आंध्र प्रदेश के गुंटूर में भारी बारिश; सात लोगों की मौत, दो लापता

126534-andhraविजयवाड़ा: बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यहां भारी बारिश की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है। दो लोग जिले में लापता बताए जा रहे है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में पालनाडु क्षेत्र में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया और रेल एवं सड़क परिवहन ठप हो गया है। बचाव एवं राहत अभियान के लिए एनडीआरएफ को लगाया गया है।

एक पखवाड़े में यह दूसरी बार है कि पालनाडु में 22.8 सेमी तक बारिश हुई है। इससे नदीकुडी-गुंटूर खंड पर कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द की दी गईं, जबकि सिकंदराबाद से आमतौर पर गुंटूर के रास्ते गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को दूसरे रास्तों से भेजा गया क्योंकि पिडुगुरल्ला के निकट रेल की पटरियां पानी में डूब गई हैं। राष्ट्रीय आपदा कार्य बल  की तीन टीमें बचाव और राहत अभियान के लिए पालनाडु क्षेत्र में लगाई गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने कल तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है

एपीएसआरटीसी की एक बस से करीब 40 यात्रियों को बचा लिया गया। ये यात्री क्रोसुर में पुल की उंची सड़क पर मझधार में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने इन यात्रियों को रस्सियों की मदद से बचा लिया। पड़ोसी तेलंगाना के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के चलते केएल राव सागर परियोजना, नागाजरुन सागर में पानी का तेज प्रवाह बना हुआ है। इस समय इसमें 25 टीएमसी फुट से अधिक पानी है और सरकार ने इसे 30 टीएमसी फुट तक भरने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने यहां कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से स्थिति की समीक्षा की और आपात अभियानों के लिए अधिकारियों को दो हेलीकाप्टर तैयार रखने का निर्देश दिया।

 

 

source: Z NEWS

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में भारी बारिश; सात लोगों की मौत, दो लापता Read More

इन पांच कारणों से कीवी टीम से ऐतिहासिक 500वां टेस्ट जीतेगा भारत

virat650_092216100550भारतीय टीम कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में अपना 500वां टेस्ट खेल रही है. इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के साथ ही घरेलू सीजन की शुरुआत हो गई है जहां भारत को 13 टेस्ट खेलने हैं. ग्रीन पार्क पर भारत पिछले 33 सालों से नहीं हारा है. साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू पिचों पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है. लिहाजा मजबूत बल्लेबाजी और टर्न लेती पिचों पर फिरकी के फन के उस्तादों से सजी टीम इंडिया इस ऐतिहासिक टेस्ट को जरूर जीतेगी बशर्ते मौसम साथ दे, ऐसा हम मानते हैं. चलिए आपको बताते हैं वो पांच कारण क्यों हमारा ऐसा मानना है कि टीम इंडिया सीरीज की शुरुआत ऐतिहासिक टेस्ट में जीत के साथ करेगी?

टर्न लेती पिच पर फिरकी की फांस
टीम इंडिया के तरकश में बेहतरीन स्पिनर्स हैं. न्यूजीलैंड के सामने सबसे बड़ी समस्या टर्न लेती भारतीय पिचों पर अश्विन, जडेजा और मिश्रा सरीखे फिरकी के उस्तादों के सामने न केवल अपने विकेट बचाए रखने की जद्दोजहद होगी बल्कि यहां उन्हें टीम इंडिया के सामने एक बड़ा टोटल भी खड़ा करना होगा. इतना ही नहीं जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरेगी तब उन्हें इसके धुरंधर बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट भी करना होगा जिससे वो मैच ड्रॉ कराने स्थिति तक भी पहुंचाने में कामयाब हो सकें. लेकिन यहां कीवी टीम कमजोर नजर आती है. भले ही उनके पास लेग स्पिनर ईश सोढ़ी, ऑर्थोडॉक्स ऑफ स्पिनर मार्क क्रेग और बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटनर की स्पिन तिकड़ी है लेकिन इन तीनों के पास कुल 98 टेस्ट विकेटों का अनुभव है.

सेंटनर और क्रेग पहली बार भारत के खिलाफ खेल रहे हैं तो सोढ़ी को टीम इंडिया के खिलाफ केवल एक मैच का अनुभव है. उसमें वो 21 ओवर्स में कोई विकेट नहीं ले सके थे. हालांकि सोढ़ी के पास 13 टेस्ट में 35 विकेट और सेंटनर के पास सात टेस्ट में 15 विकेट लेने का अनुभव जरूर हैं. इन तीनों में जिस एक गेंदबाज पर सभी की नजर टिकी होगी वो हैं क्रेग. 14 टेस्ट मैचों में 48 विकेट लेने वाले क्रेग भी पहली बार ही भारत के खिलाफ खेल रहे हैं लेकिन यहां एक बात याद रखने की है कि ऑफ स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज जरूर थोड़े कमजोर पड़ जाते हैं लिहाजा क्रेग के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को होशियार रहना होगा.

बल्ले के उस्तादों से भरमार टीम इंडिया
भारतीय टीम में जहां विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं. साथ ही अश्विन जैसा ऑलराउंडर भी मौजूद है. जो टेस्ट मैचों में 34.26 रनों की औसत से खेलता है. अब तक चार शतकीय और छह अर्धशतकीय पारी खेल चुका है.

एक साल से टेस्ट नहीं हारी टीम इंडिया
जहां भारत अपना 500वां टेस्ट खेल रहा है वहीं कीवी टीम का यह 413वां टेस्ट है. पिछले एक साल से भारतीय टीम ने एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है. इस दौरान खेले गए 10 टेस्ट मैचों में से भारत ने 7 जीते हैं. टीम इसी जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज से जीत कर अपना 500वां मैच खेलने पहुंची है. तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम नवंबर 2015 से खेले गए 11 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से पांच मैच हारी जबकि जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ चार मैच में जीत दर्ज की है. पिछले ही टेस्ट में अफ्रीका के खिलाफ कीवी टीम दोनों पारियों में महज 399 रन ही बना सकी. यानी यहीं भी भारत का पलड़ा ही भारी दिखता है.

न्यूजीलैंड पर टेस्ट में हावी रहा भारत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट रिकॉर्ड पर एक नजर डालने पर यह साफ हो जाता है कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में हमेशा ही टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 54 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत को 18 में जबकि न्यूजीलैंड को केवल 10 में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच टेस्ट मैचों में से भारत को तीन में जीत मिली है जबकि न्यूजीलैंड केवल एक जीत सका.

भारत में 28 सालों से नहीं जीती कीवी टीम
न्यूजीलैंड का भारत में रिकॉर्ड भी कुछ खास प्रभावित नहीं करता. यहां खेले गए कुल 31 टेस्ट मैचों में से भारत को 13 टेस्ट मैचों में जीत मिली. जबकि भारतीय पिचों पर न्यूजीलैंड को केवल दो जीत मिली है. पहली 1969 में विदर्भ में तो दूसरी 1988 में वानखेड़े में. यानी पिछले 28 सालों से न्यूजीलैंड को भारत में एक टेस्ट जीत की तलाश है.

घरेलू पिचों पर शेर है टीम इंडिया
अपने घरेलू पिच पर पिछले 40 सालों में 62 टेस्ट जीत चुकी है टीम इंडिया. वहीं इस दौरान उसे केवल 19 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 2008 से तो यह रिकॉर्ड और भी मजेदार है क्योंकि इस दौरान केवल तीन टेस्ट मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि 18 में जीत मिली. 2012-13 में इंग्लैंड से मिली हार के सिवा पिछले छह सालों में टीम इंडिया ने अपने आठ होम सीरीज में से सात जीते हैं.

 

 

Source: Aaj Tak

इन पांच कारणों से कीवी टीम से ऐतिहासिक 500वां टेस्ट जीतेगा भारत Read More

करण की सलाह पर सोनाक्षी ने नहीं देखी पुरानी ‘इत्तेफाक’

sonakshi1-580x395मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा 60 के दशक की मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘इत्तेफाक’ के रीमेक में काम करेंगी लेकिन उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर की सलाह पर मूल फिल्म नहीं देखी.

29 वर्षीय सोनाक्षी अगले साल जनवरी में शूटिंग शुरू करेंगी और 1969 की इस फिल्म के रीमेक में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखाई दे सकते हैं, हालांकि अभिनेता का नाम अभी तय नहीं हुआ है. पुरानी ‘इत्तेफाक’ में दिवंगत राजेश खन्ना और नंदा शीर्ष भूमिकाओं में थे.

सोनाक्षी ने पीटीआई से कहा, ‘‘पहली फिल्म में और रीमेक में तुलना की जाएगी. हमारी पीढ़ी के लोगों ने मूल फिल्म नहीं देखी है, इसलिए उनके लिए यह नयी फिल्म होगी. आज की पीढ़ी को ध्यान में रखकर पटकथा में कई बदलाव किये जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहली फिल्म नहीं देखी है. इसलिए मेरे लिए यह नया अनुभव है. करण जौहर ने मुझसे पुरानी फिल्म नहीं देखने को कहा था.’’

रीमेक फिल्म रेड चिलीज, धर्मा प्रोडक्शन्स और बीआर फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है.

हाल ही में आई फिल्म ‘अकीरा’ में काम कर चुकीं सोनाक्षी ने कहा कि यह हिंदी फिल्म उद्योग में काम करने का सबसे अच्छा वक्त है. इस समय अभिनेत्रियों को न केवल महत्वपूर्ण किरदार मिल रहे हैं, बल्कि पारिश्रमिक भी अच्छा मिल रहा है और पैसों को लेकर असमानता कम हो रही है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अच्छे किरदार लिखे जा रहे हैं. उनके लिए ‘अकीरा’ जैसी महिला केंद्रित फिल्में बनाई जा रहीं हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यह कहानी हमारे अंदर के नायक की कहानी है. यह बहुत प्रेरक कहानी है. यह किसी की भी हो सकती है. एमएस धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है. इससे आपके सवालों का जवाब मिल गया होगा.’’

फिल्म में शीर्ष किरदार अदा कर रहे सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि कहानी कहने लायक है या नहीं. फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी.

 

 

 

soruce: ABP

करण की सलाह पर सोनाक्षी ने नहीं देखी पुरानी ‘इत्तेफाक’ Read More

निफ्टी का शतक-सेंसेक्स 300 अंक उछला, फेड रिजर्व के फैसले से झूमे दुनियाभर के बाजार

22_09_2016-stock-l-ptiनई दिल्ली। बुधवार को फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों की जबरदस्त शुरूआत के बाद भारतीय शेयर बाजार भी जोरदार तेजी के साथ खुले। शुरुआती मिनटों में ही प्रमुख सूचकांक निफ्टी 100 अंक उछल गया वहीं सेंसेक्स में भी 300 अंकों के ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। 1 घंटे से ज्यादा के कारोबार के बाद सेंसेक्स 275 अंक चढ़कर 28782 के स्तर पर और निफ्टी 85 अंक चढ़कर 8863 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आईटी छोड़ सभी इंडेक्स हरे निशान में

इंडेक्स की बात करें तो आईटी को छोड़ सभी सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंकों के इंडेक्स में देखने को मिल रही है। नेशनल स्टॉक एक्चेंज पर पीएसयू बैंकिंग इंडेक्स 2.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं ऑटो, मेटल, रियल्टी सभी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। आईटी इंडेक्स में चौथाई फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी तक चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।

दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयरों में से 44 हरे निशान में और 7 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी हिंडाल्को, हीरो मोटो कॉर्प, अदानी पोर्ट्स, बैंक ऑफ बडौदा और इंडसएंड के शेयर में देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट टीसीएस, विप्रो, टाटा पावर, आईडिया और इंफोसिस के शेयरों में है।

क्यों झूमे दुनियाभर के बाजार

बुधवार को खत्म हुई फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव किए बिना इसे 0.25-0.50 फीसदी पर बरकरार रखा। फेडरल रिजर्व के 17 में केवल 10 सदस्यों ने इस साल ब्याज दरें बढ़ाने का अनुमान लगाया है। हालांकि फेड ने साल के अंत तक मॉनीटरी पॉलिसी में सख्ती के मजबूत संकेत दिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लेबर मार्केट में आगे भी सुधार दिखने की उम्मीद है। फेड ने कहा पिछले महीनों में आर्थिक गतिविधियां सुधरी हैं और जॉब मार्केट के आंकड़े भी ‘सॉलिड’ रहे हैं। ऐसे में साल के अंत तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना प्रबल होती है। फेडरल रिजर्व ने कहा है कि इकोनॉमिक एक्टिविटी में सुधार हो रहा है मगर इकोनॉमी अभी इतनी नहीं सुधरी है कि दरें बढ़ाई जा सके।

दुनियाभर के बाजार उछले

ग्लोबल मार्केट में उछाल:

भारतीय बाजार खुलने से पहले तमाम एशियाई बाजार बढ़त के साथ खुले। जापान का निक्केई दो फीसदी तक उछल गया, जबकि हांगकांग हेंगसेंग में डेढ़ फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है। शंघाई के शेयर बाजार में आधा फीसदी से ज्यादा की मजबूती है। इससे पहले अमेरिकी बाजार भी एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। फेड के फैसले ने दुनियाभर के बाजारों में लिक्विडिटी घटने के खतरे को फिलहाल टाल दिया जिसके बाद यह बढ़त देखने को मिली।

 

 

 

source: jagran

निफ्टी का शतक-सेंसेक्स 300 अंक उछला, फेड रिजर्व के फैसले से झूमे दुनियाभर के बाजार Read More

नवाज शरीफ द्वारा आतंकी बुरहान वानी के महिमामंडन से पता चलता है पाकिस्तान का आतंकवाद से जुड़ाव’

burhan-wani-5-620x40071वीं संयुक्त राष्ट्र आम सभा (UNGA) में बुधवार (21 सितंबर)  पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ द्वारा कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी को इंतीफादा का चेहरा बताने पर भारत ने उनकी कड़ी आलोचना की है।  शरीफ ने वानी को कश्मीर का “युवा नेता” भी बताया। हालांकि शरीफ ने अपने संबोधन में कहा कि वो भारत से सभी मसलों खासकर जम्मू-कश्मीर का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए गंभीर और सतत बातचीत करने को तैयार हैं। शरीफ के बायन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “पाक पीएम नवाज शरीफ ने UNGA में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहानी वानी का संयुक्त राष्ट्र जैसे उच्च मंच पर महिमामंडन किया है उससे पाक के आतंकवाद से लगाताव जुड़ाव का पता चलता है।” स्वरूप ने ट्टवीट किया, “पीएम शरीफ ने UNGA में कहा भारत ने बातचीत के लिए अस्वीकार्य शर्त रख दी है। भारत की एकमात्र शर्त है आतंकवाद का खात्मा। ये स्वीकार्य नहीं है?”

जम्मू-कश्मीर के उरी में रविवार को हुए आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में चारों आतंकी मारे गए। भारतीय अधिकारियों के अनुसार चारों आतंकी पाकिस्तान से भारत आए थे और जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करते थे। उरी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है जिसका असर संयुक्त राष्ट्र आम सभा में दिख रहा है।  शरीफ के बयान से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने UNGA को संबोधित करते हुए अपरोध रूप से पाकिस्तान को चेतावनी दी। ओबामा ने कहा कि आतंकवाद को प्रश्रय देने वाली सरकारों को बाज़ आना चाहिए।

शरीफ ने UNGA में अपने 20 मिनट के भाषण में कहा कि पाकिस्तान “कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का पूर्ण समर्थन करता है।” शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर में भारत द्वारा किए गए मानवाधिकारों हनन पर एक डोजियर सौंपेगा। शरीफ के संबोधन से पहले संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीशा लोधी ने न्यूयॉर्क में एक प्रेसवार्ता में कहा, “पाकिस्तान अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगाम नहीं लगाएगा।” अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक (यूएनजीए) चल रही है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बुधवार शाम को यूएनजीए को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने आज शाम नवाज शरीफ के संबोधन की भूमिका तैयार करने के लिए ये प्रेसवार्ता की है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि आतंकवाद को छिपे तौर पर बढ़ावा देने वाले राष्ट्र अपनी हरकतों से बाज़ आएं।  भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 26 सितंबर को सभा में अपनी बात रखेंगी। जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर विचार कर रहा है।

22 वर्षीय हिज्बुल आतंकी बुरहान वानी 8 जुलाई को मुठभेड़ में माराय गया। वानी की मौत से बाद कश्मीर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों अब तक तीन पुलिसवालों समेत 75 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। बुरहान वानी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय था. वो फेसबुक पर अपनी अपने साथियों की असलहों के साथ तस्वीरें शेयर किया करता था।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर के बाद गुरुवार सुबह अरागाम चिट्टी बांदी गांव को चारों ओर से घेर लिया. पुलिस का कहना है कि अभी भी गोलीबारी जारी है.

 

 

source: jansatta

नवाज शरीफ द्वारा आतंकी बुरहान वानी के महिमामंडन से पता चलता है पाकिस्तान का आतंकवाद से जुड़ाव’ Read More

INDvsNZ: साउदी के बाद न्यूज़ीलैंड को एक और बड़ा झटका, निशाम पहले टेस्ट से बाहर

jamesneeshamjimmyneesham2009नई दिल्ली/कानपुर: भारत के खिलाफ कानपुर में 22 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ से ठीक पहले न्यूज़ीलैंड टीम को टिम साउदी के बाद एक और बड़ा झटका लगा है, न्यूज़ीलैंड के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी टखने की चोट के कारण टेस्ट सीरीज़ से बाहर होने के बाद अब तेज़ गेंदबाज़ ऑल-राउंडर जिमी निशान भी पसली में चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं.

हालांकि न्यूज़ीलैंड की टीम इस बात से संतुष्ट है कि उनके स्टार ऑल-राउंडर जिमी निशाम को लगी पसली में चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है और वो दूसरे टेस्ट में टीम में वापसी कर सकते हैं.

जिमी निशाम न्यूज़ीलैंड टीम के प्रमुख ऑल-राउंडर हैं जिनको लेकर कप्तान केन विलियम्सन ने भी रणनीति तैयार कर रखी थी. निशाम का काम बल्लेबाज़ी को मजबूती देने के साथ भारतीय बल्लेबाज़ों पर अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से लगाम लगाना भी था. लेकिन अब पहले टेस्ट से उनके बाहर होने से कप्तान समेत पूरी टीम की चिंता बढ़ गई है.

खुद निशाम भी अपनी इस चोट से परेशान हैं क्योंकि उन्हें लंबे अर्से बाद टीम के लिए खेलना का मौका मिला था. निशाम ने आखिरी बार साल 2015 के नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में आखिरी टेस्ट खेला था.

न्यूज़ीलैंड टीम के कोच माइक हेसन ने कहा, जिमी को नेट्स के दौरान ये चोट लगी जिसकी वजह से वो पिछले कुछ दिनों से तकलीफ में है, वो थोड़े दिनों में ठीक हो जाएंगे क्योंकि ये बहुत बड़ी चोट नहीं है.’

इस चोट ने न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि उनके पास अब कानपुर टेस्ट में चुनने के लिए केवल 14 खिलाड़ी ही बचे हैं.

जिमी निशाम ने न्यूज़ीलैंड के लिए 9 टेस्ट मुकाबलों में 38 के औसत से 612 रन और 12 विकेट चटकाए हैं

 

 

Source: ABP

INDvsNZ: साउदी के बाद न्यूज़ीलैंड को एक और बड़ा झटका, निशाम पहले टेस्ट से बाहर Read More

कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज

kapil1-650_092016110141मुंबई में वर्सोवा पुलिसपुलिस ने पर्यावरण अधिनियम का कथित उल्लंघन करने के मामले में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली है.

पुलिस ने बताया कि कपिल ने वर्सोवा में अपने बंगले के पीछे मैंग्रोव के पास कथित तौर पर कचरा फेंका. साथ ही इसके नजदीक अवैध निर्माण भी कराया. क्या कपिल ने यहां कचरा फेंककर पर्यावरण अधिनियम का उल्लंघन किया है? इसका पता लगाने के लिए मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया था.

कपिल ने 2015 में खरीदा था बंगला
जांच के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हमने कपिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शिकायत करने वाले ने पुलिस को मैंग्रोव सेल रिपोर्ट भी सौंपी है. कपिल ने पिछले साल सात नवंबर को एक व्यवसायी से अंधेरी (वेस्ट) में फोर बंगलोज इलाके में बंगला नंबर 71 खरीदा था.

बीएमसी में करप्शन की शिकायत के बाद जांच में तेजी
कपिल शर्मा ने बीते दिनों बीएमसी के अफसर की ओर से घूस मांगने की शिकायत ट्विटर पर की थी. उन्होने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को मेंशन करते हुए कहा था कि क्या यही हैं आपके अच्छे दिन. इसके बाद मुंबई में कई राजनीतिक दलों ने उनसे जवाब मांगा था. कपिल के खिलाफ जांच के कार्रवाई और जांच के बाद यह एफआईआर उस ट्वीट का ही असर माना जा रहा है.

 

 

Source:Aaj Tak

कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज Read More

दिव्यांगों को पांच फीसदी आरक्षण!

19_09_2016-divyang1_ialकेन्द्र सरकार जल्द लाएगी बिल, प्रदेश सरकारें भरें दिव्यांगों का बैकलॉग

केन्द्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने दिलाया भरोसा

ALLAHABAD: आंखों में एक ललक थी। एक सपना था कि अब अपने हाथ- पैर चला सकेंगे। सुन सकेंगे, बात कर सकेंगे। सोमवार को जब ‘सहयोग’ का सामान सामने आया तो आंखें छलक पड़ीं। जुबां से दुआ निकल पड़ी, हर उस शख्स के लिए जिसने उनके बारे में सोचा। इसी में यह सुनाई दे जाना कि उन्हें सरकारी नौकरियों में तीन की जगह पर पांच फीसदी आरक्षण दिए जाने के लिए केन्द्र सरकार बिल लाने जा रही है, उनकी खुशी दोगुनी हो उठी। ऐसे आठ हजार से अधिक लोग जमा थे सोमवार को परेड ग्राउंड पर। किसी को हाथ का सहारा मिला तो किसी को चलने के लिए पैर। किसी को चलने के लिए ह्वीलचेयर मिली तो किसी को सुनने के लिए कान की मशीन तो किसी को बात करने के लिए स्मार्टफोन.

दिव्यांगों को अक्षम समझना भूल

सोमवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कृष्णपाल गुर्जर परेड ग्राउंड पर एडिप योजना के अन्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को द्वारा नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण बांटने के लिए आयोजित कैंप में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। यहां हुई सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को अक्षम समझना भूल है। यूपीएससी परीक्षा टॉपर करके इला सिंह ने इसे और पुख्ता कर दिया है। समाज सेवा के क्षेत्र के पहले से ही सक्रिय दिव्यांग जनों ने रियो के पैरा ओलंपिंक में कई पदकों पर कब्जा जमाकर इस संदेश को और स्पष्ट किया है। इससे हमारी जिम्मेदारी बनती है कि दिव्यांगों को उनका हक दिया जाय। केन्द्र सरकार उन्हें तीन से बढ़ाकर पांच फीसदी आरक्षण देने जा रही है। उसके पहले जरूरी है कि प्रदेश की सरकारें में अपने यहां दिव्यांग आरक्षण के रिक्त पदों पर बैक लॉग के जरिए नौकरी दे।

450 बच्चों को इम्प्लांट हो चुका कॉक इम्पीयर

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि मंत्रालय द्वारा सुगम भारत अभियान योजना के तहत छह साल तक के बच्चों को नि:शुल्क कॉक इम्पीयर इम्प्लांट कराया जा रहा है। इसका खर्च छह लाख रुपए है। इसके अन्तर्गत जन्म से सुनने व बोलने में अक्षम बच्चों की सर्जरी कराकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है। बच्चों के साथ ही उनके पैरेंट्स के रहने की व्यवस्था भी दी जाती है। तीन महीने के प्रशिक्षण के दौरान बच्चे बोलने और सुनने में सक्षम हो जाते हैं.

मिलेगी यूनिवर्सल पहचान

केन्द्रीयमंत्रालय ने कहा कि दिव्यांगों को अलग से आईडी कार्ड तैयार होगा। जिससे वह किसी भी प्रदेश में उस कार्ड के जरिए दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस दिशा में मंत्रालय काम शुरू कर चुका है। इस यूनिवर्सल आईडी कार्ड धारक को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी अलग पहचान मिलेगी। जो उन्हें प्रत्येक शहर में वही सुविधा दिलाने में मददगार साबित होगा, जो उनके शहर में मिलती है। उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

दिव्यांग नहीं अक्षम

केन्द्र सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार दिव्यांगो को लेकर संवेदनशील है। अभियान चलाकर उसने दिव्यांग आरक्षण कोटे में नियुक्तियां की है। इसके अलावा शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य दिव्यांगों के उपकरण वितरण में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में चार हजार कैंप लगाकर दिव्यांगों को उपकरण आदि वितरित किए हैं.

8000 से अधिक लाभान्वित

2981

ट्राईसाइकिल

471

व्हील चेयर

2615

बैसाखी

735

बैसाखी

630

कान की मशीन

95

सीपी वेयर

246

स्मार्ट केन दृष्टि बाधितों के लिए

80

स्मार्ट फोन दृष्टिबाधितों के लिए

17

डेजी प्लेयर दृष्टिबाधितों के लिए कृत्रिम अंग

223

कैलीपर

35

ऑटोवॉक जर्मनी के कृत्रिम पैर

 

 

 

 

Source: iNEXT

दिव्यांगों को पांच फीसदी आरक्षण! Read More

सेबी (SEBI) के नए चेयरमैन की तलाश शुरू, आवेदन मांगे

sebi_650x400_81471536940नई दिल्ली: सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नए चेयरमैन के लिये तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी. सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा का विस्तारित कार्यकाल एक मार्च, 2017 को पूरा हो रहा है.

वित्त मंत्रालय ने इस बारे में आवेदन आमंत्रित करते हुए अधिसूचना में कहा है कि चेयरमैन की नियुक्ति पांच साल या 65 साल की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, की जाएगी. इसके अलावा चेयरमैन की पुन: नियुक्ति की जा सकती है. आवेदन देने की अंतिम तारीख 21 अक्तूबर, 2016 है.

सिन्हा को 18 फरवरी, 2011 को सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था. उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई थी, बाद में उन्हंे दो साल का सेवा विस्तार दिया. इस साल 17 फरवरी को उनका कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिन पहले सरकार ने 18 फरवरी से अगले साल मार्च तक के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था.

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘सेबी के चेयरमैन पद के लिए पात्र अ5यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।’’ सेबी के चेयरमैन को 4.5 लाख रपये मासिक एकीकृत वेतन पैकेज दिया जाएगा.

कंेद्र सरकार वित्तीय क्षेत्र नियामकीय नियुक्ति खोज समिति :एफएसआरएएससी: की सिफारिशांे के आधार पर यह नियुक्ति करेगी। मंत्रालय ने नोटिस में कहा, ‘‘नियामक के रूप में सेबी की भूमिका के महत्व को देखते हुए यह वांछित है कि बेहद ईमानदार और प्रतिष्ठित व्यक्ति जिसके पास 25 बरस से अधिक का पेशेवर अनुभव है और जो 50 से 60 साल की उम्र के बीच है, इसके लिए 21 अक्तूबर तक आवेदन करे।’’ पिछले साल जुलाई में सरकार ने सिन्हा का उत्तराधिकारी ढूंढने के लिए खोज एवं चयन प्रक्रिया शुरू की थी और उसे 50 आवेदन मिले थे। इनमें से सात उम्मीदवारों का नाम छांटने के बाद भी सिन्हा को एक साल का विस्तार दे दिया गया था। इच्छुक अ5यार्थी वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के पास आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Source: NDTV INDIA

सेबी (SEBI) के नए चेयरमैन की तलाश शुरू, आवेदन मांगे Read More

FIR दर्ज होने के बाद बोलीं मालीवाल, ‘निकम्मे व नाकारा लोगों के कब्‍जे में हैं पूरा सिस्‍टम’

20_09_2016-swatimaliwaldcwनई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली महिला आयोग (DCW) में नियुक्तियों में धांधली के आरोप में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) द्वारा मामला दर्ज किए जाने पर DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक के एक कई ट्वीट कर सफाई तो दी ही, साथ ही विरोधियों पर भी हमले किए। मालीवाल ने भावुक अंदाज में कहा कि अगर कोई मेरी पूरी जिंदगी में एक रुपय़े का भ्रष्टाचार भी सिद्ध कर दे तो मैं अपनीं जिंदगी छोड़ दूंगी।

विरोधी मेरे काम से परेशान

उन्होंने कहा कि सिस्टम में बैठे निकम्मे और नाकारा लोगों को मेरा महिलाओं के लिए काम करना और सवाल उठाना पसंद नहीं आ रहा है। वे मेरे सवालो से और मेरे काम से परेशान हैं।

सोमवार देर रात ACB ने स्वाति मालीवाल पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया है। उन पर नियुक्तियों में धांधली का आरोप है।उन्होंने कहा कि मैं फौजी की बेटी हूं। फ़ौज में पली बढ़ी हूं। देश के लिए काम करना और देश के लिए जान देना सीखा है। मुझे दुनिया की कोई ताकत डरा नही सकती।

DCW भर्ती घोटाला: स्वाति मालीवाल के खिलाफ ACB ने दर्ज किया केस

….तो कुर्बानी तो देनी पड़ेगी

आज मामला दर्ज होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि पता चला कि मुझे पर मामला दर्ज हुआ है। जब गलत काम नहीं किया हो तो भगवान से भी नहीं डरना चाहिए। सिस्टम को बदलने के लिए काम करेंगे तो कुर्बानी तो देनी पड़ेगी।

हमने बदला सिर्फ काम करने का तरीका

उन्होंने कहा कि महिला आयोग में जो भर्ती का तरीका सालों से अपनाया गया, वही अपनाया है। जो बदला है वह है काम। दिन रात शिद्दत से काम किया है। सिस्टम से सवाल किए हैं।

मैं डरने वालों में से नहीं

स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, बिस्मिल और अशफाक को मानने वाली महिला हूं। मैं किसी से डरने वाली नहीं।

यहां पर बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ एसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया है। स्वाति पर नियुक्तियों में धांधली का आरोप है। इससे पहले एसीबी की एक टीम के अधिकारियों ने गैर-कानूनी भर्तियों की एक शिकायत के सिलसिले में इसकी प्रमुख स्वाति मालीवाल से पूछताछ की थी।

डीसीडब्ल्यू की पूर्व प्रमुख बरखा शुक्ला सिंह की एक शिकायत के आधार पर एसीबी ने जांच शुरू की है। अपनी शिकायत में बरखा सिंह ने दावा किया था कि आप के कई समर्थकों को डीसीडब्ल्यू में पद दिया गया है। बरखा सिंह ने अपनी शिकायत में 85 लोगों का नाम दिया है। उन्होंने दावा किया है कि इन्हें ‘बिना अपेक्षित योग्यता’ के नौकरी दी गई है।

वहीं, मालीवाल ने कहा था कि डीसीडब्ल्यू में अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान बरखा शुक्ला सिंह ने केवल एक मामले का निपटारा किया। इस समयावधि के दौरान आयोग ने सरकार से कोई सिफारिश नहीं की और करीब 50 अधिकारियों की एक टीम होने के बावजूद केवल छह दौरे किए।

 

 

Source:jagran

FIR दर्ज होने के बाद बोलीं मालीवाल, ‘निकम्मे व नाकारा लोगों के कब्‍जे में हैं पूरा सिस्‍टम’ Read More