फरीदाबाद की उभरती सिंगर “गौरी गोसाई”

2f32d595-e200-4e54-a803-b31cd70a2476दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी हस्ती से मिलाने जा रहे है जो बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज की वजह से चर्चा  में है| जिन्हें बचपन से ही गाने का शौक रहा इसी शौक को अपना प्रोफेशन बना लिया | हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म “शेखचिल्ली दी ग्रेट” में दो गानों से लोगों को मन मोह चुकी है | जी हाँ हम बात कर रहे हैं “गौरी गोसाईं” के बारे में, आज हम उनके इस गायकी के सफ़र से जुडी कुछ ख़ास बातें आपको बताने जा रहे हैं | प्रस्तुत हैं उनसे हुई बातचीत के कुछ खास अंश ….

Question 01 : आप इतना अच्छा गातीं हैं इसकी प्रेरणा कहाँ से मिली ?
Gouri Gosai : जब मैं कक्षा 6 में थी तो मेरी माँ ने मेरी कला को पहचाना क्योकि मैं स्कूल के प्रोग्राम में हिस्सा लेती थी, उन्होंने बोला की इसकी आवाज अच्छी है समारोह में भी गा लेती है तो क्यों ना इसको म्यूजिक की लाइन में डालें | इसी तरह एक साल गुजर गए | फिर मैंने 7 वीं कक्षा में म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया और लोग मेरी तरीफा करने लगे | 12 वीं के बाद मैंने म्यूजिक कॉलेज मिरांडा हाउस दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया | मास्टर भी मैंने म्यूजिक से की, अभी मैं ग्रेटर फरीदाबाद स्थित दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में म्यूजिक की हेड ऑफ़ दी डिपार्टमेंट के रूप में कार्य कर रही हूँ |

Question 02 :  “शेखचिल्ली दी ग्रेट” में आपको गाने का मौका कैसे मिला ?
Gouri Gosai :  मैं अपनी लाइफ में दो ही लोगों से प्रेरित हुई , एक मेरी माँ और दूसरी बड़ी बहन | मेरी बड़ी बहन आज एक अच्छी रेडिओ जौकी  (उद्घोषक ) हैं | उनके सहकर्मी के बड़े भाई जो इस फिल्म के डायरेक्टर ( जतिंदर शर्मा ) भी है | उनको एक भारी आवाज की फीमेल सिंगर की तलाश थी | जब उन्होंने मेरी आवाज सुनी तो हाँ कर दी और उसी दिन मुझे रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बुला लिया | एक आइटम सोंग गाने को कहा मैंने गा दिया | इस गाने के बाद उन्होंने इसी फिल्म का एक और गाना जो की बॉलीवुड के फेमस सिंगर “शाहिद माल्या” के साथ गाने का मौका मिला | मैं अन्दर से बहुत ही उत्साहित थी | इस अवसर के लिए मैं “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के पूरी टीम का आभारी हूँ |

Question 03 : वैसे आप किस तरह के गाने गाना पसंद करती हैं ?
Gouri Gosai : वैसे तो मुझे क्लासिक सोंग  ज्यादा पसंद है लेकिन मैं ज्यादातर मैं नए गाने गाती हूँ | मेरी आवाज भारी होने की वजह से पुराने सोंग जैसे लता जी के गाने गा नहीं पाती हूँ | इसलिए फोक सोंग जैसे सुनिधि चौहान, ऋचा शर्मा के गाने और ग़ज़ल में आबिदा परवीन के गाने गाती  हूँ|

Question 04 : अब तक आप  किस-2 प्रसिद्ध सिंगर के साथ गा चुकी है ?
Gouri Gosai : वैसे तो मैं ऋचा शर्मा जी के साथ काफी इन्वोल्व हु आइडियल मानती हूँ अपना, फिल्म में तो नहीं लेकिन मेरी प्रेरणा स्रोत रही है वो | और शाहिद माल्या और सावरी ब्रदर्स के साथ काम किया जो मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव रहा |

Question 05 : मुख्यतया आप किस तरह की फिल्म के लिए काम करना चाहती है ?
Gouri Gosai : मैं अरिजीत के साथ गाना चाहती हूँ जैसे लीड एक्ट्रेस के लिए गाना चाहती हूँ |

Question 06 : अभी फ़िलहाल कौन से प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही है ?
Gouri Gosai : अभी एक आमिर खान की फिल्म आ रही है “दंगल” जिसमे मैंने म्यूजिक डायरेक्शन में काम किया और दो सीन में भी हूँ, आमिर खान की बेटी जो एक रेसलर हैं उसकी सहेली की किरदार में नज़र आउंगी | आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में काम करने का मौका मेरे लिए बहुत बड़ी बात हैं, उनके डायरेक्शन में काम करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव हैं  |

Question 07 : आपका पसंदीदा सिंगर कौन है ?
Gouri Gosai : मेल में “सोनू निगम” और फीमेल में “सुनिधि चौहान” और “ऋचा शर्मा”  मेरी फेवरेट सिंगर हैं |

Question 08 : सिंगिंग के अलावा खाली टाइम में क्या करती हैं ?
Gouri Gosai : मुझे पेंटिंग का बहुत शौक है, मैंने पेंटिंग सिखी भी है | खाली समय में पेंटिंग करती हूँ, Canvas वगैरह बनाती हूँ | वैसे तो खाना बनाना और घूमना भी बहुत अच्छा लगता हैं | हर छुट्टी में कही न कही घूमने जरूर जाती हूँ |

Question 09 : आपकी लाइफ की कोई ऐसी इंसिडेंट आपको याद है जो सिंगिंग डांसिंग से रिलेटेड हो ?
Gouri Gosai : हाँ, डांसिंग से रिलेटेड एक घटना जो शायद मैं कभी भूल नहीं पाऊँगी| 2011 में जब “कॉमनवेल्थ गेम” का अयोंजन किया गया था तब फेमस डांस कोरिओग्राफर “श्यामक डावर” जी के द्वारा कोरिओग्राफ किये गए सोंग पे डांस करने का सुनहरा मौका मिला जो लिए बहुत बड़ी बात हैं कि मुझे मेरे देश के इतने बड़े समारोह में परफॉर्म करने का मौका मिला जहा देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भी बड़ी-2 हस्ती मौजूद थी |
दूसरा आमिर खान प्रोडक्शन में काम करने का मौका मिला जो मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभव और यादगार पल है जिन्हें भूलना मुश्किल है |

Question 09 : आपके गाये गाने को कहाँ सुन सकते हैं ?
Gouri Gosai : “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने आप निचे दिए लिंक पर सुन सकतें हैं मैं  incense Audio की आभारी हूँ जिन्होंने इस मूवी के सारे गाने रिलीज किये हैं |

रसगुल्ला …रसगुल्ले के जैसी जवानी मेरी 
तू मेरी है जिन्दगी …
Interview By: Kavita Vakchi

फरीदाबाद की उभरती सिंगर “गौरी गोसाई” Read More

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, AIIMS में चल रहा है इलाज

sushma_raises_masood_2नई दिल्ली (पीटीआई)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि किडनी फेल होने की वजह से वह यहां पर भर्ती हुई हैं और फिलहाल डायलिसिस पर हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि किडनी ट्रांसप्लांट से पहले उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि भगवान कृष्ण उनकी मदद करेंगे।

गौरतलब है कि सुषमा पिछले करीब बीस वर्षों से डायबिटीज से ग्रसित हैं। उन्हें दिल्ली के एम्स में सात नवंबर को भर्ती किया गया था। 64 वर्षीय सुषमा को इससे पहले अप्रेल में तेज निमोनिया होने के चलते यहां पर भर्ती किया गया था।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुषमा स्वराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है|

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द स्वस्थ्ा होने की कामना की है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, AIIMS में चल रहा है इलाज Read More

ट्रंप को अच्छा दोस्त मानते हैं पीएम मोदी, साथ काम करने के लिए उत्साहित

modi-trump_147918642996_650x425_111516104219प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं. पीएम मोदी का मानना है कि ट्रंप से उनके रिश्ते अच्छे हैं और आने वाली उनकी रिपब्लिकन सरकार भारत के साथ मिलकर काम करेगी|

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले डिनर दिया था, जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे थे. डिनर के दौरान ही पीएम ट्रंप और अगली अमेरिकी सरकार के बारे में ये बातें कही.

डोनाल्ड ट्रंप से बताए अच्छे रिश्ते
डिनर में जब पीएम से पूछा गया कि वो ट्रंप के साथ कैसे रिश्ते रखना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन नेता के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में किसी तरह के बदलाव का कोई सवाल ही नहीं उठता.

बराक ओबामा ने मोदी को बताया था अच्छा दोस्त
आपको बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी की सत्ता के दौरान अमेरिका और भारत के बीच रिश्तों में काफी सुधार आया है. डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा तो पीएम मोदी को अपना दोस्त तक बता चुके हैं. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप भी प्रचार अभियान के दौरान भारत को लेकर अपने झुकाव की बात कर चुके हैं|

मोदी ने ट्रंप को दी थी जीत की बधाई
हाल ही में अमेरिका में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई थी. पीएम मोदी ने फोन करके उन्हें जीत की बधाई दी थी और साथ ही चुनाव अभियान के दौरान भारत के लिए बोले गई बातों के लिए भी शुक्रिया अदा किया था. उन्होंने ट्रंप से कहा था कि भारत के लिए जिस तरह आपने दोस्ती का इजहार किया हम उसके लिए आभारी हैं|

 

Source: Aaj Tak

ट्रंप को अच्छा दोस्त मानते हैं पीएम मोदी, साथ काम करने के लिए उत्साहित Read More

नोटबंदी: हालात नॉर्मल करने के लिए सरकार ने छेड़ी ‘जंग’

msid-55428777width-400resizemode-4helicoptercashनई दिल्ली
नोटबंदी से लोगों को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए सरकार राहत दिलाने के लिए ‘युद्ध स्तर’ पर काम कर रही है। एक दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जब बैंक खुलेंगे तो लोगों को कई सहूलियतें मिलेंगी। आज से एटीएम से 2000 का नोट मिलना शुरू हो जाएगा, साथ ही देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने ऐलान किया है कि बहुत जल्द उसके एटीएम से 50 रुपये और 20 रुपये के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। आइये आपको बताते हैं उन दस बड़े कदमों के बारे में, जो आम लोगों की परेशानी कम करने के लिए सरकार ने उठाए हैं :

आज से ATM से 2000 के नोट
आज से कई एटीएम से 2000 के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि सभी एटीएम से 2000 के नोट नहीं निकलेंगे, जिन एटीएम को नए नोटों के हिसाब से एडजस्ट किया जा चुका है उनमें से आज नए नोट मिल पाएंगे, ऐसे एटीएम की संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है। छुट्टे की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि एसबीआई के एटीएम से बहुत जल्द 50 और 20 रुपये के नोट मिलने भी शुरू हो जाएंगे।

आज से बढ़ी विद्ड्रॉल लिमिट
विभिन्न कैटिगरी की विद्ड्रॉल लिमिट को बढ़ा दिया गया है। अब लोग एटीएम से 2500 रुपये निकाल सकेंगे, हालांकि उन्हीं एटीएम से जिन्हें नए नोटों के मुताबिक तैयार कर दिया गया है। पुराने नोट बदलने की सीमा भी 4000 से बढ़ाकर 4500 कर दी गई है। वहीं बैंक से एक सप्ताह में 24 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। पहले यह सीमा 20,000 रुपये की थी। 3 महीने से पुराने करंट अकाउंट्स वाली कारोबारी इकाइयों के लिए विद्ड्रॉल लिमिट बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है ताकि वे वेतन दे सकें। पुराने नोटों को कुछ जगहों पर यूज करने की डेडलाइन बढ़ाकर 24 नवंबर कर दी गई है। अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर भी 24 नंवबर तक पुराने नोट चलेंगे।

बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए अलग लाइन
बैंकों और एटीएम के बाहर जुट रही भारी भीड़ में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और दिव्यांगों को हो रही है। इसे कम करने के लिए मंगलवार से बैंकों में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग लाइन होगी। पेंशनर्स को भी सरकार ने राहत दी है। पहले ऐनुअल लाइफ सर्टिफिकेट नवंबर महीने में जमा करना होता था, अब इसे 15 जनवरी 2017 तक जमा किया जा सकता है।

हेलिकॉप्टर पहुंचा रहे कैश
ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी इलाकों में कैश की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार वायुसेना की मदद ले रही है। शहरी इलाकों में तो कैश तुरंत पहुंच जाता है पर ग्रामीण इलाकों में सड़क के रास्ते कैश पहुंचाने में काफी वक्त लग जाता है इसलिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को इस काम में लगाया गया है।

2 लाख माइक्रो-ATM होंगे एक्टिवेट
देश भर में करीब 2 लाख माइक्रो एटीएम लोगों को राहत पहुंचाने का काम करेंगे। ग्रामीण इलाकों में करीब 1.1 लाख माइक्रो एटीएम और शहरी, अर्द्ध शहरी इलाकों में करीब 90,000 माइक्रो एटीएम एक्टिवेट किए जाएंगे। आधार इनेबल्ड माइक्रो एटीएम से हर हफ्ते करीब 70,000 ट्रांजैक्शंस होते हैं और सरकार को उम्मीद है कि इससे बैंक ब्रांच और एटीएम नेटवर्क पर कुछ दबाव कम होगा।

RBI का टास्क फोर्स ऐक्शन में
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी एटीएम और कैश निकालने वाली मशीनों को 500 और 2000 के नए नोटों के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए डिप्टी गवर्नर एस एस मूंदड़ा की अगुवाई में एक टास्क फोर्स बनाया है। यह टास्क फोर्स सुनियोजित तरीके से सभी एटीएम के री-एक्टिवेशन का काम तेज करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उससे नए नोट निकलें।

बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट्स करेंगे मदद
ग्रामीण इलाकों में कैश की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट्स की कैश होल्डिंग लिमिट बढ़ा दी गई है। उनकी बैंक से पैसा लेने की लिमिट बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। साथ ही एक बार लिया गया पैसा खत्म हो जाने पर बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट्स उसी दिन बैंक से फिर पैसा ले सकेंगे। ग्रामीण इलाकों में नोटबंदी के चलते हो रही दिक्कत दूर करने के लिए ब्रांच पोस्ट ऑफिस में भी कैश की सप्लाई बढ़ाई जाएगी।

कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं
आरबीआई ने एटीएम धारकों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने 30 दिसंबर तक एटीएम ट्रांजैक्शन पर किसी तरह का चार्ज नहीं लेने का आदेश दिया है। इसके लिए सभी बैंकों को सूचित कर दिया गया है।

नेशनल हाइवे पर टोल नहीं
सरकार ने तय किया है कि नैशनल हाइवेज के टोल प्लाजा पर 18 नवंबर तक कोई शुल्क नहीं देना होगा। सरकार ने इस चार्ज में छूट की सीमा को चार दिन के लिए बढ़ा दिया है। वाहनों की आवाजाही आसान रखने और नोटबंदी के कारण परेशान लोगों को राहत देने के लिए उठाया है। इस दौरान होने वाले नुकसान का बोझ सरकार उठाएगी।

सभी एयरपोर्ट्स पर 21 नवंबर तक पार्किंग फ्री
सरकार ने देश के सभी एयरपोर्ट्स पर कार पार्किंग 21 नवंबर की आधी रात तक फ्री कर दी है। यात्रियों की आवाजाही आसान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस तरह की शिकायतें आई थीं कि एयरपोर्ट्स पर पार्किंग अटेंडेंट्स पार्किंग फी के लिए 500 और 1,000 रुपये के नोट नहीं ले रहे थे। इससे पैसेंजर्स को दिक्कत हो रही थी।

 

Source: Navbharat Times

नोटबंदी: हालात नॉर्मल करने के लिए सरकार ने छेड़ी ‘जंग’ Read More

नए नोट के लिए चौथे दिन सुबह 4 बजे से लाइन, नासिक प्रेस ने RBI को भेजी 500 के नए नोटों की पहली खेप

mumbai_147900593882_650x425_111316083523देशभर में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद बैंक खुलने का रविवार को चौथा दिन है. आम लोगों की सहूलियत के लिए सरकार ने रविवार को भी बैंक खोलने का फैसला किया था. इस दिन दफ्तरों की छुट्टी होने के कारण बैंकों में ज्यादा भीड़ उमड़ सकती है|

नासिक प्रेस ने RBI को भेजी नोटों की पहली खेप
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दो दिन पहले ही नासिक प्रेस ने आरबीआई को 500 के 50 लाख नए नोट की पहली खेप भेज दी है. नासिक स्थित प्रेस आरबीआई की उन 9 यूनिट्स में से एक है, जो जो करंसी नोट छापने का काम करती है.

चूंकि देश के कुछ हिस्सों में कल बैंकों में अवकाश है इसलिए बेचैन लोग बैंक शाखाओं में उमड़ रहे हैं. ज्यादातर एटीएम में नकदी खत्म होने के कारण भी समस्या बढ़ी है. लोगों का कहना है कि ज्यादातर एटीएम में नकदी नहीं है. जिन एटीएम में नकदी आती है वह भी जल्द ही समाप्त हो जाती है. इस कारण लोगों को ज्यादा दिक्कत है. वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कल कहा था कि एटीएम का परिचालन सामान्य होने में अभी कुछ सप्ताह लग सकते हैं|

आधी रात से लाइनों में लगे लोग
नोटबंदी के बाद से एटीएम से पैसे निकालने में लोगों का भारी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ ही रहा है, दूसरी तरफ शनिवार को सरकार ने संकेत दिए हैं कि इसे ठीक होने में 2 से 3 हफ्तों का समय लग सकता है. ऐसे में नोटों को लेकर लोगों के बीच हलचल और तेज हो गई है. दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के कई बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों ने आधी रात से ही लाइनों में लगना शुरू कर दिया है|

 

Source: Aaj Tak

नए नोट के लिए चौथे दिन सुबह 4 बजे से लाइन, नासिक प्रेस ने RBI को भेजी 500 के नए नोटों की पहली खेप Read More

मर्सिडीज़-बेंज ने E400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए घटाए

car1478747686_bigमर्सिडीज़-बेंज ने सी300 और एस500 कैब्रियोलेट को लॉन्च करने के बाद ई400 कैब्रियोलेट के दामों में 2.5 लाख रूपए तक की कटौती कर दी है। cardekho.com के मुताबिक इस कटौती के बाद कार की कीमत भारत में करीब 76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ई400 कैब्रियोलेट में 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 333 पीएस और टॉर्क 480 एनएम है। इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स से जुड़ा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 5.3 सेकंड का समय लगता है। यह एक सॉफ्ट टॉप वर्जन है। इसकी छत को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला और बंद किया जा सकता है। छत को खुलने और बंद होने में 20 सेकंड का समय लगता है।

 

Source: LiveHindustan.com

मर्सिडीज़-बेंज ने E400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए घटाए Read More

500-1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में लगी लाइनें, लोग परेशान, कई जगह कैश नहीं

cw3u5utveaa9zi3_147875067793_647x404_111016093733500 और 1 हजार रुपये के नोट बदलने का काम बैंकों और डाकघरों में शुरू हो गया है. बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में लंबी लाइनें लगी हुई हैं, लेकिन कई जगह बैंक ही नहीं खुले हैं. दिल्ली के गोल डाकखाना में पोस्ट ऑफिस खुल चुका है, लेकिन लोगों को कहा जा रहा है कि अभी उनके पास कैश नहीं है|

राजधानी दिल्ली में पुराने नोट बदलने के लिए लोग सुबह-सुबह ही बैंक पहुंच गए. बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगी है. लोगों का कहना है कि बैंक खुलने का समय सुबह 8 बजे बताया गया है, लेकिन अभी तक बैंक नहीं खुले हैं. जहां बैंक खुले हैं, वहां कैश नहीं होने की बात कही जा रही है. दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, मुंबई, राजस्थान, हरियाणा में भी लोग सुबह 7 बजे से ही बैंक में लाइन लगाकर खड़े हैं|

 

 

 

Source : Aaj Tak

 

500-1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में लगी लाइनें, लोग परेशान, कई जगह कैश नहीं Read More

सीमा पर एक रात बिताने को तैयार अक्षय कुमार

09_11_2016-8jkcd19जम्मू : खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार उर्फ अक्की सीमा पर जवानों के साथ एक रात बिताने को तैयार हैं। भले ही सीमा पर यह रात गोलीबारी वाली ही क्यों न हो। अक्षय कुमार के पिता भी फौजी हैं। ऐसे में सैनिक के जीवन को अच्छी तरह जानने वाले अक्षय ने मंगलवार को कहा कि उन्हें सीमा पर एक रात बिताने में कोई परेशानी नहीं है, बस सीमा सुरक्षा बल को कोई आपत्ति न हो। अक्षय ने बताया कि वह राजस्थान के जैसलमेर में सीमा पर जवानों के साथ रात बिता चुके हैं। यहां भी उन्हें एक रात बिताने में कोई आपत्ति नहीं है।

———————–

इस मिट्टी में ऐसा क्या, मां-बहनें भी हैं बहादुर

अक्षय कुमार ने वीर पैदा करने वाली जम्मू की भूमि को भी सलाम किया। बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय पलौड़ा में जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने शहीद गुरनाम सिंह की मां जसवंत कौर से हुई बातचीत का हवाला हुए कहा कि जम्मू की मिट्टी में ऐसा क्या है कि यहां शहीदों की मां, बहनें भी बहादुर हैं। जब मैंने मलेशिया से शहीद की मां से टेलीफोन पर बात की तो मैं उनकी हिम्मत देख हैरान हुआ। मां का कहना था कि यह खुशी की बात है कि मेरा बेटा देश के लिए कुर्बान हुआ है। उन्होंने मेरे साथ इतने विश्वास के साथ बात की कि मैं हैरान रह गया कि यहां रहने वाले लोग कितने देशभक्त व बहादुर हैं। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह निवासी भलेसर आरएसपुरा हीरानगर में बोबिया चौकी पर पाक गोलाबारी में शहीद हो गया था।

——————-

बड़ों के जुनून में बच्चे दिखे निराश

अक्षय कुमार को करीब से देखने के लिए बेताब बीएसएफ स्कूल के बच्चे बड़ों के जुनून के कारण असहाय नजर आए। सुबह सवा दस बजे बीएसएफ स्कूल पहुंचने पर अव्यवस्था का ऐसा माहौल बना कि भीड़ अक्षय कुमार व बच्चों के बीच बाधा बन गई। अक्षय कुमार ने भी लोगों को शांत करने के प्रयास किए, लेकिन भीड़ ने उन्हें घेरे रखा जिससे वे बच्चों के करीब न जा सकें। अक्षय ने सोचा था कि वह मैदान के चारों तरफ खड़े बच्चों के आगे से दौड़ते उनसे चंद मिनटों में मिल लेंगे। यह ख्वाहिश जाहिर करने के बाद अक्षय ने शुरुआत भी की लेकिन चंद कदम चलने के बाद भी मीडिया, सीमा प्रहरियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। छात्राओं ने सुनो गौर से दुनिया वालो गीत पर इस उम्मीद के साथ डांस किया कि अक्षय उनके साथ नाचेंगे लेकिन अक्षय उन्हें देख तक नहीं पाए। ऐसे में बच्चे बहुत निराश हुए। बीएसएफ के मुख्य स्टेडियम तक पहुंची छात्राओं नितिका व हिमानी ने जागरण को बताया कि वह बहुत निराशा हुई। सुबह आठ बजे से मैदान में खड़े होने के बाद भी वे अक्षय कुमार को देख तक नहीं पाई।

दिल की बात नहीं जान सके अक्षय

सीमा प्रहरियों के साथ दो यादगार घंटे बिताने के लिए शूटिंग छोड़ कर आए अक्षय के कार्यक्रम को भीड़ ने बदल दिया। अक्षय स्कूली बच्चों के सामने दौड़ने चाहते थे तो वही स्टेडियम में रस्साकशी की तैयारी थी। जवान हाथों में मोबाइल लेकर उनके लिए निर्धारित स्थान छोड़कर अक्षय को देखने पहुंच गए। ऐसे हालात में अक्षय जवानों के दिल की बात नहीं जान सके। भीड़ ने उन्हें यहां भी घेरे रखा। जवानों को अक्षय कुमार को वहां से निकालने में भी मुश्किल कई।

सीमा प्रहरियों के जोश के कायल हुए

सीमा पर पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देने वाले सीमा प्रहरियों के जोश के कायल हुए अक्षय को यह अंदाजा हो गया कि दुश्मन चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता है। आम तौर पर तनाव में रखने वाले सीमा प्रहरियों के चेहरे पर रौनक थी। करीब पखवाड़े में तीन शहीदों को अंतिम सलामी देने के कार्यक्रम में बिगुल बजाने वाले बीएसएफ के बिगुलरों के चेहरों पर मुस्कुराहट थी। हर तरफ से भारत माता की जय के नारों की आवाज आ रही थी। ऐसे माहौल में कई जवानों का अधिकारियों की बातों को अनसुना कर अक्षय तक पहुंच जाना स्भाविकथा। अक्षय भी उनके जोश के कायल हुए बिना नही रह सके। महिला बटालियन की जवानों ने जागरण को बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि अक्षय कुमार उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विशेषतौर पर जम्मू आए हैं।

 

Source: जागरण

सीमा पर एक रात बिताने को तैयार अक्षय कुमार Read More

देवप्रबोधिनी एकादशी: जागेंगे देव, मंगल कार्य होंगे शुरू

vishnu21_05_11_2016देवप्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा से जाग्रत होते हैं और संसार में मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाता है।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को जो एकादशी आती है उसे देवोत्थान या देवउठनी एकादशी कहा जाता है। यह दीपावली के बाद आती है। इस तिथि को बीते चार माह से क्षीरसागर में निद्रा में लीन भगवान विष्णु संसार का कार्यभर फिर से संभालते हैं। श्री हरि के शयन के कारण बीते चार माह समस्त मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहता है और देव प्रबोधनी एकादशी के आने के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाता है। इस एकादशी से सभी शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धालु तुलसी और शालिग्राम के विवाह का आयोजन भी करते हैं। कहा जाता है कि देवता जब जागते हैं तो सबसे पहली प्रार्थना हरिवल्लभा तुलसी की ही सुनते है इसलिए तुलसी विवाह इस संध्या में किया जाता है। पद्यपुराण में कथा है कि राजा जालंधर की पत्नी वृंदा के श्राप से भगवान विष्णु पत्थर बन गए, जिस कारणवश प्रभु को शालिग्राम भी कहा जाता है और भक्तगण इस रूप में उन्हें पूजते हैं। इसी श्राप से मुक्ति पाने के लिए भगवान विष्णु को शालिग्राम स्वरूप में तुलसी से विवाह करना पड़ा था।
पद्यपुराण के अनुसार कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की नवमी को तुलसी विवाह रचाया जाता है। कई श्रद्धालु कार्तिक माह की एकादशी को तुलसी विवाह करते हैं और द्वादशी को व्रत का अनुष्ठान करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जिन दंपतियों के कन्या नहीं होती है वे जीवन में एक बार तुलसी विवाह करके कन्यादान का पुण्य अवश्य प्राप्त करें।
 
यह एकादशी सर्वसिद्ध मुहूर्त भी
देवउठनी एकादशी, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी गुड़ी पड़वा, अक्षय तृतीया, विजयदशमी और कार्तिक शुक्त प्रतिपदा ये चार मुहूर्त स्वयंसिद्ध माने गए हैं। इनमें से प्रथम तीन मुहूर्त पूर्ण एवं चतुर्थ अर्द्धबली होने से इन्हें साढ़े तीन मुहूर्त कहते हैं। इनमें किसी भी कार्य को करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं रहती है। बिना अशुभ का चिंतन किए इन मुहूर्तों का फल सदा से शुभ होता आया है।
भीष्म पंचक व्रत भी इसी दौरान
कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक के पांच दिनों में व्रत को भीष्म पंचक कहा जाता है। कार्तिक स्नान करने वाली स्त्रियां और पुरुष इस व्रत को करते हैं। दरअसल महाभारत का युद्ध समाप्त होने पर जिस समय भीष्म पितामह सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा में शरशैया पर शयन कर रहे थे तब भगवान कृष्ण पांचों पांडवों को साथ लेकर उनके पास गए थे। अवसर देख युधिष्ठर ने भीष्म से उपदेश देने का आग्रह किया।
भीष्म ने पांच दिनों तक राजधर्म, वर्णधर्म, मोक्षधर्म आदि पर उपदेश दिया था। उनके उपदेश सुनकर श्रीकृष्ण संतुष्ट हुए और बोले, ‘पितामह! आपने शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिनों में जो धर्ममय उपदेश दिया है उससे मुझे बड़ी प्रसन्नाता हुई है। मैं इसकी स्मृति में आपके नाम पर भीष्म पंचक व्रत स्थापित करता हूं। जो श्रद्धालु इसे करेंगे वे जीवनभर विविध सुख भोगकर अंत में मोक्ष प्राप्त करेंगे।

 

Sourec: नई दुनिया

देवप्रबोधिनी एकादशी: जागेंगे देव, मंगल कार्य होंगे शुरू Read More

सोने की कीमत में भारी उछाल, 4000 रुपया प्रति तोला बढ़ा गोल्ड का भाव

131297-545064-untitled-1नई दिल्ली: कालेधन पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए हैं। इसके बाद सोने के दाम में उछाल आया है। आधी रात से सोने की कीमत में भी भारी उछाल आया है। सोने का भाव प्रति तोला 4000 रुपया बढ़ गया है। मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 4000 रुपये का इजाफा हुआ है।

मजबूत वैश्विक रख के बीच सोने का वायदा भाव आज 1,025 रुपये की छलांग के साथ 30,000 रपये प्रति दस ग्राम के स्तर को पार कर गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर डिलीवरी का अनुबंध 1,025 रुपये या 3.43 प्रतिशत के लाभ से 30,905 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 1,560 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सोने का फरवरी अनुबंध 894 रुपये या तीन प्रतिशत चढ़कर 30,703 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 133 लॉट का कारोबार हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के आगे रहने की खबरों के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चढ़कर 1,323 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे यहां भी सोने में मजबूती आई।

 

 

Source: Naidunia

सोने की कीमत में भारी उछाल, 4000 रुपया प्रति तोला बढ़ा गोल्ड का भाव Read More