मैरिटाइम समिट: PM मोदी ने बताया इंडिया का मास्टरप्लान

modi-at-meritime-submitमुंबई आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के पहले ‘मैरिटाइम इंडिया समिट-2016’ के उद्घाटन के मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारतीय संविधान के साथ ही भारत की वॉटर ऐंड रिवर नैविगेशन पॉलिसी का वास्तुकार बताया। मोदी ने कहा, ‘आज इस महत्वपूर्ण समिट का आयोजन इसलिए किया गया है, क्योंकि आज बाबासाहब की 125वीं जयंती है, जो मुंबई में ही रहे और जिए।’ उन्होंने कहा, ‘कई लोग नहीं जानते होंगे कि बाबा साहब ने वॉटर नैविगेशन और ऐंड पावर के लिए दो महत्वपूर्ण संस्थान- ‘सेंट्रल वॉटरवेज इरिगेशन ऐंड नैविगेशन कमिशन’ और ‘सेंट्रल टेक्निकल पावर बोर्ड’ की स्थापना की।

उनके विज़न से ही देश के लाखों गरीबों के लिए समृद्धि का रास्ता खुला | मोदी जी ने मैरीटाइम सेक्टर पर इंडिया का ‘मास्टरप्लान’ पेश करते हुए निवेशकों से कहा की यह भारत आने का सही समय है और समुद्र के रस्ते आने का तो और बेहतर समय है |

Source: NVT

मैरिटाइम समिट: PM मोदी ने बताया इंडिया का मास्टरप्लान Read More

लातूर पर राजनीति: BJP ने वॉटर वैगन पर लहराया पोस्टर तो केजरीवाल ने की पानी भेजने की पेशकश

waterनई दिल्ली:  महाराष्ट्र का मराठवाड़ा इलाका भयंकर सूखे की चपेट में है. मराठवाड़ा के लातूर शहर में पानी की भारी किल्लत दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें ट्रेन के जरिए वहां पानी पहुंचा रही है. 5 लाख लीटर पानी लेकर एक ट्रेन आज सुबह लातूर पहुंची है. इस बीच लातूर के प्यास बुझाने को लेकर राजनीति तेज़ हो गई है |

जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लातूर की प्यास बुझाने के लिए रोजाना दस लाख पानी भेजने की पेशकश की है तो वहीं जैसे ही ट्रेन पानी लेकर लातूर पहुंची, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने वहां अपना राजनीतिक झंडा लहरा दिया |

अरविंद केजरीवाल ने भी लातूर के लिए पानी भेजने की पेशकश की है. केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी भेजकर रोजाना 10 लाख लीटर पानी भेजने की पेशकश की है, लेकिन भेजने का इंतजाम मोदी सरकार को करना होगा |

लेकिन सवाल ये है कि दिल्ली के कई इलाके खुद ही पानी की कमी की मार झेल रहे हैं. और दिल्ली में पानी हरियाणा से आता है. ऐसे में विरोधी ये सवाल उठा सकते हैं कि दिल्ली की प्यास बुझाने की बजाए केजरीवाल लातूर पानी भेजने की बात क्यों कह रहे हैं?

दूसरी बात ये है कि जैसे ही लातूर में ट्रेन से पानी पहुंचा, बीजेपी के समर्थकों ने श्रेय लेने की होड़ में पानी के वैगन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर चिपका डाले|

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बड़े शहरों में से एक औरंगाबाद से करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर लातूर में पानी की भारती किल्लत है. वहां ट्रेन से पानी पहुंचाने का काम शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जल्दी ही जरूरत मंद लोगों तक पानी पहुंचाने का काम शुरू होगा |

लातूर पर राजनीति: BJP ने वॉटर वैगन पर लहराया पोस्टर तो केजरीवाल ने की पानी भेजने की पेशकश Read More

बाबा तारक नाथ धाम में काँटों पर चले श्रद्धालु

tarak-nath-dham-picआज शक्तिफार्म 5 नंबर में बाबा तारक नाथ धाम में चैत्र मेले की धूम मची हुई है आज मेले के पहले दिन ही काफी भीड़ जुटी हुई थी| बंगाली समुदाय से आये विभिन्न संयासियो ने भगवान भोले नाथ के जयकारों  के बीच हैरत अंगेज तरीको से पूजा पाठ की| बबूल के काँटों की सेज बना कर उसके चारो ओर भोले नाथ के जयकारों एवं ढोल, नगाड़ो के साथ चक्कर लगाये फिर बाबा ने सभी भक्तो के बीच आकर जय भोले का जयकारा लगाकर सभी भक्तो को बबूल की कांटेदार झाड़ियो पर लेटने की इजाजत दे दी इसी के साथ सभी भक्त उन काँटों पर लेट लेट कर भोलेनाथ के जयकारे लगाने लगे, किसी भी भक्त को काँटों से कोई भी नुकसान नहीं पहुँच रहा था|
दरअसल चैत्र का महिना लगते ही शक्तिफार्म शिवमय हो जाता है भक्त जन हरिद्वार से गंगा जल कावड के रूप में लेकर आते है जो की डाक कावड व पैदल चलकर शक्तिफार्म 5 नंबर बाबा तारक नाथ धाम आते है व कुछ भक्त घर-घर से अन्न मांगकर एक समय भोजन करते है उसमे भी यदि कोई टोक दे तो खाना निषेध हो जाता है यह पूजा चैत्र महीने के अंत तक चलती है जिससे पूरा शक्तिफार्म चैत्र के महिने में शिवमय हो जाता है|

[vsw id=”q-roXlHS0g8″ source=”youtube” width=”425″ height=”344″ autoplay=”no”]

बाबा तारक नाथ धाम में काँटों पर चले श्रद्धालु Read More

“सुधा फाउंडेशन के कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच हुआ पास आउट”

1ST-BATCH(1)सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट एंड कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच पास आउट हुआ है जिसमे कुल 15 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमे से प्रिया स्वर्णकार  ने  89% के साथ प्रथम स्थान, स्वर्नांजलि ने 87% के साथ द्वितीय स्थान तथा विश्वजीत मल्लिक ने 80% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया | सभी छात्रों को डायरेक्ट की तरफ से उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाये |

 

कविता वाक्ची

“सुधा फाउंडेशन के कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच हुआ पास आउट” Read More
Sudha Foundation ka Udghatan

सुधा फाउंडेशन के दुसरे कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर का उद्घाटन समारोह

सुधा फाउंडेशन का उद्घाटन
सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी जिसका पहला प्रोजेक्ट ऑफिस उत्तराखंड के शक्तिफार्म में जनवरी 2016 में खोला गया था |

आज दिनांक 08/04/2016 को इसके दूसरे प्रोजेक्ट ऑफिस (सितारगंज) का उद्घाटन श्री चन्दन मेहता (प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर) के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ, इस समारोह में फिल्म एवं टीवी कलाकार दिनेश सहगल, राजेश गुप्ता (खन्ना जी), कविता वाक्ची, मुन्नाजीत मंडल, अनुकूल मिस्त्री एवं उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री (सितारगंज ) आदि मौजूद थे |

डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी का मुख्य उद्देश्य छात्रो को कम फीस में कंप्यूटर एजुकेशन प्रदान करना तथा डिजिटल इंडिया से जोड़ना है |

सुधा फाउंडेशन के दुसरे कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर का उद्घाटन समारोह Read More

“महावारुणी मेले में ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुग्राम(शक्तिफार्म) विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी शक्तिफार्म”

saurabh1आज शक्तिफार्म के गुरुग्राम में महावारुनी स्नान का शुभारम्भ बड़े ही जोरो शोरो से हुआ| आज श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी का 204वी जन्मदिवस मनाया जा रहा है,जिसमे पुरे शक्तिफार्म से ही नहीं बल्कि नानकमत्ता, सितारगंज, रुद्रपुर तथा दिनेशपुर से भारी मात्रा में श्रद्धालु बड़े ही उत्साह के साथ सम्मलित हुए, जिसमे माननीय सौरभ बहुगुणा जी भी भक्तो के साथ इस पावन बेले में सम्मलित हुए तथा ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया |

सौरभ जी के यह आने से सभी क्षेत्र वासियों में बहुत ही उत्साह व खुशी देखने को मिला|

 

 

News Coverage- Arun Bairagi

“महावारुणी मेले में ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुग्राम(शक्तिफार्म) विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी शक्तिफार्म” Read More

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर”

indexशक्तिफार्म के गुरुग्राम में चल रहे महावारुणी  महोत्सव में एक घटना घटी जिससे ग्रामवासी तथा श्रद्धालु काफी चिंतित है । यह घटना उस समय की है जब सभी श्रद्धालु गण शुभ मुहूर्त के अनुसार दिन के 12 बजे गंगा स्नान हेतु मंदिर के साथ बने तालाब (कामना सागर) में उतरे उसी बीच राजनगर (रतन फार्म न.-3) का ही एक लड़का (सूरज) भी अपने परिवार के साथ महावारुणी मेले में आया परन्तु वह परिवार वालो से नज़र बचा कर तालाब  छलांग लगा दी, अचानक ही वह पानी में डूबने लगा तभी उसके भाई ने देखा और उसको बचाने हेतु वो भी पानी में कूद गया लेकिन वो अकेले उसको उठा नहीं पा  रहा था फिर उसने बाकि श्रद्धालुओं की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला, संयोगवश वहां पर वर्तमान विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी भी उपस्थित थे तथा उस बच्चे को तुरंत अपने गाड़ी से शक्तिफार्म के प्राथमिक चिकित्सालय में ले गए तथा बच्चे की हालत सही होने तक वह रुके ।

सौरभ जी के नेकदिली और अच्छे व्यवहार से पीड़ित के घरवाले एवं क्षेत्रवासी  बहुत ही प्रसन्न दिखाई दिए ।

 

News Coverage- Arun Bairagi

 

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर” Read More

“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र”

पतंजलि योगशक्तिफार्म के गाँव सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म न.5) के  जय बाबा तारक नाथ धाम में दिनांक  30/03/2016  से प्रातः 5:50 से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से 10  दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र लगाया गया है, जिसमे मुख्य प्रशिक्षक श्रीमान मनोहर सिंह क्वारौली(जिला सह-प्रभारी) एवं श्रीमती दया देवी जी है |

व्यस्थापक बैध, गोविन्द सरकार जी(पतंजलि आरोग्य-स्वदेशी केंद्र, शक्तिफार्म) एवं संचालक बैध दीपंकर रॉय जी है|

इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक दिन सैकड़ो लोग योगाभ्यास करके निरोग रहने का व्रत ले रहे है |

शक्तिफार्म में सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलोजी के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राए भी इस शिविर में सम्मिलित हुए |

 

News Coverage- Direct

“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र” Read More

महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल

शक्तिफार्म के गुरुग्राम में महावारुनी स्नान के शुभ अवसर पर सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल जी ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आये श्री पाल सर्वप्रथम श्री श्री हरिचांद गुरुचांद मंदिर का दर्शन किया उसके बाद मंदिर के अध्यक्ष श्री किरण चाँद बासु एवं समिति सदस्यों से मिले |

मंदिर के सचिव श्री जीतेन्द्र नाथ भुईया ने नारायण पाल जी को बताया कि मंदिर के समस्याओ से अवगत कराया तथा अबतक बीस हज़ार श्रधालुओ ने भंडारा लिया जो अभी भी जारी है तथा अगले दो दिनों तक भंडारा चलता रहेगा|

नारायण पाल जी ने कामना सागर के दर्शन किया तथा मंदिर के विकास  हेतु तथा इस मेले को जिला स्तरीय मेला का दर्जा दिलवाने  हेतु डी.एम. से बात करने की बात कही |

इस अवसर पर उनके साथ राजेश गुप्ता (खन्ना जी), फिल्म और टीवी मशहूर कलाकर दिनेश सहगल और डायरेक्टर-प्रोडूसर चन्दन मेहता भी मौजूद थे |

नारायण पाल जी ने सभी क्षेत्र वासियों का उत्साह वर्धन किया तथा क्षेत्र के एवं मंदिर के विकास की बात कही  तथा बंगाली समुदाय के पूजा पाठ के प्रति समर्पण को बहुत ही सराहा |

महावारुनी महोत्सव श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मनाया जाता है, इस पावन अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है |

आज श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी 204वी जन्मदिवस मनाया जा रहा है जिसमे सिर्फ शक्तिफार्म ही नहीं बल्कि सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, किच्छा एवं दिनेशपुर से भारी मात्रा में श्रद्धालु “हरी बोल” के भावपूर्ण स्वरों के साथ पधारे|

News coverage – Anukool Mistri
Edited By- Kavita Vakchi

 

महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल Read More

बिहार में अब न ‘देसी’ मिलेगी न ‘अंग्रेज़ी’

बिहार की नितीश सरकार ने राज्य में तत्काल प्रभाव से पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी है| अब राज्य में देसी के साथ-साथ विदेशी शराब भी उपलब्ध नहीं होगी. बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में फ़ैसला लिया गया. ये नीतीश कुमार का चुनावी वादा था|

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘आज पूरे राज्य में शराब के थोक एवं खुदरा व्यापार अथवा उपभोग को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया.’’

फ़ैसले के मुताबिक इस बारे में मंगलवार को ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी|

मुख्यमंत्री नीतीश के मुताबिक बीते दिनों में शराबबंदी के लिए जो माहौल बना, उसे देखते हुए राज्य में पूर्ण शराबबंदी का फैसला लिया गया|

महत्वपू्र्ण है कि बिहार में एक अप्रैल से शराबबंदी का पहला चरण शुरु हुआ था. इसके तहत गांवों में पूर्ण शराबबंदी, यानी देसी और विदेशी शराब दोनों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी|

जबकि शहरी क्षेत्रों के चुनिंदा इलाकों की सरकारी दुकानों में सिर्फ़ विदेशी शराब बेची जा रही थी, लेकिन बिहार मंत्रिमंडल के फ़ैसले के मुताबिक सरकार शराब बेचने के लिए अब कोई दुकान नहीं खोलेगी. जो दुकानें खोली गई हैं, वो भी आज ही बंद कर दिए जाएंगीं|

बिहार सरकार ने यह भी कहा है कि सूबे में सेना के कंटोनमेंट को छोड़कर अब होटल, बार, रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर भी शराब नहीं मिलेगी. इस संबंध में अब कोई लाइसेंस भी जारी नहीं किए जाएंगे|

सरकार के इस फ़ैसले के साथ ही बिहार उन राज्यों की सूची (गुजरात, केरल) में शामिल हो गया है जहाँ शराब बंदी लागू है|

source by- BBC

बिहार में अब न ‘देसी’ मिलेगी न ‘अंग्रेज़ी’ Read More