“BSVS पंतनगर में ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण समाप्ति समारोह”

bcfgदिनांक 23/10/2016  को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान / आर सेटी पंतनगर में शिक्षित बेरोजगार युवतियों हेतु चलाये जा रहे 21 दिवसीय ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया, संसथान के निदेशक श्री जे. सी. गाईन ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं आगंतुको का स्वागत करते हुए बताया की महिलाओ हेतु ड्रेस डिजाइनिंग के स्वरोजगार की बढती मांग, उपयोगिता व मॉडर्न फैशन के अंतर्गत वस्त्रो को डिजाईन करना एक ऐसी कला है जो ड्रेस और एक्सेसरीज की मदद से किसी की लाइफ स्टाइल को सामने लाती है, ड्रेस डिजाइनिंग के महत्व व उपयोगिता के बारे में बताया तथा बताया की पिछले पांच साल से ग्रामीण एवं सहरी युवक/ युवतियों को रोजगार परक योजनाओ की ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार की और अग्रसर कर रहा है |

निदेशक BSVS ने बताया की भारत सरकार  ग्रामीण विकास मंत्रालय व  बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधीन इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवक/ युवतियों द्वारा अपने क्षेत्र में स्वरोजगार उद्धम स्थापित कर  स्वम एवं अन्य युवक/ युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है|

श्री सुरेश चन्द्र ने बताया की संसथान में प्रशिक्षण पुरे साल चलते रहते  है, किसी भी प्रशिक्षण के लिए कभी भी आवेदन किये जा सकते है संसथान में प्रशिक्षण पूरा साल चलते रहते है, किसी भी प्रशिक्षण में शिग्र ही ब्यूटी पार्लर, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, कंप्यूटर हार्डवेयर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग का प्रशिक्षण शुरू होने वाला है इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र ही आवेदन कर सकते है |

इस मौके पर श्री जे.सी. गाईन, निदेशक , श्री सुरेश चन्द्र, श्रीमती दीपिका मौर्य (मास्टर ट्रेनर), कु. रंजीत कौर, श्री महेंद्र सिंह, अंजलि राना, कविता वाक्ची, पूनम पंगती, मौसमी, श्री देवी, रोशनी राना, ल्ख्मेंद्री राना, प्रीति, रेखा, मधुमती, माला, शबनम, बबिता, आशा, प्रियंका, नीतू, संगीता, साधना, प्रतिभा, ज्योति, जानकी राना आदि सदस्य उपस्थित थे|

 

 

जे.सी. गाईन
निदेशक
बड़ौदा आर सेटी
भारत सरकार  ग्रामीण विकास मंत्रालय

 

 

“BSVS पंतनगर में ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण समाप्ति समारोह” Read More

विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा : सेना ने पहले भी किए थे सर्जिकल स्ट्राइक

army-surgical-strikes-loc_650x400_71475656584नई दिल्ली: संसद की एक समिति को बताया गया कि सेना ने पहले भी नियंत्रण रेखा के पार आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया था जो ‘विशिष्ट लक्ष्य वाले सीमित क्षमता के थे’, लेकिन यह पहला मौका है जब सरकार ने इसे सार्वजनिक किया है. यह टिप्पणी रक्षा मंत्री के दावे की विरोधाभासी प्रतीत होती है.

विदेश सचिव एस जयशंकर ने विदेश मामलों से संबंधित संसदीय समिति को यह सूचना दी. सांसदों ने उनसे विशिष्ट रूप से सवाल किया था कि क्या पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक (लक्षित हमले) किए गए थे. बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार, विगत में नियंत्रण रेखा के पार विशिष्ट लक्ष्य वाले, सीमित क्षमता के आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए थे, लेकिन यह पहला मौका है जब सरकार ने इसे सार्वजनिक किया है.

शीर्ष राजनयिक की टिप्पणी काफी अहम है, क्योंकि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पिछले हफ्ते कांग्रेस के दावों को खारिज कर दिया था कि यूपीए कार्यकाल में भी लक्षित हमले किए गए थे. सदस्यों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि जयशंकर ने समिति से यह भी कहा कि 29 सितंबर के लक्षित हमले के बाद भी भारत पाकिस्तान से बातचीत कर रहा है, लेकिन भविष्य की बातचीत तथा इसके स्तर के बारे में कोई कैलेंडर नहीं तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद जल्द ही पाकिस्तानी सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) को हमलों के बारे में सूचित कर दिया गया था.

करीब ढाई घंटे चली बैठक के दौरान सेना के उप प्रमुख ले. जनरल बिपिन रावत ने भी नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के ठिकानों पर लक्षित हमले का ब्यौरा दिया. सरकार के प्रतिनिधियों ने पैनल से कहा कि हमलों ने मकसद को अभी पूरा कर दिया है और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान में हमेशा यह संदेह कायम रहेगा कि क्या भारत भविष्य में भी ऐसे अभियान चला सकता है. कांग्रेस के एक सदस्य जानना चाहते थे कि क्या भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाए जा सकते हैं. सरकार के प्रतिनिधियों ने कहा कि ‘काफी कुछ सहने के बाद’ हमले किए गए|

  1. विदेश सचिव एस जयशंकर ने विदेश मामलों से जुड़ी संसदीय समिति को जानकारी दी
  2. उन्होंने कहा, यह पहला मौका जब सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक को सार्वजनिक किया
  3. जयशंकर की यह टिप्पणी रक्षा मंत्री के दावे की विरोधाभासी प्रतीत होती है

नई दिल्ली: संसद की एक समिति को बताया गया कि सेना ने पहले भी नियंत्रण रेखा के पार आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया था जो ‘विशिष्ट लक्ष्य वाले सीमित क्षमता के थे’, लेकिन यह पहला मौका है जब सरकार ने इसे सार्वजनिक किया है. यह टिप्पणी रक्षा मंत्री के दावे की विरोधाभासी प्रतीत होती है.

विदेश सचिव एस जयशंकर ने विदेश मामलों से संबंधित संसदीय समिति को यह सूचना दी. सांसदों ने उनसे विशिष्ट रूप से सवाल किया था कि क्या पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक (लक्षित हमले) किए गए थे. बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार, विगत में नियंत्रण रेखा के पार विशिष्ट लक्ष्य वाले, सीमित क्षमता के आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए गए थे, लेकिन यह पहला मौका है जब सरकार ने इसे सार्वजनिक किया है.

शीर्ष राजनयिक की टिप्पणी काफी अहम है, क्योंकि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पिछले हफ्ते कांग्रेस के दावों को खारिज कर दिया था कि यूपीए कार्यकाल में भी लक्षित हमले किए गए थे. सदस्यों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि जयशंकर ने समिति से यह भी कहा कि 29 सितंबर के लक्षित हमले के बाद भी भारत पाकिस्तान से बातचीत कर रहा है, लेकिन भविष्य की बातचीत तथा इसके स्तर के बारे में कोई कैलेंडर नहीं तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद जल्द ही पाकिस्तानी सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) को हमलों के बारे में सूचित कर दिया गया था.


करीब ढाई घंटे चली बैठक के दौरान सेना के उप प्रमुख ले. जनरल बिपिन रावत ने भी नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के ठिकानों पर लक्षित हमले का ब्यौरा दिया. सरकार के प्रतिनिधियों ने पैनल से कहा कि हमलों ने मकसद को अभी पूरा कर दिया है और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान में हमेशा यह संदेह कायम रहेगा कि क्या भारत भविष्य में भी ऐसे अभियान चला सकता है. कांग्रेस के एक सदस्य जानना चाहते थे कि क्या भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाए जा सकते हैं. सरकार के प्रतिनिधियों ने कहा कि ‘काफी कुछ सहने के बाद’ हमले किए गए.


हमले में आतंकवादियों के हताहत होने के बारे में सवाल किए जाने पर अधिकारियों ने कहा कि सेना नियंत्रण रेखा के पार हमले करने गयी थी न कि सबूत एकत्र करने. बैठक के दौरान बीजेपी और वाम दल के एक सदस्य के बीच शब्दों का आदान प्रदान हुआ जब हमलों के बाद सांसदों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया. कुछ सदस्यों ने कहा कि बैठक का विषय निजी सुरक्षा नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा है.

विशेष सचिव आंतरिक सचिव एम के सिंघला ने अति महत्वपूर्ण लोगों को दी जा रही सुरक्षा के बारे में समिति को सूचित किया. बैठक में रक्षा सचिव जी मोहन कुमार और सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के के शर्मा भी शामिल हुए. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी समिति के सदस्य हैं. एक सदस्य ने कहा कि वह बैठक में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने कोई सवाल नहीं पूछा.

विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा : सेना ने पहले भी किए थे सर्जिकल स्ट्राइक Read More

इस साल का करवाचौथ है दिव्य और चमत्कारी, 100 साल बाद महासंयोग

x18-1476775849-karva-18-1476791145-19-1476845662करवाचौथ को लोग चमत्कारी कहते हैं, इस व्रत को करने के बाद ही द्रोपदी को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिला था

बेंगलुरू। 19 अक्टूबर को सुहागिनों का खास व्रत करवाचौथ है, जिसके लिए घरों में तैयारियां जोरों पर हो रही हैं। बाजारों में जबरदस्त रौनक हैं तो वहीं ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं और लड़कियों की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

वैसे आपको बताएं कि इस बार का करवाचौथ काफी खास है, क्योंकि पूरे 100 साल बाद इस दिन नक्षत्रों का महासंयोग देखने को मिल रहा है इसलिए पंडितों के मुताबिक करवाचौथ 2016 काफी दिव्य और चमत्कारी है।

करवाचौथ में क्यों होती है चंद्रमा की पूजा? मालूम हो कि इस बार करवाचौथ बुधवार को है और इस दिन कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र लगा है यानी कि इस दिन भगवान गणेश और भगवान कृष्ण दोनों का दिन है, जिसकी वजह से ये दिन महापावन हो गया है।

इसलिए इस दिन व्रत पड़ने से सुहागिनों के पति की आयु तो लंबी होगी ही, उन्हें सुख-समृद्दि भी मिलेगी, यही नहीं ये व्रत उन लोगों के लिए भी सुखद संयोग लेकर आया है जो संतान सुख चाहते हैं। इस व्रत को करने वाली स्त्री को अखंड सौभाग्य होने का भी गौरव मिलेगा।

करवाचौथ क्यों है चमत्कारी? वैसे इस व्रत के चमत्कारी होने के पीछे एक कहानी कही जाती है कि जब पांडव वनवास कर रहे थे तो भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सखी द्रौपदी को इस दिव्य व्रत के बारे बताया था, जिसे करने के बाद ही द्रौपदी को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिला था।

इस साल का करवाचौथ है दिव्य और चमत्कारी, 100 साल बाद महासंयोग Read More

निफ्टी 8635 के नीचे, सेंसेक्स 242 अंक टूटा

market-10-10-2016-1476077010_storyimageग्लोबल बाजारों में कमजोरी के चलते भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार में आज 8 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 242 अंक टूटा है। वहीं निफ्टी भी करीब 0.87 फीसदी की कमजोरी के साथ 8633 के स्तर पर आ गया है।

 

आज मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी, और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी टूटा है। वहीं निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

 

सेक्टोरियल आधार पर देखें तो आईटी सेक्टर को छोड़ बाकी सभी सेक्टर कमजोरी दिखा रहे हैं। सबसे ज्यादा मीडिया सेक्टर टूटा है और करीब 2 फीसदी कमजोरी दिखा रहा है। वहीं रियल्टी, मेटल, फार्मा सेक्टर भी 1 फीसदी से ज्यादा टूटे है। बैंक निफ्टी भी 1.3 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

 

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 242.30 अंक यानि 0.86 फीसदी की कमजोरी के साथ 27840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 75.55 अंक यानि 0.87 फीसदी गिरकर 8633 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

Source: CNBC

निफ्टी 8635 के नीचे, सेंसेक्स 242 अंक टूटा Read More

यूपी: बरेली में मुहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा, पथराव-फायरिंग में कई लोग घायल

etx-6am-bareilly-danga-pkg-1310-rch-00_12_56_02-still001-580x395बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली के नवाबगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई. देखते ही पथराव और फायरिंग भी शुरू हो गई है. इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस अब हालात काबू में होने का दावा कर रही है और हिंसा फैलाने वालों की पहचान की जा रही है.

मुहर्रम के दिन ताजिया निकालने के दौरान हुए विवाद में दो समुदायों के बीच झड़प इतनी बढ़ी की नौबत पथराव और फायरिंग तक पहुंच गई. इस झगड़े में करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में से कुछ का कहना है कि जुलूस में शामिल कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया.

मुहर्ऱम के जुलूस में शामिल लोग एक परिवार के लोगों पर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस हालात काबू में होने का दावा कर रही है लेकिन तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है. साथ ही उन लोगों की पहचान की जा रही है जो हिंसा में शामिल थे.

 

 

Source: ABP

यूपी: बरेली में मुहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा, पथराव-फायरिंग में कई लोग घायल Read More

हल्द्वानी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

arrestedउत्तराखंड के हल्द्वानी में पिछले दिनों एक शो रूम और एक व्यापारी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरियों का खुलासा रविरार को नैनीताल के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कर दिया है. साथ ही पुलिस ने पकड़े हुए चोरों के पास से 80 फीसदी चोरी का सामान और नगदी भी बरामद कर ली है.

पकड़े गए चोर काठगोदाम ढुमवाढूंगा के ही रहने वाले है और शहर में लम्बे समय से चोरी कर रहे थे. पकड़े इन चारों चोरों को अलग-अलग धाराओं में जेल भेज दिया गया है.

वहीं, 24 घंटे के अंदर पुलिस की ओर से चोरी का खुलास करने पर एक पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को 50 हजार रुपए का चेक बतौर ईनाम दिया है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक ही शोरूम में चोरों ने दूसरी बार धावा बोलकर कीमती सामान उड़ा दिया. इस घटना के क्षेत्र के व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ रोष बना हुआ था.

चोरों ने नैनीताल रोड पर महिला अस्पताल के पास लुधियाना हौजरी शो रूम मे फिर सेंध लगा दी. छत के रास्ते भीतर घुसे चोर शोरूम से लाखों रुपए की जैकिट और स्वेटर ले उड़े.

 

 

Source: Pradash 18

 

हल्द्वानी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा Read More

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, आज आने हैं IIP के आंकड़े

market-10-10-2016-1476077010_storyimageबंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरआती कारोबार में 155 अंक की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,700 अंक के स्तर को छू गया। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों से पहले निवेशकों में भरोसे की वजह से बाजार में तेजी का रुख दिखाई दिया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरआती कारोबार में 155.50 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,216.64 अंक पर मजबूत खुला। इससे पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 273.41 अंक टूटा था। धातु, पीएसयू, एफएमसीजी तथा वाहन सहित सभी खंडों के सूचकांक उपर चल रहे थे। इसी तरह निफ्टी भी शुरआती कारोबार में 37.40 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,735 अंक पर पहुंच गया।

ब्रोकरों ने कहा कि आज कारोबार बंद होने के बाद आईआईपी के आंकड़े आने हैं जिससे बाजार में तेजी आई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े गुरवार व थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े शुक्रवार को आएंगे।

 

 

Source : Hindustan live

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, आज आने हैं IIP के आंकड़े Read More

इस भारतीय के नवाबी शौक़ तो देखिए, नंबर प्लेट के लिए खर्च किए 60 करोड़

balwinder-580x369-1दुबई: गाड़ियों के लिए यूनिक और मनपंसद नंबर प्लेट लेने की होड़ के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन शौक़ और उसे पूरा करने के जुनून से भरा ये किस्सा आपके होश उड़ा देगा.

दुबई में एक शख्स ने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट ‘D-5’ लेने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये खर्च कर डाले. जी हाँ! आपने सही पढ़ा… 60 करोड़ रुपये. ये रकम इतनी बड़ी है कि इतने पैसों में 15 रॉल्स रॉयस गाडियाँ आ सकती हैं.

दरअसल, दुबई में रहने वाले एक भारतीय कारोबारी बलविंदर साहनी को अपने मनपसंद नंबर प्लेट्स का ग़ज़ब का शौक़ है…शौक़ भी ऐसा कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएँ. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई में छोटे नंबरों वाली नंबर प्लेट्स रईसी की पहचान मानी जाती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार यूएई में अभी तक सबसे महँगी नंबर प्लेट ‘D-1’ करीब 95 करोड़ में बिकी थी जिसे सईद-अल-खौरी नाम के बिज़नेसमैन ने 2008 में खरीदी थी. ऐसे शौक़ में भारतीय भी कहाँ पीछे रहने वाले हैं. यह कोई पहला मौका नहीं है जब साहनी ने नंबर प्लेट्स के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च की हो… इससे पहले भी कई मौकों पर उनका नंबर प्रेम खुलकर सामने आता रहा है.

आपको बता दें कि सबसे सस्ती रॉल्स रॉयस की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है वहीं सबसे महँगी 40 करोड़ में आती है. अब इसे नवाबी शौक़ ही कहेंगे जहाँ नंबर प्लेट की कीमत गाड़ी से भी  काफी ज्यादा है.

 

 

Source: ABP

इस भारतीय के नवाबी शौक़ तो देखिए, नंबर प्लेट के लिए खर्च किए 60 करोड़ Read More

भारत-पाक के ‘जल युद्ध’ में चीन शामिल नहींः सरकारी मीडिया

jinping1476075554_bigब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी को बाधित करके भारत एवं पाकिस्तान के बीच जल युद्ध में चीन के शामिल होने की खबरों को चीनी आधिकारिक मीडिया ने खारिज किया है। साथ ही कहा है कि वह भारत एवं बांग्लादेश के साथ जल साझा करके बहुपक्षीय सहयोग तंत्र में शामिल होना चाहता है।

सरकारी दैनिक समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में कहा गया है कि काल्पनिक जल युद्ध से चीन एवं भारत के संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए। बीजिंग द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी के जल को एक संभावित हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जाने की संभावना नहीं है।

लेख में कहा गया है कि चीन जल साझा करके भारत एवं बांग्लादेश के साथ बहुपक्षीय सहयोग में शामिल होना चाहता है। यह प्रस्ताव इस बात के मद्देनजर महत्वपूर्ण है क्योंकि जल बंटवारे को लेकर चीन की भारत के साथ कोई संधि नहीं है।

इसमें कहा गया है, भारतीय लोगों के गुस्से को समझना आसान है क्योंकि उन्होंने हाल ही में ऐसी खबरें पढ़ी हैं, जिनमें कहा गया है कि चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी का जल रोक दिया है। कई देशों की सीमाओं से होकर गुजरने वाली यह नदी दक्षिण पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षत्र से भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और बाद में बांग्लादेश जाती है। यह नदी इन क्षेत्रों के लिए जल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

 

 

Source : Hindustan Live

भारत-पाक के ‘जल युद्ध’ में चीन शामिल नहींः सरकारी मीडिया Read More

संसद पर हमले की योजना बना रहा है जैश’

_91743323_masood_azharटाइम्स ऑफ़ इंडिया‘ ने खुफिया सूत्रों के हवाले से ख़बर छापी है कि पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’ 2001 में संसद पर हुए हमले की तर्ज पर एक बार फिर संसद में इसी तरह के हमले की योजना बना रहा है.

अख़बार के मुताबिक़ नियंत्रण रेखा के पार भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान का खुफिया संगठन आईएसआई इस कदर बौखलाया हुआ है कि उसने ‘जैश-ए-मोहम्मद’ से इसका बदला लेने को कहा है.

वहीं स्टेट्समैन की एक ख़बर के मुताबिक़ भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का सबसे ज़्यादा नुक़सान चरमपंथी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ को उठाना पड़ा.

अख़बार कहता है कि भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक़ भारत की सर्जिकल स्ट्राइक की वजह से लश्कर के क़रीब 20 लड़ाके मारे गए.

लखनऊ में रविवार को हुई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती की रैली की ख़बर को इंडियन एक्सप्रेस ने अपने पहले पन्ने पर जगह दी है.

रैली में मायावती ने प्रदेश के मुसलमान वोटरों से अपील की कि वो अपना वोट समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को देकर बेकार न करें.

इस रैली में मायावती के भाषण के बाद मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए.

इंडियन एक्सप्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान को भी जगह दी है जिसमें वो कह रहे हैं कि इस साल का दशहरा देश के लिए बेहद ख़ास है. समझा जा रहा है कि उड़ी हमले के बाद पैदा हुए भारत-पाकिस्तान तनाव और उसके बाद भारत की कथित सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में उन्होंने यह बात कही है.

हिंदुस्तान टाइम्स की पहली ख़बर ये है कि सरकार आठवीं तक छात्रों को फ़ेल ना करने की नीति ख़त्म करने पर विचार कर रही है.

शिक्षा के अधिकार क़ानून (आरटीई) के तहत फ़िलहाल पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को फ़ेल नहीं किया जा सकता है.

अख़बार कहता है कि एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक़ इस नीति की वजह से बच्चों की पढ़ने में रुचि कम हो रही है. इस वजह से सरकार इस नीति को बदलना चाहती है.

‘हिंदुस्तान’ की ही एक ख़बर के मुताबिक़ देशवासियों को इस साल कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना चाहिए. इस बार सर्दियों में तापमान पिछले साल की तुलना में और कम रहेगा.

‘नई दुनिया’ में सुप्रीम कोर्ट के उस फ़ैसले को पहले पन्ने पर जगह दी है जिसमें घरेलू हिंसा क़ानून का दायरा बढ़ा दिया गया है.

अब इस क़ानून की धारा से वयस्क शब्द हटाने को कहा है यानी शादीशुदा महिला को सताने के मामलों में पति और उसके मां-बाप के अलावा घर के नाबालिगों पर भी मुकदमा चल सकता है.

 

 

Source: BBC HINDI

संसद पर हमले की योजना बना रहा है जैश’ Read More