the sunday headlines

डेरे से बारामत हुई भारी मात्रा में 10 और 1 के प्लास्टिक करेंसी

राम रहीम सिंह के सिरसा स्थित डेरा सच्‍चा सौदा के मुख्‍यालय में प्रशासन भारी जाब्‍ते के साथ सर्च ऑपरेशन चला रहा है. इस दौरान आश्रम से काफी सारी चीजें मिली हैं. इनमें नकदी, पैसों के लेनदेन के दस्‍तावेज, 500 और 2000 रुपये के पुराने नोट शामिल हैं|
चौंकाने वाली बात यह है कि डेरे में प्‍लास्टिक के सिक्‍के भी मिले हैं. बाबा इन सिक्‍कों को अपनी करेंसी की तरह चलाता था. बरामद किए गए सिक्‍कों में 10 और एक रुपये के प्‍लास्टिक के सिक्‍के हैं. इन सिक्‍कों पर डेरे का नाम लिखा है साथ ही डेरा सच्‍चा सौदा का निशान भी बना हुआ है|

हरियाणा सरकार के डिप्‍टी डायरेक्‍टर पीआरओ सतीश मेहरा ने बताया कि कुछ फार्मेसी-दवा मिली है जि सपर किसी तरह का कोई लेबल नहीं है. एक बिना नंबर की लग्‍जरी गाड़ी मिली है. एक ओबी वैन है कुछ करेंसी मिली है. इसमें 10 हजार रुपये की पुरानी और सात हजार रुपये की नई करेंसी है|

सूत्रों का कहना है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में पुरानी करेंसी भी शामिल है. संभावना है कि नोटबंदी के दौरान डेरा इस पुरानी करेंसी को नई करेंसी में चेंज नहीं करवा सका|

वहीं सिरसा में मोबाइल सेवा और डोंगल डाटा सेवा बंद की गई. 10 सितम्बर तक सिरसा में इंटरनेट बंद किया गया है. साथ ही केबल नेटवर्क भी काट दिया गया है. डेरे के अंदर हनीप्रीत की रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री की जांच भी की जा रही है. MSG फैशन मार्ट में भी जांच टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया|

 

डेरे से बारामत हुई भारी मात्रा में 10 और 1 के प्लास्टिक करेंसी Read More

आत्महत्या करने वाले ‘चोर’ को नोटबंदी का शिकार बताकर फंसे केजरीवाल

msid-55534085width-400resizemode-4kejriwalदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 24 घंटे में दो भ्रामक ट्वीट को रीट्वीट करके फंस गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के सतना में बैंक के भीतर एक कथित चोर द्वारा पुलिस से घिर जाने के बाद खुदकुशी किए जाने के मामले में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता के एक ऐसे ट्वीट को रीट्वीट कर दिया, जिसमें बताया गया था कि उसने नोटबंदी की वजह से खुदकुशी कर ली है।

दूसरा मामला कानपुर के पास रविवार तड़के हुए ट्रेन हादसे से जुड़ा हुआ है। घायल सीरियाई बच्चों की तस्वीर को केजरीवाल ने रविवार तड़के हुई ट्रेन दुर्घटना में घायल बताने वाले ट्वीट को शेयर कर दिया।

खुद को आरटीआई ऐक्टिविस्ट बताने वाले अभिषेक मिश्रा ने एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के सतना में एक युवक ने बैंक में फांसी लगा ली क्योंकि वह तीन 3-4 दिन से लगातार पैसे ना मिलने के कारण परेशान था।

Source: Navbharat Times

आत्महत्या करने वाले ‘चोर’ को नोटबंदी का शिकार बताकर फंसे केजरीवाल Read More

इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा: एनईआर ने रद्द की 3 ट्रेनें, जाने किन ट्रेनों का बदला गया रूट

g1_1479633233गोरखपुर. यहां पुखरायां स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब 3.15 बजे 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अभी तक 95 पैसेंजर्स की मौत की पुष्टि और करीब 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके चलते एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव के मुताबिक, कुछ रेल गाड़ियों का रूट बदला गया और कुछ को कैनसेल किया गया है।इनको किया गया रद्द …
– 20 नवंबर 2016 को लखनऊ से चलने वाली 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– 20 नवंबर 2016 को झांसी से चलने वाली 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– वहीं 51813/51814 झांसी-लखनऊ-झांसी पैसेन्जर 20 नवंबर को निरस्त रहेगी।

रूट परिवर्तन

– 18 नवंबर को एर्नाकुलम से चलाने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-भीमसेन-बादा-ओहन-इटारसी के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को छत्रपति षिवाजी टर्मिनस से चलने वाली 12534 छत्रपति षिवाजी टर्मिनस-लखनऊ पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झॉसी-ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झॉसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी गयी।
– 19 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 11016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई गई।

– 20 नवंबर को ग्वालियर से चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलेगी।
– 20 नवंबर को लखनऊ जं. से चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बादा-झांसी के रास्ते चलेगी।
– 20 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 12511 गोरखपुर-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को बरौनी से चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा- झांसी के रास्ते चलाई गई।
– 20 नवंबर को भोपाल से चलने वाली 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-बांदा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
– 20 नवंबर को लखनऊ जं. से चलने वाली 12533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पुष्पक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा खोले गए हेल्प लाईन नम्बर
– लखनऊ जं0 (पूर्वोत्तर रेलवे) – 0522-2635639, 2233042
– कंट्रोल रूम, इज्जतनगर – 0581-2411402
– फर्रूखाबाद – 0569-2223371
– कासगंज – 07300740901
– कन्नौज – 07300740901
– छपरा – 09771443941
– मंडुवाडीह – 0542-2550973
– वाराणसी, कंट्रोल रूम – 0542-2224742, 2226778, 9794843966
– इलाहाबाद सिटी – 0532-2557660
– गोरखपुर – 0551-2204893
– गोरखपुर (कंट्रोल रूम) – 0551-2202964
– गोण्डा – 05262-221576, 229634, 299707
– बस्ती – 05542-285575
– खलीलाबाद – 05547-290604, 7521001228
Source: DainikBhaskar.com
इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा: एनईआर ने रद्द की 3 ट्रेनें, जाने किन ट्रेनों का बदला गया रूट Read More

अस्पताल ने नहीं लिया 1000 का नोट, डिलीवरी में देरी से बच्ची की मौत!

ban-up-10-11-2016-1478746826_storyimageमंगलवार आधी रात से मोदी सरकार ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में 500 और 1000 के नोट को बैन कर दिया है। इसे कालाधन और आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी और ज़रूरी कार्रवाई माना जा रहा है। उधर मार्केट में 500 और 1000 के नोट बैन होने से और बैंक- ATM भी बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में यूपी के खुर्जा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने आरोप लगाया है कि एक निजी अस्पताल ने 1000 के नोट लेने से इनकार कर दिया जिससे नवजात की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला
खुर्जा के रहने वाले अभिषेक का कहना है कि वो अपनी पत्नी एकता की डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल कैलाश गया था। अस्पताल वालों ने उससे 10,000 रुपए जमा कराने के लिए कहा था। जब वो पैसे लेकर काउंटर पर पहुंचा तो अस्पताल वालों ने 1000 के नोट देखकर पैसे लेने से मना कर दिया। इस पर अभिषेक अस्पताल वालों से मिन्नतें करने लगा कि वो बाद में बदल कर ला देगा फिलहाल इसे जमा कर लिया जाए। अभिषेक के मुताबिक अस्पताल ने एक नहीं सुनी और पत्नी की डिलीवरी में देरी की वजह से उसकी बच्ची की मौत हो गई।

क्या कहा अस्पताल ने
उधर अस्पताल ने इस आरोप को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। अस्पताल का कहना है कि बच्ची पहले से ही मृत थी। अस्पताल ने इससे भी इनकार किया है कि अभिषेक से 1000 के नोट लेने से इनकार किया गाय था। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने अस्पताल में 500 और 1000 के नोट अभी भी मान्य रखे हैं लेकिन कई जगहों से ऐसी ख़बरें आई हैं कि निजी अस्पताल इन्हें लेने में आनकानी कर रहे हैं।

 

अस्पताल ने नहीं लिया 1000 का नोट, डिलीवरी में देरी से बच्ची की मौत! Read More

सीमा पर एक रात बिताने को तैयार अक्षय कुमार

09_11_2016-8jkcd19जम्मू : खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार उर्फ अक्की सीमा पर जवानों के साथ एक रात बिताने को तैयार हैं। भले ही सीमा पर यह रात गोलीबारी वाली ही क्यों न हो। अक्षय कुमार के पिता भी फौजी हैं। ऐसे में सैनिक के जीवन को अच्छी तरह जानने वाले अक्षय ने मंगलवार को कहा कि उन्हें सीमा पर एक रात बिताने में कोई परेशानी नहीं है, बस सीमा सुरक्षा बल को कोई आपत्ति न हो। अक्षय ने बताया कि वह राजस्थान के जैसलमेर में सीमा पर जवानों के साथ रात बिता चुके हैं। यहां भी उन्हें एक रात बिताने में कोई आपत्ति नहीं है।

———————–

इस मिट्टी में ऐसा क्या, मां-बहनें भी हैं बहादुर

अक्षय कुमार ने वीर पैदा करने वाली जम्मू की भूमि को भी सलाम किया। बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय पलौड़ा में जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने शहीद गुरनाम सिंह की मां जसवंत कौर से हुई बातचीत का हवाला हुए कहा कि जम्मू की मिट्टी में ऐसा क्या है कि यहां शहीदों की मां, बहनें भी बहादुर हैं। जब मैंने मलेशिया से शहीद की मां से टेलीफोन पर बात की तो मैं उनकी हिम्मत देख हैरान हुआ। मां का कहना था कि यह खुशी की बात है कि मेरा बेटा देश के लिए कुर्बान हुआ है। उन्होंने मेरे साथ इतने विश्वास के साथ बात की कि मैं हैरान रह गया कि यहां रहने वाले लोग कितने देशभक्त व बहादुर हैं। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह निवासी भलेसर आरएसपुरा हीरानगर में बोबिया चौकी पर पाक गोलाबारी में शहीद हो गया था।

——————-

बड़ों के जुनून में बच्चे दिखे निराश

अक्षय कुमार को करीब से देखने के लिए बेताब बीएसएफ स्कूल के बच्चे बड़ों के जुनून के कारण असहाय नजर आए। सुबह सवा दस बजे बीएसएफ स्कूल पहुंचने पर अव्यवस्था का ऐसा माहौल बना कि भीड़ अक्षय कुमार व बच्चों के बीच बाधा बन गई। अक्षय कुमार ने भी लोगों को शांत करने के प्रयास किए, लेकिन भीड़ ने उन्हें घेरे रखा जिससे वे बच्चों के करीब न जा सकें। अक्षय ने सोचा था कि वह मैदान के चारों तरफ खड़े बच्चों के आगे से दौड़ते उनसे चंद मिनटों में मिल लेंगे। यह ख्वाहिश जाहिर करने के बाद अक्षय ने शुरुआत भी की लेकिन चंद कदम चलने के बाद भी मीडिया, सीमा प्रहरियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। छात्राओं ने सुनो गौर से दुनिया वालो गीत पर इस उम्मीद के साथ डांस किया कि अक्षय उनके साथ नाचेंगे लेकिन अक्षय उन्हें देख तक नहीं पाए। ऐसे में बच्चे बहुत निराश हुए। बीएसएफ के मुख्य स्टेडियम तक पहुंची छात्राओं नितिका व हिमानी ने जागरण को बताया कि वह बहुत निराशा हुई। सुबह आठ बजे से मैदान में खड़े होने के बाद भी वे अक्षय कुमार को देख तक नहीं पाई।

दिल की बात नहीं जान सके अक्षय

सीमा प्रहरियों के साथ दो यादगार घंटे बिताने के लिए शूटिंग छोड़ कर आए अक्षय के कार्यक्रम को भीड़ ने बदल दिया। अक्षय स्कूली बच्चों के सामने दौड़ने चाहते थे तो वही स्टेडियम में रस्साकशी की तैयारी थी। जवान हाथों में मोबाइल लेकर उनके लिए निर्धारित स्थान छोड़कर अक्षय को देखने पहुंच गए। ऐसे हालात में अक्षय जवानों के दिल की बात नहीं जान सके। भीड़ ने उन्हें यहां भी घेरे रखा। जवानों को अक्षय कुमार को वहां से निकालने में भी मुश्किल कई।

सीमा प्रहरियों के जोश के कायल हुए

सीमा पर पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देने वाले सीमा प्रहरियों के जोश के कायल हुए अक्षय को यह अंदाजा हो गया कि दुश्मन चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता है। आम तौर पर तनाव में रखने वाले सीमा प्रहरियों के चेहरे पर रौनक थी। करीब पखवाड़े में तीन शहीदों को अंतिम सलामी देने के कार्यक्रम में बिगुल बजाने वाले बीएसएफ के बिगुलरों के चेहरों पर मुस्कुराहट थी। हर तरफ से भारत माता की जय के नारों की आवाज आ रही थी। ऐसे माहौल में कई जवानों का अधिकारियों की बातों को अनसुना कर अक्षय तक पहुंच जाना स्भाविकथा। अक्षय भी उनके जोश के कायल हुए बिना नही रह सके। महिला बटालियन की जवानों ने जागरण को बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि अक्षय कुमार उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विशेषतौर पर जम्मू आए हैं।

 

Source: जागरण

सीमा पर एक रात बिताने को तैयार अक्षय कुमार Read More

घाटी में अब तक 32 स्कूल जले, बच्चे ने कहा – स्कूल मसजिद के समान

2016_11largeimg05_nov_2016_125133457श्रीनगर: कश्मीर घाटी में चल रही अशांति के दौरान जलाये गये स्कूलों की संख्या बढकर 32 हो गयी है. इस बीच घाटी में स्कूल जाने वाले छात्रों ने  प्रदर्शन के दौरान स्कूलों को निशाना बनाने वाली घटना पर रोष जताया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत के दौरान एक छात्र ने कहा कि हमें स्कूलों में ज्यादा सुरक्षा की जरूरत है. हमारे लिए स्कूल किसी मसजिद से कम नहीं है.

घाटी में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद भड़की हिंसा के बाद स्कूलों को क्षतिग्रस्त करने की घटना बदस्तूर जारी है. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि कल रात बांदीपोरा जिले के सैदनगर के  एक गवर्नमेंट हाई स्कूल की पुरानी इमारत (जिसमें प्राथमिक स्कूल है) में आग लग गई. उन्होंने कहा कि दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन इमारत को नष्ट होने से नहीं बचाया जा सका.

पुलिस ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है. बीती आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को सुरक्षा बलों द्वारा एक मुठभेड में मार गिराने के बाद से कश्मीर में हुई अशांति में 32 स्कूलों को निशाना बनाया गया है. जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते घटना का स्वत: संज्ञान लिया था और राज्य सरकार को स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था|

 

 

Source: प्रभात खबर

घाटी में अब तक 32 स्कूल जले, बच्चे ने कहा – स्कूल मसजिद के समान Read More

भ‍िवानी: सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार हुआ, केजरीवाल ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान

bhiwani-rahul-s_650_110316111713दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन (OROP) के मामले पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह उनके परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे. इसके अलावा एक परिजन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी|

उधर, पोस्टमार्टम के बाद पूर्व फौजी का शव बुधवार देर रात उनके पैतृक गांव बामला लाया गया. गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए. राहुल और केजरीवाल के अलावा भी अंतिम संस्कार में नेताओं का जमघट लगा.

उधर, देर रात दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वन रैंक वन पर पीएम मोदी ने झूठ बोला है और उन्हें सैनिकों से माफी मांगनी चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी के फर्जी राष्ट्रवाद की पोल खुल गई.

पूर्व सैनिक के घर पहुंचे नेता
देर रात जब पूर्व सैनिक का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो रोहतक (हरियाणा) के सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान उनके घर पहुंचे और पूर्व सैनिक के परिवार को सांत्वना दी. गुरुवार को टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी पूर्व सैनिक के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की है. रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या पर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी शोक जाहिर किया है|
बुधवार को दिनभर हुआ सियासी हंगामा
पूर्व सैनिक की आत्महत्या के बाद बुधवार को दिनभर सियासी संग्राम चला. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता इस मामले में कूद पड़े और दिनभर दिल्ली में सियासत हावी रही. पूर्व फौजी के परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को मिलने नहीं दिया गया. इन तीनों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बाद में राहुल गांधी और मनीष सिसोदिया को पुलिस ने छोड़ दिया. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आरके पुरम थाने में रखे गए थे. रात 11:30 के बाद पुलिस ने केजरीवाल को भी रिहा कर दिया|
राहुल को दो बार लिया हिरासत में
राहुल गांधी को दो बार हिरासत में लिया गया और आखिरकार देर शाम जब पुलिस ने राहुल गांधी को छोड़ा, तो उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने ओआरओपी पर सैनिकों से वादा पूरा नहीं किया. राहुल ने कहा कि शहीद के परिवार वाले उनके मिलना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें मिलने नहीं दिया गया. कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को हिरासत में लेने को इमरजेंसी करार दिया. राहुल गांधी ने कहा कि वे बस सरकार से पूछना चाह रहे थे कि शहीद के परिवारवालों को क्यों हिरासत में लिया गया है?

जहर खाकर की खुदकुशी
गौरतलब है कि बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली में वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. रामकिशन हरियाणा के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, वह वन रैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से असहमत थे. जिसकी वजह से वह अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे|

बेटे का आरोप- पुलिस ने मारा
पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल के बेटे जसवंत ने आरोप लगाया कि जब वे राहुल गांधी से मिलकर अपनी समस्याएं रखने जा रहे थे, तो पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसके और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया|

सुसाइड नोट में वन रैंक वन पेंशन का जिक्र
रामकिशन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था. रामकिशन ग्रेवाल ने नोट में लिखा कि, ‘मैं अपने देश, मातृभूमि और जवानों के लिए अपने प्राण न्योछावर कर रहा हूँ.’ वहीं रामकिशन के छोटे बेटे ने बताया कि उसके पिता ने खुद इस बात की सूचना उसे फोन पर दी थी.

पर्रिकर से मिलने वाले थे रामकिशन
परिजनों की माने तो मंगलवार दोपहर रामकिशन अपने साथियों के साथ अपनी मांगों को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर से मिलने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रामकिशन ने जहर खा लिया. आनन-फानन में रामकिशन को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई|

 

Source: Aaj Tak

भ‍िवानी: सुसाइड करने वाले पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार हुआ, केजरीवाल ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान Read More

पाकिस्तानी हाईकमीशन के निष्कासित कर्मचारी का दावा, उच्चायोग के 16 अन्य भी जासूसी गिरोह में शामिल

130717-543212-akhtarनई दिल्ली: भारत द्वारा जासूसी के लिए हाल में निष्कासित पाकिस्तानी उच्चायोग कर्मचारी ने 16 अन्य ‘कर्मचारियों’ के नाम लिये हैं जो कथित तौर पर जासूसी गिरोह में शामिल थे। जांच से अवगत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों की ओर से उससे की गई संयुक्त पूछताछ में निष्कासित पाकिस्तानी उच्चायोग कर्मचारी महमूद अख्तर ने दावा किया कि उच्चायोग के 16 अन्य कर्मचारी सेना और बीएसएफ की तैनाती संबंधी संवेदनशील सूचना एवं दस्तावेज निकलवाने के लिए जासूसों के सम्पर्क में हैं।

अधिकारी ने कहा कि उसके दावों की अभी जांच की जा रही है और यदि सही पाया गया तो पुलिस मामले को आगे बढ़ाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिख सकती है। अपराध शाखा की टीमें राजस्थान में छापेमारी कर रही हैं ताकि उन स्थानीय व्यक्तियों को पकड़ा जा सके जो अख्तर को गोपनीय दस्तावेज और सूचना मुहैया करा रहे थे। अख्तर कथित तौर पर जासूसी गिरोह चला रहा था।

अख्तर को अवांछित व्यक्ति करार दिए जाने के बाद भारत से निष्कासित कर दिया गया था। भारतीय पुलिस की ओर से आईएसआई-संचालित जासूसी तंत्र का भंडाफोड़ करने के बाद अख्तर के खिलाफ नयी दिल्ली की कार्रवाई पर जवाबी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के अधिकारी को अवांछित व्यक्ति करार दे दिया था। अख्तर पाकिस्तान उच्चायोग के वीजा सेक्शन में काम करता था और उसे राजनयिक छूट प्राप्त थी। उसे दो अन्य सहअपराधियों से भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की तैनाती समेत कई अहम जानकारियां मिली थीं। इन दो अन्य सहअपराधियों को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया था।

अख्तर और दो अन्य- सुभाष जांगीड़ और मौलाना रमजान को पिछले सप्ताह दिल्ली के चिड़ियाघर से पकड़ा गया था। अख्तर को तीन घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था क्योंकि उसके पास राजनयिक छूट थी। शोएब नामक एक चौथे व्यक्ति को राजस्थान पुलिस ने बाद में हिरासत में लिया था। वह जोधपुर का रहने वाला है और पासपोर्ट एवं वीजा का एजेंट है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Source: Z News

पाकिस्तानी हाईकमीशन के निष्कासित कर्मचारी का दावा, उच्चायोग के 16 अन्य भी जासूसी गिरोह में शामिल Read More

LIVE: पूर्व सैनिक के सुसाइड पर सियासत, हिरासत में लिए गए राहुल, थाने में पुलिस अफसरों से हुई बहस

rahul_110216020527राजधानी में वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर एक पूर्व सैनिक के जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक पूर्व सैनिक वन रैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से संतुष्ट नहीं था. जिसके चलते मृतक और उनके कुछ साथी सोमवार से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे. इस बीच मृतक के परिवार से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सिसोदिया के साथ कमांडो सुरेंद्र भी हैं. राहुल गांधी भी आरएमएल अस्पताल पहुंच लेकिन उन्हें भी अंदर जाने से रोका गया और बाद में उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है. राहुल गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया. केजरीवाल को भी अस्पताल में नहीं जाने दिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद थाने में पुलिस अफसर के साथ राहुल गांधी की बहस हुई.

मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिए जाने पर केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर अपने राज्य में किसी की मौत पर उप मुख्यमंत्री परिवार को सांत्वना देने जाए तो क्या उसे गिरफ्तार किया जाएगा? गुंडागर्दी की हद है मोदी जी. पुलिस ने मृतक पूर्व सैनिक के बेटे को भी हिरासत में ले लिया है. सभी को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है.

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे सैनिक के परिवार से नहीं मिलने दिया गया. ये कैसा हिंदुस्तान बन रहा है? ये कैसा लोकतंत्र है. वहीं सिसोदिया ने ट्वीट किए कि दिल्ली का उप मुख्यमंत्री अगर शोकग्रस्त सैनिक परिवार से मिले तो आपकी कानून व्यवस्था खतरे में पड़ जाती है? ये कौन सी व्यवस्था हैं मोदी जी? मुझे बताया गया है कि धारा 65 के तहत पुलिस बिना कोई कागज बनाए 23 घंटे तक हिरासत में रख सकती है. मैं अस्पताल आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने गया था, धरना देने नहीं. इसमें कौन सा अपराध है?

मृतक पूर्व सैनिक का नाम रामकिशन ग्रेवाल था. रामकिशन हरियाणा के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, रामकिशन वन रैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से असहमत थे. जिसकी वजह से वह अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे|

परिजनों की माने तो मंगलवार दोपहर रामकिशन अपने साथियों के साथ अपनी मांगों को लेकर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर से मिलने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रामकिशन ने जहर खा लिया. आनन-फानन में रामकिशन को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रामकिशन की मौत हो गई|
बता दें कि रामकिशन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था. रामकिशन ग्रेवाल ने नोट में लिखा कि,’मैं अपने देश, मातृभूमि और जवानों के लिए अपने प्राण न्योछावर कर रहा हूँ.’ वहीं रामकिशन के छोटे बेटे ने बताया कि उसके पिता ने खुद इस बात की सूचना उसे फोन पर दी थी. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मृतक सैनिक के परिवार से मिलेंगे|

 

 

Source: AAJ TAK

LIVE: पूर्व सैनिक के सुसाइड पर सियासत, हिरासत में लिए गए राहुल, थाने में पुलिस अफसरों से हुई बहस Read More

40 करोड़ के 5 साल पुराने रिश्वत मामले में पूर्व सीएम येदियुरप्पा, उनके दो बेटे समेत 13 बरी

ys_1477462872बेंगलुरु.सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को 40 करोड़ की घूस लेने के केस में बरी कर दिया है। कोर्ट ने उनके दो बेटे, दामाद समेत 12 लोगों को भी बरी किया है। बता दें कि इस मामले में येदियुरप्पा को तीन हफ्ते तक जेल भी रहना पड़ा था और अपनी सीएम की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी। फैसले के बाद येदियुरप्पा ने कहा- मुझे भगवान पर भरोसा था…
– फैसले के बाद येदियुरप्पा ने कहा- “मुझे भगवन पर भरोसा था। इसका मुझे इनाम भी मिला।”
– उन्होंने ट्वीट कर कहा – “सत्यमेव जयते। मेरे मुश्किल वक्त में साथ खड़ा होने के लिए सभी शुभचिंतकों, दोस्तों और परिवार वालों को मैं थैंक्स कहता हूं।”
क्या मामला था?
– येदियुरप्पा और उनके परिवार पर आरोप था कि इन लोगों ने स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू का फेवर किया। इन्हें अवैध तरीके से माइनिंग लाइसेंस दिलाने में मदद की, वहीं 40 करोड़ रुपए की घूस ली। बता दें कि जब ये मामला सामने आया तब येदियुरप्पा कर्नाटक के सीएम थे।
इस मामले में कौन-कौन आरोपी थे?
– येदियुरप्पा के अलावा उनके दो बेटे, बीजेपी एमएलए बीवाई राघवेंद्र, बीवाई विजेंद्र, उनके दामाद सोहन कुमार, जेएसडब्ल्यू स्टील और उसके बेल्लारी बेस के ऑफिसियल्स को आरोपी बनाया गया था।
क्या आरोप लगे?
– सीबीआई की चार्जशीट में येदियुरप्पा समेत 13 लोगों को इस केस में आरोपी बनाया गया था। यह चार्जशीट 16 अक्टूबर, 2012 को फाइल की गई थी।
– आरोप था कि अगस्त से सितंबर 2010 के बीच जेएसडब्ल्यू स्टील ने येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र, बीवाई विजेंद्र और दामाद सोहन कुमार के बैंक अकाउंट में 20 करोड़ डिपाजिट किए गए थे। बता दें कि राघवेंद्र अभी कर्नाटक असेंबली में विधायक हैं।
– इसके अलावा जेएसडब्ल्यू ने प्रेरणा एजुकेशनल और सोशल ट्रस्ट में 20 करोड़ रुपए जमा किए थे। ये ट्रस्ट येदियुरप्पा के बेटे चलाते हैं।
येदियुरप्पा से पूछे गए 473 सवाल
– कोर्ट ने बुधवार को 300 पेज का फैसला सुनाया। येदियुरप्पा के वकील सीवी नागेश ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनसे 473 सवाल पूछे थे।
– कोर्ट ने इस मामले में 216 गवाहों से पूछताछ की थी।
Source: Dainik Bhaskar
40 करोड़ के 5 साल पुराने रिश्वत मामले में पूर्व सीएम येदियुरप्पा, उनके दो बेटे समेत 13 बरी Read More