शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 27,000 के स्तर से नीचे

sensex_625x409_51465453174मुंबई: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 257 अंक गिरकर 26,763 पर और निफ्टी 69 अंक गिरकर 8,203 पर बंद हुआ। मुनाफावसूली के बीच आज के शुरुआती कारोबार में 91 अंक से अधिक गिरकर 27,000 के स्तर से नीचे आ गया था।

इसके अलावा कल जारी हो रहे अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से पहले की सतर्कता से भी रुझान प्रभावित हुआ।

केरल में मॉनसून के आने से बाजार में आए उत्साह और आरबीआई द्वारा उदार मौद्रिक नीति बरकरार रहने के बीच सूचकांक पिछले दो सत्रों में 243.21 अंक की तेजी दर्ज हुई। एनएसई निफ्टी भी 23.15 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 8,249.90 पर आ गया था।

कारोबारियों ने कहा कि एशियाई रुझान में कमजोरी और हालिया लाभ पर निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली से सूचकांक में गिरावट आई।

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 27,000 के स्तर से नीचे Read More

‘उड़ता पंजाब’ के पक्ष में उतरे आमिर, बोले- विवाद से सेंसर बोर्ड की छवि धूमिल होगी

aamir-khan_640x480_41464082210मुंबई: सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने बुधवार को कहा कि ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म नशे की लत के बारे में एक ‘अच्छा सामाजिक संदेश’ देने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि फिल्म में कट लगाने की मांग करने से सेंसर बोर्ड की छवि धूमिल होगी।

इसमें नशे के खिलाफ अच्छा सामाजिक संदेश
आमिर ने ‘उड़ता पंजाब’ के बचाव में बुधवार को एक कार्यक्रम में मीडिया से कहा, “यह एक सामाजिक फिल्म है, जो पंजाब के युवाओं में व्याप्त नशे के बारे में है। इसमें एक बढ़िया सामाजिक संदेश है। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कुछ ऐसा है, जिसमें कुछ काट-छांट करनी चाहिए या दर्शकों को नहीं देखने देना चाहिए।”

89 कट लगाने का सुझाव अजीबोगरीब
आमिर ने फिल्म में 89 कट लगाने के सेंसर बोर्ड के अजीबोगरीब सुझाव के बारे में कहा कि इससे सीबीएफसी की छवि खराब होगी। उन्होंने कहा, “यह बहुत जरूरी है कि फिल्म निर्माताओं की अपनी एक आवाज हो, जिसे दबाया न जाए। किसी भी समाज में कलाकार की आवाज पर बंदिश नहीं होनी चाहिए। वह जो बोलना चाहता है, उसे बोलने देना चाहिए।” उन्होंने ‘उड़ता पंजाब’ की टीम को उसकी आगे की लड़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं। अभिषेक चौबे निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ हैं।

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

‘उड़ता पंजाब’ के पक्ष में उतरे आमिर, बोले- विवाद से सेंसर बोर्ड की छवि धूमिल होगी Read More

सीबीआई जांच की मांग : मथुरा हिंसा मामले में बीजेपी नेता की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

mathura-clashes_650x400_51465024680नई दिल्ली: मथुरा में हुई ही हिंसा के मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनने से इनकार किया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि वो इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या आपकी याचिका में ये कहा गया है कि राज्य सरकार का कोई भी ऐसा एक्शन है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय से कहा कि ये मामला राज्य का विषय है, केंद्र सरकार अपनी ओर से सीबीआई जांच के आदेश नहीं दे सकती। कोर्ट ने पूछा कि क्या राज्य का कोई ऐसा काम है जिससे लोगों का भरोसा उठा हो ? साथ ही कहा कि क्या राज्य सरकार की जांच में कोई कमी हुई है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच की मांग कोई रुटीन मामला नहीं है और ना ही किसी भी याचिका पर सीबीआई जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।

अब हाईकोर्ट जाएंगे याचिकाकर्ता
दरअसल बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका में कहा था कि रामवृक्ष यादव 2014 से पार्क में एक समानांतर सरकार चला रहा था। जिसमें उसकी खुद की सरकार और सेना थी। बिना सरकार के समर्थन के ऐसा संभव ही नहीं है। याचिका में मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कहा गया है कि रामवृक्ष यादव कई नेताओं और मंत्रियों के क़रीबी रहा है। हालांकि याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले ली। उनका कहना है कि वो सीधे इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे हैं और बुधवार को इसकी अर्जी दाखिल करेंगे।

इधर राज्य सरकार ने मथुरा के जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश सिंह को हटा दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा है कि मथुरा के नए डीएम निखिल शुक्ला और नए एसएसपी बबलू कुमार होंगे। मथुरा हिंसा के बाबत राज्य सरकार ने कहा है कि पुलिस जवाहर बाग में अवैध कब्जा जमाए लोगों को हटाने की कार्रवाई में खतरों का सही अंदाजा नहीं लगा पाई थी।

केंद्र सरकार लगा रही राज्य सरकार पर आरोप….
वैसे जवाहर बाग में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पिछले हफ्ते की पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई हिंसा को केंद्र सरकार सीधे राज्य सरकार की नाकामी बता रही है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस मामले में सीधे शिवपाल सिंह यादव से इस्तीफा मांग चुके हैं। जवाहर बाग की घटना को लेकर कई सवाल उठाए रहे हैं, जैसे क्या यह बस स्थानीय पुलिस के अंदाजे की चूक है या फिर उसे तैयारी से पहले ही कार्रवाई के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा इन अतिक्रमणकारियों के पास इतनी भारी मात्रा में असलाह-बारूद की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस समूह का नक्सिलयों के साथ संबंध की ओर इशारा किया गया है, तो विपक्षी दल इसमें राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला…
गौरतलब है कि मथुरा के जवाहरबाग में गुरुवार को हुई हिंसा में 24 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इसमें दो पुलिस अधिकारी भी शहीद हो गए थे। इस कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव भी पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में मारा गया था। डीजीपी ने रविवार को ट्वीट कर उसकी मौत की पुष्टि की थी। इसके बाद अब उसके गांव वालों ने उसका शव लेने से इनकार  कर दिया है। इसके बाद मथुरा पुलिस ने रामवृक्ष यादव के साथ मारे गए 11 अन्य लोगों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।

Source :- NDTV

सीबीआई जांच की मांग : मथुरा हिंसा मामले में बीजेपी नेता की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार Read More

केजरीवाल को अगर अनुकूल लगे तो वह मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं : प्रशांत भूषण

prashant-bhushan_650x400_71463073911वाशिंगटन: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘पूरी तरह बेइमान’ होने का आरोप लगाते हुए उनके मित्र से विरोधी बने प्रशांत भूषण ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के नेता व्यक्तिगत हित के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं।

अमेरिका के निजी दौरे पर आए भूषण ने भारतीय-अमेरीकियों और भारतीयों के एक समूह को सोमवार रात संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह (केजरीवाल) पूरे बेइमान हैं, जिस दिन उन्हें रास आए, वह मोदी से हाथ मिला लेंगे। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है।’’ भूषण की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के बीच पिछले एक साल से अधिक समय में कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिला है।

मेरे और योगेन्द्र जैसे लोगों का इस्तेमाल विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए किया
पिछले साल आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले जाने के बाद योगेन्द्र यादव के साथ स्वराज अभियान की नींव रखने वाले भूषण ने कहा कि केजरीवाल की इस फितरत के बारे में उन्हें पहले पता नहीं चल पाया इसका उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे और योगेन्द्र जैसे लोगों का इस्तेमाल विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए किया और इस दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि आप के निर्णय लेने वाले निकायों में उनका बहुमत हो, ताकि वह अपने एजेंडे के साथ आगे बढ़ सकें।’’ एक सवाल के जवाब में भूषण ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की दिलचस्पी भ्रष्टाचार से लड़ने में नहीं है।

अरविंद का हाल मनमोहन सिंह जैसा ही है
आप विधायकों को लेकर भ्रष्टाचार के कई मामलों के बारे में सुने जाने का आरोप लगाते हुए भूषण ने कहा, ‘‘वह खुद के लिए जवाबदेही नहीं चाहते हैं।’’ आप के पूर्व नेता ने आरोप लगाया, ‘‘अरविंद का हाल मनमोहन सिंह जैसा ही है जिन्होंने खुद कभी रुपया नहीं लिया लेकिन अपने इर्द-गिर्द के लोगों को रुपया लेने की अनुमति दी।’’ पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए भूषण ने बताया कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार कांग्रेस की तुलना में कहीं ज्यादा बुरी होगी।

पंजाब में आप को एक विश्वसनीय विकल्प मानने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह सिद्धांतविहीन और अराजक होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल पंजाब में कांग्रेस कहीं अच्छी पसंद साबित होगी। मेरे विचार में वह आप से बेहतर होगी। वे (कांग्रेस) अनुभवी हैं। आप में कोई सिद्धांत नहीं रह गया है।’’ उन्होंने कहा कि स्वराज अभियान राजनीति में कूदने के लिए तैयार नहीं है।

केजरीवाल ने मेरे जैसे लोगों का इस्तेमाल किया
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘इसमें एक साल का समय लगेगा।’’ उन्होंने बताया कि चुनावी राजनीति में शामिल होने से पहले स्वराज अभियान खुद के भीतर पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतंत्र के सिद्धांत स्थापित करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘आप के मामले में हमने जो गलतियां की हैं हम उन्हें दोहराना नहीं चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मेरे जैसे लोगों का इस्तेमाल किया।

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स  टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

केजरीवाल को अगर अनुकूल लगे तो वह मोदी से भी हाथ मिला सकते हैं : प्रशांत भूषण Read More

चीन नेपाल के रास्ते बिहार तक बनाएगा रेल नेटवर्क? इसलिए कर रहा है ऐसी प्लानिंग

china2_1464081392बीजिंग. चीन बिहार तक रेल नेटवर्क डेवलप करने की तैयारी में है। इंडिया और साउथ एशिया से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए चीन ऐसी कोशिश करने की सोच रहा है। नेपाल में तिब्बत के जरिए चीन पहले ही रेल नेटवर्क बना चुका है। चीन की सरकारी मीडिया में छपी एक रिपोर्ट में इसका जिक्र है।

कैसे नेपाल और बिहार को जोड़ने की सोच रहा है चीन…
– नेपाल के रासुवागधि इलाके में क्रास-बॉर्डर रेलरोड लिंक को लेकर दोनों देशों के बीच पहले ही चर्चा हो चुकी है।
– सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, नेपाल बॉर्डर तक चीन का रेलरोड नेटवर्क 2020 तक पहुंच जाएगा।
– यह रेल लाइन चीन को भारत से रासुवागधि से बीरगंज के जरिए कनेक्ट करेगी, जहां से बिहार का बार्डर केवल 240 किलोमीटर है।

ट्रेड को होगा फायदा?
– आर्टिकल के मुताबिक, अगर ऐसा होता है तो बिहार के जरिए कोलकाता से ट्रेड तेजी से बढ़ेगा।
– इससे वक्त के साथ कास्ट और दूरी भी घटेगी।
– ”चीन से रेलरोड कनेक्शन न केवल नेपाल के लिए अहम है बल्कि नेपालियों के डेवलपमेंट के लिए भी जरूरी है। इससे पूरे साउथ एशिया में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नेपाल सरकार के पास इतिहास बनाने का मौका है।”

– बता दें कि भारत और चीन के बीच करीब 70 बिलियन डॉलर का ट्रेड होता है।
चीन की हो सकती है स्ट्रैटजी
– नेपाल के साथ रेल-रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने के पीछे भारत को कमजोर करना भी है।
– नेपाल में भारत के रोल को कम कम करने के लिए चीन इस तरह की प्लानिंग पहले भी कर चुका है।
– इस प्रोजेक्ट पर बात नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीजिंग दौरे के बाद शुरू हुई।
– वहां दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रास्‍ते बनाने पर राय बनी।
– नेपाली अफसरों का कहना है कि चीन के साथ बनने वाला नया रूट भारत पर उसकी निर्भरता को कम करेगा।
– भारत फिलहाल नेपाल को माल सप्‍लाई करने वाला इकलौता देश है।
Source : Dainik Bhaskar
चीन नेपाल के रास्ते बिहार तक बनाएगा रेल नेटवर्क? इसलिए कर रहा है ऐसी प्लानिंग Read More

हाईकोर्ट ने JK पुलिस से पूछा नाबालिग लड़की को किस कानून के तहत ‘हिरासत’ में रखा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने शनिवार को राज्य पुलिस से पूछा कि उसने किस कानून के तहत उस नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया, जिसका गत मंगलवार को कथित रूप से एक सैनिक ने हंदवाड़ा में यौन उत्पीड़न किया था। इस घटना की वजह से शुरू हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में पांच लोग मारे गए हैं।

16 साल की लड़की की मां ताज बेगम ने शनिवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी बेटी और दो दूसरे परिजनों की पुलिस की ‘अवैध हिरासत’ से रिहाई की मांग की। ताज के वकील परवेज इमरोज ने यह जानकारी दी।

इमरोज ने कहा कि न्यायमूर्ति एम.एच. अतर ने राज्य को नोटिस जारी करने के अलावा हंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक और संबंधित पुलिस थाने को निर्देश दिया कि वे अदालत को बताएं कि उन्होंने किस कानून के तहत नाबालिग लड़की, उसके पिता और उसकी मौसी को 12 अप्रैल की घटना के बाद से हिरासत में रखा हुआ है।

उन्होंने कहा कि अदालत ने पुलिस को लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने का भी निर्देश दिया। इमरोज ने कहा, ‘अदालत ने यह भी कहा कि लड़की के पिता और उसकी मौसी को प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने पेश होने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।’ उन्होंने कहा कि मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की गई है।

नाबालिग बेटी, पति और बहन की जान खतरे में
ताज बेगम ने इमरोज के माध्यम से दायर की गई अपनी याचिका में दलील दी कि उसकी बेटी, पति और बहन को संविधान की धारा-21 के तहत सुनिश्चित किए गए, सांवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करते हुए अवैध हिरासत में रखा गया है। वकील ने अदालत से यह भी कहा कि याचिकाकर्ता को अपनी नाबालिग बेटी, पति और बहन की जान खतरे में होने की आशंका है।

मंगलवार को हंदवारा में एक जवान द्वारा लड़की से कथित छेड़छाड़ के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के अगले दिन विरोध प्रदर्शन के दौरान कुपवाड़ा के नाथनुसा इलाके में इस तरह के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

लड़की ने किया यौन उत्पीड़न की बात से इनकार
लड़की ने हालांकि अपने यौन उत्पीड़न की बात से इनकार किया। सेना ने इसे लेकर उसके बयान का एक कथित वीडियो जारी किया है। हालांकि लड़की की मां ने शनिवार को दावा किया कि वीडियो में बयान देने के लिए उसकी बेटी पर दबाव डाला गया था।

(इस खबर को दी  सन्डे हैड लाइन टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

:-Anukool Mistri

हाईकोर्ट ने JK पुलिस से पूछा नाबालिग लड़की को किस कानून के तहत ‘हिरासत’ में रखा Read More

नारायण पाल ने किये गुरुग्राम मंदिर के दर्शन

643ed5da-e29f-4823-a81e-298f22ddc07eशक्तिफार्म: राम नवमी के शुभ अवसर पर शक्तिफार्म नं 2 गुरुग्राम में भजनों की धूम रही| कृष्ण भजनों पर भाव विभोर होते हुए तमाम जन समूह अपनी मस्ती में था, इसी बीच सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल जी का आगमन से भक्तजन हर्षित हो गए| मंदिर में दर्शन करते हुए पाल जी भक्तो के बीच बैठकर कीर्तन का आनंद लिया, उसके बाद सभी मंदिर पदाधिकारियो के साथ मिलकर पूरे प्रांगन का अवलोकन किया एवं ग्रामवासियों की समस्या सुनी| वाकई नारायण पाल जी के नारे “जहाँ बुलाया वहीँ आया” सच सा ज्ञान पड़ता है , यह ग्रामवासियों का कहना है| इस मौके पर देवू मंडल,प्रशांत मंडल,महानंद अधकारी,उत्तम आचार्य जी,रविन खान,गोविन्द मंडल,जयन्त मंडल आदि मौजूद थे|

News coverage :- Dinesh Sehgal

नारायण पाल ने किये गुरुग्राम मंदिर के दर्शन Read More
Sudha Foundation ka Udghatan

सुधा फाउंडेशन के दुसरे कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर का उद्घाटन समारोह

सुधा फाउंडेशन का उद्घाटन
सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी जिसका पहला प्रोजेक्ट ऑफिस उत्तराखंड के शक्तिफार्म में जनवरी 2016 में खोला गया था |

आज दिनांक 08/04/2016 को इसके दूसरे प्रोजेक्ट ऑफिस (सितारगंज) का उद्घाटन श्री चन्दन मेहता (प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर) के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ, इस समारोह में फिल्म एवं टीवी कलाकार दिनेश सहगल, राजेश गुप्ता (खन्ना जी), कविता वाक्ची, मुन्नाजीत मंडल, अनुकूल मिस्त्री एवं उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री (सितारगंज ) आदि मौजूद थे |

डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी का मुख्य उद्देश्य छात्रो को कम फीस में कंप्यूटर एजुकेशन प्रदान करना तथा डिजिटल इंडिया से जोड़ना है |

सुधा फाउंडेशन के दुसरे कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर का उद्घाटन समारोह Read More

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त की

1Arvind-Kejriwalनई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड में विधायकों की खुल्लमखुल्ला खरीद-फरोख्त की है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “खुल्लमखुल्ला खरीद-फरोख्त। पहले अरुणाचल प्रदेश और अब उत्तराखंड। भाजपा सबसे अधिक भ्रष्ट, देशद्रोही और सत्ता की भूखी पार्टी साबित हो रही है।”

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को शुक्रवार देर शाम राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा, जब उसके नौ बागी विधायकों ने विपक्षी पार्टी भाजपा से हाथ मिला लिया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार को शुक्रवार को उस समय झटका लगा, जब उसे सदन में वित्त विधेयक को पारित कराने के लिए आवश्यक 36 में से सिर्फ 32 ही वोट मिले।

source : NDTV

सीएम केजरीवाल का भाजपा पर आरोप, उत्तराखंड में विधायकों की खरीद-फरोख्त की Read More

अल्ट्रा-मॉडर्न ज्ञान

smileyज़रुरत से ज़्यादा भगवान को याद मत किया करो क्योंकि…
किसी दिन भगवान ने याद कर लिया तो.. लेने के देने पड़ जायेंगे ।

“काम ऐसे करो कि लोग आपको……
किसी दूसरे काम के लिए बोलें ही नहीं”

आज के जमाने में सत्संग उसी संत का बढ़िया रहता है,
जिसके पंडाल में गर्म पोहा, समोसा जलेबी और अदरक वाली चाय मिले।
वरना ज्ञान तो अब ऑनलाइन उपलब्ध है ।

जिस पुरुष ने आज के समय में बीवी, नौकरी और स्मार्टफोन के बीच में सामंजस्य बैठा लिया हो,
वह पुरुष नहीं महापुरुष कहलाता है!

आज सबसे बड़ी कुर्बानी वह होती है,
जब हम अपना फोन चार्जिंग से निकाल कर किसी और का फोन लगा दें ।

आप कितने ही अच्छे काम कर लें,
लेकिन लोग उसे ही याद करते हैं, जो उधार लेकर मरा हो ।

आजकल माता-पिता को बस दो ही चिंताएं हैं…
इंटरनेट पर उनका बेटा क्या डाउनलोड कर रहा है और… बेटी क्या अपलोड कर रही है ।

जंगल में चरने गया बैल, दोस्तों के साथ पार्टी में बैठा पुरुष
और ब्यूटी पार्लर में गयी महिला.. जल्दी वापस नहीं आते ।।

जब आप किसी चीज को पूरी शिद्दत से पाने की ख्वाहिश या कोशिश करते हैं,
तो वह चीज… उसी शिद्दत से कुछ ज्यादा ही एटीट्यूड दिखाने लगती है।

एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है कि कभी कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं तो चेहरा बेहद हसीन लगता है!

आदमी अपने घर में सिर्फ दो ही कारणों से खुश होता है:
जब बीवी “नई” हो या बीवी “नहीं” हो!

What’s app का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
बहुत सारी औरतें आपस में बात करती हैं फिर भी आवाज़ ही नहीं होती!

इतना तो बगुला भी मछली पकड़ने के लिये चोच नहीं निकालता होगा,
जितना लड़किया आजकल सेल्फी लेने के समय होठ निकालती है.

जीवन में कम से कम एक सच्चा मित्र हमेशा अपने पास रखो ताकि…
जिस दिन आपके यहाँ तुरई, करेला या कुंदरू की सब्जी बने उस दिन उसके घर जाकर खाना खा सको…।

ज्ञान समाप्त!! ? ?

source : Anukool Mistri

अल्ट्रा-मॉडर्न ज्ञान Read More