आरके चौधरी ने कहा, BSP में अब 6 करोड़ का है टिकट

mayawati-1-27-1469596096बसपा के बागी पूर्व मंत्री आरके चौधरी की ओर से शाहू जी महाराज जयंती के मौके पर बिजली पासी किले में रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें बिहार के मुखिया नितीश कुमार भी आमंत्रित थे। रैली में आरके चौधरी ने बसपा पर जमकर जुबानी हमला किया। टिकट के रेट से लेकर, रैली रूकवाने तक के आरोप बसपा के सिर पर मढ़े गए।

बसपा वाले मिश्रा जी रैली न होने देने पर पूरी ताकत लगाए हुए थे’ कभी बसपा के साथ रहे आरके चौधरी ने लोगों के जहन में बसपा के खिलाफ तब और मुखालिफत फूंक दी जब उन्होंने कहा कि बसपा वाले मिश्रा जी उनकी रैली न होने देने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए थे। कार्यक्रम को कैंसिल कराने की योजना चल रही थी। पर, वे कामयाब न हुए। टिकट का नया रेट 6 करोड़ रूपये चौधरी ने कहा कि कांशीराम कमजोर कार्यकर्ताओं को पैसा देकर चुनाव लड़वाते थे लेकिन बसपा सुप्रीमों मायावती कार्यकर्ताओं से भी पैसा लेने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि मोहनलालगंज की सीट पर 60 लाख जमा करने वाला प्रत्याशी जब और नहीं दे पाया तो टिकट काटकर दो करोड़ देने वाले व्यक्ति को दे दिया गया। जबकि अब पार्टी में टिकट का रेट 6 करोड़ हो गया है। नीतीश को बताया आंबेडकर और कांशीराम के सपने को साकार करने वाला बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार आंबेडकर और कांशीराम के सपनों को साकार करने वाले हैं। देश में संविधान तोड़ने की जब कोशिश हो रही है तब नीतीश और चौधरी का मिलन हो रहा है। नीतीश ने साधा सीएम अखिलेश पर निशाना बीएस-4 की रैली में शिरकत करने आए बिहार के मुख्यमंत्री को प्रशासन ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में दो घंटे से ज्यादा का इंतजार कराया। जिसके बाद वे रैली में जा सके। परिणामस्वरूप नीतीश ने रैली में आने में अड़ंगे के लिए मुख्यमंत्री को अपने अंदाज में घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा सीएम अखिलेश जी मुझे यूपी में भले न आने दीजिए लेकिन शराबबंदी जरूर लागू कीजिए।

Source: Hindi OneIndia
आरके चौधरी ने कहा, BSP में अब 6 करोड़ का है टिकट Read More

केजरीवाल के मंत्री ने कहा- हमारे पीछे पड़ी है केंद्र और पुलिस, हमें जेल में ही डाल दो

sandeep_650_072716110124दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर महिलाओं के खि‍लाफ होने का आरोप लगाया है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर एफआईआर के बाद संदीप ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय दिल्ली पुलिस हमारे विधायकों के पीछे पड़ी है.

संदीप कुमार ने कहा, ‘लॉ आर्डर ठीक करना बड़ी बात है और दिल्ली पुलिस को देख ही रहे हैं आप, हमारे विधायक के पीछे पड़ी है. स्वाति मालीवाल पर एफआईआर हुई. केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस महिलाओं के खिलाफ हो गए हैं. स्वाति मालीवाल स्वतंत्र हैं. वो सभी पर कार्रवाई करती हैं. उन्हें फंसाया जा रहा है.’

‘सरकार हद से बाहर आकर काम करना चाहती है’
सुल्तानपुर माजरा सीट से विधायक संदीप कुमार ने आगे कहा, ‘राजधानी में सीसीटीवी पर भी काम चल रहा है. सरकार हद से बाहर आकर काम करना चाहती है. हम क्या हिंदुस्तान में नहीं रह रहे हैं क्या? हमें जेल में ही डाल दो. सरकार को फरवरी में 2 साल होंगे. जमीन पर सारी चीजें दिखेंगी. हमने डीटीसी बसों में मार्शल भी बिठाई, लेकिन केंद्र सरकार माहौल बना रही की हम काम नहीं कर रहे.’

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार प्रयास कर रही है और महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है.

Source: Aaj Tak

केजरीवाल के मंत्री ने कहा- हमारे पीछे पड़ी है केंद्र और पुलिस, हमें जेल में ही डाल दो Read More

J-K: LoC के पास मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक दहशतगर्द जिंदा हाथ लगा, MHA का बयान- PAK फिर बेनकाब

jk_650_072616105619जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. मंगलवार को लाइन ऑफ कंट्रोल के निकट मुठभेड़ में जवानों ने जहां चार आतंकियों को ढेर कर दिया है, वहीं एक पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ने में सफलता मिली है.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि आतंकी को जिंदा पकड़ना बहुत बड़ी कामयाबी है और इससे पाकिस्तान को बेनकाब करने में मदद मिलेगी.

‘सरहद पार के हैं सभी आतंकी’
एनकाउंटर के बाद एक अधिकारी ने बताया, ‘चार आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि एक को जिंदा पकड़ा गया है. सभी आतंकी सरहद पार के हैं. मुठभेड़ स्थल पर आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई.’

अधि‍कारी ने बताया कि पकड़े गए आतंकी से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला घुसपैठ का है या नहीं.

Source :- Aaj Tak

J-K: LoC के पास मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, एक दहशतगर्द जिंदा हाथ लगा, MHA का बयान- PAK फिर बेनकाब Read More

नेताजी से संबंधित रहस्य में गुमनामी बाबा के पहलू को उजागर करेगी फिल्म

images-cms-image-000028649-580x395कोलकाता: सार्वजनिक किए गए दस्तावेज तो नेताजी सुभाषचंद्र बोस के लापता होने के रहस्य को उजागर करने में सफल नहीं हो सके, लेकिन एक बंगाली फिल्म इस रहस्य की पर्तें खोलने की कोशिश करेगी. यह फिल्म फैजाबाद के गुमनामी बाबा पर आधारित है जिनके बारे में माना जाता है कि वह ही सुभाष चंद्र बोस थे.

नेताजी पर आधारित कोई भी फिल्म 18 अगस्त, 1945 को हुए ताइहोकू विमान हादसे से आगे की कहानी को बयां नहीं करती है. माना जाता है कि इस विमान हादसे में नेताजी की मौत हो गई थी.

फिल्मकार अमलान कुसुम घोष ने बताया कि उनकी नेताजी पर आधारित फिल्म ‘‘संन्यासी देशोनायक: क्वेस्ट फॉर ट्रुथ एंड जस्टिस’’ नेताजी के फैजाबाद के बाबा के रूप में लौट आने की संभावनाओं को स्पर्श करेगी .

हालांकि निर्देशक का कहना है क वह बोस के लापता होने के रहस्य का कोई निष्कर्ष पेश करने नहीं जा रहे.

घोष ने कहा, ‘‘गुमनामी बाबा एक संभावना हो सकते हैं. यह बायोपिक नहीं, बल्कि यह डॉक्यु-फिक्शन है . हम किसी संभावना को खारिज भी नहीं कर रहे.’’ निर्देशक ने बताया कि गुमनामी बाबा बंगाली के अलावा बहुत अच्छी उर्दू, रूसी, हिंदी और अंग्रेजी भी बोल लेते थे और बड़ी संख्या में उनके अनुयायी भी थे.

घोष ने कहा, ‘‘इस विषय पर काम करना (बतौर बंगाली) मेरी जिम्मेदारी है. अब तक जो फिल्में बनी हैं, उनमें केवल 1945 तक की ही कहानी है. मुझे अचंभा होता है कि द फॉरगटन हीरो के निर्देशक श्याम बेनेगल समेत किसी भी निर्देशक ने नेताजी के विमान हादसे में जीवित बचने की संभावना को क्यों नहीं छुआ.

उन्होंने बताया कि इस शानदार शख्सियत के जीवन पर उन्होंने बहुत ‘गहराई’ से शोध किया है. उन्होंने मुखर्जी समिति की रिपोर्ट समेत कई शोधकर्ताओं की रिपोर्ट देखी है जिसे 17 मई 2006 को संसद में पेश किया गया था.

फिल्म में विक्टर बनर्जी गुमनामी बाबी की भूमिका में हैं . शाश्वत चटर्जी भी आजाद हिन्द फौज के दिग्गज के रूप में दिखेंगे.

Source :- ABP News

नेताजी से संबंधित रहस्य में गुमनामी बाबा के पहलू को उजागर करेगी फिल्म Read More

कश्मीर हासिल करने का ख्वाब छोड़ दे पाकिस्तान : गुलाम नबी आजाद

gulam--580x395नई दिल्ली/लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को रवैया बदलने की चेतावनी दी थी. अब, सरकार के सुर में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी सुर मिलाया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान को चेतया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को कश्मीर हासिल करने का ख्वाब देखना बंद कर देना चाहिए.

मुल्क के नाम पर जो भी बचा है, उसी की रक्षा करें

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उन्होंने कहा कि उनके पास मुल्क के नाम पर जो भी बचा है, उसी की रक्षा करें. कांग्रेस की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा को लेकर शाहजहाँपुर पहुँचे आजाद ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जबाब में कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर को पाने का सपना देखना बंद करें. आजाद ने कहा कि पाकिस्तानी हुक्मरानों ने कश्मीर को पाने की कोशिश में अपने देश के दो टुकड़े कर बांग्लादेश जरूर बनवा दिया और भारत की एक इंच जमीन भी नहीं ले पाये.

बीजेपी सपा और बसपा जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है

शरीफ को सलाह है कि पाकिस्तान के नाम पर उनके पास जो भी बचा है उसकी रक्षा करें. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नफरत के इस माहौल में कांग्रेस अपनी यात्रा के जरिये दिलों को जोड़ने पहुँची है. बीजेपी सपा और बसपा जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांट रही है. इस कारण प्रदेश विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है. आजाद ने कहा कि बीजेपी नेता कहते थे कि केन्द्र में सरकार बनने पर विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाया जाएगा, लेकिन दो साल गुजर जाने के बाद भी काले धन का अता-पता नहीं है.

यादव सरकार ने लैपटॉप बांटे जबकि उसे रोजगार देना चाहिये था

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने लैपटॉप बांटे जबकि उसे रोजगार देना चाहिये था. आजाद ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई कानून व्यवस्था बदलने की है. सूबे में पिछले तीन दशकों से जो सरकारें आयीं उनसे जनता को इंसाफ नहीं मिल पाया. सिर्फ 10 प्रतिशत ऐसे लोगों को इंसाफ मिला जो बाहुबली थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने आरोप लगाया कि पिछले 27 वषोर्ं में सूबे का माहौल काफी बिगड़ चुका है.

अब उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा कि राज्य को विकास और सौहार्द के रास्ते पर कौन ले जा सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी.

Source :- ABP News

कश्मीर हासिल करने का ख्वाब छोड़ दे पाकिस्तान : गुलाम नबी आजाद Read More

मुझसे कहा गया पंजाब से दूर रहो, मैं अपनी जड़, अपना वतन कैसे छोड़ दूं : नवजोत सिंह सिद्धू

sidhu_ndtv_24x7_clean_486633_ahtasham_159883_highx_25071157384497_650x400_636050449698879652नई दिल्ली: बीजेपी में बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने आज साफ किया कि क्यों उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया। दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिद्धू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ‘मैंने इस्तीफा दिया क्योंकि मुझसे कहा गया था कि पंजाब की तरफ मुंह नहीं करोगे।’ सिद्धू ने आगे कहा ‘मुझसे कहा गया कि तुम पंजाब से दूर रहोगे। धर्मों में सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म होता है। तो फिर कैसे मैं अपनी जड़, अपना वतन छोड़ दूं।’ उधर बीजेपी ने साफ किया है कि सिद्धू को पंजाब से दूर रहने के लिए कभी नहीं कहा गया। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि इस शर्त पर सिद्धू राज्यसभा नहीं जाते।

मोदी की लहर
सिद्धू ने बीजेपी का नाम नहीं लिया लेकिन यह ज़रूर कहा कि ‘मोदी की लहर ने सिर्फ विपक्ष को ही नहीं सिद्धू को भी डुबो दिया।’ राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके सिद्धू ने कहा ‘चार इलेक्शन जीतने के बाद राज्यसभा देकर कहा जाता है कि सिद्धू पंजाब से दूर रहो। लेकिन पंछी भी शाम को अपने घौंसले में लौटता है। राष्ट्रभक्त पक्षी भी अपने पेड़ नहीं छोड़ते। दुनिया की कोई भी पार्टी पंजाब से ऊपर नहीं है और कोई भी नफा नुकसान हो उसे झेलने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू तैयार है। अपने निजी स्वार्थों के लिए उन लोगों को नहीं छोड़ सकता जिन्होंने मुझे वोट दिया।’

आप में शामिल होने का सवाल
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सवाल को सिद्धू टाल गए और उन्होंने कहा कि ‘जहां पंजाब का हित होगा, वहां जाऊंगा।’ दरअसल सिद्धू राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे चुके हैं और उनके आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलें हैं। हालांकि पंजाब बीजेपी की तरफ़ से बार-बार यह कहा जा रहा था कि अब तक उन्हें सिद्धू का इस्तीफ़ा नहीं मिला है जबकि सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर ने साफ़ किया था कि राज्यसभा से इस्तीफे का मतलब बीजेपी से भी इस्तीफा है।

‘बोझ नहीं ढोना..’
इससे पहले इस्तीफे पर संक्षिप्त बयान में सिद्धू ने अपनी भावी योजना के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया था, लेकिन संकेत हैं कि वह अपनी पार्टी में राज्य में चल रही चीजों से नाखुश थे। सिद्धू ने अपने बयान में कहा था ‘सम्मानीय प्रधानमंत्री के कहने पर मैंने पंजाब के कल्याण के लिए राज्यसभा का मनोयन स्वीकार कर लिया था। पंजाब के लिए हर खिड़की बंद होने के साथ उद्देश्य धराशायी हो गया। अब यह महज बोझ रह गया। मैंने इसे नहीं ढोना सही समझा।’ उन्होंने कहा, ‘सही और गलत की लड़ाई में आप आत्मकेंद्रित होने के बजाय तटस्थ नहीं रह सकते। पंजाब का हित सर्वोपरि है।’

नवजोत सिंह सिद्धू ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर लोकसभा सीट अरुण जेटली के लिए छोड़ी थी, तब से वह पार्टी से नाखुश थे। सिद्धू पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे, लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने कभी भी खुलकर यह नहीं कहा था। अप्रैल 2016 में सिद्धू राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए और जून में सिद्धू को पंजाब भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। हालांकि सिद्धू कार्यकारिणी की बैठक में नहीं गए। उनकी पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि भाजपा, अकाली दल से नाता तोड़ें तब सिद्धू आएंगे। इसके बाद सिद्धू ने बीजेपी नेताओं से संपर्क जैसे तोड़ से लिए और उनके फोन रिसीव करने बंद किए। 18 जुलाई 2016 को सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।

Source :- NDTV

मुझसे कहा गया पंजाब से दूर रहो, मैं अपनी जड़, अपना वतन कैसे छोड़ दूं : नवजोत सिंह सिद्धू Read More

महाराष्ट्रः ओवैसी की पार्टी AIMIM की मान्यता रद्द, सूबे में नहीं लड़ पाएगी निकाय चुनाव

owaisi_146840944699_650x425_071316051849महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने असदुद्दीन ओवैसी के ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) के राज्य में राजनीतिक दल के रुप में कराए गए रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया है. इसके बाद पार्टी बीएमसी चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतार पाएगी.

चंदे और फंड के बारे में नहीं दी जानकारी
आयोग ने बुधवार को यह फैसला लेते हुए कहा कि पार्टी की ओर से अभी तक चंदे और दूसरे फंड के बारे में जरूरी जानकारी नहीं दी गई है. इसलिए पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाता है.

ओवैसी ने मानी गलती, कहा- जल्द जमा करेंगे कागजात
इस मामले में पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ‘इंडिया टुडे’ कहा कि हमसे भूल हो गई. हम जल्द ही चुनाव आयोग के सामने जरूरी दस्तावेज पेश कर देंगे. स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की इजाजत भी हम आयोग से मांगेंगे.

विधानसभा में ओवैसी के दो विधायक
हैदराबाद तक ही सीमित रही पार्टी एमआईएम ने महाराष्ट्र में पहली बार विधान सभा का चुनाव लड़ा था. इस दौरान उसके दो विधायक चुनकर सदन में पहुंचे थे. प्रदेश में कुल 24 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे.

विधानसभा में किया मनसे से बेहतर प्रदर्शन
पहले ही चुनाव में एमआईएम ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसी स्थानीय पार्टियों से बेहतर प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया था. दो सीटें जीतने के साथ ही पार्टी पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर और नौ सीटों पर तीसरे स्थान पर रही थी.

विधायक वारिस पठान पा चुके हैं चर्चा
सरकार गठन के बाद विधान सभा में एमआईएम विधायक वारिस पठान को भारत माता की जय नारा लगाने के मामले में सदन से कुछ दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था |

source :- Aaj Tak

महाराष्ट्रः ओवैसी की पार्टी AIMIM की मान्यता रद्द, सूबे में नहीं लड़ पाएगी निकाय चुनाव Read More

कश्मीर पर पाक का नया ‘पैंतरा’, इस बीच अमेरिकी सांसदों ने दिया है बड़ा झटका

NawazSharif-580x395नई दिल्ली/वाशिंगटन : कश्मीर हिंसा को लेकर पाकिस्तान हर बार नया पैंतरा खेल रहा है. पहले उसने आतंकी को मार गिराए जाने के लिए भारत की ‘निंदा’ कर दी. अब पाकिस्तान दुनिया के 5 बड़े देशों के सामने ‘शिकायत’ लेकर पहुंच गई है. पाक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के पांच स्थायी सदस्य देशों (पी-5) से कहा कि वे कश्मीर में तनावपूर्ण हालात का संज्ञान लें. इधर आतंकवाद मामले में अमेरिकी सांसदों एवं विशेषज्ञों ने पाक को बड़ा झटका दिया है.

पाकिस्तान ने लगाए थे भारत पर आरोप

इससे पहले पी-5 से पाक ने कहा है कि भारत से अपील करें कि वह हिंसा प्रभावित घाटी में लोगों के ‘मानवाधिकारों का सम्मान’ करे. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बयान दिया है कि विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के दूतों को कश्मीर के हालात की जानकारी दी. हालांकि, इससे पहले ही अमेरिका ने कह दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है.

आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश

पाकिस्तान के इन सब पैंतरों के बीच अमेरिकी सांसदों एवं विशेषज्ञों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती करने को कहा है. इसके साथ ही पाक को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के तौर पर सूचीबद्ध करने की अपील की है. विशेषज्ञों ने हा कि आतंकवादी तत्वों को समर्थन देने वाला और चीजों को जोड़ तोड़ कर पेश करने वाला यह देश(पाकिस्तान) अमेरिका को मूर्ख समझता रहा है.

पाक, अमेरिका को मूर्ख बना रहा है

सदन की विदेश मामलों की समिति की एशिया एवं प्रशांत उपसमिति के अध्यक्ष मैट सैल्मन ने कहा, ‘वे हमें मूर्ख बना रहे हैं. वे हमें मूर्ख समझते हैं. यह माफिया को धन देने की तरह है.’ पूर्ववर्ती बुश काल के शीर्ष राजनयिक जाल्मे खलीलजाद ने सांसदों से कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व ने किस प्रकार दशकों से अमेरिकी प्रणाली के साथ खेल खेला है.

गैरराजनीतिक शब्दों का इस्तेमाल

उन्होंने कहा, ‘यदि मैं गैरराजनयिक शब्द का इस्तेमाल कर सकता हूं तो हम बहुत भोले भाले रहे हैं.’ सैल्मन ने खलीलजाद की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘भोले भाले मूर्ख अधिकतर अमेरिकी यह देख सकते हैं और हमारे तथाकथित नेताओं को यह बात अभी तक समझ नहीं आई.’

पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती हो

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के लॉन्ग वार जर्नल के वरिष्ठ संपादक बिल रोजियो ने खलीलजाद से अपील की कि पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती की जाए. उसे आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के रूप में सूचीबद्ध किया जाए. रोजियो ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान खलीलजाद एवं अन्य विशेषज्ञों के साथ ‘पाकिस्तान: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मित्र या दुश्मन’ विषय पर अपना पक्ष रखा.

पाकिस्तान के साथ अनुभव साझा

उन्होंने कहा, ‘अंतत: वे हमें मूर्ख समझकर हमसे व्यवहार कर रहे हैं और हम पाकिस्तान को धन देने के लिए बहुत आतुर हैं.’ खलीलजाद ने बुश के शासनकाल में अफगानिस्तान में अमेरिकी राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि समेत विभिन्न राजनयिक पदों की जिम्मेदारी संभालते हुए पाकिस्तान नेतृत्व के साथ हुए अनुभव को साझा किया.

पाकिस्तान चीजों को तोड़ मरोड़कर पेश करता है

उन्होंने जानकारी दी कि, ‘पाकिस्तान बहुत चालाकी से चीजों को तोड़ मरोड़कर पेश करके हमारा इस्तेमाल करता रहा है. मुझे यह कहना होगा.’ उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के विशिष्ट सदस्यों तक पहुंचते हैं. वे उन्हें यात्रा के लिए आमंत्रित करते हैं. वे उन्हें लुभाते हैं, वे एक बार फिर वादा करते हैं और हमारे बयानों का ऐसा निष्कर्ष निकालते हैं जो तथ्यों के सापेक्ष ‘हैरान करने वाले’ होते हैं.

पाकिस्तान के संबंधों पर सख्त टिप्पणी

यह पूछे जाने पर कि अमेरिका उसी नीति को क्यों अपनाता रहा है. खलीलजाद ने कहा कि अपने कृत्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की पाकिस्तान की क्षमता इसका एक कारण रही है. पूर्व शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ संबंधों का मेरा अनुभव यह है कि वे आपको तभी कुछ देंगे, जब उन्हें यह पता होगा कि उन्हें कुछ मिलने वाला है.’

‘बलूचिस्तान के लोगों को मार रहा है’

कांग्रेस के सदस्य डाना रोहराबाचर ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और सउदी अरब ने तालिबान एवं हक्कानी नेटवर्क बनाया. रोहराबाचर ने कहा कि अमेरिका का पाकिस्तान को मदद देना ‘मूखर्तापूर्ण’ है. उन्होंने कहा, ‘यह भ्रष्ट दमनकारी शासन बलूचिस्तान के लोगों को मार रहा है. बलूचिस्तान के लोगों को यह समझना चाहिए कि अमेरिका एक भ्रष्ट, आतंकवादी समर्थन शासन से उनकी स्वतंत्रता एवं स्वाधीनता के लिए उनके साथ है.’

‘ऐसी ही स्थिति सिंधियों के साथ हैं’

उन्होंने कहा, ‘ऐसी ही स्थिति सिंधियों के साथ है. ऐसे ही हालात पाकिस्तान के अन्य समूहों के साथ हैं. यदि कोई शासन लोगों की जान लेता है, दमन करता है और भ्रष्ट है और इसके बावजूद हम उन्हें किसी प्रकार का समर्थन देना जारी रखते हैं.. तो यह वाकई बेतुका है.’ आतंकवाद, अप्रसार एवं व्यापार उपसमिति के रैंकिंग सदस्य विलियम कीटिंग ने पैनल के सदस्यों से सवाल किया कि क्या आईएसआईएस सरकार के भीतर एक सरकार है.

‘पाकिस्तानी सेना का एक हथियार है’

अमेरिकन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर ट्रीसिया बैकन ने कहा, ‘यह पाकिस्तान के भीतर एक दुष्ट संस्था कतई नहीं है. यह स्वतंत्र रूप से या स्वयं संचालन नहीं करता. यह पाकिस्तानी सेना का एक हथियार है. यह पाकिस्तानी सेना की नीतियां लागू कर रहा है. यह पाकिस्तानी सेना की ओर से नीतियां लागू कर रहा है.’

आईएसआई पर कड़ टिप्पणी की गई

बैकन ने कहा, ‘रोजियो ने कहा कि आईएसआई पाकिस्तानी सेना की एक शाखा है. यह पाकिस्तानी सेना की इच्छा को अंजाम दे रहा है जो वास्तव में पाकिस्तानी सरकार है. (चयनित) सरकार पाकिस्तानी सेना का केवल चेहरा है.’ खलीलजाद ने कहा, ‘मैं अपने सहकर्मी से सहमत हूं.’ सैल्मन ने कहा कि निजी रूप से उनका मानना है कि अमेरिका को पहले कदम के तौर पर पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए.

source :- ABP news

कश्मीर पर पाक का नया ‘पैंतरा’, इस बीच अमेरिकी सांसदों ने दिया है बड़ा झटका Read More

“सितारगंज के पूर्व विधायक माननीय नारायण पाल जी ने की जाति-भेदभाव मिटाने की एक नई शुरुआत”

नारायण पालआज दिनांक 09/07/2016, शनिवार को सितारगंज में पूर्व विधायक माननीय नारायण पाल जी ने वर्तमान के जातीय भेदभाव को मिटाने की दिशा में किया एक सराहनीय प्रयास, रमजान और ईद का त्यौहार की समाप्ति के बाद “ईद मिलन” सभा का आयोजन करके समाज और पुरे हिंदुस्तान को यह सन्देश देने का प्रयास किया कि जाति के नाम पर मतभेद और लड़ाई झगड़ा करने से न समाज का कोई भला होने वाला है न ही देश का, आन्तरिक झगड़ो का फायदा बाहर के देश उठाकर हमारे देश को बर्बाद करने के सारे प्रयास कर रहे है |

इस सभा में सितारगंज विधानसभा से हर जाति धर्म के लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा सभी धर्मो के लोगो को बोलने का मौका दिया गया, लोगो ने बड़े ही उत्साह के साथ अपने विचारो को व्यक्त किया |

यह बहुत ही खुशी की बात है कि सभी धर्म प्रेमियों ने अपने जाति धर्म से बढ़ कर देश के लिए अपनी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त किया |

सभा में टीवी एवं फिल्म कलाकार दिनेश सहगल, डायरेक्टर चन्दन मेहता, खन्ना मूवीज के प्रोडूसर राजेश कुमार गुप्ता (खन्ना जी) भी उपस्थित थे, दिनेश सहगल जी के कुछ बातो ने सभा में बैठे सभी लोगो का दिल जीत लिया एवं लोगो ने जोरदार तालियों के साथ अपनी ख़ुशी जाहिर की |

सहगल जी के शानदार स्पीच ने वहा बैठे सभी लोगो में तथा पुरे समाज में नए जोश व देश प्रेम की भावना को प्रबल कर दिया |

 

 

News Coverage By- Kavita Vakchi

“सितारगंज के पूर्व विधायक माननीय नारायण पाल जी ने की जाति-भेदभाव मिटाने की एक नई शुरुआत” Read More

सुब्रमण्यम स्वामी ने बिना नाम लिए दी धमकी, कहा, मैंने अनुशासन तोड़ा तो तूफान आ जाएगा

subramanian-swamy_650x400_51463467369नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय पर हमले को नए स्तर पर ले जाते हुए भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज अपने ऊपर नियंत्रण रखने की सलाह देने वालों को यह कहते हुए ढंके-छुपे अंदाज में धमकी दी कि कि यदि वह अनुशासन की उपेक्षा करेंगे                                                                                  तो तूफान आ जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट रूप से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘बिना मांगे मुझे अनुशासन और नियंत्रण की सलाह देने वाले लोग यह नहीं समझ रहे कि यदि मैंने अनुशासन की उपेक्षा की तो तूफान आ जाएगा।’’

जेटली ने दी थी अनुशासन में रहने की सलाह
स्वामी ने हालांकि जेटली का नाम नहीं लिया, लेकिन वह स्पष्ट रूप से वित्त मंत्री का हवाला दे रहे थे जिन्होंने बुधवार को उनसे मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमले के मद्देनजर नियंत्रण और अनुशासन की अपील की थी।

मंत्रियों के परिधान पर भी कमेंट
जेटली पर एक और तंज कसते हुए स्वामी ने भाजपा से कहा कि वे अपने मंत्रियों को निर्देश दें कि जब वे विदेश जाएं तो पारंपरिक अैर आधुनिकीकृत भारतीय परिधान पहनें। गौरतलब है कि आज अखबारों में जेटली की बैंक ऑफ चायना के अध्यक्ष तियान गुओली से मुलाकात की तस्वीर छपी है, जिसमें उन्होंने लाउंज सूट पहना हुआ है।

स्वामी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, भाजपा को अपने मंत्रियों को निर्देश देना चाहिए कि वे विदेश यात्रा के दौरान पारंपरिक और आधुनिकीकृत भारतीय परिधान पहनें। कोट और टाइ में वे वेटर जैसे लगते हैं। स्वामी पिछले दो तीन दिन से ट्विटर पर सक्रिय हैं और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों पर निशाना साध रहे हैं और जेटली पर तंज कस रहे हैं।

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

सुब्रमण्यम स्वामी ने बिना नाम लिए दी धमकी, कहा, मैंने अनुशासन तोड़ा तो तूफान आ जाएगा Read More