‘सुल्तान’ की शूटिंग शुरू, अर्जी लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे सलमान

salmannew~20~04~2016~1461145786_storyimageबॉलीवुड दबंग सलमान खान ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग के लिए मोरना पहुंचे। वह वहां ब्‍लॉक कार्यालय में बनाए गए रेवाडी जिले के बुरोली के जल निगम कार्यालय में शॉट दे रहे हैं। यहां सैंकड़ो पुलिसकर्मी शूटिंग की गोपनीयता बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं।

सलमान की एक झलक पाने के लिए पहुंचे हजारों लोगों पर कई बार लाठियां भांजकर भगाया गया है। सलमान की शूटिंग में कोई बाधा न आए इसके लिए ब्लाक कार्यालय और शुक्रताल  के किनारे शूटिंग स्थल को छावनी बनाया गया है। यहां करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

सलमान 40 डिग्री सेंल्सियस के तापमान में अपनी एसी वैन में करीब  12:30 बजे  मोरना ब्लॉक कार्य़ालय में बनाए गए जल निगम के कार्यालय सेट पर पहुंचे। यहां हजारों की संख्या में सलमान खान के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए सवेरे से ही जुटे थे लेकिन उन्हें ब्लॉक से काफी दूर ही बैरिके़डिंग करके रोक दिया गया था।

भीड़ को दूर करने के लिए कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। इस दौरान कुछ लोगों ने खेत के रास्‍ते से ब्‍लॉक कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें दौड़ाया भी। शूटिंग स्‍थल पर करीब सौ लोगों की मुंम्‍बई से आई यशराज बैनर्स की टीम शूटिंग में हिस्सा ले रही है।

छावनी बना शूटिंग स्थल

सलमान की सुरक्षा के लिए शूटिंग स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनात किया गया है। करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी  सलमान और शूटिंग की सुरक्षा में लगाए गए हैं।  शूटिंग के चलते मुजफ्फरनगर की लगभग सभी पुलिसकर्मी और  आस पास के जिलों से पुलिस- पीएसी और आरएएफ तैनात की गई है। इसके कारण मुजफ्फरनगर के महावीर चौक से लेकर प्रकाश चौक तक जाम भी लगा।

news coverage- live hindustan.com

‘सुल्तान’ की शूटिंग शुरू, अर्जी लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे सलमान Read More

VIDEO: रिलीज हुआ राम गोपाल वर्मा की ‘वीरप्पन’ का ट्रेलर

Veerapan-580x356नई दिल्ली: हिंदी में ‘सत्या’ और ‘सरकार’ जैसी मशहूर फिल्में देने वाले फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के निर्देशन की फिल्म ‘वीरप्पन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर देख आप कह सकते हैं कि रामू की यह कमबैक मूवी होगी. ट्रेलर शानदार है और सच्चाई के करीब भी है |

वीरप्पन की जिंदगी से तकरीबन सभी लोग वाकिफ है और रामू उसे पर्दे पर दिखाने में सफल होते हुए दिख रहे हैं. एक्टिंग इस फिल्म का मजबूत पहलू साबित होने वाला है |

राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि फिल्म को लेकर वीरप्पन की पत्नी मुत्थूलक्ष्मी के साथ जो अनबन थी, उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है |

फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज हो रही है. यह एक बहुभाषी फिल्म है, जो तेलुगू, तमिल एवं हिंदी में भी बनाई जाएगी |

Source- ABP news

VIDEO: रिलीज हुआ राम गोपाल वर्मा की ‘वीरप्पन’ का ट्रेलर Read More

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर

ins_650x400_51461132079नई दिल्ली: नौसेना के डाइविंग शिप आईएनएस निरीक्षक के हेलमेट के अंदर एक 12 इंच की बोतल फटने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे में तीन नौसैनिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक नौसैनिक के पैर का दाहिना हिस्सा काटना पड़ा है और बाकी बचे दोनों नौसैनिक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बोतल में ऑक्सीजन किया जा रहा था चार्ज
बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब ये बोतल में ऑक्सीजन चार्ज किया जा रहा था। ये घटना 16 अप्रैल की है। नौसेना ने पूरे मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्कावयरी के आदेश दे दिए हैं। हादसे के वक्त आईएनेश निशंक विशाखापत्तनम से मुबंई आ रहा था।

भारतीय नौसेना इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब गोताखोरी के लिए इस्तेमाल होने वाली बोतल चार्ज की जा रही थी। यह 12 इंच की आक्सीजन की बोतल होती है जिसे गोताखोर अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी। ‘यह विस्फोट उस समय हुआ जब चालक दल के सदस्य पोत के डेक पर काम कर रहे थे।’

Source-IndiaTV

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर Read More

PM मोदी जून में जा सकते हैं अमेरिका, स्टेट विजिट पर US प्रेसिडेंट ओबामा करेंगे खातिरदारी

109935-480802-modi-obama700newPM Modi may visit US in June, Obama will welcome US President on state visit
नई दिल्ली
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के महीने में अमेरिका जा सकते हैं। मोदी 7-8 जून को अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। द्विपक्षीय वार्ता के लिहाज से उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी पहली बार वाशिंगटन के स्टेट विजिट पर होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मुलाकात को लेकर उत्सुकता जताई है।

स्टेट विजिट दो देशों के बीच रिश्तों की मजबूत को लेकर सबसे अहम माना जाता है। इससे पहले स्टेट विजिट के तौर पर साल 2009 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गए थे। ओबामा ने चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओं का 2011 और शी जिनपिंग का 2015 में स्टेट विजिट के दौरान स्वागत किया था।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह चौथा अमेरिकी दौरा होगा। हालांकि इसके पहले वह संयुक्त राष्ट्र, सिलिकॉन वैली और न्यूक्लियर समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन इस बार उनका दौरा पूरी तरह अमेरिका पर ही फोकस होगा। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से मील का पत्थर साबित हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने दूसरे कार्यकाल के खत्म होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ इसी तरह का दुनिया के कई और नेताओं से भी मिल रहे हैं। गौर हो कि अगले साल जनवरी में ओबामा का बतौर राष्ट्रपति का टर्म खत्म हो रहा है।

Source- Z news

PM मोदी जून में जा सकते हैं अमेरिका, स्टेट विजिट पर US प्रेसिडेंट ओबामा करेंगे खातिरदारी Read More

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल

IMG_6447-1फरीदाबाद 14 अप्रैल – सामाजिक समरसता मंच (फरीदाबाद) द्वारा इंद्रा कॉलोनी, यामाहा प्लांट के सामने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में विधायक विपुल गोयल ने शिरकत की । जबकि अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के जिला अध्यक्ष कर्नल समर सिंह ने की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पूरन देवी, श्रीराम अग्रवाल, एसएस सैनी, ओपी धामा विशिष्ठ अतिथि थे।  विधायक विपुल गोयल ने सबसे पहले तो ले. कर्नल समर सिंह (जिला अध्यक्ष) , बी आर भाटी ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और राम अग्रवाल( संयोजक) का अभिनंदन किया । विधायक विपुल गोयल ने बाबा साहिब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होने कहा कि बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता थे । हिंदुस्तान बाबा साहब का ऋण कभी नहीं उतार पाएगा । विधायक विपुल गोयल ने इंद्रा कॉलोनी को हरियाणा सरकार द्वारा स्थाई करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलोनी के लिए निगम डेवलपमेंट चार्ज लगाएगा। जिसके बाद यहां भी अन्य कॉलोनियों की भांति सीवर, पानी, सड़क की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कॉलोनी के जर्जर कम्यूनिटी सेंटर को डा. भीमराव अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर का नाम देकर उसके जीर्णोद्दार की मांग स्वीकार की। इसके अलावा कम्यूनिटीसेंटर में जन सुविधा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की । सामाजिक समरसता मंच द्वारा विधवा पेंशन, वृद्वा पेंशन, सिनियर सिटिजन पेंशन, लाड़ली, आधार कार्ड नामांकन, वोटर कार्ड और शारीरिक रूप से विकलांग पेंशन के लिए करीब 500 फार्म भरवाए गए। इस मौके पर प्रतिभावान बच्चों कोविदायक विपुल गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख ऋषिपाल, रणधीर चौहान, मनोज भट्ट, प्रभुदयाल ठेकेदार, लक्ष्मण, प्रकाश पाठक, पिंकी शर्मा, रेखा शर्मा , इंद्रा देवी , हट्टी ठेकेदार , पूरन देवी , धर्मपाल , प्रवेश मेहता , विजय शर्मा , छत्रपाल (एडवोकेट) , राकेश सूरी (युवा मंडल अध्यक्ष) , मनोज (एडवोकेट), गोपाल शर्मा , मनोज कुमार , प्रवीण चौधरी , मनीष राघव, रघुवीर सिंह , प्रकाश पाठक , कैलाश शर्मा , रमन कपूर , संजीव सैनी , विपिन झां , अमित व अन्य लोग मौके पर मौजूद थे ।

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल Read More

मैरिटाइम समिट: PM मोदी ने बताया इंडिया का मास्टरप्लान

modi-at-meritime-submitमुंबई आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के पहले ‘मैरिटाइम इंडिया समिट-2016’ के उद्घाटन के मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारतीय संविधान के साथ ही भारत की वॉटर ऐंड रिवर नैविगेशन पॉलिसी का वास्तुकार बताया। मोदी ने कहा, ‘आज इस महत्वपूर्ण समिट का आयोजन इसलिए किया गया है, क्योंकि आज बाबासाहब की 125वीं जयंती है, जो मुंबई में ही रहे और जिए।’ उन्होंने कहा, ‘कई लोग नहीं जानते होंगे कि बाबा साहब ने वॉटर नैविगेशन और ऐंड पावर के लिए दो महत्वपूर्ण संस्थान- ‘सेंट्रल वॉटरवेज इरिगेशन ऐंड नैविगेशन कमिशन’ और ‘सेंट्रल टेक्निकल पावर बोर्ड’ की स्थापना की।

उनके विज़न से ही देश के लाखों गरीबों के लिए समृद्धि का रास्ता खुला | मोदी जी ने मैरीटाइम सेक्टर पर इंडिया का ‘मास्टरप्लान’ पेश करते हुए निवेशकों से कहा की यह भारत आने का सही समय है और समुद्र के रस्ते आने का तो और बेहतर समय है |

Source: NVT

मैरिटाइम समिट: PM मोदी ने बताया इंडिया का मास्टरप्लान Read More

लातूर पर राजनीति: BJP ने वॉटर वैगन पर लहराया पोस्टर तो केजरीवाल ने की पानी भेजने की पेशकश

waterनई दिल्ली:  महाराष्ट्र का मराठवाड़ा इलाका भयंकर सूखे की चपेट में है. मराठवाड़ा के लातूर शहर में पानी की भारी किल्लत दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें ट्रेन के जरिए वहां पानी पहुंचा रही है. 5 लाख लीटर पानी लेकर एक ट्रेन आज सुबह लातूर पहुंची है. इस बीच लातूर के प्यास बुझाने को लेकर राजनीति तेज़ हो गई है |

जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लातूर की प्यास बुझाने के लिए रोजाना दस लाख पानी भेजने की पेशकश की है तो वहीं जैसे ही ट्रेन पानी लेकर लातूर पहुंची, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने वहां अपना राजनीतिक झंडा लहरा दिया |

अरविंद केजरीवाल ने भी लातूर के लिए पानी भेजने की पेशकश की है. केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी भेजकर रोजाना 10 लाख लीटर पानी भेजने की पेशकश की है, लेकिन भेजने का इंतजाम मोदी सरकार को करना होगा |

लेकिन सवाल ये है कि दिल्ली के कई इलाके खुद ही पानी की कमी की मार झेल रहे हैं. और दिल्ली में पानी हरियाणा से आता है. ऐसे में विरोधी ये सवाल उठा सकते हैं कि दिल्ली की प्यास बुझाने की बजाए केजरीवाल लातूर पानी भेजने की बात क्यों कह रहे हैं?

दूसरी बात ये है कि जैसे ही लातूर में ट्रेन से पानी पहुंचा, बीजेपी के समर्थकों ने श्रेय लेने की होड़ में पानी के वैगन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर चिपका डाले|

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बड़े शहरों में से एक औरंगाबाद से करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर लातूर में पानी की भारती किल्लत है. वहां ट्रेन से पानी पहुंचाने का काम शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जल्दी ही जरूरत मंद लोगों तक पानी पहुंचाने का काम शुरू होगा |

लातूर पर राजनीति: BJP ने वॉटर वैगन पर लहराया पोस्टर तो केजरीवाल ने की पानी भेजने की पेशकश Read More

“सुधा फाउंडेशन के कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच हुआ पास आउट”

1ST-BATCH(1)सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट एंड कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच पास आउट हुआ है जिसमे कुल 15 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमे से प्रिया स्वर्णकार  ने  89% के साथ प्रथम स्थान, स्वर्नांजलि ने 87% के साथ द्वितीय स्थान तथा विश्वजीत मल्लिक ने 80% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया | सभी छात्रों को डायरेक्ट की तरफ से उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाये |

 

कविता वाक्ची

“सुधा फाउंडेशन के कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर) का पहला बैच हुआ पास आउट” Read More
Sudha Foundation ka Udghatan

सुधा फाउंडेशन के दुसरे कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर का उद्घाटन समारोह

सुधा फाउंडेशन का उद्घाटन
सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी जिसका पहला प्रोजेक्ट ऑफिस उत्तराखंड के शक्तिफार्म में जनवरी 2016 में खोला गया था |

आज दिनांक 08/04/2016 को इसके दूसरे प्रोजेक्ट ऑफिस (सितारगंज) का उद्घाटन श्री चन्दन मेहता (प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर) के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ, इस समारोह में फिल्म एवं टीवी कलाकार दिनेश सहगल, राजेश गुप्ता (खन्ना जी), कविता वाक्ची, मुन्नाजीत मंडल, अनुकूल मिस्त्री एवं उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री (सितारगंज ) आदि मौजूद थे |

डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलॉजी का मुख्य उद्देश्य छात्रो को कम फीस में कंप्यूटर एजुकेशन प्रदान करना तथा डिजिटल इंडिया से जोड़ना है |

सुधा फाउंडेशन के दुसरे कंप्यूटर एजुकेशन सेण्टर का उद्घाटन समारोह Read More

आपका दिल जीत लेगी ‘तेरे बिन लादेन’

फ़िल्म: तेरे बिन लादेन डैड ऑर अलाइव

निर्देशक: अभिषेक शर्मा

कलाकार: प्रद्युम्न सिंह, सिकंदर खेर, मनीष पॉल

रेटिंग: ***

आतंकवाद, हिंदी फ़िल्मों में हास्य की एक लघु विधा सी बन गई है |

यह फ़िल्म काफ़ी हद तक साल 2008 में आई हॉलीवुड कॉमेडी ‘ट्रॉपिक थंडर’ से प्रभावित लगती है |

सिकंदर खेर फ़िल्म में एक सनकी सीआईए एजेंट की भूमिका में हैं, जिसके गले में एक बटन लगा है, जिसे दबाते ही वो तोंद निकाले एक पंजाबी प्रोड्यूसर के रूप में आ जाते हैं, वह फ़िल्म में ज़बर्दस्त रहे है |

यह फ़िल्म 2010 की हिट फ़िल्म ‘तेरे बिन लादेन’ का सीक्वेल होनी चाहिए थी. फ़िल्म की पूरी टीम भी वही है. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है. सच तो यह है कि फ़िल्म अपने पहले हिस्से से बेख़बर सी जान पड़ती है |

‘तेरे बिन लादेन’ कराची में बेस्ड थी. उसमें एक केबल टीवी रिपोर्टर नकली ओसामा के वीडियो के ज़रिए नाम और पैसा कमाना चाहता है |फ़िल्म के इस दूसरे हिस्से में उसके दो प्रतिद्वंद्वी गुट आ जाते हैं, जो इस नकली ओसामा में अपना हिस्सा चाहते हैं |

जैसा सब जानते हैं कि ओसामा मर चुका है लेकिन अमरीकनों के पास यह साबित करने के लिए कोई वीडियो नहीं है |तो ऐसे में वह ओसामा को मारने का वीडियो शूट करना चाहते हैं |

दूसरी तरफ़ जिहादी ग्रुप हैं. वो यक़ीन करना चाहते हैं कि ओसामा अब भी ज़िंदा है. फ़िल्म का ये प्लॉट बड़ा मज़ेदार सा है जो आपको थिएटर तक जाने के लिए मजबूर कर सकता है|

प्रद्युम्न सिंह ने नकली ओसामा बिन लादेन का किरदार निभाया है. फ़िल्म के पहले हिस्से का हाईलाइट थे वो. प्रद्युम्न सिंह ने इस फ़िल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग भी लिखे हैं. ख़ुशी की बात है कि बॉलीवुड ने उनके जैसा टैलेंट खोदकर बाहर निकाल लिया है|

ओसामा के अलावा फ़िल्म में ओबामा भी हैं. ये फ़िल्म तालिबान टाइप चरमपंथियों के साथ-साथ अमरीका, उसके राष्ट्रपति और सीआईए पर भी बढ़िया कटाक्ष करती है. मैं हैरानी से सोचने पर मजबूर हो जाता हूँ कि क्या इस तरह की व्यंग्यात्मक फ़िल्म भारत में बनानी मुमकिन है जहां हमारे प्रधानमंत्री को इसी तरह से तला-भूना जाए |

अरे रे. मैं क्या सोच रहा हूं ये तो देशद्रोह होगा न, मैं कितना असहिष्णु हूँ जो ऐसा सोच रहा हूँ,  आक थू. आतंकवाद को हास्य की चाशनी में परोसने वाली ऐसी फ़िल्मों में कुछ तो बात होती ही है. है न. हमने इनमें से कुछ फ़िल्में देखी भी हैं जैसे वेलकम टु कराची, बंगिस्तान, शक्ल पे मत जा वगैरह, लेकिन इनमें से कई फ़िल्में कई हास्य पैदा करने के चक्कर में ख़ुद को बड़ा हल्का बना लेती हैं ‘तेरे बिन लादेन डैड ऑर अलाइव’ इस मामले में एक संतुलित फ़िल्म है |

ज़्यादातर हिस्से में यह एक असरदार ब्लैक कॉमेडी है,  लेकिन हां अंत के कुछ मिनटों में यह ज़रूर खींची गई लगती है| लेकिन जब अमरीका कथित तौर पर वेपन ऑफ़ मास डेस्ट्रक्शन की थ्योरी को इतना आगे ले जा सकता है, जब चरमपंथी जन्नत में हूरों के दर्शन कराने के नाम पर युवाओं को हिंसा के लिए भड़का सकते हैं तो एक फ़िल्म थोड़ी सी अतिश्योक्तिपूर्ण क्यों नहीं हो सकती. आज के हालात पर ये फ़िल्म एक बढ़िया कटाक्ष है|

source by-dailyhunt

आपका दिल जीत लेगी ‘तेरे बिन लादेन’ Read More