ताजमहल में बाल-बाल बचे पर्यटक, टूटकर गिरा 42 फुट का पत्थर

tajmahal_1459201765लापरवाही के कारण पश्चिमी गेट पर पत्थर गिर गया।

364 साल पहले तामीर हुए ताजमहल के संरक्षण में लापरवाही के कारण पश्चिमी गेट पर पत्थर गिर गया। मौसम विभाग के आफिस के छज्जे के ठीक ऊपर विनयरिंग का 42.5 फुट का पत्थर गिर पड़ा। शाम 6:30 बजे हुए इस हादसे में गनीमत ये रही कि कोई पर्यटक हताहत नहीं हुआ।

ताज से निकलने के बाद अधिकांश पर्यटक थक कर मौसम विभाग के आफिस के नीचे ही बैठ जाते हैं, लेकिन जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त कोई सैलानी छज्जे के नीचे नहीं था।

दीवार पर चूने से चिपकाए गए पत्थर के गिरने की खबर पर एएसआई अधिकारियों ने इसकी फोटोग्राफी कराई और रिपोर्ट तैयार कर सर्किल आफिस भेज दी है। ताज में इससे पहले पूर्वी गेट पर छज्जे का पत्थर गिरा था तो वहीं, काली मस्जिद की छत का प्लास्टर गिरा था। दक्षिण पश्चिम मीनार की पिनेकल भी दो महीने पहले ही गिर चुकी है।

ताजमहल में बाल-बाल बचे पर्यटक, टूटकर गिरा 42 फुट का पत्थर Read More

खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा हुआ रद्द, देहरादून पहुंचे महाम‌हिम

President-of-India-2
केदारनाथ में खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति को ले जा रहे एमआई 17 की लैंडिंग धाम में नहीं हो पाई। ‌‌गौचर में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

महामहिम बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत और राज्यपाल केके पॉल ने उनका स्वागत किया। नौ बजे MI- 17 से राष्ट्रपति केदारघाटी के लिए रवाना हुए। उनके साथ राज्यपाल केके पॉल और उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे।

नौ बजकर चालिस पर एमआई 17 ने केदारनाथ पहुंचा, लेकिन मौसम खराब होने के चलते नौ बजकर 55 मिनट पर गौचर में लैंडिंग की गई। जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे वह गौचर से देहरादून के लिए रवाना हुए। ‌जिसके बाद वह राजभवन गए।

इससे पहले राष्ट्रपति के 22 जून को केदारनाथ धाम के संभावित दौरे को देखते हुए आला अधिकारी स्वयं धाम में डेरा डालकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मंगलवार को कमिश्नर सीएस नपलच्याल, आईजी संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर और एसपी पीएन मीणा, आईजी इंटेलीजेंस केदारनाथ पहुंचे।

उन्होंने वहां हो रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। धाम में मंदाकिनी, सरस्वती और स्वर्गद्वारी नदी के संगम पर वीआईपी स्नानघाट का निर्माण पूरा कर उसे टाइल्स से सजा दिया गया है।

अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर बाद केदारनाथ में पुलिस और सुरक्षा बलों और अन्य विभागों ने तैयारियों की रिहर्सल की गई।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर केदारनाथ धाम को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए रुद्रप्रयाग सहित पौड़ी, चमोली और टिहरी से पुलिस बल बुलाया गया था।

महामहिम के धाम पहुंचने से लेकर रवानगी तक हेलीपैड से मंदिर और केदारपुरी पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के घेरे में रही।इसके लिए अलग से स्पेशल सुरक्षा बल भी तैनात किए गए। गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर कड़ी चौकसी कर दी गई।

पालकी भी हुई तैयार
महामहिम को वीआईपी हेलीपैड से मंदिर तक लाने के लिए पालकी भी तैयार कर दी गई थी। पालकी को विशेष तौर पर सजाया गया था। बता दें कि राजशाही के दौर में पालकी का विशेष महत्व था, इसकी सवारी शान समझी जाती थी। इसके अलावा ऑल टेरिन व्हेकिल (एटीवी) भी तैयार की गई थी।

Source: Amar Ujala

खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का केदारनाथ दौरा हुआ रद्द, देहरादून पहुंचे महाम‌हिम Read More

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट

“Satellite will reach space from Sriharikota in 26 minutes”
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बुधवार श्री‍ हरिकोटा से एक ही उड़ान में एक साथ 20 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च कर नया कीर्तिमान रचा है. इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की ये उड़ान सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर लॉन्च की गई. इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों को बधाई दी है|

अपनी 36वीं उड़ान में पीएसएलवी-C34 कार्टोसैट-2 श्रृंखला के 727.5 किलो के सैटेलाइट के साथ 19 दूसरे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में लॉन्च किया. इसरो ने 20 सैटेलाइटों को एक साथ लॉन्च करके अपने पहले 10 सैटेलाइटों के लॉन्चिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है|

17 सैटेलाइट विदेशी, तीन देसी
पीएसएलवी-C34 की लॉन्चिंग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से श्रीहरिकोटा में की गई. भारतीय समय के अनुसार पीएसएलवी C-34 की लॉन्चिंग 22 जून को सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर की गई. पीएसएलवी सी-34 के 20 सैटेलाइटों में से 17 टकमर्शियल सैटेलाइट हैं, यानी 17 सैटेलाइट दूसरे देशों के हैं जिन्हें भेजने के लिए इसरो ने उन देशों से फीस ली है. इसके अलावा दो सैटेलाइट देश के दो शिक्षा संस्थानों के हैं. इस लॉन्चिंग में एक सैटेलाइट कॉर्टोसैट 2 सीरीज का इसरो का अपना है|

PM ने दी बधाई, छात्रों के उत्साह पर खुशी
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसरो की इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने पुणे और चेन्नई के उन छात्रों के उत्साह की भी चर्चा की है, जिन्होंने सैटेलाइट के निर्माण में भूमिका निभाई है. पीएम ने लिखा है कि छात्रों का उत्साह देखकर वह बहुत खुश हैं|

 

 

 

 

Source: आज तक

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट Read More

अमेरिका ने की NSG के सदस्यों से अपील, भारत का समर्थन करें, रुकावटें न डालें

modi-obama_650x400_81465460486वाशिंगटन: अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह से इस विशिष्ट समूह में भारत की सदस्यता के लिए समर्थन करने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह :एनएसजी: के सहयोगी देशों से यह अपील की है कि जब भी एनएसजी की समग्र चर्चा हो तब इसके सहयोगी देश भारत के आवेदन का समर्थन करें जो संभवत: अगले हफ्ते होगी।’’

भारत के आवेदन का समर्थन करें
एक प्रश्न के जवाब में किर्बी ने कहा, ‘‘फिलहाल मैं यह नहीं बता सकता कि यह कैसे होगा और ना ही मैं कोई अटकल लगा सकता हूं कि किस तरह से इसे किया जाएगा, लेकिन हमने यह साफ किया है कि हम उनके (भारत के) आवेदन का समर्थन करेंगे।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले सप्ताह अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 48 सदस्यीय समूह के लिए भारत के आवेदन का स्वागत किया था। अमेरिका एनएसजी में भारत की सदस्यता का समर्थन कर रहा है।

रुकावट न डालने की अपील
इससे पहले यहां एक बैठक से पूर्व अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने एनएसजी में भारत की सदस्यता का विरोध कर रहे देशों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उन्हें ‘‘समूह में भारती

अमेरिका ने की NSG के सदस्यों से अपील, भारत का समर्थन करें, रुकावटें न डालें Read More

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR, बिल न चुकाने का आरोप

sonia-gandhi-angryकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केरल के तिरुअनंतपुरम में भुगतान न करने के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी आरोपी बनाया गया है।

अंग्रेजी वेबसाइट NEWS18 के अनुसार मुकदमा केरल के एक कांट्रेक्टर की ओर से दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कराने वाले मैसर्स हीथ कंस्ट्रक्‍शन के मैनेजिंग पार्टनर राजीव की ओर से बताया गया कि उन्हें केरल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज के भवन निर्माण का ठेका दिया गया था। भवन बनकर तैयार भी हो गया, लेकिन इसमें आई लागत का भुगतान उन्हें नहीं किया गया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार आपसी झगड़े के कारण कांट्रेक्टर का भुगतान अटक गया। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कहना है कि उनके पास पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चेनिनथाला द्वारा शुरू करवाए गए इस प्रोजेक्ट के भुगतान के ‌लिए पैसा ही नहीं है, ऐसे में भुगतान कैसे किया जाए।

कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीएम सुधीरन का कहना है कि न पार्टी के पास इसका भुगतान करने के लिए पैसा है न ही इस इंस्टीट्यूट की कोई जरूरत  है।

बता दें कि अक्टूबर 2005 में खुद सोनिया गांधी ने इस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया था। कंपनी का भुगतान न होने की जानकारी उनके पास भी पहुंची थी जिस पर उन्होंने प्रदेश कमेटी को इसका भुगतान करने का निर्देश दिया था। लेकिन पार्टी ने इस मामले को बहुत हल्के में लिया और कांट्रेक्टर का भुगतान नहीं किया गया। जिसके बाद राजीव की ओर से मामले में सोनिया गांधी, इंस्टीट्यूट के चेयरमैन रमेश चैनिनथाला, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और केरला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीएम सुधीरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होते ही पार्टी की ओर से आनन फानन में उनका पक्ष रखा गया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह मामला भवन का निर्माण करने वाली कंपनी और इंजीनियर के बीच विवाद का है। इंस्टीट्यूट का निर्माण प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की ओर से शोध को बढ़ावा देने के‌ लिए करवाया गया था। इस मामले से एआईसीसी का कोई लेना देना नहीं है। सूरजेवाला ने दावा किया कि 24 घंटे में यह मामला निपटा लिया जाएगा।

Source: Amar Ujala

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR, बिल न चुकाने का आरोप Read More

US ने तस्करी कर ले जाई गईं 10 करोड़ डॉलर की 200 दुर्लभ मूर्तियां भारत को लौटाईं, PM मोदी बोले- ‘शुक्रिया’

stolen-idols_650x400_41465274447वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के सबसे अहम पड़ाव अमेरिका पहुंचे। पीएम मोदी देर रात वॉशिंगटन पहुंचे। पीएम मोदी को यहां अनोखा और बेशकीमती तोहफा मिला। दरअसल, भारत से तस्करी कर ले जाई गईं दुर्लभ सांस्कृतिक कलाकृतियों को अमेरिका ने लौटा दिया। इन कलाकृतियों की कीमत लगभग 10 करोड़ डॉलर है।

पीएम ने जताया आभार
ब्लेयर हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान पीएम मोदी ने महान संपदा वापस करने के लिए अमेरिका सरकार और राष्ट्रपति बराक ओबामा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, कुछ लोगों के लिए इन कलाकृतियों की कीमत मुद्रा के रूप में हो सकती है लेकिन हमारे लिए यह इससे कहीं ज्यादा है। यह हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है। अमेरिका की ओर से लौटाई गई चीजों में धार्मिक मूर्तियां, कांसे और टैराकोटा की कलाकृतियां शामिल हैं। इनमें से कई कलाकृतियां तो 2000 साल पुरानी हैं। इन्हें भारत के सबसे संपन्न धार्मिक स्थलों से लूटा गया था।

इनमें एक मूर्ति संत माणिककविचावकर की है, जो चोल काल (850 ईसा पश्चात से 1250 ईसा पश्चात) के तमिल कवि थे। इस मूर्ति को चेन्नई के सिवान मंदिर से चुराया गया था। इसकी कीमत 15 लाख डॉलर है। इसके अलावा लौटाई गई चीजों में भगवान गणेश की एक कांसे की मूर्ति भी है, जो 1000 साल पुरानी मालूम होती है।

विकास स्वरूप की ट्वीट के मुताबिक, अमेरिका की अटॉर्नी जनरल लोरेटा लिंच ने कहा, “हमने आज चोरी हुई 200 से ज्यादा सांस्कृति चीजें भारत को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की।”

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल लोरेटा ई मिंच ने कहा कि भारत के शानदार इतिहास और खूबसूरत संस्कृति को बयां करने वाली ये कलाकृतियां अपने घर वापस जाने के सफर की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी और अमेरिकी लोगों की उम्मीद है कि इस सामान को स्वदेश लौटाया जाना भारत की संस्कृति के प्रति हमारे बेहद सम्मान का, इसकी जनता के प्रति हमारी गहरी सराहना और दोनों देशों के बीच के संबंधों के प्रति हमारी प्रशंसा का प्रतीक बनेगा।’’

वैश्विक समुदाय की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा करना अहम काम
गृह सुरक्षा मंत्री जेह जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे वैश्विक समुदाय की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा करना अहम काम है और हम इस कीमती सामान के मूल देशों और असल मालिकों की पहचान करने और इन्हें लौटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ इनमें से अधिकतर सामान ऑपरेशन हिडन आइडल के दौरान बरामद किए गए थे। यह जांच वर्ष 2007 में शुरू हुई थी। इस मामले में आर्ट ऑफ द पास्ट गैलरी का मालिक सुभाष कपूर हिरासत में लिया गया था। उसपर भारत में मुकदमा चल रहा है।

एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
2 साल में पीएम मोदी की यह चौथी अमेरिकी यात्रा है। अमेरिका पहुंचते ही एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर जमकर मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगे। एयरबेस पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से पीएम ने मुलाकात भी की।

कल्पना चावला सहित कोलंबिया स्पेस शटल हादसे में मृत अंतरिक्ष यात्रियों को दी श्रद्धांजलि
पीएम ने ऑर्लिंगटन नेशनल सिमेट्री गए और वहां Tomb of the Unknown Soldier और कोलंबिया स्पेस शटल हादसे में मृत अंतरिक्ष यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘बलिदान को सम्मान, वीरता को सलाम। पवित्र समारोह के बाद औपचारिक कार्यों का आरंभ हुआ।’

विकास स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘वीरता और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि।’ पीएम ने स्पेस शटल कोलंबिया मेमोरियल में चावला के पति एवं परिजन, नासा के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके पिता से भी मुलाकात की।


थिंक टैंक के प्रमुखों के साथ बैठक हुई, ओबामा के साथ डिनर आज

पीएम US थिंक टैंक के प्रमुखों के साथ एक बैठक में भी शामिल हुए। पीएम मोदी आज राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर करेंगे। साथ ही अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप में शामिल होने की संभावनाओं पर भी उनका जोर रहेगा। अमेरिका आने से पहले पीएम मोदी अफगानिस्तान, कतर और स्विट्जरलैंड का दौरा कर चुके हैं।

 Source :- NDTV
US ने तस्करी कर ले जाई गईं 10 करोड़ डॉलर की 200 दुर्लभ मूर्तियां भारत को लौटाईं, PM मोदी बोले- ‘शुक्रिया’ Read More

बांग्लादेश: पुजारी की गला काटकर हत्या

murder-crime-s_650_060716045452बांग्लादेश में तीन हमलावरों ने मंगलवार को 70 वर्षीय एक हिंदू पुजारी की गला काट कर हत्या कर दी. मुस्लिम बहुल इस देश में अल्पसंख्यकों और धर्म निरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम चरमपंथियों के नृशंस हमलों की यह ताजा घटना है. इस साल यह दूसरे पुजारी की हत्या की गई है.
सहायक पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ कांजीलाल ने बताया कि झिनाईगाह जिले के नोलडांगा गांव में पुजारी आनंदा गोपाल गांगुली सुबह करीब साढ़े नौ बजे मंदिर जा रहे थे. तभी मोटरसाइकिल से आए तीन हमलावरों ने तेज धार वाले हथियारों से उनका गला काट दिया. संदिग्ध उग्रवादियों ने यह हत्या की है.
पुलिस प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने बताया कि इस मामले को देखकर ऐसा लग रहा है कि गांगुली को उग्रवादियों ने मारा है, क्योंकि जिस तरह उनकी हत्या की गई है, वह तरीका पहले उग्रवादियों का रहा है. वह साधारण बुजुर्ग आदमी थे, जिन्हें आसपास के ज्यादा लोग नहीं जानते थे.
उन्होंने बताया कि हमें ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि मृतक पुजारी की किसी से कोई दुश्मनी थी. परिस्थितियों से इसमें उग्रवादियों का हाथ होने का शक होता है. हमने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Source:-Aaj tak

बांग्लादेश: पुजारी की गला काटकर हत्या Read More

चीन ने पहली बार माना- मुंबई हमले में था PAK का हाथ, लश्कर पर बनाई डॉक्युमेंट्री

auto-mumbai_14652952मुंबई. चीन ने पहली बार माना है कि मुंबई हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के रोल को हाईलाइट करते हुए पिछले दिनों यहां के सरकारी चैनल CCTV9 पर बाकायदा एक डॉक्युमेंट्री में इसका जिक्र किया गया। बता दें कि 2008 में 26/11 हमलों के आरोपी लखवी और हाफिज सईद को पाकिस्तान के साथ चीन का भी सपोर्ट मिलता रहा है।

लखवी के खिलाफ यूएन में प्रपोजल का चीन ने किया था विरोध…
 – मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड लखवी की रिहाई के विरोध में पिछले साल भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया था।
– पाकिस्तान के साथ इसका चीन ने भी विरोध किया था।
– चीन ने कहा था, ”लखवी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।”
– लखवी के मुद्दे पर भारत की ओर से चर्चा की पेशकश पर पिछले साल चीन ने कहा था, ”भारत और चीन, दोनों आतंकवाद से पीड़ित देश हैं। इस मुद्दे पर दोनों देशों की राय एक जैसी है।”
– ”हम सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करते हैं। लेकिन अगर किसी खास मुद्दे की बात हो तो हमें चर्चा करनी होगी।”
– हालांकि, लखवी के बाद पठानकोट पर हमले के आरोपी अजहर मसूद मामले में भी चीन भारत के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा चुका है।

चीन ने क्यों पलटा रुख?
– चीन के इस फैसले को पॉलिसी चेंज के तौर पर देखा जा रहा है।
– हाल ही में भारत ने जब यूएन में जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को आतंकियों की सूची में डालने की मांग की थी तो चीन ने अड़ंगा लगाया था।
– चीन ने इस प्रस्ताव पर रोक लगाई थी, जिसके बाद इंटरनेशनल कम्युनिटी में उसे जमकर लताड़ लगी थी।
– वहीं, जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों की यूएन में अल कायदा सेक्शन कमेटी द्वारा लिस्टिंग में चीन ने पिछले साल सितंबर में आपत्ति जताई थी।
– इस आपत्ति की मियाद 9 जून को खत्म होने वाली है।
– इस लिहाज से CCTV9 की डॉक्युमेंट्री को अहम माना जा सकता है। ये तीन आतंकी हैं – हाफिज अब्दुल रहमान मक्की, तलहा सईद और हाफिद अब्दुल रऊफ।
source :- Dainik Bhaskar
चीन ने पहली बार माना- मुंबई हमले में था PAK का हाथ, लश्कर पर बनाई डॉक्युमेंट्री Read More

एनएसजी में सदस्यता के लिए भारत को मिला स्विट्जरलैंड का साथ

pm-modi-with-swiss-president-johann-schneider-ammann_1465203715अर्से से न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में शामिल होने के लिए प्रयासरत भारत को स्विट्जरलैंड का समर्थन मिला है। स्विस राष्ट्रपति जोहन स्निडर अम्मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में सहयोग देने की हामी भर दी है। स्विट्जरलैंड भी एनएसजी के 48 देशों में अहम सदस्य के तौर पर शामिल है इसलिए उसकी राय भी मायने रखती है। जोहन स्निडर का पीएम मोदी को समर्थन करना भारत के लिए शुभ संकेत कहा जा सकता है।

स्विस राष्ट्रपति ने मुलाकात के बाद घोषणा कर कहा कि स्विट्जरलैंड एनएसजी में भारत की सदस्यता को समर्थन करेगा।

पीएम मोदी और जोहन स्निडर के बीच दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे मसलों संबंध घनिष्ट करने को लेकर वार्ता हुई और इसी बीच स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा ‘कालाधन’ भी वार्ता का विषय रहा, जिसकी समस्या सुलझाने के लिए दोनों नेता सहमत दिखे।

मीडिया से साझा साक्षात्कार में जोहन स्निडर अम्मान ने कहा कि उन्होंने भारत को एनएसजी में शामिल होने के लिए समर्थन देने का वादा किया है।

भारत लगभग एक दशक से एनएसजी का सदस्य बनने की कोशिश कर रहा है, जिसके चलते बीती 12 मई को भारत आवेदन भी कर चुका है। अब सभी को 9 जून को वियना में होने वाली प्लेनरी मीटिंग का इंतजार है जहां पर भारत के आवेदन पर विचार किया जाएगा, इसके बाद 24 जून को सिओल में मीटिंग होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें समझने और एनएसजी के लिए समर्थन देने पर स्विस राष्ट्रपति के प्रति आभार वयक्त किया और धन्यवाद दिया।

वहीं कुछ एनएसजी देशों में इस बात को लेकर चिंता है कि सदस्यता मिलने पर भारत अपने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ाएगा। खासकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान हमेशा से एनएसजी को लेकर भारत का विरोध करता रहा। पाक ने भी एनएसजी के लिए आवेदन किया है। भारत के सामने असली समस्या के रूप में चीन खड़ा है। चीन, पाकिस्तान का समर्थन करता है। वहीं भारत के साथ उसके संबंध तल्ख हैं।

फिलहाल एनएसजी में शामिल होने को लेकर पीएम मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा में पूरी जोर आजमाइश के साथ लगे हैं।

Source: AMAR UJALA

एनएसजी में सदस्यता के लिए भारत को मिला स्विट्जरलैंड का साथ Read More

फरीदाबाद की नहर में डूब रहा था युवक, 2 पुलिस कर्मियों ने कूद कर बचा ली जान

police-2फरीदाबाद पुलिस कर्मियों के जांबाजी के किस्से आये दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं, खेड़ी पुलिस चौकी के दो पुलिस जवानों ने नहर में डूब रहे युवक की जान बचा उसे नई जिंदगी दी जिससे आस पास के लोग दोनों पुलिस कर्मियों के जांबाजी के किस्से बताते हुए नहीं थक रहे हैं । खेड़ी चौकी के कॉन्टेबल बिजेंद्र सिंह और धारा सिंह को परसों शाम सूचना मिली कि एक युवक पैर फिसलने से आगरा नहर में गिर गया है । दोनों पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक नहर में उसकी तलाश करते रहे । नहर में गिरने के बाद युवक काफी दूर बहता चला गया लेकिन अचानक दोनों पुलिस कर्मियों ने युवक को डूबता देखा तो नहर में छलांग लगा दी और युवक को बाहर ले आये । बाहर आते ही युवक बेहोशी की हालत में था लेकिन पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत कर उसे होश में लाया ।

युवक तीस वर्ष का था और झांसी का रहने वाला था जो फरीदाबाद मजदूरी करने आया था । होश में आने के बाद युवक ने बताया कि उसका नाम अरविन्द है और  नहर के किनारे शौंच के लिए गया था लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया । फिलहाल युवक भारत कालोनी में रह रहा है । भारत कालोनी में रहने वाले सतीश कुमार प्रजापति ने बताया कि इन पुलिस कर्मियों ने वाकई बहादुरी का काम किया है और ऐसे पुलिस कर्मियों पर हमें गर्व है ।

Source:haryanaabtak.com

 

 

फरीदाबाद की नहर में डूब रहा था युवक, 2 पुलिस कर्मियों ने कूद कर बचा ली जान Read More