मिशन यूपी के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ यूं हाईटेक कर दिया कार्यकर्ताओं को

amit-shah_650x400_51463717652नई दिल्‍ली: पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विभिन्न दफ्तरों में काफी गहमागहमी है और इसका पूरा श्रेय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में लंबे समय से सत्ता से दूर रही बीजेपी के पार्टी दफ्तरों में अब एक नई कार्य संस्कृति देखी जा रही है। फरवरी में अमित शाह ने राज्य में पार्टी के नए मुख्यालय की आधारशिला रखी थी। शाह उस वक्त पान की पीक से रंगी दीवारों और हो-हल्ले वाले माहौल को देखकर काफी खफा हुए थे।

कार्यकर्ताओं को मिलेंगे रेडियो फ्रिक्‍वेंसी वाले अटेंडेंस कार्ड
लेकिन यह अब बीते दिनों की बात हो गई। बीजेपी अब लखनऊ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रेडियो फ्रि‍क्वेंसी वाले अटेंडेंस कार्ड देने की योजना बना रही है, जिसे उपस्थिति दर्ज कराने के लिए स्वाइप करना होगा। इसके जरिये पार्टी के वरिष्ठ नेता यह जान सकेंगे कि कोई नेता दफ्तर में कितनी जल्दी आता है और कितना समय व्यतीत करता है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों को 2019 के आम चुनावों के पूर्व संकेत के रूप में निश्चित रूप से देखा जाएगा।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता जो कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री बनने के दौरान पार्टी के उत्थान और साल 2001 में राजनाथ सिंह के शासनकाल के दौरान पार्टी के पतन के गवाह रहे हैं, उन्होंने एनडीटीवी से कहा, हम करीब 15 साल से सत्ता से दूर हैं। लगभग सभी नेता पार्टी दफ्तर तभी आते हैं, जब इसके लिए उन पर दबाव डाला जाता है। उनके लिए लंच के लिए वापस घर जाना और दोपहर में आराम करना भी जरूरी होता है। अब हमें बदलाव करने के लिए कहा जा रहा है।

नए इलेक्ट्रॉनिक कार्ड में यूनिक नंबर हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न दस्तावेजों, पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारियों और ऑनलाइन लाइब्रेरी के इस्तेमाल में काफी सहूलियत मिलेगी।

जमा करनी होगी बैठकों की ऑनलाइन रिपोर्ट
वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न बैठकों और चर्चाओं के बारे में ऑनलाइन रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। इन रिपोर्टों की केंद्रीय नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा समीक्षा की जाएगी। यह ऑनलाइन सुविधा जुलाई से चालू हो जाएगी और पहले फेज में मंडल स्तर के 1800 पदधारी इससे जुड़ेंगे। बाद में करीब 1.5 लाख कार्यकर्ताओं को राज्य मुख्यालय से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा, जो मतदान के दौरान बूथ लेवल पर काम करेंगे।

बीजेपी अध्यक्ष की नई योजनाएं उनके खुद के शुरुआती और कड़वे अनुभवों के आधार पर तैयार किए गए हैं। 2013 में अमित शाह उस वक्त पीएम पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए यूपी में चुनावी आधार तैयार करने के वास्ते गए थे। बीजेपी के एक नेता ने एनडीटीवी को बताया, ‘उन्होंने (अमित शाह ने) पाया कि स्थानीय नेता तभी दफ्तर में झांकते थे, जब किसी केंद्रीय नेता का दौरा होता था। उन्हें नेताओं के पैर छूने की आदत भी नागवार गुजरी, जिनका यूपी के वोटरों से वास्तव में कोई संपर्क नहीं था। अब जो नई पहल की जा रही है, उससे लगता है कि उन्हें यहां के शुरुआती दिन याद हैं।’

2014 के लोकसभा चुनावें में बीजेपी का यूपी में रहा था शानदार प्रदर्शन
2014 के आम चुनावों में बीजेपी ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 70 पर कब्जा जमाया था और पार्टी की इस शानदार कामयाबी से सिद्ध हुआ कि अमित शाह ने यहां वोटरों के नब्ज पकड़ने में कोई चूक नहीं की थी। जब उन्हें यूपी का जिम्मा सौंपा गया था, तब ऐसी स्थिति थी जैसे बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को घुन लगा हो। इनमें अधिकतर वैसे कार्यकर्ता थे, जो नेताओं के सगे-संबंधी थे और जिन्होंने कभी भी जमीनी स्तर पर काम नहीं किया था। यही नहीं कार्यकर्ताओं की सूची में कुछ ऐसे भी नाम थे, जो मर चुके थे। ऐसी स्थिति में आनन-फानन में कार्यकर्ताओं की पूरी फौज खड़ी की गई। अब एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है और उनके रिकॉर्ड, प्रमाण पत्र तथा उनकी क्षमताओं का विश्लेषण कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वोटरों से उनके कितने मजबूत संबंध हैं।

 

Source : NDTV

मिशन यूपी के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ यूं हाईटेक कर दिया कार्यकर्ताओं को Read More

केजरीवाल को अगर अनुकूल लगे तो वह मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं : प्रशांत भूषण

prashant-bhushan_650x400_71463073911वाशिंगटन: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘पूरी तरह बेइमान’ होने का आरोप लगाते हुए उनके मित्र से विरोधी बने प्रशांत भूषण ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के नेता व्यक्तिगत हित के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं।

अमेरिका के निजी दौरे पर आए भूषण ने भारतीय-अमेरीकियों और भारतीयों के एक समूह को सोमवार रात संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह (केजरीवाल) पूरे बेइमान हैं, जिस दिन उन्हें रास आए, वह मोदी से हाथ मिला लेंगे। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है।’’ भूषण की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के बीच पिछले एक साल से अधिक समय में कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिला है।

मेरे और योगेन्द्र जैसे लोगों का इस्तेमाल विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए किया
पिछले साल आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले जाने के बाद योगेन्द्र यादव के साथ स्वराज अभियान की नींव रखने वाले भूषण ने कहा कि केजरीवाल की इस फितरत के बारे में उन्हें पहले पता नहीं चल पाया इसका उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे और योगेन्द्र जैसे लोगों का इस्तेमाल विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए किया और इस दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि आप के निर्णय लेने वाले निकायों में उनका बहुमत हो, ताकि वह अपने एजेंडे के साथ आगे बढ़ सकें।’’ एक सवाल के जवाब में भूषण ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की दिलचस्पी भ्रष्टाचार से लड़ने में नहीं है।

अरविंद का हाल मनमोहन सिंह जैसा ही है
आप विधायकों को लेकर भ्रष्टाचार के कई मामलों के बारे में सुने जाने का आरोप लगाते हुए भूषण ने कहा, ‘‘वह खुद के लिए जवाबदेही नहीं चाहते हैं।’’ आप के पूर्व नेता ने आरोप लगाया, ‘‘अरविंद का हाल मनमोहन सिंह जैसा ही है जिन्होंने खुद कभी रुपया नहीं लिया लेकिन अपने इर्द-गिर्द के लोगों को रुपया लेने की अनुमति दी।’’ पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए भूषण ने बताया कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार कांग्रेस की तुलना में कहीं ज्यादा बुरी होगी।

पंजाब में आप को एक विश्वसनीय विकल्प मानने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह सिद्धांतविहीन और अराजक होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल पंजाब में कांग्रेस कहीं अच्छी पसंद साबित होगी। मेरे विचार में वह आप से बेहतर होगी। वे (कांग्रेस) अनुभवी हैं। आप में कोई सिद्धांत नहीं रह गया है।’’ उन्होंने कहा कि स्वराज अभियान राजनीति में कूदने के लिए तैयार नहीं है।

केजरीवाल ने मेरे जैसे लोगों का इस्तेमाल किया
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इसमें एक साल का समय लगेगा।’’ उन्होंने बताया कि चुनावी राजनीति में शामिल होने से पहले स्वराज अभियान खुद के भीतर पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतंत्र के सिद्धांत स्थापित करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘आप के मामले में हमने जो गलतियां की हैं हम उन्हें दोहराना नहीं चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मेरे जैसे लोगों का इस्तेमाल किया।

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स  टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

केजरीवाल को अगर अनुकूल लगे तो वह मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं : प्रशांत भूषण Read More

दिल्ली में हरीश रावत, ‘स्टिंग वीडियो’ मामले में सीबीआई के सवालों का जवाब देने पहुंचे

harish-rawat_650x400_81463586202देहरादून: सीबीआई ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन की जांच के सिलसिले में आज उनसे पूछताछ की। रावत कुछ समर्थकों और एक विधायक के साथ आज 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। सीबीआई ने पिछले सप्ताह राज्य सरकार की उस अधिसूचना को खारिज कर दिया था जिसमें उसने राष्ट्रपति शासन के दौरान मामले की जांच को दी गई मंजूरी वापस लेने की बात कही थी।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने भी सीबीआई जांच पर रोक नहीं लगाई। रावत ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। सीबीआई ने कहा था कि कानूनी सलाह लेने के बाद अधिसूचना को खारिज कर दिया गया। इस सलाह में कहा गया कि मंजूरी को वापस लेने का कोई आधार नहीं है और यह ‘‘कानूनी तौर पर मान्य’’ नहीं है।

स्टिंग में कथित रूप से रिश्वत लेते दिखाई दिए
सीबीआई ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ की जांच के लिए 29 अप्रैल को प्रारंभिक जांच दर्ज की थी। इस स्टिंग ऑपरेशन में रावत बागी कांग्रेसी विधायकों को कथित रूप से रिश्वत की पेशकश करते दिखाए गए हैं, ताकि वे विधायक उत्तराखंड विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान उनका समर्थन करें।

रावत का आरोपों से इनकार
सीबीआई ने 9 मई को रावत को पूछताछ के लिए तलब किया था लेकिन उन्होंने एजेंसी से और अधिक समय मांगा। इसके बाद वह शक्ति परीक्षण जीत गए और सत्ता में लौट आए। बागी कांग्रेसी विधायकों द्वारा वीडियो जारी किए जाने पर रावत ने आरोपों से इंकार किया था और वीडियो को फर्जी बताया था, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार कर लिया कि स्टिंग ऑपरेशन के कैमरे में वही दिखाई दे रहे हैं।

शक्ति परीक्षण में रावत की जीत के बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 15 मई को हुई और इस बैठक में उस अधिसूचना को वापस ले लिया गया, जिसमें रावत की संलिप्तता वाले स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी। राज्य मंत्रिमंडल ने तय किया कि इसके बजाय विशेष जांच दल गठित किया जाए क्योंकि यह राज्य से जुड़ा मुद्दा है।

(इस खबर को दी सन्डे  हेड लाइंस टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

दिल्ली में हरीश रावत, ‘स्टिंग वीडियो’ मामले में सीबीआई के सवालों का जवाब देने पहुंचे Read More

RJD नेता ने नीतीश से मांगा इस्तीफा, खफा JDU ने की पार्टी से बाहर किए जाने की मांग

lalu-nitish_146381607042_650x425_052116010912बिहार में सत्तारुढ़ महागठबंधन सरकार में शामिल आरजेडी और जेडीयू की आपसी लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. दोनों दलों में एक-दूसरे के नेताओं पर जुबानी हमले बढ़ गए हैं. शनिवार को आरजेडी सांसद तस्लीमुद्दीन ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ते हालत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार करार देते हुए उनसे इस्तीफा मांगा|

मुखिया बनने लायक भी नहीं हैं नीतीश
तस्लीमुद्दीन ने कहा कि बिहार में कहीं लॉ एंड ऑर्डर नहीं है. नीतीश कुमार मुखिया बनने के लायक भी नहीं हैं. पीएम बनने की बात तो भूल ही जाएं. महागठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मैं तो चाहता हूं कि आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन अभी टूट जाए, लेकिन यह तो लालूजी का ही फैसला होगा|

इसके बाद जेडीयू नेता प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि तस्लीमुद्दीन को आरजेडी से इस्तीफा दे देनी चाहिए और फिर खुलकर बीजेपी के इशारों पर काम करना चाहिए|

आरजेडी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में नीतीश का विरोध
जेडीयू और सीएम नीतीश पर आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि शहाबुद्दीन जब जेल में लोगों से मिल रहे थे तब अफसर क्या कर रहे थे. तस्लीमुद्दीन और प्रभुनाथ सिंह आरजेडी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे. इसके पहले आरजेडी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी नीतीश कुमार पर हमलावर हो चुके हैं|

तस्लीमुद्दीन और रघुवंश को निकाले आरजेडी
जेडीयू नेता संजय सिंह ने आरजेडी से मांग की है कि तस्लीमुद्दीन और रघुवंश सिंह को फौरन पार्टी से निकाल दिया जाए. संजय सिंह ने कहा कि अब पानी सिर के ऊपर जा रहा है. लालू यादव इन दोनों नेताओं पर कार्रवाई करें, नहीं तो जेडीयू और आरजेडी के बीच दरार गहराती जाएगी.

आरजेडी मतलब लालू, राबड़ी और तेजस्वी
वहीं जेडीयू महासचिव श्याम रजक ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी के लिए आरजेडी का मतलब लालू, राबड़ी और तेजस्वी है, रघुवंश सिंह या तस्लीमुद्दीन नहीं है. रजक ने कहा कि नीतीश पर हमला हताश और कुंठित नेताओं का बयान है. लालू यादव को इस पर लगाम लगाना चाहिए.

Source : Aaj Tak

RJD नेता ने नीतीश से मांगा इस्तीफा, खफा JDU ने की पार्टी से बाहर किए जाने की मांग Read More

सर्बानंद सोनोवाल बोले- दो साल की अवधि में सील हो जाएगी बांग्लादेश से लगती सीमा

सर्बानंद सोनोवाल बोले- दो साल की अवधि में सील हो जाएगी बांग्लादेश से लगती सीमागुवाहाटी: असम के भावी मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज (शनिवार) कहा कि घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए बांग्लादेश से लगती सीमा को दो साल के अंदर सील कर दिया जाएगा।

भाजपा को जीत दिलाई…
1980 के दशक के दौरान हुए विदेशी विरोधी आंदोलन के दौरान हुए छात्र आंदोलन से राजनीतिक पटल पर उभरे सोनोवाल ने चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई। उन्होंने घुसपैठ और उसे रोकने की कोशिश के मुद्दे को अपनी सरकार की प्राथमिकता में रखा है। भाजपा ने घुसपैठ को चुनाव अभियान में एक बड़ा मुद्दा बनाया था।

नदी की सीमा भी शामिल है…
सोनोवाल ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा को स्थायी तौर पर सील करने के लिए दो साल की समय सीमा दी है। हम उस समयसीमा के अंदर सीमा को सील करने का कार्य पूरा करने की दिशा में काम करेंगे, जिसमें नदी की सीमा भी शामिल है।’ उनसे पूछा गया था कि वह किस तरह से भारत बांग्लादेश सीमा को सील करना चाहेंगे। इस मुद्दे पर वे गुरुवार को उनकी पार्टी की चुनाव में जीत होने के फौरन बाद भी बोले थे।

घुसपैठ रोकने के लिए करेंगे लोगों को जागरूक…
राजनाथ सिंह ने इस साल जनवरी में दक्षिणी असम के करीमगंज जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपने दौरे के दौरान कहा था कि असम के साथ लगती सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ के निर्माण का काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा था, ‘जैसे की सीमा को स्थायी तौर पर सील किया जाएगा वैसे ही घुसपैठ की प्रवृत्ति खुद ब खुद रूक जाएगी। साथ ही साथ हम घुसपैठ रोकने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।’

Source : NDTV

सर्बानंद सोनोवाल बोले- दो साल की अवधि में सील हो जाएगी बांग्लादेश से लगती सीमा Read More

महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ खडसे को आया दाऊद के घर से फोन, राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

एकनाथ खडसे ने कहा कि जांच में सच सामने आ जाएगाअंडरवर्ल्ड और राजनीति के नापाक रिश्तों में पाकिस्तान से आए एक फोन कॉल ने हाहाकार मचा दिया है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ खडसे के अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से फोन पर बात करने की खबर के बाद राज्य सरकार ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. यह फोन कराची में दाऊद के घर से मंत्री के मोबाइल पर आया था. हालांकि, खडसे ने कहा है कि उन्होंने कभी दाऊद से बात नहीं की|

दाऊद की कॉल लिस्ट में बीजेपी के मंत्री का नाम
‘आज तक’ को मिले दस्तावेजों से साफ है कि खडसे के फोन कॉल की जांच की जाएगी. ‘इंडिया टुडे’ ने कुछ दिन पहले ही यह खबर ब्रेक की थी कि दाऊद इब्राहिम के इंटरनेशनल कॉल लिस्ट में सबसे ज्यादा बार डायल किए गए नंबर्स में महाराष्ट्र के एक सीनियर नेता का नाम भी शामिल है|

एथिकल हैकर ने निकाले कॉल डिटेल्स
वडोदरा के एक एथिकल हैकर भानगले ने दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीन शेख के नाम पर रजिस्टर्ड चार फोन नंबर की कॉल डिटेल का रिकॉर्ड इंडिया टुडे को दिया था. इस डिटेल में मिला एक नंबर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ खडसे के नाम पर रजिस्टर्ड है|

विपक्षी दलों ने मांगा खडसे का इस्तीफा
मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट और एनसीपी ने खडसे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सियासी दलों ने खडसे का इस्तीफा भी मांगा है. वहीं सरकार की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई बयान नहीं दिया गया है|

खडसे ने फोन नंबर कबूला पर बातचीत से इनकार
एकनाथ खडसे ने कबूल किया है कि सामने आया मोबाइल नंबर उनके नाम से रजिस्टर्ड है. इसके बावजूद उन्होंने दाऊद से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है. उन्होंने दाऊद के परिजनों में भी किसी से कोई बात होने से इनकार किया. खडसे ने कहा कि डॉन के नंबर से उन्हें क्यों फोन लगाया यह उन्हें नहीं मालूम, लेकिन जांच से सब सामने आ जाएगा|

इंटेलिजेंस एजेंसी ने की फोन मॉनिटरिंग की पुष्टि
इसके पहले भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने दाऊद और उसके परिजनों के नाम पर रजिस्टर्ड चार फोन नंबर्स से देश में आने वाले कॉल्स को मॉनीटर किया था|

Source : Aajtak

महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ खडसे को आया दाऊद के घर से फोन, राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश Read More

विजय बहुगुणा सहित 9 बागी विधायक बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उनके सहयोगी कांग्रेस के 9 बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए | जिसमे  विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, सुबोध उनियाल, उमेश शर्मा काऊ, प्रदीप बत्रा, शैलारानी रावत, शैलेंद्र मोहन सिंघल हैं |

राज्य में यह स्थिति तब पैदा हुई थी जब रावत सरकार के बजट सत्र का विरोध हुआ | भाजपा का कहना था बजट को वायस वोट से पारित करना असंवेधानिक है | जब कांग्रेस के 9 विधायक ने विरोध किया विधानसभा स्पीकर ने उन्हें निलंबित कर दिया और मामला अदालत में पहुँच गया |
हरीश रावत सरकार को विश्वास मत की तारीख से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पर राष्ट्रपति शासन लगा दिया |

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने विश्वास मत की नई तारीख घोषित की और बागी विधायकों के स्पीकर द्वारा निलंबन के आदेश को बरक़रार रखा |

मायावती के सपोर्ट से हरीश रावत विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में कामयाब हो गए | अब ये बागी विधायक की स्थिति उस धोबी के गधे जैसी थी न घर के न घाट के | बीजेपी इन विधायकों में अपना अगला आने वाला भविष्य देखते हैं लेकिन कुछ भाजपाईयों ने इसका विरोध भी किया | 9 बागी विधायकों को बीजेपी में शामिल करना पूर्व नियोजित सा दिख रहा है | भाजपा के लिए यह निर्णय कैसा रहेगा यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन अभी 9 बागी विधायक भाजपा में मिलकर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है |

 

 

विजय बहुगुणा सहित 9 बागी विधायक बीजेपी में शामिल Read More

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद

sartaj_aziz_imagenewइस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत का सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बिगाड़ने का काम करेगा और वह मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान इन घटनाक्रमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज उठाएगा। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत के सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण से क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ेगा।

अजीज ने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा के प्रति आंख मूंदकर नहीं रहेगा और अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा प्रणाली में सुधार के लिए निश्चित तौर पर आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल करेगा। अजीज ने कहा कि भारत को अमेरिका से सहयोग मिल रहा है जो यह सोचता है कि चीन को रोकने के लिए मजबूत भारत अत्यावश्यक है।

भारत द्वारा देश में विकसित सुरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किए जाने के एक दिन बाद अजीज की टिप्पणी आई है। भारत की यह इंटरसेप्टर मिसाइल किसी भी हमलावर बैलिस्टिक मिसाइल को आकाश में ही नष्ट कर डालने में सक्षम है।

SOURCE: IBN7

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद Read More

बागियों की अपेक्षा रेखा आर्या के लिए आसान होगी बीजेपी में एंट्री

rekha-arya_1462924186कांग्रेस का साथ पहले ही छोड़ने वाले नौ बागी विधायकों की अपेक्षा फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस का साथ छोड़ने वाली सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या के लिए भाजपा के दरवाजे आसानी से खुल सकते हैं। क्योंकि वह कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के साथ नहीं गई बल्कि सीधे भाजपा के संपर्कों से गईं।
चूंकि उनकी पृष्ठभूमि पहले भी भाजपा की रही है इसलिए भाजपा को भी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। सूत्रों की मानें तो अगले तीन-चार दिन में रेखा आर्या के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

अमित शाह से हो चुकी है मुलाकात
बताया जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात हो चुकी है और किसी भी दिन उन्हें सदस्यता दिलाई जा सकती है। वहीं, रेखा आर्या प्रदेश सरकार में कथित भ्रष्टाचार और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा को मुद्दा बनाकर पूरे जोश खरोश से जनता के बीच जाने की तैयारी में है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी रेखा को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसीलिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के लिए रविवार को सोमेश्वर पहुंच रहे हैं।

 

Source: अमर उजाला

 

बागियों की अपेक्षा रेखा आर्या के लिए आसान होगी बीजेपी में एंट्री Read More

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार

harish-rawat_1463211488राष्ट्रपति शासन हटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पहली बार चमोली के दौरे पर पहुंचे। सुबह दस बजे हरीश रावत थराली पहुंचे। यहां आईटीआई में सीएम ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसी के साथ हरीश रावत ने कई घोषणाएं भी की।

चमोली की जनता को धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा कि चमोली की वजह से ही प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी है। कहा चमोली ने दोबारा मेरी सरकार बनवाई है। रावत ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि देवाल को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

इसके साथ ही गौचर में गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली का संस्थान बनाने की घोषणा की। इसी के साथ सीएम ने चमोली को पर्वतीय विकास का मॉडल बनाने का एलान किया। दौरा खत्म करने के बाद हरीश रावत गौचर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो गए।

 

Source: अमर उजाला

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार Read More