स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश

school imageउधम सिंह नगर के ग्राम शहदौरा के सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति,  स्कूल क़े मैदान में भरा हुआ पानी ये समस्या हमेशा की हैं, परन्तु ये न ही किसी जनप्रतिनिधी और न ही किसी अधिकारी को दिखाई देती है, बरसात के दिनों में कई-2 दिनों तक बच्चो को  स्कूल बंद करना पड़ता है जिसका सीधा असर उनके शिक्षा पर पड़ता है |

बात यही तक नहीं है बल्कि मुख्या मार्ग की स्थिति भी दयनीय है , हैरानी की बात तो ये है की लोगो को अपने बच्चो की कोई परवाह नहीं है, और न ही प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है |
शहदौरा से जुडे सभी जनप्रतिनिधियो को शर्म आनी चाहिए कि इतनी छोटी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं कर सके|

शिक्षा के प्रति उनकी लापरवाही का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है |

source by-kavita vakchi

स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश Read More

चैनी धान की तैयारी करते किसान

Rice20-21 फरवरी से ही उत्तराखण्ड के नानकमत्ता क्षेत्र में किसानो ने चैनी धान की तैयारी जोरो-शोरो से शुरू कर दी है, एक तरफ गेहूँ की बालिया निकल रही है तो दूसरी तरफ सरसों की कटाई कर चैनी धान के लिए खेत तैयार कर रहे है किसान |

चैनी धान की फसल 60 दिनों में तैयार हो जाती है जल्दी तैयार होने से किसानो को बरसाती का धान लगाने में काफी राहत मिलती है |

इससे किसानो को अतिरिक्त लाभ भी प्राप्त होता है इस धान को गर्मी का धान भी कहा जाता है इस धान हेतु किसानो को बहुत अधिक परिश्रम जैसे, खाद एवं कीटनाशको की आवश्यकता नही होती तथा पैदावार भी अधिक होती है | 30 कुंतल प्रति एकड़ के हिसाब से निकल जाता है जिससे किसानो को अच्छा मुनाफा हो जाता है |

किसानो की खुशी एवं तरक्की में ही तो देश की तरक्की निहित है |

जय किसान !

source by- charanjeet singh bajwa(Nanakmatta)

चैनी धान की तैयारी करते किसान Read More

ब्रॉडी के षड़यंत्र में फंसे खली, रेसलरों के ‘ट्रिपल अटैक’ में लहूलुहान

great-khali-injuredहल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आयोजित भारत के पहले रेसलिंग शो में द ग्रेट खली पर तीन रेसलरों ने एक साथ हमला कर लहूलुहान कर दिया। मालूम हो कि तीन दिन पहले ब्रॉडी स्टील ने डेथ वारंट साइन करने की चुनौती दी थी जिसे खली ने कबूला था। ऐसे में बुधवार को हुए मैच के दौरान दोनों एक दूसरे को मारने के इरादे से ही रिंग में उतरे थे।

लेकिन रिंग में खली और ब्रॉडी की फाइट में ब्रॉडी को पिटता देख माइक नॉक्स और अपोलो भी रिंग में उतर गए। तीनों ने मिलकर रिंग में खली पर कुर्सी और लात से सिर, सीने, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। लहूलुहान खली को रिंग से स्ट्रेचर में ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बृजलाल अस्पताल ले जाया गया।

इस फाइट पर रेफरी ने कोई फैसला नहीं दिया है। इस फाइट का फैसला देहरादून में 28 फरवरी को होगा। डॉक्टरों ने देर रात बताया कि बेहतर इलाज के लिए खली को बृहस्पतिवार सुबह दून एयर लिफ्ट किया जाएगा। वहीं एक अन्य फाइट में कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। उन्हें भी खली के साथ्‍ा एयर लिफ्ट किया जाएगा।

 

Source : Munnajeet Mandal

ब्रॉडी के षड़यंत्र में फंसे खली, रेसलरों के ‘ट्रिपल अटैक’ में लहूलुहान Read More

सितारगंज खटीमा फोरलेन राजमार्ग निर्माण कार्य जोरो पर

vlcsnap-2016-02-24-17h54m38s216सितारगंज खटीमा फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कार्य जोरो पर है, पुराने खराब रास्ते के वजह से सितारगंज से खटीमा जाने में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था| लेकिन सितारगंज खटीमा फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कार्य अब विधिवत तरीके से किया जा रहा है |

फोरलेन राजमार्ग का निर्माण में बड़ी बड़ी मशीनों का सहारा लिया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य जल्दी हो रहा है|

सितारगंज से खटीमा के बीच में कई किलो मीटर रास्ते का निर्माण हो चुका है,जिसके चलते गाड़ी चालको को गाड़ी चलने में आराम हो गया है| तथा यात्रियों को भी बड़ा आराम हो गया है|

Source Charanjeet Singh

सितारगंज खटीमा फोरलेन राजमार्ग निर्माण कार्य जोरो पर Read More

नेपाल के पीएम नें मंत्रियों के साथ देखा टिहरी बांध

kp-sharma-oli-tehri-visit-56c9d8d247166_exlstनेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के साथ एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध का दौरा किया। उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के संयुक्त सहयोग से काली नदी पर बनने वाले पंचेश्वर बांध के निर्माण के मद्देनजर ने टिहरी बांध के पावर हाउस के निर्माण, विद्युत उत्पादन की तकनीकी जानकारी के साथ ही प्रभावित हुए गांवों के पुनर्वास के संबंध में जानकारी ली।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री ओली रविवार सुबह साढ़े दस बजे सेना के हेलीकॉप्टर से कोटी कालोनी पहुंचे। वहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री वहां से सीधे व्यू प्वाइंट पर पहुंचे, जहां टीएचडीसी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां पर भागीरथी और भिलंगना नदी का संगम था। वर्तमान में यहां पर टी वन और टी टू सुरंग है। यहीं से पानी अब पावर हाउस में जाता है। झील 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है। पावर हाउस पहुंचने पर उन्होंने विद्युत उत्पादन और निर्माण की तकनीक के बारे में जानकारी ली।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि टिहरी बांध की झील में एक शहर और 125 गांव समाए हुए है, जिनका पुनर्वास नई टिहरी, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में किया गया है। टीएचडीसी के निदेशक (तकनीकी) डीपी सिंह ने बताया कि 1978 में शुरू हुई यह परियोजना 1988 में टीएचडीसी को हस्तगत की गई।
परियोजना की शुरूआती लागत 600 करोड़ आंकी गई थी लेकिन लोगों के पुनर्वास के बाद इस परियोजना पर कुल 19 हजार करोड़ खर्च हुए। वर्तमान में परियोजना से 10 से 15 करोड़ की आय प्रतिदिन हो रही है।
नेपाल के प्रधानमंत्री के इस दौरे में उनकी पत्नी सधिका साकिया, उपप्रधानमंत्री कमल थापा, गृह मंत्री शक्ति बहादुर, वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद, टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद तरूण विजय, भारत में नेपाल के राजदूत रणजी राय, नेपाल मामले देख रहे केंद्रीय संयुक्त सचिव अभय ठाकुर, डीआईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल,  टीएचडीसी के सीएमडी आरटीएस साई शामिल थे।

नेपाल के पीएम नें मंत्रियों के साथ देखा टिहरी बांध Read More

मुरादनगर-हरिद्वार मेट्रो के लिए साथ आए यूपी-उत्तराखंड

kochi_metro_759उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकार ने मंगलवार को मुरादनगर-हरिद्वार के मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा की है.
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में मुलाकात की. शिवपाल ने कहा कि स्पेशल पर्पज व्हीकल के इस मेट्रो प्रोजेक्ट में दो राज्यों की सरकारें मिलकर काम करेंगी.
सिंचाई विभाग देगा मेट्रो के लिए जमीन
यादव ने कहा कि मेट्रो रेल के लिए जमीन सिंचाई विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी. एक बयान में राज्य सरकार ने दावा किया है कि मुरादनगर और हरिद्वार के बीच नहर के पास खाली पड़ी जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए दी जाएगी. राज्य सरकार ने कहा कि एक जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर इस परियोजना को शुरू करने के लिए फिजि‍बिलिटी स्टडी की जाएगी.
दोनों राज्यों के बीच बनी सहमति
शिवपाल ने कहा कि दोनों राज्य सरकारें कई क्षेत्रों में एक दूसरे के काम आ रही हैं. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच मेट्रो ट्रेन के संचालन, बांध एवं नहरों और परिसंपत्तियों के बंटवारे के संबंध में भी दोनों राज्यों के बीच सहमति हो गई है.

source : Anukool Mistri

मुरादनगर-हरिद्वार मेट्रो के लिए साथ आए यूपी-उत्तराखंड Read More

पति पत्नी और वोः एक सेल्फी ने खोला कत्ल का राज

selfi_murder_650_021116123450गुरप्रीत बेहद खूबसूरत थी. उसकी शादी को केवल 6 साल हुए थे. उसका एक पांच साल का बेटा भी था. लेकिन इसके बावजूद उसके कदम बहक गए. उसने अपने पति से बेवफाई की और वो किसी और के इश्क में सब कुछ लुटा बैठी. यहां तक कि अपनी जान भी. लेकिन उसकी मौत का राज एक सेल्फी ने खोल दिया.

‘पति पत्नी और वो’ की ये खूनी वारदात उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की है. यहां रहने वाले गुरजीत की शादी करीब 6 साल पहले गुरप्रीत के साथ हुई थी. दोनों की जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था. उनका एक 5 साल का बेटा भी है. घर में सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं.

बिजनेस के सिलसिले में गुरजीत को अक्सर बाहर जाना पड़ता था. इसी दौरान पति की गैरमौजूदगी में गुरप्रीत की जिंदगी में ‘वो’ आ गया. वह उनके मकान मालिक का बेटा आशीष था. वह कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र था. गुरप्रीत और आशीष बेहद करीब आ गए थे. लिहाजा उनके बीच सारी हदें टूट चुकी थी.

दोनों साथ घूमने जाते थे. साथ खाते थे. साथ में फिल्म देखते थे. इसी तरह से दोनों इश्क के समंदर में गोते लगा रहे थे. गुरप्रीत के पति गुरजीत को किसी काम से चंडीगढ़ जाना पड़ा. मौके के फायदा उठाकर गुरप्रीत और आशीष ने मिलने का प्रोग्राम बनाया. दोनों स्कूटी पर साथ घूमने निकल गए.

कुछ देर बाद ही दोनों टी स्टेट के जंगल में सड़क किनारे खड़े होकर बातें कर रहे थे. तभी किसी बात पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई. और थोड़ी देर बाद उनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि वहीं सड़क पर आशीष ने गुरप्रीत का गला रेत दिया. गुरप्रीत वहीं सड़क के किनारे नीचे गिर पड़ी. वो खून से पूरी तरह सन चुकी थी.

उसके गले पर वार करने के फौरन बाद आशीष मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गया. आस-पास के लोग लड़की की चीख पुकार सुनकर उसकी तरफ दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसने सड़क पर ही लोगों के सामने दम तोड़ दिया. लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुरप्रीत की लाश को कब्जे में ले लिया. कई लोगों ने गुरप्रीत को आशीष के साथ स्कूटी से वहां आते देखा था. लिहाजा पुलिस समझ चुकी थी कि हत्या उसी ने की है जो गुरप्रीत को वहां लेकर गया था. पुलिस को इस मामले में आशीष का हाथ होने का पूरा शक था.

लेकिन ये साबित करना बाकी था कि खून आशीष ने ही किया है. लिहाजा पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. आशीष के फेसबुक अकाउंट पर गुरप्रीत के साथ पोस्ट की गई उसकी एक सेल्फी दिखाई दी. जो ठीक कत्ल से कुछ देर पहले ही पोस्ट की गई थी. पुलिस का शक अब हकीकत में बदल चुका था.

पुलिस ने इसी सेल्फी की वजह से हत्या की इस वारदात का खुलासा चंद घंटों में ही कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष के भाई और एक दोस्त को हिरासत में ले लिया. जबकि आशीष की गिरफ्तारी के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई. हत्या के दूसरे दिन आशीष को मसूरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के हाथ आने से पहले उसने आत्महत्या की कोशिश भी की.

इस वारदात से गुरजीत गहरे सदमे में है. वह इस घटना के बारे में कुछ भी बोल नहीं पा रहा है. उसका पांच साल का बेटा भी अपनी उस मां का इंतजार कर रहा है, जो अब कभी लौट कर नहीं आएगी.

source : Anukool Mistri

पति पत्नी और वोः एक सेल्फी ने खोला कत्ल का राज Read More

रुड़की से ISIS के चार आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली और हरिद्वार अर्धकुंभ मेले में हमले की थी साजिश

index isis001देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तराखंड के रुड़की से अखलाक समेत ISIS के चार आतंकियों को पकड़ा है. इनके निशाने पर राजधानी दिल्ली के अलावा हरिद्वार का अर्धकुंभ भी था. मुख्य आरोपी आतंकी का नाम अखलाक बताया जा रहा है. इसके साथ ही तीन अन्य संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रॉ के साथ ज्वाइंट ओपरेशन में  इन्हें गिरफ्तार किया. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में छापेमारी जारी है. सूत्रों के मुताबिक इन्होंने दिल्ली एनसीआर में रेकी की थी. इसके अलावा हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ मेले के दौरान बड़े आतंकी हमले की साजिश थी. गिरफ्तार किए गए आतंकियों को दिल्ली लाकर इनसे पूछताछ की जा रही है.

उत्तराखंड पुलिस ने पाकिस्तान के एक संदिग्ध आतंकी नावीद के बारे में भी अलर्ट जारी किया है. वह पिछले साल मई में यूपी के शामली में आया था. उसके बाद वह गायब हो गया. कुंभ मेले के मद्देनजर पूरे राज्य में संदिग्ध आतंकी से संबंधित अलर्ट जारी किया गया है.

बताते चलें कि पिछले दिनों अल कायदा के एक आतंकी अब्दुल शमी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था. वह झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है, जो दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा था. उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सूचनाएं मिलीं.

सूत्रों ने बताया था कि जनवरी 2014 में अब्दुल दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था. वहां करांची में कुछ दिन रुकने के बाद मंसेरा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली. जनवरी 2015 में भारत वापस आ गया. वह कटक से गिरफ्तार अब्दुर रहमान के संपर्क में था.

भारत पर आतंकी संगठनों की नापाक नजर लगातार गड़ी हुई है. इस साजिश में अब अल कायदा भी शामिल हो गया है. लेकिन अल कायदा की साजिश को दिल्ली पुलिस ने बेनकाब कर दिया. एक-एक करके अलकायदा के कई आतंकवादी गिरफ्तार हो चुके हैं.

ऐसे हुआ था खौफनाक साजिश का खुलासा
पिछले साल अल कायदा इंडिया सब कॉन्टिनेंट के मुखिया मुहम्मद आसिफ को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद आतंक की उस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है, जिसके तहत अल कायदा भारत में अपनी जड़े जमाने की कोशिश में लगा है.

कटक से गिरफ्तार हुआ था अब्दुर रहमान
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के कटक से अल कायदा के ही दूसरे आतंकी अब्दुर रहमान को भी कब्जे में ले लिया था. दोनों भारत में अल कायदा के लिए जमीन तैयार कर रहे थे. आसिफ मूल रुप से यूपी के संभल का रहने वाला है, जबकि अब्दुर रहमान कटक का.

मजबूत कर रहे थे अल कायदा का नेटवर्क
मुहम्मद आसिफ तो बकायदा अल कायदा के गढ़ अफगानिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत लौटा था. दिल्ली और आसपास के इलाकों में अल कायदा का नेटवर्क तैयार कर रहा था. वहीं, अब्दुर रहमान ओडिशा और झारखंड में आतंकी संगठन का आधार मजबूत करने की कवायद में जुटा था.

source  :  Aajtak by (Anukool Mistri)

रुड़की से ISIS के चार आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली और हरिद्वार अर्धकुंभ मेले में हमले की थी साजिश Read More

एटीएम चोर की जनता से अपीलः हमारे चंगुल में मत आना

rsz_skimmer-1024x768-2  atm 001               जब आप एटीएम से पैसे निकालने जाते हैं, तो अक्सर एटीएम के अंदर या बाहर अपील लिखी होती है ताकि आप सावधान रहें. लेकिन अगर यही अपील एक एटीएम चोर आप से करे तो आप क्या कहेंगे. जी हां, एक ऐसा चोर जो पिछले दो वर्षों से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगा रहा था. दरअसल, उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून से एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो वर्षों से लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर या उनका पिन जानकर उन्हे चूना लगा रहा था. पुलिस की पकड़ में आने के बाद चोर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उन जैसे लोगों के चंगुल में न फंसें. एटीएम में अकेले जाएं. किसी अजनबी की मदद न लें.

देहरादून के एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर एक ऐसे शातिर गिरोह का सदस्य है, जो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर या कार्ड का पिन जानकर वारदात को अंजाम दिया करता था. ये गिरोह एटीएम सेंटर में अनजान लोगों की मदद के नाम पर उनका पासवर्ड जान लेता था और फिर कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगा देता था.

पुलिस ने जब इस चोर को पकड़ लिया तो यह संतों की तरह बातें करने लगा. लोगों को एटीएम ठगी से बचने के टिप्स देने लगा. चोर की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, दस कारतूस और कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया है. अब पुलिस एटीएम चोर के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है.

source : aajtak (अनुकूल मिस्त्री )

एटीएम चोर की जनता से अपीलः हमारे चंगुल में मत आना Read More

शक्तिफार्म के नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ेदान, स्वच्छ भारत अभियान

IMG-20160126-WA006626 जनवरी 2016- गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर सुधा फाऊंडेशन के अंतर्गत (डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट कनेक्ट टु टेक्नोलॉजी )के द्वारा शक्तिफार्म के नगरपालिका क्षेत्र में 10 कूड़ेदान, स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगाएं गये !जिसमें आस-पास के लोगों ने बड़े ही जोर-शोर से सहयोग किया जिसमें शक्तिफार्म के चैयरमेन श्री सुकान्त ब्रह्म तथा अन्य सम्मानीय व्यक्ति भी शामिल हुए जिनमें अरुण मंडल, विशाल राय, देव रॉय, उत्तम मंडल तथा शक्तिफार्म के थाना प्रमुख ने भी सहयोग किया ! इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भी भागीदारी निभाई जिसमे विश्वजीत मल्लिक, श्वेता, साधना, प्रिया स्वर्णकार, अंशु रॉय, रॉय, संगीता प्रमुख थे

शक्तिफार्म के नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ेदान, स्वच्छ भारत अभियान Read More