डेंगू-चिकगुनिया पर SC सख्‍त, केजरीवाल के मंत्री पर लगाया 25 हजार हर्जाना

03_10_2016-satyendraनई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने चिकुनगुनिया और डेंगू के मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार पर मामले में हलफनामा दाखिल नहीं करने के लिए 25,000 का हर्जाना लगाया है। दिल्ली सरकार की ओर से कोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री के व्यस्त होने का हवाला दिया गया और कल तक का वक़्त मांगा गया। कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कल तक का समय देते हुए कहा कि लोग मर रहे हैं, तब आपको समय नहीं मांगना चाहिए था। अफसरों पर काम रोकने का आरोप लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। खुली कोर्ट में अधिकारियों का नाम बताने को कहा था, लेकिन आज हलफनामा दाखिल नहीं हुआ। बता दें कि कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में अधिकारियों का नाम दिए जाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। कोर्ट ने कहा था जब आरोप खुली अदालत में लगाया है तो नाम भी खुली अदालत में लेने होंगे। दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के फैलने की पहले से संभावना थी। इसके बाद भी दिल्ली सरकार द्वारा रोकथाम के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए थे। ऐसे में जब चिकनगुनिया और डेंगू के मामलों ने दिल्ली में जोर पकड़ा और मीडिया में खबरें बनने लगी तो मालूम हुआ कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री समेत पार्टी के आला नेता चुनाव प्रचार के सिलसिले में दिल्ली से बाहर हैं। हालांकि पार्टी की ओर से दावा किया जाता रहा है कि दिल्ली चिकनगुनिया से एक भी मौत नहीं हुई है। पिछली सुनवाई में दिल्ली सरकार की ओर से मंत्री सतेंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दर्ज कर कहा था कि अफसर जिम्मेदारी नहीं ले रहे है। सारी फाइलें उपराज्यपाल के पास हैं और अफसर सहयोग नहीं कर रहे हैं।उपराज्यपाल सरकारी कामकाज में अड़ंगा लगा रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में चिकनगुनिया और डेंगू मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार और सिविक एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं केंद्र ने कोर्ट में कहा था कि अगर दिल्ली सरकार सही तरीके से चिकनगुनिया को रोकने में नाकाम रहती है तो फिर ये काम केंद्र सरकार करेगी।

 

 

Source: Jagran

 

 

Source: Jagran

डेंगू-चिकगुनिया पर SC सख्‍त, केजरीवाल के मंत्री पर लगाया 25 हजार हर्जाना Read More

व्रत में हो सकती हैं ये बीमारियां, ध्यान रखें ये 5 बातें

navratri_healthy_food-01-10-2016-1475303223_storyimageनवरात्रि में 9 दिन तक व्रत के दौरान अपने सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, लेकिन रोजाना ऐसे किन हेल्दी चीजों को सेवन करना चाहिए यह ध्यान देने वाली बात है। व्रत रखने वाले ज्यादातर लोग एक-दो दिन के भीतर कमजोरी जैसा महसूस करने लगते हैं और डीहाइड्रेशन, बदहजमी, सिरदर्द जैसी बीमारियों से परेशान हो जाते हैं। देवी मां के लिए प्रसन्न करने के लिए अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना भी जरूरी है। नवरात्रि के समय मौसम में भी परिवर्तन होता है। यदि खान-पान में थोड़ी-सी गड़बड़ी हो जाए तो 9 दिन का व्रत आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में पेट की गड़बड़ी होने पर कब्ज या फिर पाचन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए नवरात्रि के व्रत में हमें कुछ अहम बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जिससे आप बिल्कुल स्वस्थ रह सकते हैं।

1. करें फलों का सेवन
नवरात्रि के 9 दिन व्रत में रोजाना सुबह में कोई भी फल खाया जा सकता है। यदि आप केला या फिर एक-दो सेब खा लें तो 2-3 घंटे तक आपका शरीर प्रोटीन और पौष्टिक आहार से भरपूर बना रहेगा। दोपहर या शाम में भी अंगूर, अनार, संतरा आदि भी खा सकते है। ऐसे में आपके बॉडी में जरूरी पोषक तत्व रहते और डीहाइड्रेशन जैसे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

2. दही का सेवन
शाम के वक्त व्रत का भोजन करने के दौरान दही का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि दही में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। ज्यादा भूख लगने पर दही खाया जा सकता है, इससे पेट भरा लगता है। दही खाने से प्यास भी अधिक नहीं लगती है।

3. खाएं सेंधा नमक
व्रत के दौरान खाने मे सेंधा नमक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। यदि व्रत में नमक का यूज कम करेंगे तो आयोडिन की कमी के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए व्रत के खाने में सेंधा नमक का प्रयोग करें।

4. पिएं खूब पानी
नवरात्रि के व्रत में पानी खूब पीना चाहिए। गर्मी ज्यादा होने पर पानी ज्‍यादा पिएं, जिससे शरीर में उत्पन्न होने वाले टॉक्सिन, पेशाब और पसीने के रूप में हमारे शरीर से बाहर निकल सकें। इतना ही नहीं, बल्कि जूस, नारियल पानी और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

5. व्रत के भोजन में यूज करें कुट्टू का आटा
यदि आप शाम के वक्त एक टाइम का व्रत का भोजन करते हैं, तो ऐसे में कुट्टू का आटा यूज करना चाहिए। यह आटा न सिर्फ आपके शरीर को पर्याप्त प्रोटीन पहुंचाता है, बल्कि बार-बार भूख भी नहीं लगने देती।

 

 

Source:Hindustan

व्रत में हो सकती हैं ये बीमारियां, ध्यान रखें ये 5 बातें Read More

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी

sania-barbora_650x400_61474716120वुहान: भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इस प्रकार वह तीसरा खिताब जीतने से चूक गईं. उन्हें बेथानी मैटेक-सैंड्स और लूसी सैफारोवा की जोड़ी ने 1-6, 3-6 से हराया.

सिनसिनाटी ओपन और पैन पैसिफिक खिताब जीतने के बाद तीसरी वरीयता प्राप्त सानिया-बारबरा की जोड़ी की निगाहें तीसरे खिताब पर थीं, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया.
सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस का साथ छोड़कर स्ट्रायकोवा के साथ जोड़ी बनाई है. तब से इस जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. इस जोड़ी का पहला टूर्नामेंट सिनसिनाटी ओपन था जहां इन्होंने हिंगिस और कोको वानडेवेघे की जोड़ी को फाइनल में मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था।.

सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने अभी तक सिर्फ दो मैच ही गंवाए हैं. इस जोड़ी को अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल और अब वुहान ओपन के फाइनल में हार मिली है. पिछले सप्ताह ही इस जोड़ी ने टोक्यो में पैन पेसिफिक ओपन का खिताब अपने नाम किया जोकि इनका दूसरा खिताब था.

 

Source: NDTV

वुहान ओपन : सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी फाइनल में हारी, तीसरा खिताब जीतने से चूकी Read More

भूकंप के झटके से हिली भारत और पाकिस्तान की सीमा, घरों से निकले लोग

पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता के साथ आए इस भूकंप के झटके गिलगित समेत कई जगहों पर महसूस किए गए।

01_10_2016-31earthquakeइस्लामाबाद, प्रेट्र। जम्मू-कश्मीर में भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.2 रिएक्टर स्केल मांपी गई है। पाकिस्तानी मीडिया की ख़बरों के मुताबिक, भूकंप के ये झटके पाकिस्तान के गिलगित और चिलास समेत कई जगहों पर महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल गए। हालांकि, अभी तक इसमें किसी तरह के कोई हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

 

इससे पहले सितंबर महीने में पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता के भूकंप आने के बाद खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के एक स्कूल में भगदड़ मच गयी थी। जिसमें कम से कम 57 छात्र घायल हो गए थे। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया था कि भूकंप के केंद्र की गहरायी 37.2 किलोमीटर थी और उसका झटका स्वात, बाटाग्राम, शांगला, एबटाबाद, मनशेरा और मुजफ्फराबाद में महसूस किया गया था। हालांकि, उसमें भी कहीं से जान-माल के नुकसान नहीं हुआ था।

 

 

Source: Jagran

भूकंप के झटके से हिली भारत और पाकिस्तान की सीमा, घरों से निकले लोग Read More

चीन सीमा पर भारतीय गांव हुए वीरान, सुरक्षा एजेंसियों ने जताई चिंता

29_09_2016-28hld1हल्द्वानी: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगी भारत-चीन सीमा के गांव उजाड़ हो गए है, जबकि ड्रैगन (चीन) अपने सीमावर्ती गांवों को तेजी से आबाद करने में जुटा है। तिब्बत के दो सीमावर्ती गांव दारचिल व कुफू पिछले पांच वर्ष में कस्बे बन गए हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सामरिक दृष्टि से इसे बड़ी चिंता माना है और इस संबंध में केंद्र सरकार को सीमांत गांवों को फिर से आबाद करने की सलाह दी है। सीमावर्ती गांवों में नागरिकों को बिना हथियार का सैनिक माना जाता है। उनकी मौजूदगी से सीमा पर कोई भी गतिविधि किसी से छिपी नहीं रह सकती है, लेकिन अब भारतीय गांवों में सन्नाटा पसरा है। लोग पुस्तैनी गांव से पलायन कर चुके हैं। इसके ठीक उलट चीन का फोकस भारतीय सीमा से लगे गांवों में आधारभूत सुविधा बढ़ाने के साथ ही आबादी बसाने पर केंद्रित है। सैनिक छावनी भी सीमा के कस्बों में आबाद हो गई है। भारत की सीमा के सबसे करीब चीन अधिकृत तिब्बत का तकलाकोट बाजार है। यह बड़ी व्यावसायिक मंडी बन चुका है। चीन ने यहां तक फोरलेन सड़क बनाने के साथ ही सैनिक छावनी व एयरबेस तक बना दिए हैं। इसके विपरीत भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र आज भी सड़क से नहीं जुड़ पाए। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इस चिंता से भारत सरकार को अवगत कराया है। गांव छोड़ पलायन कर गए लोगों को फिर से गांवों में बसाने के लिए कोई कारगर योजना लागू करने की पैरवी भी की है।

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट बताती है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में 12,600 फीट की ऊंचाई पर भारत के अंतिम गांव कुटी, सीपू, तिदांग, गो, मरछा, गुंजी, नपल्च्यू, नाबी गांव भोटिया जनजाति बाहुल्य हैं। एक दशक पहले तक इन आठ गांवों में ही 15 से 20 हजार की आबादी थी।

मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित इस क्षेत्र में अब ढाई सौ की आबादी ही रह गई है। गांव के गांव उजाड़ हो चुके हैं। क्षेत्र में दुनिया के सबसे खूबसूरत ग्लेशियरों में से एक मिलन के गांव भी उजड़ चुके हैं। मिलन गांव में कभी पांच सौ परिवार रहते थे, लेकिन अब महज दो परिवार रह गए हैं। इसकी बड़ी वजह सड़क, शिक्षा, चिकित्सा की सुविधा नहीं होना रहा।

भारत सरकार ने एक दशक पहले चीन सीमा से लगे गांवों को आबाद करने करने के उद्देश्य से बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) शुरू किया था। शुरुआती दौर में इसमें उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल व अरुणांचल के सिर्फ नौ ब्लाकों के गांव शामिल किए गए। बाद में इस योजना में नेपाल बार्डर के गांव शामिल कर योजना का क्रियान्वयन ब्लाक मुख्यालयों से सुपुर्द कर दिया गया। योजना पर आशा के अनुरूप काम नहीं हुआ। स्थिति यह है कि वित्तीय वर्ष 2015-2016 में सीमांत जिले पिथौरागढ़ को इस मद में 11.17 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे और महज 25 फीसद भी काम नहीं हो पाया।

पलायन गंभीर चिंता का विषय

आइटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि सीमावर्ती गांवों से पलायन गंभीर चिंता का विषय है। आइटीबीपी इन गांवों में रहने वाले लोगों के लिए अपने स्तर से तथा बीएडीपी मद से कई कार्य कर रही है ताकि लोग गांव में ही रहें। सीमांत क्षेत्र तक बिजली और सड़क जरूरी है। इस समय सरकार क्षेत्र को ऊर्जीकृत कर रही है। सड़क का निर्माण हो रहा है। लोगों को अभी और प्रेरित करने की जरूरत है।

 

 

Source: Jagran

 

चीन सीमा पर भारतीय गांव हुए वीरान, सुरक्षा एजेंसियों ने जताई चिंता Read More

दशहरे से पहले रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस की सौगात

29_09_2016-indian-railways-7591नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों को दशहरे से ठीक पहले 78 दिनों के उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस पर फैसला किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को बताया कि रेल कर्मचारियों को त्योहारी सीजन से पहले 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। आपको बता दें कि बीते बुधवार को रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। यह लगातार पांचवां वर्ष है, जब रेलकर्मियों को इस स्तर का बोनस दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित 78 दिनों का बोनस देने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इस बार बोनस वेतन सीमा 3500 रुपए से बढ़ाकर 7000 रुपए की गई है, जिससे रेलकर्मियों की बोनस राशि दोगुना होने की संभावना है। पिछले वर्ष प्रति कर्मचारी दिया गया न्यूनतम बोनस 8,975 रुपए था। इसके तहत रेलवे के देशभर से सभी गैर-राजपत्रित (नॉन गेजेटिड) कर्मचारी आते हैं जिनमें आरपीएफ और आरपीएसएफ कर्मचारी शामिल नहीं होते। कर्मचारियों के लिए 78 दिन का वेतन करीब 18,000 रुपए है।

हर साल दशहरे से पहले उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) करीब 12 लाख कर्मचारियों को दिया जाता है। इससे रेलवे पर 2,090.96 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ जाएगा। वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14, 2014-15 में भी रेल कर्मियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया गया था।

 

 

Source: Jagran

nrendra

दशहरे से पहले रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के बोनस की सौगात Read More

बसपा विधायक अयोध्या पाल सपा में शामिल

27_09_2016-sp-bspलखनऊ :लोकयुक्त की जांच में जमीनों पर कब्जे और भ्रष्टाचार के दोषी ठहराये गए फतेहपुर की अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक अयोध्या प्रसाद पाल सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सपा उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। अयोध्या पाल ने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और सपा में शामिल होने की ख्वाहिश जताई। मुख्यमंत्री ने सपा में शामिल करने की झंडी दे दी है। पाल ने समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने का वादा किया है। ध्यान रहे चार बार के विधायक अयोध्या पाल वर्ष 2007 की बसपा सरकार में मंत्री थे, इस दौरान उन पर मोहनलालगंज समेत कई स्थानों पर जमीनों पर कब्जा करने का इल्जाम लगा था। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त के यहां शिकायत दाखिल की गयी थी। जांच में दोषी पाया गया था। सूत्रों का कहना है कि बावजूद इसके बसपा ने उन्हें फिर से पहले प्रत्याशी घोषित किया था, मगर गत दिनों टिकट काट दिया था।

सीएम से मिले अतीक

फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसे सामान्य मुलाकात कहा जा रहा है, मगर अंदर खाने चर्चा है कि वह परिवार के सदस्यों के लिए टिकट की चाहत में मुख्यमंत्री से मिले थे। ध्यान रहे, अतीक के आपराधिक इतिहास को देखते हुए मुख्यमंत्री उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं देते रहे हैं मगर सियासी परिदृश्य में इस मुलाकात को लेकर ढेरों कयास लग रहे हैं।

Source:  Jagran
बसपा विधायक अयोध्या पाल सपा में शामिल Read More

2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर 2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर

gautam-gambhir-11-580x395नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में गौतम गंभीर की दो साल बाद वापसी हो गई है. उन्हें कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में  दाईं हैमस्ट्रिंग से चोटिल हुए बल्लेबाज केएल राहुल (38) की जगह कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया है. टीम में हुए सलेक्शन से खुद गौतम गंभीर भी खुश है और उन्होंने इसका इज़हार अपने सोशल मीडिया पेज पर किया.

गंभीर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘देश के लिए फिर से खेलने से बेहतर कुछ नहीं होता. टेस्ट क्रिकेट, सफेद ड्रेस, लाल गेंद और फिर से भारत की कैप. शुक्रिया बीसीसीआई, आप सभी का मेरे लिए दुआएं करने के लिए भी शुक्रिया.’

इसके अलावा गंभीर ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘डेब्यू करने वाले खिलाड़ी जैसा उत्साह, अनुभवी होने का यकीन, नए की तरह बैचेनी…मैं इस वक्त ये सब महसूस कर रहा हूं. ईडेन बहुत सारी महत्वकांक्षाओं के साथ मैं आ रहा हूं.’

गौतम गंभीर ने पूरे 2 साल बाद टीम इंडिया  में वापसी की है. हाल में दलीप ट्रॉफी के दौरान गंभीर ने अपने बल्ले का दम दिखाकर चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया था. गंभीर ने दलीप ट्रॉफी की पांच पारियों में 71.20 के औसत से 356 रन बनाए थे. जबकि इससे पहले 34 साल के गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जहां चार पारियों में वो महज 25 रन बनाने में कामयाब हो पाए थे.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 30 तारीख से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए गए हैं. चोटिल सलामी बल्लेबाज के एल राहुल और चिकनगुनिया के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है. जबकि इनकी जगह गौतम गंभीर और हरियाण के ऑफ स्पिनर जयंत यादव को टीम में जगह मिली है. गंभीर अगले दोनों टेस्ट में टीम के साथ रहेंगे जबकि जयंत को कोलकाता टेस्ट के लिए टीम में जगह मिली है.

कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल (38) की दाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था जिससी वजह से वो फील्डिंग भी नहीं कर पाए थे. गंभीर ने हाल ही खत्म हुए पिंक बॉल टेस्ट में टलीप ट्रॉपी में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने के लिए दस्तक दी थी.

टीम के कोच अनिल कुंबले गंभीर को टीम में जगह देने के मूड में थे और उन्होंने ही गंभीर का नाम आगे बढ़ाया था. गंभीर ने बैंगलोर के NCA में अपना फिटनेस टेस्ट भी दे दिया था.

 

 

Source: ABP

2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर 2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर Read More

Oscars 2017 के लिए नॉमिनेट हुई तमिल फिल्म ‘विसारनई’ के बारे में जरूर जानें ये खास बातें

visaaranai_sm_650_092216075909नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली तमिल फिल्म ‘विसारनाई’ की 2017 के ऑस्कर अवार्ड्स की फोरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में इंडिया की ओर से ऑफिशि‍यल एंट्री हो गई है. इसी के साथ फिल्म की पूरी टीम के बीच काफी खुशी का माहौल देखा जा सकता है. फिल्म के निर्माता धनुष ने ट्विटर पर अपनी खुशी को जाहिर किया. देश की कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म में ऑस्कर नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई है.

1. तमिल अभिनेता और रजनीकांत के दामाद धनुष ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

2. यह तमिल सिनेमा की 9वीं फिल्म है जो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई है.

3. यह फिल्म अब तक तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है. फिल्म को तमिल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ संपादन लिए पुरस्कार दिए गए. फिल्म को एमनेस्टी इंटरनेशनल इटली अवार्ड 2015 में भी खूब वाहवाही मिली थी.

4. वेटरीमारन्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म राइटर एम चंद्रकुमार की नॉवल ‘लॉक अप’ पर बनी है.

5. जल्द ही यह फिल्म तेलुगू में ‘विचाराना’ नाम से रिलीज होगी.

 

 

source: Aaj Tak

 

Oscars 2017 के लिए नॉमिनेट हुई तमिल फिल्म ‘विसारनई’ के बारे में जरूर जानें ये खास बातें Read More

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 13 और निफ्टी 3 अंक फिसला

23_09_2016-sharemarketjagranनई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में आज सुस्त शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 13.96 अंकों की गिरावट के साथ 28,759.17 के स्तर पर और निफ्टी 3 अंकों की कमजोरी के साथ 8863.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इंडेक्स की बात करें तो बैंक, ऑटो और पीएसयू बैंक सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप के इंडेक्स में भी बढ़त देखने को मिल रही है।

दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयरों में से 22 हरे निशान में और 29 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी इंफ्राटेल (1.53), बीपीसीएल (1.20). टीसीएस (0.89), एलटी (0.80) और एचसीएलटेक (0.78) के शेयर में देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट एक्सिस बैंक (2.82), लूपिन (1.03), टाटामोटर्स (0.92), एसीसी (0.88) और अंबूजासेम (0.83) के शेयरों में है।

रुपए में दिखी कमजोरी

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 66.73 पर खुला है। जबकि, गुरुवार के सत्र में एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 54 पैसे की मजबूती के साथ 66.66 के स्तर पर बंद हुआ था। –

SOURCE: JAGRAN
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 13 और निफ्टी 3 अंक फिसला Read More