भारत में 5 फीसदी देशद्रोही: स्वामी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भारत में पांच फीसदी लोग देशद्रोही हैं। सबसे ज्यादा जेएनयू में फिर यूपी के आजमगढ़ और मऊ में हैं। स्वामी बीएसएसडी कॉलेज में शनिवार को वैश्विक आतंकवाद पर आयोजित सेमीनार में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। शुक्रवार देर रात सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जेएनयू में एक छात्र 19 वर्ष से बीए कर रहा है।

हमने सुझाव दिया है कि स्टूडेंट को किसी भी कोर्स के लिए एक वर्ष अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। वह फेल हो जाए तो एक वर्ष से ज्यादा समय नहीं दिया जाना चाहिए, उसे बाहर कर दिया जाना चाहिए। इसी तरह जेएनयू के प्रोफेसरों से भी हिसाब मांगा जाना चाहिए।

पांच वर्ष तक कोई भी रिसर्च नहीं करने वाले प्रोफेसर बाहर होने चाहिए। स्वामी ने कहा कि पूर्व सरकारों का लचर सुरक्षा तंत्र घुसपैठ की प्रमुख वजह रहा। अभी भी गुवाहाटी के रास्ते बांग्लादेशी घुसपैठिए देश में दाखिल हो रहे हैं। घुसपैठियों की मदद करने वाले भ्रष्ट बीएसएफ अफसरों की पहचान की जा रही है। एक वर्ष के भीतर केंद्र सरकार घुसपैठ पर रोक लगाने में कामयाब हो जाएगी।

भाजपा ने शुरू की मंदिर निर्माण प्रक्रिया स्वामी ने कहा कि भाजपा ने मंदिर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट में एएसआई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंदिर निर्माण के लिए याचिका दाखिल की है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले हैं। नरसिम्हा राव सरकार ने अदालत में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि यदि विवादित स्थल पर मंदिर के अवशेष मिलते हैं तो मंदिर के लिए जमीन दे दी जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि दूसरे पक्ष को मस्जिद बनाना है तो सरयूपार यानी अयोध्या से बाहर बनाएं।

राहुल-प्रियंका नहीं हो सकते देश के पीएम स्वामी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। संविधान के नवें अनुच्छेद में ऐसी व्यवस्था है कि जो जहां पैदा होगा वहीं की नागरिकता मानी जाएगी। सभी जानते हैं कि दोनों इटली में पैदा हुए हैं। पांच वर्ष तक कोई भी रिसर्च नहीं करने वाले प्रोफेसर बाहर होने चाहिए। स्वामी ने कहा कि पूर्व सरकारों का लचर सुरक्षा तंत्र घुसपैठ की प्रमुख वजह रहा। अभी भी गुवाहाटी के रास्ते बांग्लादेशी घुसपैठिए देश में दाखिल हो रहे हैं। घुसपैठियों की मदद करने वाले भ्रष्ट बीएसएफ अफसरों की पहचान की जा रही है। एक वर्ष के भीतर केंद्र सरकार घुसपैठ पर रोक लगाने में कामयाब हो जाएगी।

भाजपा ने शुरू की मंदिर निर्माण प्रक्रिया स्वामी ने कहा कि भाजपा ने मंदिर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट में एएसआई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंदिर निर्माण के लिए याचिका दाखिल की है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले हैं। नरसिम्हा राव सरकार ने अदालत में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि यदि विवादित स्थल पर मंदिर के अवशेष मिलते हैं तो मंदिर के लिए जमीन दे दी जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि दूसरे पक्ष को मस्जिद बनाना है तो सरयूपार यानी अयोध्या से बाहर बनाएं।

राहुल-प्रियंका नहीं हो सकते देश के पीएम स्वामी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। संविधान के नवें अनुच्छेद में ऐसी व्यवस्था है कि जो जहां पैदा होगा वहीं की नागरिकता मानी जाएगी। सभी जानते हैं कि दोनों इटली में पैदा हुए हैं।

source by- dailyhunt

भारत में 5 फीसदी देशद्रोही: स्वामी Read More

आपका दिल जीत लेगी ‘तेरे बिन लादेन’

फ़िल्म: तेरे बिन लादेन डैड ऑर अलाइव

निर्देशक: अभिषेक शर्मा

कलाकार: प्रद्युम्न सिंह, सिकंदर खेर, मनीष पॉल

रेटिंग: ***

आतंकवाद, हिंदी फ़िल्मों में हास्य की एक लघु विधा सी बन गई है |

यह फ़िल्म काफ़ी हद तक साल 2008 में आई हॉलीवुड कॉमेडी ‘ट्रॉपिक थंडर’ से प्रभावित लगती है |

सिकंदर खेर फ़िल्म में एक सनकी सीआईए एजेंट की भूमिका में हैं, जिसके गले में एक बटन लगा है, जिसे दबाते ही वो तोंद निकाले एक पंजाबी प्रोड्यूसर के रूप में आ जाते हैं, वह फ़िल्म में ज़बर्दस्त रहे है |

यह फ़िल्म 2010 की हिट फ़िल्म ‘तेरे बिन लादेन’ का सीक्वेल होनी चाहिए थी. फ़िल्म की पूरी टीम भी वही है. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है. सच तो यह है कि फ़िल्म अपने पहले हिस्से से बेख़बर सी जान पड़ती है |

‘तेरे बिन लादेन’ कराची में बेस्ड थी. उसमें एक केबल टीवी रिपोर्टर नकली ओसामा के वीडियो के ज़रिए नाम और पैसा कमाना चाहता है |फ़िल्म के इस दूसरे हिस्से में उसके दो प्रतिद्वंद्वी गुट आ जाते हैं, जो इस नकली ओसामा में अपना हिस्सा चाहते हैं |

जैसा सब जानते हैं कि ओसामा मर चुका है लेकिन अमरीकनों के पास यह साबित करने के लिए कोई वीडियो नहीं है |तो ऐसे में वह ओसामा को मारने का वीडियो शूट करना चाहते हैं |

दूसरी तरफ़ जिहादी ग्रुप हैं. वो यक़ीन करना चाहते हैं कि ओसामा अब भी ज़िंदा है. फ़िल्म का ये प्लॉट बड़ा मज़ेदार सा है जो आपको थिएटर तक जाने के लिए मजबूर कर सकता है|

प्रद्युम्न सिंह ने नकली ओसामा बिन लादेन का किरदार निभाया है. फ़िल्म के पहले हिस्से का हाईलाइट थे वो. प्रद्युम्न सिंह ने इस फ़िल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग भी लिखे हैं. ख़ुशी की बात है कि बॉलीवुड ने उनके जैसा टैलेंट खोदकर बाहर निकाल लिया है|

ओसामा के अलावा फ़िल्म में ओबामा भी हैं. ये फ़िल्म तालिबान टाइप चरमपंथियों के साथ-साथ अमरीका, उसके राष्ट्रपति और सीआईए पर भी बढ़िया कटाक्ष करती है. मैं हैरानी से सोचने पर मजबूर हो जाता हूँ कि क्या इस तरह की व्यंग्यात्मक फ़िल्म भारत में बनानी मुमकिन है जहां हमारे प्रधानमंत्री को इसी तरह से तला-भूना जाए |

अरे रे. मैं क्या सोच रहा हूं ये तो देशद्रोह होगा न, मैं कितना असहिष्णु हूँ जो ऐसा सोच रहा हूँ,  आक थू. आतंकवाद को हास्य की चाशनी में परोसने वाली ऐसी फ़िल्मों में कुछ तो बात होती ही है. है न. हमने इनमें से कुछ फ़िल्में देखी भी हैं जैसे वेलकम टु कराची, बंगिस्तान, शक्ल पे मत जा वगैरह, लेकिन इनमें से कई फ़िल्में कई हास्य पैदा करने के चक्कर में ख़ुद को बड़ा हल्का बना लेती हैं ‘तेरे बिन लादेन डैड ऑर अलाइव’ इस मामले में एक संतुलित फ़िल्म है |

ज़्यादातर हिस्से में यह एक असरदार ब्लैक कॉमेडी है,  लेकिन हां अंत के कुछ मिनटों में यह ज़रूर खींची गई लगती है| लेकिन जब अमरीका कथित तौर पर वेपन ऑफ़ मास डेस्ट्रक्शन की थ्योरी को इतना आगे ले जा सकता है, जब चरमपंथी जन्नत में हूरों के दर्शन कराने के नाम पर युवाओं को हिंसा के लिए भड़का सकते हैं तो एक फ़िल्म थोड़ी सी अतिश्योक्तिपूर्ण क्यों नहीं हो सकती. आज के हालात पर ये फ़िल्म एक बढ़िया कटाक्ष है|

source by-dailyhunt

आपका दिल जीत लेगी ‘तेरे बिन लादेन’ Read More

मुरथल दुष्कर्म मामले में जांच समिति गठित, सीएम बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

सोनीपत के मुरथल में जाट आंदोलन के दौरान कथित दुष्कर्म मामले की जांच के लिए तीन महिला अफसरों की समिति का गठन किया गया है। हरियाणा के डीजीपी यशपाल सिंघल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। समिति का नेतृत्व डीआईजी डीआर राजश्री को सौंपा है।

तीनों महिला अफसर सोनीपत में ही तैनात रहेंगी। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि मुरथल मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गैंगरेप की जानकारी नहीं डीएसपी भारती डबास और सुरिंदर कौर समिति की सदस्य होंगी। मौके से मिले महिलाओं के कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि डीजीपी ने कहा है कि अब तक गैंगरेप की बात सामने नहीं आई है।

उधर, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा खुद जांच के लिए मुरथल पहुंचीं। ऐसे खुला मामला एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 22 फरवरी को मुरथल में एनएच-1 पर कुछ गाडि़यों को रोककर उनमें सवार 10 महिलाओं से गैंगरेप किया गया। घटनास्थल पर महिलाओं के कपड़े और जली हुई गाडि़यां भी मिलीं। बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले को स्वयं संज्ञान में लिया और राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई।

source by- dailyhunt

मुरथल दुष्कर्म मामले में जांच समिति गठित, सीएम बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी Read More

भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान?

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने विश्व बैंक के हवाले से कहा है कि जिन देशों से भारत को सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भेजी जाती है, उनमें पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। विश्व बैंक के अनुसार पिछले साल पाकिस्तान से लगभग पांच अरब डॉलर भारत भेजे गए। अखबार के अनुसार दोनों देशों के बीच विदेशी मुद्रा के सीधे आदान-प्रदान पर प्रतिबंधों के कारण यह ताज्जुब की बात है। विश्व बैंक के अनुमान के मुताबिक हर साल संयुक्त अरब अमीरात से 13 अरब 20 करोड़ डॉलर भारत जाते हैं, जबकि अमेरिका से साढ़े 11 अरब डॉलर और सऊदी अरब से 11 अरब डॉलर भारत को मिलते हैं। इस तरह भारत के लिए पाकिस्तान विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का चौथा बड़ा माध्यम बन जाता है।

यह बात और भी आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि विश्व बैंक का कहना है कि यह कोई असामान्य बात नहीं है और पाकिस्तान से भारत विदेशी मुद्रा हर साल भेजी जाती है और यह बढ़ रही है। पाकिस्तान में रहने वालों ने पिछले साल चार अरब 90 करोड़ डॉलर भारत भेजे। इससे पिछले साल यह राशि चार अरब 79 करोड़ डॉलर थी और इससे पहले चार अरब 67 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा भारत भेजी गई थी।

उधर भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2015 में केवल दस लाख डॉलर सरकारी माध्यमों से पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे। अमेरिकी अखबार के अनुसार ऐसा नहीं कि बहुत अधिक संख्या में भारतीय नागरिक पाकिस्तान में नौकरी या व्यवसाय करने के लिए जा रहे हैं। वास्तव में हर साल कुछ हजार भारतीय ही काम करने पाकिस्तान जाते हैं। विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री दिलीप रीथा के अनुसार ऐसा कुछ तो दोनों देशों के इतिहास की वजह से होता है, कुछ अज्ञात कारणों से। दुनिया भर में इधर से उधर ले जाने वाले पैसे का स्रोत पता नहीं किया जा सकता। किसी अन्य देश में भेजा जाने वाला पैसा कई देशों से होता हुआ अपने गंतव्य पर पहुँचता है। उदाहरण के लिए सिटीग्रुप बैंक के जरिए इटली से मुंबई भेजने जाने वाला पैसा रिकॉर्ड में अमेरिका से भारत स्थानांतरित होता हुआ दिखेगा क्योंकि सिटीग्रुप का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। हर साल भारत भेजे जाने वाले 72 अरब डॉलर का स्रोत खोजना संभव नहीं है और विश्व बैंक के अनुसार इस बारे में जानकारी के आधार पर अनुमान ही लगाए जा सकते हैं।

विश्व बैंक ने एक प्रणाली विकसित कर ली है जिसके तहत किसी देश में प्रवासियों के मूल देश, उनकी औसत आय और जीवन स्तर को सामने रखकर इस बारे में अनुमान लगाए जाते हैं। पाकिस्तान में 14 लाख लोग ऐसे हैं जो भारत में पैदा हुए। हालांकि ये वो पारंपरिक भारतीय नागरिक नहीं हैं जो विदेशों में बसे हैं। यह भारत के विभाजन के बाद बचे-खुचे लोग हैं जिन्होंने विभाजन के समय एक देश से दूसरे देश में जाने का फैसला किया या हिंसा के आधार पर देश छोड़ने को मजबूर हुए। विश्व बैंक का कहना है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा वही लोग भेज रहे हैं जिनके परिवार दोनों देशों में बँट गए हैं। बैंक के अनुसार भारत से भी लगभग दो अरब डॉलर वार्षिक पाकिस्तान भेजे जाते हैं क्योंकि भारत में 11 लाख ऐसे लोग हैं, जो पाकिस्तान में पैदा हुए।

source by-dailyhunt

भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान? Read More

” ग्रामीणों को मिला भूमिधारी का अधिकार “

bhumidhari2मा.सौरभ बहुगुणा जी के अथक प्रयास से पूरे उत्तराखंड में वर्ग 1ख और वर्ग 4 के ज़मीन की गवर्न्मेंट ऑर्डर(GO)केवीनेट में पास करवाया और वर्ग 1ख और वर्ग 4 के ज़मीन वाले किसान अपनी अपनी ज़मीन वर्ग 1क में दर्ज करवा सकेंगे।।
इस महान कार्य के लिए ग्राम पंचायत हल्दुआ,सवापुर और सरकड़ा के ग्रामवासीओ ने बहुगुणा जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।।

source by- Arun Bairagi (shaktifarm)

” ग्रामीणों को मिला भूमिधारी का अधिकार “ Read More

“सौरभ बहुगुणा जी का प्रयास, क्षेत्र का विकास”

gurugram1 gurugram2

मा.सौरभ बहुगुणा जी के सहयोग से मा.विजय बहुगुणा (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड) जी के कर कमलों से लगभग 1 करोड़ रुपये के लागत से गुरूग्राम (शक्तिफ़ार्म नं.2) में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसानो के खेतों को ज़ोड़ने वाली मुख्य 6 मीटर आर०सी०सी० स्पान पुल का निर्माण करवाया गया है। जिससे सभी क्षेत्र वासी एवं किसान बेहद प्रसन्न दिखाई दिए |
इस कार्य के लिए ग्रामवासियो ने  बहुगुणा परिवार का आभार व्यक्त  किया |

source by- Arun Bairagi

“सौरभ बहुगुणा जी का प्रयास, क्षेत्र का विकास” Read More

स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश

school imageउधम सिंह नगर के ग्राम शहदौरा के सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति,  स्कूल क़े मैदान में भरा हुआ पानी ये समस्या हमेशा की हैं, परन्तु ये न ही किसी जनप्रतिनिधी और न ही किसी अधिकारी को दिखाई देती है, बरसात के दिनों में कई-2 दिनों तक बच्चो को  स्कूल बंद करना पड़ता है जिसका सीधा असर उनके शिक्षा पर पड़ता है |

बात यही तक नहीं है बल्कि मुख्या मार्ग की स्थिति भी दयनीय है , हैरानी की बात तो ये है की लोगो को अपने बच्चो की कोई परवाह नहीं है, और न ही प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है |
शहदौरा से जुडे सभी जनप्रतिनिधियो को शर्म आनी चाहिए कि इतनी छोटी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं कर सके|

शिक्षा के प्रति उनकी लापरवाही का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है |

source by-kavita vakchi

स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश Read More

जेएनयू मामलाः छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो दिन की रिमांड पर

कन्हयाजेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी पर बढते विवाद के बीच इस मामले में गिरफ्तार छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है|
शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए कन्हैया की तीन दिन की पुलिस हिरासत सोमवार को खत्म हो रही थी और अदालत ने उसे फिर से पुलिस हिरासत में भेज दिया।

संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी के विरोध में जेएनयू परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगाने के मामले में कन्हैया पर देशद्रोह और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

कन्हैया कुमार की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान आज वकीलों और जेएनयू छात्रों के बीच झडप हो गयी। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पूछताछ और जांच से साबित हो रहा है कि कन्हैया ने उस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भारत विरोधी नारेबाजी की।

वहीं जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आए और कहा कि जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय कमेटी 25 फरवरी तक विश्वविद्यालय की अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

जगदीश कुमार ने साफ किया कि उन्होंने पुलिस को कैंपस में आने के लिए नहीं कहा था उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से शिक्षण कार्य फिर से शुरु करने की अपील की।

जेएनयू की विशेष जांच कमेटी ने पूरी घटना की वीडियो फुटेज के आधार पर कई चश्मदीदों के बयान लिए हैं। इस मामले में कुल 8 छात्रों को निलंबित किया गया है और वो जांच पूरी होने तक क्लास अटेंड नहीं कर पाएंगे।

पुलिस ने भारत-विरोधी नारेबाजी में कथित तौर पर शामिल 13 छात्रों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की है। मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस ने इस केस को आतंकी मामलों की जानकार एजेंसी एनआईए को सौंपने का आग्रह किया है। ये मामला अदालत में भी है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

इस बीच सरकार ने साफ कहा है कि मामले की जांच पुलिस कर रही है और जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और किसी निर्दोष को सजा नहीं होने दी जाएगी।

सोर्स : अनुकूल मिस्त्री

जेएनयू मामलाः छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो दिन की रिमांड पर Read More

राहुल गांधी ने कहा- डरपोक सरकार मुझे संसद में बोलने नहीं देगी

rahul-s_650_022416123743बजट सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘सरकार बार-बार कह रही है कि वह जेएनयू के मुद्दे पर चर्चा के लिए राजी है लेकिन जब मैं संसद में बोलूंगा तो वे मुझे बोलने नहीं देंगे. क्योंकि वे डरते हैं.’

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को इस बात का डर सता रहा है कि मेरे बोलने से उनकी पोल खुल जाएगी.

http://twitter.com/ANI_news/status/702383932734644224/photo/1

source : Anukool Mistri

राहुल गांधी ने कहा- डरपोक सरकार मुझे संसद में बोलने नहीं देगी Read More

जिया हो बिहार के लाला के बाद मनोज तिवारी ने शाहरुख़ की फ़िल्म फैन के लिए गाया गाना

manoj-tiwaryशाहरुख़ और यशराज फिल्म्स ने ट्वीट  कर मनोज तिवारी के फैन्स को बाटी ख़ुशी,फ़िल्म गैंग ऑफ़ वास्सेपुर  के सुपरहिट गाने जिया हो बिहार के लाला  जिया  तू हजार साला के बाद भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार और  लोकप्रिय गायक तथा उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी को आप सुन सकेंगे हिंदी फिल्मो के किंग खान शाहरुख़ खान की नई फ़िल्म फैन के नए गाने में।इस फ़िल्म का निर्माण जानी मानी कंपनी यशराज फिल्म्स की ओर से किया जा रहा है।इस गाने को कम्पोज किया है म्यूजिक डायरेक्टर विशाल शेखर ने।इस गाने को लेकर शाहरुख़ खान खुद काफी उत्साहित हैं। शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि खाइके पान बनारस वाला  । सुनो  मनोज तिवारी एमपी की आवाज में फैन का  गाना।वही यशराजफिल्मस की ओर से ट्वीट किया गया है कि तू सोडवा के बोतल हम ढक्कन तोहार वाओ मनोज तिवारी। शोशल मीडिया पर  मिल रही बधाई पर मनोज तिवारी भी काफी खुश हैं।मनोज तिवारी ने अपने दुनिया भर में मौजूद करोडो चाहने वालो को धन्यवाद् दिया और कहा है कि एक सिंगर के रूप में बहुत खुश हु।मनोज तिवारी द्वारा गाया ये गाना शाहरुख़ खान के ऊपर फिल्माया  गया है जिसमे शाहरुख़ खान का मस्त मौला रूप दिख रहा है। शाहरुख़ मनोज तिवारी के गाने पर पूरी तरह मस्त होकर डांस करते नजर आरहे है इस गाने में। फैन जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है

News Coverage : Chandan Mehta

जिया हो बिहार के लाला के बाद मनोज तिवारी ने शाहरुख़ की फ़िल्म फैन के लिए गाया गाना Read More