शिवसेना और राज ठाकरे का सलमान पर वार, कहा- पाकिस्तान चले जाएं

raj-thackeray_650_082616054447_100116114405-1पाकिस्तानी कलाकारों :- के समर्थन में बोलने के बाद सलमान खान एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. एक तरफ राज ठाकरे ने कहा है कि सलमान खान पाकिस्तान में वर्क परमिट लेकर दिखाएं, तो दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत ने सलीम खान को सलाह दी है कि वे अपने बेटे को घर में बंद कर के रखें.

राज ठाकरे ने कहा कि सलमान को भारत सरकार ने काम करने का अधिकार दिया है. अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों की ही तारीफ करनी है तो वे पाकिस्तान जाकर वर्क परमिट लेकर दिखाएं. उधर संजय राउत ने कहा है कि सलमान बेवजह विवादों को बढ़ा रहे हैं. सलीम खान को चाहिए कि वे सलमान को घर में बंद कर दें ताकि वे ज्यादा बोले नहीं.

सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करते हुए कहा था कि वे कोई आतंकवादी नहीं है, बल्कि वीजा लेकर भारत में आते हैं.सलमान पर भड़के राज ठाकरे ने कहा कि ‘हमारे देश में कलाकारों की कमी है क्या? मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि हमारी फिल्मों में काम करने के लिए पाकिस्तानी कलाकारों की जरूरत क्यों पड़ती है?

एक अंग्रेजी टीवी चैनल से बातचीत में राज ठाकरे ने कहा- ‘कलाकार कोई आकाश से नहीं टपकते. मैं भी एक कलाकार हूं.’ एमएनएस लगातार पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करता रहा है. इसी हफ्ते एमएनएस ने सभीपाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने की धमकी दी थी. एमएनएस ने करन जौहर के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म से पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को बाहर करने की मांग की थी.

क्या सैनिक हमारे नौकर हैं- ठाकरे
हालांकि, राज ठाकरे ने दावा कि जिन कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा गया था, उन्हें पहले उरी अटैक की निंदा करने को कहा गया था. राज ठाकरे ने कहा कि उरी अटैक की निंदा नहीं करने पर ही उन्हें भारत छोड़ने की धमकी दी गई. राज ठाकरे ने कहा कि क्या होगा अगर कल सैनिक बंदूक रखकर कहें कि वे भी गुलाम अली को सुनना चाहते हैं? क्या सैनिक हमारे नौकर हैं?

ठाकरे ने कहा- ‘मैंने कई बार कहा है कि पाकिस्तानी अच्छे लोग होते हैं. लेकिन इससे क्या बदलता है? एक अरब लोगों के देश में क्या टैलेंट की कमी है कि हम किसी दूसरे देश से टैलेंट उधार लें.’

शिवसेना भी भड़की
सलमान के बयान के बाद शिवसेना भी भड़क गई है. शिवसेना की मनीषा कयांडे ने कहा कि ‘सलमान को सबक सिखाना चाहिए. अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों से ज्यादा प्यार है तो वे खुद पाकिस्तान चले जाएं.

 

 

Source: Aaj Tak

शिवसेना और राज ठाकरे का सलमान पर वार, कहा- पाकिस्तान चले जाएं Read More

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खौफ में आतंकी, PoK में 24 ट्रेनिंग कैंपों को ISI ने खाली कराया

army_147529703688_650x425_100116101550इंडियन आर्मी द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीओके में आतंकी खौफ में हैं. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी ट्रेनिंग कैंपों से आतंकी भागने लगे हैं. पीओके में 24 आतंकी कैंपों को खाली करा लिया गया है. बुघवार-गुरुवार की रात भारतीय सेना के कमांडोज ने पीओके में घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन किया था और 50 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था. उनके बचाव में आए पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

इंडियन एक्शन का दिखने लगा असर
अब इस कार्रवाई का असर दिखने लगा है. 300 से ज्यादा आतंकी पीओके के ट्रेनिंग कैंपों से भाग खड़े हुए हैं. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पीओके में ट्रेनिंग कैंपों में 500 से ज्यादा आतंकी थे. अब सिर्फ 200 के करीब हैं. ये आतंकी लॉन्चिंग पैड के तबाह किए जाने का असर है. आतंकवादी भारतीय सेना के खौफ में हैं. ISI ने पहले ही 16 से 17 आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को सैनिक ठिकानों में शिफ्ट शिफ्ट कर दिया था. लेकिन बाकी बचे 24 ट्रेनिंग कैंप को आतंकियों ने खाली कर लिया है.

खाली कराए जा रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंप
खाली किये गए आतंकी कैंपों में मुज़फ़्फ़राबाद के नज़दीक का लश्कर का मानशेरा का वो कैंप भी है जिसमें 26/11 के आतंकियों को ट्रेनिंग मिली थी. ख़ुफ़िया एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक आतंकियों में यह खौफ है कि अगला सर्जिकल स्ट्राइक कहीं उनके कैंप पर ना हो जाए और वह बेवजह मारे जाएं इसलिए ट्रेनिंग कैंप को खाली कर दिया है.

ISI खाली करा रही है ट्रेनिंग कैंप
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पीओके में ट्रेनिंग कैंपों को खाली कर आतंकी या तो अपने घरों में लौट गए हैं या फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उन्हें पीओके में ही सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक जैश, लश्कर और हिजबुल के 200 से ज्यादा आतंकी ट्रेनिंग के बाद घुसपैठ के लिए तैयार बैठे थे.

आतंकी लॉन्चिंग पैड किए गए थे तबाह
दरअसल जिस तरीके से सर्जिकल हमले में सात लॉन्चिंग पैड तबाह हुए हैं. आतंकियों में और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तानी सुरक्षाबलों में खौफ का माहौल है. ऐसे में जिन आतंकियों को सैन्य ठिकानों में शिफ्ट किया गया है उन्हें भी पाकिस्तान की सेना रोक रही है.

 

 

Source: Aaj Tak

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खौफ में आतंकी, PoK में 24 ट्रेनिंग कैंपों को ISI ने खाली कराया Read More

जवानों से वादा है कि PAK को हराने के लिए जी जान लगा देंगेः हॉकी कप्तान

sreejesh-29-09-2016-1475133676_storyimage-1भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा टक्कर का होता है, वो मैदान चाहे क्रिकेट का हो या फिर हॉकी का। दोनों मुल्कों के बीच इन दिनों तनाव बढ़ गया है और इस बीच हॉकी के मैदान पर ये दोनों टीमें भिड़ने वाली हैं। भारतीय कप्तान श्रीजेश ने कहा है कि उनका भारतीय जवानों से वादा है कि पाक को हराने के लिए वो जी-जान लगा देंगे।

मलेशिया में 20 से 30 अक्टूबर के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पी. आर. श्रीजेश ने कहा कि उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर उरी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान का बदला लेंगे। उन्होंने कहा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में वह पाकिस्तान को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

हांलाकि श्रीजेश ने उड़ी में हुए आतंकी हमले का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में पाकिस्तान से हारकर भारतीय सैनिकों को निराश नहीं करना चाहेगी। श्रीजेश ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान मैच में काफी रोमांच होता है। हम अपनी तरफ से 100 फीसदी प्रदर्शन करेंगे। हम हारकर अपने सैनिकों को निराश नहीं करना चाहते खासकर तब जबकि वे सीमा पर गोलीबारी में अपनी जान गंवाते हैं।’

आपको बता दे कि है कि 18 सितंबर को उत्तरी कश्मीर के उड़ी शहर में आतंकवादियों ने सेना के मुख्यालय में घुसकर हमला किया था। इस हमले में 19 जवान शहीद हो गए और 17 अन्य घायल हुए। हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों का हाथ होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

 

 

Source: Hindustan

जवानों से वादा है कि PAK को हराने के लिए जी जान लगा देंगेः हॉकी कप्तान Read More

Confirmed: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा- भारत के हमले में मरे हमारे दो सैनिक, 9 घायल

ceasefire_650_092916013658पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे से इनकार किया  है. हालांकि आसिफ ने सीमा पर फायरिंग की बात मानी है और कहा है कि भारत की ओर से किए गए हमले में उनके दो सैनिक मारे गए हैं और 9 घायल हो गए हैं.

इससे पहले गुरुवार सुबह पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने उसके दो सैनिकों को मार गिराया है. पाकिस्तान के अखबार के मुताबिक गुरुवार सुबह LoC पर हुई फायरिंग में उनके दो जवान मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सेना ने भी यह दावा किया है कि भारत की ओर से की गई फायरिंग में उनके दो जवान शहीद हो गए हैं.

‘द डॉन’ में छपी खबर के मुताबिक दोनों तरफ से फायरिंग देर रात 2.30 बजे के आसपास शुरू हुई थी, जो सुबह 8 बजे तक चली. पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक भारत ने यहफायरिंग शुरू की. जम्मू-कश्मीर के भिंबेर, हॉटस्प्रिंग केल और लिपा सेक्टर में फायरिंग हुई.

 

Source: Aaj Tak

Confirmed: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा- भारत के हमले में मरे हमारे दो सैनिक, 9 घायल Read More

चीन सीमा पर भारतीय गांव हुए वीरान, सुरक्षा एजेंसियों ने जताई चिंता

29_09_2016-28hld1हल्द्वानी: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगी भारत-चीन सीमा के गांव उजाड़ हो गए है, जबकि ड्रैगन (चीन) अपने सीमावर्ती गांवों को तेजी से आबाद करने में जुटा है। तिब्बत के दो सीमावर्ती गांव दारचिल व कुफू पिछले पांच वर्ष में कस्बे बन गए हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सामरिक दृष्टि से इसे बड़ी चिंता माना है और इस संबंध में केंद्र सरकार को सीमांत गांवों को फिर से आबाद करने की सलाह दी है। सीमावर्ती गांवों में नागरिकों को बिना हथियार का सैनिक माना जाता है। उनकी मौजूदगी से सीमा पर कोई भी गतिविधि किसी से छिपी नहीं रह सकती है, लेकिन अब भारतीय गांवों में सन्नाटा पसरा है। लोग पुस्तैनी गांव से पलायन कर चुके हैं। इसके ठीक उलट चीन का फोकस भारतीय सीमा से लगे गांवों में आधारभूत सुविधा बढ़ाने के साथ ही आबादी बसाने पर केंद्रित है। सैनिक छावनी भी सीमा के कस्बों में आबाद हो गई है। भारत की सीमा के सबसे करीब चीन अधिकृत तिब्बत का तकलाकोट बाजार है। यह बड़ी व्यावसायिक मंडी बन चुका है। चीन ने यहां तक फोरलेन सड़क बनाने के साथ ही सैनिक छावनी व एयरबेस तक बना दिए हैं। इसके विपरीत भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र आज भी सड़क से नहीं जुड़ पाए। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस चिंता से भारत सरकार को अवगत कराया है। गांव छोड़ पलायन कर गए लोगों को फिर से गांवों में बसाने के लिए कोई कारगर योजना लागू करने की पैरवी भी की है।

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट बताती है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में 12,600 फीट की ऊंचाई पर भारत के अंतिम गांव कुटी, सीपू, तिदांग, गो, मरछा, गुंजी, नपल्च्यू, नाबी गांव भोटिया जनजाति बाहुल्य हैं। एक दशक पहले तक इन आठ गांवों में ही 15 से 20 हजार की आबादी थी।

मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित इस क्षेत्र में अब ढाई सौ की आबादी ही रह गई है। गांव के गांव उजाड़ हो चुके हैं। क्षेत्र में दुनिया के सबसे खूबसूरत ग्लेशियरों में से एक मिलन के गांव भी उजड़ चुके हैं। मिलन गांव में कभी पांच सौ परिवार रहते थे, लेकिन अब महज दो परिवार रह गए हैं। इसकी बड़ी वजह सड़क, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा नहीं होना रहा।

भारत सरकार ने एक दशक पहले चीन सीमा से लगे गांवों को आबाद करने करने के उद्देश्य से बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) शुरू किया था। शुरुआती दौर में इसमें उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल व अरुणांचल के सिर्फ नौ ब्लाकों के गांव शामिल किए गए। बाद में इस योजना में नेपाल बार्डर के गांव शामिल कर योजना का क्रियान्वयन ब्लाक मुख्यालयों से सुपुर्द कर दिया गया। योजना पर आशा के अनुरूप काम नहीं हुआ। स्थिति यह है कि वित्तीय वर्ष 2015-2016 में सीमांत जिले पिथौरागढ़ को इस मद में 11.17 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे और महज 25 फीसद भी काम नहीं हो पाया।

पलायन गंभीर चिंता का विषय

आइटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि सीमावर्ती गांवों से पलायन गंभीर चिंता का विषय है। आइटीबीपी इन गांवों में रहने वाले लोगों के लिए अपने स्तर से तथा बीएडीपी मद से कई कार्य कर रही है ताकि लोग गांव में ही रहें। सीमांत क्षेत्र तक बिजली और सड़क जरूरी है। इस समय सरकार क्षेत्र को ऊर्जीकृत कर रही है। सड़क का निर्माण हो रहा है। लोगों को अभी और प्रेरित करने की जरूरत है।

 

 

Source: Jagran

 

चीन सीमा पर भारतीय गांव हुए वीरान, सुरक्षा एजेंसियों ने जताई चिंता Read More

आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, 500 अंक गिरा

sensex_650x400_41473653365मुंबई: आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स में जोरदार गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 500 अंक गिर गया. 12 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 557.75 अंकों की गिरावट के साथ 27735 के स्तर पर देखा गया. निफ्टी 144 अंकों की गिरावट के साथ 8600 के स्तर पर देखा गया.

आज सुबह बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 181 अंकों की तेजी के साथ हुई थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,800 अंक के पार निकल गया था. तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की बैठक में तेल उत्पादन को सीमित रखने पर सहमति बनने से कारोबारी धारणा में सुधार रहा. पिछले आठ सालों में पहली बार ओपेक देशों में इस तरह की सहमति बनी है.

सितंबर माह के वायदा एवं विकल्प सौदों के निपटान का आज आखिरी दिन है. इससे भी लिवाली का जोर देखा जा रहा था. मुंबई शेयर बाजार का 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में आज 181.31 अंक यानी 0.64 प्रतिशत ऊंचा रहकर 28,474.12 अंक पर पहुंच गया और गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा.

रीयल्टी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और धातु कंपनियों के शेयर आकषर्ण का केन्द्र रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के शुरआती दौर में 55.50 अंक उचा रहकर 8,800.65 अंक पर पहुंच गया. शेयर ब्रोकरों के अनुसार ओपेक सदस्य देशों के बीच तेल उत्पादन को सीमित रखने की आश्चर्यचकित करने वाली सहमति बनने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा गया. वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल का नवंबर डिलीवरी भाव 22 सेंट बढ़कर 48.91 डालर प्रति बैरल हो गया

 

Source: NDTV INDIA

आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, 500 अंक गिरा Read More

दशहरे से पहले रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस की सौगात

29_09_2016-indian-railways-7591नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों को दशहरे से ठीक पहले 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस पर फैसला किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को बताया कि रेल कर्मचारियों को त्योहारी सीजन से पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। आपको बता दें कि बीते बुधवार को रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। यह लगातार पांचवां वर्ष है, जब रेलकर्मियों को इस स्तर का बोनस दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित 78 दिनों का बोनस देने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इस बार बोनस वेतन सीमा 3500 रुपए से बढ़ाकर 7000 रुपए की गई है, जिससे रेलकर्मियों की बोनस राशि दोगुना होने की संभावना है। पिछले वर्ष प्रति कर्मचारी दिया गया न्यूनतम बोनस 8,975 रुपए था। इसके तहत रेलवे के देशभर से सभी गैर-राजपत्रित (नॉन गेजेटिड) कर्मचारी आते हैं जिनमें आरपीएफ और आरपीएसएफ कर्मचारी शामिल नहीं होते। कर्मचारियों के लिए 78 दिन का वेतन करीब 18,000 रुपए है।

हर साल दशहरे से पहले उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) करीब 12 लाख कर्मचारियों को दिया जाता है। इससे रेलवे पर 2,090.96 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ जाएगा। वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14, 2014-15 में भी रेल कर्मियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया गया था।

 

 

Source: Jagran

nrendra

दशहरे से पहले रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस की सौगात Read More

बसपा विधायक अयोध्या पाल सपा में शामिल

27_09_2016-sp-bspलखनऊ :लोकयुक्त की जांच में जमीनों पर कब्जे और भ्रष्टाचार के दोषी ठहराये गए फतेहपुर की अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक अयोध्या प्रसाद पाल सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सपा उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। अयोध्या पाल ने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और सपा में शामिल होने की ख्वाहिश जताई। मुख्यमंत्री ने सपा में शामिल करने की झंडी दे दी है। पाल ने समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने का वादा किया है। ध्यान रहे चार बार के विधायक अयोध्या पाल वर्ष 2007 की बसपा सरकार में मंत्री थे, इस दौरान उन पर मोहनलालगंज समेत कई स्थानों पर जमीनों पर कब्जा करने का इल्जाम लगा था। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त के यहां शिकायत दाखिल की गयी थी। जांच में दोषी पाया गया था। सूत्रों का कहना है कि बावजूद इसके बसपा ने उन्हें फिर से पहले प्रत्याशी घोषित किया था, मगर गत दिनों टिकट काट दिया था।

सीएम से मिले अतीक

फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसे सामान्य मुलाकात कहा जा रहा है, मगर अंदर खाने चर्चा है कि वह परिवार के सदस्यों के लिए टिकट की चाहत में मुख्यमंत्री से मिले थे। ध्यान रहे, अतीक के आपराधिक इतिहास को देखते हुए मुख्यमंत्री उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं देते रहे हैं मगर सियासी परिदृश्य में इस मुलाकात को लेकर ढेरों कयास लग रहे हैं।

Source:  Jagran
बसपा विधायक अयोध्या पाल सपा में शामिल Read More

SAARC समिट में PAK नहीं जाएंगे भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान

saarc280920161475040424_storyimageभारत के बाद भूटान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी इस्लामाबाद में नवंबर में होने वाले दक्षेस सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया। पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद जारी रखने का हवाला देते हुए सरकार ने ऐलान किया कि मौजूदा हालात में भारत सरकार इस्लामाबाद में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थ है।

बांग्लादेश द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, बांग्लादेश के अंदरूनी मामलों में एक देश के बढ़ते हस्तक्षेप ने ऐसा माहौल उत्पन्न कर दिया है जो नवंबर 2016 में इस्लामाबाद में 19वें दक्षेस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उपयुक्त नहीं है। इसने कहा, दक्षेस प्रक्रिया के आरंभकर्ता के रूप में बांग्लादेश क्षेत्रीय सहयोग, कनेक्टिविटी और संपर्कों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अटल है, लेकिन उसका मानना है कि ये चीजें एक सुखद माहौल में ही आगे बढ़ सकती हैं। उपरोक्त के मददेनजर बांग्लादेश इस्लामाबाद में प्रस्तावित शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थ है

भूटान ने कहा कि हालांकि वह दक्षेस प्रक्रिया और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन क्षेत्र में हाल में आतंकवादी घटनाओं में आई तेजी से वह चिंतित है जिसका असर इस्लामाबाद में नंवबर 2016 में होने वाले 19वें दक्षेस शिखर सम्मलेन के सफल आयोजन के लिए जरूरी माहौल पर पड़ा है।

भूटान की ओर से आगे कहा गया है, इसके अलावा भूटान की शाही सरकार क्षेत्र में आतंकवाद के कारण शांति और सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर दक्षेस के कुछ सदस्य देशों की चिंता से इत्तेफाक रखती है तथा वर्तमान हालात में दक्षेस शिखर सम्मेलन में शामिल होने में अपनी असमर्थता व्यक्त करने में उन देशों के साथ है ।

सार्क सम्मेलन पर संकट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत ने इसकी जानकारी दक्षेस के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल को दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान पहले ही क्षेत्र में बढ़ते आतंकवाद और इसमें एक देश की भूमिका का हवाला देते हुए सम्मेलन में भागीदारी से असमर्थता जता चुके हैं। भारत के इस फैसले के बाद दक्षेस सम्मलेन का रद्द होना तय हो गया है। दक्षेस के संविधान के मुताबिक, एक भी सदस्य देश यदि शामिल होने में असमर्थता जताए तो शिखर सम्मेलन नहीं हो सकता।

गौरतलब है कि उरी हमले को लेकर भारत ने कठोर रुख अपनाया है। सभी स्तरों पर पाकिस्तान को अलग थलग करने का प्रयास चल रहा है। सिंधु नदी समझौते की समीक्षा की जा रही है। वहीं पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीही वाले देश का दर्जा देने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विश्व के देशों से आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को अलग थलग करने की अपील कर चुकी हैं। भारत ने कहा कि वह क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। वह चाहता है कि दक्षेस देशों के बीच जुड़ाव और आपसी संबंध बेहतर बनें। लेकिन यह आतंक से मुक्त वातावरण में ही संभव हो सकता है।

मौजूदा हालात अनुकूल नहीं

भारत ने कहा कि सीमापार आतंकवाद और सदस्य देशों के आंतरिक मामलों में एक देश के बढ़ती दखलंदाजी से ऐसा माहौल बना है, जो दक्षेस सम्मेलन की सफलता के लिहाज से अनुकूल नहीं है। लिहाजा इस समय की परिस्थितियों में भारत सम्मेलन में भागीदारी नहीं कर सकता।

पाक ने फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, बल्कि भारतीय विदेश मंत्रालय के ट्वीट से यह पता चला है। लेकिन भारत का ऐसा फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्ज पर बैठक

इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर और नकेल कसते हुए उससे सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा छीन लेने का भी संकेत दिया है। इस पर विचार के लिए प्रधानमंत्री ने गुरुवार यानी 29 सितंबर को विशेष बैठक बुलाई है। सिंधु जल संधि की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री का यह एक और कड़ा संदेश है। भारत ने 1996 में ही पाकिस्तान को यह दर्जा दिया था। दोतरफा कारोबारी रिश्ते को मजबूती देने के लिए भारत तभी से पाकिस्तान से भी इस तरह के दर्जे की मांग कर रहा था लेकिन उसने यह दर्जा नहीं दिया। उड़ी हमले के बाद भारत में इसे रद करने की मांग बढ़ती जा रही है।

 

 

Source: Hindustan

SAARC समिट में PAK नहीं जाएंगे भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान Read More

‘भारतीय वायुसेना के लिए नाकाफ़ी है 36 रफ़ाएल विमान’

_91349408_150412013733_dassault_rafale_624x351_reutersरफ़ाएल लड़ाकू विमानों की ख़रीद के लिए भारत और फ्रांस के बीच शुक्रवार को हस्ताक्षर होने जा रहा है.

पहले 18 विमानों का सौदा हुआ था लेकिन अब भारत फ्रांस से 36 विमान लेनेवाला है.

जब लड़ाकू विमानों की ख़रीदारी के लिए टेंडर निकाला गया था तो मुक़ाबले में कुल छह कंपनियों के विमान थे. पर एयरफोर्स ने रफ़ाएल को सबसे बेहतर पाया.

लेकिन भारत के लिए इतने विमान नाकाफ़ी हैं.

विमान की ख़रीद की प्रक्रिया यूपीए सरकार ने 2010 में शुरू की थी. 2012 से लेकर 2015 तक इसे लेकर बातचीत चलती रही

जब 126 विमानों की बात चल रही थी तब उस वक़्त ये सौदा हुआ था कि 18 विमान भारत ख़रीदेगा और 108 विमान बंगलौर के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में एसेम्बल होने थे. लेकिन यह सौदा हो नहीं पाया.

अप्रैल 2015 में फिर मौजूदा मोदी सरकार ने पेरिस में यह घोषणा की कि हम 126 विमानों के सौदे को रद्द कर रहे हैं और इसके बदले 36 विमान सीधे फ्रांस से ख़रीद रहे हैं और एक भी रफ़ाएल विमान बनाएंगे नहीं.

रफ़ाएल विमान परमाणु मिसाइल डिलीवर करने में सक्षम होता है. हर विमान में यह खूबी नहीं होती है.

इसके अंदर जिस तरह के हथियारों की इस्तेमाल करने की क्षमता है वो दुनिया में सबसे सुविधाजनक है.

इसमें दो तरह की मिसाइलें हैं. एक की रेंज डेढ़ सौ किलोमीटर है तो दूसरी की रेंज क़रीब तीन सौ किलोमीटर की है.

इतना अत्याधुनिक विमान फ़िलहाल भारत के दो मुख्य प्रतिद्वंदी पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के पास भी नहीं.

रफ़ाएल विमान मिराज 2000 का एडवांस्ड वर्जन है. भारतीय एयरफ़ोर्स के पास 51 मिराज 2000 है और इन्हें मिराज 2000-5 में अपग्रेड किया जा रहा है.

इससे इनकी क्षमता काफ़ी हद तक बढ़ने वाली है. इससे भारतीय एयरफोर्स को बहुत ताकत मिलेगी. भारत को अभी पर्याप्त संख्या में ऐसे अत्याधुनिक विमानों की ज़रूरत है. ये ज़रूरत एक हद तक इस अपग्रेड तक पूरी होगी.

भारत ने पहले मिराज 2000 के दो स्क्वैड्रन लिए थे. दस साल बाद एक स्क्वैड्रन इसमें जोड़ा गया. हो सकता है रफ़ाएल के मामले में भी ऐसा हो.

लेकिन इस मामले में फ़िलहाल इस तरह की कोई बात नहीं हुई है.

एक स्क्वैड्रन में 16 से 18 विमान होते हैं.

सौदे के अंदर यह क्लॉज होगा कि इन 36 विमानों के अलावा भारत अगर 18 और विमान लेना चाहता है तो वो इसी क़ीमत पर उपलब्ध होंगे.

ध्यान देने की बात यह है कि फ्रांस के साथ जो यह सौदा हो रहा है वो भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच हो रहा है. ये डील रफ़ाएल बनाने वाली कंपनी दासो के साथ नहीं हो रही.

भारत को दासो को 15 फ़ीसदी एडवांस (करीब साठ हज़ार करोड़ रुपये) देने होंगे तब जाकर उन विमानों पर काम शुरू होगा.

सौदा पक्का होने के बाद विमान की पहली खेप आने में ढ़ाई से तीन साल लग जाएंगे.

भारत के अलावा दासो के पास उस समय क़तर और मिस्र के ऑर्डर भी है. भारत सलाई मिलने के मामले में नंबर तीन पर है.

एक बात यह भी चल रही है कि फ्रांस का एयरफोर्स अपने रफ़ाएल भारत को लीज़ पर दे ताकि भारतीय वायु सेना के पायलटों को उसे उड़ाने में दक्षता हासिल हो.

रफ़ाएल के आने के बाद मुमकिन है कि दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ बढ़े.

लेकिन वो शायद महज़ 36 पर शुरु न होगा. हां एक और स्क्वैड्रन आने के बाद हालात कुछ बदल जाएं.

 

source: BBC HINDI

 

‘भारतीय वायुसेना के लिए नाकाफ़ी है 36 रफ़ाएल विमान’ Read More