फरीदाबाद की नहर में डूब रहा था युवक, 2 पुलिस कर्मियों ने कूद कर बचा ली जान

police-2फरीदाबाद पुलिस कर्मियों के जांबाजी के किस्से आये दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं, खेड़ी पुलिस चौकी के दो पुलिस जवानों ने नहर में डूब रहे युवक की जान बचा उसे नई जिंदगी दी जिससे आस पास के लोग दोनों पुलिस कर्मियों के जांबाजी के किस्से बताते हुए नहीं थक रहे हैं । खेड़ी चौकी के कॉन्टेबल बिजेंद्र सिंह और धारा सिंह को परसों शाम सूचना मिली कि एक युवक पैर फिसलने से आगरा नहर में गिर गया है । दोनों पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक नहर में उसकी तलाश करते रहे । नहर में गिरने के बाद युवक काफी दूर बहता चला गया लेकिन अचानक दोनों पुलिस कर्मियों ने युवक को डूबता देखा तो नहर में छलांग लगा दी और युवक को बाहर ले आये । बाहर आते ही युवक बेहोशी की हालत में था लेकिन पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत कर उसे होश में लाया ।

युवक तीस वर्ष का था और झांसी का रहने वाला था जो फरीदाबाद मजदूरी करने आया था । होश में आने के बाद युवक ने बताया कि उसका नाम अरविन्द है और  नहर के किनारे शौंच के लिए गया था लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया । फिलहाल युवक भारत कालोनी में रह रहा है । भारत कालोनी में रहने वाले सतीश कुमार प्रजापति ने बताया कि इन पुलिस कर्मियों ने वाकई बहादुरी का काम किया है और ऐसे पुलिस कर्मियों पर हमें गर्व है ।

Source:haryanaabtak.com

 

 

फरीदाबाद की नहर में डूब रहा था युवक, 2 पुलिस कर्मियों ने कूद कर बचा ली जान Read More

ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम

isis4_1464796926लंदन. लीबिया में आईएसआईएस के खिलाफ बॉलीवुड म्यूजिक एक नया साइकोलॉजिकल वेपन बन गया है। ब्रिटिश स्पेशल फोर्स बॉलीवुड के गाने बजाकर आतंकियों को खदेड़ने में लगी है। बता दें कि लीबिया के सिर्ते आैर कोस्टल इलाकों में अभी भी आतंकी अपना गढ़ बनाए हुए हैं। इस कारण से दी ऐसा करने की सलाह…
– बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में जन्मे एक इंटेलिजेंस अफसर ने ब्रिटिश फोर्स को ऐसा करने की सलाह दी है।
– ब्रिटिश आर्मी को बताया गया कि आईएसआईएस के आतंकी बॉलीवुड गाने से परेशान होंगे क्योंकि वे उसे गैर-इस्लामिक मानते हैं।
– डेली मिरर की खबर के मुताबिक, ”एक अफसर ने कहा कि हमें किसी भी हाल में आतंकियों को दबाना है और इलाके में उनके खिलाफ लगातार अपने कैम्पेन को मजबूत करना है, ताकि उनकी स्ट्रेंथ कमजोर हो।”
कैसे बॉलीवुड गानों को इस्तेमाल कर रही है आर्मी?
– ज्वाॅइंट स्पेशल ऑपरेशन कमांड (JSOC), ब्रिटिश फोर्स लीबियन ट्रूप को ट्रेनिंग दे रही है कि सिर्ते और 185 किमी लंबे कोस्टल एरिया से आईएसआईएस के आतंकियों को कैसे खदेड़ा जाए।
– साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस के तहत ज्वाॅइंट फोर्स आईएसआईएस के कम्युनिकेशन सिस्टम को इंटरसेप्ट कर ले रही है और उसमें बॉलीवुड के गाने भर दे रही है।
– माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर आतंकी इसे शरिया कानून की बेइज्जती के तौर पर देखेंगे।
ठिकानों का भी चल रहा है पता?
– ब्रिटिश आर्मी इस तरीके को यूज कर आतंकियों के छिपने का ठिकाना भी पता कर रही है।
– जब आईएसआईएस के मेंबर अपने रेडियो पर म्यूजिक को लेकर शिकायत करते हैं तो उनके लोकेशन का भी पता चल जाता है।
– लीबिया में ब्रिटिश फोर्स डायरेक्ट फाइट नहीं कर रही है। वहां लीबियन ट्रूप को लड़ने की ट्रेनिंग दे रही है।
Source: DainikBhaskar.com
ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम Read More

उस दिन से लेकर अब तक वीरान है गुलबर्ग सोसायटी, जानिये कब क्‍या हुआ

gulberg_02_06_2016अहमदाबाद।  राज्‍य में दंगों से प्रभावित कई इलाके फिर से आबाद हुए लेकिन गुलबर्ग सोसायटी की तरफ फिर गुजरात में 2002 में भड़के दंगों के पहले हमेशा आबाद रहने वाली गुलबर्ग सोसायटी दंगों के बाद से अब तक वीरान है। इस सोसायटी को लोगों ने भूत बंगले का नाम दे दिया है।किसी ने पलट कर नहीं देखा और अब यह उस भयावहता का जीता-जागता स्‍मारक बन गई है।

27 फरवरी को ट्रेन में आग की घटना के बाद भड़के दंगों ने अगले ही दिन इस सोसयटी को अपनी चपेट में ले लिया। आइये जानते हैं तब से लेकर अब तक क्‍या क्‍या हुआ।

  • 27 फरवरी 2002, सुबह के 9 बजे थे की तभी एक डरा देने वाली खबर आई कि साबरमति एक्‍सप्रेस के जिस कोच में कारसेवक सफर कर रहे थे उसे आग लगा दी गई है। इसके बाद राज्‍य में दंगे भड़क गए।
  • 28 फरवरी, 2002- गोधराकांड के एक दिन बाद, यानी 28 फरवरी को 29 बंगलों और 10 फ्लैट वाली गुलबर्ग सोसायटी जहां पर अधिकांश मुस्लिम परिवार रहते थे, वहां पर उत्तेजित भीड़ ने हमला किया गया। शाम होते- होते यहां कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। ज्यादातर लोगों को जिंदा जला दिया। 39 लोगों के शव बरामद हुए जबकि कई गायब भी हुए जिन्हें बाद में मृत मान लिया गया। कुल मौतों का आंकडा 69 था और मृतकों में कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी भी शामिल थे।
  • 8 जून, 2006- एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज की जिसमें इस हत्याकांड के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्रियों और 62 अन्य लोंगो को ज़िम्मेदार ठहराया गया लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया।
  • अक्टूबर, 2007- तहलका पत्रिका ने एक एक स्टिंग ऑपरेशन किया जिसमें विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल के 14 लोगों सहित तत्कालीन भाजपा विधायक हर्ष भट्ट, जो उस समय बजरंग दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे वो हत्याओं को अंजाम देने की बात कर रहे थे।
  • 3 नवंबर, 2007- जकिया जाफरी ने इस मामले को लेकर गुजरात हाईकोर्ट से संपर्क किया लेकिन हाईकोर्ट ने शिकायत लेने से मना कर दिया और कहा कि कि पहले वो मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामले को ले जाए।
  • 26 मार्च, 2008- सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के 10 बड़े मामलों की जांच के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को आदेश दिया जिनमें गुलबर्ग का मामला भी था। कोर्ट ने पूर्व सीबीआई निदेशक आर के राघवन की अध्यक्षता में जांच के लिए एक एसआईटी बनाई।
  • सितंबर 2009- ट्रायल कोर्ट में गुलबर्ग हत्याकांड की सुनवाई (ट्रायल) शुरू हुई।
  • 27 मार्च 2010- नरेंद्र मोदी को एसआईटी ने ज़किया की फरियाद के संदर्भ में समन किया और गुलबर्ग सोसायटी सहित एहसान जाफरी की हत्या के मामले में उन पर लगे आरोपों के मामले में पूछताछ की।
  • मार्च 2010- विशेष लोक अभियोजक आर के शाह निचली अदालत के न्यायाधीश तथा एसआईटी पर यह आरोप लगाते हुए ईस्तीफा दे दिया कि वे आरोपी पर नरमी बरत रहे हैं जिसके बाद इस केस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा थी।
  • दिसंबर 2010- जकिया जाफरी सहित अन्य पीड़ित लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक अर्जी दाखिल करते हुए कोर्ट से आग्रह किया कि एसआईटी 30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करे।
  • मार्च 2011- सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को न्यायविद् राजू रामचंद्रन द्वारा व्यक्त की गई शंकाओं पर ध्यान देने को कहा।
  • 18 जून, 2011- रामचंद्रन ने अहमदाबाद का दौरा किया और गवाहों तथा उन अन्य लोगों से मुलाकात की जिसके आधार पर एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार की।
  • जुलाई 2011- न्यायविद् राजू रामचन्द्रन ने इस रिपोर्ट पर अपना नोट सुप्रीम कोर्ट में रखा। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय लिया कि रिपोर्ट को गोपनीय रखा जाएगा और कोर्ट ने गुजरात सरकार व एसआईटी को रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया।
  • सितंबर 2011- सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला ट्रायल कोर्ट पर छोड़ा कि क्या मोदी या अन्य से पूछताछ की जा सकती है।
  • 8 फरवरी 2012 – एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश की।
  • 10 अप्रैल 2012- मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष रखी गई एसआईटी रिपोर्ट में माना गया कि तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी की इस नरसंहार में कोई भूमिका नहीं है।
  • इस मामले में अभी तक ट्रायल के दौरान चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस नरसंहार मामले में अभी तक 338 से ज्यादा लोगों की गवाही हो चुकी है। सितंबर 2015 में ही इस मामले का ट्रायल खत्म हो गया जिसमें अब फैसला आना बाकि है।

 

 

Source: नई दुनिया

उस दिन से लेकर अब तक वीरान है गुलबर्ग सोसायटी, जानिये कब क्‍या हुआ Read More

उत्तराखंड में अगले 36 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान

gangotri-kedarnath_road_closed_30_05_2016नैनीताल। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर मौसम का असर पड़ रहा है। बीते दिनों से जारी बारिश से जहां कई सड़कें बंद हो चुकी हैं, वहीं मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

नैनीताल, अल्मोड़ा और देहरादून में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। केदारनाथ में चार धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सेफ जोन में रोका गया है।

इसे पहले शनिवार को उत्तराखंड में तीन जगहों पर बादल फटने से इस प्रसिद्ध तीर्थयात्रा पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने से अब तक छह व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

रविवार रात तेज बारिश से नैनीताल से कालाढूंगी को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन हो गया। दोनों और करीब एक किमी का जाम लग गया है। सड़क बंद होने से पर्यटकों के साथ ही दूधिये और स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं फंस गए हैं।

खुरपाताल के प्रधान मनमोहन कनवाल ने बताया की जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर चार स्थानों पर सड़क पर मलबा आया है। विशालकाय पेड़ गिरे हैं। लोनिवि की ओर से मलबा हटाने के दो जेसीबी लगाई गई हैं।

उधर, आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल-हल्द्वानी और नैनीताल-भवाली मार्ग पर जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरे हैं, अलबत्ता-कालाढूंगी रोड छोड़कर अन्य सड़कों पर यातायात सुचारू है।

Source: नई दुनिया
उत्तराखंड में अगले 36 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान Read More

अफ्रीकी नागरिकों पर हमला: गृहमंत्री और विदेश मंत्री चिंतित, पांच गिरफ्तार, पढें किसने क्या कहा…

2016_5$largeimg230_May_2016_125532763नयी दिल्ली : दिल्ली में अफ्रीकी नागरिकों पर हमले का मामला गरमाता जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुई अफ्रीकी छात्र की हत्या को लेकर अफ्रीकी छात्रों के विरोध प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की अनुमति नहीं मिली है. यह प्रदर्शन कल होना है. दिल्ली में मारे गए कांगो छात्र के परिवार वालों से आज जॉइंट सेक्रेटरी (वेस्ट अफ्रीका) बिरेन्द्र यादव ने मुलाकात की और बताया कि मृतक के शव को भेजने का खर्चा भारत सरकार उठाएगी. जॉइंट सेक्रेटरी ने मृत कांगो छात्र के परिजनों को बताया कि विदेश मंत्री ने मामले के फास्ट ट्रायल की मांग की है और आश्वस्त किया है कि तीनों आरोपियों को उचित सजा मिलेगी. आपको बता दें कि हमले के आरोप के बाद नाराजगी के माहौल के बीच मामले में कथित संलिप्तता को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस को हमलावरों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का और अफ्रीकी नागरिकों की बसावट वाले इलाकों में गश्त तेज करने को कहा है|

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कांगो के मारे गए नागरिक के परिवार से की मुलाकात
भारत ने यहां 20 मई को एक झगडे में मारे गए कांगो के एक नागरिक के परिवार को आज मामले की त्वरित सुनवाई और इस अपराध के दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार अभियोग चलाने का आश्वासन दिया. विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मासोंदा केटाडा ओलिवर के परिजनों से हवाईअड्डे पर मुलाकात की और उन तक सरकार की यह बात पहुंचाई. मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने कहा कि अधिकारी ने उन्हें यह भी सूचित किया कि ओलिवर के शव को उसके देश भेजने में आने वाले पूरे खर्च को भारत सरकार वहन करेगी. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने इस सहायता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया. परिजनों को बताया गया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले की त्वरित सुनवाई के आदेश दिए हैं. एक निजी संस्थान में फ्रेंच भाषा के शिक्षक 23 वर्षीय ओलिवर की ऑटो रिक्शा में बैठने को लेकर हुए झगडे में दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में हत्या कर दी गई थी. अफ्रीकी देशों के दूतों ने इस हत्या पर गुस्सा जताया जिसके बाद भारत ने उन्हें अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया|


इ
न्हें किया गया गिरफ्तार
हमले के आरोप में गिरफ्तार किये गये लोगों में नाम निम्न हैं बाबू (32), ओम प्रकाश (24), राहुल (24), अजय (25) और कुणाल (20). पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ईश्वर सिंह ने बताया कि तीन और लोगों की पहचान की गयी है तथा पुलिस उनकी तलाश कर रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले कुणाल के नाबालिग होने का संदेह था किन्तु कई दस्तावेजों की पडताल करने के बाद उसकी वास्तविक आयु की पुष्टि हुई|

हमले की घटना रविवार को भी जारी
इस सिलसिले में रविवार को एक नया मामला कैमरून के एक भाई बहन पर हुए कथित हमले को लेकर दर्ज किया गया. इन घटनाओं से पहले कांगो के एक नागरिक की हत्या की गयी थी जिसको लेकर सभी अफ्रीकी देशों के राजदूतों की काफी नाराजगी भरी प्रतिक्रिया आयी थी. उन्होंने पिछले सप्ताह भारत सरकार द्वारा आयोजित अफ्रीकी दिवस समारोह का बहिष्कार करने की धमकी दी थी. हालांकि उन्हें बाद में इसमें भाग लेने के लिए मना लिया गया. पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को अफ्रीकी नागरिकों के साथ हुई घटनाओं में तेज आवाज में संगीत सुनना और सार्वजनिक तौर पर शराब पीना कारण रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने हमलों में छडों या बल्लों के इस्तेमाल की बात को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा होता तो अलग तरह की चोट आतीं. उन्होंने कहा कि एक महिला को नाक में चोट आई है|

गृहमंत्री ने जाहिर की चिंता
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हमले की निंदा की और दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा को अपने आवास पर बुलाकर आरोपियों पर कडी कार्रवाई का निर्देश दिया. सिंह ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के पुलिस आयुक्त से कुछ अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ हमलों की घटनाओं के संबंध में बात की. इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं.’ उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली के पुलिस आयुक्त को हमलावरों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके इलाकों में गश्त बढाने का निर्देश दिया|

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का ट्वीट
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गृहमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से घटना के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में अफ्रीकी नागरिक रहते हैं, उनमें संवेदनशीलता बढाने के लिए अभियान चलाया जाएगा. विदेश मंत्री ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैंने दक्षिण दिल्ली में अफ्रीकी नागरिकों पर कल के हमले के बारे में श्री राजनाथ सिंह जी और दिल्ली के उपराज्यपाल से बात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे और उन क्षेत्रों में लोगों को संवेदनशील बनाने का अभियान भी चलाया जाएगा जहां अफ्रीकी नागरिक रहते हैं.’ सुषमा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘मैंने राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और सचिव अमर सिन्हा को अफ्रीकी छात्रों से मिलने को कहा है जिन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की है.’ विदेश मंत्रालय में सचिव :आर्थिक संबंध: सिन्हा हमलों के बाद अफ्रीकी समुदाय के लोगों के साथ संपर्क में हैं. इस बीच विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने दावा किया कि अफ्रीकी नागरिकों पर हमला मामूली झडप थी और मीडिया इसे अनावश्यक रुप से बढा-चढाकर दिखा रही है जिसे लेकर उन्होंने सवालिया निशान लगाया|

विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह का ट्वीट
विदेश राज्यमंत्री वी के सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के साथ विस्तृत चर्चा हुई है और पाया गया है कि राजपुर खुर्द में मामूली झडप को मीडिया ने अफ्रीकी नागरिकों पर हमले के तौर पर पेश किया.’ उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया ऐसा क्यों कर रही है? जिम्मेदार नागरिक उनसे सवाल पूछें और उनका उद्देश्य जानें.’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने अलग से कहा कि सरकार मासुंदा कितांदा ओलिवर के शव को वापस उसके वतन भेजेगी, जिसकी दक्षिणी दिल्ली इलाके में इस महीने की शुरआत में हत्या कर दी गयी थी. स्वरुप ने कहा, ‘‘मासुंदा ओलिवर की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के मामले में सरकार उनके परिवार को भारत की यात्रा करने और उनके शव को लेने में मदद करेगी। हम अपने खर्च पर उनका पार्थिव शरीर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ले जाने का इंतजाम करेंगे|

अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने जताया विरोध
अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने ओलिवर की हत्या पर गुरुवार को आक्रोश जताया था जिसके बाद भारत ने अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया था. ताजा घटनाओं के संबंध में पुलिस ने कहा कि ये अलग अलग घटनाएं हैं और संगठित तरीके से हमलों जैसी कोई बात नहीं है. इस बीच शनिवार से पुलिस ने इलाके के कई आवासीय संघों के साथ बैठकें की है. इसी तरह की एक बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने नागरिकों से कहा, ‘‘वे हमारे देश आये हैं. वे हमारे मेहमान हैं. वे केवल इसलिए यहां आये हैं क्योंकि हम पर भरोसा करते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस तरह का बर्ताव उनके साथ करते हैं, उसका असर बाहर रहने वाले हमारे भाइयों पर होगा. जिस तरह कांगो के युवक की हत्या के बाद भारतीयों पर हमले किये गये|

 

Source: प्रभात खबर

अफ्रीकी नागरिकों पर हमला: गृहमंत्री और विदेश मंत्री चिंतित, पांच गिरफ्तार, पढें किसने क्या कहा… Read More

मोदी सरकार के दो साल : इंडिया गेट पर आज होगा भव्य कार्यक्रम, बॉलीवुड सितारों का लगेगा जमावड़ा

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर दिल्ली के इंडिया गेट पर आज एक भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। शाम 4:15 से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम पांच घंटे तक चलेगा। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, काजोल, रवीना टंडन, कैलाश खेर समेत बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा भी लगेगा।

सरकार के कई मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। पनामा पेपर में अमिताभ बच्चन का नाम आने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाए गए थे जिस पर अमिताभ बच्चन की ओर से सफ़ाई भी आई थी कि वह पूरे कार्यक्रम को नहीं बल्कि बेटियों को लेकर एक ख़ास सेगमेंट को होस्ट करने वाले हैं।

कार्यक्रम इस प्रकार होगा :
शाम 4.15 बजे: आर माधवन का मंच संचालन, संगीत नाटक अकादेमी की ओर से डांस
शाम 5 बजे: मंच पर युवा सांसद, किरन रिजिजू, बाबूल सुप्रियो, राज्यवर्द्धन राठौड़
शाम 5.15 बजे: मंच पर अरुण जेटली
शाम 6 बजे: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए मंच पर अमिताभ बच्चन
शाम 6.20 बजे: मंच पर मेनका गांधी, रवीना टंडन
शाम 6.20 बजे: करनाल से मनोहर लाल खट्टर
शाम 6.40 बजे: मुंबई से विद्या बालन
शाम 7 बजे: कैलाश खेर- स्वच्छता के संदेश का गाना
शाम 7.20 बजे: जयपुर से वसुंधरा राजे सिंधिया
शाम 7:40 बजे: शिलांग के ग्रुप का परफॉर्मेंस
रात 8 बजे: मंच पर नितिन गडकरी, सुरेश प्रभु
रात 8:20 बजे: गेट वे ऑफ़ इंडिया, डिज़िटल इंडिया पर बात
रात 8:40 बजे: मंच पर मनोहर पर्रिकर, देवेंद्र फडणवीस, अनिल कपूर
रात 9 बजे: मुंबई से काजोल
रात 9.15 बजे: मंच पर फिर अमिताभ बच्चन
रात 9.30 बजे: मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
रात 10 बजे: समापन

मोदी सरकार के दो साल : इंडिया गेट पर आज होगा भव्य कार्यक्रम, बॉलीवुड सितारों का लगेगा जमावड़ा Read More

नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा, ‘भारत की NSG सदस्यता का हथियारों से कोई लेना-देना नहीं’

agni-iii_650x400_81429169117‘India’s NSG membership has nothing to do with weapons’
वॉशिंगटन:
भारत के परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के सदस्य बनने को लेकर पाकिस्तान की ओर से जताए जा रहे विरोध पर स्पष्ट तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए अमेरिका ने कहा है कि भारत का इस समूह का सदस्य बनना हथियारों की दौड़ से जुड़ा नहीं है। यह परमाणु उर्जा के असैन्य इस्तेमाल के बारे में है।

‘… यह उम्मीद करते हैं पाकिस्तान इसे समझेगा’
विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘यह हथियारों की दौड़ के बारे में और परमाणु हथियारों के बारे में नहीं है। यह परमाणु उर्जा का इस्तेमाल शांतिपूर्ण असैन्य कार्यों में करने के बारे में है। इसलिए हम निश्चित तौर पर यह उम्मीद करते हैं पाकिस्तान इसे समझेगा।’

टोनर दरअसल एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत के आवेदन और इसपर पाकिस्तान द्वारा जताए जा रहे विरोध से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे। पाकिस्तान इस आधार पर विरोध कर रहा है कि भारत को इस समूह की सदस्यता मिलने से क्षेत्र में परमाणु हथियारों की दौड़ को गति मिलेगी।

‘कोई भी देश कर सकता है इस ग्रुप में सदस्यता के लिए आवेदन’
हालांकि अमेरिका 48 देशों वाले एनएसजी की अहम बैठक से पहले सबकुछ अच्छा होने की कामना कर रहा है। टोनर ने कहा, ‘देखिए, मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की वर्ष 2015 में हुई भारत यात्रा के दौरान उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिका मानता है कि भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था की अनिवार्यताओं को पूरा करता है और सदस्यता के लिए तैयार है। लेकिन यह एक सर्वसम्मति वाली संस्था है इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि मत किस ओर जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘एनएसजी में नए सदस्यों के शामिल होने की संभावनाओं पर चर्चा मौजूदा सदस्यों का आंतरिक मसला है। मुझे लगता है कि वे नियमित रूप से बैठकें करते हैं और इससे आगे मुझे कुछ नहीं कहना है।’

एनएसजी की आगामी बैठक इस उद्देश्य के लिए नहीं रखी गई है। टोनर ने कहा, ‘यह कोई विशेष बैठक नहीं है। मेरा मानना है कि इसे प्रमुख तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया है।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तान ने अपनी दिलचस्पी को सार्वजनिक कर दिया है और निश्चित तौर पर कोई भी देश सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है। हम सर्वसम्मति से लिए फैसले के आधार पर गौर करेंगे।’

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा, ‘भारत की NSG सदस्यता का हथियारों से कोई लेना-देना नहीं’ Read More

71 साल बाद हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति, कहा- आसमान से गिरी मौत और सबकुछ बदल गया

japanobama_146434585950_650x425_052716041551अमेरिकी राष्ट्रपति बराब ओबामा ने हिरोशिमा की यात्रा कर इतिहास रच दिया है. ओबामा ने इस दौरान उन 1 लाख 40 हजार लोगों को श्रद्धांजलि दी जिनकी जान हिरोशिमा पर गिरे अमेरिकी एटमिक बम की वजह से गई थी. इस बमवर्षा के 7 दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद किसी पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल में जापान के हिरोशिमा शहर की यात्रा की है|

छह अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा में ‘लिटिल ब्वॉय’ नाम का पेलोड गिराया था. इसके तीन दिन बाद ही 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने नागासाकी पर बम गिराया था. ओबामा ने ‘हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क’ में सभी मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. बम गिरने के बाद भी कई लोग विकिरण की वजह से बीमार होकर सालों बाद भी मरे|

ओबामा ने मेमोरियल पर फूल अर्पित करते हुए कहा, 71 वर्ष पहले आसमान से मौत गिरी थी और दुनिया बदल गई थी. ओबामा जब पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब वह उदास लग रहे थे. उन्होंने अपना सिर झुकाया हुआ था और पीछे हटने से पहले वह थोड़ा रुके और अपनी आंखें बंद की ओबामा ने कहा कि बम ने यह दिखाया कि मानव जाति के पास स्वयं को नष्ट करने का जरिया है|

ओबामा ने मेमोरियल पर फूल अर्पित करते हुए कहा, 71 वर्ष पहले आसमान से मौत गिरी थी और दुनिया बदल गई थी. ओबामा जब पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब वह उदास लग रहे थे. उन्होंने अपना सिर झुकाया हुआ था और पीछे हटने से पहले वह थोड़ा रुके और अपनी आंखें बंद की. ओबामा ने कहा कि बम ने यह दिखाया कि मानव जाति के पास स्वयं को नष्ट करने का जरिया है|

 

 

Source: आज तक

 

71 साल बाद हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति, कहा- आसमान से गिरी मौत और सबकुछ बदल गया Read More

दीदी दूसरी बार CM: ईश्वर-अल्लाह के नाम पर शपथ ली, समारोह से हटे भतीजे के पोस्टर

mamta_1464333703कोलकाता. ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ले ली। उनकी यह सेरेमनी कई वजहों से चर्चा में हैं। इसमें न सिर्फ अमिताभ-शाहरुख जैसे स्टार्स और मुकेश अंबानी जैसी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं, बल्कि कई राज्यों के सीएम और गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेसी नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच, ममता के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी के पोस्टर को समारोह से कुछ देर पहले वहां से हटा दिया गया। ऐसा करने का कारण अभी क्लियर नहीं हुआ है। इन 6 वजहों सुर्खियों में है सेरेमनी…

1#सबसे ज्यादा चर्चा में ये गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेसी दलों के नेता, तीसरे मोर्चे की अटकलें

– बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी चीफ लालू यादव, यूपी के सीएम अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, एनडीए में शामिल टीडीपी के चीफ और आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु की सीएम जे. जयललिता इस सेरेमनी के खास मेहमान हैं।
– इससे इन अटकलों को हवा मिली है कि 2019 के आम चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस के खिलाफ तीसरा मोर्चा बन सकता है, जिसकी कोशिशें पहले भी हो चुकी हैं।
– इस बारे में पूछे जान पर तृणमूल नेता डेरेक ओ’ब्रायन का कहना है- कोई तीसरा या दूसरा मोर्चा नहीं, यहां पहला मोर्चा बनेगा। जो लाेग आ रहे हैं वो कोई एनजीओ नहीं हैं। वे पॉलिटिकल पार्टियां हैं और यहां पॉलिटिकल रियलिटी आपको नजर आएगी।
2# अब तक का सबसे बड़ा और भव्य शपथ समारोह
– कोलकाता के रेड रोड पर होने वाले समारोह में गवर्नर केएन त्रिपाठी ने ममता को शपथ दिलाई।
– इसमें 140 VVIPs, 3000 VIPs और कुल 35 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।
– इसे बंगाल में अब तक का सबसे बड़ा शपथ समारोह माना जा रहा है।
– स्टेज का साइज किसी टेनिस कोर्ट जितना है।
– VVIPs की मेहमाननवाजी के लिए वहां एयर कंडिशंड लाउंज बनाया गया है। स्टेज के आसपास 34 एयर कंडिशनर लगाए गए हैं।
– वहां छोटा लैंडस्कैप्ड गार्डन डेवलप किया गया है। स्टेज के ठीक सामने फाउंटेन लगाया गया है।
– सेक्रेटरिएट से समारोह स्थल की दूरी 8 किमी है। यह इलाका रेड रोड कहलाता है। इस रोड को ब्लू और व्हाइट बना दिया गया है। पांच दिन से यह रोड आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
– टैक्सपेयर्स का ज्यादा पैसा इसमें खर्च होने का आरोप लगाते हुए अपोजिशन ने विरोध करने का एलान किया है।
3# ये बड़ी हस्तियां पहुंची
– मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सौरव गांगुली दिखे।
– बांग्ला फिल्मों के कई स्टार्स भी पहुंचे।
4# ये विदेशी मेहमान पहुंचे
– ममता के शपथ ग्रहण में भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे, बांग्लादेश के इंडस्ट्री मिनिस्टर आमिर हुसैन अमू पहुंचे।
– बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने तोहफे के तौर पर ममता के लिए 20 किलो की हिल्सा मछली भेजी है।
5# केंद्र के ये मंत्री मौजूद
– केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, एम वेंकैया नायडू, बाबुल सुप्रियो सेरेमनी में पहुंचे।
– दिलचस्प बात यह है कि स्टेट बीजेपी इस सेरेमनी के बायकॉट का एलान कर चुकी है।
– कांग्रेस से अंबिका सोनी, सीपी जोशी भी मौजूद रहे।
6# रूपा को हराने वाले क्रिकेटर लेंगे शपथ
– दीदी के साथ उनके 41 विधायक शपथ ली। पुराने सीनियर मंत्रियों के साथ इसमें क्रिकेटर रहे लक्ष्मी रतन शुक्ला का भी नाम है। 18 चेहरे नए हैं।
– उन्होंने हावड़ा में बीजेपी की रूपा गांगुली को हराया था।
बंगाल में हुई है दीदी की धमाकेदार जीत…
– 19 मई को आए राज्य के विधानसभा चुनाव रिजल्ट में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई थी।
– 2011 में 34 साल बाद लेफ्ट को राज्य से उखाड़ फेंकने वाली ममता बनर्जी ने अपनी सत्ता कायम रखी।
– 200 से ज्यादा सीटें लाकर उन्होंने सभी विरोधियों को पीछे छोड़ दिया।
– ‘मां, माटी और मानुष’ के नारे के साथ आईं ममता का इस बार नारा था ‘ठंडा-ठंडा कूल-कूल-घोरे-घोरे तृणमूल’ यानी ठंडा-ठंडा कूल-कूल, घर-घर में तृणमूल।
– शारदा, नारदा स्टिंग जैसे ऑपरेशन के कारण करप्शन का मुद्दा अपोजिशन ने उठाने की कोशिश की। पर जनता ने दीदी पर भरोसा किया है।
प. बंगाल में ये रहे थे आंकड़े
(कुल सीट-294)
– टीएमसी:211 (+27)
– कांग्रेस: 44 (+2)
– लेफ्टः 33 (-28)
– बीजेपी: 6 (+3)
दीदी दूसरी बार CM: ईश्वर-अल्लाह के नाम पर शपथ ली, समारोह से हटे भतीजे के पोस्टर Read More

मोदी सरकार के दो सालः इंडिया गेट पर अमिताभ और विद्या बालन गिनाएंगे उपलब्धियां

bigbandmodi_146408764516_650x425_052416044342केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न 28 मई को राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर होगा. यह पूरा कार्यक्रम पांच घटे तक चलेगा. दावा किया जा रहा है कि शाम पांच बजे से रात दस बजे तक आयोजित होनेवाला यह रंगारंग कार्यक्रम आपका मन मोह लेगा.

पीएम मोदी ने दी कार्यक्रम की मंजूरी
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड के साथ लंबी बैठक के बाद इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी. इस कार्यक्रम का सबसे बडा आकर्षण होंगे मेगा स्टार अमिताभ बच्चन . वह सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. अमिताभ के अलावा अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, प्रसून जोशी जैसे कलाकार भी इसमें शामिल होंगे. स्वच्छ भारत अभियान के लिए अभिनेत्री विद्या बालन से बात हो रही है.

सरकार के थीम सॉन्ग से शुरू होगा कार्यक्रम
पूरे कार्यक्रम के लिए एक प्राइवेट इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को हायर किया गया है. इस बड़े कार्यक्रम के लिए इंडिया गेट के सामने एक विशाल मंच बनाया जाएगा. इसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरकार के थीम सॉन्ग ‘बढ़ रहा है मेरा देश’ गाया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग मंत्रालयों की योजनाओं पर लाभ पाने वालों के इंटरव्यू और शार्ट फिल्म दिखाई जाएगी.

दिल्ली के बाहर 6 शहरों में होगा कार्यक्रम
यह पूरा प्रोग्राम सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि देश के अन्य छह बड़े शहरों में भी होगा. दिल्ली के साथ शिलॉन्ग, मुंबई, विजयवाड़ा, जयपुर, करनाल, अहमदाबाद में भी होगा. हर जगह केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. दूरदर्शन पर लगातार पांच घंटे तक इसका प्रसारण किया जाएगा. कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, संगीतमय कार्यक्रम , लेजर शो, शॉर्ट फिल्म और लाभार्थियों के अनुभव भी दिखाए जाएंगे|

 

Source : Aaj Tak

मोदी सरकार के दो सालः इंडिया गेट पर अमिताभ और विद्या बालन गिनाएंगे उपलब्धियां Read More