सपा की 25वीं सालगिरह पर छलका चाचा शिवपाल का दर्द, कहा- अपमान के बाद भी करता रहूंगा काम

shivpal_110516123942समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे होने पर शनिवार को लखनऊ में रजत जयंती समारोह शुरू हो गया है. समारोह में यादव परिवार के अलावा लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और एचडी देवेगौड़ा मौजूद हैं. इस दौरान लालू यादव ने अखिलेश और शिवपाल यादव के हाथ पकड़कर हवा में उठाए और अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर भी छुए. लेकिन इसके बाद बोलने के लिए उठे शिवपाल यादव ने जमकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा|

शिवपाल यादव ने कहा कि जिन्होंने कुर्बानी दी, उन्हें कुछ नहीं मिला. अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को विरासत में मिल जाता है और कुछ लोग जिंदगीभर मेहनत करते रह जाते हैं, कुछ नहीं मिलता. कुछ लोगों को जरा सी चापलूसी करने पर सत्ता का मजा मिल जाता है. कुछ लोग जीवनभर संघर्ष करते रहते हैं कुछ नहीं मिलता|

शिवपाल ने निकाला दर्द
शिवपाल ने कहा, ‘मैं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करता हूं. अखिलेश यादव ने अच्छा काम किया है. उनकी सरकार ने अच्छा काम किया है. लेकिन 4 सालों में मैंने भी बहुत सहयोग किया है. मेरे से जितना कहो त्याग करने को तैयार हूं. कहो तो खून देने को तैयार हूं. मेरा चाहे जितना अपमान कर लो जितनी बार चाहे मुझे बर्खास्त कर लो. मैं बार-बार कह देना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता हूं. हमारे बीच कुछ घुसपैठिए घुस आए हैं, उनसे सावधान रहने की जरुरत है. मेरा अपमान मैं बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन उत्तर प्रदेश के लोग नेता जी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि मैं बिना किसी पद के रहकर नेताजी के आदेशों का पालन करने के लिए उनके कहे को पूरा करने के लिए तैयार हूं. अनुशासन में रहकर पार्टी का काम करूंगा. कोई आदमी पद से बड़ा नहीं होता है. गांधीजी के पास कोई पद नहीं था|

 

 

 

Source: Aaj Tak

सपा की 25वीं सालगिरह पर छलका चाचा शिवपाल का दर्द, कहा- अपमान के बाद भी करता रहूंगा काम Read More

यूपी: बरेली में मुहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा, पथराव-फायरिंग में कई लोग घायल

etx-6am-bareilly-danga-pkg-1310-rch-00_12_56_02-still001-580x395बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली के नवाबगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई. देखते ही पथराव और फायरिंग भी शुरू हो गई है. इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस अब हालात काबू में होने का दावा कर रही है और हिंसा फैलाने वालों की पहचान की जा रही है.

मुहर्रम के दिन ताजिया निकालने के दौरान हुए विवाद में दो समुदायों के बीच झड़प इतनी बढ़ी की नौबत पथराव और फायरिंग तक पहुंच गई. इस झगड़े में करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में से कुछ का कहना है कि जुलूस में शामिल कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया.

मुहर्ऱम के जुलूस में शामिल लोग एक परिवार के लोगों पर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस हालात काबू में होने का दावा कर रही है लेकिन तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है. साथ ही उन लोगों की पहचान की जा रही है जो हिंसा में शामिल थे.

 

 

Source: ABP

यूपी: बरेली में मुहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा, पथराव-फायरिंग में कई लोग घायल Read More

मुलायम के पुत्रमोह के कारण दो खेमों में बंटी समाजवादी पार्टी: मायावती

mayawati-1-580x395लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रविवार को केंद्र सरकार के साथ ही राज्य की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (एसपी) की सरकार पर भी जमकर बरसीं. मायावती ने मुलायम सिंह यादव के कुनबे में मचे गृहयुद्ध पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुलामय के पुत्रमोह की वजह से ही एसपी अब अखिलेश और शिवपाल खेमे में बंट गई है. इस मौके पर उन्होंने राज्य के मुसलमानों से चुनाव के दौरान गुमराह न होने की भी अपील की.

BSP ने बुक कराई थीं 21 ट्रेनें

बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमले किए. इस रैली में शामिल होने के लिए लाखों की भीड़ रविवार को राजधानी पहुंची. बीएसपी ने 21 रेलगाड़ियां बुक कराई थीं, जिनसे बीएसपी के लाखों कार्यकर्ता यहां पहुंचे.

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने समाजवादी कुनबे में मची कलह पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम के पुत्रमोह में एसपी दो धड़ों में बंट गई है. विधानसभा चुनाव में अब ये दोनों खेमे एक-दूसरे के प्रत्याशियों को ही हराने की कोशिश करेंगे. अब हर जिले में एसपी के दो खेमे सक्रिय हो गए हैं. इसलिए अब यहां के मुसलमानों को सोचना होगा कि उनका वोट बंटने न पाए.

बीएसपी ही मुसलमानों की सच्ची हितैषी

बीएसपी अध्यक्ष ने कहा, “राज्य के मुसलमानों से अपील है कि वह कोई भी फैसला वर्तमान परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए करें. उनका गलत फैसला राज्य में सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में पहुंचा सकता है. इसलिए अपने वोट का नुकसान होने से बचाने के लिए एक जगह उसका उपयोग करें. बीएसपी ही मुसलमानों की सच्ची हितैषी है.”

मायावती ने अखिलेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लखनऊ मैट्रो और आगरा-पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे की नींव उनके शासनकाल में ही पड़ गई थी. लेकिन अब यह सरकार उसका नाम लेकर राजनीतिक फायदा ले रही है.

करीब डेढ़ घंटे के अपने संबोधन के दौरान बीएसपी अध्यक्ष ने एसपी, बीजेपी व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मायावती ने कहा, “बीएसपी सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर ही अखिलेश सरकार उसका फायदा उठा रही है. यूपी में जंगलराज कायम है. लूट मची है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है.”

स्मार्टफोन औऱ लैपटॉप योजना पर भी चुटकी

मायावती ने अखिलेश सरकार की स्मार्ट फोन औऱ लैपटॉप योजना पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि बीएसपी वैसे तो अपना घोषणा-पत्र जारी नहीं करती, लेकिन यदि यूपी में बीएसपी की दोबारा सरकार बनी तो युवाओं को स्मार्टफोन व लैपटॉप बांटने की बजाय एकमुश्त धनराशि का इंतजाम कराएगी, ताकि युवा अपनी जरूरतों के हिसाब से उसका सदुपयोग कर सकें.

मायावती ने राहुल की किसान यात्रा और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर भी निशाना साधा. मायावती ने कहा कि अंबेडकर को भुनाने के लिए लोग दलितों के बीच जाकर खाना खा रहे हैं. इससे दलितों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है.

मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने शीला दीक्षित को यूपी में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है. यह वही शीला दीक्षित हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में रह रहे यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया था. सूबे की जनता को उनकी सच्चाई के बारे में पता है.

नरेंद्र मोदी पर भी करारा हमला

उन्होंने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी करारा प्रहार किया. मायावती ने आरोप लगाया कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सर्जिकल स्ट्राइक्स कराकर वह इसका चुनावी लाभ लेना चाहते हैं. मायावती ने कहा कि ये सर्जिकल स्ट्राइक्स पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के बाद ही हो जाने चाहिए थी, लेकिन ऐसा लगता है कि जानबूझकर इसमें देरी की गई, ताकि इसका राजनीतिक फायदा उठाया जा सके.

मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कमजोरियों और नाकामियों को छुपाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा ले रहे हैं.

बहादुरी के लिए जवानों की जयकार

मायावती ने कहा कि पहले भी सेना की ओर से सर्जिकल ऑपरेशन किए गए हैं. दुनिया के अन्य देशों में इस तरह के ऑपरेशन सेना करती रहती हैं. अमेरिका ने जिस तरह से ओसामा बिन लादेन का खात्मा किया, उसका ढिंढोरा नहीं पीटा गया. सेना की इस बहादुरी के लिए जवानों की जयकार होनी चाहिए, लेकिन इसे दूसरी कहानी का रूप दिया जा रहा है.

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि सरकार विरोधियों को डराने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है. प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पिछले ढाई वर्षो में पूरा नहीं हो पाया.

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार काला धन विदेश से लाने की बजाय देश के काले धन को सफेद करने में जुटी हुई है. उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर चलकर यूपी का माहौल खराब करना चाहती है. वह लव जेहाद, गोहत्या, घर वापसी जैसे मुद्दों की आड़ में राज्य में कट्टरवादी सोच को बढ़ावा देने का काम कर रही है.

राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनउ आकर दशहरा मना रहे हैं मोदी: मायावती
उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजधानी लखनउ आकर दशहरा मनाने को ‘राजनीतिक स्वार्थ’ करार दिया और कहा कि बीजेपी को अब धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

मायावती ने यहां बीएसपी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित एक रैली में कहा, ‘‘उरी के शहीद जवानों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है लेकिन प्रधानमंत्री अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनउ में ही दशहरा मनाने आ रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि इसी स्वार्थ में वह (मोदी) दीवाली भी उत्तर प्रदेश में आकर मनायें.

अटठारह जवानों की शहादत के सम्मान में उनके परिवार वालों के दुख को अपना समझकर इस बार बीजेपी के लोगों को अपना दशहरा और दीवाली धूमधाम से मनाने की बजाय संजीदगी और सादगी से मनाना चाहिए था.’’ मायावती ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते ही बीजेपी अपने राष्ट्रीय नेताओं, विशेषकर प्रधानमंत्री मोदी को यहां लखनउ के दशहरे के धार्मिक मेले में ले जाने को मजबूर हुई ताकि ये नेता भीड़ में अपनी पार्टी व सरकार की कुछ बातें धर्म की आड़ में रख सकें. बीजेपी को धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

उल्लेखनीय है कि मोदी 11 अक्तूबर को लखनउ के ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में होने वाले दशहरा मेला में शामिल होंगे. इसे लेकर बीएसपी सहित बीजेपी के विरोधी दलों ने कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और मोदी के आगमन को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से जोडा है.

मायावती ने ना सिर्फ मोदी, बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बल्कि प्रदेश की सत्ताधारी एसपी एवं कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला.

कांशीराम की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित

चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने कांशीराम स्मारक स्थल पर हजारों की संख्या में जुटे बीएसपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद कांशीराम की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. उन्होंने एसपी सरकार की भर्त्सना करते हुए कहा, ‘‘जब से उत्तर प्रदेश में एसपी की सरकार बनी है तब से यहां हर स्तर पर कानून का राज नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, अपराधियों, अराजक एवं सांप्रदायिक तत्वों, भ्रष्टाचारियों का जंगलराज चल रहा है. हत्या, चोरी, लूट, फिरौती, अपहरण, गुंडा टैक्स, महिलाओं का उत्पीडन, जमीनों पर कब्जे, दंगे एवं तनाव की वारदात अब चरम पर हैं.’’

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर एसपी सरकार के शासनकाल में गैर-कानूनी कार्य करने वालों, शातिर गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, अपराधियों, अराजक एवं सांप्रदायिक तत्वों, भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कस कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

मायावती यहीं नहीं रूकीं, एसपी सरकार पर सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार पर प्रदेश की जनता का करोडों अरबों रूपया टीवी एवं अन्य मीडिया पर बेदर्दी से खर्च करने का आरोप मढते हुए कहा कि इसी धन को प्रदेश के गरीबों के उत्थान पर खर्च किया जा सकता था. एसपी सरकार के समय विकास के जो भी थोडे बहुत कार्य हुए, अधिकांश महत्वपूर्ण कार्यों की बीएसपी सरकार ने शुरूआत कर दी थी. इनमें लखनउ मेट्रो रेल और लखनउ-आगरा एक्सप्रेसवे प्रमुख हैं. उन्होंने कहा कि बीएसपी सरकार द्वारा शुरू की गयी अनेक जनहित योजनाओं में से एसपी सरकार ने काफी योजनाओं का नाम बदलकर चला दिया.

जनता की सुरक्षा और विकास पर लगाएंगे पूरी ताकत

पार्कों, संग्रहालयों और स्मारकों के निर्माण को लेकर पूर्व में अपने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान विपक्षियों के निशाने पर रही मायावती ने आज स्पष्ट किया, ‘‘स्मारक और संग्रहालय बनाने के कार्य मेरी पूर्व की सरकारों में पूरे हो चुके हैं. अब पूरी ताकत जनता की सुरक्षा और विकास पर लगाएंगे.’’

मायावती ने कहा कि बीएसपी की सरकार बनी तो बिना किसी पक्षपात और विरोध के सभी वगो’ के विकास और उत्थान का ध्यान रखा जाएगा. विकास का लाभ एक ही जाति या क्षेत्र विशेष को नहीं बल्कि प्रदेश के गरीबों, दलितों, पिछडों, मुस्लिमों एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को मिलेगा. पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश का विभाजन कर चार राज्यों में बांटने के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने की बात कही.

मायावती ने एसपी सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि वह एसपी सरकार की तरह बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं देंगी बल्कि सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार देंगी. प्रदेश के गरीब एवं अन्य जरूरतमंदों को लैपटाप या मोबाइल की बजाय सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि वे अपनी खास जरूरत पूरी कर सकें.

उन्होंने कहा कि एसपी सरकार ने पूर्व की बीएसपी सरकार के समय की जिन योजनाओं के नाम बदले हैं, उनके नाम बहाल किये जाएंगे

मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी और मोदी ने देश की जनता से किये गये चुनावी वायदों में से एक चौथाई वायदे भी नहीं पूरे किये.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और किसानों का कर्ज माफ करने की बजाय देश के बडे पूंजीपतियों और धन्नासेठों के करोडों अरबों रूपये के कर्ज माफ कर रही है.

मायायवती ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की ही तरह मौजूदा मोदी सरकार महत्वपूर्ण सरकारी संस्थाओं, सीबीआई एवं अन्य जांच एजेंसियों को देश के जनहित में इस्तेमाल करने की बजाय अपने विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल कर रही है.

‘‘बुरे दिन जाएंगे, अच्छे दिन आएंगे, सबका साथ, सबका विकास, ना खाएंगे, ना खाने देंगे’’
मायावती ने मोदी पर तंज कसा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने ‘‘बुरे दिन जाएंगे, अच्छे दिन आएंगे, सबका साथ, सबका विकास, ना खाएंगे, ना खाने देंगे’’ जैसे नारे दिये थे जो हवाहवाई और कोरी जुमलेबाजी बनकर रह गये हैं. मायावती ने कांग्र्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने राज किया लेकिन ये पार्टी अपनी गलत नीतियों और कार्यशैली की वजह से काफी बरस पहले ही राज्य की सत्ता से बाहर हो गयी और इस बार केन्द्र की सत्ता से भी बाहर हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि जहां तक पिछडों और ‘अपर कास्ट’ का सवाल है, बीएसपी का मानना है कि पूर्व के चुनाव की तरह इन दोनों वर्गो का वोट अधिकांश पार्टियों में बंटने वाला नहीं है. इस बार अच्छी बात ये जानने को मिल रही है कि प्रदेश में जिन सीटों पर बीएसपी ने पिछडों और अपर कास्ट के लोगों को टिकट दिये हैं इस बार बीएसपी की जबर्दस्त लहर होने की वजह से इन सीटों पर बीएसपी के उम्मीदवारों को ही ज्यादा वोट मिलेगा और इस बार प्रदेश में बीएसपी की अकेले पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त की गयीं स्वाती सिंह पर मायावती ने बगैर उनका नाम लिये कहा कि भाई को पत्नी से अलग करने वाली महिला को बीजेपी ने अध्यक्ष बना दिया. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब उसे अपने संगठन में इस किस्म के लोगों के साथ साथ बीएसपी के भाषणबाजी करने वालों को भी रखने के लिए मजबूर होना पडा है. उनका इशारा बीएसपी से बीजेपी में गये स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर था. ‘‘बीजेपी को हमारे रिजेक्टेड लोगों को टिकट देना पड़ रहा है.’’

उन्होंने मोदी के लखनउ आकर दशहरा मनाने पर की टिप्पणी को आगे बढाते हुए कहा कि ये भी संभव है कि आगे चलकर बीजेपी के लोग भीड जुटाने के लिए मजबूरी में फिल्म कलाकारों का भी इस्तेमाल करें. कलाकार मनोरंजन के लिए भीड़ एकत्र कर सकते हैं लेकिन उसे वोटों में तब्दील नहीं कर सकते.

 

मुलायम के पुत्रमोह के कारण दो खेमों में बंटी समाजवादी पार्टी: मायावती Read More

कानपुर में लुटेरों ने तीन ट्रेनों को बनाया निशाना, दर्जन भर को मारपीट कर लूटा

05_10_2016-lootकानपुर (जेएनएन)। कानपुर सेंट्रल के आउटर पर लखनऊ से कानपुर जा रही लोकमान तिलक, वैशाली एक्सप्रेस, लखनऊ कानपुर पैसेंजर में देर रात लूटपाट हुई। बदमाशों ने विरोध करने पर कई यात्रियों को घायल कर दिया। घायलों को जीआरपी ने केपीएम और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आउटर पर मंगलवार की देर रात दो सुपरफास्ट और एक लोकल ट्रेन में यात्रियों के साथ हथियारों से लैस बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की और उसके बाद भाग निकले। ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल पहुंची तो यात्रियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी जिसके बाद तीन घायलों को जीआरपी ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बदमाशों ने लखनऊ से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक को अपना निशाना बनाया। एक यात्री रमाशंकर पाण्डेय ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने इनको जमकर पीटा, जिससे ये घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने वहां से गुजर रही वैशाली एक्सप्रेस को अपना निशाना बनाया। ट्रेन जैसे ही आउटर पर रुकी बदमाशों ने ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दी। वैशाली में सफर कर रहे गोरखपुर के देवी सिंह द्वारा विरोध करने पर उनको भी बदमाशों ने जमकर पीटा। उसके बाद लखनऊ-कानपुर पैसेंजर में सफर कर रहे शुक्लागंज उन्नाव निवासी लाला के साथ भी लूट हुई। कई अन्य पैसेंजर भी घायल हुए हैं। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक श्याम व्रत यादव ने बताया कि तीन ट्रेनों में बदमाशों ने लूटपाट की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
lokmantilak
प्रतापगढ़ के रहने वाले घायल रमाशंकर बताया कि इलाज के लिए लखनऊ गए थे। वहां से झांसी जा रहे थे कानपुर सेlokmantilak पहले आउटर पर ट्रेन धीमी हुई तभी अचानक तीन-चार लोग चढ़ गए। उन्होंने कहा कि गेट के बगल में मैं बैठा था इसलिए बदमाशों का पहला टारगेट मैं ही बना।हमने मना किया तो उन्होंने मेरे पैर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मेरा बैग छीन लिया। उसमें 10 हजार रुपए और जरूरी कागजात थे।

 

Source: Jagran

कानपुर में लुटेरों ने तीन ट्रेनों को बनाया निशाना, दर्जन भर को मारपीट कर लूटा Read More

LIVE कानपुर टेस्ट: न्यूजीलैंड की जोरदार शुरुआत, गुप्टिल की बेजोड़ बैटिंग

new-zealandकानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के 318 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की है। लाथम और गुप्टिल क्रीज पर हैं। इससे पहले भारतीय टीम सभी विकेट खोकर 318 रन ही बना सकी। पहले दिन के स्कोर में टीम इंडिया ने 27 रन जोड़े। अंतिम विकेट उमेश यादव (9 रन) के रूप में गिरा। रवींद्र जडेजा ने 44 बॉल में शानदार 42 रन बनाए।न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और सेंटनर ने जोरदार बॉलिंग की। दोनों को 3-3 विकेट मिले, जबकि वागनर को दो विकेट मिले।

अच्छी शुरुआत के बाद गिरे विकेटो

इससे पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत औसत रही। उसे पहला झटका 42 रन के टीम स्कोर पर लोकेश राहुल के रूप में लगा। राहुल को सेंटनर ने वॉटलिंग के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मुरली विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की पार्टनरिशप की। खतरनाक होती जोड़ी को सेंटनर ने तोड़ा। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (62 रन) को अपनी ही बॉल पर कैच आउट किया। इसके बाद मुरली विजय (65) को सोढ़ी ने पवेलियन भेजा।

पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान विराट कुछ खास नहीं कर सके। वे 9 रन बनाकर वागनर की बॉल पर चलते बने। रहाणे को 18 रन के निजी स्कोर पर क्रेग ने आउट किया। जब रहाणे आउट हुए तो टीम का स्कोर 209 रन था।

रोहित शर्मा और अश्विन ने जोड़े 52 रन

रहाणे और विराट के जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया संकट में दिखाई दे रही थी, लेकिन रोहित शर्मा और अश्विन ने छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़कर भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचा दिया। फिफ्टी की ओर बढ़ रहे रोहित (35) को सेंटनर ने आउटकर भारत को छठा और अश्विन (40) को बोल्ट ने आउट कर 7वां झटका दे दिया। इसके बाद साहा और शमी बिना खाता खोले आउट हुए।

भारत: मुरली विजय, लोकेश राहुल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड:टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, बीजे वॉटलिंग, मार्क क्रेग, नेल वागनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

source: IBN

LIVE कानपुर टेस्ट: न्यूजीलैंड की जोरदार शुरुआत, गुप्टिल की बेजोड़ बैटिंग Read More

प्रेमिका की बहन को गोली मार, आशिक ने की खुदकुशी

gun-fire_650_091516045308यूपी के शाहजहांपुर में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की बहन को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका की बहन की वजह से मृतक की शादी टूटी थी. इससे वो काफी नाराज था. पुलिस मामले की जांच कर रही है|

जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना राम चन्द्र मिशन क्षेत्र में रहने वाला सचिन आरती नामक युवती से प्यार करता था. दोनों के परिवारों के बीच शादी की बात चल रही थी, लेकिन आरती की बड़ी बहन रजनी इस रिश्ते के खिलाफ थी. वह सचिन को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी. इसलिए आरती के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था|

इस बात से नाराज सचिन ने बुधवार रात रजनी की गर्दन पर गोली मार दी. इसके बाद उसने खन्नौत नदी के किनारे जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायल रजनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है|

Source: Aaj Tak
प्रेमिका की बहन को गोली मार, आशिक ने की खुदकुशी Read More

यादव परिवार में टूट और सपा में बिखराव को रोकने के लिए मुलायम के पास हैं ये 5 विकल्प

mulayam_147038556116_650x425_080516020024_091616015907बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव के बीच खटास से पैदा हुए सियासी बवंडर को थामने की जिम्मेदारी अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने खुद संभाल ली है. मुलायम ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी और परिवार में कोई झगड़ा नहीं है लेकिन उन्होंने एक बार फिर अखि‍लेश का फैसला पलटते हुए गायत्री प्रजापति को मंत्री बनाए जाने का ऐलान कर दिया. मुलायम ने कुछ दिन पहले ही अखिलेश को चेताया था कि शिवपाल सपा से अलग हुए तो पार्टी टूट जाएगी. बेटे अखिलेश को सीएम बनाने के बाद भी मुलायम भाई शिवपाल यादव को अहमियत दे रहे हैं|

शि‍वपाल ने सरकार और संगठन में सभी पदों से इस्तीफा दिया तो उनके परिवार में पत्नी और बेटे ने भी अपने-अपने पद त्याग दिए. हालांकि, इनके इस्तीफे अभी तक स्वीकार नहीं किए गए हैं. अब ऐसे समय में जब चाचा और भतीजा में से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं दिख रहा है तो नेताजी के पास कुछ सीमित विकल्प बचे हैं|

1. बीते 24 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि यादव परिवार के किसी सदस्य ने रूठकर इस तरह इस्तीफा दिया है. अब चूंकि टकराव चरम पर हैं, ऐसे में संभव है कि बिखराव रोकने के लिए मुलायम अखिलेश को हटाकर खुद सीएम पद संभाल लें. यही कदम परिवार में टूट को रोक सकता है. क्योंकि ज्यादातर सीनियर नेता और विधायक अखिलेश के एजेंडे से नाखुश बताए जा रहे हैं|

2. मुलायम सिंह यादव सीएम अखि‍लेश यादव से शिवपाल को उनके वो विभाग लौटाने को कह सकते हैं जो अखिलेश ने नेताजी को बिना बताए ही अपने चाचा से छीन लिए थे. शि‍वपाल को पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग लौटाने से उनकी नाराजगी दूर होने की उम्मीद है. मुलायम शिवपाल से छीने विभागों के साथ ही आबकारी विभाग भी सौंपने को कह सकते हैं|

3. इस वक्त मुलायम सिर्फ सपा का चेहरा हैं जबकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से तालमेल शि‍वपाल ही रखते हैं. 57 में से करीब 30 वरिष्ठ मंत्री शि‍वपाल के वफादार हैं. करीब 100 विधायक भी शि‍वपाल के वफादार हैं. ऐसे में शि‍वपाल की नाराजगी पार्टी में टूट का कारण बनी सकती है. अब छह महीने बाद चुनाव भी होने हैं, इसलिए मुलायम शि‍वपाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे.

4. शिवपाल यादव के इस्तीफे के बाद से उनके समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा है. शिवपाल के समर्थक सांसद और नेताजी के चचेरे भाई राम गोपाल यादव को बाहर किए जाने की मांग कर रहे हैं. इससे ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि जिस राम गोपाल को नेताजी ने अखि‍लेश और शि‍वपाल के बीच सुलह कराने के लिए दिल्ली से लखनऊ भेजा, वो अपने टास्क को सही तरीके से पूरा करने कामयाब नहीं रहे. ऐसे में पार्टी में विद्रोह की चिंगारी को शांत करने के लिए मुलायम सिंह यादव के पास राम गोपाल को सपा से निकालने का भी विकल्प है.

5. इस हफ्ते शुरू हुए इस सियासी ड्रामे के पीछे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का हाथ बताया जा रहा है. छह साल के संन्यास के बाद अमर सिंह की जब सपा में वापसी हुई तो अखिलेश सहित पार्टी का एक बड़ा धड़ा नेताजी के इस कदम से नाराज था. ऐसे में मुलायम सिंह यादव परिवार और पार्टी में संभावित फूट को रोकने के लिए अपने दोस्त को पार्टी से निकाल भी सकते हैं|

Source: AAj Tak

यादव परिवार में टूट और सपा में बिखराव को रोकने के लिए मुलायम के पास हैं ये 5 विकल्प Read More

UP: अगले महीने 89100 मेधावी छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन

UP: 89100 meritorious girl students to get Kanya Vidyadhan next month
अगस्त में 89100 मेधावी छात्राओं के खातों में कन्या विद्याधन की राशि भेज दी जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिलेवार लक्ष्य जारी कर दिया है।
सबसे ज्यादा लाभार्थी इलाहाबाद में हैं, जबकि सबसे कम श्रावस्ती में हैं। लखनऊ में कुल 2169 छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।

सरकार इंटरमीडिएट पास करने वाली मेधावी छात्रों को कन्या विद्याधन के तौर पर एकमुश्त 30 हजार रुपये देती है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी 75 जिलों में 89100 मेधावी छात्राओं का चयन कर लिया है।

वहीं, 9900 छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं करेंगे, हालांकि इन छात्राओं के नामों की अभी घोषणा नहीं की गई है। इस तरह से चालू वित्त वर्ष में कुल 99 हजार छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, कन्या विद्या धन के लिए सबसे ज्यादा 3433 लाभार्थी इलाहाबाद में हैं। वहीं श्रावस्ती में सबसे कम 250 छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग का कहना है कि 89100 छात्राओं को दी जाने वाली राशि लक्ष्य के अनुसार जिलों को भेज दी गई है। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए हैं कि किसी भी छात्रा को चेक से भुगतान नहीं किया जाएगा, बल्कि सभी के खातों में राशि भेजी जाएगी। भुगतान अगले महीने हर हाल में करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अवध में इतनी छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन
लखनऊ–2169
अमेठी–589
बहराइच–1008
बलरामपुर–375

गोण्डा–1382
रायबरेली–1214
श्रावस्ती–250

सीतापुर–1226
सुल्तानपुर–1367
बाराबंकी–1009

Source: Amar Ujala

UP: अगले महीने 89100 मेधावी छात्राओं को मिलेगा कन्या विद्याधन Read More

यूपीः ‘इंसाफ’ के लिए 11000 वोल्ट की लाइन वाले पोल पर चढ़ा रिक्‍शावाला

यूपी के आगरा के आवास विकास में सेक्टर 1 में रिक्शावाला 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। शख्स का नाम संजय बताया जा रहा है।
हालांकि काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस उसे समझाने में कामयाब रही और उसे नीचे उतारा।
रिक्शा चालक की मानें तो उसके रिक्शे में कार की टक्कर के बाद पुलिस ने कार चालक की बात सुनी और उसकी पिटाई कर दी। उसके रिक्शा में हुए नुकसान को पुलिस ने नहीं देखा। इससे परेशान होकर वह पोल पर चढ़ गया। बाद में पुलिस ने उसकी बात सुनी और जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह पोल से उतर गया।
करीब सालभर पहले भी उत्पीड़न के मामले में सुनवाई न होने पर वह इसी तरह पोल पर चढ़ गया था।

यूपीः ‘इंसाफ’ के लिए 11000 वोल्ट की लाइन वाले पोल पर चढ़ा रिक्‍शावाला Read More

बिजली से जलकर व्यक्ति की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

electricity_1466582676झांसी में एक बड़ा हादसा हुआ है। दो व्यक्ति बिजली के तारों की मरम्मत कर रहे थे कि तभी अचानक बिजली आ गई। बिजली से झुलसने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

जलते हुए व्यक्ति का चौंकाने वाला वीडियो एक मोबाइल में कैप्चर हो गया। वीडियो में व्यक्ति जलता हुआ साफ दिख रहा है। दूसरा व्यक्ति जब अपने साथी को खंभे से उतारने के लिए चड़ा तो वो भी झुलस गया। घटना उस वक्त की है जब दो व्यक्ति बिजली विभाग की तरफ से 11 हजार वोल्ट्स की बिजली की लाइन की मरम्मत के लिए खंभे पर चढ़े थे।

 

 

 

Source: Amar Ujala

बिजली से जलकर व्यक्ति की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर Read More