“SPL क्रिकेट टूर्नामेंट सितारगंज में शामिल हुए फ़िल्मी कलाकार”

indexआज दिनांक 9 जून 2016 ,वृस्पतिवार , सितारगंज के रामलीला मैदान में विगत 1 जून से खेले जा रहे SPL क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैंच सिसैया एवं इस्लाम नगर के बीच खेला गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफी सौरभ शर्मा जी जिन्होंने धूम-2, रब ने बना दी जोड़ी, युवराज एवं कॉमनवेल्थ जैसे राष्ट्रिय एवं अंतर्राष्ट्रीय डांस कोरियोग्राफ किया, फिल्म डायरेक्टर चंदन मेहता एवं टीवी एवं फिल्म कलाकार दिनेश सहगल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, इन्होने  टूर्नामेंट में आकर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया तथा जनता भी फुले नहीं समाए |

सौरभ शर्मा के कार्यक्रम में प्रवेश करते ही भीड़ उमड़ पड़ी तथा बड़े ही जोरो शोरो से इनका अभिनन्दन किया गया |

मैच आरम्भ होने के कुछ समय बाद अचानक ही मौसम काफी बिगड़ने लगी ,लेकिन खिलाड़ियो का उत्साह इतना अधिक था कि मौसम को भी शान्त होना पड़ा |

इस कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता परिवार द्वारा स्वर्गीय राकेश एवं अनीता गुप्ता जी के याद में कराया गया, जिसमे अभय गुप्ता एवं राजेश गुप्ता जी (खन्ना जी) का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रही | कार्यक्रम में समस्त गुप्ता परिवार सम्मिलित हुए |

कार्यक्रम में चार चाँद तब लग गए जब सितारगंज के पूर्व विधायक माननीय नारायण पल जी भी पधारे तथा खिलाडियों का मनोबल बढाया||

दिनेश सहगल जी द्वारा कहे गये कुछ शब्दों ने जनता का मन मोह लिया, इन्होने खन्ना मूवीज का आभार व्यक्त किया एवं उनके प्रशंसनीय कार्य को खूब सराहा, राजेश गुप्ता (खन्ना जी) के अच्छे एवं मिलनसार व्यक्तित्व की खूब प्रशंसा की, तत्पश्चात राजेश गुप्ता (खन्ना जी) ने अपना परिचय देकर अपनी आने वाली फिल्म “माता पूर्णागिरी” के बारे में बताया तथा इसके लाभ का 40% गरीब कन्याओ के विवाह में लगाने की बात सुनकर जनता अति आनंदित हुए |

जनाग्रह एवं प्रेमवश होकर सौरभ शर्मा ने भी धूम-2 के गाने पर डांस करके प्रोग्राम में धूम मचा दी | कार्यक्रम के मध्य में मौसम खराब होने से कुछ समय की बर्बादी हुई परन्तु कहते है न मजबूत इरादे कभी हार नहीं मानते अन्तः सभी बाधाओं को पर करते हुए सिसैया की टीम ने जीत हासिल की जिनको सम्मान के रूप में सौरभ शर्मा, चन्दन मेहता, दिनेश सहगल एवं खन्ना जी के कर कमलो द्वारा ट्रोफी दी गयी |

दूसरी टीम को भी ट्रोफी एवं सभी खिलाडियो को पुरस्कृत किया गया |

सभी खिलाडियो एवं जनता ने खन्ना जी को उनकी फिल्म के लिए बधाई एवं शुभकामनाये दी |

 

News coverage by: kavita vakchi

“SPL क्रिकेट टूर्नामेंट सितारगंज में शामिल हुए फ़िल्मी कलाकार” Read More

मॉल में खाना खाते वक्त ऊधमसिंह नगर DM को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

udham-singh-nagar-dm-akshat-gupta_1465183833 ऊधमसिंह नगर जिले में डीएम के पद पर पिछले सात महीने तक तैनात रहे 39 वर्षीय अक्षत गुप्ता को (39)को रविवार देर शाम जीआईपी मॉल में वक्त हार्ट अटैक पड़ा। उन्हें एंबुलेंस से सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि वह जीआईपी मॉल में खाना खाने गए हुए थे। खाना खाने के बाद उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन व पारिवारिक मित्र डा. वरुण भार्गव ने अक्षत गुप्ता की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अक्षत गुप्ता को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। मौत की खबर सुनते ही जिले के पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी सेक्टर-27 स्थित एच-40 पहुंचे।

यहां पर अक्षत गुप्ता के माता-पिता रहते हैं। अस्पताल प्रशासन से शव परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद शव उनके पिता के घर ही लाया गया। सोमवार सुबह 10.30 बजे नोएडा के सेक्टर 94 के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि विगत 31 मई को अक्षत गुप्ता का तबादला देहरादून गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग में एमडी पद पर हुआ था। दो जून से छुट्टी लेकर वह नोएडा चले गए थे। चार्ज सीडीओ आशीष श्रीवास्तव को दे गए थे। उनकी पत्नी रिद्धिम अग्रवाल आईपीएस अधिकारी हैं।

वर्तमान में वह रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट हैं। इससे पहले वह 2012 में यूएस नगर की एसएसपी भी रह चुकी हैं। अक्षत गुप्ता नैनीताल और अल्मोड़ा के भी डीएम रहे थे।

31 मई को हुआ था अक्षत गुप्ता का तबादला

वहीं मौत की खबर सुनते ही जिले के पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी सेक्टर-27 स्थित एच-40 पहुंचे। यहां पर अक्षत गुप्ता के माता-पिता रहते हैं। अस्पताल प्रशासन से शव परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद शव उनके पिता के घर ही लाया गया।

बता दें कि विगत 31 मई को अक्षत गुप्ता का तबादला देहरादून गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग में एमडी पद पर हुआ था। दो जून से छुट्टी लेकर वह नोएडा चले गए थे।

चार्ज सीडीओ आशीष श्रीवास्तव को दे गए थे। उनकी पत्नी रिद्धिम अग्रवाल आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट हैं। इससे पहले वह 2012 में यूएस नगर की एसएसपी भी रह चुकी हैं। अक्षत गुप्ता नैनीताल और अल्मोड़ा के भी डीएम रहे थे।

मॉल में खाना खाते वक्त ऊधमसिंह नगर DM को पड़ा हार्ट अटैक, मौत Read More

रुड़कीः लंढौरा जाते भाजपा सांसद भग‌त सिंह कोश्यारी और कई विधायक गिरफ्तार

bhagat-singh-koshiyari-arrestedरुड़की के लंढौरा में हुई घटना का जायजा लेने जा रहे बीजेपी सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार की दोपहर भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी पिछली एक जून को लंढौरा में हुई आगजनी और तोड़फोड़ का जायजा लेने जा रहे थे, लेकिन मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
भगत सिंह कोश्यारी के साथ चार अन्य भाजपा विधायकों सहित कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन सबको गिरफ्तार कर के पुलिस लाइन ले गई है।
हरिद्वार के लंढौरा में बागी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के आवास में हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद बागी विधायकों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है।
कई विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कटौती न की जाए। सुरक्षाकर्मियों को यथावत रहने दिया जाए।
ज्ञात हो कि कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया जाए।
रुड़कीः लंढौरा जाते भाजपा सांसद भग‌त सिंह कोश्यारी और कई विधायक गिरफ्तार Read More

उत्तराखंड में अगले 36 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान

gangotri-kedarnath_road_closed_30_05_2016नैनीताल। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर मौसम का असर पड़ रहा है। बीते दिनों से जारी बारिश से जहां कई सड़कें बंद हो चुकी हैं, वहीं मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

नैनीताल, अल्मोड़ा और देहरादून में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। केदारनाथ में चार धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सेफ जोन में रोका गया है।

इसे पहले शनिवार को उत्तराखंड में तीन जगहों पर बादल फटने से इस प्रसिद्ध तीर्थयात्रा पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने से अब तक छह व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

रविवार रात तेज बारिश से नैनीताल से कालाढूंगी को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन हो गया। दोनों और करीब एक किमी का जाम लग गया है। सड़क बंद होने से पर्यटकों के साथ ही दूधिये और स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं फंस गए हैं।

खुरपाताल के प्रधान मनमोहन कनवाल ने बताया की जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर चार स्थानों पर सड़क पर मलबा आया है। विशालकाय पेड़ गिरे हैं। लोनिवि की ओर से मलबा हटाने के दो जेसीबी लगाई गई हैं।

उधर, आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल-हल्द्वानी और नैनीताल-भवाली मार्ग पर जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरे हैं, अलबत्ता-कालाढूंगी रोड छोड़कर अन्य सड़कों पर यातायात सुचारू है।

Source: नई दुनिया
उत्तराखंड में अगले 36 घंटे तक भारी बारिश का अनुमान Read More

दिल्ली में हरीश रावत, ‘स्टिंग वीडियो’ मामले में सीबीआई के सवालों का जवाब देने पहुंचे

harish-rawat_650x400_81463586202देहरादून: सीबीआई ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन की जांच के सिलसिले में आज उनसे पूछताछ की। रावत कुछ समर्थकों और एक विधायक के साथ आज 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। सीबीआई ने पिछले सप्ताह राज्य सरकार की उस अधिसूचना को खारिज कर दिया था जिसमें उसने राष्ट्रपति शासन के दौरान मामले की जांच को दी गई मंजूरी वापस लेने की बात कही थी।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने भी सीबीआई जांच पर रोक नहीं लगाई। रावत ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। सीबीआई ने कहा था कि कानूनी सलाह लेने के बाद अधिसूचना को खारिज कर दिया गया। इस सलाह में कहा गया कि मंजूरी को वापस लेने का कोई आधार नहीं है और यह ‘‘कानूनी तौर पर मान्य’’ नहीं है।

स्टिंग में कथित रूप से रिश्वत लेते दिखाई दिए
सीबीआई ने ‘स्टिंग ऑपरेशन’ की जांच के लिए 29 अप्रैल को प्रारंभिक जांच दर्ज की थी। इस स्टिंग ऑपरेशन में रावत बागी कांग्रेसी विधायकों को कथित रूप से रिश्वत की पेशकश करते दिखाए गए हैं, ताकि वे विधायक उत्तराखंड विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान उनका समर्थन करें।

रावत का आरोपों से इनकार
सीबीआई ने 9 मई को रावत को पूछताछ के लिए तलब किया था लेकिन उन्होंने एजेंसी से और अधिक समय मांगा। इसके बाद वह शक्ति परीक्षण जीत गए और सत्ता में लौट आए। बागी कांग्रेसी विधायकों द्वारा वीडियो जारी किए जाने पर रावत ने आरोपों से इंकार किया था और वीडियो को फर्जी बताया था, लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार कर लिया कि स्टिंग ऑपरेशन के कैमरे में वही दिखाई दे रहे हैं।

शक्ति परीक्षण में रावत की जीत के बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 15 मई को हुई और इस बैठक में उस अधिसूचना को वापस ले लिया गया, जिसमें रावत की संलिप्तता वाले स्टिंग ऑपरेशन की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी। राज्य मंत्रिमंडल ने तय किया कि इसके बजाय विशेष जांच दल गठित किया जाए क्योंकि यह राज्य से जुड़ा मुद्दा है।

(इस खबर को दी सन्डे  हेड लाइंस टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

दिल्ली में हरीश रावत, ‘स्टिंग वीडियो’ मामले में सीबीआई के सवालों का जवाब देने पहुंचे Read More

विजय बहुगुणा सहित 9 बागी विधायक बीजेपी में शामिल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उनके सहयोगी कांग्रेस के 9 बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए | जिसमे  विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, अमृता रावत, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, सुबोध उनियाल, उमेश शर्मा काऊ, प्रदीप बत्रा, शैलारानी रावत, शैलेंद्र मोहन सिंघल हैं |

राज्य में यह स्थिति तब पैदा हुई थी जब रावत सरकार के बजट सत्र का विरोध हुआ | भाजपा का कहना था बजट को वायस वोट से पारित करना असंवेधानिक है | जब कांग्रेस के 9 विधायक ने विरोध किया विधानसभा स्पीकर ने उन्हें निलंबित कर दिया और मामला अदालत में पहुँच गया |
हरीश रावत सरकार को विश्वास मत की तारीख से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पर राष्ट्रपति शासन लगा दिया |

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने विश्वास मत की नई तारीख घोषित की और बागी विधायकों के स्पीकर द्वारा निलंबन के आदेश को बरक़रार रखा |

मायावती के सपोर्ट से हरीश रावत विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में कामयाब हो गए | अब ये बागी विधायक की स्थिति उस धोबी के गधे जैसी थी न घर के न घाट के | बीजेपी इन विधायकों में अपना अगला आने वाला भविष्य देखते हैं लेकिन कुछ भाजपाईयों ने इसका विरोध भी किया | 9 बागी विधायकों को बीजेपी में शामिल करना पूर्व नियोजित सा दिख रहा है | भाजपा के लिए यह निर्णय कैसा रहेगा यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन अभी 9 बागी विधायक भाजपा में मिलकर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है |

 

 

विजय बहुगुणा सहित 9 बागी विधायक बीजेपी में शामिल Read More

बागियों की अपेक्षा रेखा आर्या के लिए आसान होगी बीजेपी में एंट्री

rekha-arya_1462924186कांग्रेस का साथ पहले ही छोड़ने वाले नौ बागी विधायकों की अपेक्षा फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस का साथ छोड़ने वाली सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या के लिए भाजपा के दरवाजे आसानी से खुल सकते हैं। क्योंकि वह कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के साथ नहीं गई बल्कि सीधे भाजपा के संपर्कों से गईं।
चूंकि उनकी पृष्ठभूमि पहले भी भाजपा की रही है इसलिए भाजपा को भी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। सूत्रों की मानें तो अगले तीन-चार दिन में रेखा आर्या के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

अमित शाह से हो चुकी है मुलाकात
बताया जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात हो चुकी है और किसी भी दिन उन्हें सदस्यता दिलाई जा सकती है। वहीं, रेखा आर्या प्रदेश सरकार में कथित भ्रष्टाचार और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा को मुद्दा बनाकर पूरे जोश खरोश से जनता के बीच जाने की तैयारी में है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी रेखा को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसीलिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के लिए रविवार को सोमेश्वर पहुंच रहे हैं।

 

Source: अमर उजाला

 

बागियों की अपेक्षा रेखा आर्या के लिए आसान होगी बीजेपी में एंट्री Read More

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार

harish-rawat_1463211488राष्ट्रपति शासन हटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पहली बार चमोली के दौरे पर पहुंचे। सुबह दस बजे हरीश रावत थराली पहुंचे। यहां आईटीआई में सीएम ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसी के साथ हरीश रावत ने कई घोषणाएं भी की।

चमोली की जनता को धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा कि चमोली की वजह से ही प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी है। कहा चमोली ने दोबारा मेरी सरकार बनवाई है। रावत ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि देवाल को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

इसके साथ ही गौचर में गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली का संस्थान बनाने की घोषणा की। इसी के साथ सीएम ने चमोली को पर्वतीय विकास का मॉडल बनाने का एलान किया। दौरा खत्म करने के बाद हरीश रावत गौचर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो गए।

 

Source: अमर उजाला

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार Read More

भारत में पहली बार उतरा एन्टोनोव एएन – 225 मृया, दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान

antonov-an-225-mriya_650x400_41463122685हैदराबाद: दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक हवाईजहाज (कार्गो एयरक्राफ्ट) एन्टोनोव एएन – 225 मृया (Antonov AN – 225 Mriya), जिसे ‘ड्रीम’ (Dream) भी कहा जाता है, ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैन्ड किया, जो इसकी लैंडिंग का भारत में पहला मौका है। यह जानकारी यूक्रेन की कंपनी के भागीदारों ने मुंबई में बुधवार को दी।

एक बयान में बताया गया है कि बहुत फैले हुए ढांचे वाले इस विमान को छह टर्बोफैन इंजनों की मदद से चलाया जाता है, और यह अब तक का सबसे लंबा और सबसे भारी विमान है, जो कुल मिलाकर 640 टन वज़न के साथ उड़ सकता है। बयान के मुताबिक, इसके पंखों का फैलाव दुनिया के किसी भी चालू विमान से ज़्यादा है।

खासतौर पर अंतर-महाद्वीपीय उड़ानों के लिए तैयार किया गया यह विमान 180-230 टन तक सामान उठाकर ले जा सकता है, और यह तुर्कमेनिस्तान से हैदराबाद पहुंचा।

गौरतलब है कि अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस डिफेन्स ने पिछले माह यूक्रेन की एन्टोनिक कंपनी से विमान के प्लेटफॉर्मों की असेम्बलिंग, उत्पादन, रखरखाव और सुधार के लिए करार भी कर लिया है, जो सैन्य तथा वाणिज्यिक उद्देश्यों से किया जाएगा।

एन्टोनोव के साथ मिलकर रिलायंस डिफेन्स अब एचएएल की 50-80 सीट वाले यात्री विमान कार्यक्रम सहित विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने की ओर ध्यान देगी, जिनमें मूलभूत कन्फिगरेशन तथा यातायात, समुद्री गश्त व अन्य सैन्य ज़रूरतें शामिल होंगी।

कहा जाता है कि भारत को 200 से भी ज़्यादा मध्यम दर्जे का वज़न उठाने में सक्षम टर्बोफैन विमानों की ज़रूरत होगी, जिनकी कीमत लगभग 35,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये विमान वायुसेना, थलसेना तथा अर्द्धसैनिक बलों को सभी यातायात सुविधाएं देने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

 

Source: NDTV इंडिया

भारत में पहली बार उतरा एन्टोनोव एएन – 225 मृया, दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान Read More

राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता

rajyasabha_146311854नई दिल्ली.पार्लियामेंट के बजट सेशन का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा से 57 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। जून में टर्म खत्म होने के चलते इनमें से कई सांसद नहीं जानते कि पार्लियामेंट के मॉनसून सेशन से पहले वे वापसी करेंगे या नहीं। उनके फेयरवेल पर नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामना दी। कहा- अगर आप जीएसटी पास करा लेते तो कई राज्यों को फायदा होता। पीएम मोदी ने क्यों किया जीएसटी का जिक्र…
– मोदी ने सांसदों से कहा- ‘दोनों सरकारों को आपके एक्सपीरियंस का लाभ मिला। इस सरकार को कम मिला, पुरानी वाली सरकार को ज्यादा मिला, लेकिन देश को कम्पलीट लाभ मिला।’
– ‘ यहां जब हम आते हैं, तो हमारी सोच की एक सीमा होती है। यहां हरेक बैकग्राउंड के लोग आते हैं। इस सदन में आते हैं तो सोचने का दायरा और बड़ा हो जाता है।’
– ‘ यहां आने वालों ने देश के लिए बड़ी भूमिका निभाई, मेरी शुभकामनाएं हैं और रहेंगी।’
– ‘ सदन से जाने के बाद यह सरकार आपके काम को उसी तरह करने को तत्पर रहेगी, जैसा सदस्य रहने पर रहती है, मैं चाहूंगा कि आप इस हक का भरपूर लाभ उठायें।’
– ‘ महत्वपूर्ण रिफॉर्म के फैसले आपके भागीदारी और मौजूदगी में हुए। आप राज्य के रिप्रेजेंटेटिव्ह्स हैं। पर, कुछ चीजों का गिला-शिकवा आपके मन में जरूर रहेगा।’
– ‘आप जिस राज्य से आते हैंं, वह आप पर भरपूर गर्व करता, अगर जीएसटी पास हो जाता तो।
– ‘ इससे बिहार को भरपूर फायदा होता। यूपी को भी फायदा होता। एक दो राज्यों को छोड़ अधिकतर राज्य को इसका लाभ होता।
आनंद शर्मा बोले- हमें एक दूसरे को समझना होगा
–कांग्रेस लीडर आनंद शर्मा ने क्या कहा- ‘कोई चीज स्थिर नहीं है। यह मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। लेकिन, सदन और संसद स्थिर है। यह सबसे बड़ी देन हमारे फ्रीडम फाइटर्स और संविधान निर्माताओं की है। ऐसे भी कई क्षण आए हैं, जब दुनिया ने हमारे एक विचार हमारी ताकत को देखा।’
– ‘ हमने कई बार देश के लिए बड़े फैसले लिए हैं। कुछ क्षण ऐसे भी आए जब पीठ की तरफ से सख्ती भी हुई।’
– ‘हमारा प्रयास रहे कि हम एक दूसरे को समझें। चर्चा करें। विरोधी की बात को समझने की कोशिश करें। उसे सुनें। व्यक्तिगत विरोधी न समझकर व्यवहार करें।’
राज्यसभा में क्या है सिचुएशन?
– 245 मेंबर्स वाले हाउस में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। सात नॉमिनेटेड मेंबर्स को शामिल कर दें तो एनडीए के 69 सांसद हो जाते हैं।
– कांग्रेस के 61 सांसद हैं। उसकी सहयोगी पार्टियों की संख्या मिला दें तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते हैं।
– इसमें भी एआईएडीएमके, बीजेडी, तृणमूल, सपा और बसपा को मिला दें तो गैर-एनडीए सांसदों की संख्या 90 हो जाती है।
– 30 जून को राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर होंगे। यहां सांसदों का टर्म 6 साल का होता है। हर दो साल में एक-तिहाई मेंबर रिटायर होते हैं।
– नए मेंबर्स का इलेक्शन 11 जून को होगा।
कौन-कितनी सीटें जीतेगा?
– बीजेपी के 14 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। 57 सीटों पर इलेक्शन के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं। यानी वह 4 सीटों के फायदे में रह सकती है।
– 49 सीटों वाली बीजेपी राज्यसभा में 53 सीटों तक पहुंच जाएगी।
– कांग्रेस के अभी 61 सांसद हैं। उसके भी 16 सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि दोबारा इलेक्शन के बाद उसकी संख्या 60 बनी रहेगी।
कहां से कितनी सीटों पर होना है इलेक्शन?
– यूपी : 11
– तमिलनाड़ु : 6
– महाराष्ट्र : 6
– बिहार : 5
– आंध्र प्रदेश : 4
– कर्नाटक : 4
– मध्य प्रदेश : 3
– ओडिशा : 3
– हरियाणा : 2
– झारखंड : 2
– पंजाब : 2
– छत्तीसगढ़ : 2
– तेलंगाना : 2
– उत्तराखंड : 1
(इन 53 सीटों के अलावा बाकी 4 सीटों पर कुछ सदस्यों के निधन या इस्तीफे के चलते चुनाव होगा।)
बीजेपी को क्या फायदा मिलेगा…
– बीजेपी को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है, लेकिन उसकी संख्या इतनी नहीं बढ़ेगी कि वह राज्यसभा में बड़े बिल पास कराने की स्थिति में आ जाए।
– मोदी सरकार के पांच मंत्री- वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, वाईएस चौधरी और मुख्तार अब्बास नकवी का टर्म खत्म हो रहा है।
– नायडू के पास पार्लियामेंट्री अफेयर्स और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री है। उनकी संसद में वापसी तय है।
– वे पिछली बार कर्नाटक से चुने गए थे। इस बार विजय माल्या के इस्तीफे के बाद कर्नाटक से एक सीट खाली है।
– अगर नायडू आंध्र प्रदेश से इलेक्ट होना चाहेंगे तो उन्हें टीडीपी की मदद लेनी होगी, जिसका अभी बीजेपी के साथ अलायंस है।
– आंध्र प्रदेश से 4 सीटें हैं। एक सीट वाईएसआर कांग्रेस और बाकी तीन बीजेपी-टीडीपी को मिलेंगी।
– कॉमर्स मिनिस्टर निर्मला सीतारमण भी आंध्र प्रदेश से आती हैं। लेकिन नायडू या सीतारमण में से कोई एक ही वहां से चुना जा सकेगा, क्योंकि टीडीपी अपनी 3 में से 2 सीटें बीजेपी को नहीं देगी।
– पावर मिनिस्टर पीयूष गोयल महाराष्ट्र से और मुख्तार अब्बास नकवी यूपी से वापसी करेंगे।
कांग्रेस यहां रहेगी खाली हाथ…
– कांग्रेस को आंध्र प्रदेश या तेलंगाना से कोई राज्यसभा सीट नहीं मिल सकेगी। लिहाजा, पूर्व मंत्री जयराम रमेश की वापसी तेलंगाना की रूलिंग पार्टी टीआरएस पर निर्भर करेगी।
– कांग्रेस के ही हनुमंत राव और जेडी सीलम की भी वापसी तय नहीं है।
– महाराष्ट्र में कांग्रेस के विजय दर्डा का टर्म खत्म हो रहा है। लेकिन इसके लिए पार्टी के तीन नेता सुशील कुमार शिंदे, गुरदास कामत और मुकुल वासनिक दावेदार हैं।
– पूर्व डिफेंस मिनिस्टर एके एंटनी भी रिटायर होने जा रहे हैं। केरल असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस की परफॉर्मेँस राज्यसभा में उनकी राह तय करेगी।
– पंजाब में भी कांग्रेस को परेशानी है। वहां से उसके तीन सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन दो की ही वापसी हो सकेगी।
– ऑस्कर फर्नांडीज कर्नाटक से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह कांग्रेस पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की एंट्री करा सकती है। लेकिन लोकल नेताओं ने कहा है कि उन्हें बाहरी कैंडिडेट मंजूर नहीं होगा। चिदंबरम तमिलनाडु से आते हैं।
यूपी में क्या होगा…
– बीएसपी के पास लोकसभा में कोई मेंबर नहीं है। अब राज्यसभा से उसके 6 सांसद रिटायर हो रहे हैं।
– इनमें पार्टी में नंबर-2 सतीश चंद्र मिश्रा भी शामिल हैं। बीएसपी अपने दो और बीजेपी-कांग्रेस एक-एक नेता को चुन सकेगी।
– मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से किसी नेता का फिलहाल चांस नहीं है।
Source:दैनिक भास्कर
राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता Read More