निफ्टी 8635 के नीचे, सेंसेक्स 242 अंक टूटा

market-10-10-2016-1476077010_storyimageग्लोबल बाजारों में कमजोरी के चलते भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार में आज 8 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 242 अंक टूटा है। वहीं निफ्टी भी करीब 0.87 फीसदी की कमजोरी के साथ 8633 के स्तर पर आ गया है।

 

आज मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी, और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी टूटा है। वहीं निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

 

सेक्टोरियल आधार पर देखें तो आईटी सेक्टर को छोड़ बाकी सभी सेक्टर कमजोरी दिखा रहे हैं। सबसे ज्यादा मीडिया सेक्टर टूटा है और करीब 2 फीसदी कमजोरी दिखा रहा है। वहीं रियल्टी, मेटल, फार्मा सेक्टर भी 1 फीसदी से ज्यादा टूटे है। बैंक निफ्टी भी 1.3 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

 

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 242.30 अंक यानि 0.86 फीसदी की कमजोरी के साथ 27840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 75.55 अंक यानि 0.87 फीसदी गिरकर 8633 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

Source: CNBC

निफ्टी 8635 के नीचे, सेंसेक्स 242 अंक टूटा Read More

हल्द्वानी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

arrestedउत्तराखंड के हल्द्वानी में पिछले दिनों एक शो रूम और एक व्यापारी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरियों का खुलासा रविरार को नैनीताल के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कर दिया है. साथ ही पुलिस ने पकड़े हुए चोरों के पास से 80 फीसदी चोरी का सामान और नगदी भी बरामद कर ली है.

पकड़े गए चोर काठगोदाम ढुमवाढूंगा के ही रहने वाले है और शहर में लम्बे समय से चोरी कर रहे थे. पकड़े इन चारों चोरों को अलग-अलग धाराओं में जेल भेज दिया गया है.

वहीं, 24 घंटे के अंदर पुलिस की ओर से चोरी का खुलास करने पर एक पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को 50 हजार रुपए का चेक बतौर ईनाम दिया है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक ही शोरूम में चोरों ने दूसरी बार धावा बोलकर कीमती सामान उड़ा दिया. इस घटना के क्षेत्र के व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ रोष बना हुआ था.

चोरों ने नैनीताल रोड पर महिला अस्पताल के पास लुधियाना हौजरी शो रूम मे फिर सेंध लगा दी. छत के रास्ते भीतर घुसे चोर शोरूम से लाखों रुपए की जैकिट और स्वेटर ले उड़े.

 

 

Source: Pradash 18

 

हल्द्वानी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा Read More

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, आज आने हैं IIP के आंकड़े

market-10-10-2016-1476077010_storyimageबंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरआती कारोबार में 155 अंक की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,700 अंक के स्तर को छू गया। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों से पहले निवेशकों में भरोसे की वजह से बाजार में तेजी का रुख दिखाई दिया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरआती कारोबार में 155.50 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,216.64 अंक पर मजबूत खुला। इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 273.41 अंक टूटा था। धातु, पीएसयू, एफएमसीजी तथा वाहन सहित सभी खंडों के सूचकांक उपर चल रहे थे। इसी तरह निफ्टी भी शुरआती कारोबार में 37.40 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,735 अंक पर पहुंच गया।

ब्रोकरों ने कहा कि आज कारोबार बंद होने के बाद आईआईपी के आंकड़े आने हैं जिससे बाजार में तेजी आई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े गुरवार व थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े शुक्रवार को आएंगे।

 

 

Source : Hindustan live

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, आज आने हैं IIP के आंकड़े Read More

भारत-पाक के ‘जल युद्ध’ में चीन शामिल नहींः सरकारी मीडिया

jinping1476075554_bigब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी को बाधित करके भारत एवं पाकिस्तान के बीच जल युद्ध में चीन के शामिल होने की खबरों को चीनी आधिकारिक मीडिया ने खारिज किया है। साथ ही कहा है कि वह भारत एवं बांग्लादेश के साथ जल साझा करके बहुपक्षीय सहयोग तंत्र में शामिल होना चाहता है।

सरकारी दैनिक समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में कहा गया है कि काल्पनिक जल युद्ध से चीन एवं भारत के संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए। बीजिंग द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी के जल को एक संभावित हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जाने की संभावना नहीं है।

लेख में कहा गया है कि चीन जल साझा करके भारत एवं बांग्लादेश के साथ बहुपक्षीय सहयोग में शामिल होना चाहता है। यह प्रस्ताव इस बात के मद्देनजर महत्वपूर्ण है क्योंकि जल बंटवारे को लेकर चीन की भारत के साथ कोई संधि नहीं है।

इसमें कहा गया है, भारतीय लोगों के गुस्से को समझना आसान है क्योंकि उन्होंने हाल ही में ऐसी खबरें पढ़ी हैं, जिनमें कहा गया है कि चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी का जल रोक दिया है। कई देशों की सीमाओं से होकर गुजरने वाली यह नदी दक्षिण पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षत्र से भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और बाद में बांग्लादेश जाती है। यह नदी इन क्षेत्रों के लिए जल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

 

 

Source : Hindustan Live

भारत-पाक के ‘जल युद्ध’ में चीन शामिल नहींः सरकारी मीडिया Read More

कोहली और रहाणे की रिकॉर्ड पारी, भारत ने पांच विकेट पर 557 रन बनाए

viratrahane09इंदौर: कप्तान विराट कोहली के दूसरे दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 557 रन बनाने के बाद घोषित की.

कोहली ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 211 रन बनाए. रहाणे ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 188 रन बनाए जिससे भारत ने अपनी स्थिति काफी मजबूत की.

दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं. मार्टिन गुप्टिल 17 जबकि टॉम लैथम छह रन बनाकर खेल रहे हैं.

कोहली ने 366 गेंद की अपनी पारी के दौरान 20 चौके मारे जबकि रहाणे ने 381 गेंद का सामना करते हुए 18 चौके और चार छक्के जड़े.

कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे रोहित शर्मा (63 गेंद में नाबाद 51) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 17) ने कप्तान के पारी घोषित करने से पहले 59 गेंद में छठे विकेट के लिए 53 रन की अटूट साझेदारी की. रोहित का यह लगातार तीसरा अर्धशतक है.

आज का दिन कोहली और रहाणे के नाम रहा. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 365 रन जोड़े जो भारत की ओर से चौथे विकेट की सर्वश्रेष्ठ और कुल पांचवीं सर्वोच्च साझेदारी है. कोहली ने इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ नार्थ साउंड में 200 रन जबकि रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमसीजी में 147 रन के अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ा. कोहली इसके साथ कप्तान के रूप में दो दोहरे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने.

केट गंवाया. दोंनो ने चौथे विकेट के लिए भारत की ओर से रिकॉर्ड साझेदारी की. दोनों ने सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की जनवरी 2004 में एससीजी में 353 रन की साझेदारी को पीछे छोड़ा.

ऑफ स्पिनर जीतन पटेल (120 रन पर दो विकेट) ने टी के बाद कोहली को पगबाधा आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. कोहली और रहाणे ने आठ घंटे से नौ मिनट कम की साझेदारी के दौरान 673 गेंद का सामना किया. कोहली 539 मिनट तक क्रीज पर रहे.

कोहली के आउट होने के बाद रहाणे भी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (113 रन पर दो विकेट) की ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश में विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को कैच दे बैठे और 12 रन से दोहरा शतक चूक गए. रहाणे ने अपने 29वें टेस्ट में आठवां शतक पूरा किया.

इससे पहले कोहली ने मैट हेनरी की गेंद को लांग लेग पर एक रन के लिए खेलकर 347 गेंद में अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया.

कोहली और रहाणे ने दूसरे सत्र की शुरूआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को निशाना बनाया. दोनों को न्यूजीलैंड के तेजी गेंदबाजी और स्पिन मिश्रित आक्रमण के सामने कोई परेशानी नहीं हुई. इस जोड़ी ने सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से चौथे विकेट की सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की 281 रन की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी को पीछे छोड़ा जो अहमदाबाद में 1999 में बनी थी.

कोहली हालांकि जब दोहरे शतक से छह रन दूर थे तब हेनरी ने उनके खिलाफ पगबाधा की जोरदार अपील की लेकिन अंपायर से इसे ठुकरा दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से यह 300 से अधिक रन की सिर्फ दूसरी साझेदारी है. चौथे विकेट के लिए यह भारत की दूसरी तिहरी शतकीय साझेदारी है.

कल दूसरे सत्र में 100 रन के स्कोर पर चेतेश्वर पुजारा का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरी कोहली और रहाणे की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बुरी तरह हताश करते हुए तीन सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया.

न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज कोहली और रहाणे की जोड़ी पर ऐसी पिच पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाया है जिस पर कल की तुलना में आज बल्लेबाजी करना आसान लग रहा है.

रहाणे ने दिन की शुरूआत 79 रन से की और हैनरी ने सिर्फ 10 ओवर पुरानी नई गेंद से उन्हें कई शॉर्ट गेंद फेंकी. रहाणे हालांकि ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर एक रन के साथ 29वें मैच में 210 गेंद में अपना आठवां शतक पूरा करने में सफल रहे. वह कोहली के बाद सीरीज में शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं.

रहाणे ने इस बीच बोल्ट पर चौका भी जड़ा लेकिन अगली शॉर्ट गेंद से नजर हटा ली जो उनके हेलमेट पर लगी.

कोहली 103 रन से आगे खेलने उतरे और उन्होंने कट और स्ट्रेट ड्राइव से हेनरी पर लगातार दो चौके जड़े.

भारत ने पहले घंटे में 14 ओवर में 46 रन जोड़े. रहाणे ने स्पिनर जीतन पटेल पर अपना दूसरा छक्का जड़ा जबकि बायें हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया.

 

 

Source: ABP

कोहली और रहाणे की रिकॉर्ड पारी, भारत ने पांच विकेट पर 557 रन बनाए Read More

ब्रह्मपुत्र बांध से भारत में प्रवाह प्रभावित नहीं होगा: चीन

128194-brahamaputra-riverबीजिंग: बांध बनाने के लिए ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी का पानी रोकने को उचित ठहराते हुए चीन ने इन आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया कि इससे भारत में नदी का प्रवाह प्रभावित होगा। चीन ने कहा कि निचले इलाकों पर कोई विपरीत असर नहीं होगा।

ब्रह्मपुत्र की सहायक शियाबुकु नदी पर लालहो बांध परियोजना को तिब्बत में खाद्य सुरक्षा और बाढ़ सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सहायक नदी पूरी तरह चीन में स्थित है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने बांध को लेकर भारत की चिंताओं पर पीटीआई को दिए लिखित जवाब में कहा, ‘परियोजना की जलाशय क्षमता ब्रह्मपुत्र के औसत वाषिर्क प्रवाह का 0.02 फीसदी है। निचले इलाकों में इसके प्रवाह पर विपरीत असर नहीं हो सकता।’

ब्रह्मपुत्र तिब्बत से अरूणाचल प्रदेश, असम और फिर बांग्लादेश में बहती है। चीन ने एक अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह अपनी सबसे महंगी बांध परियोजना के लिए तिब्बत में शियाबुकु नदी का जल प्रवाह रोकने जा रहा है।

 

 

Source: Z news

 

ब्रह्मपुत्र बांध से भारत में प्रवाह प्रभावित नहीं होगा: चीन Read More

यमन में जनाज़े के दौरान हवाई हमला, 140 से अधिक लोगों की मौत

yemen-620x400यमन में जनाजे के दौरान हुए हवाई हमलों में 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 525 से अधिक लोग घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी नीत गठबंधन पर हुथी विद्रोही हमले करते हैं। गठबंधन ने हवाई हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। नागरिकों की कथित मौत को लेकर गठबंधन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई है। सना में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता तमीम अल शामी ने विद्रोहियों के अलमसीरा टेलीविजन को बताया ‘मृतकों की संख्या बहुत ज्यादा है। 520 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।’ मार्च 2015 में शिया हुथियों के खिलाफ गठबंधन ने बमबारी अभियान शुरू किया था जिसके बाद से यह सर्वाधिक भयावह हमलों में से एक है।

सऊदी अरब के प्रमुख सहयोगी अमेरिका ने तत्काल चेताया है कि उसने सऊदी नीत गठबंधन की ‘तत्काल समीक्षा’ शुरू कर दी है और उसके साथ उसका सुरक्षा सहयोग ‘ऐसा नहीं है कि सामने वाला पक्ष उसमें मनमानी कर सके।’ यमन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक जेमी मैकगोल्डरिक ने कहा कि राजधानी सना में शनिवार (8 अक्टूबर) को एक सामुदायिक हाल में शोकग्रस्त लोग जनाजे के लिए जमा हुए थे जिनपर हमले होने से राहत कर्मी ‘हतप्रभ और बहुत गुस्से में’ हैं। मैकगोल्डरिक ने घटना की तत्काल जांच की मांग करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव बढ़ाना चाहिए। मैकगोल्डरिक ने कहा ‘यमन में नागरिकों के खिलाफ यह हिंसा तत्काल रोकी जानी चाहिए।’

इस घटना से ‘स्तब्ध और अत्यंत व्यथित’ संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर महासचिव और आपात राहत समन्वयक स्टीफन ओ’ब्रायन ने हमलों की तत्काल और निष्पक्ष जांच का आह्वान किया है। उन्होंने कहा ‘मैं सभी पक्षों से नागरिकों की रक्षा करने और यमन में नागरिकों की आबादी वाले इलाकों में विस्फोटक हथियारों के उपयोग तथा हवाई हमले बंद करने का आह्वान भी करता हूं।’ सितंबर 2015 में मोखा शहर में एक विवाह समारोह के समीप हुए हवाई हमले में कम से कम 131 लोग मारे गए थे। संदेह है कि यह हमला भी गठबंधन बलों का था और तब भी सऊदी नीत गठबंधन ने इसमें किसी तरह की संलिप्तता से इंकार किया था।

इस साल मार्च में एक बाजार में सऊदी नीत हवाई हमलों में 106 नागरिकों सहित कम से कम 119 लोग मारे गए थे। इनमें से 24 बच्चे थे। यह हमला उत्तर में विद्रोहियों की पकड़ वाले हज्जा में हुआ था। दक्षिणी सना में शनिवार को पूरी तरह जल चुकी एक इमारत से आपात कर्मियों ने जेले हुए कम से कम 20 शव और मानव अंग निकाले। अधिकारी ने बताया कि कुछ घायलों के अंग क्षतविक्षत हो गए हैं और स्वयंसेवक मौके पर ही उनका इलाज कर रहे हैं। एएफपी को दिए गए बयान में सऊदी नीत गठबंधन ने बताया कि उसने कोई अभियान नहीं चलाया है और घटना के लिए अन्य कारणों पर विचार किया जाना चाहिए।

 

Source: Jansatta

यमन में जनाज़े के दौरान हवाई हमला, 140 से अधिक लोगों की मौत Read More

सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 8765 के आसपास

sensex_240शुरुआती कारोबार में आज बाजार में हल्की बढ़त के साथ कारोबार होता दिख रहा है। सेंसेक्स में करीब 25 की और निफ्टी में 3.75 अंक की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। बैंकिग और आईटी शेयरों पर बने दबाव से बाजार में सुस्ती नजर आ रही है। वहीं आज बाजार को मिड कैप शेयरों से भी सपोर्ट मिलता नहीं दिख रहा है। जबकि स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

 

शुरुआती कारोबार में बैंकिग और आईटी शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। सरकारी बैंकों के दम पर बैंक निफ्टी 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 19690 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.2 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि निफ्टी के प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं बीएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी 0.7 फीसदी की गिरावट दिख रही है।

 

बाजार में मझोले शेयरों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। जबकि स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.05 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ कारोबारप कर रहा है। जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।

 

निफ्टी के मेटल, एफएमसीजी और इंफ्रा इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.4 फीसदी और इंफ्रा इंडेक्स 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

 

हालांकि कारोबार के इस दौरान निफ्टी के आईटी और रियल्टी इंडेक्स में कमजोरी के साथ कारोबार होता दिख रहा है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.4 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है।

 

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सपाट होकर 28335 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी सपाट चाल के साथ 8765 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

Source: CNBC

सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 8765 के आसपास Read More

कोलकाता टेस्‍ट की नाकामी के बाद खतरे में है टीम इंडिया में शिखर धवन का स्‍थान !

shikhar-dhawan_650x400_71449373588कोलकाता टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शिखर धवन का बल्ला नाकाम रहा. पहली पारी में वे सिर्फ 1 रन बना पाएOK वहीं दूसरी पारी में 17 रन बनाकर वे ट्रेंट बोल्ट की गेंद का शिकार हुए. कोलकाता टेस्ट मैच से पहले लोकेश राहुल के घायल होने के कारण शिखर को मौका मिला मगर यहां दोनों पारी में मिली नाकामी ने अब टीम इंडिया में उनकी जगह पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.

बीसीसीआई में मौजूद सूत्रों के मुताबिक अब काफी समय तक शिखर को टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाज़ी करते नहीं देखा जाएगा. टीम मैनेजमेंट लोकेश राहुल और मुरली विजय को टीम की सलामी जोड़ी के रूप में देख रही है. अब शिखर को फिर से घरेलू क्रिकेट में लौटना होगा और अपने आप को साबित करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे कि गौतम गंभीर ने किया है.
गौतम गंभीर को टीम में तीसरे सलामी बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया है और अब वही टीम में शिखर की जगह लेने के प्रबल जावेदार हैं. सूत्रों की मानें तो जब लोकेश राहुल चोटिल हुए तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खास तौर पर गौतम गंभीर को टीम में शामिल करने के लिए कहा था. कोहली का मानना है कि गोतम गंभीर स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ़ बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और वो भारत में आने वाले टेस्ट मैचों के लिए टीम की रणनीति का अहम हिस्सा बन सकते हैं. इतना ही नहीं, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच किसी भी मनमुटाव की बात को बीसीसीआई के अधिकारियों ने सिरे से नकार दिया है.

दूसरी ओर शिखर धवन स्पिन के खिलाफ़ इतना मज़बूत नहीं है और कई बार स्पिन गेंदबाज़ों के शिकार बने हैं. ऐसा नहीं कि शिखर को मौके नहीं मिले हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वो मौकों का फायदा नहीं उठा पाए हैं. शिखर धवन के करीबी लोगों का मानना है कि इस समय टीम इंडिया के इस ओपनर को मैदान पर अपनी तैयारियों के साथ साथ दिमागी तौर पर भी अपने आप को निखारना होगा.

 

Source: NDTV

 

कोलकाता टेस्‍ट की नाकामी के बाद खतरे में है टीम इंडिया में शिखर धवन का स्‍थान ! Read More

बंदूक के दम पर किम करदाशियां के साथ हुआ ये बड़ा हादसा

03_10_2016-kimgunmanनई दिल्ली। रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। पेरिस के एक होटल में कुछ हमलावरों ने उन्हें बंदूक के दम पर बंधक बना लिया। नकली पुलिस की वर्दी में पहुंचे इन हमलावरों का उद्देश्य क्या था इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं आ रही है, लेकिन सूत्रों की माने तो लूटपाट के इरादे हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बता दें किम, पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने अपनी मां क्रिस जेनर और बहन कोर्टनी कर्दशियन-केंडेल जेनर के साथ पहुंची हैं। रविवार को उनके होटल के रुम में दो नकाबपोश पुलिस की वर्दी में पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक किम पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना के बाद से वो काफी डरी हुई हैं। फ्रांस पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना में लाखों रुपए के गहने चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। किम के पति केन्ये वेस्ट को जैसे ही इस घटना के बारे में सूचना मिली, वो न्यूयार्क में अपना लाइव शो आधे में ही छोड़ कर वहां से निकल गए।

वैसे को किम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने रविवार को अपने हाथ हुई इस घटना की जानकारी नहीं दी है। बता दें की पेरिस में ही बुधवार को उनके साथ एक अंजान शख्स से गलत हरकत करने की कोशिश की थी, जिसके बाद किम के सिक्योरिटी गार्डर्स ने उसकी जमकर पिटाई की।

 

Source: Jagran

बंदूक के दम पर किम करदाशियां के साथ हुआ ये बड़ा हादसा Read More