Confirmed: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा- भारत के हमले में मरे हमारे दो सैनिक, 9 घायल

ceasefire_650_092916013658पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे से इनकार किया  है. हालांकि आसिफ ने सीमा पर फायरिंग की बात मानी है और कहा है कि भारत की ओर से किए गए हमले में उनके दो सैनिक मारे गए हैं और 9 घायल हो गए हैं.

इससे पहले गुरुवार सुबह पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि भारत ने उसके दो सैनिकों को मार गिराया है. पाकिस्तान के अखबार के मुताबिक गुरुवार सुबह LoC पर हुई फायरिंग में उनके दो जवान मारे गए हैं.

पाकिस्तानी सेना ने भी यह दावा किया है कि भारत की ओर से की गई फायरिंग में उनके दो जवान शहीद हो गए हैं.

‘द डॉन’ में छपी खबर के मुताबिक दोनों तरफ से फायरिंग देर रात 2.30 बजे के आसपास शुरू हुई थी, जो सुबह 8 बजे तक चली. पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक भारत ने यहफायरिंग शुरू की. जम्मू-कश्मीर के भिंबेर, हॉटस्प्रिंग केल और लिपा सेक्टर में फायरिंग हुई.

 

Source: Aaj Tak

Confirmed: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा- भारत के हमले में मरे हमारे दो सैनिक, 9 घायल Read More

चीन सीमा पर भारतीय गांव हुए वीरान, सुरक्षा एजेंसियों ने जताई चिंता

29_09_2016-28hld1हल्द्वानी: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगी भारत-चीन सीमा के गांव उजाड़ हो गए है, जबकि ड्रैगन (चीन) अपने सीमावर्ती गांवों को तेजी से आबाद करने में जुटा है। तिब्बत के दो सीमावर्ती गांव दारचिल व कुफू पिछले पांच वर्ष में कस्बे बन गए हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सामरिक दृष्टि से इसे बड़ी चिंता माना है और इस संबंध में केंद्र सरकार को सीमांत गांवों को फिर से आबाद करने की सलाह दी है। सीमावर्ती गांवों में नागरिकों को बिना हथियार का सैनिक माना जाता है। उनकी मौजूदगी से सीमा पर कोई भी गतिविधि किसी से छिपी नहीं रह सकती है, लेकिन अब भारतीय गांवों में सन्नाटा पसरा है। लोग पुस्तैनी गांव से पलायन कर चुके हैं। इसके ठीक उलट चीन का फोकस भारतीय सीमा से लगे गांवों में आधारभूत सुविधा बढ़ाने के साथ ही आबादी बसाने पर केंद्रित है। सैनिक छावनी भी सीमा के कस्बों में आबाद हो गई है। भारत की सीमा के सबसे करीब चीन अधिकृत तिब्बत का तकलाकोट बाजार है। यह बड़ी व्यावसायिक मंडी बन चुका है। चीन ने यहां तक फोरलेन सड़क बनाने के साथ ही सैनिक छावनी व एयरबेस तक बना दिए हैं। इसके विपरीत भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र आज भी सड़क से नहीं जुड़ पाए। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस चिंता से भारत सरकार को अवगत कराया है। गांव छोड़ पलायन कर गए लोगों को फिर से गांवों में बसाने के लिए कोई कारगर योजना लागू करने की पैरवी भी की है।

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट बताती है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में 12,600 फीट की ऊंचाई पर भारत के अंतिम गांव कुटी, सीपू, तिदांग, गो, मरछा, गुंजी, नपल्च्यू, नाबी गांव भोटिया जनजाति बाहुल्य हैं। एक दशक पहले तक इन आठ गांवों में ही 15 से 20 हजार की आबादी थी।

मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित इस क्षेत्र में अब ढाई सौ की आबादी ही रह गई है। गांव के गांव उजाड़ हो चुके हैं। क्षेत्र में दुनिया के सबसे खूबसूरत ग्लेशियरों में से एक मिलन के गांव भी उजड़ चुके हैं। मिलन गांव में कभी पांच सौ परिवार रहते थे, लेकिन अब महज दो परिवार रह गए हैं। इसकी बड़ी वजह सड़क, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा नहीं होना रहा।

भारत सरकार ने एक दशक पहले चीन सीमा से लगे गांवों को आबाद करने करने के उद्देश्य से बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) शुरू किया था। शुरुआती दौर में इसमें उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल व अरुणांचल के सिर्फ नौ ब्लाकों के गांव शामिल किए गए। बाद में इस योजना में नेपाल बार्डर के गांव शामिल कर योजना का क्रियान्वयन ब्लाक मुख्यालयों से सुपुर्द कर दिया गया। योजना पर आशा के अनुरूप काम नहीं हुआ। स्थिति यह है कि वित्तीय वर्ष 2015-2016 में सीमांत जिले पिथौरागढ़ को इस मद में 11.17 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे और महज 25 फीसद भी काम नहीं हो पाया।

पलायन गंभीर चिंता का विषय

आइटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि सीमावर्ती गांवों से पलायन गंभीर चिंता का विषय है। आइटीबीपी इन गांवों में रहने वाले लोगों के लिए अपने स्तर से तथा बीएडीपी मद से कई कार्य कर रही है ताकि लोग गांव में ही रहें। सीमांत क्षेत्र तक बिजली और सड़क जरूरी है। इस समय सरकार क्षेत्र को ऊर्जीकृत कर रही है। सड़क का निर्माण हो रहा है। लोगों को अभी और प्रेरित करने की जरूरत है।

 

 

Source: Jagran

 

चीन सीमा पर भारतीय गांव हुए वीरान, सुरक्षा एजेंसियों ने जताई चिंता Read More

आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, 500 अंक गिरा

sensex_650x400_41473653365मुंबई: आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स में जोरदार गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 500 अंक गिर गया. 12 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 557.75 अंकों की गिरावट के साथ 27735 के स्तर पर देखा गया. निफ्टी 144 अंकों की गिरावट के साथ 8600 के स्तर पर देखा गया.

आज सुबह बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 181 अंकों की तेजी के साथ हुई थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,800 अंक के पार निकल गया था. तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की बैठक में तेल उत्पादन को सीमित रखने पर सहमति बनने से कारोबारी धारणा में सुधार रहा. पिछले आठ सालों में पहली बार ओपेक देशों में इस तरह की सहमति बनी है.

सितंबर माह के वायदा एवं विकल्प सौदों के निपटान का आज आखिरी दिन है. इससे भी लिवाली का जोर देखा जा रहा था. मुंबई शेयर बाजार का 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में आज 181.31 अंक यानी 0.64 प्रतिशत ऊंचा रहकर 28,474.12 अंक पर पहुंच गया और गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा.

रीयल्टी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और धातु कंपनियों के शेयर आकषर्ण का केन्द्र रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के शुरआती दौर में 55.50 अंक उचा रहकर 8,800.65 अंक पर पहुंच गया. शेयर ब्रोकरों के अनुसार ओपेक सदस्य देशों के बीच तेल उत्पादन को सीमित रखने की आश्चर्यचकित करने वाली सहमति बनने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा गया. वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल का नवंबर डिलीवरी भाव 22 सेंट बढ़कर 48.91 डालर प्रति बैरल हो गया

 

Source: NDTV INDIA

आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, 500 अंक गिरा Read More

दशहरे से पहले रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस की सौगात

29_09_2016-indian-railways-7591नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों को दशहरे से ठीक पहले 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस पर फैसला किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को बताया कि रेल कर्मचारियों को त्योहारी सीजन से पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। आपको बता दें कि बीते बुधवार को रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। यह लगातार पांचवां वर्ष है, जब रेलकर्मियों को इस स्तर का बोनस दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित 78 दिनों का बोनस देने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इस बार बोनस वेतन सीमा 3500 रुपए से बढ़ाकर 7000 रुपए की गई है, जिससे रेलकर्मियों की बोनस राशि दोगुना होने की संभावना है। पिछले वर्ष प्रति कर्मचारी दिया गया न्यूनतम बोनस 8,975 रुपए था। इसके तहत रेलवे के देशभर से सभी गैर-राजपत्रित (नॉन गेजेटिड) कर्मचारी आते हैं जिनमें आरपीएफ और आरपीएसएफ कर्मचारी शामिल नहीं होते। कर्मचारियों के लिए 78 दिन का वेतन करीब 18,000 रुपए है।

हर साल दशहरे से पहले उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) करीब 12 लाख कर्मचारियों को दिया जाता है। इससे रेलवे पर 2,090.96 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ जाएगा। वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14, 2014-15 में भी रेल कर्मियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया गया था।

 

 

Source: Jagran

nrendra

दशहरे से पहले रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस की सौगात Read More

बसपा विधायक अयोध्या पाल सपा में शामिल

27_09_2016-sp-bspलखनऊ :लोकयुक्त की जांच में जमीनों पर कब्जे और भ्रष्टाचार के दोषी ठहराये गए फतेहपुर की अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक अयोध्या प्रसाद पाल सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सपा उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। अयोध्या पाल ने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और सपा में शामिल होने की ख्वाहिश जताई। मुख्यमंत्री ने सपा में शामिल करने की झंडी दे दी है। पाल ने समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने का वादा किया है। ध्यान रहे चार बार के विधायक अयोध्या पाल वर्ष 2007 की बसपा सरकार में मंत्री थे, इस दौरान उन पर मोहनलालगंज समेत कई स्थानों पर जमीनों पर कब्जा करने का इल्जाम लगा था। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त के यहां शिकायत दाखिल की गयी थी। जांच में दोषी पाया गया था। सूत्रों का कहना है कि बावजूद इसके बसपा ने उन्हें फिर से पहले प्रत्याशी घोषित किया था, मगर गत दिनों टिकट काट दिया था।

सीएम से मिले अतीक

फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसे सामान्य मुलाकात कहा जा रहा है, मगर अंदर खाने चर्चा है कि वह परिवार के सदस्यों के लिए टिकट की चाहत में मुख्यमंत्री से मिले थे। ध्यान रहे, अतीक के आपराधिक इतिहास को देखते हुए मुख्यमंत्री उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं देते रहे हैं मगर सियासी परिदृश्य में इस मुलाकात को लेकर ढेरों कयास लग रहे हैं।

Source:  Jagran
बसपा विधायक अयोध्या पाल सपा में शामिल Read More

SAARC समिट में PAK नहीं जाएंगे भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान

saarc280920161475040424_storyimageभारत के बाद भूटान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी इस्लामाबाद में नवंबर में होने वाले दक्षेस सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया। पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद जारी रखने का हवाला देते हुए सरकार ने ऐलान किया कि मौजूदा हालात में भारत सरकार इस्लामाबाद में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थ है।

बांग्लादेश द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, बांग्लादेश के अंदरूनी मामलों में एक देश के बढ़ते हस्तक्षेप ने ऐसा माहौल उत्पन्न कर दिया है जो नवंबर 2016 में इस्लामाबाद में 19वें दक्षेस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उपयुक्त नहीं है। इसने कहा, दक्षेस प्रक्रिया के आरंभकर्ता के रूप में बांग्लादेश क्षेत्रीय सहयोग, कनेक्टिविटी और संपर्कों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अटल है, लेकिन उसका मानना है कि ये चीजें एक सुखद माहौल में ही आगे बढ़ सकती हैं। उपरोक्त के मददेनजर बांग्लादेश इस्लामाबाद में प्रस्तावित शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थ है

भूटान ने कहा कि हालांकि वह दक्षेस प्रक्रिया और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन क्षेत्र में हाल में आतंकवादी घटनाओं में आई तेजी से वह चिंतित है जिसका असर इस्लामाबाद में नंवबर 2016 में होने वाले 19वें दक्षेस शिखर सम्मलेन के सफल आयोजन के लिए जरूरी माहौल पर पड़ा है।

भूटान की ओर से आगे कहा गया है, इसके अलावा भूटान की शाही सरकार क्षेत्र में आतंकवाद के कारण शांति और सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर दक्षेस के कुछ सदस्य देशों की चिंता से इत्तेफाक रखती है तथा वर्तमान हालात में दक्षेस शिखर सम्मेलन में शामिल होने में अपनी असमर्थता व्यक्त करने में उन देशों के साथ है ।

सार्क सम्मेलन पर संकट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत ने इसकी जानकारी दक्षेस के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल को दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान पहले ही क्षेत्र में बढ़ते आतंकवाद और इसमें एक देश की भूमिका का हवाला देते हुए सम्मेलन में भागीदारी से असमर्थता जता चुके हैं। भारत के इस फैसले के बाद दक्षेस सम्मलेन का रद्द होना तय हो गया है। दक्षेस के संविधान के मुताबिक, एक भी सदस्य देश यदि शामिल होने में असमर्थता जताए तो शिखर सम्मेलन नहीं हो सकता।

गौरतलब है कि उरी हमले को लेकर भारत ने कठोर रुख अपनाया है। सभी स्तरों पर पाकिस्तान को अलग थलग करने का प्रयास चल रहा है। सिंधु नदी समझौते की समीक्षा की जा रही है। वहीं पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीही वाले देश का दर्जा देने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विश्व के देशों से आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को अलग थलग करने की अपील कर चुकी हैं। भारत ने कहा कि वह क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। वह चाहता है कि दक्षेस देशों के बीच जुड़ाव और आपसी संबंध बेहतर बनें। लेकिन यह आतंक से मुक्त वातावरण में ही संभव हो सकता है।

मौजूदा हालात अनुकूल नहीं

भारत ने कहा कि सीमापार आतंकवाद और सदस्य देशों के आंतरिक मामलों में एक देश के बढ़ती दखलंदाजी से ऐसा माहौल बना है, जो दक्षेस सम्मेलन की सफलता के लिहाज से अनुकूल नहीं है। लिहाजा इस समय की परिस्थितियों में भारत सम्मेलन में भागीदारी नहीं कर सकता।

पाक ने फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, बल्कि भारतीय विदेश मंत्रालय के ट्वीट से यह पता चला है। लेकिन भारत का ऐसा फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्ज पर बैठक

इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर और नकेल कसते हुए उससे सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा छीन लेने का भी संकेत दिया है। इस पर विचार के लिए प्रधानमंत्री ने गुरुवार यानी 29 सितंबर को विशेष बैठक बुलाई है। सिंधु जल संधि की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री का यह एक और कड़ा संदेश है। भारत ने 1996 में ही पाकिस्तान को यह दर्जा दिया था। दोतरफा कारोबारी रिश्ते को मजबूती देने के लिए भारत तभी से पाकिस्तान से भी इस तरह के दर्जे की मांग कर रहा था लेकिन उसने यह दर्जा नहीं दिया। उड़ी हमले के बाद भारत में इसे रद करने की मांग बढ़ती जा रही है।

 

 

Source: Hindustan

SAARC समिट में PAK नहीं जाएंगे भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान Read More

सुस्त रही शेयर मार्केट की शुरुआत, सेंसेक्स 60 अंक ऊपर

bse_building_240मंबई। एशियाई बाजारों की सुस्ती और अमेरिकन बाजारों की तेजी के बाद भारतीय बाजारों की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। फिलहाल अब सेंसेक्स में करीब 60 अंक और निफ्टी में 20 अंक की बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में कमजोरी दिख रही है। वहीं एफएमसीजी, मेटल और फार्मा शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। बाजार को छोटे और मझोले शेयरों से भी सहारा मिल रहा है।

बाजार में एफएमसीजी, मेटल और फार्मा शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.44 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज के शुरुआती कारोबार में बैंकिग शेयरों में कमजोरी देखने को मिली थी। फिलहाल बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 19550 के स्तर के करीब दिख रहा है। वहीं बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स को छोड़ कर लगभग सभी अहम इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी के फार्मा, मेटल, आटो, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.5 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.4 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.4 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.6 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि कारोबार के इस दौरान निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 60 अंक यानि 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 28286 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 20 अंक यानि 0.2 की बढ़त के साथ 8725 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में गेल, एक्सिस बैंक, लार्सन, बजाज ऑटो और ल्यूपिन सबसे ज्यादा 1.2-0.8 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि रिलायंस, विप्रो, इंफोसिस, अदानी पोर्ट और एशियन पेंट्स जैसे दिग्गज शेयरों में 1.4-0.4 फीसदी की कमजोरी आई है।

 

 

 

Source: IBN

सुस्त रही शेयर मार्केट की शुरुआत, सेंसेक्स 60 अंक ऊपर Read More

2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर 2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर

gautam-gambhir-11-580x395नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में गौतम गंभीर की दो साल बाद वापसी हो गई है. उन्हें कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में  दाईं हैमस्ट्रिंग से चोटिल हुए बल्लेबाज केएल राहुल (38) की जगह कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया है. टीम में हुए सलेक्शन से खुद गौतम गंभीर भी खुश है और उन्होंने इसका इज़हार अपने सोशल मीडिया पेज पर किया.

गंभीर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘देश के लिए फिर से खेलने से बेहतर कुछ नहीं होता. टेस्ट क्रिकेट, सफेद ड्रेस, लाल गेंद और फिर से भारत की कैप. शुक्रिया बीसीसीआई, आप सभी का मेरे लिए दुआएं करने के लिए भी शुक्रिया.’

इसके अलावा गंभीर ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘डेब्यू करने वाले खिलाड़ी जैसा उत्साह, अनुभवी होने का यकीन, नए की तरह बैचेनी…मैं इस वक्त ये सब महसूस कर रहा हूं. ईडेन बहुत सारी महत्वकांक्षाओं के साथ मैं आ रहा हूं.’

गौतम गंभीर ने पूरे 2 साल बाद टीम इंडिया  में वापसी की है. हाल में दलीप ट्रॉफी के दौरान गंभीर ने अपने बल्ले का दम दिखाकर चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया था. गंभीर ने दलीप ट्रॉफी की पांच पारियों में 71.20 के औसत से 356 रन बनाए थे. जबकि इससे पहले 34 साल के गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जहां चार पारियों में वो महज 25 रन बनाने में कामयाब हो पाए थे.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 30 तारीख से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए गए हैं. चोटिल सलामी बल्लेबाज के एल राहुल और चिकनगुनिया के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है. जबकि इनकी जगह गौतम गंभीर और हरियाण के ऑफ स्पिनर जयंत यादव को टीम में जगह मिली है. गंभीर अगले दोनों टेस्ट में टीम के साथ रहेंगे जबकि जयंत को कोलकाता टेस्ट के लिए टीम में जगह मिली है.

कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल (38) की दाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था जिससी वजह से वो फील्डिंग भी नहीं कर पाए थे. गंभीर ने हाल ही खत्म हुए पिंक बॉल टेस्ट में टलीप ट्रॉपी में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने के लिए दस्तक दी थी.

टीम के कोच अनिल कुंबले गंभीर को टीम में जगह देने के मूड में थे और उन्होंने ही गंभीर का नाम आगे बढ़ाया था. गंभीर ने बैंगलोर के NCA में अपना फिटनेस टेस्ट भी दे दिया था.

 

 

Source: ABP

2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर 2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर Read More

आयकर अधिकारी बनकर घर में घुसे डकैत, परिवार को बनाया बंधक; लूटपाट की

27_09_2016-27kichanकिच्छा : पुरानी गल्ला मंडी निवासी एक राइस मिलर के घर हथियारों से लैस डकैतों ने आज सुबह करीब छह बजे धावा बोल दिया। डकैत घर में आयकर विभाग के अधिकारी बताकर घुसे। परिवार को बाथरूम में बंधक बनाया और एक घंटे तक घर को खंगाला। डकैतों ने करीब 50 लाख रुपये से अधिक की लूटपाट की। सुचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुरानी गल्ला मंडी में शक्ति राइस मिल मालिक मुकेश अग्रवाल का परिवार रहता है। मंगलवार की सुबह छह बजे घर की घंटी बजी। घर के किसी सदस्य ने जब दरवाजा खोला तो घर के बाहर एक दर्जन लोगों खड़े थे। उन्होंने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और छापे की बात कही। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने सभी के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और परिवार के लोगों को बाथरूम में बंधक बना दिया। इसके बाद उन्होंने घर को खंगालन शुरू किया।

एक घंटे की लूटपाट के बाद डकैत घर से चले गए। घर के सदस्यों ने किसी तरह अपने को आजाद कर मामले की सुचना पड़ोसियों व पुलिस को दी। मिल मालिक के अनुसार चोरी का अभी आकलन किया जा रहा है। करीब 50 लाख रुपये से अधिक की डकैती का अनुमान है।

Source: Jagran
आयकर अधिकारी बनकर घर में घुसे डकैत, परिवार को बनाया बंधक; लूटपाट की Read More

Oscars 2017 के लिए नॉमिनेट हुई तमिल फिल्म ‘विसारनई’ के बारे में जरूर जानें ये खास बातें

visaaranai_sm_650_092216075909नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली तमिल फिल्म ‘विसारनाई’ की 2017 के ऑस्कर अवार्ड्स की फोरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में इंडिया की ओर से ऑफिशि‍यल एंट्री हो गई है. इसी के साथ फिल्म की पूरी टीम के बीच काफी खुशी का माहौल देखा जा सकता है. फिल्म के निर्माता धनुष ने ट्विटर पर अपनी खुशी को जाहिर किया. देश की कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म में ऑस्कर नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई है.

1. तमिल अभिनेता और रजनीकांत के दामाद धनुष ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

2. यह तमिल सिनेमा की 9वीं फिल्म है जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है.

3. यह फिल्म अब तक तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है. फिल्म को तमिल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ संपादन लिए पुरस्कार दिए गए. फिल्म को एमनेस्टी इंटरनेशनल इटली अवार्ड 2015 में भी खूब वाहवाही मिली थी.

4. वेटरीमारन्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म राइटर एम चंद्रकुमार की नॉवल ‘लॉक अप’ पर बनी है.

5. जल्द ही यह फिल्म तेलुगू में ‘विचाराना’ नाम से रिलीज होगी.

 

 

source: Aaj Tak

 

Oscars 2017 के लिए नॉमिनेट हुई तमिल फिल्म ‘विसारनई’ के बारे में जरूर जानें ये खास बातें Read More