thesundayheadlines

फर्जी बाबाओं की सूची जारी, जानें लिस्ट में हैं किन-किनके नाम?

List of fake babas released, know whose names are in the list?
लखनऊ: 
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देश के 14 फर्जी बाबाओं की सूची जारी की है. इलाहाबाद में अपनी कार्यकारिणी की बैठक में इन बाबाओं की लिस्ट जारी की गई. इस लिस्ट में आसाराम उर्फ आशुमल शिरमानी, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, सचिदानंद गिरी उर्फ सचिन दत्ता, गुरमीत राम रहीम, डेरा सच्चा सिरसा, ओम बाबा उर्फ विवेकानंद झा, निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह, इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी, स्वामी असीमानंद, ऊं नम: शिवाय बाबा, नारायण साईं, रामपाल, खुशी मुनि, बृहस्पति गिरि और मलकान गिरि समेत कुल 14 नाम शामिल हैं|

काफी दिनों से फर्जी बाबाओं के द्वारा बलात्कार, शोषण और देश की भोली-भाली जनता को ठगने की खबरें आती रही हैं. कई बाबाओं के खिलाफ देश की अदालतें भी फैसला दे चुकी हैं. ऐसे में हिंदू धर्म और संत समाज की बदनामी होती है. इसलिए परिषद ने ये फैसला लिया है कि वह स्वयं फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी कर दे, ताकि जनता उनसे सचेत रहें|

उन्होंने यह भी बताया कि अखाड़ा परिषद की इस पहल को लेकर आसाराम के कथित समर्थकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है. अखाड़ा परिषद की कार्यकारिणी में सभी अखाड़ों के दो-दो सदस्य हैं. ये 26 सदस्य मिलकर फर्जी बाबाओं की सूची बनाएंगे. पहली सूची परिषद की आज इलाहाबाद में हो रही मीटिंग में जारी की जाएगी. इसके बाद लगातार कई सूचियां आएंगी. अखाड़ों का ऐसा विश्वास है कि 7 अखाड़ों की स्थापना आदि-शंकराचार्य के द्वारा की गई थी. जिनमें महानिर्वाणी, निरंजनी, जूना, अटल, आवाह्ऩ, अग्नि और आनंद अखाड़ा शामिल हैं|

मुगल काल में और बाद में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान भी सारे अखाड़े समय-समय पर और विशेषकर अर्धकुंभ और कुंभ के दौरान इकट्ठा होकर हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्प लेते रहे हैं. अभी भी कुंभ में अखाड़े सबसे बड़ा आकर्षण होते हैं. इनमें अखाड़ों और नागा साधुओं का शाही स्नान विशेष आकर्षण का केंद्र होता है. करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु इस दौरान इनसे मिलने आते हैं|

फर्जी बाबाओं की सूची जारी, जानें लिस्ट में हैं किन-किनके नाम? Read More
thesundayheadlines

Gauri Lankesh murder: VHP demands CBI probe, suspects Congress conspiracy

Claiming that Gauri had worked for the surrender of Naxalites, BJP leader Ravi Shankar Prasad asked why the Siddaramaiah government had not provided the senior journalist security.

As the RSS-BJP came under attack in case of the gruesome murder of journalist Gauri Lankesh in Karnataka, the saffron party on Friday hit back at the Opposition, calling into question the role of the Congress government in the state.

Another Sangh Parivar constituent, the VHP, asked for a CBI probe in the matter, expressing suspicion that the murder could be a Congress conspiracy.

The BJP questioned the Siddaramaiah-led Congress government in Karnataka on its failure to provide security to Lankesh, who was murdered outside her house in Bengaluru. The party also raised suspicion around the possible role of extremist left wing elements in perpetrating the murder, referring to her work for the surrender of Naxalites.

Senior BJP leader and Union minister Ravi Shankar Prasad condemned the “malafide” comments on the “regrettable and unfortunate” killing of the journalist-activist. Claiming that she had worked for the surrender of Naxalites, Prasad asked why the Siddaramaiah government had not provided her security.

“Indrajit Lankesh is on record having said publicly that his sister was working actively to ensure the surrender of Naxalites. So was she doing it with consent and approval of the state government, and if so, why was she not provided adequate security?” said Prasad.

“It had also been said Naxalites were unhappy with this. Why was there such a security failure by the Congress government in Karnataka?” he added.

Meanwhile, VHP international joint general secretary Surendra Jain told Mail Today, “Killings have so far in India been a festival for the left over which they have celebrated their politics. They jump at killings and jump at conclusions and their associates, like organised mafia, exploit it. Either Gauri’s murder or that of another scribe in Bihar, no one should be killed; it is regrettable. But playing politics over this is all the more regrettable. Gauri was working recently on cases of corruption and scams by Congress leaders in the state. She was having an ideological clash with Naxalites. In the last one year 22 scribes have been killed. Who did they raise their voice at?” Jain said.

“We want a CBI inquiry in the matter. But that needs the permission of the state government. In recent times, many of our cadre were killed in Karnataka and shamefully no one has been arrested and jailed in those respects. Law and order has broken down. Siddaramaiah is trying to play a bloody game in Karnataka politics. Therefore, all these killings seem to be sponsored by him and his Congress government. In last one year, 13 BJP workers were killed and none has been jailed. For a handful of Muslim votes Siddaramaiah can do anything,”Jain said.

Meanwhile, Prasad lashed out against so called liberals of double standards who remain silent on on the killings of RSS workers in Karnataka and Kerala. “Why is that all my liberal friends who speak so eloquently and strongly against the killing of a journalist maintain conspicuous silence when so many RSS and BJP workers were killed in Karnataka and Kerala,” he said.

Gauri Lankesh murder: VHP demands CBI probe, suspects Congress conspiracy Read More
the sunday headlines

खुफिया एजेंसी का अलर्ट, खतरे में बाबा की हनीप्रीत, हो सकती है हत्या

Intelligence agency alert, Baba’s Honeypreet in danger, may be murdered
गुरमीत राम रहीम की असलियत का पता अगर किसी को है तो वो है हनीप्रीत. वही हनीप्रीत जो खुद को राम रहीम की मुंहबोली बेटी बताती है. लेकिन फिलहाल तो पुलिस के सामने चुनौती हनीप्रीत को तलाशने की है. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि हनीप्रीत की हत्या हो सकती है, उसकी जान को खतरा है. साथ ही ये पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि कौन हनीप्रीत को मार सकता है. खतरा ये भी है कि कहीं राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार की हत्या तो नहीं हो गई? खबर ये भी है कि हनीप्रीत उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल पहुंच चुकी है.

दरअसल रोहतक जेल में पिछले 14 दिन से बाबा 20 साल की सज़ा काट रहा है और हनीप्रीत के खिलाफ़ लुक आउट नोटिसजारी करके, पुलिस हिंदुस्तान के कोने कोने में हनीप्रीत को खोज रही है.

हनीप्रीत को लेकर खुफिया एजेंसी का खुलासा

जैसे ही खुफिया एजेंसियों ने ये अलर्ट जारी किया कि हनीप्रीत की हत्या हो सकती है, पुलिस और भी शिद्दत ने हनीप्रीत की तलाश में जुट गई है. हनीप्रीत तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीम मुंबई समेत कई शहरों में सक्रिय है.

बता दें, बाबा राम रहीम कोई भी फैसला लेने से पहले सिर्फ हनीप्रीत से ही सलाह लेता था. बाबा की इस बेबी के हाथ में डेरे की सभी चाबियां रहती थीं. पैसे से लेकर हर वो फैसला जो डेरे से संबंधित होता था, वो हनीप्रीत की करती थी. हनीप्रीत ही राम रहीम के फिल्म प्रोडक्शन का काम संभालती थी. बाबा की सारी फिल्में हनीप्रीत ने ही डायरेक्ट की थीं.

कहा जाता है कि हनीप्रीत डेरे में एक दम चटक मटक रहती थी , ग्लैमरस कपड़े पहनती थी और जब बाबा हनीप्रीत के साथ नहीं होता था तो डेरे में लोग हनीप्रीत पर कमेंट करते थे, छेड़ते थे, सीटियां भी मारते थे. लेकिन बाबा अपनी हनीप्रीत पर सबकुछ लुटाने के लिए बेताब रहता था.

हनीप्रीत को लेकर एक खुलासा ये भी हुआ है कि हनीप्रीत ने अपने पूर्व पति विश्वास गुप्ता के जरिए बाबा से नज़दीकियां बढ़ाई थीं, और जब दोनों के रिश्ते बदनाम होने लगे तो बाबा ने हनीप्रीत को गोद ली हुई बेटी घोषित कर दिया. गुरमीत ने हनीप्रीत की शादी विश्वास गुप्ता से तो करवा दी, लेकिन सुहागरात नहीं मनाने दी. और विश्वास गुप्ता बाबा और हनीप्रीत के बीच की मात्र सीढ़ी बनकर रह गया.

खुफिया एजेंसी का अलर्ट, खतरे में बाबा की हनीप्रीत, हो सकती है हत्या Read More
thesundayheadlines

ताज़ा अपडेट : डेरे में दो नाबालिग समेत 5 लोग मिले, फोरेंसिक टीम गुफा में दाखिल

साध्वियों से बलात्कार मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम जेल में सजा काट रहा है. कोर्ट के आदेश के बाद सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन जारी है. सर्च ऑपरेशन टीम में करीब 5 हजार जवान शामिल हैं. अभी तक की जांच में डेरे से कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत जंगली जानवर भी बरामद किए गए हैं. डेरे में चल रहे सर्च ऑपरेशन की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है. हाई कोर्ट के पूर्व जज एके पवार सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं|

LIVE अपडेटः

डेरे की तलाशी के दौरान सर्च टीम को पांच बच्चे मिले, जिनमें दो नाबालिग हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं तलाशी में टीम को एक वॉकी-टॉकी सेट भी मिला है. रूड़की से आई फोरेंसिक टीम रेपिस्ट बाबा राम रहीम की गुफा में दाखिल हो चुकी है. फिलहाल सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय का तलाशी अभियान सरगर्मी से जारी है.

सर्च ऑपरेशन टीम को डेरे के अंदर से एक ब्लैक कलर की लग्जरी कार मिली है. कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं है. इसके साथ ही डेरे से काफी मात्रा में दवाइयां भी मिली हैं. इन दवाइयों पर किसी तरह का कोई लेबल नहीं लगा है. डेरे से पुरानी और नई करेंसी भी मिली है. टीम ने आश्रम से एक ओबी वैन भी बरामद की है.

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के अंदर जेसीबी मशीनों से संदिग्ध जगहों की खुदाई करवाई जा रही है. सर्च टीम डेरे के अंदर स्थित MSG फैशन मार्ट पहुंच चुकी है. वहां तलाशी की जा रही है. इसके साथ ही एक टीम राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री की भी तलाशी ले रही है. पुलिस प्रशासन ने एहतियातन सिरसा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है|

the sunday headlinesसिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के गेट नंबर-7 से टीम ने तलाशी अभियान की शुरूआत की. सबसे पहले टीम बाबा के मीडिया मॉनिटरिंग रूम में दाखिल हुई. वहां से मिले लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और दूसरे उपकरण टीम ने सीज किए हैं. दो रूम सील कर दिए गए हैं. टीम को तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश और प्लास्टिक करेंसी भी मिली है. वहीं दूसरी टीम राम रहीम के मेडिटेशन हॉल, चर्चा घर, प्रिंटिंग प्रेस और गेस्ट हाउस की तलाशी ले रही है|

पूर्व जज करेंगे निगरानी
कोर्ट की मंजूरी मिल जाने के बाद मौके पर 5000 जवानों की तैनाती की गई है. जो सर्च ऑपरेशन का हिस्सा होंगे. इस दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की जाएगी|

भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
सर्च ऑपरेशन के मद्देनजर सिरसा में पुलिस, पैरा मिलट्री फोर्स की 25 कंपनियां तैनात हैं. इसके अलावा आर्मी की 2 कंपनियां भी वहां मौजूद हैं. बम निरोधक दस्ते के 12 जवानों के अलावा 1000 जवान तैनात किए गए हैं. पुलिस ने ऑपरेशन के लिए 15 लोहारों को भी हायर किया है, जो ताले वगैरह तोड़ने के लिए तैयार रहेंगे|

डेरा इलाके में कर्फ्यू जारी
स्वात टीम भी सिरसा में मौजूदा है. डेरा सच्चा सौदा इलाके में अभी भी कर्फ्यू जारी है. बाहरी लोगों के डेरा परिसर में घुसने पर पाबंदी है. डेरा इलाके में गांव वालों को भी बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा. डेरा में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों का पहरा है|

हर हालात से निपटने की पुख्ता तैयारी
उपद्रवियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डेरे को पहले ही समर्थकों से खाली कराया जा चुका है. हर गेट पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर होगी. पिछली हिंसा की घटनाओं से सबक लेकर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने किसी भी हालात से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी की है|

 

ताज़ा अपडेट : डेरे में दो नाबालिग समेत 5 लोग मिले, फोरेंसिक टीम गुफा में दाखिल Read More
the sunday headlines

डेरे से बारामत हुई भारी मात्रा में 10 और 1 के प्लास्टिक करेंसी

राम रहीम सिंह के सिरसा स्थित डेरा सच्‍चा सौदा के मुख्‍यालय में प्रशासन भारी जाब्‍ते के साथ सर्च ऑपरेशन चला रहा है. इस दौरान आश्रम से काफी सारी चीजें मिली हैं. इनमें नकदी, पैसों के लेनदेन के दस्‍तावेज, 500 और 2000 रुपये के पुराने नोट शामिल हैं|
चौंकाने वाली बात यह है कि डेरे में प्‍लास्टिक के सिक्‍के भी मिले हैं. बाबा इन सिक्‍कों को अपनी करेंसी की तरह चलाता था. बरामद किए गए सिक्‍कों में 10 और एक रुपये के प्‍लास्टिक के सिक्‍के हैं. इन सिक्‍कों पर डेरे का नाम लिखा है साथ ही डेरा सच्‍चा सौदा का निशान भी बना हुआ है|

हरियाणा सरकार के डिप्‍टी डायरेक्‍टर पीआरओ सतीश मेहरा ने बताया कि कुछ फार्मेसी-दवा मिली है जि सपर किसी तरह का कोई लेबल नहीं है. एक बिना नंबर की लग्‍जरी गाड़ी मिली है. एक ओबी वैन है कुछ करेंसी मिली है. इसमें 10 हजार रुपये की पुरानी और सात हजार रुपये की नई करेंसी है|

सूत्रों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में पुरानी करेंसी भी शामिल है. संभावना है कि नोटबंदी के दौरान डेरा इस पुरानी करेंसी को नई करेंसी में चेंज नहीं करवा सका|

वहीं सिरसा में मोबाइल सेवा और डोंगल डाटा सेवा बंद की गई. 10 सितम्बर तक सिरसा में इंटरनेट बंद किया गया है. साथ ही केबल नेटवर्क भी काट दिया गया है. डेरे के अंदर हनीप्रीत की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री की जांच भी की जा रही है. MSG फैशन मार्ट में भी जांच टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया|

 

डेरे से बारामत हुई भारी मात्रा में 10 और 1 के प्लास्टिक करेंसी Read More

उपचुनाव नतीजे LIVE: मध्य प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में, अरुणाचल में भी जीत

nepanagar_s_650_112216102240देश के छह राज्यों पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में 4 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई. पुडुचुरी के नेल्लीथोपु सीट से मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने जीत दर्ज की है|

नतीजे:
त्रिपुराः बरजाला और खोवाई सीट पर सीपीआईएम की जीत|

पुडुचेरी: कांग्रेस ने जीती नेल्लीथोपु विधानसभा सीट. सीएम वी. नारायणसामी ने AIADMK के उम्मीदवार को 11,144 वोटों से हराया|

मध्य प्रदेश: नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस को पछाड़ बीजेपी उम्मीदवार मंजू दादू ने 43000 वोटों से जीत हासिल कर ली है|

मध्य प्रदेश: शहडोल विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ज्ञान सिंह ने जीत हासिल की है|

पश्चिम बंगालः तमलुक विधानसभा सीट से टीएमसी के दिब्येंदू अधिकारी जीत गए हैं. उन्होंने सीपीआई(एम) के मंदिरा पांडा को 4.97 लाख वोटों से हराया है|

तमिलनाडु: तंजावुर सीट से AIADMK के रंगासामी ने जीत दर्ज कर ली है|

अरुणाचल प्रदेशः हयुलिंग सीट से बीजेपी की उम्मीदवार दसांगलू पुल ने 1004 वोटों से जीत हासिल की है. दसांगलू पुल अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल की पत्नी हैं, जिन्होंने इस साल खुदकुशी कर ली थी|

रुझान:
पश्चिम बंगाल: कूचबिहार और तमलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है|

असम: लखीमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने बढ़त बना रखी है|

तमिलनाडु: विधानसभा सीटों तिरुप्पराकुंद्रम और अर्वाकुरुचि में AIADMK आगे चल रही है|

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नोटबंदी के निर्णय के बाद हो रहे इस उपचुनाव को अहम माना जा रहा है और इसे नोटबंदी के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है.

देखा जाए तो बीजेपी तीन राज्यों असम, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में अपनी सीट वापस हासिल करने की मशक्कत में जुटी है. वहीं कोलकाता, भोपाल और चेन्नई की बात करें तो यहां बीजेपी को नोटबंदी के चलते थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. क्योंकि इन राज्यों में नोटबंदी पर काफी हो हल्ला भी हुआ है. वहीं स्थानीय मुद्दों के उप चुनाव में छाए रहने के भी कयास लगाए जा रहे हैं. मतदाताओं का मिजाज स्थानीय मुद्दों के आधार पर ही बनता बिगड़ता है. लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद ये पहली अग्नि परीक्षा है जिसमें उन्हें जनता की प्रतिक्रिया मिलेगी|

जहां पश्चिम बंगाल के कूचबिहार और तमलुक में तृणमूल कांग्रेस अपनी सीट बचाने की लड़ाई लड़ रही है. वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी अपनी आदिवासी सीट को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रही है. अरुणाचल प्रदेश में कलिखो पुल की पत्नी दसांगलु पुल बीजेपी की सीट बचाने के लिए मैदान में हैं|

Source: Aaj Tak

उपचुनाव नतीजे LIVE: मध्य प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में, अरुणाचल में भी जीत Read More

राहत : 50 हजार रु प्रति सप्ताह निकालने की छूट अब करंट अकाउंट वालों के अलावा इन खाताधारकों को भी…

note-ban_650x400_61479461586नई दिल्ली: 500 रुपए और 1000 रुपए की नोटबंदी के बाद से मची अफरातफरी से राहत दिलाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक नया ऐलान किया गया है. केंद्रीय बैंक आरबीआई ने कहा है कि यदि आपका कैश क्रेडिट (सीसी) अकाउंट है या फिर आप ओवरड्राफ्ट अकाउंट होल्डर हैं तो एक हफ्ते में 50,000 रुपए तक नकदी निकाल सकते हैं. कारोबारियों और व्यापारियों के लिए यह घोषणा राहत की बात है.

आऱबीआई ने अपनी वेबसाइट पर इस बाबत सूचना जारी की है. हालांकि यह साफ कर दें कि यह विदड्रॉल लिमिट पर्सनल ओवरड्राफ्ट खाताधारकों पर नहीं है. यह नकदी मुख्य रूप से 2000 रुपए के नोटों में होगी.बता दें कि14 नवंबर को केंद्रीय बैंक ने यह राहत करंट अकाउंट होल्डर्स को दी थी.
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि सरकार कम से कम तीन महीने पुराने करंट अकाउंट्स में से कैश विदड्राल की लिमिट प्रति सप्ताह 50 हजार रुपए कर रही है. करंट अकाउंट दरअसल बैंक अकाउंट का वह प्रकार है जो कारोबारियों की प्रतिदिन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाजनक होता है. इसमें एक दिन में किए जाने वाले ट्रांजैक्शन्स की संख्या सीमित नहीं होती.

यहां एक बात डिपॉजिट से संबंधित बताते चलें- जिस बैंक में आपका खाता है, वहां आप जितना चाहे उतना नकद जमा करवा लें लेकिन इन नोटों को जमा करवाने की 50 दिन की छूट की अवधि है. इसमें आप यदि 2.5 लाख रुपये तक की नकदी जमा करवाते हैं तो पेनल्टी नहीं लगेगी. लेकिन यदि आप इस राशि से अधिक की नकद जमा करवाते हैं तो आपको स्पष्ट तौर पर इस धन का सोर्स बताना होगा. यदि इस आय घोषणा में विसंगति पाई गई तो न सिर्फ इस अमाउंट पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा बल्कि इस पर 100 फीसदी से लेकर 300 प्रतिशत का जुर्माना भी लग सकता है. अशोक महेश्वरी एंड असोससिएट्स एलएलपी के निदेशक टैक्स और नियामक संदीप सहगल ने यह जानकारी दी|

 

Source: NDTV India

राहत : 50 हजार रु प्रति सप्ताह निकालने की छूट अब करंट अकाउंट वालों के अलावा इन खाताधारकों को भी… Read More

आत्महत्या करने वाले ‘चोर’ को नोटबंदी का शिकार बताकर फंसे केजरीवाल

msid-55534085width-400resizemode-4kejriwalदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 24 घंटे में दो भ्रामक ट्वीट को रीट्वीट करके फंस गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के सतना में बैंक के भीतर एक कथित चोर द्वारा पुलिस से घिर जाने के बाद खुदकुशी किए जाने के मामले में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता के एक ऐसे ट्वीट को रीट्वीट कर दिया, जिसमें बताया गया था कि उसने नोटबंदी की वजह से खुदकुशी कर ली है।

दूसरा मामला कानपुर के पास रविवार तड़के हुए ट्रेन हादसे से जुड़ा हुआ है। घायल सीरियाई बच्चों की तस्वीर को केजरीवाल ने रविवार तड़के हुई ट्रेन दुर्घटना में घायल बताने वाले ट्वीट को शेयर कर दिया।

खुद को आरटीआई ऐक्टिविस्ट बताने वाले अभिषेक मिश्रा ने एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के सतना में एक युवक ने बैंक में फांसी लगा ली क्योंकि वह तीन 3-4 दिन से लगातार पैसे ना मिलने के कारण परेशान था।

Source: Navbharat Times

आत्महत्या करने वाले ‘चोर’ को नोटबंदी का शिकार बताकर फंसे केजरीवाल Read More

सरकार का ऐलान- ‘सी’ और ‘डी’ क्लास के कर्मचारी सैलरी से 10,000 रुपये निकाल सकेंगे कैश

indian-rupees_147962691532_650x425_112016010414नोटबंदी के बाद एक तरफ जहां पूरा देश कैश लेने के लिए बैंकों और एटीएम के आगे लंबी कतारों में लगा है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने अपने सी और डी क्लास के कर्मचारियों को राहत दी है. सरकार ने ऐलान किया है कि सी और डी क्लास के कर्मचारी को इस बार 10,000 रुपये कैश एडवांस दिया जाएगा|

नवंबर की सैलरी में होगा एडजस्ट
ये ऑफर संसद के स्टाफ के लिए भी है. सरकार ने कर्मचारियों के सामने ये पेशकश की है कि वो चाहें तो नए नोटों के 10,000 रुपये एडवांस कैश निकाल सकते हैं, जिसे उनकी नवंबर की सैलरी से काट लिया जाएगा.

सरकार के सामने उठी थी एडवांस कैश की मांग
आपको बता दें कि कई विभागों ने सरकार के सामने ये मांग रखी थी कि नोटबंदी की वजह से नोटबंदी की वजह से कर्मचारियों को कई समस्याएं आ रही हैं, ऐसे में इस बार सैलरी से कुछ हिस्सा कैश में दिया जाना चाहिए. सरकार ने विचार करने के बाद इस मांग को स्वीकार कर लिया है|

 

Source: Aaj Tak

सरकार का ऐलान- ‘सी’ और ‘डी’ क्लास के कर्मचारी सैलरी से 10,000 रुपये निकाल सकेंगे कैश Read More

3 साल बाद आगरा की जनता के बीच पहुंचे मोदी, ग्रामीण आवास योजना का करेंगे उद्घाटन

modi_1479618636आगरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन साल बाद रविवार को आगरा में जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वह ग्रामीण आवास योजना के शुभारंभ और रेलवे की कई योजनाओं का शि‍लान्यास करेंगे। इसके बाद भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधि‍त करेंगे। नोटबंदी के फैसले की बाद यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। रैली स्थल कोठी मीना बाजार मैदान भगवा रंग में रंग गया है।
पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
2.20 बजे : खेरिया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान उतरेगा।
2.25 : हवाई अड्डे से कोइी मीना बाजार के लिए पीएम का काफिला चलेगा
2.35 : रैली स्थल कोठी मीना बाजारा पर पीएम पहुंचेंगे
3.40 : प्रधानमंत्री, ग्रामीण आवास योजना का आरंभ करेंगे
2.58 : मोदी, परिवर्तन रैली को संबोध्िात करेंगे।
4.05 : कोठी मीना बाजार से खेरिया एयपोर्ट के लिए पीएम रवाना होंगे
4.15 : खेरिया एयरपोर्ट पर मोदी का काफिला पहंचेगा
4.20 : मोदी का हवाई जहाज दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा
रैली में शामिल होंगे नौ केंद्रीय मंत्री
– परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विमान से रेल मंत्री सुरेश प्रभु आएंगे। जबकि अन्य आठ मंत्री आगरा आ चुके हैं।
– ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर, पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा, सूचना एंव प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री निरंजना ज्योति आगरा पहुंच चुके हैं।
रैली में 44 लाभार्थ्िायों को मिलेगी आवास की चाबी
– रैली में सात राज्यों से आए करीब 44 लाभार्थ्िायों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी। इनमें पांच आगरा जिले के लाभार्थी हैं।
रैली में 20 विधानसभाओें से आ रहे हैं कार्यकर्ता
– परिवर्तन रैली में आगरा और आसपास के जिलों की 20 विधानसभाओं के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
– आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा, एटा और हाथरस के जिलाध्यक्षों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।
एग्जीबिशन हॉल में होगा ग्रामीण आवास योजना की लांचिंग
– पीएम मोदी दोपहर 2:35 बजे मीना बाजार मैदान पहुंचकर ग्रामीण आवास योजना लांच करेंगे।
– इसके लिए रैली स्थल पर एग्जीबिशन हाल बनाया गया है। इसी में यह कार्यक्रम होगा।
– इस हॉल में देश भर से चयनित 44 लाभार्थियों में पांच आगरा के अलावा चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।
प्रधानमंत्री की रैली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। रैली के दौरान मोबाइल नेटवर्क ठप रहेगा। वहीं, एयरपोर्ट से मैदान तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी।
रेलवे के कार्यो का करेंगे उद्घाटन
– कोठी मीना बाजार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल मंडल के कार्यो का उद्घाटन करेंगे।
– आयोजन स्थल पर मथुरा-पलवल चौथी रेल लाइन एवं मथुरा जंक्शन-भूतेश्वर यार्ड ढांचे में परिवर्तन व रेल फ्लाई ओवर का शिलान्यास करेंगे।
कमाल अख्तर करेंगे पीएम की आगवानी
– यूपी के मुख्यमंत्री के प्रतिनिध्िा के तौर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कमाल अख्तर पीएम मोदी की आगवानी करेंगे।
कैमरे से हर शख्स पर नजर, चौकस सुरक्षा
– पीएम मोदी की रैली के लिए बेहद चौकस सुरक्षा रखी गई है।
– पुलिस अफसरों के अलावा 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
– केंद्र से आर्धसैनिक बल भी सुरक्षा में लगा गए हैं। इनमें आरआरएफ, आरएएफ, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।
– रैली स्थल कोठी मीना बाजार के अंदर और बाहर चारो तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे हर शख्स पर नजर रखी जा रही है।
Source: DainikBhaskar.com
3 साल बाद आगरा की जनता के बीच पहुंचे मोदी, ग्रामीण आवास योजना का करेंगे उद्घाटन Read More