8 साल के बच्चे भी बना सकते है मोबाइल एप : जाने कैसे ?

मोबाइल के इस दौर में आपने सबसे कहते सुना होगा मेरा बच्चा मेरी मोबाइल लेकर ऐसी सब चीजें निकल लेता है जिसकी जानकारी मुझे भी नहीं होती | अगर आपके घर में भी कोई बच्चा है तो आपने देखा होगा वो आपके मोबाइल से कैसे youtube निकाल कर अपने पसंद की विडियो देखना शुरू कर देता है | कई बच्चे अपने पसंद का गेम प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड कर लेते हैं और फिर उसको खेलना शुरू कर देते हैं | आईये कुछ जानकारी हम देते है जिससे की आप अपने बच्चों को उसकी प्रतिभा को निखारने में कैसे सहयोग कर पाएंगे |

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की कई बड़े संसथान IIM Bangalore, IIT Bombay, Discovery Network एवं Google जैसी कंपनियां इन बच्चों के लिए एक ऐसे प्रोग्राम को लेकर आया  है जिसका नाम है  WhiteHat Live Online Coding for Kids . इस प्रोग्राम के जरिये बच्चे ऑनलाइन कोडिंग कर अपने मन मुताबिक एप बना सकते हैं | अगर हम चाहते की आने वाले समय में हमारा बच्चा आगे रहे तो यह विडियो देखिये …

Live Online Coding for Kids  सबसे पहले लिंक पर क्लीक करे अपने या बच्चे की id बनाकर लॉग इन करें| पहले ट्रायल पर क्लिक करें | आपको पहला ऑनलाइन क्लास मिलेगा| इस क्लास को कम्पलीट करने के बाद आपको टेस्ट देना होता है और पास होने पर एक सर्टिफिकेट मिलेगा  अब बच्चे की रूचि को देखें |
live online coding for kids

एजुकेशन से जुडी जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ : EDUCATION

8 साल के बच्चे भी बना सकते है मोबाइल एप : जाने कैसे ? Read More

6000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल कैमरा वाला सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन

सैमसंग ने भारत में Galaxy M और Galaxy A सीरीज से मिड रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी दावेदारी एक बार फिर से पेश की है. इन दोनों सीरीज के स्मार्टफोन्स काफी पॉपुलर हो रहे हैं और इनकी बिक्री भी हो रही है. अगर आपका बजट 10 से 13 हजार रुपये का है तो आप Samsung Galaxy M30s खरीद सकते हैं. हालांकि इसकी कीमत 15,500 रुपये थी, लेकिन ऑफर में इसे आप सस्ते में खरीद सकते हैं. Galaxy M30s को Amazon India की वेबसाइट से आप 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस कीमत पर 4GB रैम के साथ 64GB की इंटर्नल मेमोरी वेरिएंट मिलेगा. Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें सैमसंग का इनहाउस प्रोसेसर Exynos 9611 ऑक्टाकोर दिया गया है.
ये स्मार्टफोन Android 9 Pie बेस्ड सैमसंग के कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इस स्मार्टफोन की  खासियत इसकी बैटरी भी. इसमें आपको 6,000mAh की बैटरी मिलती है जो कम से कम 1.5 दिन का बैकअप आराम से देगी. अगर आप हेवी यूज नहीं करते हैं तो 2 दिन का बैकअप ले सकते हैं. फोन में 15W Type C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इस डिपार्टमेंट में भी ये  स्मार्टफोन आपके लिए शानदार रहेगा. Galaxy M30s में  ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है.  सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सैमसंग स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले अच्छे होते हैं. इसमें भी 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इसके लिए कंपनी ने Infinity U डिस्प्ले दिया है यानी फ्रंट कैमरे के लिए छोटा नॉच देखने को मिलेगा. इस सेग्मेंट में ये स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा रहेगा. क्योंकि बैटरी और कैमरा डिपार्टमेंट इसका अच्छा है. इसका परफॉर्मेंस ऐवरेज से ज्यादा है. अगर आप  ज्यादा गेमिंग करते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए नहीं है.

 

6000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल कैमरा वाला सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन Read More
thesundayheadlines

नहीं कराया आधार से लिंक तो बंद हो जाएगा मोबाइल

नई दिल्‍ली, एएनआइ। अगर आपने अब तक आधार से अपना मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया है तो जल्‍द करा लें, क्‍योंकि इस संबंध में केंद्र ने एक नोटिस जारी करते हुए कह दिया है कि अगले साल फरवरी से पहले तक सभी सिम कार्ड आधार से जुड़ जाने चाहिए। अन्‍यथा मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे।

आधार और सिम कार्ड लिंक कराने से संबंधित एनजीओ लोक नीति फाउंडेशन के मामले में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा शनिवार को यह आदेश जारी किया गया था। केंद्र ने कहा कि आम नागरिक के नाम पर अपराधियों, ठगों और आतंकियों द्वारा सिम कार्ड के इस्‍तेमाल को रोकने के लिए यह सब किया जा रहा है। केंद्र ने इस संबंध में टेलीकॉम कंपनियों को ई-मेल, मैसेज या विज्ञापनों के जरिए अपने उपभोक्‍ताओं को सूचित करने का निर्देश भी दिया है।

पूर्व चीफ जस्टिस जेएस खेहर और जस्टिस एन वी रमण की एक बेंच ने कहा कि मौजूदा प्री-पेड मोबाइल उपभोक्‍ताओं जिनकी संख्‍या करोड़ों में है, एक साल के भीतर उनकी जांच-पड़ताल की जाए। लोक नीति फाउंडेशन ने अपनी याचिका के जरिए मोबाइल फोन में सिम कार्ड के अनधिकृत इस्‍तेमाल के मामले को संज्ञान में लेने का अनुरोध किया था।

नहीं कराया आधार से लिंक तो बंद हो जाएगा मोबाइल Read More

मर्सिडीज़-बेंज ने E400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए घटाए

car1478747686_bigमर्सिडीज़-बेंज ने सी300 और एस500 कैब्रियोलेट को लॉन्च करने के बाद ई400 कैब्रियोलेट के दामों में 2.5 लाख रूपए तक की कटौती कर दी है। cardekho.com के मुताबिक इस कटौती के बाद कार की कीमत भारत में करीब 76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ई400 कैब्रियोलेट में 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 333 पीएस और टॉर्क 480 एनएम है। इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स से जुड़ा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 5.3 सेकंड का समय लगता है। यह एक सॉफ्ट टॉप वर्जन है। इसकी छत को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला और बंद किया जा सकता है। छत को खुलने और बंद होने में 20 सेकंड का समय लगता है।

 

Source: LiveHindustan.com

मर्सिडीज़-बेंज ने E400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए घटाए Read More

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा

15_09_2016-iphoneदिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 900 आइफोन सीरीज के महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह कामयाबी वसंतकुज पुलिस को मिली है।

2.50 करोड़ रुपये की कीमत के हैं मोबाइल फोन

पुलिस अधिकारियों की मानें तो इन महंगे मोबाइल फोन की कीमत तकरीबन 2.50 करोड़ रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक, लूट के बाद ये महंगे मोबाइल फोन दिल्ली की विभिन्न मार्केट में कम दामों पर बेच देते थे। इससे इन्हें काफी मुनाफा होता था।

 

 

Source By: जागरण

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा Read More

वाद-विवाद के बाद साथ बैठीं रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियां

rjio_mukesh_ambaniनई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी रिलायंस जियो लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कूद चुके हैं, लेकिन पुराने धुरंधरों ने उनका किसी भी तरह से स्वागत नहीं किया| मुकेश अंबानी की इस पहल को उनकी विरोधी टेलीकॉम कंपनियों ने 20 अरब डॉलर का स्टार्टअप कहकर मजाक उड़ाया था|

पिछले काफी दिनों से धमकियों, शिकायतों, आरोप-प्रतियारोपों और यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक को घसीटे जाने के बाद आखिरकार शुक्रवार को देश की तमाम बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने एक कमरे में बैठकर अपने मुद्दों और विवादों को सुलझाने की कोशिश की|

दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई ने शुक्रवार को दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ‘रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया’ से मुलाकात कर नेटवर्क अंतरसंपर्क को लेकर कंपनियों के बीच जारी विवाद पर बातचीत की, लेकिन इस बैठक से दूरसंचार उद्योग के संगठन सीओएआई के अधिकारियों को बाहर रखा|

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के निदेशक मंडल के सदस्य महेंद्र नहाटा ने घंटेभर चली बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यह न्याय की लड़ाई है, यह ग्राहकों की लड़ाई है| यह न सिर्फ रिलायंस जियो या एयरटेल या वोडाफोन के ग्राहकों के लिए बल्कि सभी भारतीय ग्राहकों के लिए है|’ जियो ने मौजूदा दूरसंचार परिचालकों पर आरोप लगाया है कि वे रिलायंस जियो के मोबाइल नेटवर्क को उनके नेटवर्क से जुड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में उपकरण प्रदान नहीं कर रहे हैं|

नहाटा ने कहा, ‘हमने सही संख्या में संपर्क, सही मात्रा में अंतरसंपर्क की मांग की है| हमने ट्राई के सामने अपना विचार रखा. ट्राई की जिम्मेदारी है कि वह इस पर विचार करे| ट्राई ने इस संबंध में कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है|’ बता दें कि मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए किसी दूरसंचार कंपनी के ग्राहक या नंबर पर फोन करने के लिए अंतरसंपर्क आवश्यक है|

दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत मौजूदा कंपनियों की ओर से रिलायंस जियो से संघर्षरत उद्योग संगठन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने आरोप लगाया है कि रिलायंस जियो के दबाव में उसे बैठक से बाहर रखा गया|

उद्योग मंडल के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यूज ने कहा, ‘सीओएआई को रिलायंस जियो के कहने पर ट्राई की बैठक से बाहर रखा गया और ट्राई ने अप्रत्याशित तौर पर उनकी मांग को चुप-चाप मान लिया|’ नहाटा ने इस आरोप को यह कहते हुए खारिज किया कि उन्होंने ऐसा कोई आग्रह नहीं किया| उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी आमंत्रित किया गया वे बैठक में भाग लें|

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) ने अंतरसंपर्क क्षेत्रों के संबंध में रिलायंस जियो और एयरटेल, वोडाफोन तथा आइडिया जैसे मौजूदा दूरसंचार परिचालकों के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बैठक बुलाई थी|

सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को ट्राई को लिखा है कि शुक्रवार को जो बैठक बुलाई गई है जिसमें कि एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को चर्चा के लिए बुलाया गया है, एसोसिएसन सभी सदस्यों से जुड़ी है न कि सिर्फ इन तीन दूरसंचार कंपनियों से.

सीओएआई ने पत्र में लिखा है, ‘इसलिए हम आग्रह करते हैं सीओएआई के सभी सदस्यों को उक्त बैठक में बुलाया जाए.’ सीओएआई ने अगस्त में ट्राई पर पक्षपात का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में ऐसे आरोप लगाने के लिए माफी भी मांग ली थी|

रिलायंस जियो जिसने पांच सितंबर को अपनी सेवा वाणिज्यिक तौर पर पेश की, ने मौजूदा परिचालकों पर आरोप लगाया था कि वे पर्याप्त अंतरसंपर्क पोर्ट नहीं छोड़ रही हैं और उसने इस संबंध में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है|

सीओएआई मौजूदा दूरसंचार परिचालकों की राय का प्रतिनिधित्व करते हुए रिलायंस जियो का यह कहते हुए विरोध कर रही है कि यह संगठन में बहुमत का विचार है| रिलायंस जियो भी सीओएआई का सदस्य है, लेकिन उसे संगठन में प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने दरकिनार कर दिया है.

रिलायंस जियो ने कहा है कि उसकी सेवा 31 दिसंबर तक मुफ्त हैं, जिसके बाद उपभोक्ताओं से मुफ्त वॉयस काल समेत टैरिफ प्लान के आधार पर शुल्क लिया जाएगा|

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को  दी सन्डे हेडलाइंस  टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

वाद-विवाद के बाद साथ बैठीं रिलायंस जियो और अन्य टेलीकॉम कंपनियां Read More

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट

“Satellite will reach space from Sriharikota in 26 minutes”
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बुधवार श्री‍ हरिकोटा से एक ही उड़ान में एक साथ 20 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च कर नया कीर्तिमान रचा है. इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की ये उड़ान सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर लॉन्च की गई. इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों को बधाई दी है|

अपनी 36वीं उड़ान में पीएसएलवी-C34 कार्टोसैट-2 श्रृंखला के 727.5 किलो के सैटेलाइट के साथ 19 दूसरे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में लॉन्च किया. इसरो ने 20 सैटेलाइटों को एक साथ लॉन्च करके अपने पहले 10 सैटेलाइटों के लॉन्चिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है|

17 सैटेलाइट विदेशी, तीन देसी
पीएसएलवी-C34 की लॉन्चिंग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से श्रीहरिकोटा में की गई. भारतीय समय के अनुसार पीएसएलवी C-34 की लॉन्चिंग 22 जून को सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर की गई. पीएसएलवी सी-34 के 20 सैटेलाइटों में से 17 टकमर्शियल सैटेलाइट हैं, यानी 17 सैटेलाइट दूसरे देशों के हैं जिन्हें भेजने के लिए इसरो ने उन देशों से फीस ली है. इसके अलावा दो सैटेलाइट देश के दो शिक्षा संस्थानों के हैं. इस लॉन्चिंग में एक सैटेलाइट कॉर्टोसैट 2 सीरीज का इसरो का अपना है|

PM ने दी बधाई, छात्रों के उत्साह पर खुशी
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसरो की इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने पुणे और चेन्नई के उन छात्रों के उत्साह की भी चर्चा की है, जिन्होंने सैटेलाइट के निर्माण में भूमिका निभाई है. पीएम ने लिखा है कि छात्रों का उत्साह देखकर वह बहुत खुश हैं|

 

 

 

 

Source: आज तक

अब भारत बना 20 का बॉस, ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, 26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट Read More

“मेहनत व लगन ही बनाती है एक बेहतर डांसर- “सौरभ शर्मा”

 13412918_905857559540900_2856110650432372078_n शक्तिफार्म: “डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी “(डायरेक्ट )के ऑफिस में बच्चो से रुबरू होने आये सौरभ शर्मा जी (कोरियोग्राफर) जहाँ फिल्म डायरेक्टर चन्दन मेहता, टीवी एवं फिल्म कलाकार दिनेश सहगल एवं खन्ना जी (प्रोडूसर) भी मौजूद थे, सभी नृत्य प्रेमी बच्चो ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया जिससे सौरभ जी बहुत बिना प्रशंसा किये नहीं रह पाए |

“धूम” फिल्म की सिग्नेचर धुन धूम मचाले धूम…गीत बजते ही पैर खुद थिरकने लगते हैं | गीत को सुन कर दिल झुमने लगता हैं,पांव रोके नहीं रुकते | इस गाने में नृत्य का दम भरने वाले कोरियोग्राफर सौरभ शर्मा आज जाना पहचाना नाम हैं |वह कॉमनवेल्थ गेम में भी अपने नृत्य से दर्शकों को नचा चुके हैं |उन्होंने  दैनिक जागरण से अपने मन की बातें साझा की |

दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है | वह कहते हैं कि नृत्य साधना है | बिना लगन और मेहनत इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकते | उनको डांस से लगाव था | इसे विकसित करने के लिए परिवार ने पूरा सपोर्ट किया | वर्ष 2004 में वह प्रसिद्ध कोरियोग्राफार श्यामक डाबर से जुड़ गए और सात साल तक उनके सहायक रहे | आज वह बालीवुड में कई फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं | बताते हैं कि उन्होंने 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स आस्ट्रेलिया, कामनवेल्थ गेम्स 2010 नई दिल्ली में कोरियोग्राफी की |

शाहरुख खान की रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के चलते-चलते गीत, सलमान खान की फिल्म युवराज, हाल ही में एक एलबम सुना-सुना की कोरियोग्राफी पूरी की है |फिल्म शेख चिल्ली द ग्रेट में पूरी कोरियोग्राफी की वह बताते हैं कि सितारगंज निवासी फिल्म निर्माता राजेश गुप्ता उर्फ खन्ना की फिल्म माँ पूर्णागिरी धाम में कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर हैं |
वह जल्द ही एक डांस रियलिटी शो. में दिखेंगे, जिसका नाम है फेम ऑफ इंडिया | इसमें वह जज की भूमिका में हैं | उन्होंने कहा कि खन्ना मूवीज के बैनर तले बन रही माँ पूर्णागिरी धाम फिल्म में स्थानीय कलाकारों को वह नृत्य की बारीकी सिखाएंगे | वह कहते हैं,कि “जिस चीज को पाना हो उसके लिए आपको हरसंभव कोशिश करनी चाहिए, मेहनत करो तो हर मुकाम मुट्ठी में होता हैं,  द्रढ़ इच्छाशक्ति काम आती हैं”|

 

Edited by: Kavita Vakchi

“मेहनत व लगन ही बनाती है एक बेहतर डांसर- “सौरभ शर्मा” Read More

ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम

isis4_1464796926लंदन. लीबिया में आईएसआईएस के खिलाफ बॉलीवुड म्यूजिक एक नया साइकोलॉजिकल वेपन बन गया है। ब्रिटिश स्पेशल फोर्स बॉलीवुड के गाने बजाकर आतंकियों को खदेड़ने में लगी है। बता दें कि लीबिया के सिर्ते आैर कोस्टल इलाकों में अभी भी आतंकी अपना गढ़ बनाए हुए हैं। इस कारण से दी ऐसा करने की सलाह…
– बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में जन्मे एक इंटेलिजेंस अफसर ने ब्रिटिश फोर्स को ऐसा करने की सलाह दी है।
– ब्रिटिश आर्मी को बताया गया कि आईएसआईएस के आतंकी बॉलीवुड गाने से परेशान होंगे क्योंकि वे उसे गैर-इस्लामिक मानते हैं।
– डेली मिरर की खबर के मुताबिक, ”एक अफसर ने कहा कि हमें किसी भी हाल में आतंकियों को दबाना है और इलाके में उनके खिलाफ लगातार अपने कैम्पेन को मजबूत करना है, ताकि उनकी स्ट्रेंथ कमजोर हो।”
कैसे बॉलीवुड गानों को इस्तेमाल कर रही है आर्मी?
– ज्वाॅइंट स्पेशल ऑपरेशन कमांड (JSOC), ब्रिटिश फोर्स लीबियन ट्रूप को ट्रेनिंग दे रही है कि सिर्ते और 185 किमी लंबे कोस्टल एरिया से आईएसआईएस के आतंकियों को कैसे खदेड़ा जाए।
– साइकोलॉजिकल ऑपरेशंस के तहत ज्वाॅइंट फोर्स आईएसआईएस के कम्युनिकेशन सिस्टम को इंटरसेप्ट कर ले रही है और उसमें बॉलीवुड के गाने भर दे रही है।
– माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर आतंकी इसे शरिया कानून की बेइज्जती के तौर पर देखेंगे।
ठिकानों का भी चल रहा है पता?
– ब्रिटिश आर्मी इस तरीके को यूज कर आतंकियों के छिपने का ठिकाना भी पता कर रही है।
– जब आईएसआईएस के मेंबर अपने रेडियो पर म्यूजिक को लेकर शिकायत करते हैं तो उनके लोकेशन का भी पता चल जाता है।
– लीबिया में ब्रिटिश फोर्स डायरेक्ट फाइट नहीं कर रही है। वहां लीबियन ट्रूप को लड़ने की ट्रेनिंग दे रही है।
Source: DainikBhaskar.com
ISIS के खिलाफ बॉलीवुड गाने नया हथियार, आतंकियों को खदेड़ने के आ रहे हैं काम Read More