भुवनेश्वर: SUM हॉस्पिटल में आग से 23 की मौत, ICU में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

fire-s_650_101816085826भुवनेश्वर में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में सोमवार शाम आग लगने से अब 23 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 50 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. ज्यादातर मरीजों की मौत दम घुटने से हुई है. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. सीएम नवीन पटनायक ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन चैंबर में शॉर्ट सर्किट के चलते ये आग लगी. ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से बताई जा रही है|

पीएम मोदी ने नड्डा से कहा- घायलों को एम्स शिफ्ट करें
इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से फोन पर बात की. नड्डा ने पूरी घटना के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी. पीएम मोदी ने सभी घायलों को तुरंत दिल्ली के एम्स में लाने के लिए कहा है. साथ ही पीएम ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख जताया है. मोदी ने ट्वीट किया, ‘ओडि‍शा के अस्पताल में लगी आग में लोगों की जान जाने से काफी दुखी हूं. यह त्रासदी दिमाग को झकझोर देने वाली है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं.’ उन्होंने कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से बात की है और उन्हें घायलों को एम्स में भर्ती कराने की व्यवस्था करने को कहा है. उम्मीद है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ होंगे|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी हरकत में आए
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र इस मामले में ओड‍िशा को हर जरूरी मदद दे रहा है. नड्डा ने कहा कि वह पहले ही भुवनेश्वर स्थित एम्स के अधिकारियों से बात कर चुके हैं और उनसे मरीजों को हर जरूरी मदद करने को कहा है|

 

हेल्पलाइन नंबर
ओडिशा के स्वास्थ्य सचिव आरती आहूजा ने घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. AMRI का नंबर है- 0674-6666600, कैपिटल हॉस्पिटल का नंबर- 9439991226 है|

चश्मदीद ने बताया- कई मरीजों को खिड़कियां तोड़कर निकाला गया
एक चश्मदीद ने कहा कि कई मरीजों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर निकाला गया. चश्मदीदों के मुताबिक आग सबसे पहले अस्पताल की पहली मंजिल पर लगी, जिसके बाद देखते ही देखते तेजी से फैल गई. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. इस बीच जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं कि आखिर आईसीयू वार्ड में ये आग कैसे लगी. आग की खबर लगते ही अस्पताल के बाहर के लोगों की भीड़ लग गई थी|

इन अस्पतालों में भर्ती हैं घायल
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अतनु एस नायक ने कहा कि यदि अस्पताल अधिकारियों को लापरवाही का दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कैपिटल अस्पताल के निदेशक बी बी पटनायक ने कहा कि कई पीड़ित सम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे और जीवन रक्षक प्रणाली पर रह रहे थे. ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई. उन्होंने कहा कि नाजुक तौर पर घायल हुए दो मरीजों को कैपिटल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉ. पटनायक ने बताया कि कैपिटल अस्पताल के अलावा मरीजों को पास के अमरी अस्पताल, अपोलो अस्पताल, कलिंग अस्पताल, कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और राज्य राजधानी क्षेत्र के कुछ अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया|

बिल्ड‍िंग में फंसे थे 500 से ज्यादा मरीज
पुलिस आयुक्त कार्यालय और दमकल कर्मियों ने स्वयंसेवकों एवं अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया, क्योंकि 500 से ज्यादा मरीज इमारत में फंसे हुए थे. आग पर काबू पाने के लिए कम से कम सात अग्निशमन वाहनों को लगाया गया और नाजुक हालत वाले मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेजने के लिए एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस लगाई गईं|

5 साल पहले कोलकाता के अस्पताल में आग से 89 की मौत हुई थी
साल 2011 में कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगी थी जिसकी चपेट में आने से 89 लोग मारे गए थे जिनमें 85 मरीज थे|

 

 

Source: AAJ TAK

भुवनेश्वर: SUM हॉस्पिटल में आग से 23 की मौत, ICU में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा Read More

निफ्टी 8635 के नीचे, सेंसेक्स 242 अंक टूटा

market-10-10-2016-1476077010_storyimageग्लोबल बाजारों में कमजोरी के चलते भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार में आज 8 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 242 अंक टूटा है। वहीं निफ्टी भी करीब 0.87 फीसदी की कमजोरी के साथ 8633 के स्तर पर आ गया है।

 

आज मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी, और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी टूटा है। वहीं निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

 

सेक्टोरियल आधार पर देखें तो आईटी सेक्टर को छोड़ बाकी सभी सेक्टर कमजोरी दिखा रहे हैं। सबसे ज्यादा मीडिया सेक्टर टूटा है और करीब 2 फीसदी कमजोरी दिखा रहा है। वहीं रियल्टी, मेटल, फार्मा सेक्टर भी 1 फीसदी से ज्यादा टूटे है। बैंक निफ्टी भी 1.3 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

 

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 242.30 अंक यानि 0.86 फीसदी की कमजोरी के साथ 27840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 75.55 अंक यानि 0.87 फीसदी गिरकर 8633 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

Source: CNBC

निफ्टी 8635 के नीचे, सेंसेक्स 242 अंक टूटा Read More

हल्द्वानी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

arrestedउत्तराखंड के हल्द्वानी में पिछले दिनों एक शो रूम और एक व्यापारी के घर में हुई लाखों रुपए की चोरियों का खुलासा रविरार को नैनीताल के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कर दिया है. साथ ही पुलिस ने पकड़े हुए चोरों के पास से 80 फीसदी चोरी का सामान और नगदी भी बरामद कर ली है.

पकड़े गए चोर काठगोदाम ढुमवाढूंगा के ही रहने वाले है और शहर में लम्बे समय से चोरी कर रहे थे. पकड़े इन चारों चोरों को अलग-अलग धाराओं में जेल भेज दिया गया है.

वहीं, 24 घंटे के अंदर पुलिस की ओर से चोरी का खुलास करने पर एक पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को 50 हजार रुपए का चेक बतौर ईनाम दिया है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक ही शोरूम में चोरों ने दूसरी बार धावा बोलकर कीमती सामान उड़ा दिया. इस घटना के क्षेत्र के व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ रोष बना हुआ था.

चोरों ने नैनीताल रोड पर महिला अस्पताल के पास लुधियाना हौजरी शो रूम मे फिर सेंध लगा दी. छत के रास्ते भीतर घुसे चोर शोरूम से लाखों रुपए की जैकिट और स्वेटर ले उड़े.

 

 

Source: Pradash 18

 

हल्द्वानी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा Read More

मीरपुर वनडे : बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 34 रनों से हराया

msid-54774825width-400resizemode-4mashrafeमीरपुर
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शेरे बांग्ला नैशनल स्टेडियम में रविवार को हुए दूसरे वनडे इंटरनैशनल मैच में इंग्लैंड को 34 रनों से हरा दिया। बांग्लादेश ने 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पारी 44.4 ओवरों में 204 रनों पर समेट दी। कप्तान मशरफे मुर्तजा बांग्लादेश की जीत के नायक रहे। मुर्तजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज-तर्रार पारी खेलकर बांग्लादेश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और उसके बाद इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाकर उनकी पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड के पिछले प्रदर्शनों को देखते हुए 239 रनों के लक्ष्य को चुनौतीपूर्ण तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन 10 ओवरों के अंदर 26 रन तक पहुंचते-पहुंचते चार विकेट गंवाने के बाद जरूर यह सामान्य सा स्कोर चुनौतीपूर्ण लगने लगा था। मुर्तजा ने दोनों सलामी बल्लेबाजों जेसन रॉय (13) और जेम्स विंस (5) को आउट कर बांग्लादेश को शुरुआती सफलता दिलाई। इस बीच शाकिब अल हसन ने बेन डकेट को शून्य के निजी योग पर पविलियन की राह दिखाई। बेन स्टोक्स भी संघर्ष करते नजर आए और खाता खोले बगैर मुर्तजा का तीसरा शिकार हो पविलियन लौटे।

इसके बाद जॉनी बेयरस्टो (35) को कप्तान जोस बटलर (57) का साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े और इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। तस्कीन अहमद ने यहां बेयरस्टो के रूप में इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने यहां जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड को संभलने का मौका दिए बगैर मोइन अली (3) और क्रिस वोक्स (7) के विकेट चटका डाले। तस्कीन अहमद ने 57 गेंदों पर सात चौकों के साथ अर्धशतक बनाकर जमे हुए बटलर को आउट कर इंग्लैंड को करारा झटका दे दिया।

 

 

Source: navbharattimes

मीरपुर वनडे : बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 34 रनों से हराया Read More

भारत-पाक के ‘जल युद्ध’ में चीन शामिल नहींः सरकारी मीडिया

jinping1476075554_bigब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी को बाधित करके भारत एवं पाकिस्तान के बीच जल युद्ध में चीन के शामिल होने की खबरों को चीनी आधिकारिक मीडिया ने खारिज किया है। साथ ही कहा है कि वह भारत एवं बांग्लादेश के साथ जल साझा करके बहुपक्षीय सहयोग तंत्र में शामिल होना चाहता है।

सरकारी दैनिक समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में कहा गया है कि काल्पनिक जल युद्ध से चीन एवं भारत के संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए। बीजिंग द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी के जल को एक संभावित हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जाने की संभावना नहीं है।

लेख में कहा गया है कि चीन जल साझा करके भारत एवं बांग्लादेश के साथ बहुपक्षीय सहयोग में शामिल होना चाहता है। यह प्रस्ताव इस बात के मद्देनजर महत्वपूर्ण है क्योंकि जल बंटवारे को लेकर चीन की भारत के साथ कोई संधि नहीं है।

इसमें कहा गया है, भारतीय लोगों के गुस्से को समझना आसान है क्योंकि उन्होंने हाल ही में ऐसी खबरें पढ़ी हैं, जिनमें कहा गया है कि चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी का जल रोक दिया है। कई देशों की सीमाओं से होकर गुजरने वाली यह नदी दक्षिण पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षत्र से भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और बाद में बांग्लादेश जाती है। यह नदी इन क्षेत्रों के लिए जल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

 

 

Source : Hindustan Live

भारत-पाक के ‘जल युद्ध’ में चीन शामिल नहींः सरकारी मीडिया Read More

कानपुर में लुटेरों ने तीन ट्रेनों को बनाया निशाना, दर्जन भर को मारपीट कर लूटा

05_10_2016-lootकानपुर (जेएनएन)। कानपुर सेंट्रल के आउटर पर लखनऊ से कानपुर जा रही लोकमान तिलक, वैशाली एक्सप्रेस, लखनऊ कानपुर पैसेंजर में देर रात लूटपाट हुई। बदमाशों ने विरोध करने पर कई यात्रियों को घायल कर दिया। घायलों को जीआरपी ने केपीएम और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आउटर पर मंगलवार की देर रात दो सुपरफास्ट और एक लोकल ट्रेन में यात्रियों के साथ हथियारों से लैस बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की और उसके बाद भाग निकले। ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल पहुंची तो यात्रियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी जिसके बाद तीन घायलों को जीआरपी ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बदमाशों ने लखनऊ से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक को अपना निशाना बनाया। एक यात्री रमाशंकर पाण्डेय ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने इनको जमकर पीटा, जिससे ये घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने वहां से गुजर रही वैशाली एक्सप्रेस को अपना निशाना बनाया। ट्रेन जैसे ही आउटर पर रुकी बदमाशों ने ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दी। वैशाली में सफर कर रहे गोरखपुर के देवी सिंह द्वारा विरोध करने पर उनको भी बदमाशों ने जमकर पीटा। उसके बाद लखनऊ-कानपुर पैसेंजर में सफर कर रहे शुक्लागंज उन्नाव निवासी लाला के साथ भी लूट हुई। कई अन्य पैसेंजर भी घायल हुए हैं। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक श्याम व्रत यादव ने बताया कि तीन ट्रेनों में बदमाशों ने लूटपाट की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
lokmantilak
प्रतापगढ़ के रहने वाले घायल रमाशंकर बताया कि इलाज के लिए लखनऊ गए थे। वहां से झांसी जा रहे थे कानपुर सेlokmantilak पहले आउटर पर ट्रेन धीमी हुई तभी अचानक तीन-चार लोग चढ़ गए। उन्होंने कहा कि गेट के बगल में मैं बैठा था इसलिए बदमाशों का पहला टारगेट मैं ही बना।हमने मना किया तो उन्होंने मेरे पैर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मेरा बैग छीन लिया। उसमें 10 हजार रुपए और जरूरी कागजात थे।

 

Source: Jagran

कानपुर में लुटेरों ने तीन ट्रेनों को बनाया निशाना, दर्जन भर को मारपीट कर लूटा Read More

जम्मू-कश्मीर रवाना हुए राजनाथ, लद्दाख में करेंगे सरहदी इलाकों में सुरक्षा की समीक्षा

rajnath-singh_147547347540_650x425_100316111626-1केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुंच गए हैं. वो यहां लद्दाख के सरहदी इलाके में सुरक्षा की समीक्षा करेंगे. लेह पहुंचने के बाद राजनाथ ने कहा कि भारतीय सेना और सुरक्षाबल आतंकवादियों और आतंकी हमलों का सामना करने में सक्षम हैं.

एक रात पहले हुआ आतंकी हमला
राजनाथ मंगलवार को कारगिल का रुख करेंगे. गृह मंत्री के दौरे से एक रात पहले ही बारामूला में आतंकियों ने राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर हमला किया. रविवार की रात कुछ आतंकियों ने सेना के कैंप पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था. सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया था जबकि बाकी भाग खड़े हुए.

NSA डोभाल से की बात
जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले राजनाथ ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सुरक्षा के हालातों के बारे में जानकारी ली है.

सर्जिकल स्ट्राइक के बार पहला दौरा
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की तरफ से आतंकी कैंपों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बार राजनाथ पहली बार जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के संग कश्मीर का दौरा किया था.

 

 

Source: Aaj Tak

 

जम्मू-कश्मीर रवाना हुए राजनाथ, लद्दाख में करेंगे सरहदी इलाकों में सुरक्षा की समीक्षा Read More

शहाबुद्दीन को फिर जाना होगा जेल, SC से जमानत रद्द, कहा- ट्रायल जल्द पूरा करो

shahabuddin650_091516094203_093016011115सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द कर दी है. शहाबुद्दीन को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. राजीव रोशन की हत्या मामला में सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया है. कोर्ट ने शहाबुद्दीन को हिरासत में ले कर वापस जेल भेजने का निर्देश दिया|

जस्टिस पिनाकी घोष और जस्टिस अमिताव रॉय की बेंच ने यह सुनाया फैसला. सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द ट्रायल पूरा करे|

जमानत रद्द न करने की अपील की थी
इससे पहले, शहाबुद्दीन के वकील शेखर नाफड़े ने कई तकनीकी पहलुओं के सहारे जमानत रद्द ना करने के लिए जोरदार पैरवी की थी. उन्होंने दलील दी कि चंदा बाबू के जिस तीसरे लड़के की हत्या का आरोप उनके मुवक्किल पर है, उस हत्या के समय तो वो जेल में था. दूसरी तरफ चंदा बाबू के वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट से कहा था कि शहाबुद्दीन जेल में था, लेकिन अपनी मर्जी से जब चाहता था, बाहर आ जाता था और ये बात तो सीवान के मजिस्ट्रेट ने भी अपनी रिपोर्ट में बताई थी|

शहाबुद्दीन के वकील ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल को चार्जशीट की कॉपी तक नहीं दी गई. कोर्ट ने चार्जशीट वाले आरोप पर जब बिहार सरकार के वकील से पूछा तो बिहार सरकार के पास कोई जवाब नहीं था. जिस पर कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि ये तो गंभीर बात है कि 17 महीने तक अभियुक्त को चार्जशीट की कॉपी नहीं दी गई. प्रशांत भूषण ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा था कि शहाबुद्दीन ने कभी भी चार्जशीट की मांग नहीं की. ऐसे में ये आरोप बेबुनियाद है|

आखिर में शहाबुद्दीन ने कोर्ट से ये गुहार लगाई थी कि आप जो चाहें शर्ते लगा दें. आप कहें तो मैं बिहार छोड़ने को तैयार हूं, लेकिन जमानत रद्द न की जाए|

 

 

 

 

Source: Aaj Tak

शहाबुद्दीन को फिर जाना होगा जेल, SC से जमानत रद्द, कहा- ट्रायल जल्द पूरा करो Read More

दिव्यांगों को पांच फीसदी आरक्षण!

19_09_2016-divyang1_ialकेन्द्र सरकार जल्द लाएगी बिल, प्रदेश सरकारें भरें दिव्यांगों का बैकलॉग

केन्द्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने दिलाया भरोसा

ALLAHABAD: आंखों में एक ललक थी। एक सपना था कि अब अपने हाथ- पैर चला सकेंगे। सुन सकेंगे, बात कर सकेंगे। सोमवार को जब ‘सहयोग’ का सामान सामने आया तो आंखें छलक पड़ीं। जुबां से दुआ निकल पड़ी, हर उस शख्स के लिए जिसने उनके बारे में सोचा। इसी में यह सुनाई दे जाना कि उन्हें सरकारी नौकरियों में तीन की जगह पर पांच फीसदी आरक्षण दिए जाने के लिए केन्द्र सरकार बिल लाने जा रही है, उनकी खुशी दोगुनी हो उठी। ऐसे आठ हजार से अधिक लोग जमा थे सोमवार को परेड ग्राउंड पर। किसी को हाथ का सहारा मिला तो किसी को चलने के लिए पैर। किसी को चलने के लिए ह्वीलचेयर मिली तो किसी को सुनने के लिए कान की मशीन तो किसी को बात करने के लिए स्मार्टफोन.

दिव्यांगों को अक्षम समझना भूल

सोमवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कृष्णपाल गुर्जर परेड ग्राउंड पर एडिप योजना के अन्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को द्वारा नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण बांटने के लिए आयोजित कैंप में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। यहां हुई सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को अक्षम समझना भूल है। यूपीएससी परीक्षा टॉपर करके इला सिंह ने इसे और पुख्ता कर दिया है। समाज सेवा के क्षेत्र के पहले से ही सक्रिय दिव्यांग जनों ने रियो के पैरा ओलंपिंक में कई पदकों पर कब्जा जमाकर इस संदेश को और स्पष्ट किया है। इससे हमारी जिम्मेदारी बनती है कि दिव्यांगों को उनका हक दिया जाय। केन्द्र सरकार उन्हें तीन से बढ़ाकर पांच फीसदी आरक्षण देने जा रही है। उसके पहले जरूरी है कि प्रदेश की सरकारें में अपने यहां दिव्यांग आरक्षण के रिक्त पदों पर बैक लॉग के जरिए नौकरी दे।

450 बच्चों को इम्प्लांट हो चुका कॉक इम्पीयर

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि मंत्रालय द्वारा सुगम भारत अभियान योजना के तहत छह साल तक के बच्चों को नि:शुल्क कॉक इम्पीयर इम्प्लांट कराया जा रहा है। इसका खर्च छह लाख रुपए है। इसके अन्तर्गत जन्म से सुनने व बोलने में अक्षम बच्चों की सर्जरी कराकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है। बच्चों के साथ ही उनके पैरेंट्स के रहने की व्यवस्था भी दी जाती है। तीन महीने के प्रशिक्षण के दौरान बच्चे बोलने और सुनने में सक्षम हो जाते हैं.

मिलेगी यूनिवर्सल पहचान

केन्द्रीयमंत्रालय ने कहा कि दिव्यांगों को अलग से आईडी कार्ड तैयार होगा। जिससे वह किसी भी प्रदेश में उस कार्ड के जरिए दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस दिशा में मंत्रालय काम शुरू कर चुका है। इस यूनिवर्सल आईडी कार्ड धारक को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी अलग पहचान मिलेगी। जो उन्हें प्रत्येक शहर में वही सुविधा दिलाने में मददगार साबित होगा, जो उनके शहर में मिलती है। उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

दिव्यांग नहीं अक्षम

केन्द्र सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार दिव्यांगो को लेकर संवेदनशील है। अभियान चलाकर उसने दिव्यांग आरक्षण कोटे में नियुक्तियां की है। इसके अलावा शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य दिव्यांगों के उपकरण वितरण में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में चार हजार कैंप लगाकर दिव्यांगों को उपकरण आदि वितरित किए हैं.

8000 से अधिक लाभान्वित

2981

ट्राईसाइकिल

471

व्हील चेयर

2615

बैसाखी

735

बैसाखी

630

कान की मशीन

95

सीपी वेयर

246

स्मार्ट केन दृष्टि बाधितों के लिए

80

स्मार्ट फोन दृष्टिबाधितों के लिए

17

डेजी प्लेयर दृष्टिबाधितों के लिए कृत्रिम अंग

223

कैलीपर

35

ऑटोवॉक जर्मनी के कृत्रिम पैर

 

 

 

 

Source: iNEXT

दिव्यांगों को पांच फीसदी आरक्षण! Read More

प्रेमिका की बहन को गोली मार, आशिक ने की खुदकुशी

gun-fire_650_091516045308यूपी के शाहजहांपुर में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की बहन को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका की बहन की वजह से मृतक की शादी टूटी थी. इससे वो काफी नाराज था. पुलिस मामले की जांच कर रही है|

जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना राम चन्द्र मिशन क्षेत्र में रहने वाला सचिन आरती नामक युवती से प्यार करता था. दोनों के परिवारों के बीच शादी की बात चल रही थी, लेकिन आरती की बड़ी बहन रजनी इस रिश्ते के खिलाफ थी. वह सचिन को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी. इसलिए आरती के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था|

इस बात से नाराज सचिन ने बुधवार रात रजनी की गर्दन पर गोली मार दी. इसके बाद उसने खन्नौत नदी के किनारे जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायल रजनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है|

Source: Aaj Tak
प्रेमिका की बहन को गोली मार, आशिक ने की खुदकुशी Read More