कैसे रखें बालों को स्वस्थ एवं मजबूत : मनिका पाल

long hairबालों को तेजी से बढ़ाने के लिए तेल (Best Hair Oils For Faster Hair Growth)
खूबसूरत बाल व्यक्तित्व में तो चार चांद लगाते ही हैं साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की निशानी भी होते हैं। आजकल बालों का टूटना, गिरना या पतला होना एक आम समस्या हो गई है। अगर आप प्राकृतिक रूप से बालों की इन समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं तो विभिन्न प्रकार के तेल आपकी समस्या का हल हैं।
इनसे बालों की ग्रोथ तो होगी ही, साथ ही स्कैल्प प्रॉब्लम, डैंड्रफ तथा अन्य समस्याएं भी ख़त्म होंगी। जानिए ऐसे ही कुछ तेल के बारे में जो हेयर ग्रोथ (Hair Growth) में लाभकारी होते हैं।
1. भृंगराज तेल (Bhringraj oil) – भृंगराज तेल बालों का गिरना कम करता है, असमय बालों को सफेद होने से बचाता है और बालों को तेजी से बढ़ाता है।
2. कैस्टर हेयर ऑयल (Castor Hair Oil) – इस तेल में विटामिन ई, प्रोटीन और मिनरल प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो कि बालों पर जादुई असर करते हैं। इसके माइक्रोबियल गुण डैंड्रफ तथा अन्य स्कैल्प प्रॉब्लम से दूर रखते हैं। इसमें मौजूद रिसिनोलैक एसिड (Ricinoleic Acid) स्कैल्प इनफ्लेमेशन तथा अन्य बीमारियों से बचाता है। कैस्टर ऑयल बालों को मुलायम बनाने के साथ ही उनकी ग्रोथ भी करता है।
3. जैतून का तेल (Olive Oil) – यह सबसे अधिक मॉइश्चराइज हेयर ऑयल है। इसके विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण बालों को स्वस्थ रखते हैं। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण बालों को गिरने से रोकते हैं, डैंड्रफ से बचाते हैं और बालों की ग्रोथ प्रोसेस तेज करते हैं।
4. तिल का तेल (Sesame Oil) – यह तेल बाल बढ़ाने की बहुत सी आयुर्वेदिक दवाइयों में बेस के तौर पर इस्तेमाल होता है। इसके एंटी माइक्रोबायल गुण स्कैल्प इन्फेक्शन, फंगल इन्फेक्शन आदि से दूर रखते हैं। यह बालों को पोषण देता है और इसमें मौजूद विटामिन ई हेयर ग्रोथ में मदद करता है।
5. ऑर्गन ऑयल (Argan Oil) – यह तेल बालों को हाइड्रेट करता है। इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुण डैमेज बालों को ठीक करते हैं। विटामिन ई और एफ बालों को तेजी से बढ़ाते हैं और उन्हें घना बनाते हैं। इस तेल से दोमुंहे बालों की समस्या से भी निजात मिलती है। इस तेल को ‘लिक्विड गोल्ड (Liquid Gold)’ भी कहा जाता है।
6. जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil)- मॉइश्चराइज गुण के कारण इस तेल को बालों और त्वचा के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसका रोजाना इस्तेमाल बालों को फ्रिज्ज़ फ्री (Frizz Free)रखता है और घना बनाता है। यह तेल नई कोशिकाओं को बनाता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।
7. नारियल तेल (Coconut Oil) – सबसे आसानी से मिलने वाला और बेहतर गुणों वाला तेल है। बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण बालों को मुलायम रखते हैं, टूटने से बचाते हैं और दोमुंहे बाल होने से रोकते हैं। यदि इस तेल में भृंगराज, ब्राह्मी और करी पत्ता मिला दिया जाए तो बहुत कम समय में बाल बढ़ने लगें|

कैसे रखें बालों को स्वस्थ एवं मजबूत : मनिका पाल Read More

उत्तराखंड कैबिनेट में शामिल हुए नवप्रभात और राजेंद्र सिंह भंडारी

हरीश रावत मंत्रिमंडल में रिक्त हुए कैबिनेट मंत्रियों के दो खाली पदों पर गुरुवार को विधायक नवप्रभात और राजेंद्र सिंह भंडारी ने शपथ ग्रहण की।
सुबह दस बजे राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में विकास नगर से विधायक नवप्रभात और बदरीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने पद की कर्तव्य एंव निष्ठा की शपथ ली। उधर, राजनीतिक गलियारों में ये खबर भी जोरों पर है कि नवप्रभात और राजेंद्र सिंह भंडारी की ताजपोशी के बाद हरीश रावत को अन्य विधायकों का रोष झेलना पड़ सकता है।

हालांकि नए मंत्रियों के नामों की अधिकारिक घोषणा बुधवार को नहीं की गई थी, लेकिन उपरोक्त दोनों नामों पर की संभावना जताई गई थी। सूत्रों की हवाले से यह भी खबर है कि रावत के मंत्रियों के विभागों में जल्द ही फेरबदल संभव है।
फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद सत्ता में दोबारा वापस आए हरीश रावत ने इन दोनों पदों को जल्द भरने का आश्वासन दिया था। तमाम लोगों ने इन पदों के लिए दावेदारी भी ठोंक रखी थी। मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों के दो खाली पदों को भरने के संबंध में मुख्यमंत्री ने हाईकमान से चर्चा भी की।

बुधवार को ही नवप्रभात और राजेंद्र भंडारी के नाम पर सहमति बन गई। हालांकि हाईकमान के स्तर पर कुछ औपचारिकता के फेर में देर रात तक दोनों के नामों की अधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी थी।

दोनों ही विधायकों को शपथ गृहण के लिए तैयार रहने के संदेश दिए जा चुके थे। दोनों ही विधायकों के नजदीकी रिश्तेदार और समर्थकों का राजधानी में जुटना शुरू हो गया था।
बुधवार को दोनों ही विधायक देर रात तक किसी तरह की अधिकृत सूचना से इंकार करते रहे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने गढ़वाल में कांग्रेस का पलड़ा भारी करने के मकसद से दोनों पद यहीं से भरे। इसके अलावा ब्राह्मण-क्षत्रिय वोट बैंक में संतुलन बिठाने की भी कोशिश की है।

गौरतलब है कि हरीश रावत पर पार्टी में क्षत्रियों और कुमाऊं को तरजीह देने का आरोप लगता रहा है। ताजा घटनाक्रम इन दोनों फैक्टर को बैलेंस करने का सटीक प्रयास माना जा रहा है।

उधर, खबर यह भी है कि कुछ मंत्रियों को पैदल भी किया जा सकता है। इनके स्थान पर कुछ नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं। यह कवायद राजेंद्र भंडारी और नवप्रभात के मंत्री बनने से फैलने वाली संभावित नाराजगी को दूर करने के मकसद से की जा सकती है।

Source: Amar ujala

उत्तराखंड कैबिनेट में शामिल हुए नवप्रभात और राजेंद्र सिंह भंडारी Read More

सिरसा शक्तिफ़ार्म रोडो में सरकार द्वारा की गयी कटौती के ख़िलाफ़ क्रमिक अनशन कर आंदोलन की शुरुआत

13697153_1207336022664440_3105907692520701598_nशक्तिफ़ार्म व्यापार मंडल के बैनर तले सिरसा शक्तिफ़ार्म रोडो में सरकार द्वारा की गयी कटौती के ख़िलाफ़ क्रमिक अनशन कर आंदोलन की शुरुआत की जिसमें ‪‎मा०_सौरभ_बहुगुणा_जी‬ ने समर्थन दिया और जनता की गुज़ारिश की कि सब मिलकर इस आंदोलन में आगे आए ताकि सरकार को मजबूर होकर अपना ये शासनादेश वापस लेना पड़े और रोड को उसी आदेश के हिसाब से बनाया जाए जो विजय बहुगुणा जी मुख्यमंत्री रहते हुए अध्धादेश करके गए थे !!

 

 

News Source: Facebook

सिरसा शक्तिफ़ार्म रोडो में सरकार द्वारा की गयी कटौती के ख़िलाफ़ क्रमिक अनशन कर आंदोलन की शुरुआत Read More

डेंगू के एक दर्जन मरीज मिलने से हड़कंप

सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के एक दर्जन मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। ओपीडी में चार मरीजों की जांच कराने और सूचना न देने पर सीएमओ एवं एसटीएच प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। सीएमओ ने आईडीएसपी सेल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
सुशीला तिवारी अस्पताल में लालकुआं निवासी भगवती देवी (60) को 18 जुलाई को भर्ती कराया गया था और 20 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया। बाजपुर की मेहता कॉलोनी निवासी सुरेंद्र (03) को 18 जुलाई को भर्ती किया गया और 22 जुलाई को डिस्चार्ज किया गया। वहीं, बरेली निवासी रूबिया (40) 23 जुलाई को भर्ती हुई, जिसे 24 जुलाई को डिस्चार्ज किया गया। इसी तरह बिलासपुर (रामपुर) निवासी जावेद अली (55) 23 को भर्ती हुए और 24 को डिस्चार्ज हुए। जबकि, खटीमा निवासी मनोज धामी (17) 16 जुलाई को भर्ती हुए और 24 जुलाई को डिस्चार्ज हो गए।

इसके अलावा सिमरन (29), ममता (22) और इमरान 25 को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। सूत्रों की मानें तो कुछ मरीजों के डिस्चार्ज पर मलेरिया, डेंगू और टायफायड तीनों निगेटिव दिखाए गए हैं। जबकि, आईजीएम कार्ड में डेंगू पॉजिटिव था। सवाल ये उठता है कि डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स कम होने पर ही भर्ती किया जाता है और इतनी जल्दी डिस्चार्ज कैसे कर दिया गया।

दूसरी ओर सीएमओ डॉ. एलएम उप्रेती ने बताया कि मंगलवार को एसटीएच की ओपीडी में चार मरीजों की जांच कराई गई। चार मरीजों में भी डेंगू पॉजिटिव होने की बात सामने आ रही है। डेंगू के मरीजों का नाम और पता नहीं नोट किया गया। सीएमओ ने आईडीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) सेल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस की प्रति मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी भेजी गई है।

कोट
प्लेटलेट्स कम होने पर लोग घबरा जाते हैं और डेंगू समझकर आ जाते हैं। मरीज में अगर डेंगू के लक्षण नहीं दिख रहे हैं तो भर्ती करने का कोई औचित्य नहीं है।
– डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्रभारी प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी।

डेंगू के एक दर्जन मरीज मिलने से हड़कंप Read More

भारी पड़ा सेल्फी का शौक, चली गई जान

photo-1देहरादून में कॉल सेंटर में काम करने वाली ममता को इस बात का अंदाज़ा भी नहीं था की सेल्फ़ी लेने का शौक उसकी जान पर भारी पड़ जाएगा, और उसकी वो सेल्फ़ी आख़री सेल्फ़ी साबित होगी.

मामला देहरादून पिकनिक स्पॉट मलदेवता का है जहाँ मोहब्बेवाला की रहने वाली ममता अपने ऑफिस के दोस्तों के साथ पिकनिक मामने आई थी.जिस वक़्त सभी दोस्त पिकनिक में मशगूल थे उसकी वक़्त एक ऐसा हादसा हुआ की ममता की जान चली गई.

क्योंकि ममता की नदी में डूबने से मौत हो गई थी ममता के दोस्त राम का कहना है की ममता विवेक के साथ सेल्फ़ी ले रही थी तभी बेलेंस बिगड़ने की वजह से ममता और विवेक नदी में जा गिरे,दोनों को बचाने का प्रयास किया गया,विवेक तो नदी के बहाव से बच निकला लेकिन ममता का शव नदी में कुछ दूरी पर मिला

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया गया है के ममता आईएसबीटी के पास कॉल सेण्टर में काम करती थी और कॉल सेण्टर के ही सभी साथी पिकनिक मानाने के लिए मलदेवता आए थे,घटना के बाद से ममता के साथियों का रो रो कर बुरा हाल है.

Source: Amar Ujala

भारी पड़ा सेल्फी का शौक, चली गई जान Read More

“सितारगंज के पूर्व विधायक माननीय नारायण पाल जी ने की जाति-भेदभाव मिटाने की एक नई शुरुआत”

नारायण पालआज दिनांक 09/07/2016, शनिवार को सितारगंज में पूर्व विधायक माननीय नारायण पाल जी ने वर्तमान के जातीय भेदभाव को मिटाने की दिशा में किया एक सराहनीय प्रयास, रमजान और ईद का त्यौहार की समाप्ति के बाद “ईद मिलन” सभा का आयोजन करके समाज और पुरे हिंदुस्तान को यह सन्देश देने का प्रयास किया कि जाति के नाम पर मतभेद और लड़ाई झगड़ा करने से न समाज का कोई भला होने वाला है न ही देश का, आन्तरिक झगड़ो का फायदा बाहर के देश उठाकर हमारे देश को बर्बाद करने के सारे प्रयास कर रहे है |

इस सभा में सितारगंज विधानसभा से हर जाति धर्म के लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा सभी धर्मो के लोगो को बोलने का मौका दिया गया, लोगो ने बड़े ही उत्साह के साथ अपने विचारो को व्यक्त किया |

यह बहुत ही खुशी की बात है कि सभी धर्म प्रेमियों ने अपने जाति धर्म से बढ़ कर देश के लिए अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त किया |

सभा में टीवी एवं फिल्म कलाकार दिनेश सहगल, डायरेक्टर चन्दन मेहता, खन्ना मूवीज के प्रोडूसर राजेश कुमार गुप्ता (खन्ना जी) भी उपस्थित थे, दिनेश सहगल जी के कुछ बातो ने सभा में बैठे सभी लोगो का दिल जीत लिया एवं लोगो ने जोरदार तालियों के साथ अपनी ख़ुशी जाहिर की |

सहगल जी के शानदार स्पीच ने वहा बैठे सभी लोगो में तथा पुरे समाज में नए जोश व देश प्रेम की भावना को प्रबल कर दिया |

 

 

News Coverage By- Kavita Vakchi

“सितारगंज के पूर्व विधायक माननीय नारायण पाल जी ने की जाति-भेदभाव मिटाने की एक नई शुरुआत” Read More

“B.S.V.S. पंतनगर में ड्रैस डिजाईनिंग प्रशिक्षण का समापन समारोह”

f23784b1-db6a-4c14-beb3-56ad6d4873eeदिनांक 03/07/2016 को बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान /आरसेटी पंतनगर में शिक्षित बेरोजगार युवतियों हेतु चलाये जा रहे 21 दिवसीय ड्रैस डिजाईनिंग प्रशिक्षण का समापन संस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया संस्थान के निर्देशक श्री जे. सी.गाइन एवं कोर्स कोर्डीनेटर ,श्री सुरेश चन्द्र विश्व कर्मा ने समापन अवसर पर आये मुख्य अतिथि वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री संजय गोयल ,बैंक ऑफ बडौदा ,सिडकुल ,फिल्म डायरेक्टर श्री चन्दन मेहता, फिल्म एवं टी वी कलाकार श्री दिनेश सहगल ,फिल्म प्रोड्यूसर राजेश कुमार गुप्ता (खन्ना जी ) एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं  आगंतुको का स्वागत करते हुये बताया कि महिलाओ हेतु ड्रैस डिजाईनिंग के स्वरोजगार की उपयोगिता व माडर्न फैशन के अंतर्गत वस्त्रों को डिज़ाइन करना एक एसी कला हैं जो एक्सेसरीज की मदद से किसी इन्सान की लाइफ स्टाइल को सामने लाती है ,ड्रैस डिजाईनिंग के महत्व व् उपयोगिता दे बारे मे बताया.तथा बताया की यह संस्थान पिछले पांच साल से ग्रामीण एवं शहरी युवक /युवतियों को रोजगार परक योजनाओ की ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार की ओर अग्रसर कर रहा हैं.

श्री चन्दन मेहता ,फिल्म डायरेक्टर ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुये अपने आने वाली फिल्म के बारे मे बताया ,फिल्म प्रोड्यूसर श्री राजेश कुमार ने टी वी स्टार श्री प्राण जी ,देवानन्द जी आदि की मिम्मीकरी कर समापन अवसर मे चार चाँद लगा दिये .

निर्देशक बी .एस .वी .एस ने बताया कि  भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय व बैंक ऑफ़ बडौदा के अधीन इस संस्थान का मुख्य उप्देश्य युवक /युवतियो द्वारा अपने क्षेत्र मे स्वरोजगार उधमस्थापित कर स्वयं एवं अन्य युवक /युवतियो को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है ,श्री  संजय गोयल ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाये दी.

श्री सुरेश चंद्र  ने बताया कि संस्थान मे प्रशिक्षण पूरे साल चलते रहते है ,किसी भी प्रशिक्षण के लिये कभी  भी आवेदन किये जा सकते है संस्थान मे प्रशिक्षण पूरा साल चलते रहते है .शीघ्र ही कंप्यूटर टैली का प्रशिक्षण शुरू होने वाला है इच्छुक अभ्यर्थी शीध्र ही आवेदन कर सकते है इस मौके पर श्री जे.सी.गाइन ,श्री संजय गोयल ,श्री सुरेश चन्द्र ,मास्टर ट्रेनर दिपिका मौर्या ,रंजीत कौर महेक सिंह ,स्तुति ,रैना मिश्रा ,अंजू ,निशा रानी आदि सदस्य उपस्थित थे.

जे.सी.गाइन

निदेशक

बडौदा आरसे टी

भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय

 

News Coverage by- Direct team

 

“B.S.V.S. पंतनगर में ड्रैस डिजाईनिंग प्रशिक्षण का समापन समारोह” Read More

4817 मीटर की ऊंचाई पर बर्फ की दरार में फंसी पर्वतारोही, कैसे निकली बाहर?

mountaineer-stuck-in-snow-peak-crack_1466657760नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीम ने द्रौपदी का डांडा समिट कैंप पर रेस्क्यू कर एक पर्वतारोही की जान बचाने में सफलता पाई है। पर्वतारोही युवती समुद्रतल से 4817 मीटर की ऊंचाई पर माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच बर्फ की अनंत गहराई और महज डेढ़ फीट चौड़ी दरार (क्रेवास) में फंस गई थी।

इस बीच अपने टेंट से कुछ दूरी पर पुणे महाराष्ट्र निवासी जयश्री डुंबरे क्रेवास (दरार) में समा गई। उसके साथ मौजूद कस्तूरी कुमारी ने शोर मचाकर दल के अन्य साथियों और निम के प्रशिक्षकों को इसकी सूचना दी। बर्फ की अनंत गहराई और मात्र डेढ़ फीट चौड़ी इस दरार में जयश्री का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। अचानक दरार के भीतर पचास फीट से भी ज्यादा गहराई पर जयश्री के सिर पर बंधी हेड लैंप की रोशनी टिमटिमाने से उसके अटके होने की पुष्टि हुई तो निम के प्रशिक्षक बिना समय गंवाए रेस्क्यू में जुट गए।

टीम के मुख्य प्रशिक्षक दिगंबर पंवार ने पहले प्रशिक्षक शिवराज पंवार को रस्सियों के सहारे क्रेवास (दरार) के भीतर भेजकर जयश्री की लोकेशन पता कर उसे एंकर करवाया। इसके बाद प्रशिक्षक उम्मेद राणा ने नीचे जाकर जयश्री को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बर्फ की संकरी गली में बुरी तरह फंसी जयश्री को ऊपर निकालने की स्थिति नहीं बन पायी।

mountaineer-stuck-in-snow-peak-crack_1466657739कड़ाके की ठंड में बर्फ के बीच फंसे समय बीतने के साथ जयश्री की हालत बिगड़ती जा रही थी, तीसरे प्रयास में शिवराज ने नीचे जाकर जयश्री को रस्सी के सहारे बाहर धकेला। डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में जयश्री के सुरक्षित बाहर निकलने पर सभी लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू ऑपरेशन में निम के प्रशिक्षक सोबन भंडारी, दशरथ रावत, सूबेदार प्रकाश भट्ट, सोबन बिष्ट, ग्रीष रणाकोटी, नर्सिंग असिस्टेंट शैलेंद्र एवं संपूर्णानंद ने भी सहयोग किया।

निम में प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है। निम सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स चलाने वाला एशिया का इकलौता संस्थान है। पर्वतारोहण के दौरान हुए हादसे में निम के प्रशिक्षकों की टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया है। उच्चाधिकारियों से इन्हें सम्मानित करने की संस्तुति की जाएगी।

4817 मीटर की ऊंचाई पर बर्फ की दरार में फंसी पर्वतारोही, कैसे निकली बाहर? Read More

खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा हुआ रद्द, देहरादून पहुंचे महाम‌हिम

President-of-India-2
केदारनाथ में खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति को ले जा रहे एमआई 17 की लैंडिंग धाम में नहीं हो पाई। ‌‌गौचर में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

महामहिम बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत और राज्यपाल केके पॉल ने उनका स्वागत किया। नौ बजे MI- 17 से राष्ट्रपति केदारघाटी के लिए रवाना हुए। उनके साथ राज्यपाल केके पॉल और उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे।

नौ बजकर चालिस पर एमआई 17 ने केदारनाथ पहुंचा, लेकिन मौसम खराब होने के चलते नौ बजकर 55 मिनट पर गौचर में लैंडिंग की गई। जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे वह गौचर से देहरादून के लिए रवाना हुए। ‌जिसके बाद वह राजभवन गए।

इससे पहले राष्ट्रपति के 22 जून को केदारनाथ धाम के संभावित दौरे को देखते हुए आला अधिकारी स्वयं धाम में डेरा डालकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंगलवार को कमिश्नर सीएस नपलच्याल, आईजी संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर और एसपी पीएन मीणा, आईजी इंटेलीजेंस केदारनाथ पहुंचे।

उन्होंने वहां हो रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। धाम में मंदाकिनी, सरस्वती और स्वर्गद्वारी नदी के संगम पर वीआईपी स्नानघाट का निर्माण पूरा कर उसे टाइल्स से सजा दिया गया है।

अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर बाद केदारनाथ में पुलिस और सुरक्षा बलों और अन्य विभागों ने तैयारियों की रिहर्सल की गई।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर केदारनाथ धाम को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए रुद्रप्रयाग सहित पौड़ी, चमोली और टिहरी से पुलिस बल बुलाया गया था।

महामहिम के धाम पहुंचने से लेकर रवानगी तक हेलीपैड से मंदिर और केदारपुरी पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के घेरे में रही।इसके लिए अलग से स्पेशल सुरक्षा बल भी तैनात किए गए। गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर कड़ी चौकसी कर दी गई।

पालकी भी हुई तैयार
महामहिम को वीआईपी हेलीपैड से मंदिर तक लाने के लिए पालकी भी तैयार कर दी गई थी। पालकी को विशेष तौर पर सजाया गया था। बता दें कि राजशाही के दौर में पालकी का विशेष महत्व था, इसकी सवारी शान समझी जाती थी। इसके अलावा ऑल टेरिन व्हेकिल (एटीवी) भी तैयार की गई थी।

Source: Amar Ujala

खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा हुआ रद्द, देहरादून पहुंचे महाम‌हिम Read More

“मेहनत व लगन ही बनाती है एक बेहतर डांसर- “सौरभ शर्मा”

 13412918_905857559540900_2856110650432372078_n शक्तिफार्म: “डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी “(डायरेक्ट )के ऑफिस में बच्चो से रुबरू होने आये सौरभ शर्मा जी (कोरियोग्राफर) जहाँ फिल्म डायरेक्टर चन्दन मेहता, टीवी एवं फिल्म कलाकार दिनेश सहगल एवं खन्ना जी (प्रोडूसर) भी मौजूद थे, सभी नृत्य प्रेमी बच्चो ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया जिससे सौरभ जी बहुत बिना प्रशंसा किये नहीं रह पाए |

“धूम” फिल्म की सिग्नेचर धुन धूम मचाले धूम…गीत बजते ही पैर खुद थिरकने लगते हैं | गीत को सुन कर दिल झुमने लगता हैं,पांव रोके नहीं रुकते | इस गाने में नृत्य का दम भरने वाले कोरियोग्राफर सौरभ शर्मा आज जाना पहचाना नाम हैं |वह कॉमनवेल्थ गेम में भी अपने नृत्य से दर्शकों को नचा चुके हैं |उन्होंने  दैनिक जागरण से अपने मन की बातें साझा की |

दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है | वह कहते हैं कि नृत्य साधना है | बिना लगन और मेहनत इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकते | उनको डांस से लगाव था | इसे विकसित करने के लिए परिवार ने पूरा सपोर्ट किया | वर्ष 2004 में वह प्रसिद्ध कोरियोग्राफार श्यामक डाबर से जुड़ गए और सात साल तक उनके सहायक रहे | आज वह बालीवुड में कई फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं | बताते हैं कि उन्होंने 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स आस्ट्रेलिया, कामनवेल्थ गेम्स 2010 नई दिल्ली में कोरियोग्राफी की |

शाहरुख खान की रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के चलते-चलते गीत, सलमान खान की फिल्म युवराज, हाल ही में एक एलबम सुना-सुना की कोरियोग्राफी पूरी की है |फिल्म शेख चिल्ली द ग्रेट में पूरी कोरियोग्राफी की वह बताते हैं कि सितारगंज निवासी फिल्म निर्माता राजेश गुप्ता उर्फ खन्ना की फिल्म माँ पूर्णागिरी धाम में कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर हैं |
वह जल्द ही एक डांस रियलिटी शो. में दिखेंगे, जिसका नाम है फेम ऑफ इंडिया | इसमें वह जज की भूमिका में हैं | उन्होंने कहा कि खन्ना मूवीज के बैनर तले बन रही माँ पूर्णागिरी धाम फिल्म में स्थानीय कलाकारों को वह नृत्य की बारीकी सिखाएंगे | वह कहते हैं,कि “जिस चीज को पाना हो उसके लिए आपको हरसंभव कोशिश करनी चाहिए, मेहनत करो तो हर मुकाम मुट्ठी में होता हैं,  द्रढ़ इच्छाशक्ति काम आती हैं”|

 

Edited by: Kavita Vakchi

“मेहनत व लगन ही बनाती है एक बेहतर डांसर- “सौरभ शर्मा” Read More