चीन सीमा पर भारतीय गांव हुए वीरान, सुरक्षा एजेंसियों ने जताई चिंता

29_09_2016-28hld1हल्द्वानी: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगी भारत-चीन सीमा के गांव उजाड़ हो गए है, जबकि ड्रैगन (चीन) अपने सीमावर्ती गांवों को तेजी से आबाद करने में जुटा है। तिब्बत के दो सीमावर्ती गांव दारचिल व कुफू पिछले पांच वर्ष में कस्बे बन गए हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सामरिक दृष्टि से इसे बड़ी चिंता माना है और इस संबंध में केंद्र सरकार को सीमांत गांवों को फिर से आबाद करने की सलाह दी है। सीमावर्ती गांवों में नागरिकों को बिना हथियार का सैनिक माना जाता है। उनकी मौजूदगी से सीमा पर कोई भी गतिविधि किसी से छिपी नहीं रह सकती है, लेकिन अब भारतीय गांवों में सन्नाटा पसरा है। लोग पुस्तैनी गांव से पलायन कर चुके हैं। इसके ठीक उलट चीन का फोकस भारतीय सीमा से लगे गांवों में आधारभूत सुविधा बढ़ाने के साथ ही आबादी बसाने पर केंद्रित है। सैनिक छावनी भी सीमा के कस्बों में आबाद हो गई है। भारत की सीमा के सबसे करीब चीन अधिकृत तिब्बत का तकलाकोट बाजार है। यह बड़ी व्यावसायिक मंडी बन चुका है। चीन ने यहां तक फोरलेन सड़क बनाने के साथ ही सैनिक छावनी व एयरबेस तक बना दिए हैं। इसके विपरीत भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र आज भी सड़क से नहीं जुड़ पाए। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस चिंता से भारत सरकार को अवगत कराया है। गांव छोड़ पलायन कर गए लोगों को फिर से गांवों में बसाने के लिए कोई कारगर योजना लागू करने की पैरवी भी की है।

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट बताती है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में 12,600 फीट की ऊंचाई पर भारत के अंतिम गांव कुटी, सीपू, तिदांग, गो, मरछा, गुंजी, नपल्च्यू, नाबी गांव भोटिया जनजाति बाहुल्य हैं। एक दशक पहले तक इन आठ गांवों में ही 15 से 20 हजार की आबादी थी।

मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित इस क्षेत्र में अब ढाई सौ की आबादी ही रह गई है। गांव के गांव उजाड़ हो चुके हैं। क्षेत्र में दुनिया के सबसे खूबसूरत ग्लेशियरों में से एक मिलन के गांव भी उजड़ चुके हैं। मिलन गांव में कभी पांच सौ परिवार रहते थे, लेकिन अब महज दो परिवार रह गए हैं। इसकी बड़ी वजह सड़क, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा नहीं होना रहा।

भारत सरकार ने एक दशक पहले चीन सीमा से लगे गांवों को आबाद करने करने के उद्देश्य से बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) शुरू किया था। शुरुआती दौर में इसमें उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल व अरुणांचल के सिर्फ नौ ब्लाकों के गांव शामिल किए गए। बाद में इस योजना में नेपाल बार्डर के गांव शामिल कर योजना का क्रियान्वयन ब्लाक मुख्यालयों से सुपुर्द कर दिया गया। योजना पर आशा के अनुरूप काम नहीं हुआ। स्थिति यह है कि वित्तीय वर्ष 2015-2016 में सीमांत जिले पिथौरागढ़ को इस मद में 11.17 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे और महज 25 फीसद भी काम नहीं हो पाया।

पलायन गंभीर चिंता का विषय

आइटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि सीमावर्ती गांवों से पलायन गंभीर चिंता का विषय है। आइटीबीपी इन गांवों में रहने वाले लोगों के लिए अपने स्तर से तथा बीएडीपी मद से कई कार्य कर रही है ताकि लोग गांव में ही रहें। सीमांत क्षेत्र तक बिजली और सड़क जरूरी है। इस समय सरकार क्षेत्र को ऊर्जीकृत कर रही है। सड़क का निर्माण हो रहा है। लोगों को अभी और प्रेरित करने की जरूरत है।

 

 

Source: Jagran

 

चीन सीमा पर भारतीय गांव हुए वीरान, सुरक्षा एजेंसियों ने जताई चिंता Read More

आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, 500 अंक गिरा

sensex_650x400_41473653365मुंबई: आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स में जोरदार गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 500 अंक गिर गया. 12 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 557.75 अंकों की गिरावट के साथ 27735 के स्तर पर देखा गया. निफ्टी 144 अंकों की गिरावट के साथ 8600 के स्तर पर देखा गया.

आज सुबह बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 181 अंकों की तेजी के साथ हुई थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,800 अंक के पार निकल गया था. तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की बैठक में तेल उत्पादन को सीमित रखने पर सहमति बनने से कारोबारी धारणा में सुधार रहा. पिछले आठ सालों में पहली बार ओपेक देशों में इस तरह की सहमति बनी है.

सितंबर माह के वायदा एवं विकल्प सौदों के निपटान का आज आखिरी दिन है. इससे भी लिवाली का जोर देखा जा रहा था. मुंबई शेयर बाजार का 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में आज 181.31 अंक यानी 0.64 प्रतिशत ऊंचा रहकर 28,474.12 अंक पर पहुंच गया और गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख रहा.

रीयल्टी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और धातु कंपनियों के शेयर आकषर्ण का केन्द्र रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के शुरआती दौर में 55.50 अंक उचा रहकर 8,800.65 अंक पर पहुंच गया. शेयर ब्रोकरों के अनुसार ओपेक सदस्य देशों के बीच तेल उत्पादन को सीमित रखने की आश्चर्यचकित करने वाली सहमति बनने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा गया. वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल का नवंबर डिलीवरी भाव 22 सेंट बढ़कर 48.91 डालर प्रति बैरल हो गया

 

Source: NDTV INDIA

आतंकियों के खिलाफ सेना द्वारा पिछली रात सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान के बाद सेंसेक्स धड़ाम, 500 अंक गिरा Read More

SAARC समिट में PAK नहीं जाएंगे भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान

saarc280920161475040424_storyimageभारत के बाद भूटान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने भी इस्लामाबाद में नवंबर में होने वाले दक्षेस सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया। पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद जारी रखने का हवाला देते हुए सरकार ने ऐलान किया कि मौजूदा हालात में भारत सरकार इस्लामाबाद में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थ है।

बांग्लादेश द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, बांग्लादेश के अंदरूनी मामलों में एक देश के बढ़ते हस्तक्षेप ने ऐसा माहौल उत्पन्न कर दिया है जो नवंबर 2016 में इस्लामाबाद में 19वें दक्षेस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उपयुक्त नहीं है। इसने कहा, दक्षेस प्रक्रिया के आरंभकर्ता के रूप में बांग्लादेश क्षेत्रीय सहयोग, कनेक्टिविटी और संपर्कों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अटल है, लेकिन उसका मानना है कि ये चीजें एक सुखद माहौल में ही आगे बढ़ सकती हैं। उपरोक्त के मददेनजर बांग्लादेश इस्लामाबाद में प्रस्तावित शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थ है

भूटान ने कहा कि हालांकि वह दक्षेस प्रक्रिया और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन क्षेत्र में हाल में आतंकवादी घटनाओं में आई तेजी से वह चिंतित है जिसका असर इस्लामाबाद में नंवबर 2016 में होने वाले 19वें दक्षेस शिखर सम्मलेन के सफल आयोजन के लिए जरूरी माहौल पर पड़ा है।

भूटान की ओर से आगे कहा गया है, इसके अलावा भूटान की शाही सरकार क्षेत्र में आतंकवाद के कारण शांति और सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर दक्षेस के कुछ सदस्य देशों की चिंता से इत्तेफाक रखती है तथा वर्तमान हालात में दक्षेस शिखर सम्मेलन में शामिल होने में अपनी असमर्थता व्यक्त करने में उन देशों के साथ है ।

सार्क सम्मेलन पर संकट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारत ने इसकी जानकारी दक्षेस के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल को दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान पहले ही क्षेत्र में बढ़ते आतंकवाद और इसमें एक देश की भूमिका का हवाला देते हुए सम्मेलन में भागीदारी से असमर्थता जता चुके हैं। भारत के इस फैसले के बाद दक्षेस सम्मलेन का रद्द होना तय हो गया है। दक्षेस के संविधान के मुताबिक, एक भी सदस्य देश यदि शामिल होने में असमर्थता जताए तो शिखर सम्मेलन नहीं हो सकता।

गौरतलब है कि उरी हमले को लेकर भारत ने कठोर रुख अपनाया है। सभी स्तरों पर पाकिस्तान को अलग थलग करने का प्रयास चल रहा है। सिंधु नदी समझौते की समीक्षा की जा रही है। वहीं पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीही वाले देश का दर्जा देने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विश्व के देशों से आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों को अलग थलग करने की अपील कर चुकी हैं। भारत ने कहा कि वह क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। वह चाहता है कि दक्षेस देशों के बीच जुड़ाव और आपसी संबंध बेहतर बनें। लेकिन यह आतंक से मुक्त वातावरण में ही संभव हो सकता है।

मौजूदा हालात अनुकूल नहीं

भारत ने कहा कि सीमापार आतंकवाद और सदस्य देशों के आंतरिक मामलों में एक देश के बढ़ती दखलंदाजी से ऐसा माहौल बना है, जो दक्षेस सम्मेलन की सफलता के लिहाज से अनुकूल नहीं है। लिहाजा इस समय की परिस्थितियों में भारत सम्मेलन में भागीदारी नहीं कर सकता।

पाक ने फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, बल्कि भारतीय विदेश मंत्रालय के ट्वीट से यह पता चला है। लेकिन भारत का ऐसा फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्ज पर बैठक

इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर और नकेल कसते हुए उससे सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा छीन लेने का भी संकेत दिया है। इस पर विचार के लिए प्रधानमंत्री ने गुरुवार यानी 29 सितंबर को विशेष बैठक बुलाई है। सिंधु जल संधि की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री का यह एक और कड़ा संदेश है। भारत ने 1996 में ही पाकिस्तान को यह दर्जा दिया था। दोतरफा कारोबारी रिश्ते को मजबूती देने के लिए भारत तभी से पाकिस्तान से भी इस तरह के दर्जे की मांग कर रहा था लेकिन उसने यह दर्जा नहीं दिया। उड़ी हमले के बाद भारत में इसे रद करने की मांग बढ़ती जा रही है।

 

 

Source: Hindustan

SAARC समिट में PAK नहीं जाएंगे भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान Read More

आयकर अधिकारी बनकर घर में घुसे डकैत, परिवार को बनाया बंधक; लूटपाट की

27_09_2016-27kichanकिच्छा : पुरानी गल्ला मंडी निवासी एक राइस मिलर के घर हथियारों से लैस डकैतों ने आज सुबह करीब छह बजे धावा बोल दिया। डकैत घर में आयकर विभाग के अधिकारी बताकर घुसे। परिवार को बाथरूम में बंधक बनाया और एक घंटे तक घर को खंगाला। डकैतों ने करीब 50 लाख रुपये से अधिक की लूटपाट की। सुचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुरानी गल्ला मंडी में शक्ति राइस मिल मालिक मुकेश अग्रवाल का परिवार रहता है। मंगलवार की सुबह छह बजे घर की घंटी बजी। घर के किसी सदस्य ने जब दरवाजा खोला तो घर के बाहर एक दर्जन लोगों खड़े थे। उन्होंने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और छापे की बात कही। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने सभी के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और परिवार के लोगों को बाथरूम में बंधक बना दिया। इसके बाद उन्होंने घर को खंगालन शुरू किया।

एक घंटे की लूटपाट के बाद डकैत घर से चले गए। घर के सदस्यों ने किसी तरह अपने को आजाद कर मामले की सुचना पड़ोसियों व पुलिस को दी। मिल मालिक के अनुसार चोरी का अभी आकलन किया जा रहा है। करीब 50 लाख रुपये से अधिक की डकैती का अनुमान है।

Source: Jagran
आयकर अधिकारी बनकर घर में घुसे डकैत, परिवार को बनाया बंधक; लूटपाट की Read More

भारत का नवाज को जवाबः पाक आतंकी देश, मानवाधिकार का उपदेश न दे

india-at-un220920161474522566_storyimageसंयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के कुछ घंटे बाद भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को एक आतंकी देश बताया। साथ ही उस पर आरोप लगाया कि वह आतंकवाद को प्रायोजित करने की अपनी दीर्घकालिक रणनीति के जरिए भारतीयों के खिलाफ युद्ध अपराधों को अंजाम देता है।

भारत ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी करार दिया है, वे पाकिस्तान की सड़कों पर खुले आम घूमते हैं और सरकार की मदद से अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

भारत के जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में लगाए गए भारी आक्षेपों के जवाब के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की पहली सचिव ई गंभीर ने कहा कि मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन आतंकवाद है।

आतंकवाद पाक की सरकारी नीति
उन्होंने कहा, जब इसका इस्तेमाल सरकारी नीति के तौर पर किया जाता है तो यह एक युद्ध अपराध है। मेरा देश और अन्य देश आज पाकिस्तान की आतंकवाद को प्रायोजित करने की दीर्घकालिक नीति का सामना कर रहे हैं, जिसके परिणाम हमारे क्षेत्र से परे तक फैले हैं।

पढे़ं: कश्मीर और बुरहान पर नवाज शरीफ के 7 बोल, भारत का करारा जवाब

गंभीर ने कहा कि भारत पाकिस्तान को एक आतंकी देश के रूप में देखता है, जो अपने पड़ोसियों के खिलाफ छेड़े गए परोक्ष आतंकी युद्धों में अरबों डॉलर का इस्तेमाल आतंकी समूहों के प्रशिक्षण, वित्त पोषण और मदद के लिए करता है। इसमें से अधिकतर राशि अंतरराष्ट्रीय मदद से मिलती है।

पाक में सरेआम घूमते हैं आतंकी
जैश ए मुहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और मुंबई आतंकी हमले के मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी का संदर्भ देते हुए गंभीर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी करार दिए गए संगठन और उनके नेता पाकिस्तान की सड़कों पर खुले आम घूमते हैं और सरकार की मदद से अपनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

उन्होंने कहा, अधिकारियों की मंजूरी के साथ, कई आतंकी संगठन पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों का खुला उल्लंघन करते हुए खुले आम धन जुटाते हैं।

पाक को बताया धूर्त
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बात तो संयम, त्याग और शांति की करता है लेकिन उसके परमाणु प्रसार के रिकॉर्ड पर धूर्तता और कपट की छाप है।

गंभीर ने कहा, आतंकवाद के मुद्दे पर उसने हमसे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे ही झूठे वादे किए हैं। पाकिस्तान के लिए अच्छा रहेगा कि वह झूठ बोलना बंद करने और धमकियां देने से बचने से शुरूआत करे।

भारत ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी का यशगान करने वाले शरीफ की भी आलोचना की। बुरहान वानी आठ जुलाई को भारतीय बलों के हाथों मारा गया था।

गंभीर ने कहा, आज भी हमने एक कुख्यात आतंकी संगठन के स्वयंभू कमांडर के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए समर्थन की बात सुनी है।

आतंकवाद फैलने नहीं देंगे
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र की कमी है और वह अपनी जनता पर आतंकवाद का अभ्यास करता है।

उन्होंने कहा, यह चरमपंथी समूहों को समर्थन देता है, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को दबाता है और बेरहम कानूनों के जरिए मूलभूत मानवाधिकारों से वंचित कर देता है।

गंभीर ने जम्मू-कश्मीर में सभी आतंकी कृत्यों से अपने नागरिकों को बचाने के भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा, हम आतंकवाद को फैलने नहीं देंगे।

यूएन को याद दिलाया 9/11
गंभीर ने संयुक्त राष्ट्र को याद दिलाया कि 9/11 को हुए सबसे भयावह और कायराना आतंकी हमले के तार पाकिस्तान के एबटाबाद से जुड़े थे। वहां अलकायदा का नेता ओसामा बिन लादेन वर्षों से छिपा हुआ था और अमेरिकी बलों ने उसे मार गिराया था।

उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन समय में कभी अध्ययन के प्रमुख केंद्रों में से एक रही तक्षशिला की धरती आज आतंकवाद की धरती बन गई है और दुनियाभर से प्रशिक्षण लेने के लिए लोग (आतंकी) यहां आते हैं।

जो आतंकवाद का केंद्र है वह मानवाधिकार का उपदेश दे रहा
उन्होंने कहा, इसके विषाक्त पाठयक्रम का असर दुनियाभर में महसूस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह विडंबना ही है कि जिस देश ने खुद को आतंकवाद के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित किया, वह मानवाधिकार का पाठ पढ़ा रहा है और आत्मनिर्णय के बनावटी समर्थन की बात कर रहा है।

उन्होंने महासभा को यह भी बताया कि जिस समय पाकिस्तान इस वैश्विक संस्था में अपने ढोंगी उपदेश दे रहा था, उससे कुछ ही समय पहले नयी दिल्ली में उसके राजदूत को उरी में किए गए हालिया आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि में तलब किया गया था। हालिया आतंकी हमले में 18 भारतीय जानें गई हैं।

उन्होंने कहा, आतंकी हमला हमारे पड़ोसी देश द्वारा प्रशिक्षण एवं हथियार पाए आतंकियों के सतत प्रवाह का एक परिणाम है। इन आतंकियों को मेरे देश में आतंकी हमले करने का काम सौंपा गया है।

शरीफ ने कल लगभग हर वैश्विक नेता के समक्ष कश्मीर का मुद्दा उठाया। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, तुर्की के नेता शामिल हैं। शरीफ ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए इन नेताओं के दखल की मांग की।

 

source: Livehindustan

भारत का नवाज को जवाबः पाक आतंकी देश, मानवाधिकार का उपदेश न दे Read More

नवाज शरीफ द्वारा आतंकी बुरहान वानी के महिमामंडन से पता चलता है पाकिस्तान का आतंकवाद से जुड़ाव’

burhan-wani-5-620x40071वीं संयुक्त राष्ट्र आम सभा (UNGA) में बुधवार (21 सितंबर)  पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ द्वारा कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी को इंतीफादा का चेहरा बताने पर भारत ने उनकी कड़ी आलोचना की है।  शरीफ ने वानी को कश्मीर का “युवा नेता” भी बताया। हालांकि शरीफ ने अपने संबोधन में कहा कि वो भारत से सभी मसलों खासकर जम्मू-कश्मीर का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए गंभीर और सतत बातचीत करने को तैयार हैं। शरीफ के बायन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “पाक पीएम नवाज शरीफ ने UNGA में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहानी वानी का संयुक्त राष्ट्र जैसे उच्च मंच पर महिमामंडन किया है उससे पाक के आतंकवाद से लगाताव जुड़ाव का पता चलता है।” स्वरूप ने ट्टवीट किया, “पीएम शरीफ ने UNGA में कहा भारत ने बातचीत के लिए अस्वीकार्य शर्त रख दी है। भारत की एकमात्र शर्त है आतंकवाद का खात्मा। ये स्वीकार्य नहीं है?”

जम्मू-कश्मीर के उरी में रविवार को हुए आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में चारों आतंकी मारे गए। भारतीय अधिकारियों के अनुसार चारों आतंकी पाकिस्तान से भारत आए थे और जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करते थे। उरी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है जिसका असर संयुक्त राष्ट्र आम सभा में दिख रहा है।  शरीफ के बयान से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने UNGA को संबोधित करते हुए अपरोध रूप से पाकिस्तान को चेतावनी दी। ओबामा ने कहा कि आतंकवाद को प्रश्रय देने वाली सरकारों को बाज़ आना चाहिए।

शरीफ ने UNGA में अपने 20 मिनट के भाषण में कहा कि पाकिस्तान “कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का पूर्ण समर्थन करता है।” शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर में भारत द्वारा किए गए मानवाधिकारों हनन पर एक डोजियर सौंपेगा। शरीफ के संबोधन से पहले संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीशा लोधी ने न्यूयॉर्क में एक प्रेसवार्ता में कहा, “पाकिस्तान अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगाम नहीं लगाएगा।” अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक (यूएनजीए) चल रही है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बुधवार शाम को यूएनजीए को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने आज शाम नवाज शरीफ के संबोधन की भूमिका तैयार करने के लिए ये प्रेसवार्ता की है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि आतंकवाद को छिपे तौर पर बढ़ावा देने वाले राष्ट्र अपनी हरकतों से बाज़ आएं।  भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 26 सितंबर को सभा में अपनी बात रखेंगी। जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर विचार कर रहा है।

22 वर्षीय हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी 8 जुलाई को मुठभेड़ में माराय गया। वानी की मौत से बाद कश्मीर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों अब तक तीन पुलिसवालों समेत 75 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। बुरहान वानी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय था. वो फेसबुक पर अपनी अपने साथियों की असलहों के साथ तस्वीरें शेयर किया करता था।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद गुरुवार सुबह अरागाम चिट्टी बांदी गांव को चारों ओर से घेर लिया. पुलिस का कहना है कि अभी भी गोलीबारी जारी है.

 

 

source: jansatta

नवाज शरीफ द्वारा आतंकी बुरहान वानी के महिमामंडन से पता चलता है पाकिस्तान का आतंकवाद से जुड़ाव’ Read More

दिल्ली: एकतरफा इश्क में सरेराह लड़की की हत्या, चाकू से किए 22 से अधि‍क वार

girl_murder_650_092016011324दिल्ली में दिल दहला देने वाली एक हत्या की वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेआम सड़क पर एक लड़की को 22 बार चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना को देखकर आस-पास के लोग भी सहम गए.

मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है. मंगलवार की सुबह लेबर चौक के पास अचानक एक युवक ने एक लड़की पर हमला कर दिया. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते युवक ने चाकू से युवती पर एक के बाद एक कई वार कर डाले.

लड़की लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़ी. इसके बाद भी युवक का मन नहीं भरा तो उसने नीचे बैठकर युवती पर फिर चाकू से कई वार किए. इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की.

घायल युवती को फौरन आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. हत्या की यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

युवक को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र 22 साल थी. उसका नाम करुणा था. जबकि आरोपी का नाम सुरेंद्र बताया जा रहा है.

 

मृतका करुणा बुराड़ी के संत नगर की ही रहने वाली थी. उसके पिता का नाम नरेश कुमार है. करुणा वहीं एक स्कूल में टीचर थी. पुलिस के मुताबिक 34 साल का आरोपी उसे पिछले काफी दिनों से तंग कर रहा था. करुणा के परिवार ने चार पांच माह पहसे उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी.

मामला दर्ज हो जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था. हत्यारोपी सुरेंद्र तलाकशुदा है. उसका मामला कोर्ट में लंबित है. पूरा मामला एक तरफा प्यार का है

 

 

 

 

Source: Aaj Tak

 

दिल्ली: एकतरफा इश्क में सरेराह लड़की की हत्या, चाकू से किए 22 से अधि‍क वार Read More

FIR दर्ज होने के बाद बोलीं मालीवाल, ‘निकम्मे व नाकारा लोगों के कब्‍जे में हैं पूरा सिस्‍टम’

20_09_2016-swatimaliwaldcwनई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली महिला आयोग (DCW) में नियुक्तियों में धांधली के आरोप में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) द्वारा मामला दर्ज किए जाने पर DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक के एक कई ट्वीट कर सफाई तो दी ही, साथ ही विरोधियों पर भी हमले किए। मालीवाल ने भावुक अंदाज में कहा कि अगर कोई मेरी पूरी जिंदगी में एक रुपय़े का भ्रष्टाचार भी सिद्ध कर दे तो मैं अपनीं जिंदगी छोड़ दूंगी।

विरोधी मेरे काम से परेशान

उन्होंने कहा कि सिस्टम में बैठे निकम्मे और नाकारा लोगों को मेरा महिलाओं के लिए काम करना और सवाल उठाना पसंद नहीं आ रहा है। वे मेरे सवालो से और मेरे काम से परेशान हैं।

सोमवार देर रात ACB ने स्वाति मालीवाल पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया है। उन पर नियुक्तियों में धांधली का आरोप है।उन्होंने कहा कि मैं फौजी की बेटी हूं। फ़ौज में पली बढ़ी हूं। देश के लिए काम करना और देश के लिए जान देना सीखा है। मुझे दुनिया की कोई ताकत डरा नही सकती।

DCW भर्ती घोटाला: स्वाति मालीवाल के खिलाफ ACB ने दर्ज किया केस

….तो कुर्बानी तो देनी पड़ेगी

आज मामला दर्ज होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि पता चला कि मुझे पर मामला दर्ज हुआ है। जब गलत काम नहीं किया हो तो भगवान से भी नहीं डरना चाहिए। सिस्टम को बदलने के लिए काम करेंगे तो कुर्बानी तो देनी पड़ेगी।

हमने बदला सिर्फ काम करने का तरीका

उन्होंने कहा कि महिला आयोग में जो भर्ती का तरीका सालों से अपनाया गया, वही अपनाया है। जो बदला है वह है काम। दिन रात शिद्दत से काम किया है। सिस्टम से सवाल किए हैं।

मैं डरने वालों में से नहीं

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, बिस्मिल और अशफाक को मानने वाली महिला हूं। मैं किसी से डरने वाली नहीं।

यहां पर बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया है। स्वाति पर नियुक्तियों में धांधली का आरोप है। इससे पहले एसीबी की एक टीम के अधिकारियों ने गैर-कानूनी भर्तियों की एक शिकायत के सिलसिले में इसकी प्रमुख स्वाति मालीवाल से पूछताछ की थी।

डीसीडब्ल्यू की पूर्व प्रमुख बरखा शुक्ला सिंह की एक शिकायत के आधार पर एसीबी ने जांच शुरू की है। अपनी शिकायत में बरखा सिंह ने दावा किया था कि आप के कई समर्थकों को डीसीडब्ल्यू में पद दिया गया है। बरखा सिंह ने अपनी शिकायत में 85 लोगों का नाम दिया है। उन्होंने दावा किया है कि इन्हें ‘बिना अपेक्षित योग्यता’ के नौकरी दी गई है।

वहीं, मालीवाल ने कहा था कि डीसीडब्ल्यू में अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान बरखा शुक्ला सिंह ने केवल एक मामले का निपटारा किया। इस समयावधि के दौरान आयोग ने सरकार से कोई सिफारिश नहीं की और करीब 50 अधिकारियों की एक टीम होने के बावजूद केवल छह दौरे किए।

 

 

Source:jagran

FIR दर्ज होने के बाद बोलीं मालीवाल, ‘निकम्मे व नाकारा लोगों के कब्‍जे में हैं पूरा सिस्‍टम’ Read More

पाकिस्तानी जनरल राहील शरीफ़: फ़ौज हर ख़तरे से निपटने के लिए तैयार’

_91307690_020145144-1पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना परोक्ष और अपरोक्ष ख़तरों से निपटने के लिए तैयार है.

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोर कमांडरों की बैठक में देश के सामने मौजूद आंतरिक और बाहरी ख़तरों की समीक्षा की गई.

कोर कमांडरों की ये बैठक भारत प्रशासित कश्मीर के उड़ी में सेना के बेस कैंप पर चरमपंथियों के हमले के एक दिन बाद आयोजित की गई थी.

इस हमले में 18 भारतीय सैनिक मारे गए थे और कई जख्मी हो गए थे.

रविवार सुबह उत्तरी कश्मीर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास उड़ी में भारतीय सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच मुठभेड़ क़रीब पांच घंट तक चली.

भारतीय सेना के उत्तरी कमान के प्रवक्ता के मुताबिक़ रविवार को हुए हमले में 17 सैनिक मारे गए थे, जबकि एक घायल सैनिक की सोमवार को मौत हो गई.

पाकिस्तान सेना की ओर जारी बयान के मुताबिक़ जनरल राहील शरीफ ने भारत की ओर से दिए गए बयानों के हवाले से कहा, ”हम इस क्षेत्र में ताज़ा घटनाओं और उनके पाकिस्तान की सुरक्षा पर प्रभाव पर नज़र रखे हुए हैं.”

जनरल शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना परोक्ष और अप्रत्यक्ष ख़तरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

उन्होंने कहा, ”पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने जनता के साथ हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है. देश की संप्रभुता और गरिमा को नुक़सान पहुंचाने की हर कोशिश को नाकाम बनाया जाएगा.”

भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशन या डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को एक बयान में कहा गया कि चारों चरमपंथियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था.

उन्होंने कहा कि हमलावरों के पास कुछ ऐसी वस्तुओं थीं जिन पर पाकिस्तान लिखा हुआ था.

उड़ी हमले के बाद भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा था, ”पाकिस्तान एक आतंकवादी राज्य है. उसकी पहचान एक आतंकवादी मुल्क के रूप पर की जानी चाहिए और उसे अलग-थलग करने की जरूरत है.”

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

 

 

 

Source: BBC Hindi

पाकिस्तानी जनरल राहील शरीफ़: फ़ौज हर ख़तरे से निपटने के लिए तैयार’ Read More

50% से ज़्यादा लोगों ने PM मोदी की पाकिस्तान पॉलिसी को किया खारिज

narendra-modi-580x376नई दिल्ली: बीते रविवार को घाटी के उरी सेक्टर में हुए हमले में देश को 18 जवान शहीद हो गए. ऐसे में पाकिस्तान और वहां से समर्थित आंतकवाद को लेकर देश में गुस्से का माहौल है. चारो तरफ पीएम की an

पाकिस्तान नीति की समीक्षा हो रही है. ऐसे में मई महीने में किए गए Pew रिसर्च सेंटर के एक सर्वे में भारत की पाकिस्तान नीति को लेकर कई बड़ीं बातें सामने आई हैं. ये रहीं उस सर्वे में आईं छह बड़ी बातें-

1. सर्वे की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें शामिल 50% से अधिक लोगों ने पीएम मोदी की पाकिस्तान पॉलिसी को खारिज कर दिया है. वहीं पीएम की वर्तमान पाक नीति को महज 22% लोगों का समर्थन हासिल है.

2. इस सर्वे में एक और बड़ी बात सामने आई है कि 60% भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ ज़्यादा से ज़्यादा सैन्य कर्रवाइ का समर्थन करते हैं.

3. 40 पन्नों की इस रिपोर्ट के हवाले से Pew ने बताया है कि 52% फीसदी भारतीय को ISIS से भारत को खतरा होने का डर सताता है.

4. वहीं 62% लोगों का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कर्रवाइ सबसे उम्दा विकल्प है.

5. 68% फीसदी लोगों का मानना है कि बीते 10 साल की तुलना में वैश्विक मामलों में भारत का प्रभाव बढ़ा है.

6. सर्वे की माने तो केंद्र सरकार चला रही बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के 54% और कांग्रेस के 45% समर्थकों ने पाकिस्तान को लेकर पीएम के रुख को खारिज किया है. वहीं रक्षा बजट बढ़ाए जाने को भी समर्थन मिला है.

ये सर्वे पठानकोट एयरबेस हमले के कुछ महीनों बाद किया गया था. ये सर्वे इसी साल सात अप्रैल को किया गया था. इसकी रिपोर्ट बीते सोमवार को सार्वजनिक की गई है. इसमें कुल 2464 लोगों को शामिल किया गया था

 

 

 

 

source: ABP

50% से ज़्यादा लोगों ने PM मोदी की पाकिस्तान पॉलिसी को किया खारिज Read More