फरीदाबाद 14 अप्रैल – सामाजिक समरसता मंच (फरीदाबाद) द्वारा इंद्रा कॉलोनी, यामाहा प्लांट के सामने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में विधायक विपुल गोयल ने शिरकत की । जबकि अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के जिला अध्यक्ष कर्नल समर सिंह ने की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पूरन देवी, श्रीराम अग्रवाल, एसएस सैनी, ओपी धामा विशिष्ठ अतिथि थे। विधायक विपुल गोयल ने सबसे पहले तो ले. कर्नल समर सिंह (जिला अध्यक्ष) , बी आर भाटी ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और राम अग्रवाल( संयोजक) का अभिनंदन किया । विधायक विपुल गोयल ने बाबा साहिब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होने कहा कि बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता थे । हिंदुस्तान बाबा साहब का ऋण कभी नहीं उतार पाएगा । विधायक विपुल गोयल ने इंद्रा कॉलोनी को हरियाणा सरकार द्वारा स्थाई करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलोनी के लिए निगम डेवलपमेंट चार्ज लगाएगा। जिसके बाद यहां भी अन्य कॉलोनियों की भांति सीवर, पानी, सड़क की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कॉलोनी के जर्जर कम्यूनिटी सेंटर को डा. भीमराव अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर का नाम देकर उसके जीर्णोद्दार की मांग स्वीकार की। इसके अलावा कम्यूनिटीसेंटर में जन सुविधा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की । सामाजिक समरसता मंच द्वारा विधवा पेंशन, वृद्वा पेंशन, सिनियर सिटिजन पेंशन, लाड़ली, आधार कार्ड नामांकन, वोटर कार्ड और शारीरिक रूप से विकलांग पेंशन के लिए करीब 500 फार्म भरवाए गए। इस मौके पर प्रतिभावान बच्चों कोविदायक विपुल गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख ऋषिपाल, रणधीर चौहान, मनोज भट्ट, प्रभुदयाल ठेकेदार, लक्ष्मण, प्रकाश पाठक, पिंकी शर्मा, रेखा शर्मा , इंद्रा देवी , हट्टी ठेकेदार , पूरन देवी , धर्मपाल , प्रवेश मेहता , विजय शर्मा , छत्रपाल (एडवोकेट) , राकेश सूरी (युवा मंडल अध्यक्ष) , मनोज (एडवोकेट), गोपाल शर्मा , मनोज कुमार , प्रवीण चौधरी , मनीष राघव, रघुवीर सिंह , प्रकाश पाठक , कैलाश शर्मा , रमन कपूर , संजीव सैनी , विपिन झां , अमित व अन्य लोग मौके पर मौजूद थे ।
ताजमहल पहुंचे ब्रिटेन के शाही दंपत्ति विलियम और केट मिडिलटन
आगरा: भारत की यात्रा पर आए ड्यूक और डचेस ऑफ़ कैंब्रिज यानी केट और विलियम की शाही जोड़ी ताजमहल पहुंच गई है। शाही दंपत्ति के आगमन से पहले यहां बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही थी। 17वीं शताब्दी में शाहजहां की बनाई इस ‘मोहब्बत की निशानी’ को शाही दंपत्ति के लिए यादगार बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी कड़े इंतज़ाम किे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शाही दंपत्ति के आने से पहले सुरक्षा इंतज़ाम की समीक्षा भी कर ली गई है। बता दें कि विलियम और केट भूटान से एक विशेष प्लेन से आगरा पहुचें हैं।
डायना की बेंच
गौरतलब है कि 24 साल पहले 1992 में राजकुमारी डायना अकेले ही इस इमारत को देखने आई थीं। उस वक्त ताज महल के सामने एक बैंच पर डायना ने अकेले बैठकर एक तस्वीर खिंचाई थी जिसने दुनिया भर के अखबारों के पहले पन्ने पर जगह बनाई थी। साथ ही प्रिंस चार्ल्स के साथ उनकी शादी में चल रही परेशानियों का भी ज़िक्र हुआ था और 1996 में इन दोनों ने तलाक ले लिया था। डायना वाली ‘उस बैंच’ की भी मरम्मत कर दी गई है और सीढ़ियों पर नई पुताई भी हो गई है।
यही वजह है कि इस शाही दंपत्ति के लिए ताजमहल एक ख़ास महत्व रखता है और केनसिंगटन पैलेस से जारी बयान में कहा भी गया है कि प्रिंस विलियम खुद को ‘सौभाग्यशाली’ समझते हैं कि उन्हें वहां आने का मौका मिल रहा है जहां उनकी मां की याद आज भी इतनी सजीव है।
वैसे आगरा में ही शाही परिवार के एक 73 साल के प्रशंसक भी इस दंपत्ति का इंतजार कर रहे हैं जिन्हें 1961 में क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय का यहां आना भी याद है। सुरेंद्र शर्मा कहते हैं ‘जब से मुझे पता चला है कि राजकुमार और राजकुमारी यहां ताज देखने आ रहे हैं, तब से मैं उनसे मिलने के सपने देख रहा हूं।’ शर्मा के दिवंगत चाचा कैलाश नाथ शर्मा एक फोटोग्राफर थे जिन्होंने उस वक्त क्वीन और प्रिंस फिलिप की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें खींची थी।
बंद नहीं होगा ताजमहल
इसके साथ ही शाही जोड़े के आने पर ताजमहल के बन्द होने के कयासों पर भी विराम लगा दिया गया है। डायना की तरह कैट और विलियम भी आम लोगों के बीच में ही ताज देखेंगे। पुरात्तव विभाग ने साफ किया है कि सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष के आने पर ही आम पर्यटकों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जाता है। पुरातत्व अधीक्षक भुवन विक्रम सिंह के अनुसार जब तक शाही घराने की जिम्मेदारी इस जोड़े को नहीं मिलती वे राष्ट्राध्यक्ष नही हैं और इसलिए उन्हें विशेष प्रोटोकॉल नहीं दिया जा सकता है। शाही दंपत्ति रविवार को इंग्लैंड वापिस लौट जाएंगे जहां 21 अप्रैल को क्वीन के 90वें जन्मदिन की तैयारियां चल रही हैं।
ताजमहल पहुंचे ब्रिटेन के शाही दंपत्ति विलियम और केट मिडिलटन Read More







