शिक्षकों के लिए कम्प्यूटर सीखना अनिवार्य, लेनी होगी ट्रेनिंग

भीलवाड़ा डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने के लिए अब शिक्षकों को भी आईटी फ्रेंडली बनना होगा। सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ खुद भी पढ़ाई करनी होगी। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम के तहत आईटी फ्रेंडली बनाने के लिए कम्प्यूटर सीखने के निर्देश दिए हैं।

विभाग का मानना है कि शिक्षकों के आईटी फे्रंडली होने से इसका फायदा छात्रों को मिलेगा। शिक्षक छात्रों को आसानी से कम्प्यूटर सिखा सकेंगे। विभाग ने शिक्षकों के लिए तीन महीने का कम्प्यूटर कोर्स अनिवार्य कर दिया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि कम्प्यूटर नहीं सीखने वाले शिक्षकों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोक दी जाएगी।

120 घंटे की ट्रेनिंग शिक्षा विभाग के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संभागीय शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शिक्षकों को तीन महीने की कम्प्यूटर ट्रेनिंग करनी होगी। इसके लिए अलग से कम्प्यूटर फ्रेंडली प्रोग्राम बनाया गया है। ट्रेनिंग राजस्थान कॉपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) के माध्यम से होगी। 120 घंटे की इस ट्रेनिंग में शिक्षकों को कम्प्यूटर की बेसिक सिखाया जाएगा। अभी स्कूलों में कम्प्यूटर पढ़ाने के लिए अलग से अनुदेशक लगाए गए हैं।

नहीं मिलेगी छुट्टी शिक्षकों को स्कूल समय से पहले या बाद में कम्प्यूटर सीखना होगा। विभाग स्पष्ट निर्देश है कि सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से यह कोर्स करना होगा। कम्प्यूटर ट्रेनिंग के लिए इन्हें नजदीक के आईसीटी विद्यालय में जाना होगा। ट्रेनिंग के नाम पर शिक्षकों को किसी तरह की छुट्टी नहीं दी जाएगी। एेसे में शिक्षकों को विद्यालय में अध्यापन कराने के साथ ही खुद भी विद्यालय समय के अतिरिक्तसमय में यह कम्प्यूटर कोर्स करना होगा।

वेतनवृद्धि से पहले देखें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयकों को चयनित शिक्षकों की सूचियां बनाने और कम्प्यूटर ट्रेनिंग लेने के लिए निर्देशित करने को कहा गया है। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों यह भी निर्देश दिया है कि शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि स्वीकृत करने से पहले यह देखा जाए कि शिक्षक ने कम्प्यूटर ट्रेनिंग के आदेश मिलने के बाद उसे सीखा है या नहीं।

source by-dailyhunt

शिक्षकों के लिए कम्प्यूटर सीखना अनिवार्य, लेनी होगी ट्रेनिंग Read More

भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान?

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने विश्व बैंक के हवाले से कहा है कि जिन देशों से भारत को सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भेजी जाती है, उनमें पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। विश्व बैंक के अनुसार पिछले साल पाकिस्तान से लगभग पांच अरब डॉलर भारत भेजे गए। अखबार के अनुसार दोनों देशों के बीच विदेशी मुद्रा के सीधे आदान-प्रदान पर प्रतिबंधों के कारण यह ताज्जुब की बात है। विश्व बैंक के अनुमान के मुताबिक हर साल संयुक्त अरब अमीरात से 13 अरब 20 करोड़ डॉलर भारत जाते हैं, जबकि अमेरिका से साढ़े 11 अरब डॉलर और सऊदी अरब से 11 अरब डॉलर भारत को मिलते हैं। इस तरह भारत के लिए पाकिस्तान विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का चौथा बड़ा माध्यम बन जाता है।

यह बात और भी आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि विश्व बैंक का कहना है कि यह कोई असामान्य बात नहीं है और पाकिस्तान से भारत विदेशी मुद्रा हर साल भेजी जाती है और यह बढ़ रही है। पाकिस्तान में रहने वालों ने पिछले साल चार अरब 90 करोड़ डॉलर भारत भेजे। इससे पिछले साल यह राशि चार अरब 79 करोड़ डॉलर थी और इससे पहले चार अरब 67 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा भारत भेजी गई थी।

उधर भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 2015 में केवल दस लाख डॉलर सरकारी माध्यमों से पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे। अमेरिकी अखबार के अनुसार ऐसा नहीं कि बहुत अधिक संख्या में भारतीय नागरिक पाकिस्तान में नौकरी या व्यवसाय करने के लिए जा रहे हैं। वास्तव में हर साल कुछ हजार भारतीय ही काम करने पाकिस्तान जाते हैं। विश्व बैंक के एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री दिलीप रीथा के अनुसार ऐसा कुछ तो दोनों देशों के इतिहास की वजह से होता है, कुछ अज्ञात कारणों से। दुनिया भर में इधर से उधर ले जाने वाले पैसे का स्रोत पता नहीं किया जा सकता। किसी अन्य देश में भेजा जाने वाला पैसा कई देशों से होता हुआ अपने गंतव्य पर पहुँचता है। उदाहरण के लिए सिटीग्रुप बैंक के जरिए इटली से मुंबई भेजने जाने वाला पैसा रिकॉर्ड में अमेरिका से भारत स्थानांतरित होता हुआ दिखेगा क्योंकि सिटीग्रुप का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है। हर साल भारत भेजे जाने वाले 72 अरब डॉलर का स्रोत खोजना संभव नहीं है और विश्व बैंक के अनुसार इस बारे में जानकारी के आधार पर अनुमान ही लगाए जा सकते हैं।

विश्व बैंक ने एक प्रणाली विकसित कर ली है जिसके तहत किसी देश में प्रवासियों के मूल देश, उनकी औसत आय और जीवन स्तर को सामने रखकर इस बारे में अनुमान लगाए जाते हैं। पाकिस्तान में 14 लाख लोग ऐसे हैं जो भारत में पैदा हुए। हालांकि ये वो पारंपरिक भारतीय नागरिक नहीं हैं जो विदेशों में बसे हैं। यह भारत के विभाजन के बाद बचे-खुचे लोग हैं जिन्होंने विभाजन के समय एक देश से दूसरे देश में जाने का फैसला किया या हिंसा के आधार पर देश छोड़ने को मजबूर हुए। विश्व बैंक का कहना है कि इस राशि का बड़ा हिस्सा वही लोग भेज रहे हैं जिनके परिवार दोनों देशों में बँट गए हैं। बैंक के अनुसार भारत से भी लगभग दो अरब डॉलर वार्षिक पाकिस्तान भेजे जाते हैं क्योंकि भारत में 11 लाख ऐसे लोग हैं, जो पाकिस्तान में पैदा हुए।

source by-dailyhunt

भारत को 5 अरब डॉलर क्यों भेजता है पाकिस्तान? Read More

” ग्रामीणों को मिला भूमिधारी का अधिकार “

bhumidhari2मा.सौरभ बहुगुणा जी के अथक प्रयास से पूरे उत्तराखंड में वर्ग 1ख और वर्ग 4 के ज़मीन की गवर्न्मेंट ऑर्डर(GO)केवीनेट में पास करवाया और वर्ग 1ख और वर्ग 4 के ज़मीन वाले किसान अपनी अपनी ज़मीन वर्ग 1क में दर्ज करवा सकेंगे।।
इस महान कार्य के लिए ग्राम पंचायत हल्दुआ,सवापुर और सरकड़ा के ग्रामवासीओ ने बहुगुणा जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।।

source by- Arun Bairagi (shaktifarm)

” ग्रामीणों को मिला भूमिधारी का अधिकार “ Read More

“सौरभ बहुगुणा जी का प्रयास, क्षेत्र का विकास”

gurugram1 gurugram2

मा.सौरभ बहुगुणा जी के सहयोग से मा.विजय बहुगुणा (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड) जी के कर कमलों से लगभग 1 करोड़ रुपये के लागत से गुरूग्राम (शक्तिफ़ार्म नं.2) में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसानो के खेतों को ज़ोड़ने वाली मुख्य 6 मीटर आर०सी०सी० स्पान पुल का निर्माण करवाया गया है। जिससे सभी क्षेत्र वासी एवं किसान बेहद प्रसन्न दिखाई दिए |
इस कार्य के लिए ग्रामवासियो ने  बहुगुणा परिवार का आभार व्यक्त  किया |

source by- Arun Bairagi

“सौरभ बहुगुणा जी का प्रयास, क्षेत्र का विकास” Read More

स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश

school imageउधम सिंह नगर के ग्राम शहदौरा के सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति,  स्कूल क़े मैदान में भरा हुआ पानी ये समस्या हमेशा की हैं, परन्तु ये न ही किसी जनप्रतिनिधी और न ही किसी अधिकारी को दिखाई देती है, बरसात के दिनों में कई-2 दिनों तक बच्चो को  स्कूल बंद करना पड़ता है जिसका सीधा असर उनके शिक्षा पर पड़ता है |

बात यही तक नहीं है बल्कि मुख्या मार्ग की स्थिति भी दयनीय है , हैरानी की बात तो ये है की लोगो को अपने बच्चो की कोई परवाह नहीं है, और न ही प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है |
शहदौरा से जुडे सभी जनप्रतिनिधियो को शर्म आनी चाहिए कि इतनी छोटी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं कर सके|

शिक्षा के प्रति उनकी लापरवाही का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है |

source by-kavita vakchi

स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश Read More

चैनी धान की तैयारी करते किसान

Rice20-21 फरवरी से ही उत्तराखण्ड के नानकमत्ता क्षेत्र में किसानो ने चैनी धान की तैयारी जोरो-शोरो से शुरू कर दी है, एक तरफ गेहूँ की बालिया निकल रही है तो दूसरी तरफ सरसों की कटाई कर चैनी धान के लिए खेत तैयार कर रहे है किसान |

चैनी धान की फसल 60 दिनों में तैयार हो जाती है जल्दी तैयार होने से किसानो को बरसाती का धान लगाने में काफी राहत मिलती है |

इससे किसानो को अतिरिक्त लाभ भी प्राप्त होता है इस धान को गर्मी का धान भी कहा जाता है इस धान हेतु किसानो को बहुत अधिक परिश्रम जैसे, खाद एवं कीटनाशको की आवश्यकता नही होती तथा पैदावार भी अधिक होती है | 30 कुंतल प्रति एकड़ के हिसाब से निकल जाता है जिससे किसानो को अच्छा मुनाफा हो जाता है |

किसानो की खुशी एवं तरक्की में ही तो देश की तरक्की निहित है |

जय किसान !

source by- charanjeet singh bajwa(Nanakmatta)

चैनी धान की तैयारी करते किसान Read More

Semi high-speed Gatiman Express will be started with Train Hostesses…

Train-HostessesTraveling from Delhi to Agra is just about to get faster and much more comfortable. One of the announcements to be made during the Railway Budget to be held on February 25, would be the launch of the country’s first semi high-speed train – Gatiman Express – which will run between the two cities.

The train is slated to be operational from March, this year, and according to Railway Minister Suresh Prabhu, the services offered on board the train will match those of airlines’.

So, while the Minister is expected to announce the salient features of the train during his Budget speech, here is what you can expect while traveling on the semi high-speed Gatiman Express.

News Coverage : Chandan Mehta

Semi high-speed Gatiman Express will be started with Train Hostesses… Read More

मेक इन इंडिया वीक: PM मोदी बोले- FDI के लिए भारत सबसे आदर्श देश

CbGeMobWEAAXuM8प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई में ‘मेक इन इंडिया वीक’ का आगाज किया. इस दौरान अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि एफडीआई के लिए भारत दुनिया में सबसे आदर्श जगह है. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश में कारोबार को सरल बनाने की दिशा में काम रही है|वर्ली स्थित नेशनल स्‍पोर्ट्स क्‍लब ऑफ इंडिया में ‘मेक इन इंडिया वीक’ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आप सभी का खासकर जो लोग विदेश से आए हैं उनका मुंबई में स्वागत करता हूं. जब जब हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी, तो देश का युवा हमारे साथ था, जो देश में 65 फीसदी है| इस योजना से बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी|

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम मेक इन इंडिया को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम यहां कारोबार को सरल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. यह एक मौका है जो दर्शाता है कि इस क्षेत्र में हमारा कदम कैसा है. इस तरह का आयोजन भारत में पहले नहीं हुआ. मेक इन इंडिया अब तक का सबसे बड़ा ब्रांड है, जिसका निर्माण भारत ने किया है. हमारे देश में मैन्यूफैक्चरिंग का जीडीपी में 25 फीसदी योगदान है. हम एफडीआई को प्रोत्साहित कर रहे हैं. भारत एफडीआई के लिए सबसे बेहतर देश है|

’61 फीसदी बढ़ा विदेशी निवेश’
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘दिसंबर 2015 में एफडीआई का निवेश अब तक का सबसे ज्यादा निवेश है. बीजेपी की सरकार आने के बाद एफडीआई में निवेश 61 फीसदी बढ़ा है. हमने निवेश के लिए भारत को बेहतर स्थान बनाने की कोशिश की है. हमें दूसरे राज्यों का भी बेहतर सहयोग मिला है. 2014-15 में ग्लोबल ग्रोथ में भारत का हिस्सा 12 फीसदी है. भारत में तीन चीजें हैं जिसे ‘थ्रीडी’ कहा जा सकता है- डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डिमांड इसलिए यहां कारोबार के लिए एक शानदार माहौल है|

10 महीने में लगीं 15 मोबाइल फैक्ट्री
मोदी ने कहा कि भारत अपने विकास के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखता है| देश में घरेलू कारोबार में भी विकास हो रहा है. देश में पिछले 10 महीने में 15 मोबाइल फैक्ट्र‍ियां लगी हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने अपनी टैक्स प्रणाली को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में काम किया है, ताकि व्यापार के लिए यह अच्छा मौका साबित हो. हमने लाइसेंस राज को खत्म करने की कोशिश की है और एक ही जगह पर आपके व्यापार के लिए सारी सुविधाएं मिल जाए इसका प्रयास किया है|

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस साल देश में कोयले का उत्पादन ज्यादा हुआ है. भारत तेजी के साथ आगे बढ़ता हुआ देश है. कार्यक्रम में स्‍वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन और फिनलैंड के प्रधानमंत्री जुहा सिपिला भी मौजूद रहे. इसके अलावा 49 देशों से सरकारी प्रतिनिधि और 68 देशों के व्‍यापारिक प्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं|

source : Aajtak

मेक इन इंडिया वीक: PM मोदी बोले- FDI के लिए भारत सबसे आदर्श देश Read More

आस फॉउन्डेशन द्वारा सरस्वती पूजा संपन्न

44-webभारत की हर बेटी हो शिक्षित तभी मां सरस्वती का पूजन सफल हो पाएगा आज देश के प्रत्येक राज्य को बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान पर कार्य करने की आवष्यकता हैं। यह बात रेखा गुप्ता महामंत्री भाजपा दिल्ली प्रदेश ने आस फॉउन्डेशन द्वारा आयोजित सरस्वती पूजन के कार्यक्रम में कहा। कार्यक्रम में 1200 छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजन करवा इनकी शिक्षा व सुरक्षा की जिम्मेदारी आस द्वारा ली गर्इ।
इस अवसर पर मुख्यस्पेशल स्पेशल ओलंपिक फेम समाज सेविका डा. मलिलका नडडा, श्रीमती मृदुला प्रधान वरिश्ठ समाज सेविका, श्रीमती राहुल अग्रवाल,एस डी एम तथा एडिशनल डी सी पी अमृता गुगुलोथ उपसिथत रहे। मुख्य वक्ता के रूपमें श्रीमान शहनवाज चौधरी रहें जिन्होने छात्राओं को जीवन जीने के तरीके सिखलाए। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी के रूपमें क्लब सर्किल ने अग्रणी भुमिका निभार्इ। इस अवसर पर श्रीमती मल्लीका नडडा ने संस्था को बधार्इ देते हुए कहा की बेटी बचाओं बेटी पढाओं समाज का अभिन्न अंग है प्रत्येक व्यकित को अपने घर से शुरू कर समाज के हर कोने तक पहुचाना होगा। तभी देश  तरक्की की राह पर चल पाएगा।
इस मौके पर अनेक समाजिक हस्तियाँ उपस्थित रहे। जिसमें सारिका जाजू,रेखा बंसल, शालू  जिंदल, मीना गुप्ता अध्यक्ष पंजाबी बाग महिला मण्डल, स्नेह गर्ग अध्यक्ष अनमोल मोती, कविता अग्रवाल उपाध्यक्ष सांवरी, मालिनी बंसल अध्यक्ष आसमा फॉउन्डेशन, डा. अजय गुप्ता अध्यक्ष श्याम बाबा मण्डल, राकेश बंधु, अषोक गुप्ता, अजय गोयल, निराकारा से सीमा जी इत्यादि महत्वपूर्ण थे।
आस फाउन्डेशन द्वारा विगत माह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आहवान बेटी बचाओं बेटी पढओं को दिल्ली में गति देने के लिए अनेक महिला संगठन को एक मंच पर एकत्रित कर इस ध्येय की ओर अग्रसर किया। क्लब सर्किल द्वारा इन छात्राओं को स्कूल बैग भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में रेखा गुप्ता जी संरक्षक आस फॉउन्डेशन  द्वारा सभी संस्थओं से आए प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया तथा छात्राओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

News Coverage : Chandan Mehta

आस फॉउन्डेशन द्वारा सरस्वती पूजा संपन्न Read More

Ishika Taneja offered Valentine makeover to Senior Citizens…

Ishika-Tneja-offring-Makeover-to-elder-lady-webFaridabad : Our heart never gets wrinkles – and love never grows old. Guinness World Record holder Ishika Taneja, Executive Director, Alps Cosmetic Clinic and Academies, celebrated the spirit of Valentine with the elderly couples at The Golden Estate a fully serviced Senior Living facility in Faridabad. Ishika gave special Valentine Makeover to the couples to make them feel younger and revive their nostalgic moments together with their partner. Ishika Taneja offered Valentine gifts to the couple wishing them the enduring love and making their Valentine celebrations exceptional.

Mr. & Mrs Malik Said, “This is a great experience for us; we have never thought before that we would ever have such a valentine celebration at this age. When we were young, we never celebrated such occasions. We would like to thank Ishika Taneja for a lovely initiative, which helped us to revive our golden memories.”

Ishika Taneja, Executive Director ALPS Group said, “Love is an eternal bond and goes beyond anyone’s age– these couples define this with a true heart. After I gave them a makeover, we made them express their love by letting them offer red rose to each other. It was so astounding to see their joyous faces while doing it. The entire event was a splendid experience.”

Col. Sandher (retd), Chief Operating Officer of, The Golden Estate said, “We are very thankful to Ishika Taneja and ALPS group for making this Valentine wonderful for our residents. Life is beautiful when you have your loved one around, love has no age. Ishika Taneja with her special effort, made these couples rejuvenate their love. It was great to see the sparkle in their eyes as they wished their partner and shared their journey of love.”

About Ishika Taneja:- Ms. Ishika Taneja, the makeup maestro, is Guinness World Record Holder for Fastest and Best Makeup in the World; has worked with best Hollywood and Bollywood Celebrities and is also the Executive Director of ALPS group. She comes with strong credentials of Advanced Make Up course from London School and Beauty and Make Up. She also mastered Prosthetics from the world renowned Atti Tabak , also known as “Picasso Of Prosthetics” from Netherlands. She then went to Hollywood to gain an in-depth training at cinema make-up and had the opportunity to work with the renowned Nelly Recchia (Airbrush) , Marcel Munoz (Hair extensive), Mirelle Bertrand (Hi fashion make up), Wendy Ann Rosen (Period Make up) and Christal Lee (Classic make up).

News Coverage : Dinesh Sehgal

 

Ishika Taneja offered Valentine makeover to Senior Citizens… Read More