बारामूला में सेना कैंप पर आतंकी हमला : एक जवान शहीद, आतंकी संभवत: भागने में कामयाब रहे

baramulla-attack-650_650x400_41475437482नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले के बाद सेना का सर्च अभियान जारी है. दरअसल, रविवार की रात सेना और बीएसएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ. इस हमले में एक बीएसएफ जवान शहीद और एक घायल हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक, दो घंटे तक भारी फायरिंग के बाद आतंकी (जिनकी संख्या तीन से चार हो सकती है) भाग गए. फिलहाल इलाके को घेरे में लेकर तलाशी अभियान जारी है. बारामूला हाइवे को सील कर दिया गया है.

आतंकवादियों ने बारामूला में सेना के 46 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप और इसी से सटे बीएसएफ कैंप पर दो गुटों में लगभग 10.30 बजे हमला किया. इसके बाद भारी गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनी गईं. यह जगह श्रीनगर से 60 किलोमीटर दूर है.

राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को बारामूला की सुरक्षा स्थिति के बारे में सूचित कर दिया गया है.

सूत्रों का कहना है आतंकवादी बीएसएफ शिविर के किनारे तक प्रवेश करने में कामयाब रहे, लेकिन उन लोगों को उरी हमले के बाद हाई अलर्ट पर चल रही सेना और बीएसएफ की भारी फायरिंग का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने झेलम नदी की ओर से घुसपैठ की.

गौरतलब है कि बीते 29 सितंबर को सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम देने की खबर दी थी. भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी लॉन्‍च पैड्स की गई सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स में लगभग 34 आतंकवादी मारे गए थे.

बता दें कि पाकिस्तान के हथियारबंद आतंकियों ने 18 सितंबर को सेना के उरी शिविर में हमला किया था, जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे. हालांकि, भारतीय सेना ने इस मुठभेड़ में पाकिस्तान से आए चार आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था.

Source: NDTV
बारामूला में सेना कैंप पर आतंकी हमला : एक जवान शहीद, आतंकी संभवत: भागने में कामयाब रहे Read More

शिवसेना और राज ठाकरे का सलमान पर वार, कहा- पाकिस्तान चले जाएं

raj-thackeray_650_082616054447_100116114405-1पाकिस्तानी कलाकारों :- के समर्थन में बोलने के बाद सलमान खान एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. एक तरफ राज ठाकरे ने कहा है कि सलमान खान पाकिस्तान में वर्क परमिट लेकर दिखाएं, तो दूसरी ओर शिवसेना नेता संजय राउत ने सलीम खान को सलाह दी है कि वे अपने बेटे को घर में बंद कर के रखें.

राज ठाकरे ने कहा कि सलमान को भारत सरकार ने काम करने का अधिकार दिया है. अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों की ही तारीफ करनी है तो वे पाकिस्तान जाकर वर्क परमिट लेकर दिखाएं. उधर संजय राउत ने कहा है कि सलमान बेवजह विवादों को बढ़ा रहे हैं. सलीम खान को चाहिए कि वे सलमान को घर में बंद कर दें ताकि वे ज्यादा बोले नहीं.

सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करते हुए कहा था कि वे कोई आतंकवादी नहीं है, बल्कि वीजा लेकर भारत में आते हैं.सलमान पर भड़के राज ठाकरे ने कहा कि ‘हमारे देश में कलाकारों की कमी है क्या? मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि हमारी फिल्मों में काम करने के लिए पाकिस्तानी कलाकारों की जरूरत क्यों पड़ती है?

एक अंग्रेजी टीवी चैनल से बातचीत में राज ठाकरे ने कहा- ‘कलाकार कोई आकाश से नहीं टपकते. मैं भी एक कलाकार हूं.’ एमएनएस लगातार पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध करता रहा है. इसी हफ्ते एमएनएस ने सभीपाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने की धमकी दी थी. एमएनएस ने करन जौहर के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म से पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को बाहर करने की मांग की थी.

क्या सैनिक हमारे नौकर हैं- ठाकरे
हालांकि, राज ठाकरे ने दावा कि जिन कलाकारों को 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा गया था, उन्हें पहले उरी अटैक की निंदा करने को कहा गया था. राज ठाकरे ने कहा कि उरी अटैक की निंदा नहीं करने पर ही उन्हें भारत छोड़ने की धमकी दी गई. राज ठाकरे ने कहा कि क्या होगा अगर कल सैनिक बंदूक रखकर कहें कि वे भी गुलाम अली को सुनना चाहते हैं? क्या सैनिक हमारे नौकर हैं?

ठाकरे ने कहा- ‘मैंने कई बार कहा है कि पाकिस्तानी अच्छे लोग होते हैं. लेकिन इससे क्या बदलता है? एक अरब लोगों के देश में क्या टैलेंट की कमी है कि हम किसी दूसरे देश से टैलेंट उधार लें.’

शिवसेना भी भड़की
सलमान के बयान के बाद शिवसेना भी भड़क गई है. शिवसेना की मनीषा कयांडे ने कहा कि ‘सलमान को सबक सिखाना चाहिए. अगर उन्हें पाकिस्तानी कलाकारों से ज्यादा प्यार है तो वे खुद पाकिस्तान चले जाएं.

 

 

Source: Aaj Tak

शिवसेना और राज ठाकरे का सलमान पर वार, कहा- पाकिस्तान चले जाएं Read More

व्रत में हो सकती हैं ये बीमारियां, ध्यान रखें ये 5 बातें

navratri_healthy_food-01-10-2016-1475303223_storyimageनवरात्रि में 9 दिन तक व्रत के दौरान अपने सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, लेकिन रोजाना ऐसे किन हेल्दी चीजों को सेवन करना चाहिए यह ध्यान देने वाली बात है। व्रत रखने वाले ज्यादातर लोग एक-दो दिन के भीतर कमजोरी जैसा महसूस करने लगते हैं और डीहाइड्रेशन, बदहजमी, सिरदर्द जैसी बीमारियों से परेशान हो जाते हैं। देवी मां के लिए प्रसन्न करने के लिए अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना भी जरूरी है। नवरात्रि के समय मौसम में भी परिवर्तन होता है। यदि खान-पान में थोड़ी-सी गड़बड़ी हो जाए तो 9 दिन का व्रत आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में पेट की गड़बड़ी होने पर कब्ज या फिर पाचन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए नवरात्रि के व्रत में हमें कुछ अहम बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिससे आप बिल्कुल स्वस्थ रह सकते हैं।

1. करें फलों का सेवन
नवरात्रि के 9 दिन व्रत में रोजाना सुबह में कोई भी फल खाया जा सकता है। यदि आप केला या फिर एक-दो सेब खा लें तो 2-3 घंटे तक आपका शरीर प्रोटीन और पौष्टिक आहार से भरपूर बना रहेगा। दोपहर या शाम में भी अंगूर, अनार, संतरा आदि भी खा सकते है। ऐसे में आपके बॉडी में जरूरी पोषक तत्व रहते और डीहाइड्रेशन जैसे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

2. दही का सेवन
शाम के वक्त व्रत का भोजन करने के दौरान दही का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि दही में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। ज्यादा भूख लगने पर दही खाया जा सकता है, इससे पेट भरा लगता है। दही खाने से प्यास भी अधिक नहीं लगती है।

3. खाएं सेंधा नमक
व्रत के दौरान खाने मे सेंधा नमक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यदि व्रत में नमक का यूज कम करेंगे तो आयोडिन की कमी के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए व्रत के खाने में सेंधा नमक का प्रयोग करें।

4. पिएं खूब पानी
नवरात्रि के व्रत में पानी खूब पीना चाहिए। गर्मी ज्यादा होने पर पानी ज्‍यादा पिएं, जिससे शरीर में उत्पन्न होने वाले टॉक्सिन, पेशाब और पसीने के रूप में हमारे शरीर से बाहर निकल सकें। इतना ही नहीं, बल्कि जूस, नारियल पानी और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

5. व्रत के भोजन में यूज करें कुट्टू का आटा
यदि आप शाम के वक्त एक टाइम का व्रत का भोजन करते हैं, तो ऐसे में कुट्टू का आटा यूज करना चाहिए। यह आटा न सिर्फ आपके शरीर को पर्याप्त प्रोटीन पहुंचाता है, बल्कि बार-बार भूख भी नहीं लगने देती।

 

 

Source:Hindustan

व्रत में हो सकती हैं ये बीमारियां, ध्यान रखें ये 5 बातें Read More

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी

sania-barbora_650x400_61474716120वुहान: भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इस प्रकार वह तीसरा खिताब जीतने से चूक गईं. उन्हें बेथानी मैटेक-सैंड्स और लूसी सैफारोवा की जोड़ी ने 1-6, 3-6 से हराया.

सिनसिनाटी ओपन और पैन पैसिफिक खिताब जीतने के बाद तीसरी वरीयता प्राप्त सानिया-बारबरा की जोड़ी की निगाहें तीसरे खिताब पर थीं, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया.
सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस का साथ छोड़कर स्ट्रायकोवा के साथ जोड़ी बनाई है. तब से इस जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. इस जोड़ी का पहला टूर्नामेंट सिनसिनाटी ओपन था जहां इन्होंने हिंगिस और कोको वानडेवेघे की जोड़ी को फाइनल में मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।.

सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने अभी तक सिर्फ दो मैच ही गंवाए हैं. इस जोड़ी को अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल और अब वुहान ओपन के फाइनल में हार मिली है. पिछले सप्ताह ही इस जोड़ी ने टोक्यो में पैन पेसिफिक ओपन का खिताब अपने नाम किया जोकि इनका दूसरा खिताब था.

 

Source: NDTV

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी Read More

भूकंप के झटके से हिली भारत और पाकिस्तान की सीमा, घरों से निकले लोग

पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता के साथ आए इस भूकंप के झटके गिलगित समेत कई जगहों पर महसूस किए गए।

01_10_2016-31earthquakeइस्लामाबाद, प्रेट्र। जम्मू-कश्मीर में भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.2 रिएक्टर स्केल मांपी गई है। पाकिस्तानी मीडिया की ख़बरों के मुताबिक, भूकंप के ये झटके पाकिस्तान के गिलगित और चिलास समेत कई जगहों पर महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल गए। हालांकि, अभी तक इसमें किसी तरह के कोई हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

 

इससे पहले सितंबर महीने में पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता के भूकंप आने के बाद खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के एक स्कूल में भगदड़ मच गयी थी। जिसमें कम से कम 57 छात्र घायल हो गए थे। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया था कि भूकंप के केंद्र की गहरायी 37.2 किलोमीटर थी और उसका झटका स्वात, बाटाग्राम, शांगला, एबटाबाद, मनशेरा और मुजफ्फराबाद में महसूस किया गया था। हालांकि, उसमें भी कहीं से जान-माल के नुकसान नहीं हुआ था।

 

 

Source: Jagran

भूकंप के झटके से हिली भारत और पाकिस्तान की सीमा, घरों से निकले लोग Read More

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खौफ में आतंकी, PoK में 24 ट्रेनिंग कैंपों को ISI ने खाली कराया

army_147529703688_650x425_100116101550इंडियन आर्मी द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीओके में आतंकी खौफ में हैं. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी ट्रेनिंग कैंपों से आतंकी भागने लगे हैं. पीओके में 24 आतंकी कैंपों को खाली करा लिया गया है. बुघवार-गुरुवार की रात भारतीय सेना के कमांडोज ने पीओके में घुसकर सर्जिकल ऑपरेशन किया था और 50 से अधिक आतंकियों को मार गिराया था. उनके बचाव में आए पाकिस्तानी सेना को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

इंडियन एक्शन का दिखने लगा असर
अब इस कार्रवाई का असर दिखने लगा है. 300 से ज्यादा आतंकी पीओके के ट्रेनिंग कैंपों से भाग खड़े हुए हैं. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पीओके में ट्रेनिंग कैंपों में 500 से ज्यादा आतंकी थे. अब सिर्फ 200 के करीब हैं. ये आतंकी लॉन्चिंग पैड के तबाह किए जाने का असर है. आतंकवादी भारतीय सेना के खौफ में हैं. ISI ने पहले ही 16 से 17 आतंकी ट्रेनिंग कैंपों को सैनिक ठिकानों में शिफ्ट शिफ्ट कर दिया था. लेकिन बाकी बचे 24 ट्रेनिंग कैंप को आतंकियों ने खाली कर लिया है.

खाली कराए जा रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंप
खाली किये गए आतंकी कैंपों में मुज़फ़्फ़राबाद के नज़दीक का लश्कर का मानशेरा का वो कैंप भी है जिसमें 26/11 के आतंकियों को ट्रेनिंग मिली थी. ख़ुफ़िया एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक आतंकियों में यह खौफ है कि अगला सर्जिकल स्ट्राइक कहीं उनके कैंप पर ना हो जाए और वह बेवजह मारे जाएं इसलिए ट्रेनिंग कैंप को खाली कर दिया है.

ISI खाली करा रही है ट्रेनिंग कैंप
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पीओके में ट्रेनिंग कैंपों को खाली कर आतंकी या तो अपने घरों में लौट गए हैं या फिर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उन्हें पीओके में ही सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक जैश, लश्कर और हिजबुल के 200 से ज्यादा आतंकी ट्रेनिंग के बाद घुसपैठ के लिए तैयार बैठे थे.

आतंकी लॉन्चिंग पैड किए गए थे तबाह
दरअसल जिस तरीके से सर्जिकल हमले में सात लॉन्चिंग पैड तबाह हुए हैं. आतंकियों में और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तानी सुरक्षाबलों में खौफ का माहौल है. ऐसे में जिन आतंकियों को सैन्य ठिकानों में शिफ्ट किया गया है उन्हें भी पाकिस्तान की सेना रोक रही है.

 

 

Source: Aaj Tak

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खौफ में आतंकी, PoK में 24 ट्रेनिंग कैंपों को ISI ने खाली कराया Read More

शहाबुद्दीन को फिर जाना होगा जेल, SC से जमानत रद्द, कहा- ट्रायल जल्द पूरा करो

shahabuddin650_091516094203_093016011115सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द कर दी है. शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. राजीव रोशन की हत्या मामला में सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया है. कोर्ट ने शहाबुद्दीन को हिरासत में ले कर वापस जेल भेजने का निर्देश दिया|

जस्टिस पिनाकी घोष और जस्टिस अमिताव रॉय की बेंच ने यह सुनाया फैसला. सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द ट्रायल पूरा करे|

जमानत रद्द न करने की अपील की थी
इससे पहले, शहाबुद्दीन के वकील शेखर नाफड़े ने कई तकनीकी पहलुओं के सहारे जमानत रद्द ना करने के लिए जोरदार पैरवी की थी. उन्होंने दलील दी कि चंदा बाबू के जिस तीसरे लड़के की हत्या का आरोप उनके मुवक्किल पर है, उस हत्या के समय तो वो जेल में था. दूसरी तरफ चंदा बाबू के वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट से कहा था कि शहाबुद्दीन जेल में था, लेकिन अपनी मर्जी से जब चाहता था, बाहर आ जाता था और ये बात तो सीवान के मजिस्ट्रेट ने भी अपनी रिपोर्ट में बताई थी|

शहाबुद्दीन के वकील ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल को चार्जशीट की कॉपी तक नहीं दी गई. कोर्ट ने चार्जशीट वाले आरोप पर जब बिहार सरकार के वकील से पूछा तो बिहार सरकार के पास कोई जवाब नहीं था. जिस पर कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि ये तो गंभीर बात है कि 17 महीने तक अभियुक्त को चार्जशीट की कॉपी नहीं दी गई. प्रशांत भूषण ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा था कि शहाबुद्दीन ने कभी भी चार्जशीट की मांग नहीं की. ऐसे में ये आरोप बेबुनियाद है|

आखिर में शहाबुद्दीन ने कोर्ट से ये गुहार लगाई थी कि आप जो चाहें शर्ते लगा दें. आप कहें तो मैं बिहार छोड़ने को तैयार हूं, लेकिन जमानत रद्द न की जाए|

 

 

 

 

Source: Aaj Tak

शहाबुद्दीन को फिर जाना होगा जेल, SC से जमानत रद्द, कहा- ट्रायल जल्द पूरा करो Read More

Manav Rachna signs MoU with Reliance Jio

mouFaridabad/ Alive News: A MoU was signed between Manav Rachna and Reliance Jio Infocomm Limited. The Institutions of Manav Rachna can look forward to a digitized campus and short programs of varying durations that would enable students to be tech-savvy in a digitized world. Reliance Jio has partnered with Manav Rachna to help create a ready talent pool to be hired by Jio Centres. This will enable Reliance Jio to create a sustainable supply chain of skilled and certified talent. Manav Rachna, for its part, is dedicated towards the nurturing of recruitment-ready students, and the recent MoU would therefore be a step in the right direction.

As part of the understanding, the institution would provide dedicated space along with smart classrooms for the Reliance Jio setup. Reliance Jio would be setting up a complete Training Centre at the campus and train the faculty members on Fibre Optics Technology, Sales and Marketing. The trained faculty would then disseminate knowledge to the students. As an initial step, Reliance Jio shall provide all required training equipments and display products to establish a Fibre Optic Communications Lab in the Electronics and Communications Department at the Manav Rachna campus.

Speaking on the occasion, Dr Amit Bhalla, Vice President, MREI, said, “This collaboration marks the beginning of the vast wealth of opportunities that is bound to open up for Manav Rachna’s students. We look forward to the digitization of our entire campus and a future where our students and faculty can explore Reliance Jio lab infrastructure and latest trends and technology for research opportunities. We are confident that this tie-up will ensure hands on practical exposure for our students and help them acquire technical expertise.”

While Dr Amit Bhalla, VP, MREI, signed the MoU on behalf of Manav Rachna; Mr Bala Iyer, Vice President, Reliance Jio, signed the MoU on behalf of Reliance Jio. Also present at the signing of the MoU were Dr Sanjay Srivastava, MD, MREI and VC, MRU; Dr N.C. Wadhwa, VC, MRIU; Dr V.K. Mahna, Pro-VC, MRU; Mr Manu Chanana, DGM-Head Training, Reliance Jio,  Ms Shilpa Sahu, DGM, Reliance Jio;  Dr Naresh Grover, Dean-Academics, MRIU, among others

 

 

Source: Alive news

Manav Rachna signs MoU with Reliance Jio Read More

जवानों से वादा है कि PAK को हराने के लिए जी जान लगा देंगेः हॉकी कप्तान

sreejesh-29-09-2016-1475133676_storyimage-1भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा टक्कर का होता है, वो मैदान चाहे क्रिकेट का हो या फिर हॉकी का। दोनों मुल्कों के बीच इन दिनों तनाव बढ़ गया है और इस बीच हॉकी के मैदान पर ये दोनों टीमें भिड़ने वाली हैं। भारतीय कप्तान श्रीजेश ने कहा है कि उनका भारतीय जवानों से वादा है कि पाक को हराने के लिए वो जी-जान लगा देंगे।

मलेशिया में 20 से 30 अक्टूबर के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पी. आर. श्रीजेश ने कहा कि उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर उरी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान का बदला लेंगे। उन्होंने कहा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में वह पाकिस्तान को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

हांलाकि श्रीजेश ने उड़ी में हुए आतंकी हमले का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी टीम एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में पाकिस्तान से हारकर भारतीय सैनिकों को निराश नहीं करना चाहेगी। श्रीजेश ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान मैच में काफी रोमांच होता है। हम अपनी तरफ से 100 फीसदी प्रदर्शन करेंगे। हम हारकर अपने सैनिकों को निराश नहीं करना चाहते खासकर तब जबकि वे सीमा पर गोलीबारी में अपनी जान गंवाते हैं।’

आपको बता दे कि है कि 18 सितंबर को उत्तरी कश्मीर के उड़ी शहर में आतंकवादियों ने सेना के मुख्यालय में घुसकर हमला किया था। इस हमले में 19 जवान शहीद हो गए और 17 अन्य घायल हुए। हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों का हाथ होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

 

 

Source: Hindustan

जवानों से वादा है कि PAK को हराने के लिए जी जान लगा देंगेः हॉकी कप्तान Read More

Confirmed: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा- भारत के हमले में मरे हमारे दो सैनिक, 9 घायल

ceasefire_650_092916013658पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे से इनकार किया  है. हालांकि आसिफ ने सीमा पर फायरिंग की बात मानी है और कहा है कि भारत की ओर से किए गए हमले में उनके दो सैनिक मारे गए हैं और 9 घायल हो गए हैं.

इससे पहले गुरुवार सुबह पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने उसके दो सैनिकों को मार गिराया है. पाकिस्तान के अखबार के मुताबिक गुरुवार सुबह LoC पर हुई फायरिंग में उनके दो जवान मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सेना ने भी यह दावा किया है कि भारत की ओर से की गई फायरिंग में उनके दो जवान शहीद हो गए हैं.

‘द डॉन’ में छपी खबर के मुताबिक दोनों तरफ से फायरिंग देर रात 2.30 बजे के आसपास शुरू हुई थी, जो सुबह 8 बजे तक चली. पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक भारत ने यहफायरिंग शुरू की. जम्मू-कश्मीर के भिंबेर, हॉटस्प्रिंग केल और लिपा सेक्टर में फायरिंग हुई.

 

Source: Aaj Tak

Confirmed: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा- भारत के हमले में मरे हमारे दो सैनिक, 9 घायल Read More