चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत २०७३ का शक्तिफार्म के लोगों ने किया स्वागत

shskti-shishu-msndir-4शक्तिफार्म : आज जब मैं शक्तिफार्म के बाजार से गुजर रहा था तभी अचानक बस स्टैंड की तरफ से आती ढोल नगाड़े ने सबकी नजरों को अपनी तरफ खिंच लिया सचमुच तरह तरह की झांकियों ने सबका मन मोह लिया | झाकियों की शोभा अलग अलग टोलियों में बटी थी | मुख्य रूप से इसमें हिस्सा लेने वाले कई स्कूल के बच्चे एवं अध्यापक व् अध्यापिका झांकी की शोभा बढ़ा रहे थे |
shskti-shishu-msndir-2 shskti-shishu-msndir-3

विशेष समाचार के लिए जुड़े रहें ….
आप हमें समाचार भेजने के 9899924162 पर संपर्क करें

 

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत २०७३ का शक्तिफार्म के लोगों ने किया स्वागत Read More

“ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” स्टूडेंट्स एवं पेरेंट्स की पहली पसंद”

IMG_20160331_071451उत्तराखंड के शक्तिफार्म में स्थित “ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” केवल शक्तिफार्म में ही नहीं बल्कि आस-पास के सभी इलाके में भी अपनी खूबियों के लिए प्रसिद्ध है, इस स्कूल को यह के सबसे टॉप स्कूलों में गिना जाता है |

स्कूल से पास आउट हुए सभी छात्र आज के दिन एक अच्छी पोजीशन पर खड़े है तथा बड़ी-२ पोस्ट में काम कर रहे है तथा उनका भविष्य भी उज्जवल है |

स्कूल में छात्रो के अनुशासन का विशेष प्रबंध है तथा शिक्षा CBSE पैटर्न पर आधारित है |

“ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” क्षेत्र का पहला एवं लम्बे समय से पेरेंट्स तथा स्टूडेंट्स की पसंदीदा इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में विख्यात है |

स्कूल का मैनेजमेंट एवं शिक्षकगण का बच्चो के भविष्य के प्रति चिंतन तथा बच्चो के पढाने तथा समझाने का माध्यम काबिले तारीफ है |

 

“ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल” स्टूडेंट्स एवं पेरेंट्स की पहली पसंद” Read More

“सुधा फाउंडेशन के कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच हुआ पास आउट”

1ST-BATCH(1)सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट एंड कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच पास आउट हुआ है जिसमे कुल 15 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमे से प्रिया स्वर्णकार  ने  89% के साथ प्रथम स्थान, स्वर्नांजलि ने 87% के साथ द्वितीय स्थान तथा विश्वजीत मल्लिक ने 80% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया | सभी छात्रों को डायरेक्ट की तरफ से उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाये |

 

कविता वाक्ची

“सुधा फाउंडेशन के कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच हुआ पास आउट” Read More

“महावारुणी मेले में ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुग्राम(शक्तिफार्म) विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी शक्तिफार्म”

saurabh1आज शक्तिफार्म के गुरुग्राम में महावारुनी स्नान का शुभारम्भ बड़े ही जोरो शोरो से हुआ| आज श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी का 204वी जन्मदिवस मनाया जा रहा है,जिसमे पुरे शक्तिफार्म से ही नहीं बल्कि नानकमत्ता, सितारगंज, रुद्रपुर तथा दिनेशपुर से भारी मात्रा में श्रद्धालु बड़े ही उत्साह के साथ सम्मलित हुए, जिसमे माननीय सौरभ बहुगुणा जी भी भक्तो के साथ इस पावन बेले में सम्मलित हुए तथा ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया |

सौरभ जी के यह आने से सभी क्षेत्र वासियों में बहुत ही उत्साह व खुशी देखने को मिला|

 

 

News Coverage- Arun Bairagi

“महावारुणी मेले में ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुग्राम(शक्तिफार्म) विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी शक्तिफार्म” Read More

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर”

indexशक्तिफार्म के गुरुग्राम में चल रहे महावारुणी  महोत्सव में एक घटना घटी जिससे ग्रामवासी तथा श्रद्धालु काफी चिंतित है । यह घटना उस समय की है जब सभी श्रद्धालु गण शुभ मुहूर्त के अनुसार दिन के 12 बजे गंगा स्नान हेतु मंदिर के साथ बने तालाब (कामना सागर) में उतरे उसी बीच राजनगर (रतन फार्म न.-3) का ही एक लड़का (सूरज) भी अपने परिवार के साथ महावारुणी मेले में आया परन्तु वह परिवार वालो से नज़र बचा कर तालाब  छलांग लगा दी, अचानक ही वह पानी में डूबने लगा तभी उसके भाई ने देखा और उसको बचाने हेतु वो भी पानी में कूद गया लेकिन वो अकेले उसको उठा नहीं पा  रहा था फिर उसने बाकि श्रद्धालुओं की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला, संयोगवश वहां पर वर्तमान विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी भी उपस्थित थे तथा उस बच्चे को तुरंत अपने गाड़ी से शक्तिफार्म के प्राथमिक चिकित्सालय में ले गए तथा बच्चे की हालत सही होने तक वह रुके ।

सौरभ जी के नेकदिली और अच्छे व्यवहार से पीड़ित के घरवाले एवं क्षेत्रवासी  बहुत ही प्रसन्न दिखाई दिए ।

 

News Coverage- Arun Bairagi

 

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर” Read More

“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र”

पतंजलि योगशक्तिफार्म के गाँव सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म न.5) के  जय बाबा तारक नाथ धाम में दिनांक  30/03/2016  से प्रातः 5:50 से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से 10  दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र लगाया गया है, जिसमे मुख्य प्रशिक्षक श्रीमान मनोहर सिंह क्वारौली(जिला सह-प्रभारी) एवं श्रीमती दया देवी जी है |

व्यस्थापक बैध, गोविन्द सरकार जी(पतंजलि आरोग्य-स्वदेशी केंद्र, शक्तिफार्म) एवं संचालक बैध दीपंकर रॉय जी है|

इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक दिन सैकड़ो लोग योगाभ्यास करके निरोग रहने का व्रत ले रहे है |

शक्तिफार्म में सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलोजी के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राए भी इस शिविर में सम्मिलित हुए |

 

News Coverage- Direct

“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र” Read More

महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल

शक्तिफार्म के गुरुग्राम में महावारुनी स्नान के शुभ अवसर पर सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल जी ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आये श्री पाल सर्वप्रथम श्री श्री हरिचांद गुरुचांद मंदिर का दर्शन किया उसके बाद मंदिर के अध्यक्ष श्री किरण चाँद बासु एवं समिति सदस्यों से मिले |

मंदिर के सचिव श्री जीतेन्द्र नाथ भुईया ने नारायण पाल जी को बताया कि मंदिर के समस्याओ से अवगत कराया तथा अबतक बीस हज़ार श्रधालुओ ने भंडारा लिया जो अभी भी जारी है तथा अगले दो दिनों तक भंडारा चलता रहेगा|

नारायण पाल जी ने कामना सागर के दर्शन किया तथा मंदिर के विकास  हेतु तथा इस मेले को जिला स्तरीय मेला का दर्जा दिलवाने  हेतु डी.एम. से बात करने की बात कही |

इस अवसर पर उनके साथ राजेश गुप्ता (खन्ना जी), फिल्म और टीवी मशहूर कलाकर दिनेश सहगल और डायरेक्टर-प्रोडूसर चन्दन मेहता भी मौजूद थे |

नारायण पाल जी ने सभी क्षेत्र वासियों का उत्साह वर्धन किया तथा क्षेत्र के एवं मंदिर के विकास की बात कही  तथा बंगाली समुदाय के पूजा पाठ के प्रति समर्पण को बहुत ही सराहा |

महावारुनी महोत्सव श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मनाया जाता है, इस पावन अवसर पर गंगा स्नान किया जाता है |

आज श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी 204वी जन्मदिवस मनाया जा रहा है जिसमे सिर्फ शक्तिफार्म ही नहीं बल्कि सितारगंज, नानकमत्ता, रुद्रपुर, किच्छा एवं दिनेशपुर से भारी मात्रा में श्रद्धालु “हरी बोल” के भावपूर्ण स्वरों के साथ पधारे|

News coverage – Anukool Mistri
Edited By- Kavita Vakchi

 

महावारुनी के पावन अवसर पर गुरुग्राम पहुंचे सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल Read More

उत्तराखंड में लगाया गया राष्ट्रपति शासन, नैनीताल हाई कोर्ट में कांग्रेस ने दी याचिका

harish-rawatदेहरादून: उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है। केंद्र सरकार ने बीती रात कैबिनेट की बैठक के बाद राष्ट्रपति से इसके लिए सिफारिश की थी जिसे राष्ट्रपति ने मान लिया है। वहीं, कांग्रेस ने उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित हाई कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की है। पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह याचिका दायर कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का विरोध किया है।

इससे पहले केंद्र सरकार का कहना था कि उत्तराखंड में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा गई थी और विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही थी, जिसे देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला किया गया था।

आदेश के अनुसार, विधानसभा को भंग नहीं किया गया है, बल्कि निलंबित रखा गया है। उधर, कांग्रेस और खासतौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने इसे संविधान और लोकतंत्र की हत्या बताया है।

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि धारा 356 के प्रयोग का इससे बेहतर कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता है। पिछले नौ दिन से हर दिन संविधान के प्रावधानों की हत्या हो रही थी।

नौ दिन पहले कांग्रेस के नौ विधायकों की बग़ावत का पटाक्षेप उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के तौर पर हुआ। राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय कैबिनेट की सिफारिश राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंजूर कर ली। ये फैसला उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत परीक्षण से ठीक एक दिन पहले हुआ।

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राज्य में संवैधानिक व्यवस्था चरमरा चुकी थी।

जेटली ने कहा कि संविधान में लिखा है कि जब बजट फेल होता है तो इस्तीफ़ा देना होता है। स्वतंत्र भारत में पहला उदाहरण है जब एक एक फेल्ड बिल को बिना वोट लिए पारित होने की घोषणा कर दी गई। 18 तारीख के बाद से जो सरकार चली है, वह असंवैधानिक है।

उधर, मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत ने इसे लोकतंत्र और संविधान की हत्या बताते हुए केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए।

रावत ने कहा कि शायद ही ऐसा कोई उदाहरण जिसे बहुमत सिद्ध करने से एक दिन पहले ही बर्ख़ास्त कर दिया जाए। सरकार का बहुमत विधानसभा में तय होना चाहिए था। ऐसी क्या जल्दबाज़ी थी कि सरकार को भंग कर दिया गया।

अरुण जेटली ने ये भी कहा कि विधानसभा स्पीकर ने बीजेपी के एक बाग़ी विधायक के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं की जबकि वो कांग्रेस के नौ बाग़ी विधायकों के ख़िलाफ़ मनमाने तरीके से दल बदल कानून का प्रयोग कर रहे थे।

जेटली  ने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची है जिसका डिसक्रिमिनेटरी तरीके से प्रयोग हुआ। ये पहला उदाहरण है स्वतंत्र उदाहरण में कि एविडेंस आया हो और अपने मुंह से मुख्यमंत्री जी हॉर्स ट्रेडिंग का प्रयास कर रहे हों।

राष्ट्रपति शासन के ऐलान के बावजूद उत्तराखंड विधानसभा के स्पीकर रहे गोविंद सिंह कुंजवाल ने बाग़ी विधायकों की सदस्यता रद्द करने का ऐलान कर दिया।

उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हमें राष्ट्रपति शासन की कोई सूचना नहीं मिली है।

साफ़ है कि उत्तराखंड की सियासत को लेकर खींचतान अभी बाक़ी है। विधानसभा को भंग नहीं किया गया है बल्कि निलंबित रखा गया है। ऐसे में राष्ट्रपति शासन के बावजूद किसी नई सरकार के गठन का विकल्प अभी खुला है। देखना है कि इसके लिए बीजेपी अगर पहल करती है तो कब।

उत्तराखंड में वसंत के मौसम में ही सियासी सरगर्मियों ने पारा काफ़ी बढ़ा दिया है। विधायकों की ख़रीदफ़रोख़्त के आरोपों के बीच बीते दो महीने में दूसरी बार किसी राज्य सरकार को बर्ख़ास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा है। हालांकि अरुणाचल में इसके बाद बीजेपी ने सरकार बना ली, लेकिन क्या उत्तराखंड में भी बाग़ियों के सहारे ऐसा करने की कोशिश होगी। ये एक बड़ा सवाल है।

News Coverage : Dinesh Sehgal

उत्तराखंड में लगाया गया राष्ट्रपति शासन, नैनीताल हाई कोर्ट में कांग्रेस ने दी याचिका Read More
indira hridyesh uttrakhand

कांग्रेस के 9 बागी विधायक बदल सकते हैं उत्तराखंड सरकार का समीकरण

indira hridyesh uttrakhandनई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड में चल रही सरकार में उथल-पुथल के बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि स्पीकर ने सभी नौ बागी विधायकों को मतदान के अयोग्य घोषित कर दिया है. हालांकि उत्तराखंड की संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘स्पीकर ने बागी कांग्रेस विधायकों को अब तक निलंबित नहीं किया है.’

एएनआई के मुताबिक इंदिरा हृदयेश ने बताया है कि स्पीकर ने बागी विधायकों के वकीलों को आगे की सुनवाई के लिए आज सुबह 9 बजे का वक्त दिया है. इंदिरा हृदयेश का कहना है कि बागी विधायकों के निलंबन की जो खबरें आई हैं, वो महज अफवाह हैं।

इससे पहले सूत्रों के हवाले से ये खबर आ चुकी है कि स्पीकर ने सभी नौ बागी विधायकों को मतदान के अयोग्य घोषित कर दिया है।

अगर कांग्रेस के 9 बागी विधायक अयोग्य घोषित होने की वजह से विश्वास मत के दिन वोट नहीं दे पाए, तो 28 मार्च को होने वाले बहुमत के परीक्षण के दौरान सदन का समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा.

9 विधायकों के अयोग्य घोषित होने पर विधानसभा में 70 विधायकों की जगह 61 विधायक ही वोटिंग में हिस्सा ले पाएंगे। अगर विश्वासमत में 61 विधायक हिस्सा लेंगे तो बहुमत का आंकड़ा 31 का होगा। हरीश रावत 32 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे हैं।

कल ही उस वक्त माहौल और गर्मा गया जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आ गया. पहली बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री स्टिंग ऑपरेशन में फंसे है. कांग्रेस के बागी विधायकों ने दावा किया है कि हरीश रावत ने पत्रकार उमेश शर्मा के जरिए बागी विधायकों को खरीदने की कोशिश की. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बागी कांग्रेस विधायकों ने स्टिंग का वीडियो जारी किया. सीएम हरीश रावत ने स्टिंग को फर्जी करार दिया है.

कांग्रेस के 9 बागी विधायक बदल सकते हैं उत्तराखंड सरकार का समीकरण Read More
kishor upadhyay

स्टिंग प्रकरण प्रदेश को कलंकित करने की गहरी साजिश : किशोर उपाध्याय

kishor upadhyayदेहरादून : प्रधानमंत्री  श्री मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज सामने आये कथित स्टिंग प्रकरण को प्रदेश को कलंकित करने की गहरी साजिश बताते हुए कहा की हमारी पार्टी पूरी तरह से मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ खड़ी है ।

यहां जारी एक बयान मेम उपाध्याय ने कहा, ‘‘कथित स्टिंग प्रकरण में मुख्यमंत्री जी ने अपनी बात मीडिया के माध्यम से सबके सामने रख दी है तथा कांग्रेस पार्टी उनके इस संबंध में दिये गये वक्तव्य का समर्थन करती है और उनके साथ खडी है.” उन्होंने इस स्टिंग प्रकरण को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की साजिश बताया और दावा किया कि भाजपा के इस निन्दनीय कृत्य के दूरगामी परिणाम होंगे तथा उसे प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में भी इसके परिणाम भुगतने पडेंगे.

उपाध्याय ने भाजपा नेताओं की मुख्यमंत्री रावत से इस्तीफा मांगने के संबंध में कहा कि कुछ समय पहले गुजरात में एक वास्तुकार महिला का स्टिंग आपरेशन सामने आया था जिसके लिये उन्हें पहले अपने प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिये. उन्होंने कहा कि उस स्टिंग के समय प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र नहीं दिया था. उपाध्याय ने कहा, ‘‘मैं उत्तराखण्ड के कांग्रेसजनों की ओर से उनके इस्तीफे की मांग करता हूं. साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को विनम्रता पूर्वक सलाह देना चाहता हूं कि वे अपने अध्यक्ष अमित शाह का भी त्यागपत्र लें क्येांकि उस समय वह मोदी जी के गृह मंत्री थे .”
स्टिंग प्रकरण प्रदेश को कलंकित करने की गहरी साजिश : किशोर उपाध्याय Read More