अनिल कपूर मेरे लिए परिवार के सदस्य जैसे : करीना

Kareena-Kapoor-3-580x395मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर उनके लिए एक परिवार के सदस्य के समान हैं. अभिनेत्री को अनिल के साथ फिल्म ‘टशन’ और ‘बेवफा’ जैसी फिल्मों में देखा गया है.

करीना ने बताया, “मेरे लिए अनिल एक परिवार के समान हैं. मैंने उनके, अर्जुन कपूर के साथ काम किया है और अब सोनम कपूर के साथ (‘वीर दी वेडिंग’) कर रही हूं.”

बॉलीवुड की 35 साल अभिनेत्री को सोनम, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ आगामी फिल्म ‘वीर दी वेडिंग’ में देखा जाएगा.

सोनम के साथ अपने तालमेल के बारे में करीना ने कहा, “मुझे वह एक बहन के समान लगती हैं, क्योंकि मैं काफी ध्यान रखने वाली हूं और रेहा तथा सोनम के प्रति स्नेह रखती हूं.”

करीना ने कहा कि वह अनिल के प्रति भी स्नेह रखती हैं, क्योंकि वह उन्हें एक परिवार के सदस्य के समान समझती हैं.

 

 

Source ABP News

अनिल कपूर मेरे लिए परिवार के सदस्य जैसे : करीना Read More

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट

“Satellite will reach space from Sriharikota in 26 minutes”
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बुधवार श्री‍ हरिकोटा से एक ही उड़ान में एक साथ 20 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च कर नया कीर्तिमान रचा है. इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की ये उड़ान सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर लॉन्च की गई. इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों को बधाई दी है|

अपनी 36वीं उड़ान में पीएसएलवी-C34 कार्टोसैट-2 श्रृंखला के 727.5 किलो के सैटेलाइट के साथ 19 दूसरे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में लॉन्च किया. इसरो ने 20 सैटेलाइटों को एक साथ लॉन्च करके अपने पहले 10 सैटेलाइटों के लॉन्चिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है|

17 सैटेलाइट विदेशी, तीन देसी
पीएसएलवी-C34 की लॉन्चिंग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से श्रीहरिकोटा में की गई. भारतीय समय के अनुसार पीएसएलवी C-34 की लॉन्चिंग 22 जून को सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर की गई. पीएसएलवी सी-34 के 20 सैटेलाइटों में से 17 टकमर्शियल सैटेलाइट हैं, यानी 17 सैटेलाइट दूसरे देशों के हैं जिन्हें भेजने के लिए इसरो ने उन देशों से फीस ली है. इसके अलावा दो सैटेलाइट देश के दो शिक्षा संस्थानों के हैं. इस लॉन्चिंग में एक सैटेलाइट कॉर्टोसैट 2 सीरीज का इसरो का अपना है|

PM ने दी बधाई, छात्रों के उत्साह पर खुशी
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसरो की इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने पुणे और चेन्नई के उन छात्रों के उत्साह की भी चर्चा की है, जिन्होंने सैटेलाइट के निर्माण में भूमिका निभाई है. पीएम ने लिखा है कि छात्रों का उत्साह देखकर वह बहुत खुश हैं|

 

 

 

 

Source: आज तक

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट Read More

“मेहनत व लगन ही बनाती है एक बेहतर डांसर- “सौरभ शर्मा”

 13412918_905857559540900_2856110650432372078_n शक्तिफार्म: “डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी “(डायरेक्ट )के ऑफिस में बच्चो से रुबरू होने आये सौरभ शर्मा जी (कोरियोग्राफर) जहाँ फिल्म डायरेक्टर चन्दन मेहता, टीवी एवं फिल्म कलाकार दिनेश सहगल एवं खन्ना जी (प्रोडूसर) भी मौजूद थे, सभी नृत्य प्रेमी बच्चो ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया जिससे सौरभ जी बहुत बिना प्रशंसा किये नहीं रह पाए |

“धूम” फिल्म की सिग्नेचर धुन धूम मचाले धूम…गीत बजते ही पैर खुद थिरकने लगते हैं | गीत को सुन कर दिल झुमने लगता हैं,पांव रोके नहीं रुकते | इस गाने में नृत्य का दम भरने वाले कोरियोग्राफर सौरभ शर्मा आज जाना पहचाना नाम हैं |वह कॉमनवेल्थ गेम में भी अपने नृत्य से दर्शकों को नचा चुके हैं |उन्होंने  दैनिक जागरण से अपने मन की बातें साझा की |

दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है | वह कहते हैं कि नृत्य साधना है | बिना लगन और मेहनत इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकते | उनको डांस से लगाव था | इसे विकसित करने के लिए परिवार ने पूरा सपोर्ट किया | वर्ष 2004 में वह प्रसिद्ध कोरियोग्राफार श्यामक डाबर से जुड़ गए और सात साल तक उनके सहायक रहे | आज वह बालीवुड में कई फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं | बताते हैं कि उन्होंने 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स आस्ट्रेलिया, कामनवेल्थ गेम्स 2010 नई दिल्ली में कोरियोग्राफी की |

शाहरुख खान की रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के चलते-चलते गीत, सलमान खान की फिल्म युवराज, हाल ही में एक एलबम सुना-सुना की कोरियोग्राफी पूरी की है |फिल्म शेख चिल्ली द ग्रेट में पूरी कोरियोग्राफी की वह बताते हैं कि सितारगंज निवासी फिल्म निर्माता राजेश गुप्ता उर्फ खन्ना की फिल्म माँ पूर्णागिरी धाम में कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर हैं |
वह जल्द ही एक डांस रियलिटी शो. में दिखेंगे, जिसका नाम है फेम ऑफ इंडिया | इसमें वह जज की भूमिका में हैं | उन्होंने कहा कि खन्ना मूवीज के बैनर तले बन रही माँ पूर्णागिरी धाम फिल्म में स्थानीय कलाकारों को वह नृत्य की बारीकी सिखाएंगे | वह कहते हैं,कि “जिस चीज को पाना हो उसके लिए आपको हरसंभव कोशिश करनी चाहिए, मेहनत करो तो हर मुकाम मुट्ठी में होता हैं,  द्रढ़ इच्छाशक्ति काम आती हैं”|

 

Edited by: Kavita Vakchi

“मेहनत व लगन ही बनाती है एक बेहतर डांसर- “सौरभ शर्मा” Read More

“SPL क्रिकेट टूर्नामेंट सितारगंज में शामिल हुए फ़िल्मी कलाकार”

indexआज दिनांक 9 जून 2016 ,वृस्पतिवार , सितारगंज के रामलीला मैदान में विगत 1 जून से खेले जा रहे SPL क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैंच सिसैया एवं इस्लाम नगर के बीच खेला गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफी सौरभ शर्मा जी जिन्होंने धूम-2, रब ने बना दी जोड़ी, युवराज एवं कॉमनवेल्थ जैसे राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय डांस कोरियोग्राफ किया, फिल्म डायरेक्टर चंदन मेहता एवं टीवी एवं फिल्म कलाकार दिनेश सहगल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, इन्होने  टूर्नामेंट में आकर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया तथा जनता भी फुले नहीं समाए |

सौरभ शर्मा के कार्यक्रम में प्रवेश करते ही भीड़ उमड़ पड़ी तथा बड़े ही जोरो शोरो से इनका अभिनन्दन किया गया |

मैच आरम्भ होने के कुछ समय बाद अचानक ही मौसम काफी बिगड़ने लगी ,लेकिन खिलाड़ियो का उत्साह इतना अधिक था कि मौसम को भी शान्त होना पड़ा |

इस कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता परिवार द्वारा स्वर्गीय राकेश एवं अनीता गुप्ता जी के याद में कराया गया, जिसमे अभय गुप्ता एवं राजेश गुप्ता जी (खन्ना जी) का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रही | कार्यक्रम में समस्त गुप्ता परिवार सम्मिलित हुए |

कार्यक्रम में चार चाँद तब लग गए जब सितारगंज के पूर्व विधायक माननीय नारायण पल जी भी पधारे तथा खिलाडियों का मनोबल बढाया||

दिनेश सहगल जी द्वारा कहे गये कुछ शब्दों ने जनता का मन मोह लिया, इन्होने खन्ना मूवीज का आभार व्यक्त किया एवं उनके प्रशंसनीय कार्य को खूब सराहा, राजेश गुप्ता (खन्ना जी) के अच्छे एवं मिलनसार व्यक्तित्व की खूब प्रशंसा की, तत्पश्चात राजेश गुप्ता (खन्ना जी) ने अपना परिचय देकर अपनी आने वाली फिल्म “माता पूर्णागिरी” के बारे में बताया तथा इसके लाभ का 40% गरीब कन्याओ के विवाह में लगाने की बात सुनकर जनता अति आनंदित हुए |

जनाग्रह एवं प्रेमवश होकर सौरभ शर्मा ने भी धूम-2 के गाने पर डांस करके प्रोग्राम में धूम मचा दी | कार्यक्रम के मध्य में मौसम खराब होने से कुछ समय की बर्बादी हुई परन्तु कहते है न मजबूत इरादे कभी हार नहीं मानते अन्तः सभी बाधाओं को पर करते हुए सिसैया की टीम ने जीत हासिल की जिनको सम्मान के रूप में सौरभ शर्मा, चन्दन मेहता, दिनेश सहगल एवं खन्ना जी के कर कमलो द्वारा ट्रोफी दी गयी |

दूसरी टीम को भी ट्रोफी एवं सभी खिलाडियो को पुरस्कृत किया गया |

सभी खिलाडियो एवं जनता ने खन्ना जी को उनकी फिल्म के लिए बधाई एवं शुभकामनाये दी |

 

News coverage by: kavita vakchi

“SPL क्रिकेट टूर्नामेंट सितारगंज में शामिल हुए फ़िल्मी कलाकार” Read More

ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम

isis4_1464796926लंदन. लीबिया में आईएसआईएस के खिलाफ बॉलीवुड म्यूजिक एक नया साइकोलॉजिकल वेपन बन गया है। ब्रिटिश स्पेशल फोर्स बॉलीवुड के गाने बजाकर आतंकियों को खदेड़ने में लगी है। बता दें कि लीबिया के सिर्ते आैर कोस्टल इलाकों में अभी भी आतंकी अपना गढ़ बनाए हुए हैं। इस कारण से दी ऐसा करने की सलाह…
– बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में जन्मे एक इंटेलिजेंस अफसर ने ब्रिटिश फोर्स को ऐसा करने की सलाह दी है।
– ब्रिटिश आर्मी को बताया गया कि आईएसआईएस के आतंकी बॉलीवुड गाने से परेशान होंगे क्योंकि वे उसे गैर-इस्लामिक मानते हैं।
– डेली मिरर की खबर के मुताबिक, ”एक अफसर ने कहा कि हमें किसी भी हाल में आतंकियों को दबाना है और इलाके में उनके खिलाफ लगातार अपने कैम्पेन को मजबूत करना है, ताकि उनकी स्ट्रेंथ कमजोर हो।”
कैसे बॉलीवुड गानों को इस्तेमाल कर रही है आर्मी?
– ज्वाॅइंट स्पेशल ऑपरेशन कमांड (JSOC), ब्रिटिश फोर्स लीबियन ट्रूप को ट्रेनिंग दे रही है कि सिर्ते और 185 किमी लंबे कोस्टल एरिया से आईएसआईएस के आतंकियों को कैसे खदेड़ा जाए।
– साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस के तहत ज्वाॅइंट फोर्स आईएसआईएस के कम्युनिकेशन सिस्टम को इंटरसेप्ट कर ले रही है और उसमें बॉलीवुड के गाने भर दे रही है।
– माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर आतंकी इसे शरिया कानून की बेइज्जती के तौर पर देखेंगे।
ठिकानों का भी चल रहा है पता?
– ब्रिटिश आर्मी इस तरीके को यूज कर आतंकियों के छिपने का ठिकाना भी पता कर रही है।
– जब आईएसआईएस के मेंबर अपने रेडियो पर म्यूजिक को लेकर शिकायत करते हैं तो उनके लोकेशन का भी पता चल जाता है।
– लीबिया में ब्रिटिश फोर्स डायरेक्ट फाइट नहीं कर रही है। वहां लीबियन ट्रूप को लड़ने की ट्रेनिंग दे रही है।
Source: DainikBhaskar.com
ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम Read More

उस दिन से लेकर अब तक वीरान है गुलबर्ग सोसायटी, जानिये कब क्‍या हुआ

gulberg_02_06_2016अहमदाबाद।  राज्‍य में दंगों से प्रभावित कई इलाके फिर से आबाद हुए लेकिन गुलबर्ग सोसायटी की तरफ फिर गुजरात में 2002 में भड़के दंगों के पहले हमेशा आबाद रहने वाली गुलबर्ग सोसायटी दंगों के बाद से अब तक वीरान है। इस सोसायटी को लोगों ने भूत बंगले का नाम दे दिया है।किसी ने पलट कर नहीं देखा और अब यह उस भयावहता का जीता-जागता स्‍मारक बन गई है।

27 फरवरी को ट्रेन में आग की घटना के बाद भड़के दंगों ने अगले ही दिन इस सोसयटी को अपनी चपेट में ले लिया। आइये जानते हैं तब से लेकर अब तक क्‍या क्‍या हुआ।

  • 27 फरवरी 2002, सुबह के 9 बजे थे की तभी एक डरा देने वाली खबर आई कि साबरमति एक्‍सप्रेस के जिस कोच में कारसेवक सफर कर रहे थे उसे आग लगा दी गई है। इसके बाद राज्‍य में दंगे भड़क गए।
  • 28 फरवरी, 2002- गोधराकांड के एक दिन बाद, यानी 28 फरवरी को 29 बंगलों और 10 फ्लैट वाली गुलबर्ग सोसायटी जहां पर अधिकांश मुस्लिम परिवार रहते थे, वहां पर उत्तेजित भीड़ ने हमला किया गया। शाम होते- होते यहां कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। ज्यादातर लोगों को जिंदा जला दिया। 39 लोगों के शव बरामद हुए जबकि कई गायब भी हुए जिन्हें बाद में मृत मान लिया गया। कुल मौतों का आंकडा 69 था और मृतकों में कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी भी शामिल थे।
  • 8 जून, 2006- एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज की जिसमें इस हत्याकांड के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्रियों और 62 अन्य लोंगो को ज़िम्मेदार ठहराया गया लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया।
  • अक्टूबर, 2007- तहलका पत्रिका ने एक एक स्टिंग ऑपरेशन किया जिसमें विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल के 14 लोगों सहित तत्कालीन भाजपा विधायक हर्ष भट्ट, जो उस समय बजरंग दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे वो हत्याओं को अंजाम देने की बात कर रहे थे।
  • 3 नवंबर, 2007- जकिया जाफरी ने इस मामले को लेकर गुजरात हाईकोर्ट से संपर्क किया लेकिन हाईकोर्ट ने शिकायत लेने से मना कर दिया और कहा कि कि पहले वो मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामले को ले जाए।
  • 26 मार्च, 2008- सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के 10 बड़े मामलों की जांच के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को आदेश दिया जिनमें गुलबर्ग का मामला भी था। कोर्ट ने पूर्व सीबीआई निदेशक आर के राघवन की अध्यक्षता में जांच के लिए एक एसआईटी बनाई।
  • सितंबर 2009- ट्रायल कोर्ट में गुलबर्ग हत्याकांड की सुनवाई (ट्रायल) शुरू हुई।
  • 27 मार्च 2010- नरेंद्र मोदी को एसआईटी ने ज़किया की फरियाद के संदर्भ में समन किया और गुलबर्ग सोसायटी सहित एहसान जाफरी की हत्या के मामले में उन पर लगे आरोपों के मामले में पूछताछ की।
  • मार्च 2010- विशेष लोक अभियोजक आर के शाह निचली अदालत के न्यायाधीश तथा एसआईटी पर यह आरोप लगाते हुए ईस्तीफा दे दिया कि वे आरोपी पर नरमी बरत रहे हैं जिसके बाद इस केस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा थी।
  • दिसंबर 2010- जकिया जाफरी सहित अन्य पीड़ित लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक अर्जी दाखिल करते हुए कोर्ट से आग्रह किया कि एसआईटी 30 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करे।
  • मार्च 2011- सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को न्यायविद् राजू रामचंद्रन द्वारा व्यक्त की गई शंकाओं पर ध्यान देने को कहा।
  • 18 जून, 2011- रामचंद्रन ने अहमदाबाद का दौरा किया और गवाहों तथा उन अन्य लोगों से मुलाकात की जिसके आधार पर एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार की।
  • जुलाई 2011- न्यायविद् राजू रामचन्द्रन ने इस रिपोर्ट पर अपना नोट सुप्रीम कोर्ट में रखा। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय लिया कि रिपोर्ट को गोपनीय रखा जाएगा और कोर्ट ने गुजरात सरकार व एसआईटी को रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया।
  • सितंबर 2011- सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला ट्रायल कोर्ट पर छोड़ा कि क्या मोदी या अन्य से पूछताछ की जा सकती है।
  • 8 फरवरी 2012 – एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश की।
  • 10 अप्रैल 2012- मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष रखी गई एसआईटी रिपोर्ट में माना गया कि तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी की इस नरसंहार में कोई भूमिका नहीं है।
  • इस मामले में अभी तक ट्रायल के दौरान चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस नरसंहार मामले में अभी तक 338 से ज्यादा लोगों की गवाही हो चुकी है। सितंबर 2015 में ही इस मामले का ट्रायल खत्म हो गया जिसमें अब फैसला आना बाकि है।

 

 

Source: नई दुनिया

उस दिन से लेकर अब तक वीरान है गुलबर्ग सोसायटी, जानिये कब क्‍या हुआ Read More

सनराइजर्स बना IPL-9 का ‘सुल्तान’, फाइनल मुकाबले में बैंगलोर ने तीसरी बार चखा हार का कड़वा स्वाद

ipl_146455681320_650x425_053016025137बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को करारी शि‍कस्त दी है. आईपीएल-9 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 8 रनों से हरा दिया. इस रोमांचक मुकाबले में अपनी धुआंधार बैटिंग के लिए पहचानी जाने वाली कोहली सेना वार्नर की टीम के गेंदबाजों की लाइन लेंथ के आगे पस्त दिखी|

हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा. हालांकि इसके जवाब में बैंगलोर ने पारी की शानदार शुरुआत की, लेकिन फिर रॉयल चैलेंजर्स के दिग्गज एक के बाद एक पवेलियन लौटते चले गए और लगातार झटकों से टीम ने लड़खड़ाकर जीत के मुकाम से पहले 200 रनों पर ही घुटने टेक दिए|

दिलचस्प बात यह है कि इस हार के साथ ही बैंगलोर की टीम तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचकर हार का स्वाद चख चुकी है|

सस्ते में निपट गए आरसीबी के सारे दिग्गज
बैंगलोर की टीम से इकबाल अब्दुल्ला 4 रन बनाकर नॉट आउट रहे, जबकि टीम को सातवां झटका जोर्डन के रूप में लगा. वह 3 रन ही जोड़ सके. छठा विकेट स्टुअर्ट बिन्नी का गिरा. वह महज 9 के स्कोर पर रनआउट हो गए. इससे पहले शेन वाटसन और केएल राहुल 11-11 रन बनाकर पवेलियन चले गए. वाटसन रहमान की गेंद पर हेनरिक्स को कैच थमा बैठे|

टीम का तीसरा विकेट विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के रूप में गिरा. वह फाइनल मुकाबले में सस्ते में निपट गए. महज 5 रनों के निजी स्कोर पर बिपुल शर्मा की गेंद पर हेनरिक्स ने ही उनका भी कैच लपक लिया. इससे पहले कप्तान विराट कोहली 54 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे. वह सरन की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 35 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौके जड़े|

हैदराबाद की ओर से कटिंग ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि बिपुल शर्मा, सरन और रहमना को एक-एक विकेट मिला|

कोहली की धीमी शुरुआत, गेल की धुआंधार पारी
कप्तान कोहली ने अन्य दिनों के मुकाबले धीमी शुरुआत की, वहीं दूसरे छोड़ से क्रिस गेल धुआंधार बैटिंग करते रहे. अपनी तूफानी पारी में क्रिस गेल ने 38 गेंदों में 76 रन बनाए. वह कटिंग की गेंद पर बिपुल शर्मा को कैच थमा बैठे. गेल ने 8 छक्के और चार चौके लगाए|

बैंगलोर की टीम ने 9 ओवर में ही 100 का आंकड़ा छू लिया, जबकि 8 ओवर में स्कोर 79 रन था. 11वें ओवर में गेल का विकेट गिरा.13वें ओवर की आखि‍री गेंद पर कोहली का विकेट गिरा. जबकि 14वें ओवर में डिविलियर्स का विकेट गिरा. टीम ने 14 ओवर में 145 रन बना लिए. लगातार झटकों के बीच 16 ओवर की समाप्ति‍ पर बैंगलौर ने 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए. 20 ओवर में टीम 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी|

हैदराबाद ने 7 विकेट खोकर बनाए 208 रन
सनराइजर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 208 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से कप्तान डेविड वार्नर से सबसे अधि‍क 69 रन जोड़े, जबकि बेन कटिंग 39 रन और भुवनेश्वर कुमार 1 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम के लिए तीसरा सर्वाध‍िक स्कोर युवराज सिंह ने बनाया. वह 38 रन बनाकर आउट हुए.

दूसरी ओर, बैंगलोर की ओर से जोर्डन को तीन सफलता मिली, जबकि अरविंद को 2 और चहल को एक विकेट हासिल हुआ|

सात में छह खि‍लाड़ी कैच आउट
यह दिलचस्प है कि हैदराबाद को लगे सात झटकों में से छह खि‍लाड़ी कैच आउट हुए. टीम को सातवां झटका बिपुल शर्मा के रूप में लगा. वह महज 5 रन बनाकर कैच आउट हुए. जबकि इससे पहले छठा विकेट नमन ओझा का गिरा. वह 7 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए. टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए कप्तान वार्नर तीसरे विकेट के रूप में 14वें ओवर में 69 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए|

वार्नर ने अरविंद की गेंद पर अब्दुल्ला को कैच दे दिया. टीम को पहला झटका शि‍खर धवन के रूप में लगा. वह 28 रनों के निजी स्कोर पर चहल की गेंद पर जोर्डन को कैच थमा बैठे. आठवें ओवर में शि‍खर धवन के आउट होने के बाद मोइजेस हेनरिक्स क्रिज पर कप्तान डेविड वार्नर का साथ देने आए. लेकिन वह भी 4 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. वह जोर्डन की गेंद पर चहल को कैच थमा बैठे|

तीसरे विकेट के रूप में वार्नर के आउट होने के बाद मैदान में उतरे दीपक हुड्डा महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अरविंद की गेंद पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने उनका कैच लपका. इसके बाद 16वें ओवर में युवराज सिंह भी 38 रन बनाकर आउट हो गए. वह भी कैच आउट हुए और जोर्डन की गेंद पर वाटसन को अपना कैच थमा दिया|

ऐसे बढ़ा हैदराबाद के स्कोर का ग्राफ
शुरुआती दो ओवरों में हैदराबाद की टीम ने जहां छह रनों की औसत से 12 रन बनाए, वहीं 6 ओवर की समाप्ति‍ पर यह आंकड़ा बढ़कर 59 रनों पर जा पहुंचा. हालांकि इसके बाद टीम को दो झटके भी लगे, लेकिन रनों के औसत में कोई खास कमी नहीं आई. सनराजर्स की ओर से कप्तान वार्नर ने सधी हुई पारी खेली. टीम ने 13 ओवर में 120 रनों के आंकड़े को छू लिया. 16 ओवर में टीम का स्कोर 148 रन पहुंचा. 18वें ओवर की समाप्ति‍ पर टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन था. 20 ओवर में टीम ने 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए|

दोनों टीमों की निगाहें अपने पहले टी-20 खिताब पर है. हालांकि बैंगलोर की टीम इससे पहले दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन कभी जीत का स्वाद नहीं चख पाई है|

दूसरी ओर, डेविड वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को इस पूरे टूर्नामेंट में बल्क में जीत मिली. इस टीम ने शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 45 रनों से और केकेआर से आठ विकेटों से हारने के बाद मुंबई इंडियंस को सात विकेटों से हराया. इसके बाद गुजरात लायंस को 10 विकेटों से और किंग्स इलेवन पुणे को पांच विकेटों से हराने के बाद जीत का हैट्रि‍क भी बनाया. हालांकि इसके बाद टीम को एक हार भी मिली है, लेकिन सनराइजर्स ने उसके बाद लगातार चार मैच जीतकर जबरदस्त वापसी की|

बैंगलोर के लिए उतार-चढ़ाव वाला सफर
उधर,विराट कोहली की अगुवाई में बंगलौर का अभियान शुरुआत में थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहा. उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अंतिम चार मैच जीतने की दरकार थी और उन्होंने सिर्फ इतना ही हासिल नहीं किया, बल्कि क्वालीफायर में अपनी जीत से तीसरी बार सीधे फाइनल में जगह सुनिश्चित की|

 

Source: आज तक

 

सनराइजर्स बना IPL-9 का ‘सुल्तान’, फाइनल मुकाबले में बैंगलोर ने तीसरी बार चखा हार का कड़वा स्वाद Read More

71 साल बाद हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति, कहा- आसमान से गिरी मौत और सबकुछ बदल गया

japanobama_146434585950_650x425_052716041551अमेरिकी राष्ट्रपति बराब ओबामा ने हिरोशिमा की यात्रा कर इतिहास रच दिया है. ओबामा ने इस दौरान उन 1 लाख 40 हजार लोगों को श्रद्धांजलि दी जिनकी जान हिरोशिमा पर गिरे अमेरिकी एटमिक बम की वजह से गई थी. इस बमवर्षा के 7 दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद किसी पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल में जापान के हिरोशिमा शहर की यात्रा की है|

छह अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा में ‘लिटिल ब्वॉय’ नाम का पेलोड गिराया था. इसके तीन दिन बाद ही 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने नागासाकी पर बम गिराया था. ओबामा ने ‘हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क’ में सभी मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. बम गिरने के बाद भी कई लोग विकिरण की वजह से बीमार होकर सालों बाद भी मरे|

ओबामा ने मेमोरियल पर फूल अर्पित करते हुए कहा, 71 वर्ष पहले आसमान से मौत गिरी थी और दुनिया बदल गई थी. ओबामा जब पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब वह उदास लग रहे थे. उन्होंने अपना सिर झुकाया हुआ था और पीछे हटने से पहले वह थोड़ा रुके और अपनी आंखें बंद की ओबामा ने कहा कि बम ने यह दिखाया कि मानव जाति के पास स्वयं को नष्ट करने का जरिया है|

ओबामा ने मेमोरियल पर फूल अर्पित करते हुए कहा, 71 वर्ष पहले आसमान से मौत गिरी थी और दुनिया बदल गई थी. ओबामा जब पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तब वह उदास लग रहे थे. उन्होंने अपना सिर झुकाया हुआ था और पीछे हटने से पहले वह थोड़ा रुके और अपनी आंखें बंद की. ओबामा ने कहा कि बम ने यह दिखाया कि मानव जाति के पास स्वयं को नष्ट करने का जरिया है|

 

 

Source: आज तक

 

71 साल बाद हिरोशिमा में अमेरिकी राष्ट्रपति, कहा- आसमान से गिरी मौत और सबकुछ बदल गया Read More

पहले से शादीशुदा है सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया! पूर्व पति के साथ वायरल हुई तस्वीरें

salman khanनई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर और उनके पूर्व पति मारियस मोगा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मिसमालिनीडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीति जिंटा की रिसेप्शन पार्टी में सलमान ने लूलिया वंतूर के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि दोनों कपल धीरे-धीरे अब अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर रहे हैं क्योंकि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

शादी के कुछ सालों बाद लूलिया और मारियस का अलगाव हो गया। हालांकि, उनके तलाक के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। मारियस मोगा ग्रैमी नोमिनेटिड प्रड्यूसर और कंपोजर हैं। मिसमालिनीडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, मारियस और लूलिया चार साल तक रिलेशनशिप में रहे और उसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह मारियस का किसी और महिला के साथ इनवोलमेंट बताया जा रहा है। साल 2011 में मारियस से अलग होने के बाद लूलिया वंतूर सलमान खान की जिंदगी में आई। गौर हो कि लूलिया ने 2014 में फिल्म ‘ओ तेरी’ में एक आइटम नंबर भी किया था |

 

Source: Z News

पहले से शादीशुदा है सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया! पूर्व पति के साथ वायरल हुई तस्वीरें Read More

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद

sartaj_aziz_imagenewइस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत का सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बिगाड़ने का काम करेगा और वह मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान इन घटनाक्रमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज उठाएगा। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत के सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण से क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ेगा।

अजीज ने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा के प्रति आंख मूंदकर नहीं रहेगा और अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा प्रणाली में सुधार के लिए निश्चित तौर पर आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल करेगा। अजीज ने कहा कि भारत को अमेरिका से सहयोग मिल रहा है जो यह सोचता है कि चीन को रोकने के लिए मजबूत भारत अत्यावश्यक है।

भारत द्वारा देश में विकसित सुरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किए जाने के एक दिन बाद अजीज की टिप्पणी आई है। भारत की यह इंटरसेप्टर मिसाइल किसी भी हमलावर बैलिस्टिक मिसाइल को आकाश में ही नष्ट कर डालने में सक्षम है।

SOURCE: IBN7

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद Read More