्थर मारना नहीं चाहते हैं.. इस्टेबलिशमेंट पर हमला करके कोई मकसद हासिल करना नहीं चाहते हैं… हमें उन लोगों में अंतर करना होगा जो बातचीत से समस्या का हल करना चाहते हैं. और वो लोग जो छोटे-छोटे बच्चों को पत्थर देकर एक्सप्लॉइट करके सड़कों पर पत्थर मांगने के लिए तैयार करते हैं. उनके बीच में फ़र्क़ करना चाहिए..

महबूबा मुफ़्ती – मुझे उम्मीद है कि होम मिनिस्टर साहब आए हैं. हमारी आबादी का जो बड़ा हिस्सा है जो पीस रिकंसिलिएशन डिग्निटी चाहता है. बाइज़्ज़त तरीके से रहना चाहते हैं और उसके साथ इस समस्या का जैसा वाजपेयी ने कहा था एक इंसानियत के तरीके से समाधान करना चाहते हैं. हमारा फोकस वो लोग होने चाहिए, जो लोग यहां तबाही मचाते हैं पांच परसेंट उनके साथ कानूनी कार्रवाई होगी, क़ानून के तहत उन्हें डील किया जाएगा. उन्हें इजाज़त नहीं दी जाएगी कि मैजोरिटी के लोगों की जिंदगी को जहन्नुम बना दें उन्हें इसकी इजाज़त नहीं दी जाएगी|

राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री – मित्रों जैसा महबूबा जी ने बताया कि जबसे कश्मीर वैली में ये क्राइसिस पैदा हुई है दूसरी बार मैं यहां आया हूं. यहां पर बीस से ज़्यादा डेलीगेशन के साथ मेरी बातचीत हुई. मैं समझता हूं कि सभी पॉलिटिकल पार्टीज़ ने अपने डेलीगेशन बातचीत के लिए भेजे. सबके साथ बातचीत बहुत अच्छी रही. सब चाहते हैं कि कश्मीर वैली में अमन-आमान के हालात कायम हों. सबकी इच्छा है. मैंने भी सब से सहयोग की अपील की है. मिलने वालों की संख्या भी क़रीब तीन सौ के आसपास, लोग कल से लेकर आज तक मुझसे मिले हैं. मैंने चर्चा की है. कश्मीर वैली के हालात को लेकर हम लोग भी बेहद दुखी हैं. इसीलिए कल आते ही मैंने अपनी तरफ़ से ट्वीट किया था कि जम्हूरियत, कश्मीरियत, इंसानियत के दायरे में बात करने के लिए मैं यहां आया हूं. जो भी बात करना चाहते हैं मैं उनका स्वागत करता हूं. जब कभी कश्मीर का कोई नौजवान मारा जाता है, यहां सिक्योरिटी फोर्स का कोई नौजवान मारा जाता है तो उससे हम सब लोगों को बेहद तकलीफ़ होती है. सिर्फ़ कश्मीर के लोगों को ही तकलीफ़ नहीं बल्कि हिंदुस्तान के सभी लोगों को तकलीफ़ होती है. क्या हम ऐसे हालात से इस कश्मीर को बाहर नहीं निकाल सकते. कश्मीर के रहने वाले सभी भाइयों-बहनों से मैं अपील करना चाहता हूं कि कश्मीर के रहने वाले नौजवानों के फ्यूचर के साथ खिलवाड़ ना करें. पहले भी मैं कह चुका हूं छोटे-छोटे बच्चे 17, 18 और 20 साल के नौजवान के हाथ में कलम, कंप्यूटर, बुक्स होने चाहिए. कौन लोग उन्हें पत्थर उठाने की इजाज़त देते हैं. क्या उन लोगों के बच्चों के भविष्य को बनाने की गारंटी वो दे सकते हैं. हम कश्मीर के बच्चों को हिंदुस्तान के बच्चों के फ्यूचर के साथ जोड़कर देखते हैं. मैं कश्मीर के लोगों से ये अपील करना चाहता हूं कि जिन लोगों के द्वारा ऐसे हालात पैदा करने की कोशिश हो रही है उन्हें पहचानें. कुछ हमारे नौजवान किसी तरह के बहकावे में आकर हाथ में पत्थर उठाते हैं तो ऐसे नौजवानों को समझाने की कोशिश होनी चाहिए. बच्चे बच्चे होते हैं. कश्मीर के फ्यूचर को हम हिंदुस्तान के फ्यूचर से अलग करके कदापि नहीं सोच सकते. हिंदुस्तान का फ्यूचर बनाना चाहते हैं. कश्मीर का फ्यूचर नहीं बनेगा तो हिंदुस्तान का फ्यूचर भी नहीं बन सकता|

राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री – मैं समझता हूं कि पहली बार ऐसा हुआ होगा कि कश्मीर में ऐसे हालात पैदा होने के बाद भारत सरकार का गृह मंत्री दो बार यहां आया. हम सबके दिल की पीड़ा क्या है इसका अहसास स्वाभाविक रूप से होना चाहिए. मैंने मुख्यमंत्री महबूबा जी से कहा है कि ऑल पार्टी डेलीगेशन हम लाना चाहते हैं यहां पर और उसके लिए पूरी तैयारी यहां की जानी चाहिए ताकि वो यहां आकर लोगों से बातचीत कर सकें. पैलेट गन का जहां तक सवाल है उसके बारे में पिछली बार मैं जब आया था, मैंने कहा था एक्सपर्ट कमेटी बना दी है और दो महीने में वो अपनी रिपोर्ट दे देगी. लेकिन मैं बता देना चाहता हूं कि एक महीना पूरा हुए है. विदिन टू थ्री फोर डेज़ एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट आ रही है. और विदिन फ्यू डेज़ हम लोग इसका एक अल्टर्नेटिव देंगे. पहले ये माना गया था कि 2010 में पैलेट गन ही एक नॉन लीथल वेपन है जिससे लीस्ट डैमेज हो सकता है लेकिन आज हम महसूस कर रहे हैं कि कोई ना कोई इसका अल्टर्नेटिव होना चाहिए. हमने सुरक्षा के जवानों से भी कहा है कि जितना अधिक से अधिक हो सकता है वो रिस्ट्रेन बरतें और मुझे जानकारी मिली है कि वो ऐसा कर रहे हैं. 4500 से ज़्यादा सुरक्षा बलों के जवान भी घायल हुए हैं. मैं यहां के लोगों से ये भी अपील करना चाहूंगा कि ये ना भूलें कि इनही जवानों ने जब बाढ़ के हालात पैदा हुए थे तो किस तरह से उन्होंने अपना रोल प्ले किया था. आप लोगों ने शायद देखा होगा कि दो-तीन दिन पहले मैंने लखनऊ से हिंदुस्तान के सारे नौजवानों से अपील की कि कश्मीर का कोई भी नौजवान हिंदुस्तान के किसी भी कोने में रहता हो, स्कूल में पढ़ता हो, उसकी हिफ़ाज़त करना, मान सम्मान करना, कॉन्फिडेंस डेवलप करना हिंदुस्तान के हर नौजवान की ज़िम्मेदारी है. उसे अपना भाई समझें, परिवार का सदस्य समझें. हमारे प्रधानमंत्री जी ने स्वयं अपनी वेदना, अपनी पीड़ा व्यक्त की है और कश्मीर को लेकर वो बराबर मुझसे चर्चा करते रहते हैं. हम लोग कश्मीर का डेवलपमेंट करना चाहते है. कुछ ही दिन पहले हमने फ़ैसला लिया है कि जो सेंट्रल आर्म्ड पुलिस होती है उसकी एक बटालियन का रिक्रूटमेंट यहीं से होना चाहिए. साथ ही मुख्यमंत्रीजी ने भी कहा है कि दस हज़ार एसपीओ की भर्ती होगी. इतने कम समय में देश के किसी राज्य ने ये फ़ैसला नहीं किया होगा. आगे भी हम कुछ स्टेप्स लेंगे. मित्रों इससे ज़्यादा मुझे कुछ नहीं कहना है. पुन: कश्मीर के भाई बहनों से अपील करना चाहता हूं कि कृपया यहां अमन आमान के हालात कायम करने में पूरी तरह सहयोग करें|

राजनाथ सिंह – बीएसएफ़ के डिप्लॉयमेंट को लेकर अनावश्यक डिस्प्यूट खड़ा करने की ज़रूरत नहीं है. मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि फोर्सेस का डिप्लॉयमेंट पहले भी हुआ है. इस बार भी होना चाहिए… ऐसे समय में इसमें कोई संकेत ढूंढने की कोशिश नहीं होनी चाहिए|

राजनाथ सिंह – बस इतना ही कहना चाहूंगा कि जम्हूरियत, कश्मीरियत, इंसानियत के दायरे में सबसे बात करने के लिए हम तैयार हैं…

राजनाथ सिंह  – मैं कहना चाहता हूं कि पिछली बार जब आए थे. उसके मुक़ाबले इस बार तीन चौथाई नए लोगों से मैं मिला हूं. आज बहुत सारे लोगों से मिला हूं. और एजेंडा ऑफ़ एलायंस के बारे में कहना चाहता हूं कि उसके प्रति हम दोनों कमिटेड हैं|

महबूबा मुफ़्ती – मैंने कहा कि 95 परसेंट लोग शांतिपूर्ण तरीके से समाधान चाहते हैं. इसका मतलब है वो शांति चाहते हैं लेकिन पांच परसेंट लोगों ने इसको हाइजैक करके, वो हिंसा करके इसे पटरी से उतारना चाहते हैं. अगर आपको किसी भी इश्यू को बदनाम करना है तो आप तशद्दुत पर उतर आइए|

राजनाथ सिंह – मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि हम लोगों की समझ पर संदेह मत कीजिए. हमारी समझ पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश मत कीजिए. समझ दुरुस्त है, कैसे समस्या का समाधान होगा हम लोग अच्छी तरह समझते हैं|

राजनाथ सिंह – एक और जानकारी आप लोगों को देना चाहता हूं कि गृह मंत्रालय एक नोडल अफ़सर तय करने जा रहा है कि कश्मीर के नौजवानों, लोगों को अगर कोई भी प्रॉबल्म देश के किसी भी कोने में होती है तो सीधे आप उस अफ़सर से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. एक नंबर होगा जिसे हम अगले कुछ दिन में बता देंगे|

राजनाथ सिंह – क्या आप कहना चाहते हैं कि मेरा आना बंद हो जाए (हंसते हुए). हमें आप सभी लोगों का सहयोग चाहिए. हम ग्राउंड लेवल पर चेंज लाना चाहते हैं. और जो बातें इस समय मैं बोल रहा हूं. यहां पर शांति रिस्टोर करने के लिए सभी को कोशिश करनी चाहिए. किलिंग रुकनी चाहिए. कौन चाहेगा. कोई इसे पसंद नहीं करेगा|

पत्रकार मुज़म्मिल जलील – मेरा सवाल महबूबा जी से है… 2010 में भी ऐसी ही सूरते हाल थी… तब आपका स्टैंड बिलकुल अलग था… लेकिन 2016 में आप जब सरकार में आईं तो आपका स्टैंड बिलकुल अलग है… अब उमर आपके पुराने स्टैंड पर हैं. ऐसा लगता है जैसे आपने रोल बदल लिया है|

महबूबा मुफ़्ती, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर – मुज़म्मिल आपका ग़लत है अनैलिसिस. 2010 में जो हुआ उसका रीज़न था. तब माछिल में फेक एनकाउंटर हुआ था जिसमें तीन लोग मारे गए. उसके बाद शोपियां में रेप और हत्या के आरोप लगे. तब लोगों के गुस्से की वजह थी… आज एक एनकाउंटर हुआ जैसा कि होता है. तीन आतंकी मुठभेड़ में मारे गए. उसमें सरकार की क्या गलती थी. लोग सड़कों पर आ गए. हमने कर्फ्यू लगाया. बच्चा क्या आर्मी कैंप टॉफ़ी ख़रीदने गया? पंद्रह साल का लड़का जब उसने हांजीपोरा में पुलिस स्टेशन पर हमला किया वो तब दूध लेने गया था? आप इन दो चीज़ों को मत मिलाइए. उस वक्त लोगों के गुस्से की वजह थी. फ़ेक एनकाउंटर में सिविलियन मारे गए. शोपियां हो गया. माछिल हो गया. आज आपने बताइए कि 95 परसेंट जो बच्चे मारे गए हैं वो ग़रीबों के हैं. और वो कैम्प्स पर हमला करने के दौरान रिटेलिएशन में पैलेट गन से मारे गए, ज़ख्मी हो गए… ये जो लेक्चरर है उसकी मौत की इन्क्वायरी होनी चाहिए. सज़ा मिलनी चाहिए. मैं उसके हक़ में हूं. मगर डोन्ट कम्पेयर. 2010 में तबकी सरकार ने, उमर साहब ने कहा ये हिंदुस्तान के ख़िलाफ़ है. ये एंटी नेशनल है|

महबूबा मुफ़्ती – मैं कह रही हूं कि 95 परसेंट कश्मीर के लोग शांतिपूर्ण तरीके से हल चाहते हैं मगर पांच परसेंट लोग क्योंकि बदकिस्मती से जो मिस्क्रिएंट्स हैं बच्चों को शील्डस बनाकर फौजी कैंप पर हमला करवाते हैं. वो चाहते हैं हमारे बच्चे मर जाएं.

राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री – प्लीज़ प्लीज़… मैं अपील करना चाहता हूं कि महबूबा आपके घर की हैं (हंसते हुए)… आपकी हैं…

महबूबा मुफ़्ती – मुझे क्या कहेंगे सर ये जो बच्चे हैं मैंने इनको निकाला है जब टास्क फोर्स की जिप्सी देखकर ये भागते थे. जब इनको वहां बेगार के लिए ले जाते थे. घास काटने के लिए ले जाते थे साउथ कश्मीर के बच्चों को तब मैंने इन बच्चों को निकाला है. जब इनका कार्ड चेक किया जाता था. आज इन बच्चों को कुछ लोगों ने हिंसा में डाल दिया है अपने नाजायज़ मकसद के लिए. मैं कश्मीर इश्यू के साथ हूं. रिज़ॉल्व होना चाहिए, हल होना चाहिए. डायलॉग होना चाहिए.. मगर इस तरह पथराव से, कैंपों पर पथराव से कोई मसला हल होने वाला नहीं है. थैंक्यू वेरी मच. बहुत बहुत शुक्रिया. वहीं चलिए. चलिए चाय पी लीजिए. कम ऑन|

 

श्रीनगर में राजनाथ सिंह और महबूबा मुफ़्ती की प्रेस कांफ्रेंस Read More

J-K: LoC के पास मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक दहशतगर्द जिंदा हाथ लगा, MHA का बयान- PAK फिर बेनकाब

jk_650_072616105619जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. मंगलवार को लाइन ऑफ कंट्रोल के निकट मुठभेड़ में जवानों ने जहां चार आतंकियों को ढेर कर दिया है, वहीं एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ने में सफलता मिली है.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि आतंकी को जिंदा पकड़ना बहुत बड़ी कामयाबी है और इससे पाकिस्तान को बेनकाब करने में मदद मिलेगी.

‘सरहद पार के हैं सभी आतंकी’
एनकाउंटर के बाद एक अधिकारी ने बताया, ‘चार आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि एक को जिंदा पकड़ा गया है. सभी आतंकी सरहद पार के हैं. मुठभेड़ स्थल पर आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई.’

अधि‍कारी ने बताया कि पकड़े गए आतंकी से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला घुसपैठ का है या नहीं.

Source :- Aaj Tak

J-K: LoC के पास मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक दहशतगर्द जिंदा हाथ लगा, MHA का बयान- PAK फिर बेनकाब Read More

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया

india-pakistan-kashmir-border-loc-reuters_650x400_41442933037नई दिल्‍ली: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पिछले 24 घंटे में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया है। आज सुबह हंदवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया जबकि कल दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकियों को मार                                                                                        गिराया गया था।
लोलाब और दुर्गमाला में हुई मुठभेड़
यह मुठभेड़ लोलाब और दुर्गमुला में हुई। सेना को इन दोनों जगहों पर आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद ये ऑपरेशन चलाया गया।

तलाशी अभियान जारी
सेना के मुताबिक, इलाके में अभी कुछ और आतंकी छिपे हुए हो सकते हैं लिहाजा उसका तलाशी अभियान जारी है। जनवरी से अब तक कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 70 से ज़्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं…

Source:-NDTV

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सेना ने सात आतंकियों को मार गिराया Read More

J&K: कुपवाड़ा के लोलाब में मुठभेड़ जारी, सुरक्षों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

bsf_146668077318_650x425_062316045520जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 3 आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर तीनों आतंकी लश्कर संगठन के हैं. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ कुपवाड़ा के लोलाब जंगल में गुरुवार सुबह हो रही है.
दरअसल कि पिछले दिनों खुफिया एजेंसियों न पाकिस्तान की ओर से आतंकी घुसपैठ की कोशिश जानकारी दी थी. खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर मुहर लगाते हुए बीएसएस के डीजी केके शर्मा ने भी कहा था कि पाक स्थिति आतंकी संगठन सीमा पर घुसपैठ और बड़े हमले के फिराक में हैं. उन्होंने कहा था कि सीमा पार आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली हैं|
5 आतंकी हुए थे ढेर गौरतलब है कि पिछले शनिवार को कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था. आतंकियों ने सोमवार को भी कश्मीर में दहशतगर्दी फैलाई. हाल ही में खुफिया इनपुट से खुलासा हुआ था कि सीमा पार तकरीबन 30 से 35 ट्रेनिंग कैंप और 18 से 20 लॉन्चिंग पैड एक्टिव हैं. इसके अलावा बॉर्डर पर आतंकी संगठनों के बीच लगातार मीटिंग करने की खबरें भी आई थीं. है.सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.

source=aaj tak

J&K: कुपवाड़ा के लोलाब में मुठभेड़ जारी, सुरक्षों ने 3 आतंकियों को किया ढेर Read More

ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम

isis4_1464796926लंदन. लीबिया में आईएसआईएस के खिलाफ बॉलीवुड म्यूजिक एक नया साइकोलॉजिकल वेपन बन गया है। ब्रिटिश स्पेशल फोर्स बॉलीवुड के गाने बजाकर आतंकियों को खदेड़ने में लगी है। बता दें कि लीबिया के सिर्ते आैर कोस्टल इलाकों में अभी भी आतंकी अपना गढ़ बनाए हुए हैं। इस कारण से दी ऐसा करने की सलाह…
– बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में जन्मे एक इंटेलिजेंस अफसर ने ब्रिटिश फोर्स को ऐसा करने की सलाह दी है।
– ब्रिटिश आर्मी को बताया गया कि आईएसआईएस के आतंकी बॉलीवुड गाने से परेशान होंगे क्योंकि वे उसे गैर-इस्लामिक मानते हैं।
– डेली मिरर की खबर के मुताबिक, ”एक अफसर ने कहा कि हमें किसी भी हाल में आतंकियों को दबाना है और इलाके में उनके खिलाफ लगातार अपने कैम्पेन को मजबूत करना है, ताकि उनकी स्ट्रेंथ कमजोर हो।”
कैसे बॉलीवुड गानों को इस्तेमाल कर रही है आर्मी?
– ज्वाॅइंट स्पेशल ऑपरेशन कमांड (JSOC), ब्रिटिश फोर्स लीबियन ट्रूप को ट्रेनिंग दे रही है कि सिर्ते और 185 किमी लंबे कोस्टल एरिया से आईएसआईएस के आतंकियों को कैसे खदेड़ा जाए।
– साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस के तहत ज्वाॅइंट फोर्स आईएसआईएस के कम्युनिकेशन सिस्टम को इंटरसेप्ट कर ले रही है और उसमें बॉलीवुड के गाने भर दे रही है।
– माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर आतंकी इसे शरिया कानून की बेइज्जती के तौर पर देखेंगे।
ठिकानों का भी चल रहा है पता?
– ब्रिटिश आर्मी इस तरीके को यूज कर आतंकियों के छिपने का ठिकाना भी पता कर रही है।
– जब आईएसआईएस के मेंबर अपने रेडियो पर म्यूजिक को लेकर शिकायत करते हैं तो उनके लोकेशन का भी पता चल जाता है।
– लीबिया में ब्रिटिश फोर्स डायरेक्ट फाइट नहीं कर रही है। वहां लीबियन ट्रूप को लड़ने की ट्रेनिंग दे रही है।
Source: DainikBhaskar.com
ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम Read More

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद

sartaj_aziz_imagenewइस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत का सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बिगाड़ने का काम करेगा और वह मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान इन घटनाक्रमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज उठाएगा। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत के सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण से क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ेगा।

अजीज ने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा के प्रति आंख मूंदकर नहीं रहेगा और अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा प्रणाली में सुधार के लिए निश्चित तौर पर आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल करेगा। अजीज ने कहा कि भारत को अमेरिका से सहयोग मिल रहा है जो यह सोचता है कि चीन को रोकने के लिए मजबूत भारत अत्यावश्यक है।

भारत द्वारा देश में विकसित सुरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किए जाने के एक दिन बाद अजीज की टिप्पणी आई है। भारत की यह इंटरसेप्टर मिसाइल किसी भी हमलावर बैलिस्टिक मिसाइल को आकाश में ही नष्ट कर डालने में सक्षम है।

SOURCE: IBN7

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद Read More

राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता

rajyasabha_146311854नई दिल्ली.पार्लियामेंट के बजट सेशन का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा से 57 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। जून में टर्म खत्म होने के चलते इनमें से कई सांसद नहीं जानते कि पार्लियामेंट के मॉनसून सेशन से पहले वे वापसी करेंगे या नहीं। उनके फेयरवेल पर नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामना दी। कहा- अगर आप जीएसटी पास करा लेते तो कई राज्यों को फायदा होता। पीएम मोदी ने क्यों किया जीएसटी का जिक्र…
– मोदी ने सांसदों से कहा- ‘दोनों सरकारों को आपके एक्सपीरियंस का लाभ मिला। इस सरकार को कम मिला, पुरानी वाली सरकार को ज्यादा मिला, लेकिन देश को कम्पलीट लाभ मिला।’
– ‘ यहां जब हम आते हैं, तो हमारी सोच की एक सीमा होती है। यहां हरेक बैकग्राउंड के लोग आते हैं। इस सदन में आते हैं तो सोचने का दायरा और बड़ा हो जाता है।’
– ‘ यहां आने वालों ने देश के लिए बड़ी भूमिका निभाई, मेरी शुभकामनाएं हैं और रहेंगी।’
– ‘ सदन से जाने के बाद यह सरकार आपके काम को उसी तरह करने को तत्पर रहेगी, जैसा सदस्य रहने पर रहती है, मैं चाहूंगा कि आप इस हक का भरपूर लाभ उठायें।’
– ‘ महत्वपूर्ण रिफॉर्म के फैसले आपके भागीदारी और मौजूदगी में हुए। आप राज्य के रिप्रेजेंटेटिव्ह्स हैं। पर, कुछ चीजों का गिला-शिकवा आपके मन में जरूर रहेगा।’
– ‘आप जिस राज्य से आते हैंं, वह आप पर भरपूर गर्व करता, अगर जीएसटी पास हो जाता तो।
– ‘ इससे बिहार को भरपूर फायदा होता। यूपी को भी फायदा होता। एक दो राज्यों को छोड़ अधिकतर राज्य को इसका लाभ होता।
आनंद शर्मा बोले- हमें एक दूसरे को समझना होगा
–कांग्रेस लीडर आनंद शर्मा ने क्या कहा- ‘कोई चीज स्थिर नहीं है। यह मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। लेकिन, सदन और संसद स्थिर है। यह सबसे बड़ी देन हमारे फ्रीडम फाइटर्स और संविधान निर्माताओं की है। ऐसे भी कई क्षण आए हैं, जब दुनिया ने हमारे एक विचार हमारी ताकत को देखा।’
– ‘ हमने कई बार देश के लिए बड़े फैसले लिए हैं। कुछ क्षण ऐसे भी आए जब पीठ की तरफ से सख्ती भी हुई।’
– ‘हमारा प्रयास रहे कि हम एक दूसरे को समझें। चर्चा करें। विरोधी की बात को समझने की कोशिश करें। उसे सुनें। व्यक्तिगत विरोधी न समझकर व्यवहार करें।’
राज्यसभा में क्या है सिचुएशन?
– 245 मेंबर्स वाले हाउस में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। सात नॉमिनेटेड मेंबर्स को शामिल कर दें तो एनडीए के 69 सांसद हो जाते हैं।
– कांग्रेस के 61 सांसद हैं। उसकी सहयोगी पार्टियों की संख्या मिला दें तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते हैं।
– इसमें भी एआईएडीएमके, बीजेडी, तृणमूल, सपा और बसपा को मिला दें तो गैर-एनडीए सांसदों की संख्या 90 हो जाती है।
– 30 जून को राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर होंगे। यहां सांसदों का टर्म 6 साल का होता है। हर दो साल में एक-तिहाई मेंबर रिटायर होते हैं।
– नए मेंबर्स का इलेक्शन 11 जून को होगा।
कौन-कितनी सीटें जीतेगा?
– बीजेपी के 14 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। 57 सीटों पर इलेक्शन के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं। यानी वह 4 सीटों के फायदे में रह सकती है।
– 49 सीटों वाली बीजेपी राज्यसभा में 53 सीटों तक पहुंच जाएगी।
– कांग्रेस के अभी 61 सांसद हैं। उसके भी 16 सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि दोबारा इलेक्शन के बाद उसकी संख्या 60 बनी रहेगी।
कहां से कितनी सीटों पर होना है इलेक्शन?
– यूपी : 11
– तमिलनाड़ु : 6
– महाराष्ट्र : 6
– बिहार : 5
– आंध्र प्रदेश : 4
– कर्नाटक : 4
– मध्य प्रदेश : 3
– ओडिशा : 3
– हरियाणा : 2
– झारखंड : 2
– पंजाब : 2
– छत्तीसगढ़ : 2
– तेलंगाना : 2
– उत्तराखंड : 1
(इन 53 सीटों के अलावा बाकी 4 सीटों पर कुछ सदस्यों के निधन या इस्तीफे के चलते चुनाव होगा।)
बीजेपी को क्या फायदा मिलेगा…
– बीजेपी को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है, लेकिन उसकी संख्या इतनी नहीं बढ़ेगी कि वह राज्यसभा में बड़े बिल पास कराने की स्थिति में आ जाए।
– मोदी सरकार के पांच मंत्री- वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, वाईएस चौधरी और मुख्तार अब्बास नकवी का टर्म खत्म हो रहा है।
– नायडू के पास पार्लियामेंट्री अफेयर्स और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री है। उनकी संसद में वापसी तय है।
– वे पिछली बार कर्नाटक से चुने गए थे। इस बार विजय माल्या के इस्तीफे के बाद कर्नाटक से एक सीट खाली है।
– अगर नायडू आंध्र प्रदेश से इलेक्ट होना चाहेंगे तो उन्हें टीडीपी की मदद लेनी होगी, जिसका अभी बीजेपी के साथ अलायंस है।
– आंध्र प्रदेश से 4 सीटें हैं। एक सीट वाईएसआर कांग्रेस और बाकी तीन बीजेपी-टीडीपी को मिलेंगी।
– कॉमर्स मिनिस्टर निर्मला सीतारमण भी आंध्र प्रदेश से आती हैं। लेकिन नायडू या सीतारमण में से कोई एक ही वहां से चुना जा सकेगा, क्योंकि टीडीपी अपनी 3 में से 2 सीटें बीजेपी को नहीं देगी।
– पावर मिनिस्टर पीयूष गोयल महाराष्ट्र से और मुख्तार अब्बास नकवी यूपी से वापसी करेंगे।
कांग्रेस यहां रहेगी खाली हाथ…
– कांग्रेस को आंध्र प्रदेश या तेलंगाना से कोई राज्यसभा सीट नहीं मिल सकेगी। लिहाजा, पूर्व मंत्री जयराम रमेश की वापसी तेलंगाना की रूलिंग पार्टी टीआरएस पर निर्भर करेगी।
– कांग्रेस के ही हनुमंत राव और जेडी सीलम की भी वापसी तय नहीं है।
– महाराष्ट्र में कांग्रेस के विजय दर्डा का टर्म खत्म हो रहा है। लेकिन इसके लिए पार्टी के तीन नेता सुशील कुमार शिंदे, गुरदास कामत और मुकुल वासनिक दावेदार हैं।
– पूर्व डिफेंस मिनिस्टर एके एंटनी भी रिटायर होने जा रहे हैं। केरल असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस की परफॉर्मेँस राज्यसभा में उनकी राह तय करेगी।
– पंजाब में भी कांग्रेस को परेशानी है। वहां से उसके तीन सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन दो की ही वापसी हो सकेगी।
– ऑस्कर फर्नांडीज कर्नाटक से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह कांग्रेस पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की एंट्री करा सकती है। लेकिन लोकल नेताओं ने कहा है कि उन्हें बाहरी कैंडिडेट मंजूर नहीं होगा। चिदंबरम तमिलनाडु से आते हैं।
यूपी में क्या होगा…
– बीएसपी के पास लोकसभा में कोई मेंबर नहीं है। अब राज्यसभा से उसके 6 सांसद रिटायर हो रहे हैं।
– इनमें पार्टी में नंबर-2 सतीश चंद्र मिश्रा भी शामिल हैं। बीएसपी अपने दो और बीजेपी-कांग्रेस एक-एक नेता को चुन सकेगी।
– मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से किसी नेता का फिलहाल चांस नहीं है।
Source:दैनिक भास्कर
राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता Read More