मिशन यूपी के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ यूं हाईटेक कर दिया कार्यकर्ताओं को

amit-shah_650x400_51463717652नई दिल्‍ली: पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के विभिन्न दफ्तरों में काफी गहमागहमी है और इसका पूरा श्रेय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को जाता है। देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में लंबे समय से सत्ता से दूर रही बीजेपी के पार्टी दफ्तरों में अब एक नई कार्य संस्कृति देखी जा रही है। फरवरी में अमित शाह ने राज्य में पार्टी के नए मुख्यालय की आधारशिला रखी थी। शाह उस वक्त पान की पीक से रंगी दीवारों और हो-हल्ले वाले माहौल को देखकर काफी खफा हुए थे।

कार्यकर्ताओं को मिलेंगे रेडियो फ्रिक्‍वेंसी वाले अटेंडेंस कार्ड
लेकिन यह अब बीते दिनों की बात हो गई। बीजेपी अब लखनऊ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रेडियो फ्रि‍क्वेंसी वाले अटेंडेंस कार्ड देने की योजना बना रही है, जिसे उपस्थिति दर्ज कराने के लिए स्वाइप करना होगा। इसके जरिये पार्टी के वरिष्ठ नेता यह जान सकेंगे कि कोई नेता दफ्तर में कितनी जल्दी आता है और कितना समय व्यतीत करता है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों को 2019 के आम चुनावों के पूर्व संकेत के रूप में निश्चित रूप से देखा जाएगा।

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता जो कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री बनने के दौरान पार्टी के उत्थान और साल 2001 में राजनाथ सिंह के शासनकाल के दौरान पार्टी के पतन के गवाह रहे हैं, उन्होंने एनडीटीवी से कहा, हम करीब 15 साल से सत्ता से दूर हैं। लगभग सभी नेता पार्टी दफ्तर तभी आते हैं, जब इसके लिए उन पर दबाव डाला जाता है। उनके लिए लंच के लिए वापस घर जाना और दोपहर में आराम करना भी जरूरी होता है। अब हमें बदलाव करने के लिए कहा जा रहा है।

नए इलेक्ट्रॉनिक कार्ड में यूनिक नंबर हैं, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न दस्तावेजों, पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारियों और ऑनलाइन लाइब्रेरी के इस्तेमाल में काफी सहूलियत मिलेगी।

जमा करनी होगी बैठकों की ऑनलाइन रिपोर्ट
वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न बैठकों और चर्चाओं के बारे में ऑनलाइन रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। इन रिपोर्टों की केंद्रीय नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा समीक्षा की जाएगी। यह ऑनलाइन सुविधा जुलाई से चालू हो जाएगी और पहले फेज में मंडल स्तर के 1800 पदधारी इससे जुड़ेंगे। बाद में करीब 1.5 लाख कार्यकर्ताओं को राज्य मुख्यालय से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा, जो मतदान के दौरान बूथ लेवल पर काम करेंगे।

बीजेपी अध्यक्ष की नई योजनाएं उनके खुद के शुरुआती और कड़वे अनुभवों के आधार पर तैयार किए गए हैं। 2013 में अमित शाह उस वक्त पीएम पद के घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए यूपी में चुनावी आधार तैयार करने के वास्ते गए थे। बीजेपी के एक नेता ने एनडीटीवी को बताया, ‘उन्होंने (अमित शाह ने) पाया कि स्थानीय नेता तभी दफ्तर में झांकते थे, जब किसी केंद्रीय नेता का दौरा होता था। उन्हें नेताओं के पैर छूने की आदत भी नागवार गुजरी, जिनका यूपी के वोटरों से वास्तव में कोई संपर्क नहीं था। अब जो नई पहल की जा रही है, उससे लगता है कि उन्हें यहां के शुरुआती दिन याद हैं।’

2014 के लोकसभा चुनावें में बीजेपी का यूपी में रहा था शानदार प्रदर्शन
2014 के आम चुनावों में बीजेपी ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 70 पर कब्जा जमाया था और पार्टी की इस शानदार कामयाबी से सिद्ध हुआ कि अमित शाह ने यहां वोटरों के नब्ज पकड़ने में कोई चूक नहीं की थी। जब उन्हें यूपी का जिम्मा सौंपा गया था, तब ऐसी स्थिति थी जैसे बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को घुन लगा हो। इनमें अधिकतर वैसे कार्यकर्ता थे, जो नेताओं के सगे-संबंधी थे और जिन्होंने कभी भी जमीनी स्तर पर काम नहीं किया था। यही नहीं कार्यकर्ताओं की सूची में कुछ ऐसे भी नाम थे, जो मर चुके थे। ऐसी स्थिति में आनन-फानन में कार्यकर्ताओं की पूरी फौज खड़ी की गई। अब एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है और उनके रिकॉर्ड, प्रमाण पत्र तथा उनकी क्षमताओं का विश्लेषण कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वोटरों से उनके कितने मजबूत संबंध हैं।

 

Source : NDTV

मिशन यूपी के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ यूं हाईटेक कर दिया कार्यकर्ताओं को Read More

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हैप्पी इंडिया काम्पैग्न की शुरुआत आज |

happy india compaignवाराणसीः आज दिनांक 15 मई को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान हैप्पी इंडिया काम्पैग्न जिसका मुख्य उद्देश्य दुखों का अंत, खुशियों का सवेरा फैलाना है का शुभारम्भ श्री केदारनाथ सिंह एम् एल सी , बनारस के कर कमलों द्वारा हुआ | काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के के एन उडुप आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश भर के विभिन्न राज्यों, शहरों व् गाँव से आये करीब 400 लोगों की उपस्थिति में बोलते हुए खुशहाली गुरु डॉक्टर संजय गुप्ता  ने हैप्पी इंडिया काम्पैग्न को भारत के कोने कोने में ले जाने का अवाहन किया | इस अवसर पर तनाव बढ़ाने वाले कारणों पर प्रकाश डालते हुए उससे बचने के उपायों का वर्णन किया | कार्यक्रम के दौरान डॉ बी के शुक्ला निदेशक आई एम् एस , बी एच यु  के श्री केदारनाथ मुख्य अथिति एवं श्री डा ओ पी उपाध्याय एम् एस, एस एस हॉस्पिटल बी एच यु ने इस विषय पर अपने उद्गार प्रकट किये | कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चुने गए आदर्श गाँव जमापुर के सरपंच श्री विनीत पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए हैप्पी इंडिया काम्पैग्न से जुड़ने के फायदे लोगों के समक्ष रखे | सभागार में उपस्थित सदस्यों ने मधुर एवं कर्णप्रिय संगीत में डूबकर तनाव को भगाने के सफल प्रयास किया एवं इसी एतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बने |

न्यूज़ एडिटर :कविता वाक्ची

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हैप्पी इंडिया काम्पैग्न की शुरुआत आज | Read More

राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता

rajyasabha_146311854नई दिल्ली.पार्लियामेंट के बजट सेशन का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा से 57 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। जून में टर्म खत्म होने के चलते इनमें से कई सांसद नहीं जानते कि पार्लियामेंट के मॉनसून सेशन से पहले वे वापसी करेंगे या नहीं। उनके फेयरवेल पर नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामना दी। कहा- अगर आप जीएसटी पास करा लेते तो कई राज्यों को फायदा होता। पीएम मोदी ने क्यों किया जीएसटी का जिक्र…
– मोदी ने सांसदों से कहा- ‘दोनों सरकारों को आपके एक्सपीरियंस का लाभ मिला। इस सरकार को कम मिला, पुरानी वाली सरकार को ज्यादा मिला, लेकिन देश को कम्पलीट लाभ मिला।’
– ‘ यहां जब हम आते हैं, तो हमारी सोच की एक सीमा होती है। यहां हरेक बैकग्राउंड के लोग आते हैं। इस सदन में आते हैं तो सोचने का दायरा और बड़ा हो जाता है।’
– ‘ यहां आने वालों ने देश के लिए बड़ी भूमिका निभाई, मेरी शुभकामनाएं हैं और रहेंगी।’
– ‘ सदन से जाने के बाद यह सरकार आपके काम को उसी तरह करने को तत्पर रहेगी, जैसा सदस्य रहने पर रहती है, मैं चाहूंगा कि आप इस हक का भरपूर लाभ उठायें।’
– ‘ महत्वपूर्ण रिफॉर्म के फैसले आपके भागीदारी और मौजूदगी में हुए। आप राज्य के रिप्रेजेंटेटिव्ह्स हैं। पर, कुछ चीजों का गिला-शिकवा आपके मन में जरूर रहेगा।’
– ‘आप जिस राज्य से आते हैंं, वह आप पर भरपूर गर्व करता, अगर जीएसटी पास हो जाता तो।
– ‘ इससे बिहार को भरपूर फायदा होता। यूपी को भी फायदा होता। एक दो राज्यों को छोड़ अधिकतर राज्य को इसका लाभ होता।
आनंद शर्मा बोले- हमें एक दूसरे को समझना होगा
–कांग्रेस लीडर आनंद शर्मा ने क्या कहा- ‘कोई चीज स्थिर नहीं है। यह मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। लेकिन, सदन और संसद स्थिर है। यह सबसे बड़ी देन हमारे फ्रीडम फाइटर्स और संविधान निर्माताओं की है। ऐसे भी कई क्षण आए हैं, जब दुनिया ने हमारे एक विचार हमारी ताकत को देखा।’
– ‘ हमने कई बार देश के लिए बड़े फैसले लिए हैं। कुछ क्षण ऐसे भी आए जब पीठ की तरफ से सख्ती भी हुई।’
– ‘हमारा प्रयास रहे कि हम एक दूसरे को समझें। चर्चा करें। विरोधी की बात को समझने की कोशिश करें। उसे सुनें। व्यक्तिगत विरोधी न समझकर व्यवहार करें।’
राज्यसभा में क्या है सिचुएशन?
– 245 मेंबर्स वाले हाउस में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। सात नॉमिनेटेड मेंबर्स को शामिल कर दें तो एनडीए के 69 सांसद हो जाते हैं।
– कांग्रेस के 61 सांसद हैं। उसकी सहयोगी पार्टियों की संख्या मिला दें तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते हैं।
– इसमें भी एआईएडीएमके, बीजेडी, तृणमूल, सपा और बसपा को मिला दें तो गैर-एनडीए सांसदों की संख्या 90 हो जाती है।
– 30 जून को राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर होंगे। यहां सांसदों का टर्म 6 साल का होता है। हर दो साल में एक-तिहाई मेंबर रिटायर होते हैं।
– नए मेंबर्स का इलेक्शन 11 जून को होगा।
कौन-कितनी सीटें जीतेगा?
– बीजेपी के 14 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। 57 सीटों पर इलेक्शन के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं। यानी वह 4 सीटों के फायदे में रह सकती है।
– 49 सीटों वाली बीजेपी राज्यसभा में 53 सीटों तक पहुंच जाएगी।
– कांग्रेस के अभी 61 सांसद हैं। उसके भी 16 सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि दोबारा इलेक्शन के बाद उसकी संख्या 60 बनी रहेगी।
कहां से कितनी सीटों पर होना है इलेक्शन?
– यूपी : 11
– तमिलनाड़ु : 6
– महाराष्ट्र : 6
– बिहार : 5
– आंध्र प्रदेश : 4
– कर्नाटक : 4
– मध्य प्रदेश : 3
– ओडिशा : 3
– हरियाणा : 2
– झारखंड : 2
– पंजाब : 2
– छत्तीसगढ़ : 2
– तेलंगाना : 2
– उत्तराखंड : 1
(इन 53 सीटों के अलावा बाकी 4 सीटों पर कुछ सदस्यों के निधन या इस्तीफे के चलते चुनाव होगा।)
बीजेपी को क्या फायदा मिलेगा…
– बीजेपी को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है, लेकिन उसकी संख्या इतनी नहीं बढ़ेगी कि वह राज्यसभा में बड़े बिल पास कराने की स्थिति में आ जाए।
– मोदी सरकार के पांच मंत्री- वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, वाईएस चौधरी और मुख्तार अब्बास नकवी का टर्म खत्म हो रहा है।
– नायडू के पास पार्लियामेंट्री अफेयर्स और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री है। उनकी संसद में वापसी तय है।
– वे पिछली बार कर्नाटक से चुने गए थे। इस बार विजय माल्या के इस्तीफे के बाद कर्नाटक से एक सीट खाली है।
– अगर नायडू आंध्र प्रदेश से इलेक्ट होना चाहेंगे तो उन्हें टीडीपी की मदद लेनी होगी, जिसका अभी बीजेपी के साथ अलायंस है।
– आंध्र प्रदेश से 4 सीटें हैं। एक सीट वाईएसआर कांग्रेस और बाकी तीन बीजेपी-टीडीपी को मिलेंगी।
– कॉमर्स मिनिस्टर निर्मला सीतारमण भी आंध्र प्रदेश से आती हैं। लेकिन नायडू या सीतारमण में से कोई एक ही वहां से चुना जा सकेगा, क्योंकि टीडीपी अपनी 3 में से 2 सीटें बीजेपी को नहीं देगी।
– पावर मिनिस्टर पीयूष गोयल महाराष्ट्र से और मुख्तार अब्बास नकवी यूपी से वापसी करेंगे।
कांग्रेस यहां रहेगी खाली हाथ…
– कांग्रेस को आंध्र प्रदेश या तेलंगाना से कोई राज्यसभा सीट नहीं मिल सकेगी। लिहाजा, पूर्व मंत्री जयराम रमेश की वापसी तेलंगाना की रूलिंग पार्टी टीआरएस पर निर्भर करेगी।
– कांग्रेस के ही हनुमंत राव और जेडी सीलम की भी वापसी तय नहीं है।
– महाराष्ट्र में कांग्रेस के विजय दर्डा का टर्म खत्म हो रहा है। लेकिन इसके लिए पार्टी के तीन नेता सुशील कुमार शिंदे, गुरदास कामत और मुकुल वासनिक दावेदार हैं।
– पूर्व डिफेंस मिनिस्टर एके एंटनी भी रिटायर होने जा रहे हैं। केरल असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस की परफॉर्मेँस राज्यसभा में उनकी राह तय करेगी।
– पंजाब में भी कांग्रेस को परेशानी है। वहां से उसके तीन सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन दो की ही वापसी हो सकेगी।
– ऑस्कर फर्नांडीज कर्नाटक से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह कांग्रेस पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की एंट्री करा सकती है। लेकिन लोकल नेताओं ने कहा है कि उन्हें बाहरी कैंडिडेट मंजूर नहीं होगा। चिदंबरम तमिलनाडु से आते हैं।
यूपी में क्या होगा…
– बीएसपी के पास लोकसभा में कोई मेंबर नहीं है। अब राज्यसभा से उसके 6 सांसद रिटायर हो रहे हैं।
– इनमें पार्टी में नंबर-2 सतीश चंद्र मिश्रा भी शामिल हैं। बीएसपी अपने दो और बीजेपी-कांग्रेस एक-एक नेता को चुन सकेगी।
– मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से किसी नेता का फिलहाल चांस नहीं है।
Source:दैनिक भास्कर
राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता Read More

यूपी में CM के लिए प्रशांत की पसंद राहुल-प्रियंका| कांग्रेसी नेता बोले, वे CM नहीं PM बनेंगे

rahul-and-priyanka_650x400_51462176795नई दिल्ली: यूपी में विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं हैं। क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में सीएम पद के लिए कांग्रेस का चेहरा बन सकते हैं? बिहार में अपनी चुनावी रणनीतियों और दांव-पेच का लोह मनवा चुके प्रशांत किशोर अब यूपी में कांग्रेस के लिए कुछ नया करने में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने राहुल को पार्टी का चेहरा बनाने की वकालत की है। प्रशांत की नजर में राहुल गांधी पहले नंबर पर, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा दूसरे नंबर पर हैं।

एनडीटीवी के मनोरंजन भारती के मुताबिक, बिहार चुनाव के बाद प्रशांत किशोर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। राहुल ने उन्हें यूपी के नेताओं से मिलने को कहा। यूपी के नेताओं से हफ्तेभर मिलने के बाद प्रशांत से एक ऐसे चेहरे की जरूरत बताई, जो यूपी के सारे गुटों को इकट्ठा कर सके। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रियंका वाड्रा वह चेहरा हो सकती हैं, लेकिन प्रियंका की तरफ से इसके लिए मना कर दिया गया। इसके बाद प्रशांत ने राय जाहिर की कि इन चुनावों में एक नए चेहरे के रूप में आप (राहुल) अपने आपको ही सामने क्यों नहीं रखते?

हालांकि कांग्रेस में बहुत सारे नेता हैं, जो राहुल को पीएम पद का उम्मीदवार मानते हैं, लेकिन राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को लेकर चल रही चर्चा सिर्फ अफवाह नहीं है। कांग्रेस में इस पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इसके पीछे वजह यह भी है कि कांग्रेस में कइयों का मानना है कि दिल्ली अभी दूर है, क्यों न यूपी में काम किया जाए।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर को लेकर राहुल गांधी ने साफ किया था कि उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वह पंजाब में उम्मीदवारों का चयन नहीं करेंगे, बल्कि वहां चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे, जिसमें उन्हें महारत हासिल है। यह बात भी दिलचस्प है कि प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी की टीम में जाने से पहले राहुल गांधी की टीम में थे, लेकिन वहां उन्हें उतनी फ्रीडम नहीं मिली, जिसकी वजह से वह मोदी की टीम में शामिल हो गए।

राहुल ने एनडीटीवी को यूं दिया इस सवाल का जवाब
यूपी में आप चेहरा या प्रियंका, इस सवाल पर राहुल गांधी ने एनडीटीवी से कहा, मुझे क्या पता। आप नाम चलाते हो।

मिस्त्री ने कहा, राहुल -प्रियंका सीएम नहीं, पीएम बनेंगे
जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी यूपी में अपनी घटती साख का अंदाजा है। ऐसे में राहुल और प्रियंका को तुरुप के पत्ते की तरह इस्तेमाल करने की चर्चा कई सालों से चल रही है, लेकिन कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि राहुल और प्रियंका पीएम बनेंगे न कि यूपी के सीएम।

‘सिंघम’ स्टाइल में राहुल का पोस्टर
वहीं यूपी में 2017 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का पोस्टर भी सामने आया है। इस पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन रक्षक दिखाया गया है और वह भी फिल्म ‘सिंघम’ के स्टाइल में। यूपी के गोरखपुर में पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में समाजवादी पार्टी, बीएसपी और बीजेपी को चुनौती दी गई है और 27 सालों का अत्याचार मिटाने का दावा किया गया है। पोस्टर में सीएम अखिलेश की सरकार को दंगाइयों की सरकार बताया गया है। वहीं मायावती को घोटाला और भ्रष्टाचार में लिप्त बताया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य को दंगाई और अपराधी के साथ ओवैसी को समाज में नफरत फैलाने वाला बताया गया है। इस पोस्टर को लेकर शहर में चर्चाओं का माहौल है।

 

SOURCE: NDTV इंडिया

यूपी में CM के लिए प्रशांत की पसंद राहुल-प्रियंका| कांग्रेसी नेता बोले, वे CM नहीं PM बनेंगे Read More

Semi high-speed Gatiman Express will be started with Train Hostesses…

Train-HostessesTraveling from Delhi to Agra is just about to get faster and much more comfortable. One of the announcements to be made during the Railway Budget to be held on February 25, would be the launch of the country’s first semi high-speed train – Gatiman Express – which will run between the two cities.

The train is slated to be operational from March, this year, and according to Railway Minister Suresh Prabhu, the services offered on board the train will match those of airlines’.

So, while the Minister is expected to announce the salient features of the train during his Budget speech, here is what you can expect while traveling on the semi high-speed Gatiman Express.

News Coverage : Chandan Mehta

Semi high-speed Gatiman Express will be started with Train Hostesses… Read More

मुरादनगर-हरिद्वार मेट्रो के लिए साथ आए यूपी-उत्तराखंड

kochi_metro_759उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सरकार ने मंगलवार को मुरादनगर-हरिद्वार के मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा की है.
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में मुलाकात की. शिवपाल ने कहा कि स्पेशल पर्पज व्हीकल के इस मेट्रो प्रोजेक्ट में दो राज्यों की सरकारें मिलकर काम करेंगी.
सिंचाई विभाग देगा मेट्रो के लिए जमीन
यादव ने कहा कि मेट्रो रेल के लिए जमीन सिंचाई विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी. एक बयान में राज्य सरकार ने दावा किया है कि मुरादनगर और हरिद्वार के बीच नहर के पास खाली पड़ी जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए दी जाएगी. राज्य सरकार ने कहा कि एक जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर इस परियोजना को शुरू करने के लिए फिजि‍बिलिटी स्टडी की जाएगी.
दोनों राज्यों के बीच बनी सहमति
शिवपाल ने कहा कि दोनों राज्य सरकारें कई क्षेत्रों में एक दूसरे के काम आ रही हैं. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच मेट्रो ट्रेन के संचालन, बांध एवं नहरों और परिसंपत्तियों के बंटवारे के संबंध में भी दोनों राज्यों के बीच सहमति हो गई है.

source : Anukool Mistri

मुरादनगर-हरिद्वार मेट्रो के लिए साथ आए यूपी-उत्तराखंड Read More

जिंदगी की जंग लड़ रहे हनुमन तप्‍पा को यूपी की एक महिला ने किडनी देने की पेशकश की

kidni-10-02-2016-145_145509720958_650x425_021016031310सियाचिन में छह दिनों तक भारी बर्फ के नीचे दबे रहे लांसनायक हनुमन तप्‍पा Hanuman Tappa कोपड़ की जिंदगी की खातिर लखीमपुर खीरी जिले की एक महिला ने अपनी किडनी देने की पेशकश की है.

सरिता नाम की इस महिला ने कहा कि जब देश के लिये एक जवान अपनी जान दे सकता है तो क्या मैं अपनी किडनी भी नहीं दे सकती. सियाचिन में देश की हिफाजत को तैनात लासनायक हनुमन तप्पा  6 मीटर बर्फ में दबकर भी जिन्दा मिले हैं, लेकिन उनकी हालत बेहद खराब है. दिल्ली के आर आर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक बिजुआ इलाके की पड़रिया तुला कस्बे में रहने वाली सरिता पाण्डे हॉउस वाइफ है. उनके पति दीपक पांडे प्राइवेट बस मैनेजर हैं. सरिता का कहना है कि किडनी देने की पहली इच्छा तो उनके पति की थी, लेकिन वह अपने कई अंग पहले ही दान कर चुके हैं, इसलिए इस बार उनको यह मौका मिला.

 

 

जिंदगी की जंग लड़ रहे हनुमन तप्‍पा को यूपी की एक महिला ने किडनी देने की पेशकश की Read More

“शाहिद माल्या एवं जावेद अली ने “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने को स्वर दिया” जतिन शर्मा

shahid-jatin-jawed-deepak
SInger Shahid Mallya, Producer Deepak Shahi, Singer Jawed Ali and Music Director Jatin Sharma Recorded songs for upcoming movie “Sheikhchilli The Great”

गोल्डन फैदर फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म  “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने की रिकॉर्डिंग संपन्न हुई । यह जानकारी फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जतिन शर्मा ने दी। म्यूजिक डायरेक्टर जतिन ने बताया की गाने के बोल काफी अच्छे है स्टार सिंगर जावेद अली और शाहिद माल्या ने अपना स्वर देकर चार चाँद लगा दिया। प्रोडूसर दीपक शाही ने बताया की अब ऑडियो रिलीज की तैयारी है अब दर्शक कहानी के साथ अच्छे गाने का भी लुफ्त उठा पाएंगे। दी संडे हेडलाइंस की टीम ने विस्तार से मौके को कवर किया है हम जल्द ही शाहिद माल्या, जावेद अली एवं जतिन शर्मा से की गई बात आपके बीच लेकर आएंगे।

News Coverage by : Sonal Arora

“शाहिद माल्या एवं जावेद अली ने “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने को स्वर दिया” जतिन शर्मा Read More

“शेख चिल्ली द ग्रेट” फिल्म की डबिंग कम्पलीट, फिल्म जल्द ही होगी परदे पर रिलीज़, अप्रैल तक होगा फिल्म का ऑडियो रिलीज़…

Raj Kumar copy
Co-Producer Deepak Shahi with Film Producer Rajkumar

गोल्डन फैदर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही फिल्म “शेख चिल्ली द ग्रेट” की डबिंग कम्पलीट हो चुकी है और जल्द ही फिल्म परदे पर रिलीज़ होने वाली है। ये जानकारी द संडे हेडलाइंस से बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता राजकुमार और सह निर्माता दीपक शाही ने दी। राजकुमार जी ने बताया फिल्म का ऑडियो अप्रैल तक रिलीज़ हो जायेगा और जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों मे दिखाई देगी । उनसे अलग फिल्म के दो निर्माता अजय सल्होत्रा और राहुल भी है। इसके अलग दीपक शाही के साथ साथ गौरव गोयल भी फिल्म के सह निर्माता है। दीपक शाही जी ने बताया की फिल्म के डायरेक्टर जितेंदर शर्मा है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जतिन संजीव है जबकि फिल्म के डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी मनीष राय है।फिल्म को संजीव शुक्ला , हरिराम तूफ़ान , डॉ ज़ाकिर अली द्वारा लिखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया की फिल्म के अंदर एक आइटम सांग भी डाला गया है जिसके बोल है “चोली मे मेरी है यू पी बिहार” । गाने को आवाज़ गौरी भास्कर ने दी है जबकि इस गाने मे प्रिया सिंह को पिक्चराइज किया गया है जिनकी अदाएँ लोगो को काफी पसंद आएँगी। इस सांग को कोरिओग्राफ किया है सौरभ शर्मा ने एवं गाने की शूटिंग बल्लभगढ़ के नाहर सिंह महल में हुई है। इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग संजय पाहुजा द्वारा लिखा गया है। । उन्होंने बताया कि ये एक पारिवारिक हास्य मूवी है जो बच्चो को काफी पसंद आएगी। राजकुमार जी का कहना है कि ये फिल्म उन्होंने किसी बिज़नेस के लिए नहीं बनाई है बल्कि उनका मकसद कुछ और ही था। उनका कहना है कि इस फिल्म के ज़रिये वो नए कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते है क्यूंकि आज भारत के युवाओ मे टैलेंट की कोई कमी नहीं है उनके सिर्फ मौका मिलने की तलाश है । साथ ही उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बाद वो सीरियल और सामाजिक मुद्दो पर कोई ऐसी फिल्म बनाना चाहते है जिससे लोगो को सीख मिले। फिल्म के सह निर्माता दीपक शाही ने बताया कि इस फिल्म के साथ साथ वो एक पंजाबी फिल्म भी बनाएंगे जिसका काम वो जल्द ही शुरू करने जा रहे है। फिल्म के किरदारों के मे बारे मे राजकुमार जी ने बताया की फिल्म मे हरिराम तूफ़ान का लीड रोल है जिन्होंने शेख चिल्ली का किरदार निभाया है जबकि मोनी ने फिल्म मे हीरोइन का किरदार निभाया है। इनसे अलग चन्दन मेहता जो की फिल्म के अस्सिटेंट डायरेक्टर भी है, नरेश घोसाई, मान सिंह , शमीम आलम , सविता भटनागर , राजीव शर्मा , दिनेश सहगल, जतिन, लकी , डॉ जाकिर अली आदि किरदारों को भी शामिल किया गया है।उनका कहना है कि फिल्म मे सभी किरदारों ने काफी मेहनत की है सभी ने फिल्म मे अपना पूरा सहयोग दिया है,लेकिन फिल्म मे सबसे मेहनत अगर किसी ने की है तो वो है फिल्म के डायरेक्टर जितेंदर शर्मा ने। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली,मंसूरी,बल्लभगढ़,शिमला मे हुई लेकिन फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शिमला मे शूट हुआ है। फिल्म की शूटिंग मे लगभग 45 से 50 दिन का समय लगा। फिल्म को मई मे दिल्ली,उत्तर प्रदेश, हरियाणा,बिहार आदि जगहों पर रिलीज़ किया जायेगा राजकुमार जी का कहना है कि इस फिल्म को देखने से लोगो के चेहरे पर कुछ पल के लिए मुस्कान ज़रूर खिलेगी जो इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी मे कही खो सी गयी है उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म ऐसा करने मे ज़रूर कामयाब होगी Written By Nitin Garg

“शेख चिल्ली द ग्रेट” फिल्म की डबिंग कम्पलीट, फिल्म जल्द ही होगी परदे पर रिलीज़, अप्रैल तक होगा फिल्म का ऑडियो रिलीज़… Read More