महिषासुर मुद्दे पर स्मृति की तरफ से पढ़ा गया पर्चा सहीः JNU

नई दिल्ली। महिषासुर शहादत दिवस को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा संसद में पढ़े गए पर्चे को जेएनयू प्रशासन ने सही बताया है। जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन ने दावा किया कि 2014 में यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित महिषासुर शहादत दिवस के जिन पर्चों को केंद्रीय एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने पिछले दिनों संसद में पढ़ा था, वह सही था। प्रोग्राम के आयोजक स्टूडेंट्स ने उन पर्चों को फर्जी करार दिया था। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर भूपिंदर जुत्शी ने कहा कि मंत्रालय की ओर से इन दस्तावेजों के बारे में पूछा गया था।

उन्होंने कहा जांच में पाया गया कि दस्तावेज सही थे। उन्होंने कहा कि एचआरडी मिनिस्ट्री ने इन कागजातों को लेकर किसी सांसद ने सवाल किया था, जिसको सही साबित करने के लिए मंत्रालय की ओर से चिट्ठी भेजी गई थी। उन्होंने कहा, अक्तूबर 2014 में जब यह प्रोग्राम हुआ था तो वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में एक कंपलेंट भी दर्ज कराई गई थी और यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी का भी गठन किया था। जुत्शी ने कहा कि जांच कमेटी के निष्कर्षों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, क्योंकि वह उस वक्त रजिस्ट्रार नहीं थे। उन्होंने बताया कि जेएनयू में तकरीबन 15 साल से हर कार्यक्रम के कागजात सिक्यॉरिटी ऑफिस में जमा कराए जाते हैं। इसका एक डायरी में भी ब्यौरा रखा जाता है। उन्होंने कहा स्मृित ईरानी ने जो दस्तावेज पढ़े हैं, वो सही हैं। हालांकि प्रोग्राम के आयोजनकों ने पर्चों को फर्जी करार दिया था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जेएनयू मुद्दे पर में सरकार का पक्ष रखते हुए ईरानी ने संसद में एक महिषासुर शहादत दिवस को लेकर पर्चा पढ़ा था।

source by- dailyhunt

महिषासुर मुद्दे पर स्मृति की तरफ से पढ़ा गया पर्चा सहीः JNU Read More

शिक्षकों के लिए कम्प्यूटर सीखना अनिवार्य, लेनी होगी ट्रेनिंग

भीलवाड़ा डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने के लिए अब शिक्षकों को भी आईटी फ्रेंडली बनना होगा। सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ खुद भी पढ़ाई करनी होगी। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम के तहत आईटी फ्रेंडली बनाने के लिए कम्प्यूटर सीखने के निर्देश दिए हैं।

विभाग का मानना है कि शिक्षकों के आईटी फे्रंडली होने से इसका फायदा छात्रों को मिलेगा। शिक्षक छात्रों को आसानी से कम्प्यूटर सिखा सकेंगे। विभाग ने शिक्षकों के लिए तीन महीने का कम्प्यूटर कोर्स अनिवार्य कर दिया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि कम्प्यूटर नहीं सीखने वाले शिक्षकों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोक दी जाएगी।

120 घंटे की ट्रेनिंग शिक्षा विभाग के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संभागीय शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि शिक्षकों को तीन महीने की कम्प्यूटर ट्रेनिंग करनी होगी। इसके लिए अलग से कम्प्यूटर फ्रेंडली प्रोग्राम बनाया गया है। ट्रेनिंग राजस्थान कॉपरेटिव कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) के माध्यम से होगी। 120 घंटे की इस ट्रेनिंग में शिक्षकों को कम्प्यूटर की बेसिक सिखाया जाएगा। अभी स्कूलों में कम्प्यूटर पढ़ाने के लिए अलग से अनुदेशक लगाए गए हैं।

नहीं मिलेगी छुट्टी शिक्षकों को स्कूल समय से पहले या बाद में कम्प्यूटर सीखना होगा। विभाग स्पष्ट निर्देश है कि सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से यह कोर्स करना होगा। कम्प्यूटर ट्रेनिंग के लिए इन्हें नजदीक के आईसीटी विद्यालय में जाना होगा। ट्रेनिंग के नाम पर शिक्षकों को किसी तरह की छुट्टी नहीं दी जाएगी। एेसे में शिक्षकों को विद्यालय में अध्यापन कराने के साथ ही खुद भी विद्यालय समय के अतिरिक्तसमय में यह कम्प्यूटर कोर्स करना होगा।

वेतनवृद्धि से पहले देखें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयकों को चयनित शिक्षकों की सूचियां बनाने और कम्प्यूटर ट्रेनिंग लेने के लिए निर्देशित करने को कहा गया है। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों यह भी निर्देश दिया है कि शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि स्वीकृत करने से पहले यह देखा जाए कि शिक्षक ने कम्प्यूटर ट्रेनिंग के आदेश मिलने के बाद उसे सीखा है या नहीं।

source by-dailyhunt

शिक्षकों के लिए कम्प्यूटर सीखना अनिवार्य, लेनी होगी ट्रेनिंग Read More

स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश

school imageउधम सिंह नगर के ग्राम शहदौरा के सरकारी स्कूल की दयनीय स्थिति,  स्कूल क़े मैदान में भरा हुआ पानी ये समस्या हमेशा की हैं, परन्तु ये न ही किसी जनप्रतिनिधी और न ही किसी अधिकारी को दिखाई देती है, बरसात के दिनों में कई-2 दिनों तक बच्चो को  स्कूल बंद करना पड़ता है जिसका सीधा असर उनके शिक्षा पर पड़ता है |

बात यही तक नहीं है बल्कि मुख्या मार्ग की स्थिति भी दयनीय है , हैरानी की बात तो ये है की लोगो को अपने बच्चो की कोई परवाह नहीं है, और न ही प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है |
शहदौरा से जुडे सभी जनप्रतिनिधियो को शर्म आनी चाहिए कि इतनी छोटी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं कर सके|

शिक्षा के प्रति उनकी लापरवाही का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है |

source by-kavita vakchi

स्कूलों की हालत हुई बद्दतर, प्रसाशन बेहोश Read More

जेएनयू मामलाः छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो दिन की रिमांड पर

कन्हयाजेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी पर बढते विवाद के बीच इस मामले में गिरफ्तार छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है|
शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए कन्हैया की तीन दिन की पुलिस हिरासत सोमवार को खत्म हो रही थी और अदालत ने उसे फिर से पुलिस हिरासत में भेज दिया।

संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी के विरोध में जेएनयू परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत विरोधी नारे लगाने के मामले में कन्हैया पर देशद्रोह और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

कन्हैया कुमार की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान आज वकीलों और जेएनयू छात्रों के बीच झडप हो गयी। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पूछताछ और जांच से साबित हो रहा है कि कन्हैया ने उस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भारत विरोधी नारेबाजी की।

वहीं जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आए और कहा कि जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय कमेटी 25 फरवरी तक विश्वविद्यालय की अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

जगदीश कुमार ने साफ किया कि उन्होंने पुलिस को कैंपस में आने के लिए नहीं कहा था उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से शिक्षण कार्य फिर से शुरु करने की अपील की।

जेएनयू की विशेष जांच कमेटी ने पूरी घटना की वीडियो फुटेज के आधार पर कई चश्मदीदों के बयान लिए हैं। इस मामले में कुल 8 छात्रों को निलंबित किया गया है और वो जांच पूरी होने तक क्लास अटेंड नहीं कर पाएंगे।

पुलिस ने भारत-विरोधी नारेबाजी में कथित तौर पर शामिल 13 छात्रों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की है। मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस ने इस केस को आतंकी मामलों की जानकार एजेंसी एनआईए को सौंपने का आग्रह किया है। ये मामला अदालत में भी है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

इस बीच सरकार ने साफ कहा है कि मामले की जांच पुलिस कर रही है और जल्द ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और किसी निर्दोष को सजा नहीं होने दी जाएगी।

सोर्स : अनुकूल मिस्त्री

जेएनयू मामलाः छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो दिन की रिमांड पर Read More

Semi high-speed Gatiman Express will be started with Train Hostesses…

Train-HostessesTraveling from Delhi to Agra is just about to get faster and much more comfortable. One of the announcements to be made during the Railway Budget to be held on February 25, would be the launch of the country’s first semi high-speed train – Gatiman Express – which will run between the two cities.

The train is slated to be operational from March, this year, and according to Railway Minister Suresh Prabhu, the services offered on board the train will match those of airlines’.

So, while the Minister is expected to announce the salient features of the train during his Budget speech, here is what you can expect while traveling on the semi high-speed Gatiman Express.

News Coverage : Chandan Mehta

Semi high-speed Gatiman Express will be started with Train Hostesses… Read More

दिल्ली पुलिस को JNU के पांच छात्रों की तलाश, वीसी से कहा- इन स्टूडेंट्स को हमारे सामने पेश करें

jnusu-president-kanhaiya-kumar_650x400_71455290874नई दिल्‍ली: तीन दिन की रिमांड पर चल रहे जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगा रही कि आखिर देशविरोधी नारेबाजी में कन्हैया के साथ कौन-कौन था और कहीं इसके पीछे कोई नक्सली या आंतकी संगठन तो नहीं है।

जेएनयू में 9 फरवरी को हुए कार्यक्रम ‘ए कंट्री विदआउट ए पोस्ट ऑफिस’ की वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने देशविरोधी नारे लगा रहे पांच और छात्रों की पहचान की है। अब पुलिस ने जेएनयू के वाइस चांसलर को खत लिखकर इन सभी छात्रों के बारे में जानकारी देने और पुलिस के सामने उन्हें पेश करने को कहा है।

वहीं, दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी प्रेमनाथ ने भी जेएनयू के वाइस चांसलर को खत लिखकर कहा है कि यूनिवर्सिटी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। हर कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग हो और कार्यक्रमों के दौरान पुलिस को अंदर जाने की अनुमति दी जाए।

हालांकि जेएनयू की तरफ से छात्रों को पेश करने या उनके बारे में जानकारी देने की अब तक कोई पहल नहीं की गई है, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली है कि नारेबाजी में 80-90 लोग शामिल थे। इनमें बाहरी कौन था ये ..अब तक साफ नहीं हुआ है।

Source: NDTV

दिल्ली पुलिस को JNU के पांच छात्रों की तलाश, वीसी से कहा- इन स्टूडेंट्स को हमारे सामने पेश करें Read More

आस फॉउन्डेशन द्वारा सरस्वती पूजा संपन्न

44-webभारत की हर बेटी हो शिक्षित तभी मां सरस्वती का पूजन सफल हो पाएगा आज देश के प्रत्येक राज्य को बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान पर कार्य करने की आवष्यकता हैं। यह बात रेखा गुप्ता महामंत्री भाजपा दिल्ली प्रदेश ने आस फॉउन्डेशन द्वारा आयोजित सरस्वती पूजन के कार्यक्रम में कहा। कार्यक्रम में 1200 छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजन करवा इनकी शिक्षा व सुरक्षा की जिम्मेदारी आस द्वारा ली गर्इ।
इस अवसर पर मुख्यस्पेशल स्पेशल ओलंपिक फेम समाज सेविका डा. मलिलका नडडा, श्रीमती मृदुला प्रधान वरिश्ठ समाज सेविका, श्रीमती राहुल अग्रवाल,एस डी एम तथा एडिशनल डी सी पी अमृता गुगुलोथ उपसिथत रहे। मुख्य वक्ता के रूपमें श्रीमान शहनवाज चौधरी रहें जिन्होने छात्राओं को जीवन जीने के तरीके सिखलाए। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी के रूपमें क्लब सर्किल ने अग्रणी भुमिका निभार्इ। इस अवसर पर श्रीमती मल्लीका नडडा ने संस्था को बधार्इ देते हुए कहा की बेटी बचाओं बेटी पढाओं समाज का अभिन्न अंग है प्रत्येक व्यकित को अपने घर से शुरू कर समाज के हर कोने तक पहुचाना होगा। तभी देश  तरक्की की राह पर चल पाएगा।
इस मौके पर अनेक समाजिक हस्तियाँ उपस्थित रहे। जिसमें सारिका जाजू,रेखा बंसल, शालू  जिंदल, मीना गुप्ता अध्यक्ष पंजाबी बाग महिला मण्डल, स्नेह गर्ग अध्यक्ष अनमोल मोती, कविता अग्रवाल उपाध्यक्ष सांवरी, मालिनी बंसल अध्यक्ष आसमा फॉउन्डेशन, डा. अजय गुप्ता अध्यक्ष श्याम बाबा मण्डल, राकेश बंधु, अषोक गुप्ता, अजय गोयल, निराकारा से सीमा जी इत्यादि महत्वपूर्ण थे।
आस फाउन्डेशन द्वारा विगत माह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आहवान बेटी बचाओं बेटी पढओं को दिल्ली में गति देने के लिए अनेक महिला संगठन को एक मंच पर एकत्रित कर इस ध्येय की ओर अग्रसर किया। क्लब सर्किल द्वारा इन छात्राओं को स्कूल बैग भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में रेखा गुप्ता जी संरक्षक आस फॉउन्डेशन  द्वारा सभी संस्थओं से आए प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया तथा छात्राओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

News Coverage : Chandan Mehta

आस फॉउन्डेशन द्वारा सरस्वती पूजा संपन्न Read More

JNU विवाद: 5 आरोपी छात्र कैंपस से फरार, नजदीकी इलाकों में छापेमारी कर रही पुलिस

jnu-campusजेएनयू में अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी करने के मामले में पुलिस को पांच छात्रों की तलाश है. पुलिस ने इन पांचों छात्रों को कैंपस से फरार बताया है. पुलिस की एक टीम ओखला, जामिया नगर, मुनीरका, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के इलाकों में छापेमारी कर रही है. कथित फरार छात्रों में उमर खालिद, आशुतोष कुमार, अनिर्वाण भट्टाचार्य, राम नागा, अनंत प्रकाश शामिल हैं.

पूर्व सैनिकों ने कहा, लौटाएंगे डिग्री
पूर्व सैनिकों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है. इन्होंने वीसी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि यह यूनिवर्सिटी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र बन गई है. अगर यहां ऐसी गतिविधियों को अनुमति दी जाती रही तो हमें अपनी डिग्री लौटाने को मजबूर होना पड़ेगा. चिट्ठी 54वें एनडीए कोर्स के कुछ रिटायर्ड सैन्यकर्मियों ने लिखी है.

छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा

जेएनयू में अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी करने वाले छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. केंद्र सरकार ने इन छात्रों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. पुलिस ने कई अज्ञात छात्रों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है. इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार के लिए बेगुनाह छात्रों के खिलाफ एक्शन महंगा साबित होगा.

source by AAJTAK

JNU विवाद: 5 आरोपी छात्र कैंपस से फरार, नजदीकी इलाकों में छापेमारी कर रही पुलिस Read More

डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट एंड कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी के कार्यालय का उद्घाटन समारोह ।

IMG_20160110_154742आज दिनांक 10 जनवरी 2016 , रविवार को शक्तिफार्म में सुधा फाउंडेशन के अन्तर्गत चलाये जा रहे प्रोग्राम डायरेक्ट के कार्यालय का उद्घाटन बड़े जोर शोर के साथ फाउंडेशन के फाउंडर श्री विजय दुआ  कमलो द्वारा संपन्न हुआ । डायरेक्ट (डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी) डायरेक्ट का मुख्य उद्देश्य पिछड़े गाओं को वर्तमान परिपेक्ष्य के अनुरूप बनाना है । पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक जहाँ कोरिया देश में स्किल्ड लोगो की संख्या 96% है ,वहीं भारत की स्किल्ड लोगो की संख्या मात्र 3.5 % है । अब जबकि विदेशी निवेशकों की तादाद में बढ़ोतरी हुई है ,वहीं  आवश्यकता है की भारी मात्रा  में स्किल्ड लेबर (कुशल कारीगर ) तैयार हों । डायरेक्ट के बहुआयामी प्रोग्राम, सोशल मीडिआ, डिजिटल इंडिया प्रोग्राम, माइक्रो फाइनेंस, ऑनलाइन एजुकेशन, ऑर्गेनिक फार्मिंग, स्वयं सहायता समूह, इनफार्मेशन सेंटर जैसे आधुनिक प्रोग्राम पर केंद्रित हैं, जिससे ज्यादा  से ज्यादा लोग फायदा उठा सकेंगे, इस प्रोग्राम की एक विशेष खासियत ये हैं की इसमें महिलाये, पुरुष और बच्चे सभी लाभन्वित होंगे, जो इसी क्षेत्र के ही होंगे ।

चंदन मेहता, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर ने बताया कि यहाँ पर युवाओं के वर्तमान रूचि को देखते हुए बॉलीवुड एवं टीवी के जानेमाने कलाकार दिनेश सहगल के देखरेख में युवाओं को एक्टिंग, डांस एवं मीडिया के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जायेगा फाउंडर सारिका दुआ के देखरेख में महिलाओं  के लिए स्वयं सहयता समूह प्रोग्राम चलाया जायेगा । संस्थान के फाउंडर द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया ,जिसमे प्रथम स्थान अंशु रॉय, द्वीतीय स्थान विश्वजीत मल्लिक तथा तृतीय स्थान संगीता रॉय ने प्राप्त किया । स्थानीय लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे विशाल रॉय ,अरुण मंडल ,प्रेमचंद गुप्ता ,चित्तरंजन दास ,निखिल बाक्ची तथा उत्तम मंडल मौजूद थे ।

News Coverage : Sanjay Chaturvedi

डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट एंड कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी के कार्यालय का उद्घाटन समारोह । Read More

150 से ज्यादा सी बी एस ई के स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं क्लस्टर एथेलेटिक्स गेम्स में.…

santosh-yadavविद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में आज क्लस्टर एथेलिटिक्स गेम्स की शुरुआत हुई । यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगी । सी बी एस ई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा स्कूलों के खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । गौरतलब है की 25 वर्षों के बाद दूसरी बार यह आयोजन हरियाणा फरीदाबाद में किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में होने वाले खर्च जैसे रहना, खाना, पीना, अभ्यास के लिए जगह, ट्रांसपोर्टेशन, स्टेशनरी, प्राइज, स्मिर्ति चिन्ह आदि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल उठायेगी । सभी बच्चों में उत्साह की लहर दौड़ रही है, सभी स्कूल के प्रतिभागी अपने अपने स्कूल का नाम रोशन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते । उद्घाटन करते हुए हरियाणा विधान सभा की डिप्टी स्पीकर श्रीमती संतोष यादव ने इस कार्यकम में हिस्सा लेने के लिए बधाई दी और कहा की जीवन में स्पर्धा का एक बड़ा मूल्य है जो हमें खेल के माध्यम से देखने को मिलती है । खेल में विजय होना और खेल में पराजित होना एक ही सिक्के के दो पहलु की तरह होती है विजय पर घमंड नहीं करनी चाहिए और न ही पराजय पर निराश होना चाहिए । हाँ अपनी कमियों का आकलन जरुरी है । भारत आज हर क्षेत्र में आपने परचम लहरा रहा है और राज्य सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार भी खेलो को प्रोत्साहित करने के लिए इसे मुख्य नीति में शामिल किया है । इस कार्यक्रम में रोहतक के विधयक मनीष ग्रोवर , रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, सी बी एस ई के स्पोर्ट्स डायरेक्टर मनीष वोहरा एवं विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव मौजूद थे । श्री धर्मपाल यादव ने कहा की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन से जुड़े सभी लोगों का धन्यबाद करते है ऐसे कार्यक्रम से फरीदाबाद के साथ हरियाणा का नाम भी रोशन होगा । वि आई एस के डारेक्टर दीपक यादव ने इस कार्यक्रम में सिरकत करने के लिए प्रतिभागी, अतिथि, मीडिया को अपना आभार प्रकट किया ।   इस अवसर पर स्कूल के एकेडीमिक डायरेक्टर सी एल गोयल, प्रिंसिपल शिवानी श्रीवास्तव, हेडमिस्ट्रेस ज्योति चौधरी, स्टाफ मेंबर एवं गणमान्य मौजूद थे ।

News Cover by : Chandan Mehta

150 से ज्यादा सी बी एस ई के स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं क्लस्टर एथेलेटिक्स गेम्स में.… Read More