आतंकवाद पर पाकिस्तान को मिलकर घेरेंगे भारत-अफगानिस्तान, मोदी और गनी ने सुनाई खरी-खरी

ashraf-modi-s_650_091516102117आतंकवादियों का खुलकर समर्थन करने वाले पाकिस्तान को भारत और अफगानिस्तान ने कड़ा संदेश दिया है. प्रधानमंत्री मोदी और अफगा‍न राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मुलाकात के दौरान दोनों देशों के रक्षा और कारोबारी संबंध और मजबूत करने का फैसला किया और ऐलान किया कि अगली हार्ट ऑफ एश‍िया कॉन्फ्रेंस अमृतसर में आयोजित की जाएगी|

अपनी बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर आतंकवाद के इस्तेमाल पर चिंता जताई. दोनों नेताओं के बीच बुधवार को क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. संप्रभु, लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध अफगानिस्तान के लिए भारत के स्थायी समर्थन को दोहराते हुए पीएम मोदी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, ऊर्जा, आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में क्षमता निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आगे जरूरतों पर देश के तैयार रहने के बारे में अवगत कराया|

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन समझौते
प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान को एक अरब डॉलर की मदद की पेशकश भी की. दोनों देशों प्रत्यर्पण समझौता, नागरिक और वाणिज्यिक मामलों में सहयोग तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए. विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा, ‘‘दनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और क्षेत्र में राजनीतिक लक्ष्यों के लिए आतंकवाद तथा हिंसा के निरंतर इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई.’ उन्होंने कहा, ‘‘वे इस बात पर सहमत हुए कि यह घटनाक्रम क्षेत्र तथा इससे आगे शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए सबसे बड़ा खतरा है|

नाम लिए बिना पाकिस्तान पर साधा निशाना
इस बात पर जोर देते हुए कि बिना भेदभाव के सभी तरह के आतंकवाद का खात्मा जरूरी है, दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान और भारत को निशाना बनाने वालों सहित आतंकवाद के सभी प्रायोजकों, समर्थकों, सुरक्षित पनाहगाह और ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की बात की. हालांकि पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया. यह पूछे जाने पर कि रक्षा आपूर्ति बढ़ाने के अफगानिस्तान की लंबित मांग को क्या भारत ने मान लिया, जयशंकर ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने आतंकवाद से मुकाबले और सुरक्षा तथा रक्षा सहयोग मजबूत करने के प्रति अपना संकल्प जताया जैसा कि भारत-अफगानिस्तान रणनीतिक साझेदारी समझौते में परिकल्पना की गई है|

अफगानिस्तान को 1.75 लाख टन गेहूं देने की पेशकश
जयशंकर ने किल्लत झेल रहे अफगानिस्तान को 1.75 लाख टन गेहूं आपूर्ति करने की भारत की पेशकश पर भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत गेहूं की आपूर्ति करना चाहता है और उसने महीनों पहले पाकिस्तान से ट्रांजिट के लिए अनुरोध किया था, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला|

 

 

Source By:  आज तक

आतंकवाद पर पाकिस्तान को मिलकर घेरेंगे भारत-अफगानिस्तान, मोदी और गनी ने सुनाई खरी-खरी Read More

रियो पैरालंपिक: भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

devendra_147380942316_650x425_091416050416ब्राजील के रियो से भारत के लिए अच्छी खबर आई है. पैरालंपिक में भारत ने एक और पदक हासिल कर लिया है. भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने गोल्ड जीत लिया है. पैरालंपिक में यह उनका दूसरा गोल्ड है|

एथेंस में भी जीता था गोल्ड
12 साल पहले 2004 एथेंस पैरालंपिक में भी उन्होंने गोल्ड जीता था. इस पदक के साथ ही रियो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है.

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
देवेंद्र ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ ये पदक हासिल किया. देवेंद्र ने 63.97 मीटर दूर जेवलिन फेंक कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. एथेंस पैरालंपिक में उन्होंने 62.15 मीटर जेवलिन फेंका था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था. 35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं. झाझरिया ने 2002 में साउथ कोरिया में हुए FESPIC गेम्स और 2013 में आईपीसी ऐथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा उन्होंने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. वहीं 2014 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था. उन्हें 2012 में पद्म श्री मिला था.

आर्थिक मुश्किलें भी नहीं रोक सकी रास्ता
झाझरिया की राह में आर्थिक मुश्किलें खड़ी हुईं लेकिन वह लगातार आगे बढ़ते रहे. इसी साल एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं आठ या नौ साल का था जब मुझे बिजली का करंट लगा. मैं गांव में एक पेड़ पर चढ़ रहा था तभी मेरा हाथ बिजली की तार से टकरा गया. शायद यह 11000 वॉल्ट की तार थी. इस दुर्घटना की वजह से मेरा दायां हाथ खराब हो गया.’

द्रोणाचार्य अवॉर्डी आरडी सिंह कोच
रेलवे के पूर्व कर्मचारी झाझरिया अब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ काम करते हैं. झाझरिया को देते हैं|

भारत के तीन एथलीटों ने जैवेलिन में लिया हिस्सा
इस साल पैरालंपिक में भारत की ओर से जैवेलिन में हिस्‍सा लेने तीन एथलीट गए थे. देवेंद्र के अलावा रिंकू सिंह जैवेलिन थ्रो में पांचवें स्‍थान पर रहे. तीसरे पैराएथलीट सुंदर सिंह गुर्जर से भी मेडल की बड़ी उम्‍मीदें थीं लेकिन वे इवेंट के लिए वक्त पर स्‍टेडियम ही नहीं पहुंच पाए|

 

रियो पैरालंपिक: भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने जीता गोल्ड, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड Read More

तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन!

54276092सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हैं, जिन्‍हें यह मौका मिला है।

नई दिल्ली। सनी लियोन ने पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एक जर्मन बेकरी में काम किया था। इसके बाद एक टैक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी अपने करियर को बनाने की कोशिश की, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। सनी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग के लिए भी ट्राई किया था, लेकिन वहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

सनी लियोन ने बताया, ‘जब मैं छोटी लड़की थी तो मैं मॉडल बनना चाहती थी और जब मैं 18 साल की हुई तो मैंने इसके लिए कोशिश भी की। मुझसे कहा गया है कि मैं बहुत छोटी, बहुत मोटी, बहुत व्यावसायिक हूं या उन्हें मुझ में दिलचस्पी नहीं थी।’ अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में काम करने का मौका मिल जाता, तो वह पॉर्न इंडस्ट्री की ओर रुख ना करतीं।

सनी लियोन की एडल्ट वेबसाइट पर बैन लगाने के लिए काशी से उठेगी आवाज

एक इंटरव्यू के दौरान सनी ने कहा था कि उन्होंने जो कुछ भी किया उसका उन्हें कोई गम नहीं है। लेकिन अब वह अपने अतीत को पीछे छोड़ आई हैं और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। साथ ही उन्होंन इस ओर सभी संकेत दिया था कि उन्हें मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखने पड़े थे। अगर सनी लियोन को मॉडलिंग की फील्ड में चांस मिल जाता, तो उनके नाम के साथ कभी ‘पॉर्न एक्टर’ नहीं जुड़ता।

सनी लियोन हाल ही में न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर चलते हुए नजर आईं। वह पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्हें यह मौका मिला है। सनी 8 सितंबर को प्रतिष्ठित फैशन वीक के रैंप पर चलीं और अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में शो स्टॉपर के तौर पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ‘मस्तीजादे’ स्टार के लिए रैंप पर चलना उनके आलोचकों के लिए एक झटका है, जो यह सोचते थे कि वे कभी मॉडल नहीं बन सकती हैं।

तो पॉर्न इंडस्‍ट्री में आने के लिए मजबूर ना होतीं सनी लियोन! Read More

पुंछ में सुबह होते ही आतंकियों ने फिर शुरू की फायरिंग, खाली करवाया गया मिनी सचिवालय का इलाका

poonch_650_091216074026जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार सुबह एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है. सुबह होते ही आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी हैं, जबकि सुरक्षा बलों भी आतंकियों को करारा जवाब दे रहे हैं. इससे पहले रविवार को पुंछ के दो इलाकों में एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया गया था. जबकि मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए|

पुंछ में अल्लाहपीर इलाके में रविवार को सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक नागरिक घायल हुए. पुंछ के अलावा नौगाम सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई, जिसमें घुसपैठ की कोश‍िश कर रहे 7 आतंकियों को सेना ने मार गिराया. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए|

बंधक बनाए गए दंपति सुरक्षित
पुलिस के मुताबिक, एक आतंकी पुंछ के मिनी सचिवालय और दूसरा एक स्थानीय नागरिक के घर में छिपा है. इस दौरान 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है, जबकि घर में बंधक बनाए गए दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आतंकियों को पकड़ने की कोशिश जारी है. मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सब इंस्पेक्टर मंजूर अहमद और स्थानीय नागरिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है. फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार शहीद हो गए हैं|

रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई थी गोलीबारी
आतंकवादियों ने पुंछ में सुबह लगभग आठ बजे सेना के 93 ब्रिगेड मुख्यालयों के पास निर्माणाधीन सचिवालय इमारत से गोलीबारी करनी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों का कहना है कि इमारत में 4-5 आतंकी हो सकते हैं. फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. सुरक्षाबलों का कहना है कि तीन आतंकियों को मार गिराया गया है|

सेना ने इलाके को खाली कराया
मुठभेड़ को देखते हुए सेना ने पूरे इलाके को खाली करवा लिया है. आतंकियों की कुल संख्या में बारे में भी कोई सटीक जानकारी नहीं है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग एक साथ कई जगहों से हो रही है.

तीन जगह घुसपैठ की कोशिश
इस बीच कश्मीर घाटी में एलओसी के पास तीन जगहों पर घुसपैठ की कोशिश हुई है. पहली घुसपैठ नौगाम सेक्टर में हुई है, जहां सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. दूसरी घुसपैठ की कोशिश बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में हुई है, जहां सेना के ऑपरेशन के कारण घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ वापस चले गए हैं. घुसपैठ की तीसरी कोशिश कुपवाड़ा के एक इलाके में हुई. ऐसा माना जा रहा है कि 9/11 आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर आतंकी एलओसी के अलग-अलग सेक्टरों से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं. एलओसी पर सेना को हाई अलर्ट कर दिया गया है.

हाल में बढ़े एनकाउंटर के मामले
बीते कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हो चुकी है. आठ अगस्त को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बीएसएफ के 2 जवान शहीद हो गए और एक आतंकी को भी मार गिराया गया. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने मार 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया था.

जुलाई में कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना ने आतंकियों के घुसपैठ का प्रयास विफल कर दिया. सेना को पहले ही खबर मिल चुकी थी कि आतंकी 29 और 30 जुलाई की रात को घुसपैठ की कोशिश करेंगे. सेना ने आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, एक यूबीजीएल और अन्य हथियार बरामद किए थे|

 

 

Source By: Aaj Tak

पुंछ में सुबह होते ही आतंकियों ने फिर शुरू की फायरिंग, खाली करवाया गया मिनी सचिवालय का इलाका Read More

अगले महीने शाम 6 बजे ख़त्म हो जाएगी दुनिया! संत ने की भविष्यवाणी

harold-camping-tshनई दिल्ली: कैलिफोर्निया के एक संत हैरल्ड कैपिंग ने हिसाब लगाकर चेतावनी दी है कि इस वर्ष 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे दुनिया खत्म होने वाली है। उनका कहना है कि अगले महीने शाम 6 बजे महाप्रलय आएगा जो सबकुछ मिटा कर रख देगा। हैरल्ड कैपिंग का मानना है कि दुनिया की दो फीसदी आबादी तुरंत खत्म हो जाएगी और शेष आबादी किसी दूसरे स्थान पर चली जाएगी।

हालांकि दुनिया खत्म होने की बातें तो हम पिछले कई सालों से सुनते आ रहे हैं। हमें कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं। लेकिन यह खुलासा वाकई दिल दहला देने वाला है। अगर हैरल्ड की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो अगले महीने गांधी जयंती के दिन महाप्रलय आएगा और सबकुछ तबाह हो जायेगा।

  • यह है नास्त्रेदमस की 10 सटीक भविष्यवाणियां

पूर्व में सिविल इंजीनियर रहे 89 वर्षीय कैपिंग प्रत्येक दिन अपनी भविष्यवाणी फैमिली रेडियो नेटवर्क के जरिए करते हैं। उनका यह धार्मिक ब्रॉडकास्टिंग संगठन उनके श्रोताओं के दान से चलता है। 70 वर्षों तक बाइबल का अध्ययन करने के बाद उनका दावा है कि उन्होंने गणित की मदद से एक ऐसा तरीका विकसित किया है, जिसकी मदद से छिपी हुई भविष्यवाणियों को सामने लाया जा सकता है।

उनका कहना है कि ईसा को सूली पर चढ़ाए जाने के दिन से 7,22,500 दिनों बाद पृथ्वी का अंत तय है। 7,22,500 की संख्या अहम है, क्योंकि यह 3 पवित्र संख्याओं- 5, 10 और 17 का गुणनफल है। जापान, न्यूजीलैंड और हैती में आए भूकम्प इस प्रलय के पूर्व संकेत हैं।

  • नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी भारत में जन्मेगा एक अनोखा योद्धा

उल्लेखनीय है कि कैपिंग पहले भी दुनिया के खत्म होने की तारीख 6 सितंबर, 1994 घोषित कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गणना संबंधी गलती का पता चला और अब यह तारीख निकाल रहे हैं।

अगले महीने शाम 6 बजे ख़त्म हो जाएगी दुनिया! संत ने की भविष्यवाणी Read More

इंदिरा नूई बनीं दूसरी सबसे ताकतवर भारतीय महिला

1473479554नई दिल्ली। पेप्सिको की सीईओ और चेयरमैन इंदिरा नूई भारतीय मूल की एकमात्र महिला हैं, जिन्हें फॉर्चून की 51 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह मिली है। नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है, जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं। नुई लगातार 10 साल से सीईओ का कार्यभार संभाल रही हैं।

पेप्सीको की सीईओ तथा चेयरमैन इंदिरा नूई को फॉर्चून की 51 सर्वाधिक शक्तिशाली महिला की सूची में जगह मिली है। बता दें कि वह इस सूची में एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं। पहली पायदान पर जनरल मोटर्स कीसीईओ तथा चेयरमैन मैरी बारा का नाम दर्ज है।

ख़ास बात यह है कि वर्ष 2015 में भी वह इसी पायदान पर थीं जबकि 2014 में वह तीसरे स्थान पर थीं, जबकि मैरी बारा ने फॉर्चून की सबसे शक्तिशाली महिला का तमगा इस वर्ष भी बरकरार रखा है।

बता दें कि सूची में प्रमुख कंपनियों के 22 सीईओ तथा वरिष्ठ अधिकारी हैं।इस साल की सूची में नौ ऐसी महिलाएं हैं जो पहली बार सूची में सम्मिलित हुई हैं।

पिछले एक दशक से लगातार सीईओ का कार्यभार संभाल रही नूई के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं।पिछले एक साल में पेप्सीको का बाजार पूंजीकरण 18 प्रतिशत बढक़र 155 अरब डॉलर हो गया। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से 2015 की कमाई प्रभावित हुई। पेप्सीको की 2015 में बिक्री पांच प्रतिशत घटी, जबकि उसका लाभ 13 प्रतिशत घटा था।

इंदिरा नूई बनीं दूसरी सबसे ताकतवर भारतीय महिला Read More

रियो पैराओलिंपिक : ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने सोना जीतकर रचा इतिहास, वरुण भाटी को मिला कांस्य

650x400_636090898223509665रियो डे जेनेरो: रियो में चल रहे पैरा ओलिंपिक खेलों में भारत ने इतिहास रचा है. हाई जंप इवेंट में भारत ने गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक पर कब्ज़ा जमाया है. ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया है तो वहीं, वरुण सिंह भाटी ने 1.86 मीटर कूद कर इसी इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया|
मरियप्‍पन थांगावेलू ने 1.89 मी. की जंप लगाते हुए सोना जीता, जबकि भाटी ने 1.86 मी. की जंप लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. वह मुरलीकांत पेटकर (स्वीमिंग 1972 हेजवर्ग) और देवेंद्र झाझरिया (भाला फेंक, एथेंस 2004 ) के बाद गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं|

दोनों भारतीय खिलाडि़यों ने रियो पैरा ओलिंपिक में गोल्ड और कांस्‍य पदक जीतकर करोड़ों हिंदुस्तानियों को झूमने का मौका दे दिया है. जबकि रजत पदक अमेरिका के सैम ग्रेवी को मिला. उधर, भारत के ही संदीप भाला फेंक कांस्य जीतने से चूक गए और वह चौथे स्थान पर रहे|

थांगावेलू और भाटी की इस सफलता के बाद अभी तक के सभी पैरा ओलिंपिक खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या 10 हो गई है जिसमें 3 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य शामिल है|

 

 
रियो पैराओलिंपिक : ऊंची कूद में मरियप्पन थांगावेलू ने सोना जीतकर रचा इतिहास, वरुण भाटी को मिला कांस्य Read More

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार

iphone_650_090716063622_090816101112मोबाइल टेक्नोलॉजी में अपनी अलग पहचान रखने वाली एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बुधवार को दो नए आईफोन- iPhone7 और iPhone7 Plus लॉन्च किए. आइए जानते हैं इस बार लॉन्च हुए एप्पल आईफोन 7 और iPhone7 प्लस में कौन-कौन से नए फीचर्स हैं…

1. 32 जीबी के मिनिमम मेमोरी के साथ हुआ लॉन्च. 16 जीबी वैरिएंट अब नहीं मिलेगा|

2. दो नए कलर- मैट ब्लैक और जेट ग्लॉसी ब्लैक |

3. A10 Fusion प्रोसेसर iPhone 6s के मुकाबले 40 गुना ज्यादा फास्ट होगा|

4. इसमें क्वाड एलईडी ट्रू टोन फ्लैश भी दिया गया है|

5. सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है|

6. कैमरा- 2X ऑप्टिकल जूम के साथ दो रियर कैमरे. एक वाइड एंगल लेंस होगा जबकि दूसरा टेलीफोटो का काम करेगा. कंपनी का दावा है कि यह 10X तक जूम करने में सक्षम है|

7. iPhone में हेडफोन जैक नहीं मिलेगा. ऑडियो के लिए लाइटिंग पोर्ट का यूज किया गया है|

8. रेटिना एचडी डिस्प्ले- कंपनी का दावा है कि रेटिना एचडी डिस्प्ले ज्यादा कलर्स, 3डी टच के साथ 25 फीसदी ब्राइट है|

9. सेवेन सीरीज के आईफोन को वॉटर और डस्ट प्रूफ बनाया गया है|

10. होम बटन भी बदला- कंपनी ने होम बटन में बड़ा बदलाव किया है. यह अब एप्पल के टैप्टिक इंजन पर चलेगा, यानी मैकबुक के ट्रैकपैड जैसा काम करेगा. इसे आप क्लिक नहीं कर सकते, लेकिन इसे जोर से प्रेस करना होगा|

 

iPhone7 में जुड़े नए फीचर, 10 बातों से जानें क्या हुआ है पहली बार Read More

पाकिस्तान के लिए ‘कश्मीर जीने-मरने का सवाल’

160907020731_general_raheel_sharif_pakistan_army_chief_624x351_epa_nocreditपाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ ने कहा है कि भारत प्रशासित कश्मीर पाकिस्तान के जीन मरने का सवाल है – राहील शरीफ़ ने इसे ‘शह रग’ कहकर बुलाया|

उन्होंने कहा कि वो कश्मीरियों को कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि भारत प्रशासित कश्मीर की जनता सरकारी (भारत) हिंसा का निशाना बन रही है|

उन्होंने कहा कि वो आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए लड़ रहे भारत प्रशासित कश्मीर की जनता के बलिदान को सलाम करते हैं|

जनरल शरीफ़ ने मंगलवार को शहीदी दिवस के अवसर पर रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं|

उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या का अंतिम समाधान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के ज़रिए ही संभव है|

इस अवसर पर पाकिस्तानी प्रमुख ने कहा कि वो दोस्तों और दुश्मनों को अच्छी तरह से पहचानते हैं. पाक-चीन दोस्ती के लिए ‘सी पैक’ बड़ी परियोजना है, जो पूरे क्षेत्र की समृद्धि में मददगार साबित होगी. जनरल शरीफ़ ने कहा कि सी-पैक परियोजना को समय पर पूरा करना उनका राष्ट्रीय कर्तव्य है|

उन्होंने कहा, ”इस परियोजना में किसी बाहरी शक्ति को रास्ते में बाधा नहीं डालने देंगे, उसके ख़िलाफ़ हर प्रयास को सख़्ती से निपटा जाएगा|”

उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में जी 20 के सम्मेलन के दौरान हुई चीनी राष्ट्रपति से मुलाक़ात में चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर का मामला उठाते हुए इसे भारतीय सीमा का अतिक्रमण बताया था|

जनरल शरीफ़ का कहना था कि वो सभी पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं, क्योंकि शांति का असल मतलब क्षेत्र में शक्ति संतुलन है|.

उन्होंने कहा कि ‘सभी बाहरी षड्यंत्र और उकसाने वाली घटना के बावजूद पाकिस्तानी सेना देश की रक्षा करने में सक्षम है. पाकिस्तान पहले मज़बूत था और आज अजेय है|”

उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान पड़ोसी देश है और वहां शांति और स्थिरता पाकिस्तान के हित में है|

भारत का नाम लिए बग़ैर उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ तत्व अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान के संबंधों में बाधा हैं, वो कभी अफ़ग़ानिस्तान के प्रति ईमानदार नहीं हैं|
source : BBC hindi

पाकिस्तान के लिए ‘कश्मीर जीने-मरने का सवाल’ Read More

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे

160509133805_filipinas_candidato_presidencial_elecciones_rodrigo_duterte_624x415_gettyअमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गाली देने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो डुटार्टे का विवादों से लंबा नाता रहा है| डुटार्टे पिछले महीने ही संयुक्त राष्ट्र की तर्ज पर नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने की धमकी दे चुके हैं| डुटार्टेने अमरीकी राष्ट्रपति को ‘मां की गाली’ देते हुए कहा था कि ओबामा जब उनसे लाओस में मिलें तो मानवाधिकार के मुद्दे पर लेक्चर न दें| इसके बाद राष्ट्रपति ओबामा ने लाओस में होने जा रहे आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit 2016)में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटार्टेसे मिलने से इनकार कर दिया था. हालाँकि डुटार्टेने ‘अपने शब्दों’ के लिए माफ़ी भी मांग ली है|

नशे के सौदागरों के खिलाफ युद्ध को फिलीपींस के राष्ट्रपति रोद्रिगो डुटार्टेनए मोड़ पर ले गए थे | उन्होंने धमकी दी थी कि अगर सयुंक्त राष्ट्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फिलीपींस संयुक्त राष्ट्र छोड़ देगा और नया अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाएगा| रॉड्रिगो डुटार्टे 30 जून 2016 को फिलीपींस के राष्ट्रपति बने थे|
हिंसा के विरुद्ध उनके कड़े रवैये के चलते उन्हें ‘द पनिशर’ भी कहा जाता है| वह सज़ा-ए-मौत की वापसी चाहते हैं| उन्होंने ड्रग तस्करों को मारने पर सुरक्षा बलों और आम लोगों के लिए इनाम की घोषणा की है| डुटार्टेने ‘भ्रष्ट पत्रकारों’ की हत्या की और कथित तौर पर इसकी वक़ालत भी की| संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा था वो डुटार्टेके बयानों से परेशान हैं| डुटार्टेपर सेक्सिस्ट बयान देने के आरोप भी हैं.एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक महिला रिपोर्टर के लिए उन्होंने सीटी मार दी थी| 2015 में पोप फ्रांसिस की फिलीपींस यात्रा के दौरान जाम के चलते डुटार्टेने उन्हें भी निशाना बनाया था| डुटार्टेने कहा था कि वह सुबह से नहीं, बल्कि दोपहर बाद एक बजे से काम शुरू करना चाहते हैं|

ओबामा को गाली देने वाले डुटार्टे Read More