“महावारुणी मेले में ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुग्राम(शक्तिफार्म) विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी शक्तिफार्म”

saurabh1आज शक्तिफार्म के गुरुग्राम में महावारुनी स्नान का शुभारम्भ बड़े ही जोरो शोरो से हुआ| आज श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी का 204वी जन्मदिवस मनाया जा रहा है,जिसमे पुरे शक्तिफार्म से ही नहीं बल्कि नानकमत्ता, सितारगंज, रुद्रपुर तथा दिनेशपुर से भारी मात्रा में श्रद्धालु बड़े ही उत्साह के साथ सम्मलित हुए, जिसमे माननीय सौरभ बहुगुणा जी भी भक्तो के साथ इस पावन बेले में सम्मलित हुए तथा ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया |

सौरभ जी के यह आने से सभी क्षेत्र वासियों में बहुत ही उत्साह व खुशी देखने को मिला|

 

 

News Coverage- Arun Bairagi

“महावारुणी मेले में ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुग्राम(शक्तिफार्म) विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी शक्तिफार्म” Read More

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर”

indexशक्तिफार्म के गुरुग्राम में चल रहे महावारुणी  महोत्सव में एक घटना घटी जिससे ग्रामवासी तथा श्रद्धालु काफी चिंतित है । यह घटना उस समय की है जब सभी श्रद्धालु गण शुभ मुहूर्त के अनुसार दिन के 12 बजे गंगा स्नान हेतु मंदिर के साथ बने तालाब (कामना सागर) में उतरे उसी बीच राजनगर (रतन फार्म न.-3) का ही एक लड़का (सूरज) भी अपने परिवार के साथ महावारुणी मेले में आया परन्तु वह परिवार वालो से नज़र बचा कर तालाब  छलांग लगा दी, अचानक ही वह पानी में डूबने लगा तभी उसके भाई ने देखा और उसको बचाने हेतु वो भी पानी में कूद गया लेकिन वो अकेले उसको उठा नहीं पा  रहा था फिर उसने बाकि श्रद्धालुओं की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला, संयोगवश वहां पर वर्तमान विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी भी उपस्थित थे तथा उस बच्चे को तुरंत अपने गाड़ी से शक्तिफार्म के प्राथमिक चिकित्सालय में ले गए तथा बच्चे की हालत सही होने तक वह रुके ।

सौरभ जी के नेकदिली और अच्छे व्यवहार से पीड़ित के घरवाले एवं क्षेत्रवासी  बहुत ही प्रसन्न दिखाई दिए ।

 

News Coverage- Arun Bairagi

 

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर” Read More

“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र”

पतंजलि योगशक्तिफार्म के गाँव सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म न.5) के  जय बाबा तारक नाथ धाम में दिनांक  30/03/2016  से प्रातः 5:50 से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से 10  दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र लगाया गया है, जिसमे मुख्य प्रशिक्षक श्रीमान मनोहर सिंह क्वारौली(जिला सह-प्रभारी) एवं श्रीमती दया देवी जी है |

व्यस्थापक बैध, गोविन्द सरकार जी(पतंजलि आरोग्य-स्वदेशी केंद्र, शक्तिफार्म) एवं संचालक बैध दीपंकर रॉय जी है|

इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक दिन सैकड़ो लोग योगाभ्यास करके निरोग रहने का व्रत ले रहे है |

शक्तिफार्म में सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलोजी के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राए भी इस शिविर में सम्मिलित हुए |

 

News Coverage- Direct

“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र” Read More

बिहार में अब न ‘देसी’ मिलेगी न ‘अंग्रेज़ी’

बिहार की नितीश सरकार ने राज्य में तत्काल प्रभाव से पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी है| अब राज्य में देसी के साथ-साथ विदेशी शराब भी उपलब्ध नहीं होगी. बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में फ़ैसला लिया गया. ये नीतीश कुमार का चुनावी वादा था|

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘आज पूरे राज्य में शराब के थोक एवं खुदरा व्यापार अथवा उपभोग को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया.’’

फ़ैसले के मुताबिक इस बारे में मंगलवार को ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी|

मुख्यमंत्री नीतीश के मुताबिक बीते दिनों में शराबबंदी के लिए जो माहौल बना, उसे देखते हुए राज्य में पूर्ण शराबबंदी का फैसला लिया गया|

महत्वपू्र्ण है कि बिहार में एक अप्रैल से शराबबंदी का पहला चरण शुरु हुआ था. इसके तहत गांवों में पूर्ण शराबबंदी, यानी देसी और विदेशी शराब दोनों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी|

जबकि शहरी क्षेत्रों के चुनिंदा इलाकों की सरकारी दुकानों में सिर्फ़ विदेशी शराब बेची जा रही थी, लेकिन बिहार मंत्रिमंडल के फ़ैसले के मुताबिक सरकार शराब बेचने के लिए अब कोई दुकान नहीं खोलेगी. जो दुकानें खोली गई हैं, वो भी आज ही बंद कर दिए जाएंगीं|

बिहार सरकार ने यह भी कहा है कि सूबे में सेना के कंटोनमेंट को छोड़कर अब होटल, बार, रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर भी शराब नहीं मिलेगी. इस संबंध में अब कोई लाइसेंस भी जारी नहीं किए जाएंगे|

सरकार के इस फ़ैसले के साथ ही बिहार उन राज्यों की सूची (गुजरात, केरल) में शामिल हो गया है जहाँ शराब बंदी लागू है|

source by- BBC

बिहार में अब न ‘देसी’ मिलेगी न ‘अंग्रेज़ी’ Read More

बिहार के बेगूसराय में आयोजित यह पहला अन्तराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव

ashirwad International Theatre Festivalप्रथम अन्तराष्ट्रीय आशीर्वाद नाट्य महोत्सव 2016 का भव्य शुभारम्भ | 27 मार्च से 3 अप्रैल 2016 तक चलने वाले इस अन्तराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में अन्तराष्ट्रीय स्तर के पांच देश के कलाकार अपना जलवा दिखायेंगे |  बिहार के बेगूसराय में आयोजित यह पहला अन्तराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2016 कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार तथा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित किया गया | इसको जमीनी स्तर पर उतारने का काम नवोदित और विख्यात कलाकार अमित रौशन जी ने किया है |

सभा संचालन की अध्यक्षता माननीय वर्तमान सांसद, बेगुसराय भोला सिंह ने किया | जबकि वर्तमान विधायक बेगुसराय और बिहार कांग्रेस के महिला खेल अध्यक्ष अमिता भूषण स्वागताध्यक्ष थी | आज दिनांक 27/03/2016 को “मैकबेथ” नामक नाटक का मंचन किया गया | इसके लेखक रतन थियाम भारत से है | विलियम शेक्सपीयर के चर्चित उपन्यास “मैकबेथ” पर आधारित इस नाटक का मंचन मणिपुरी भाषा में किया गया |

कलाकारों की बेहतरीन अदायगी से दर्शको का अच्छा साथ देखने को मिला | साथ ही साथ एन.एस.डी. के चेयरमैन रतन थियाम को प्रमुख अतिथि भी बनाया गया | पहली बार आशीर्वाद रंगमंडल द्वारा आशीर्वाद रंगसम्मान पुरुस्कार एन.एस.डी. के चेयरमैन रतन थियाम को ही दिया गया |

इस पुरुस्कार के अंतर्गत उन्हें 51000/ रुपया का चेक, शाल और प्रतीक चिन्ह माननीय सांसद भोला सिंह के द्वारा प्रदान किया गया | जबकि रंगकर्मी रामविनय रंगसम्मान श्री श्रीषिकेश सुलभ को प्रदान किया गया | इसके अंतर्गत उन्हें 25000/ रुपया का चेक, शाल और प्रतीक चिन्ह माननीय विधायक अमिता भूषण के द्वारा प्रदान किया गया | इस भव्य आयोजन के गवाह थे आरसी अधीक्षक मनोज कुमार, डी.एस.पी- राजेश कुमार, पूर्व विधायक मटिहानी प्रमोद कुमार शर्मा आदि गणमान्य लोगो ने आशीर्वाद अन्तराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का सफल आयोजन के लिए अमित रौशन और बेगुसराय वासियों का आभार व्यक्त किया |

इस भव्य और आकर्षक आयोजन में कुल पांच देश भारत, नार्वे, ताईवान, बांग्लादेश, और फिलिपिन्स के कलाकार शिरकत करेंगे |
इस मौके पर आशीर्वाद रंगमंडल बेगुसराय द्वारा प्रथम “आशीर्वाद अन्तराष्ट्रीय थियेटर फेस्टिवल नामक किताब का विमोचन सांसद विधायक आरसी अधीक्षक, श्रीषिकेश सुलभ और रतन थियाम द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया |

News Coverage : Ravi Roy

बिहार के बेगूसराय में आयोजित यह पहला अन्तराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव Read More
Meera-Rajput-Pankaj Kapoor Shahid Kapoor

जानिए मीरा राजपूत के एक्टिंग डेब्यू पर क्या बोले पंकज कपूर और शाहिद

Meera-Rajput-Pankaj Kapoor Shahid Kapoorपिछले साल शाहिद कपूर ने दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की थी। उनका एक्टिंग से कोई लेना देना नहीं है। हाल ही में वे शाहिद के दोस्त, कोरियोग्राफर और भावी निर्देशक बोस्को मार्टिस के साथ नजर आईं। बोस्को अपनी पहली फिल्म निर्देशित करने वाले हैं। चर्चा उठी कि मीरा भी फिल्म डेब्यू कर रही हैं। इस पर शाहिद ने कहा, ‘मैं जो जो चीजें पढ़ रहा हूं मुझे मजा आ रहा है। मैं आपको ये नहीं कहूंगा कि क्या सच है और क्या झूठ पर आप लोग ही सोचो। मीरा मेरी पत्नी हैं, एक्ट्रेस नहीं।’ पंकज कपूर क्या बोले…
हालांकि इस पर पंकज कपूर का कहना कुछ और था। उन्होंने कहा कि अगर मीरा अभिनय करना चाहे तो वे उनका समर्थन करेंगे। पंकज ने कहा, ‘ये उनकी जिंदगी है। वो जो करना चाहें कर सकती हैं। मेरा इससे क्या लेना देना? ये उनके और उनके पति के बीच की बात है। मीरा मेरे लिए बच्ची हैं। मुझे भला क्यों आपत्तियां होने लगीं? मेरी ओर से वे जो भी करना चाहे करें मैं उनका समर्थन करूंगा।’
जानिए मीरा राजपूत के एक्टिंग डेब्यू पर क्या बोले पंकज कपूर और शाहिद Read More
Ashirwad National Theatre Festival

बेगूसराय में कई देशों के पहुंचे कलाकार नाट्य महोत्सव की तैयारी पूरी

Ashirwad National Theatre Festivalबेगूसराय (नगर) : शहर के दिनकर भवन में 27 मार्च से शुरू  होकर 3 अप्रैल तक चलनेवाले आशीर्वाद अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. समारोह स्थल दिनकर भवन को जहां महोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा दिया गया है, वहीं शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तोरणद्वार व पोस्टर बैनरों से पाट दिया गया है. अगले एक सप्ताह तक बेगूसराय के लिए यह गौरव का क्षण होगा, जहां कई देश के कलाकर राष्ट्रकवि दिनकर की धरती दिनकर भवन में अलग-अलग नाटकों का मंचन करेंगे.

27 मार्च को  इस महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नयी दिल्ली के  अध्यक्ष रतन थियम करेंगे. इस महोत्सव की अध्यक्षता बेगूसराय के सांसद डॉ भोला सिंह एवं स्वागत अध्यक्ष बेगूसराय नगर की विधायक अमित भूषण उपस्थित रहेंगे. उद्घाटन समारोह में  भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय कला दीर्घा समिति के अध्यक्ष प्रो श्याम शर्मा, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नयी दिल्ली के  सुरेश भारद्वाज, बेगूसराय के जिला पदाधिकारी मो नौशाद युसूफ एवं आरक्षी अधीक्षक मनोज कुमार उपस्थित रहेंगे.
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  बेगूसराय नगर निगम के मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद रजनीश कुमार, नाटककार ऋषिकेश सुलभ, नाट्य विद्यालय भोपाल के संजय उपाध्याय, वरिष्ठ रंग निर्देशक  परवेज अख्तर, एसआरएफटीआइ के पूर्व डीन नीलोत्पल मजूमदार उपस्थित रहेंगे.
News Coverage : Ravi Kumar
बेगूसराय में कई देशों के पहुंचे कलाकार नाट्य महोत्सव की तैयारी पूरी Read More
team india 20

T20 WC: मोहाली में भिड़ने को तैयार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया

team india 20ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज होने वाले लगभग क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा ताकि टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई जा सके।

टूर्नामेंट से पहले खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम अभी तक तीनों मैचों में आशातीत प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड ने 47 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हराया।

तीसरे मैच में अगर बांग्लादेशी बल्लेबाज गैर जिम्मेदाराना शॉट्स नहीं खेलते और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दौड़ लगाकर एक स्टम्प आउट नहीं करते तो भारत एक रन से नहीं जीतता। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने मैच दर मैच अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और शुक्रवार पाकिस्तान को करो या मरो के मुकाबले में हराकर अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है।

जेम्स फॉकनेर और शेन वॉटसन का मानना है कि भारत को उसकी सरजमीं पर खेलना कड़ी चुनौती है लेकिन मेजबान टीम को भी पता है कि उसकी राह आसान नहीं है। भारत ने हालांकि जनवरी में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर तीन मैचों की सीरीज में हराया था। उस समय हालांकि टीम अलग थी लेकिन यह मुकाबला भी काफी रोमांचक रहेगा।

भारत के सितारा बल्लेबाज अभी तक अपनी चमक नहीं बिखेर सके हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन से आक्रामक पारियों का इंतजार है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर काफी हद तक दारोमदार होगा लेकिन बाकियों को भी उम्दा प्रदर्शन करना होगा।

सुरेश रैना ने बांग्लादेश के खिलाफ 30 रन बनाए लेकिन उन्हें और युवराज सिंह को अपनी क्षमता के अनुरूप खेलना होगा। युवराज पर अपने घरेलू मैदान पर खेलने का अतिरिक्त दबाव होगा।

गेंदबाजों खासकर आर.अश्विन और रविंद्र जडेजा ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के खिलाफ जसप्रीत बुमरा और हार्दिक पंड्या ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

मोहाली की पिच से ज्यादा टर्न नहीं मिलेगी लेकिन भारतीय स्पिनर आज के मैच में अहम भूमिका निभायेंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फिरकी के जाल में फंसे भारतीय बल्लेबाजों को रविवार एडम जाम्पा का सामना करना होगा जिसने पिछले दो मैचों में अहम विकेट लेकर कप्तान स्टीवन स्मिथ का भरोसा जीता है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की फील्डिंग भी उतनी चुस्त नहीं थी जिसमें सुधार करना होगा। उधर पाकिस्तान को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद है। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा बेहतरीन फॉर्म में हैं जबकि स्मिथ और शेन वॉटसन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वे एक मैच यहां खेल चुके हैं और हालात के अनुकूल खुद को ढाल लिया है।

यह देखना होगा कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज कौन करता है। ख्वाजा और वॉटसन ने पहले दो मैचों में पारी की शुरुआत की। पाकिस्तान के खिलाफ ख्वाजा के साथ एरन फिंच उतरे थे। खतरनाक डेविड वॉर्नर को नीचे उतारने की रणनीति अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कारगर साबित नहीं हुई है।

टीमें :
भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमरा, शिखर धवन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, आशीष नेहरा, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शेन वॉटसन, डेविड वॉर्नर, एश्टोन एगर, जेम्स फॉकनेर, जॉन हेस्टिंग्स, उस्मान ख्वाजा, ग्लेन मैक्सवेल, एंड्रयू टाये, एडम जम्पा, पीटर नेविल, मिशेल मार्श, जोश हेजलवुड, एरन फिंच, नैथन कल्टर नाइल।

मैच का समय : शाम 7:30 बजे से।

T20 WC: मोहाली में भिड़ने को तैयार टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया Read More
pm-modi-on-radio

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18वीं बार देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’

pm-modi-on-radioनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18वीं बार रेडियो के जरिये देशवासियों से ‘मन की बात’ बात करेंगे। मोदी इस कार्यक्रम में अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। अपने इस खास कार्यक्रम के लिए पीएम ने देशभर की जनता से सुझाव भी मांगे है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाता है। पिछले कार्यक्रम में पीएम ने खादी को बढ़ावा देने, फसल बीमा योजना से देश के 50% किसानों को जोड़ने और स्टार्ट अप अभियान के बारे में बात की थी। साथ ही उन्होंने 10वीं और 12वीं के छात्रों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने को कहा था।

उधर, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के रविवार को प्रसारण की इन निर्देशों के साथ मंजूरी दे दी है कि इसमें पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी) के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाना चाहिए। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आयोग से संपर्क कर आचार संहिता के कारण मासिक रेडियो कार्यक्रम के प्रसारण को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। सूत्रों ने कहा कि आयोग ने बुधवार को कार्यक्रम के प्रसारण को हरी झंडी देते हुए निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

एक सूत्र ने कहा, ऐसा कुछ नहीं कहा जाना चाहिए जो पांच राज्यों के मतदाताओं पर असर डालता हो। भाषण को मंजूरी देते हुए ये निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि यह नियमित कार्यक्रम है, इसलिए पहले की तरह मंजूरी प्रदान की गयी। आयोग पहले भी विधानसभा चुनावों के दौरान कार्यक्रम के प्रसारण की स्वीकृति देता रहा है। उसने महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनावों के दौरान कार्यक्रम के लिए मंजूरी दी थी और कुछ महीने पहले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्वीकृति दे दी थी।

विपक्ष ने और खासतौर पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से संपर्क साधकर कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी और कहा था कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में 4 अप्रैल से चुनाव होने जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता चार मार्च को प्रभाव में आ गयी थी जब आयोग ने चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18वीं बार देशवासियों से करेंगे ‘मन की बात’ Read More
indira hridyesh uttrakhand

कांग्रेस के 9 बागी विधायक बदल सकते हैं उत्तराखंड सरकार का समीकरण

indira hridyesh uttrakhandनई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड में चल रही सरकार में उथल-पुथल के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि स्पीकर ने सभी नौ बागी विधायकों को मतदान के अयोग्य घोषित कर दिया है. हालांकि उत्तराखंड की संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘स्पीकर ने बागी कांग्रेस विधायकों को अब तक निलंबित नहीं किया है.’

एएनआई के मुताबिक इंदिरा हृदयेश ने बताया है कि स्पीकर ने बागी विधायकों के वकीलों को आगे की सुनवाई के लिए आज सुबह 9 बजे का वक्त दिया है. इंदिरा हृदयेश का कहना है कि बागी विधायकों के निलंबन की जो खबरें आई हैं, वो महज अफवाह हैं।

इससे पहले सूत्रों के हवाले से ये खबर आ चुकी है कि स्पीकर ने सभी नौ बागी विधायकों को मतदान के अयोग्य घोषित कर दिया है।

अगर कांग्रेस के 9 बागी विधायक अयोग्य घोषित होने की वजह से विश्वास मत के दिन वोट नहीं दे पाए, तो 28 मार्च को होने वाले बहुमत के परीक्षण के दौरान सदन का समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा.

9 विधायकों के अयोग्य घोषित होने पर विधानसभा में 70 विधायकों की जगह 61 विधायक ही वोटिंग में हिस्सा ले पाएंगे। अगर विश्वासमत में 61 विधायक हिस्सा लेंगे तो बहुमत का आंकड़ा 31 का होगा। हरीश रावत 32 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे हैं।

कल ही उस वक्त माहौल और गर्मा गया जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आ गया. पहली बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री स्टिंग ऑपरेशन में फंसे है. कांग्रेस के बागी विधायकों ने दावा किया है कि हरीश रावत ने पत्रकार उमेश शर्मा के जरिए बागी विधायकों को खरीदने की कोशिश की. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बागी कांग्रेस विधायकों ने स्टिंग का वीडियो जारी किया. सीएम हरीश रावत ने स्टिंग को फर्जी करार दिया है.

कांग्रेस के 9 बागी विधायक बदल सकते हैं उत्तराखंड सरकार का समीकरण Read More