ज्योतिष गणना कितना सत्य कितना असत्य

pandit-h-r-shastriआज दी संडे हेडलाइंस ने ढेर सारे तथ्यों को उजागर करेगी इसी दौरान हमने साक्षात्कार किया प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित एच आर  शास्त्री से

क्या है ज्योतिष विज्ञान ?

ज्योतिष विज्ञान चन्द्र और सूर्य की फलित गणना है जिससे हम भविस्य में होने वाले घटना का आकलन करते हैं यह ऐसा विज्ञान है जसके कारण ही हम ब्रह्माण्ड में होने वाले परिवर्तन को देख पाते हैं । इसी विज्ञान के आधार पर रात और दिन, वर्ष, वायु, ताप, ग्रह एवं नक्षत्र की स्थिति का ज्ञान होता है ।

ग्रह और नक्षत्र का मनुस्य जीवन पर क्या असर है ?

जब किसी भी व्यक्ति का जन्म होता है तो जन्म का समय, स्थान, के आधार पर एक कुंडली बनाई जाती है जिसमे उस व्यक्ति का भविष्य की ज्योतिष फल निहित होती है । कुंडली के आधार पर हर ग्रह और नक्षत्र  एक स्थान होता है जिससे हमें पता चलता है कौन राशि स्वामी है कौन सा ग्रह का प्रभाव सकारात्मक है और सा नाकारात्मक है । ग्रह और नक्षत्र की स्थिति भी समय के साथ परिवर्तित होते रहती है ।

जैसे उदाहरण के लिए हमलोग बराक ओबामा की जन्म कुंडली देखें जिसकी भविस्यवाणी मैंने फरीदाबाद से प्रकाशित अखवार दी इम्प्रेसिव टाइम्स के 19 – 25 अक्टूबर में   की थी । “बराक हुशैन ओबामा को शनि बनाएगा अमेरिका का राष्ट्रपति”। इस कुंडली में जन्म 05 अगस्त 1961 रोहिणी नक्षत्र मकर लग्न में हुआ कुंडली  अनुसार लग्नेश शनि भाग्येश बुध  साथ दृष्टि सम्बन्ध बनाता है जो की ओबामा को प्रबल भाग्यशाली बनाता है । लग्नेश व् धनेश शनि अपनी दसवीं उच्च दृष्टि से दसम घर को देखता है और वर्तमान में भी शनि सिंह राशि में बैठकर अपनी तीसरी उच्च दृष्टि से दसम घर  देखता है । हमारे ज्योतिष गणना के हिसाब से लग्नेश का भाग्येश  सम्बन्ध होना पराक्रमेश द्वादशेश का सप्तमेष  सम्बन्ध होना, व् पराक्रमेश द्वादशेश का खसतेश भाग्येश  अस्टमेश से सम्बन्ध होना तीव्र बुद्धि योग्य स्त्री के द्वारा भाग्य को प्रबल बनाना व् उच्च पद पर आसीन होना,  बुद्ध  शनि  का फल है ।

इस भविस्य वाणी के साथ मैंने कई बड़े नेताओं की भविस्यवाणी की जो शत प्रतिशत प्रमाणित हुई ।

क्या ज्योतिष विज्ञान से प्रेम सम्बन्ध का भी ज्ञात होता है ?

ज्योतिष विज्ञान से प्रेम सम्बन्ध, रोग, ब्याधि, धन की स्थिति, पारिवारिक वातावरण और भी काफी चीजों का पता चलता है यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप क्या जानना चाहते हैं। अगर आपको ज्योतिष गणना नहीं आती है तो आप सही फल कदापि प्राप्त नहीं कर सकते। ऐसे ही कई ज्योतिष शास्त्री इस विज्ञान का सही उपयोग नहीं जानते हैं और इस ज्योतिष विद्या को बदनाम करते हैं हमें ऐसे ढोंगी लोगों से बचना चाहिये ।

क्या हमें संतान प्राप्ति का भी पता चल सकता है ?

निसंदेह मैंने अपनी वेवसाइट  के ब्लॉग में  इसकी चर्चा भी की है किस कारन गर्भधारण नहीं होता है क्या और कब गर्भधारण चाहिए।

कोई भी व्यक्ति इसका लाभ कैसे उठा सकता है ?

वो अपनी किसी भी तरह की परेशानी हमें फ़ोन(09312386630 या 09711292269) पर बतायें, ई मेल (info@pandithrshastri.com) करें या ज्यादा उचित रहेगा की वो मेरे पास आकर अपनी समस्या बताएं मैं उनकी समस्या का शर्तिया समाधान बताऊंगा ।

अगर आप किसी समस्या से जूझ रहें है, कार्य में कोई बाधा आ रही या आप चाहतें हैं की आपका कैसे तरक्की हो तो निसंकोच पंडित एच आर शास्त्री जी से मिले अपने समस्या को विस्तार से बताएं । पंडित जी आपको समाधान बताएँगे इस क्षेत्र में उन्नत कार्य करने की वजह से ही इनको गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है ।

ज्योतिष गणना कितना सत्य कितना असत्य Read More

Pranav Shukla is the Headlines for “The Sunday Headlines”

 “अनादि” का शाब्दिक अर्थ जिसका ना तो कोई अंत है न कोई शुरुआत ।  निसंदेह यह शब्द आज समाज या देश दुनिया में समय, काल, परिस्थिति अनुसार विभिन्न रूपों में प्रयोग में लाया जा रहा होगा । अनादि के इस प्रयोग की श्रृंखला में एक शख्स ऐसा भी है, जो भले ही अपने पारिवारिक संस्कारों के कारण सही पर “अनादि” का यथार्त रूप में प्रयोग करते हुए कभी ना शुरू व् ख़त्म होने वाले अनादि के इस शब्द को एक नया स्वरुप देकर अनगिनत लोगों व् परिवारों को अनादि के साथ जोड़ रहा है। प्रणव शुक्ला नाम के इस युवा ने “अनादि” को अपने कर्म व् संस्कारों से जो आधुनिक स्वरुप दिया है।

उसे शब्दों में बंधना कठिन ही नहीं अपितु नामुमकिन है। सन्डे का दिन हो और “दी संडे हेडलाइन्स” की हेडलाइन न हो ऐसा हो नहीं सकता।  अपने कार्य दायित्व के निर्वहन में “दी संडे हेडलाइन्स” इस संडे भी अछूता नहीं रहा। मैं बात कर रहा हूँ आबादी के लिहाज से 25 लाख की जनसंख्या वाले अपने फरीदाबाद नगर के नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह के प्रेरणाश्रोत उस युवा की जो विश्व की ग्लैमर इंडस्ट्री की टॉप टेन कंपनी में शुमार कंपनी का प्रतिनिधित्व भले ही करता हो पर इतने बड़े स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के बाबजूद भी प्रणव ने कभी भी अपने परिवार के संस्कारों को खुद से कभी अलग नहीं होने दिया। अपने पिता को इसके लिए अपना प्रेरणा स्रोत मानने वाले प्रणव ने आज नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह से असंख्य लोगों को जोड़कर यह साबित कर दिया की संडे के दिन दी संडे हेडलाइन्स से जुड़ा यदि कोई व्यक्तित्व  हो सकता है तो वो है प्रणव शुक्ला।
दरअसल मैं बात कर रहा हूँ  फरीदाबाद के गांव पाली स्थित बृद्ध आश्रम “अनादि सेवा प्रकल्प” के संचालक प्रणव शुक्ला की जिसने ग्लैमर इंडस्ट्री के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र के अलावा वृद्ध जनों के सम्मान में समर्पित किये गए अपने प्रयासों की कड़ी में एक और नई शुरुआत की है। दरअसल यह वृद्ध जनों के सम्मान की कड़ी में एक और नई कड़ी की शुरुआत है।  जिसे  “छाँव” नाम दिया गया ।  “छाँव” की शुरुआत का उद्देश्य असहाय, लाचार व् बेसहारा वृद्ध जनों को ऐसा वातावरण देना है।  जिसमें रहकर वे अपने जीवन के अंतिम पड़ाव की विपरीत परिस्थितियों में “अनादि सेवा प्रकल्प” (Anadi Seva Prakalp) के प्रयास से ही सही राहत महसूस कर उनसे जुड़े लोगों को अपनी दुआएं दे सके। बताना चाहूंगा की अनादि सेवा प्रकल्प सामाजिक क्षेत्र में इस प्रकार के वृद्ध जनों की  लिए गंभीरता से प्रयासरत है।  जिसने अनेकों असहाय व् बेसहारा वृद्ध जनों से खुद को जोड़कर उन्हें छाँव अर्थात अपने यहाँ आश्रय देने की एक ऐसी मुहीम शुरू की है।  जो असंख्य ऐसे असहाय व् लाचार वृद्ध जनों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही है जिन्हे उनके अपनों ने ही ढलती उम्र के इस पड़ाव में खुद ही उन्हें घर से बेघर कर दिया । जब उन्हें अपनों की आज सबसे ज्यादा जरुरत है।

मैं और ज्यादा कुछ ना कहते हुए इस सम्पादकीय लेख को लिखते हुए इतना गंभीर होकर कुछ ऐसा चिंतन और मनन करने के लिए विवश हो गया जिसके परिणाम स्वरुप कुदरत मेरी कलम को इतनी ताक़त दे जिसके बल पर मैं समाज के आलावा देश-दुनिया में ऐसा वातावरण बना सकूँ जो अलबत्ता तो जीवन के अंतिम क्षणों में इस प्रकार का दंश झेल रहे वृद्ध जनों के परिवारों को ऐसी सदबुद्धि दे सके  की वे अपने वृद्धजनों को खुद आकर वापिस अपने घरों में पहले से अधिक सेवा के लिए ले जाकर जाने-अनजाने में किये अपने पापों का प्रायश्चित कर सके और जिन लोगों व् परिवारों के अपने वृद्ध जान नहीं हैं वे “अनादि सेवा प्रकल्प” की छाँव से जुड़कर शायद पुण्य के भागी बन सकें ।

आपका
चन्दन

Pranav Shukla is the Headlines for “The Sunday Headlines” Read More

“Gandhi The Hero” held muhurt shot with Gracy Singh and child artist at Aiwan-e-ghalib.

gandhi-06नई दिल्ली : महात्मा गाँधी जी के आदर्श पर आधारित बॉलीवुड की फिल्म “गाँधी दी हीरो ” का मुहूर्त शॉट ऐवान-ए-ग़ालिब ऑडिटोरियम में लिया गया । फिल्म में मुख्य रूप से ग्रेसी सिंह को देख सकेंगे जो सिस्टर क्रिस्टीना की भूमिका निभा रहीं हैं । ग्रेसी सिंह 2001 में बनी फिल्म लगान से अपने बेहतरीन अदाकारी के कारण काफी सुर्ख़ियों में रही । अपनी फ़िल्मी कैरियर में मुन्ना भाई एम बी बी एस, प्रकाश झा निर्देशित गंगाजल में भी दर्शकों को खूब भाई । काफी अरसे बाद इनकी फिल्म “गांधी दी हीरो” आजकल चर्चे में है।  “गाँधी दी हीरो ” की कहानी मिराक मिर्ज़ा ने लिखी है साथ ही निर्देशित भी कर रहे है । यह फिल्म पारिवारिक रिश्ते माता पिता एवं बच्चों के इर्द गिर्द घूमती है जो इन दिनों तकनिकी प्रगति के कारण समस्या पैदा कर रही है, जैसा की फिल्म का टाइटल है “गांधी दी हीरो”, इसमें गांधी जी की विचारधारा नजर आयेगी अगर सेंसर ने बिना काटम पिटी किये मंजूरी दे दी । मिलिंद गुणाजी अहम किरदार निभा रहें हैं । आज मुहूर्त के मौके पर हमारी बात ग्रेसी सिंह से हुई उन्होंने बताया की सबसे पहले मैं पूज्य बापू के समाधी स्थल राजघाट पर गई । पुष्प अर्पित करने के बाद मैं यहाँ ग़ालिब आडिटोरियम आई । रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम के धुन पर सिस्टर क्रिस्टीना (ग्रेसी सिंह ) छोटे छोटे गांधी जी बने बाल कलाकारों (दमन, रितुराज, ) के साथ स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए हाथ में झाड़ू लिए सफाई करती हुई नजर आई । तालियों के गड़गड़ाहट के बीच मुहूर्त शॉट ओके हुआ । न्यू जर्नी इंटरटेनमेंट एवं दीवान फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही मूवी जिसके प्रोडूसर हैं सोनिया मदान, राजेश सौरव दीवान, जतिन पथकर। म्यूजिक आनंद मिलिंद की है । डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी प्रेम निन्गू हैं, एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर गौतम रत्ना । आर्ट डायरेक्टर कमलेश वाघ्रेचकर । फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ सिंह के कास्टिंग की तारीफ करनी पड़ेगी चुकी यह फिल्म ऑफ बिट हैं ऐसे फिल्म में स्टोरी के साथ साथ सही कास्ट का चुनाव भी काफी महत्व रखता है इस फिल्म में सारे किरदार हर तरह से फिट हैं । “गांधी दी हीरो ” फिल्म 2016 के मध्य में रिलीज हो सकती है ।

See more photo:

[flagallery gid=5]

News Coverage : Dinesh Sehgal

“Gandhi The Hero” held muhurt shot with Gracy Singh and child artist at Aiwan-e-ghalib. Read More

फरीदाबाद मेट्रो का हुआ ट्रायल, अब होगा सफर आसान !

faridabad-metro-trialआज फरीदाबाद मेट्रो का ट्रायल लिया गया । यह ट्रायल बदरपुर – फरीदाबाद पर बिछे ट्रैक पर किया गया । किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिलने पर (डीएमआरसी) दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की बांछे खिल गई । डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री मंगू ने बताया की यह सेवा फरीदाबाद वासियों को जल्द से जल्द मुहैया कराइ जाएगी ।  13.87 किलोमीटर की लम्बाई में बने ट्रैक तक कुल 9 स्टेशन बने है सराय ख़्वाजा, एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर, सेक्टर -28, बड़खल मोड़, ओल्ड फरीदाबाद, नीलम चौक अजरौंदा, बाटा चौक, एस्कॉर्ट मुजेसर (वाईएमसीए), 2012 मार्च में प्रोजेक्ट गया जिसकी कुल लागत 2494 करोड़ रुपये बताई जा रही है । फरीदाबाद मेट्रो की बिजली आपूर्ति के लिए सेक्टर 46 में सबस्टेशन बनाया गया है। सेक्टर 20 A में डिपो बनाया गया है जहाँ हर दिन मेट्रो की तकनिकी जाँच, सर्विस, की जाएगी। 2017 तक फरीदाबाद मेट्रो को विस्तार कर बल्लभगढ़ तक ले जाया जायेगा । जिसमे २ स्टेशन एनसीबी कॉलोनी, और बल्लभगढ़ होंगे इसकी लम्बाई 3. 2 किलोमीटर की होगी ।  डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री मंगू ने इस प्रोजेक्ट से जुड़े श्रमिक, अधकारियों सहित साथ में काम करने वाली एजेंसी को बधाई दी ।

फरीदाबाद मेट्रो का हुआ ट्रायल, अब होगा सफर आसान ! Read More

दारा सिंह जी से काफी कुछ सीखा है – हरभजन

harbhajanशहर के ऐसे कई  कलाकार जिनके अंदर योग्यता होने  बाबजूद  भी गुमनाम से होते  है।  लेकिन वो  कार्यरत रहते है, और बड़ी मेहनत और  ईमानदारी से प्रदर्शन करने  में लगे रहते  है ।  ऐसे ही एक कलाकार हरभजन सिंह भट्टी है।  जिनका जन्म दिल्ली उत्तम नगर में  हुआ। जो काफी दिन पहले फरीदाबाद आ गए । हरभजन सिंह 5 भाइयो में अकेले थे जिनका रुझान फिल्म इंडस्ट्री की तरफ हुआ और इन्होने 1995 में पंजाबी फीचर फिल्म “रब दिआ रक्खा”  के मशहूर निर्देशक श्री दारा सिंह को असिस्ट किया। ये बताते हैं की मैंने दारा सिंह जी से काफी कुछ सीखा है । इनकी कार्य करने  छमता से प्रभावित होकर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर लगातार 4-5 फिल्मो में काम दिया।  श्री भजन ने पंजाब के जाने माने निर्देशक योगराज सिंह, योगेश चावला को भी असिस्ट किया। जो अपने ज़माने के मशहूर फिल्म ( दहशत, देशो परदेश, कांच की चूड़िया) में गिनी जाती है।  पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अनुभव लेने के बाद बतौर एक्टर टीवी सीरियल हँसते हँसते, ये है मौसम प्यार के, के लिए भी काम किया। हिंदी फ़ीचर फिल्म में सपोर्टिंग आर्टिस्ट  “आखिरी नागिन” “ दी  लव ऑफ़ फॉरएवर” काम किया। हाल ही में रिलीज हिंदी फ़ीचर फिल्म “डियर वर्सेज बियर” में कॉमेडी किरदार के लिए इनको दर्शकों ने काफी सराहा। हरभजन सिंह भट्टी ने काफी गाने भी लिखे हैं लेकिन अब ये केवल अलग अलग तरह के किरदार करना चाहतें हैं । इनको जल्द ही आप फिल्म “शेखचिल्ली दी ग्रेट” में देख पाएंगे।

View more pics of Harbhajan Singh Bhatti

[flagallery gid=3]

Interview Conducted By: Sumit Mandal

दारा सिंह जी से काफी कुछ सीखा है – हरभजन Read More

Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015!

01
Aryan Pandey (Singing Judge), Ishika Tomar (Modeling Judge) and Saurabh Sharma (Dancing Judge) are judge the talent in faridabad.

5 अप्रैल ( रविवार ) : फरीदाबाद के गीता कान्वेंट स्कूल में टैलेंट शो बड़े धूम धाम के साथ संपन्न हुआ जिसका फाइनल ऑडिशन तालकटोरा स्टेडियम में होगा । इस कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया | फेम ऑफ इंडिया 2015 की तीनो कैटगरी में फरीदाबाद के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर जजों को मंत्रमुग्ध कर दिया | डांसिंग के जज मशहूर कोरिओग्राफर सौरभ शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की मैंने काफी शो में जजमेंट की है लेकिन जो प्रतिभा फरीदाबाद के बच्चों में देखने को मिली वो किसी और शहर के बच्चों में कम ही दिखी | अभिभावकों का बच्चों के प्रति लगाव और सहयोग काबिले  तारीफ़ था | क्योंकि इन्होंने इनके प्रदर्शन के साथ- साथ परिधान, मेकअप, प्रॉप्स पर काफी मेहनत की जिसके कारण बच्चों का प्रदर्शन और भी निखार कर सामने आया | इस तरह का टैलेंट शो जो मार्वेलस ट्रस्ट के द्वारा किया गया भविष्य में और भी होना चाहिए जिससे शहर के बच्चों को कम्पटीशन के द्वारा बड़ा प्लेटफॉर्म मिल पायेगा | मॉडलिंग की जज इशिका तोमर, सिंगिंग के जज आर्यन पांडेय ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया और बताया की जो बच्चे किसी कारणवश सेलेक्ट नहीं हो सके उनको निराश न होकर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी करनी चाहिए | सिनेमेहता प्रोडक्शन के डायरेक्टर चन्दन मेहता ने भी बच्चों के टैलेंट को सराहा और बताया की 2016 में आने वाली मूवी के अंदर बच्चों को अपना प्रतिभा आजमाने का मौका देंगे |  फरीदाबाद की मीडिया ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जो सहयोग दिया हैं उसका फेम ऑफ़ इंडिया सम्मान करती है | इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप, सलोनी, चन्दन मेहता, रमेश उपाध्याय, कैप्टन सचदेव,मोहनजी, तरुण गुप्ता, दिनेश सहगल, ऋषि, सिद्धार्थ, सुमित मंडल, मौजूद थे |

[flagallery gid=1]

Talented kids of Faridabad scatter incinerate audition in Fame of India 2015! Read More

सांसद मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी

manoj tiwari foto
Member of Parliament Shri Manoj Tiwary

उत्तर पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। यह धमकी उन्हे बकायदे एक रजिस्टर्ड पत्र के जरिये दी गयी और पत्र भेजने वाले ने साफ तौर पर धमकी दी है कि तुमको मार दिया जायेगा बच सको तो बचो। चर्चा है कि माननीय सांसद मनोज तिवारी को यह धमकी कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल गांधी पर दिये गये उनके एक बयान के बाद दिया गया । मनोज तिवारी की तरफ से इस बात की जानकारी केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को दे दी गयी है। मनोज तिवारी इस समय वाराणसी में हैं और वे २५ मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं और उसके बाद संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया जायेगा। मनोज तिवारी के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत सिंह ने इस खबर की पुष्टी करते हुये बताया है कि माननीय सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी जी को यह धमकी भरा पत्र पंजीकृत डाक से भेजा गया था जो माननीय सांसद मनोज तिवारी जी के कार्यालय को २१ मार्च को प्राप्त हुआ और कार्यालय के प्रतिदिन आने वाले डाक का २२ मार्च का निरीक्षण किया गया तब जाकर इस पत्र के बारे में पता चला। कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत इस बात की जानकारी वाराणसी में मौजुद माननीय सांसद मनोज तिवारी को दिया और मनोज तिवारी जी ने इस धमकी भरे पत्र की जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को दी और उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने भी गृह मंत्रालय को इस बात की लिखित सूचना दे दी। माननीय सांसद मनोज तिवारी जी २५ मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं जहां से वे स्थानीय पुलिस स्टेशन जायेंगे और मामले की रिर्पोट दर्ज करायेंगे।  मनोज तिवारी को मिली इस धमकी पर देश भर में लोग सकते में हैं और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गयी है।

सांसद मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी Read More

“शाहिद माल्या एवं जावेद अली ने “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने को स्वर दिया” जतिन शर्मा

shahid-jatin-jawed-deepak
SInger Shahid Mallya, Producer Deepak Shahi, Singer Jawed Ali and Music Director Jatin Sharma Recorded songs for upcoming movie “Sheikhchilli The Great”

गोल्डन फैदर फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म  “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने की रिकॉर्डिंग संपन्न हुई । यह जानकारी फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जतिन शर्मा ने दी। म्यूजिक डायरेक्टर जतिन ने बताया की गाने के बोल काफी अच्छे है स्टार सिंगर जावेद अली और शाहिद माल्या ने अपना स्वर देकर चार चाँद लगा दिया। प्रोडूसर दीपक शाही ने बताया की अब ऑडियो रिलीज की तैयारी है अब दर्शक कहानी के साथ अच्छे गाने का भी लुफ्त उठा पाएंगे। दी संडे हेडलाइंस की टीम ने विस्तार से मौके को कवर किया है हम जल्द ही शाहिद माल्या, जावेद अली एवं जतिन शर्मा से की गई बात आपके बीच लेकर आएंगे।

News Coverage by : Sonal Arora

“शाहिद माल्या एवं जावेद अली ने “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने को स्वर दिया” जतिन शर्मा Read More

मोती लाल गुप्ता मेहंदी किंग से साईं सेवक बन समाज में बनाई एक विश्वसनीय पहचान

motilal guptaपीपल के पत्ते जैसे ना बनो जो वक़्त आने पर सुख जाते है बनना है तो मेहंदी के पत्तों सा बनो जो खुद पीस कर भी दुसरो की ज़िन्दगी मे रंग भर जाते है। कुछ इसी तरह  की सोच है फरीदाबाद के समाजसेवी और उद्योगपति मोतीलाल गुप्ता की जो 78 साल की उम्र मे अपने दम पर एन जी ओ चला रहे है और एक नहीं , दो नहीं , 1100 बच्चो को शिक्षा भी मुहैया करा रहे है। दरअसल मोती लाल गुप्ता ने सन 1987 मे अपनी ही ज़मीन पर साईं बाबा का मंदिर बनवाया जो तिगांव रोड पर स्थित है। ये मंदिर अब साईं धाम के नाम से जाना जाता है।

ऐसे हुई शुरुआत :- मोतीलाल गुप्ता एक साईं भक्त है। वो निरंतर साईं मंदिर मे प्रसाद बांटने जाया करते थे। लेकिन वहां उन्होंने देखा की छोटे-छोटे बच्चे भीख मांग रहे थे। उनके कपडे और हालत देखकर उनकी निरक्षरता का साफ़ पता चल रहा था। ये सब देखकर मोतीलाल गुप्ता को काफी दुःख हुआ। तभी उन्होंने उन जैसे बच्चों  का भविष्य संवारने का निर्णय लिया। उन्होंने गलियों और मंदिरों से छोटे-छोटे बच्चों को इकट्ठा किया। सबसे पहले एक छोटे से कमरे में 67 बच्चों को बैठाकर उनकी पढ़ाई शुरू कराई लेकिन फिर भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिल पाई। धीरे-धीरे उन्होंने और अधिक प्रयास किये और 12 अप्रैल 2004 को अपने ही बनाए हुए साईं मंदिर के पास साईं धाम के नाम से स्कूल खोला। शुरुआत में स्कूल को चलने मे काफी दिक्कतें आई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज उसी प्रयास का नतीजा है कि उसी स्कूल मे 1100 बच्चों  की ज़िन्दगी संवारी जा रही है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को सारी सुविधाएँ  दी जाती है। जैसे स्कूल यूनिफार्म, स्टेशनरी, नाश्ता, खाना आदि। मोतीलाल जी के इस काम में अन्य सामाजिक लोगों ने भी आर्थिक रूप से उनकी काफी मदद की। जैसे यू एस की एक एन जी ओ होम ऑफ़ होप ने साईं धाम स्कूल मे कंप्यूटर लैब खोलने के लिए लगभग 24 कंप्यूटर दान दिए। साईं धाम मे पढ़ाई के साथ-साथ महिलाओ को भी आत्म निर्भर बनने मे उनकी मदद की जाती है। महिलाओ को फ्री सिलाई-कड़ाई की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके साथ-साथ शहर की कंपनियों मे उनकी नौकरी भी लगवायी जाती है ताकि वो अपने सामाजिक रूप को सुधार सके और अपने परिवार की आर्थिक रूप से सहायता कर सके। इस वक़्त अगर बात करे तो लगभग 100 महिलाओ को यहाँ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

सिर्फ स्कूल नहीं स्मार्ट स्कूल :- कहने को तो साईं धाम एक एन जी ओ द्वारा चलाया जा रहा स्कूल है लेकिन अगर सुविधाओ की बात करे तो किसी प्राइवेट स्कूल से ज्यादा सुविधाये इस स्कूल में उपलब्ध है। प्राइवेट स्कूलों की तरह इस स्कूल मे भी शानदार बिल्डिंग,कंप्यूटर लैब,केमिस्ट्री लैब,फीजिक्स लैब,स्मार्ट क्लास के साथ-साथ खेलो के लिए की भी सारी आधुनिक सुविधाये उपलब्ध है। साईं धाम स्कूल हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। स्कूल मे बच्चो की पढ़ाई के लिए एजुकेटेड टीचर्स का स्टाफ है जबकि खेलों के लिए अलग से कोच रखा गया है।

 

स्कूल मे अन्य सुविधाएँ :- बच्चो के तकनीकी ज्ञान के लिए कंप्यूटर लैब मे NIIT के ट्रेनर्स को रखा गया है। पढ़ाई के साथ-साथ साईं धाम मे 18 होम्योपैथिक डिस्पेंसरी भी है जिसमे लगभग 800 से 1000 लोगो का प्रतिदिन इलाज़ किया जाता है। इस से अलग स्कूल के हर फ्लोर पर तीन टॉयलेट है। स्कूल आई एस ओ सर्टिफाइड है। बच्चो के मनोरंजन के लिए उन्हें अलग-अलग जगह ऐतिहासिक स्थल पर ले जाया जाता है।

हाल ही मे साईं धाम ने उत्तर प्रदेश के निसवारा मे लगभग 6 एकड़ ज़मीन पर एक और स्कूल बनाया है जिसके निर्माण में  एक प्राइवेट कंपनी ने लगभग 30 लाख रुपये का योगदान दिया। इस स्कूल मे लगभग 400 से 500 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। इस से अलग दिल्ली के ग़ाज़ीपुर स्लम मे भी 2013 मे एन जी ओ द्वारा एक कोचिंग सेंटर बनाया गया जिसमे 200 बच्चो को कोचिंग दी जा रही है जिसमे से 40% लड़कियां है।

इसके साथ-साथ मोतीलाल गुप्ता जी सामूहिक विवाह भी करवाते है। लगभग 400 से 500 शादियां करवा चुके मोतीलाल गुप्ता हर साल लगभग 100 शादियां करवाते है। इन शादियों का पूरा खर्च ये खुद उठाते है। ये सब गुप्ता जी बिना किसी भेदभाव,जात-पात के करते है। चाहे कोई हिन्दू हो,मुसलमान हो,सिख हो या ईसाई सबकी समान रूप से सहायता करते है। साईं धाम की तरफ से एक पहल की गयी है – जरुरत है मानसिकता बदलने की, जिसका स्लोगन रखा गया-  बेटी बचाओ,बेटी पढाओ,आत्म निर्भर बनाओ,सामूहिक विवाह अपनाओ।

 

लक्ष्य :- मोतीलाल गुप्ता जी का कहना है कि अब उनका एक ही लक्ष्य है और वो है अशिक्षा मिटाना। उनका सपना है कि पुरे देश मे साईं धाम जैसी संस्थाएं खोली जाएँ जिससे गरीब बच्चो को फ्री शिक्षा दी जा सके और उनके भविष्य को सुधारा जा सके। वे चाहते है कि देश के हर बच्चे को अच्छा खाना,अच्छी शिक्षा और अच्छा स्वास्थय मिले। साथ ही वो लोगो को प्रेरित करना चाहते है कि इस तरह के स्कूल खोले। सामूहिक विवाह को अपनाए ताकि गरीब और अनाथ लड़कियों का विवाह भी अच्छे से संपन्न हो सके। मोतीलाल गुप्ता जी साल 2015 मे तीन बार सामूहिक विवाह करवा रहे है। सामूहिक विवाह की पहली तिथि 19 अप्रैल 2015,दूसरी तिथि 31 मई 2015 और तीसरी तिथि २२ नवंबर 2015 है।
Editor : Nitin Garg

 

 

मोती लाल गुप्ता मेहंदी किंग से साईं सेवक बन समाज में बनाई एक विश्वसनीय पहचान Read More