लद्दाख में बर्फ़ीला तूफ़ान, गश्ती दल में शामिल एक जवान लापता, दूसरे की हालत गंभीर

siachen-avalanche_650x400_71454962730नई दिल्ली: लद्दाख में सियाचिन के तुरतुक में फिर बर्फ़ीला तूफ़ान आया है। बताया जा रहा है कि इसमें एक जवान लापता है और दूसरे की हालत गंभीर है।

दरअसल सुबह आए इस तूफ़ान की चपेट में सेना का गश्ती दल आ गया। तब से लापता जवान को खोजने की कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि ज म्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में 20,500 फीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी इलाके में 3 फरवरी को हुए हिमस्खलन में 19 मद्रास रेजिमेंट के 10 सैनिक 35 फुट बर्फ के नीचे फंस गए। बड़ी मुश्किल से 8 फरवरी को एक जवान हनुमंतप्पा को जीवित बाहर निकाला गया था। उसके बाद उन्हें दिल्ली में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

source : NDTV

लद्दाख में बर्फ़ीला तूफ़ान, गश्ती दल में शामिल एक जवान लापता, दूसरे की हालत गंभीर Read More

Happy Women’s Day: आज संसद में महिला सांसदों को मिलेगा बोलने का ज्यादा मौका

modi-womenअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लोकसभा में मंगलवार को महिला सांसदों को बोलने की प्राथमिकता दी जाएगी. संसद के शून्यकाल में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी बात रखने देने के लिए मौके दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुझाव दिया था.

संसदीय कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी के 8 मार्च को महिलाओं को बोलने देने के सुझाव पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी मंजूरी दी थी. देश की 544 सदस्यों वाली लोकसभा में वर्तमान में 66 महिला सदस्य हैं, जबकि 241 सदस्यों वाली राज्यसभा में 31 महिला सदस्य हैं.

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्वीट कर सबको बधाई दी. उन्होंने महिलाओं की समाज में अहम भूमिका को सराहा और उन्हें सलाम किया.

मोदी ने ट्वीट किया कि वे महिलाओं की निपुणता को सलाम करते हैं. उन्होंने समाज में महिलाओं के अपरिहार्य योगदान के प्रति आभार भी प्रकट किया. साथ ही नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास के लिए सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं तक उनकी सरकार ने दृढ़ता दिखाई है. साथ ही मोदी ने कहा कि सरकार की कौशल विकास के लिए की जा रही पहल और मुद्रा बैंक देश की नारी शक्ति को सशक्त करने में योगदान देगी.

वसुंधरा राजे को दी जन्मदिन की बधाई
पीएम मोदी ने राजस्थान की मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे को ट्वीट कर उनके जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान को नई ऊंचाईंयों तक पहुंचाया है.

एक दिन नहीं 365 दिन हो महिला दिवस

दिल्ली के सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर महिला दिवस की बधाई दी है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महिला दिवस साल में सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन होना चाहिए.

सिर्फ महिलाओं के सत्यापन दस्तावेजों का होगा निपटारा

दिल्ली पुलिस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विशेष अभियान के तहत आज सिर्फ महिला आवेदकों के पासपोर्ट और अन्य सेवाओं के लिए लंबित सत्यापन दस्तावेजों का निपटारा करेगी. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया का काम देखने वाली विशेष शाखा ने यह अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पासपोर्ट या सेवा के लिए सत्यापन की खातिर आज आवेदन करेंगी, उनके आवेदनों का 24 घंटों के अंदर निपटारा होने की संभावना है

source : Aaj tak

Happy Women’s Day: आज संसद में महिला सांसदों को मिलेगा बोलने का ज्यादा मौका Read More

लोगो की बढ़ रही है टीएमसी से नाराजगी- मनोज तिवारी

indexकोलकाता,  भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर पूर्व दिल्ली के  सांसद  तथा भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार मनोज तिवारी पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे  पर थे।
भाजयुमो के द्वारा 17 कि लोमीटर का  पदयात्रा कार्यक्रम था। समापन पर मनोज तिवारी को उनका स्वागत करना था।  इसी  अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और विशाल जनसभा को संबोधित करने भाजपा सांसद मनोज तिवारी  उपस्थित हुए थे । मनोज तिवारी को सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिये लाखों लोगो का हुजूम हर जगह उमड़ा। मनोज तिवारी ने जनसभा किया और  कहा कि कोलकाता के लोग भाजपा के साथ आना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में लोगो की नाराजगी टीएमसी से लगातार बढ़ रही है। मनोज तिवारी लोगो का दिल जीतना जानते हैं और लोग भी अपने सामने अपने घर के बच्चे मनोज तिवारी को बढ़ता फुलता देख काफी प्रफुल्लित होते हैं। फिर क्या महिलायें और बच्चे और बुजूर्ग सब खींचे चले आते हैं मनोज तिवारी को सुनने और लोग उनकी बातों को काफी गंभीरता से लेते हैं। मौजूद लोगो के बीच एक बच्चा अचानक उठा और मनोज तिवारी की तरफ आया और उनका आटोग्राफ लिया। मनोज तिवारी ने भी अपना स्नेह जताया और बच्चे को गोंद उठाकर हमार कवन गाना तोहके अच्छा लागेला तो बच्चे ने तोतली आवाज में बोला जिया ए बिहार के लाला। मनोज तिवारी से लोगो ने उनकी आने वाली फिल्म फैन का गाना भी सुना और मनोज तिवारी भाजयूमो के कार्यकर्ताओं के बीच गये और उनका हौसला बढ़ाया। बाद में वापस लौटकर कैलाश विजय वर्गीय जी से मनोज तिवारी ने चाय पर चर्चा किया और कहा कि वो बहुच अच्छा काम कर रहे हैं और अच्छे संकेत लेकर दिल्ली लौट रहा हूं।

source by- shashikant singh

लोगो की बढ़ रही है टीएमसी से नाराजगी- मनोज तिवारी Read More

“शक्तिफार्म नगर पंचायत में महासंकीर्तन, उमड़ा जन सैलाव”

49f09b67-61dc-4a87-9726-07aa2ab8190b

शक्तिफार्म के नगर पंचायत में अखंड महासंकीर्तन का  शुभारम्भ आज दिनांक 1 मार्च, मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ, यह कलश यात्रा शक्तिफार्म बाज़ार से सुरेंद्रनगर तक बड़े ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ|

कलश यात्रा में शक्तिफार्म के महिलाओ ने बढ़-चढ़ कर सम्मिलित हुए तथा  पुण्य के भागी बने, लोगो में उत्साह देखते ही बन रहा था |

अखंड महासंकीर्तन के शुभारम्भ के सुअवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री माननीय यशपाल आर्य जी, श्री संजीव आर्या,पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल, ग्राम प्रधान किशोर राय(टैगोर नगर), पूर्व प्रधान रवि सरकार(देवनगर), श्री कुंवर शिव वर्धन सिंह तथा वर्तमान चेयरमैन श्री सुकांत ब्रह्म जी आदि पधारे तथा कलश यात्रा में सम्मिलित हो पुण्य के भागी बने |

सभी भक्तगणों के मुख से निकलता राधे-राधे की जयकार से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा|——जय श्री राधे

source by- Anukool and Munnajeet

“शक्तिफार्म नगर पंचायत में महासंकीर्तन, उमड़ा जन सैलाव” Read More

यह है दो करोड़ की कामवाली बाई, फिल्मी कलाकारों को भी लगाया चूना

मुंबई। कामवाली बाई...वह भी दो करोड़ रुपए की। जी हां, यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है। ये माया नगरी की एक दीपा, गीता, संगीता और नर्मदा के काले कारनामों की कहानी है। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कोई शातिर गैंग होगी, जो वारदात को अंजाम देती है, तो ऐसा नहीं है। ये चारों नाम एक ही महिला के हैं और ये महिला कामवाली बाई है। दरअसल मुंबई क्रांइम ब्रांच के हत्थे एक ऐसी कामवाली बाई चढ़ी है, जिसके निशाने पर आलीशान घर होते हैं। यह पहले दिल जीतती है और उसके बाद कीमती सामानों पर हाथ साफ कर देती है।

इस कामवाली बाई की कहानी कुछ-कुछ शातिर बंटी चोर जैसी है, क्योंकि अब तक की जांच में इस कामवाली बाई के पास दो करोड़ की रकम होना सामने आया है। पुलिस ने बताया कि यह शातिर महिला मुंबई के अमीरों के घर में पहले काम की तलाश में जाती है और जब काम मिल जाता है तो बकायदा शातिराना तरीके से अपनी सभी दस्तावेज भी जमा करती है, ताकि उसकी साजिश के बारे में किसी को भनक ना लग सके। इसके बाद वह अपने काम से सभी का दिल जीत लेती है। घर के कीमती सामन, नगदी और जेवरात पर हर पल इसकी नजर रहती और जब मौका मिलता है, यह उन सामानों पर हाथ साफ करके रफूचक्कर हो जाती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार इस कामवाली बाई के निशाने पर क्षेत्रीय फिल्मी कलाकार और बिजनेमैन हुआ करते हैं। सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि यह शातिर महिला एक बॉलीवुड कलाकार को भी चूना लगा चुकी है। पुलिस को इस महिला के पास से अलग-अलग पहचान पत्र मिले हैं। हालांकि पूछताछ में इसने अपना नाम दीपा बताया है, लेकिन जांच में यह भी पता चला है कि इसके पास संगीता, नर्मदा और गीता नाम से भी कागजात हैं। पुलिस का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी से दो दर्जन से ज्यादा बड़े चोरी के मामले सुलझ सकते हैं। पूछताछ में उसने बताया है कि वह इतने लोगों के यहां चोरी कर चुकी है कि उसे गिनती ही नहीं है।

source by- dailyhunt

यह है दो करोड़ की कामवाली बाई, फिल्मी कलाकारों को भी लगाया चूना Read More

डांस बार में नहीं लगेंगे CCTV कैमरे, 15 तक जारी होगा लाइसेंस

फोटो- प्रतीकात्मक। नई दिल्ली। डांस बार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को तगड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि इस महीने की 15 तारीख तक डांस बार के मालिकों को लाइसेंस जारी किए जाएं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा कि डांस बारों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगेंगे और पुलिस थानों में भी किसी तरह डांस बार की लाइव कवरेज नहीं होगी। दरअसल मुंबई डांस बार मामले में महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए डांस बार का नजदीकी पुलिस थाना में लाइव फीड देने से डांस बार संचालकों के राइट टू प्राइवेसी अधिकार का उल्लंघन नहीं होगा।इस फीड से डांस बार में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा भी होगी। अक्सर महिलाएं डांस बार में लोगों के बर्ताव को लेकर शिकायत करती हैं।

डांस बार मालिकों ने इस दलील को नकारा महाराष्ट्र सरकार ने अपने हलफनामे में डांस बार मालिकों की उस दलील को भी नकार दिया है कि सीसीटीवी फुटेज का लाइव प्रसारण नहीं हो सकता। सरकार ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि डांस बार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

इन कैमरों को लगाने से डांस बार संचालकों के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन नहीं होता है। अगर डांस बार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं तो पुलिस किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी और महिलाओं की सुरक्षा भी होगी। सीसीटीवी कैमरे की लाइव फीड से यह भी निगरानी होगी कि डांस बार के नाम पर कहीं अश्लीलता तो नहीं हो रही।

डांस बार संचालकों ने दायर की है याचिका इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने ये भी आदेश दिया है कि डांस स्टेज के आसपास 3 फीट की रेलिंग भी लगाई जाए। जिसके चलते बार डांसरों और लोगों में दूरी बनी रहे। दरअसल, महाराष्ट्र में डांस बार का लाइसेंस दिए जाने के लिए राज्य सराकर की ओर से तय की गई नई शर्तों के विरोध में डांस बार संचालकों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। गुरुवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

source by- dailyhunt

डांस बार में नहीं लगेंगे CCTV कैमरे, 15 तक जारी होगा लाइसेंस Read More

“मा. विजय बहुगुणा जी के प्रयास से सितारगंज क्षेत्र में खोला जा रहा है पुस्तकालय “

मा०विजय बहुगुणा जी ने सितारगंज विधानसभा में लगभग 92.25 लाख रुपए के लागत से एक पुस्तकालय के निर्माण हेतु शासन से धनराशि स्वीकृत कराये है। यह पुस्तकालय ॰आर॰डबल्यू॰एस. द्वारा सितारगंज राजकीय इंटर कॉलेज के समीप बनाया जाएगा।।
क्षेत्र की विद्यार्थियों के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, अब विद्यार्थियों के पढाई के मार्ग सुगम हो जायेगा तथा वो सभी छात्र भी लाभ उठा सकेंगे जो प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है और गरीब परिवार से है |

क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा के  स्तर को ऊपर उठाना जरुरी है और यह शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है जिससे क्षेत्रवासी एवं छात्र बहुत ही प्रसन्न है |

source by- Arun Bairagi 

“मा. विजय बहुगुणा जी के प्रयास से सितारगंज क्षेत्र में खोला जा रहा है पुस्तकालय “ Read More

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को तेजाब हत्याकांड में मिली जमानत

shahabuddin-news-bail-double-murderतेजाब हत्याकांड के आरोपित सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट में बुधवार को जमानत मिल गई। इसकी सुनवाई जस्टिस अंजना प्रकाश और जस्टिस राजेंद्र कुमार मिश्रा की खंडपीठ में हुई। क्या था तेजाब हत्याकांड 16 अगस्त 2004 को सिवान शहर के चंद्रशेखर प्रसाद के तीन बेटों का राजकुमार साह, शेख असलम और आरिफ हुसैन ने अपहरण कर लिया।

उन्हें प्रतापपुर गांव ले जाया गया। तीन में दो गिरीश और सतीश के शरीर पर तेजाब डालने से मौत हो गई, जबकि तीसरा राजीव रोशन फरार हो गया। इस मामले में मृतकों की मां कलावती ने शहाबुद्दीन पर तीनों पुत्रों के अपहरण और उनमें से दो की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पूर्व सांसद और उनके तीनों साथियों, राजकुमार साह, शेख असलम और आरिफ हुसैन के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

source by- Patrika

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को तेजाब हत्याकांड में मिली जमानत Read More

भारत में 5 फीसदी देशद्रोही: स्वामी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भारत में पांच फीसदी लोग देशद्रोही हैं। सबसे ज्यादा जेएनयू में फिर यूपी के आजमगढ़ और मऊ में हैं। स्वामी बीएसएसडी कॉलेज में शनिवार को वैश्विक आतंकवाद पर आयोजित सेमीनार में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। शुक्रवार देर रात सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जेएनयू में एक छात्र 19 वर्ष से बीए कर रहा है।

हमने सुझाव दिया है कि स्टूडेंट को किसी भी कोर्स के लिए एक वर्ष अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। वह फेल हो जाए तो एक वर्ष से ज्यादा समय नहीं दिया जाना चाहिए, उसे बाहर कर दिया जाना चाहिए। इसी तरह जेएनयू के प्रोफेसरों से भी हिसाब मांगा जाना चाहिए।

पांच वर्ष तक कोई भी रिसर्च नहीं करने वाले प्रोफेसर बाहर होने चाहिए। स्वामी ने कहा कि पूर्व सरकारों का लचर सुरक्षा तंत्र घुसपैठ की प्रमुख वजह रहा। अभी भी गुवाहाटी के रास्ते बांग्लादेशी घुसपैठिए देश में दाखिल हो रहे हैं। घुसपैठियों की मदद करने वाले भ्रष्ट बीएसएफ अफसरों की पहचान की जा रही है। एक वर्ष के भीतर केंद्र सरकार घुसपैठ पर रोक लगाने में कामयाब हो जाएगी।

भाजपा ने शुरू की मंदिर निर्माण प्रक्रिया स्वामी ने कहा कि भाजपा ने मंदिर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट में एएसआई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंदिर निर्माण के लिए याचिका दाखिल की है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले हैं। नरसिम्हा राव सरकार ने अदालत में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि यदि विवादित स्थल पर मंदिर के अवशेष मिलते हैं तो मंदिर के लिए जमीन दे दी जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि दूसरे पक्ष को मस्जिद बनाना है तो सरयूपार यानी अयोध्या से बाहर बनाएं।

राहुल-प्रियंका नहीं हो सकते देश के पीएम स्वामी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। संविधान के नवें अनुच्छेद में ऐसी व्यवस्था है कि जो जहां पैदा होगा वहीं की नागरिकता मानी जाएगी। सभी जानते हैं कि दोनों इटली में पैदा हुए हैं। पांच वर्ष तक कोई भी रिसर्च नहीं करने वाले प्रोफेसर बाहर होने चाहिए। स्वामी ने कहा कि पूर्व सरकारों का लचर सुरक्षा तंत्र घुसपैठ की प्रमुख वजह रहा। अभी भी गुवाहाटी के रास्ते बांग्लादेशी घुसपैठिए देश में दाखिल हो रहे हैं। घुसपैठियों की मदद करने वाले भ्रष्ट बीएसएफ अफसरों की पहचान की जा रही है। एक वर्ष के भीतर केंद्र सरकार घुसपैठ पर रोक लगाने में कामयाब हो जाएगी।

भाजपा ने शुरू की मंदिर निर्माण प्रक्रिया स्वामी ने कहा कि भाजपा ने मंदिर निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट में एएसआई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंदिर निर्माण के लिए याचिका दाखिल की है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की खुदाई में मंदिर के अवशेष मिले हैं। नरसिम्हा राव सरकार ने अदालत में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि यदि विवादित स्थल पर मंदिर के अवशेष मिलते हैं तो मंदिर के लिए जमीन दे दी जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि दूसरे पक्ष को मस्जिद बनाना है तो सरयूपार यानी अयोध्या से बाहर बनाएं।

राहुल-प्रियंका नहीं हो सकते देश के पीएम स्वामी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। संविधान के नवें अनुच्छेद में ऐसी व्यवस्था है कि जो जहां पैदा होगा वहीं की नागरिकता मानी जाएगी। सभी जानते हैं कि दोनों इटली में पैदा हुए हैं।

source by- dailyhunt

भारत में 5 फीसदी देशद्रोही: स्वामी Read More

मुरथल दुष्कर्म मामले में जांच समिति गठित, सीएम बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

सोनीपत के मुरथल में जाट आंदोलन के दौरान कथित दुष्कर्म मामले की जांच के लिए तीन महिला अफसरों की समिति का गठन किया गया है। हरियाणा के डीजीपी यशपाल सिंघल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। समिति का नेतृत्व डीआईजी डीआर राजश्री को सौंपा है।

तीनों महिला अफसर सोनीपत में ही तैनात रहेंगी। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि मुरथल मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गैंगरेप की जानकारी नहीं डीएसपी भारती डबास और सुरिंदर कौर समिति की सदस्य होंगी। मौके से मिले महिलाओं के कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि डीजीपी ने कहा है कि अब तक गैंगरेप की बात सामने नहीं आई है।

उधर, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा खुद जांच के लिए मुरथल पहुंचीं। ऐसे खुला मामला एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 22 फरवरी को मुरथल में एनएच-1 पर कुछ गाडि़यों को रोककर उनमें सवार 10 महिलाओं से गैंगरेप किया गया। घटनास्थल पर महिलाओं के कपड़े और जली हुई गाडि़यां भी मिलीं। बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले को स्वयं संज्ञान में लिया और राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई।

source by- dailyhunt

मुरथल दुष्कर्म मामले में जांच समिति गठित, सीएम बोले- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी Read More