3 साल बाद आगरा की जनता के बीच पहुंचे मोदी, ग्रामीण आवास योजना का करेंगे उद्घाटन

modi_1479618636आगरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन साल बाद रविवार को आगरा में जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वह ग्रामीण आवास योजना के शुभारंभ और रेलवे की कई योजनाओं का शि‍लान्यास करेंगे। इसके बाद भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधि‍त करेंगे। नोटबंदी के फैसले की बाद यह रैली बेहद अहम मानी जा रही है। रैली स्थल कोठी मीना बाजार मैदान भगवा रंग में रंग गया है।
पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
2.20 बजे : खेरिया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान उतरेगा।
2.25 : हवाई अड्डे से कोइी मीना बाजार के लिए पीएम का काफिला चलेगा
2.35 : रैली स्थल कोठी मीना बाजारा पर पीएम पहुंचेंगे
3.40 : प्रधानमंत्री, ग्रामीण आवास योजना का आरंभ करेंगे
2.58 : मोदी, परिवर्तन रैली को संबोध्िात करेंगे।
4.05 : कोठी मीना बाजार से खेरिया एयपोर्ट के लिए पीएम रवाना होंगे
4.15 : खेरिया एयरपोर्ट पर मोदी का काफिला पहंचेगा
4.20 : मोदी का हवाई जहाज दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा
रैली में शामिल होंगे नौ केंद्रीय मंत्री
– परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विमान से रेल मंत्री सुरेश प्रभु आएंगे। जबकि अन्य आठ मंत्री आगरा आ चुके हैं।
– ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र तोमर, पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा, सूचना एंव प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री निरंजना ज्योति आगरा पहुंच चुके हैं।
रैली में 44 लाभार्थ्िायों को मिलेगी आवास की चाबी
– रैली में सात राज्यों से आए करीब 44 लाभार्थ्िायों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी। इनमें पांच आगरा जिले के लाभार्थी हैं।
रैली में 20 विधानसभाओें से आ रहे हैं कार्यकर्ता
– परिवर्तन रैली में आगरा और आसपास के जिलों की 20 विधानसभाओं के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।
– आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा, एटा और हाथरस के जिलाध्यक्षों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है।
एग्जीबिशन हॉल में होगा ग्रामीण आवास योजना की लांचिंग
– पीएम मोदी दोपहर 2:35 बजे मीना बाजार मैदान पहुंचकर ग्रामीण आवास योजना लांच करेंगे।
– इसके लिए रैली स्थल पर एग्जीबिशन हाल बनाया गया है। इसी में यह कार्यक्रम होगा।
– इस हॉल में देश भर से चयनित 44 लाभार्थियों में पांच आगरा के अलावा चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।
प्रधानमंत्री की रैली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। रैली के दौरान मोबाइल नेटवर्क ठप रहेगा। वहीं, एयरपोर्ट से मैदान तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी।
रेलवे के कार्यो का करेंगे उद्घाटन
– कोठी मीना बाजार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल मंडल के कार्यो का उद्घाटन करेंगे।
– आयोजन स्थल पर मथुरा-पलवल चौथी रेल लाइन एवं मथुरा जंक्शन-भूतेश्वर यार्ड ढांचे में परिवर्तन व रेल फ्लाई ओवर का शिलान्यास करेंगे।
कमाल अख्तर करेंगे पीएम की आगवानी
– यूपी के मुख्यमंत्री के प्रतिनिध्िा के तौर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कमाल अख्तर पीएम मोदी की आगवानी करेंगे।
कैमरे से हर शख्स पर नजर, चौकस सुरक्षा
– पीएम मोदी की रैली के लिए बेहद चौकस सुरक्षा रखी गई है।
– पुलिस अफसरों के अलावा 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
– केंद्र से आर्धसैनिक बल भी सुरक्षा में लगा गए हैं। इनमें आरआरएफ, आरएएफ, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।
– रैली स्थल कोठी मीना बाजार के अंदर और बाहर चारो तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे हर शख्स पर नजर रखी जा रही है।
Source: DainikBhaskar.com
3 साल बाद आगरा की जनता के बीच पहुंचे मोदी, ग्रामीण आवास योजना का करेंगे उद्घाटन Read More

इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा: एनईआर ने रद्द की 3 ट्रेनें, जाने किन ट्रेनों का बदला गया रूट

g1_1479633233गोरखपुर. यहां पुखरायां स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब 3.15 बजे 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अभी तक 95 पैसेंजर्स की मौत की पुष्टि और करीब 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके चलते एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव के मुताबिक, कुछ रेल गाड़ियों का रूट बदला गया और कुछ को कैनसेल किया गया है।इनको किया गया रद्द …
– 20 नवंबर 2016 को लखनऊ से चलने वाली 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– 20 नवंबर 2016 को झांसी से चलने वाली 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– वहीं 51813/51814 झांसी-लखनऊ-झांसी पैसेन्जर 20 नवंबर को निरस्त रहेगी।

रूट परिवर्तन

– 18 नवंबर को एर्नाकुलम से चलाने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-भीमसेन-बादा-ओहन-इटारसी के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को छत्रपति षिवाजी टर्मिनस से चलने वाली 12534 छत्रपति षिवाजी टर्मिनस-लखनऊ पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झॉसी-ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झॉसी-आगरा कैंट-टुण्डला-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी गयी।
– 19 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 11016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुषीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई गई।

– 20 नवंबर को ग्वालियर से चलने वाली 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बांदा-मानिकपुर-इलाहाबाद के रास्ते चलेगी।
– 20 नवंबर को लखनऊ जं. से चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बादा-झांसी के रास्ते चलेगी।
– 20 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 12511 गोरखपुर-त्रिवेन्द्रम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई गई।
– 19 नवंबर को बरौनी से चलने वाली 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मानिकपुर-बांदा- झांसी के रास्ते चलाई गई।
– 20 नवंबर को भोपाल से चलने वाली 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-बांदा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
– 20 नवंबर को लखनऊ जं. से चलने वाली 12533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पुष्पक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-बांदा-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा खोले गए हेल्प लाईन नम्बर
– लखनऊ जं0 (पूर्वोत्तर रेलवे) – 0522-2635639, 2233042
– कंट्रोल रूम, इज्जतनगर – 0581-2411402
– फर्रूखाबाद – 0569-2223371
– कासगंज – 07300740901
– कन्नौज – 07300740901
– छपरा – 09771443941
– मंडुवाडीह – 0542-2550973
– वाराणसी, कंट्रोल रूम – 0542-2224742, 2226778, 9794843966
– इलाहाबाद सिटी – 0532-2557660
– गोरखपुर – 0551-2204893
– गोरखपुर (कंट्रोल रूम) – 0551-2202964
– गोण्डा – 05262-221576, 229634, 299707
– बस्ती – 05542-285575
– खलीलाबाद – 05547-290604, 7521001228
Source: DainikBhaskar.com
इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसा: एनईआर ने रद्द की 3 ट्रेनें, जाने किन ट्रेनों का बदला गया रूट Read More

नोटबंदी: पेट्रोल पंप पर भी निकाल सकेंगे कैश, बैंकों से नहीं मिल रहा शादी के लिए कैश

bank-atm-3-min_147916483152_650x425_111516043949_111816082724देश में नोटबंदी के फैसले के बाद आज 10वां दिन है. कैश को लेकर लोगों की समस्याएं जस की तस है. एटीएम और बैंक की ब्रांचों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और कैश की कमी के चलते कारोबार से लेकर तमाम जरूरी काम बाधित दिख रहे हैं. लोगों को राहत देने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है. सरकार के एक ताजा फैसले के अनुसार अब आपको पेट्रोल पंप से तेल ही नहीं कैश भी मिलेगा. नए आदेश के मुताबिक, आप पेट्रोल पंप पर अपना डेबिट कार्ड स्वाइप करके 2000 रुपये प्राप्त निकाल सकते हैं.

कैसे मिलेगा पेट्रोल पंप पर कैश
इसके लिए आपको सरकारी कंपनी के पेट्रोल पंप पर जाकर अपना डेबिट कार्ड स्वाइप करना होगा और 2,000 रुपये आपको मिल जाएंगे. शुरुआती दौर में यह सुविधा देश भर के 2,500 पेट्रोल पंपों पर दी गई है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्वाइप मशीनें उपलब्ध हैं. अगले तीन दिनों में यह सुविधा देश के 20,000 पेट्रोल पंपों पर मिलने लगेगी, जिनके पास एचडीएफसी, सिटीबैंक और आईसीआईसीआई बैंक की कार्ड स्वाइप मशीनें उपलब्ध होंगी.

भीड़ कम करने के लिए कदम
500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद किए जाने के बाद देश भर में एटीएम और बैंकों पर नकद निकासी को लेकर भीड़ लगी हुई है. इसी वजह से ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सरकार को इस तरह का सुझाव दिया था. इससे भीड़ कुछ हद तक कम हो सकेगी.

नोट बदलने की लिमिट घटी
गुरुवार को सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया. शुक्रवार से बैंकों में लोग 2000 तक ही पुराने नोट बदल सकेंगे. पहले ये लिमिट 4500 रुपये थी. इसके अलावा शादी वाले घरों और किसानों को राहत देने के लिए भी सरकार ने कई फैसले किए हैं.

ये हैं नोटबंदी पर सरकार के ताजा फैसले-
-नोट बदलवाने की घटी लिमिट, अब 2000 रुपए तक के पुराने नोट बदलवाए जा सकेंगे.
-30 दिसंबर तक एक शख्स सिर्फ एक बार ही नोट बदलवा सकेगा.
-शादी वाले घरों में लोग ढाई लाख तक कैश बैंक से निकाल सकेंगे. हालांकि, इसके लिए खाते का केवाईसी अपडेट होना जरूरी होगा.
-कृषि उपज से हुई कमाई में से किसान एक हफ्ते में 25,000 रुपए चेक से निकाल सकेंगे.
-कृषि मंडी के रजिस्टर्ड ट्रेडर्स एक हफ्ते में 50,000 रुपए निकाल सकते हैं.
-ग्रुप सी के सरकारी कर्मचारियों को भी राहत देने का फैसला हुआ है. वे 10,000 रुपए की एडवांस सैलरी कैश में निकाल सकते हैं.

जेटली बोले- रोलबैक का सवाल ही नहीं
इस बीच, विपक्ष के हमलों के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ किया है कि नोटबंदी का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा. नोटबंदी की जानकारी चुनिंदा लोगों के लिए लीक किए जाने के आरोप को गलत बताते हुए जेटली ने संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग को भी नकार दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी के फैसले पर हो रहे काम की समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई है.

‘बैंकों के पास पर्याप्त करंसी’
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त पैसा है और एटीएम मशीनों में युद्ध स्तर पर बदलाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘थोड़े दिनों में सभी एटीएम में पैसा होगा और लोगों की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी.’ अरुण जेटली ने ये भी कहा कि सरकार फिलहाल 1000 के नए नोट जारी करने नहीं जा रही है. वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि गुरुवार को 22,500 एटीएम अपडेट कर लिए जाएंगे. देश में 2 लाख एटीएम हैं.

Source: AAj tak

नोटबंदी: पेट्रोल पंप पर भी निकाल सकेंगे कैश, बैंकों से नहीं मिल रहा शादी के लिए कैश Read More

फरीदाबाद की उभरती सिंगर “गौरी गोसाई”

2f32d595-e200-4e54-a803-b31cd70a2476दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी हस्ती से मिलाने जा रहे है जो बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज की वजह से चर्चा  में है| जिन्हें बचपन से ही गाने का शौक रहा इसी शौक को अपना प्रोफेशन बना लिया | हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म “शेखचिल्ली दी ग्रेट” में दो गानों से लोगों को मन मोह चुकी है | जी हाँ हम बात कर रहे हैं “गौरी गोसाईं” के बारे में, आज हम उनके इस गायकी के सफ़र से जुडी कुछ ख़ास बातें आपको बताने जा रहे हैं | प्रस्तुत हैं उनसे हुई बातचीत के कुछ खास अंश ….

Question 01 : आप इतना अच्छा गातीं हैं इसकी प्रेरणा कहाँ से मिली ?
Gouri Gosai : जब मैं कक्षा 6 में थी तो मेरी माँ ने मेरी कला को पहचाना क्योकि मैं स्कूल के प्रोग्राम में हिस्सा लेती थी, उन्होंने बोला की इसकी आवाज अच्छी है समारोह में भी गा लेती है तो क्यों ना इसको म्यूजिक की लाइन में डालें | इसी तरह एक साल गुजर गए | फिर मैंने 7 वीं कक्षा में म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया और लोग मेरी तरीफा करने लगे | 12 वीं के बाद मैंने म्यूजिक कॉलेज मिरांडा हाउस दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया | मास्टर भी मैंने म्यूजिक से की, अभी मैं ग्रेटर फरीदाबाद स्थित दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में म्यूजिक की हेड ऑफ़ दी डिपार्टमेंट के रूप में कार्य कर रही हूँ |

Question 02 :  “शेखचिल्ली दी ग्रेट” में आपको गाने का मौका कैसे मिला ?
Gouri Gosai :  मैं अपनी लाइफ में दो ही लोगों से प्रेरित हुई , एक मेरी माँ और दूसरी बड़ी बहन | मेरी बड़ी बहन आज एक अच्छी रेडिओ जौकी  (उद्घोषक ) हैं | उनके सहकर्मी के बड़े भाई जो इस फिल्म के डायरेक्टर ( जतिंदर शर्मा ) भी है | उनको एक भारी आवाज की फीमेल सिंगर की तलाश थी | जब उन्होंने मेरी आवाज सुनी तो हाँ कर दी और उसी दिन मुझे रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बुला लिया | एक आइटम सोंग गाने को कहा मैंने गा दिया | इस गाने के बाद उन्होंने इसी फिल्म का एक और गाना जो की बॉलीवुड के फेमस सिंगर “शाहिद माल्या” के साथ गाने का मौका मिला | मैं अन्दर से बहुत ही उत्साहित थी | इस अवसर के लिए मैं “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के पूरी टीम का आभारी हूँ |

Question 03 : वैसे आप किस तरह के गाने गाना पसंद करती हैं ?
Gouri Gosai : वैसे तो मुझे क्लासिक सोंग  ज्यादा पसंद है लेकिन मैं ज्यादातर मैं नए गाने गाती हूँ | मेरी आवाज भारी होने की वजह से पुराने सोंग जैसे लता जी के गाने गा नहीं पाती हूँ | इसलिए फोक सोंग जैसे सुनिधि चौहान, ऋचा शर्मा के गाने और ग़ज़ल में आबिदा परवीन के गाने गाती  हूँ|

Question 04 : अब तक आप  किस-2 प्रसिद्ध सिंगर के साथ गा चुकी है ?
Gouri Gosai : वैसे तो मैं ऋचा शर्मा जी के साथ काफी इन्वोल्व हु आइडियल मानती हूँ अपना, फिल्म में तो नहीं लेकिन मेरी प्रेरणा स्रोत रही है वो | और शाहिद माल्या और सावरी ब्रदर्स के साथ काम किया जो मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव रहा |

Question 05 : मुख्यतया आप किस तरह की फिल्म के लिए काम करना चाहती है ?
Gouri Gosai : मैं अरिजीत के साथ गाना चाहती हूँ जैसे लीड एक्ट्रेस के लिए गाना चाहती हूँ |

Question 06 : अभी फ़िलहाल कौन से प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही है ?
Gouri Gosai : अभी एक आमिर खान की फिल्म आ रही है “दंगल” जिसमे मैंने म्यूजिक डायरेक्शन में काम किया और दो सीन में भी हूँ, आमिर खान की बेटी जो एक रेसलर हैं उसकी सहेली की किरदार में नज़र आउंगी | आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में काम करने का मौका मेरे लिए बहुत बड़ी बात हैं, उनके डायरेक्शन में काम करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव हैं  |

Question 07 : आपका पसंदीदा सिंगर कौन है ?
Gouri Gosai : मेल में “सोनू निगम” और फीमेल में “सुनिधि चौहान” और “ऋचा शर्मा”  मेरी फेवरेट सिंगर हैं |

Question 08 : सिंगिंग के अलावा खाली टाइम में क्या करती हैं ?
Gouri Gosai : मुझे पेंटिंग का बहुत शौक है, मैंने पेंटिंग सिखी भी है | खाली समय में पेंटिंग करती हूँ, Canvas वगैरह बनाती हूँ | वैसे तो खाना बनाना और घूमना भी बहुत अच्छा लगता हैं | हर छुट्टी में कही न कही घूमने जरूर जाती हूँ |

Question 09 : आपकी लाइफ की कोई ऐसी इंसिडेंट आपको याद है जो सिंगिंग डांसिंग से रिलेटेड हो ?
Gouri Gosai : हाँ, डांसिंग से रिलेटेड एक घटना जो शायद मैं कभी भूल नहीं पाऊँगी| 2011 में जब “कॉमनवेल्थ गेम” का अयोंजन किया गया था तब फेमस डांस कोरिओग्राफर “श्यामक डावर” जी के द्वारा कोरिओग्राफ किये गए सोंग पे डांस करने का सुनहरा मौका मिला जो लिए बहुत बड़ी बात हैं कि मुझे मेरे देश के इतने बड़े समारोह में परफॉर्म करने का मौका मिला जहा देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भी बड़ी-2 हस्ती मौजूद थी |
दूसरा आमिर खान प्रोडक्शन में काम करने का मौका मिला जो मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभव और यादगार पल है जिन्हें भूलना मुश्किल है |

Question 09 : आपके गाये गाने को कहाँ सुन सकते हैं ?
Gouri Gosai : “शेखचिल्ली दी ग्रेट” के गाने आप निचे दिए लिंक पर सुन सकतें हैं मैं  incense Audio की आभारी हूँ जिन्होंने इस मूवी के सारे गाने रिलीज किये हैं |

रसगुल्ला …रसगुल्ले के जैसी जवानी मेरी 
तू मेरी है जिन्दगी …
Interview By: Kavita Vakchi

फरीदाबाद की उभरती सिंगर “गौरी गोसाई” Read More

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, AIIMS में चल रहा है इलाज

sushma_raises_masood_2नई दिल्ली (पीटीआई)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि किडनी फेल होने की वजह से वह यहां पर भर्ती हुई हैं और फिलहाल डायलिसिस पर हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि किडनी ट्रांसप्लांट से पहले उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि भगवान कृष्ण उनकी मदद करेंगे।

गौरतलब है कि सुषमा पिछले करीब बीस वर्षों से डायबिटीज से ग्रसित हैं। उन्हें दिल्ली के एम्स में सात नवंबर को भर्ती किया गया था। 64 वर्षीय सुषमा को इससे पहले अप्रेल में तेज निमोनिया होने के चलते यहां पर भर्ती किया गया था।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुषमा स्वराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है|

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके जल्द स्वस्थ्ा होने की कामना की है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी फेल, AIIMS में चल रहा है इलाज Read More

ट्रंप को अच्छा दोस्त मानते हैं पीएम मोदी, साथ काम करने के लिए उत्साहित

modi-trump_147918642996_650x425_111516104219प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं. पीएम मोदी का मानना है कि ट्रंप से उनके रिश्ते अच्छे हैं और आने वाली उनकी रिपब्लिकन सरकार भारत के साथ मिलकर काम करेगी|

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले डिनर दिया था, जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे थे. डिनर के दौरान ही पीएम ट्रंप और अगली अमेरिकी सरकार के बारे में ये बातें कही.

डोनाल्ड ट्रंप से बताए अच्छे रिश्ते
डिनर में जब पीएम से पूछा गया कि वो ट्रंप के साथ कैसे रिश्ते रखना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन नेता के साथ उनके अच्छे संबंध हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में किसी तरह के बदलाव का कोई सवाल ही नहीं उठता.

बराक ओबामा ने मोदी को बताया था अच्छा दोस्त
आपको बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी की सत्ता के दौरान अमेरिका और भारत के बीच रिश्तों में काफी सुधार आया है. डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा तो पीएम मोदी को अपना दोस्त तक बता चुके हैं. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप भी प्रचार अभियान के दौरान भारत को लेकर अपने झुकाव की बात कर चुके हैं|

मोदी ने ट्रंप को दी थी जीत की बधाई
हाल ही में अमेरिका में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई थी. पीएम मोदी ने फोन करके उन्हें जीत की बधाई दी थी और साथ ही चुनाव अभियान के दौरान भारत के लिए बोले गई बातों के लिए भी शुक्रिया अदा किया था. उन्होंने ट्रंप से कहा था कि भारत के लिए जिस तरह आपने दोस्ती का इजहार किया हम उसके लिए आभारी हैं|

 

Source: Aaj Tak

ट्रंप को अच्छा दोस्त मानते हैं पीएम मोदी, साथ काम करने के लिए उत्साहित Read More

नोटबंदी: हालात नॉर्मल करने के लिए सरकार ने छेड़ी ‘जंग’

msid-55428777width-400resizemode-4helicoptercashनई दिल्ली
नोटबंदी से लोगों को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए सरकार राहत दिलाने के लिए ‘युद्ध स्तर’ पर काम कर रही है। एक दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जब बैंक खुलेंगे तो लोगों को कई सहूलियतें मिलेंगी। आज से एटीएम से 2000 का नोट मिलना शुरू हो जाएगा, साथ ही देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने ऐलान किया है कि बहुत जल्द उसके एटीएम से 50 रुपये और 20 रुपये के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। आइये आपको बताते हैं उन दस बड़े कदमों के बारे में, जो आम लोगों की परेशानी कम करने के लिए सरकार ने उठाए हैं :

आज से ATM से 2000 के नोट
आज से कई एटीएम से 2000 के नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि सभी एटीएम से 2000 के नोट नहीं निकलेंगे, जिन एटीएम को नए नोटों के हिसाब से एडजस्ट किया जा चुका है उनमें से आज नए नोट मिल पाएंगे, ऐसे एटीएम की संख्या तेजी से बढ़ाई जा रही है। छुट्टे की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि एसबीआई के एटीएम से बहुत जल्द 50 और 20 रुपये के नोट मिलने भी शुरू हो जाएंगे।

आज से बढ़ी विद्ड्रॉल लिमिट
विभिन्न कैटिगरी की विद्ड्रॉल लिमिट को बढ़ा दिया गया है। अब लोग एटीएम से 2500 रुपये निकाल सकेंगे, हालांकि उन्हीं एटीएम से जिन्हें नए नोटों के मुताबिक तैयार कर दिया गया है। पुराने नोट बदलने की सीमा भी 4000 से बढ़ाकर 4500 कर दी गई है। वहीं बैंक से एक सप्ताह में 24 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। पहले यह सीमा 20,000 रुपये की थी। 3 महीने से पुराने करंट अकाउंट्स वाली कारोबारी इकाइयों के लिए विद्ड्रॉल लिमिट बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है ताकि वे वेतन दे सकें। पुराने नोटों को कुछ जगहों पर यूज करने की डेडलाइन बढ़ाकर 24 नवंबर कर दी गई है। अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर भी 24 नंवबर तक पुराने नोट चलेंगे।

बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए अलग लाइन
बैंकों और एटीएम के बाहर जुट रही भारी भीड़ में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और दिव्यांगों को हो रही है। इसे कम करने के लिए मंगलवार से बैंकों में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग लाइन होगी। पेंशनर्स को भी सरकार ने राहत दी है। पहले ऐनुअल लाइफ सर्टिफिकेट नवंबर महीने में जमा करना होता था, अब इसे 15 जनवरी 2017 तक जमा किया जा सकता है।

हेलिकॉप्टर पहुंचा रहे कैश
ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी इलाकों में कैश की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार वायुसेना की मदद ले रही है। शहरी इलाकों में तो कैश तुरंत पहुंच जाता है पर ग्रामीण इलाकों में सड़क के रास्ते कैश पहुंचाने में काफी वक्त लग जाता है इसलिए वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को इस काम में लगाया गया है।

2 लाख माइक्रो-ATM होंगे एक्टिवेट
देश भर में करीब 2 लाख माइक्रो एटीएम लोगों को राहत पहुंचाने का काम करेंगे। ग्रामीण इलाकों में करीब 1.1 लाख माइक्रो एटीएम और शहरी, अर्द्ध शहरी इलाकों में करीब 90,000 माइक्रो एटीएम एक्टिवेट किए जाएंगे। आधार इनेबल्ड माइक्रो एटीएम से हर हफ्ते करीब 70,000 ट्रांजैक्शंस होते हैं और सरकार को उम्मीद है कि इससे बैंक ब्रांच और एटीएम नेटवर्क पर कुछ दबाव कम होगा।

RBI का टास्क फोर्स ऐक्शन में
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी एटीएम और कैश निकालने वाली मशीनों को 500 और 2000 के नए नोटों के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए डिप्टी गवर्नर एस एस मूंदड़ा की अगुवाई में एक टास्क फोर्स बनाया है। यह टास्क फोर्स सुनियोजित तरीके से सभी एटीएम के री-एक्टिवेशन का काम तेज करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उससे नए नोट निकलें।

बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट्स करेंगे मदद
ग्रामीण इलाकों में कैश की उपलब्धता बढ़ाने के लिए बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट्स की कैश होल्डिंग लिमिट बढ़ा दी गई है। उनकी बैंक से पैसा लेने की लिमिट बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। साथ ही एक बार लिया गया पैसा खत्म हो जाने पर बैंकिंग कॉरसपॉन्डेंट्स उसी दिन बैंक से फिर पैसा ले सकेंगे। ग्रामीण इलाकों में नोटबंदी के चलते हो रही दिक्कत दूर करने के लिए ब्रांच पोस्ट ऑफिस में भी कैश की सप्लाई बढ़ाई जाएगी।

कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं
आरबीआई ने एटीएम धारकों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने 30 दिसंबर तक एटीएम ट्रांजैक्शन पर किसी तरह का चार्ज नहीं लेने का आदेश दिया है। इसके लिए सभी बैंकों को सूचित कर दिया गया है।

नेशनल हाइवे पर टोल नहीं
सरकार ने तय किया है कि नैशनल हाइवेज के टोल प्लाजा पर 18 नवंबर तक कोई शुल्क नहीं देना होगा। सरकार ने इस चार्ज में छूट की सीमा को चार दिन के लिए बढ़ा दिया है। वाहनों की आवाजाही आसान रखने और नोटबंदी के कारण परेशान लोगों को राहत देने के लिए उठाया है। इस दौरान होने वाले नुकसान का बोझ सरकार उठाएगी।

सभी एयरपोर्ट्स पर 21 नवंबर तक पार्किंग फ्री
सरकार ने देश के सभी एयरपोर्ट्स पर कार पार्किंग 21 नवंबर की आधी रात तक फ्री कर दी है। यात्रियों की आवाजाही आसान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस तरह की शिकायतें आई थीं कि एयरपोर्ट्स पर पार्किंग अटेंडेंट्स पार्किंग फी के लिए 500 और 1,000 रुपये के नोट नहीं ले रहे थे। इससे पैसेंजर्स को दिक्कत हो रही थी।

 

Source: Navbharat Times

नोटबंदी: हालात नॉर्मल करने के लिए सरकार ने छेड़ी ‘जंग’ Read More

मीना कुमारी, इंदिरा गांधी की भूमिका निभाना चाहती हैं विद्या बालन

vidya-balanमुंबई: अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और संगीत गायन क्षेत्र की मशहूर हस्ती एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी पर आधारित भूमिका निभाना चाहती हैं.

विद्या ने एक पत्रिका  के नवंबर संस्करण के लॉन्च के मौके पर कहा, ‘मैं मीना कुमारी पर बायोपिक करना चाहती हूं. मुझे ‘डर्टी पिक्चर’ के बाद इस फिल्म का प्रस्ताव मिला था. लेकिन मुझे दुख है कि तब मैं वह नहीं कर पाई.’

विद्या ने कहा, ‘मैं इंदिरा गांधी पर भी बायोपिक करना चाहती हूं, लेकिन हमें इसके लिए मंजूरी मिलनी चाहिए, ताकि फिल्म रिलीज हो पाए. साथ ही मैं शास्त्रीय संगीत गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका भी निभाना चाहती हूं.’ विद्या अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ में दुर्गा रानी सिंह की भूमिका में नजर आएंगी.

विद्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हममें से हर कोई जटिल है. एक कलाकार के तौर पर आप लोगों को बेहतर समझ पाते हैं, क्योंकि आपको लोगों और उनके व्यवहार के बारे में समझ हासिल होती है|

Sourec: ABP News

मीना कुमारी, इंदिरा गांधी की भूमिका निभाना चाहती हैं विद्या बालन Read More

नए नोट के लिए चौथे दिन सुबह 4 बजे से लाइन, नासिक प्रेस ने RBI को भेजी 500 के नए नोटों की पहली खेप

mumbai_147900593882_650x425_111316083523देशभर में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद बैंक खुलने का रविवार को चौथा दिन है. आम लोगों की सहूलियत के लिए सरकार ने रविवार को भी बैंक खोलने का फैसला किया था. इस दिन दफ्तरों की छुट्टी होने के कारण बैंकों में ज्यादा भीड़ उमड़ सकती है|

नासिक प्रेस ने RBI को भेजी नोटों की पहली खेप
सूत्रों से जानकारी मिली है कि दो दिन पहले ही नासिक प्रेस ने आरबीआई को 500 के 50 लाख नए नोट की पहली खेप भेज दी है. नासिक स्थित प्रेस आरबीआई की उन 9 यूनिट्स में से एक है, जो जो करंसी नोट छापने का काम करती है.

चूंकि देश के कुछ हिस्सों में कल बैंकों में अवकाश है इसलिए बेचैन लोग बैंक शाखाओं में उमड़ रहे हैं. ज्यादातर एटीएम में नकदी खत्म होने के कारण भी समस्या बढ़ी है. लोगों का कहना है कि ज्यादातर एटीएम में नकदी नहीं है. जिन एटीएम में नकदी आती है वह भी जल्द ही समाप्त हो जाती है. इस कारण लोगों को ज्यादा दिक्कत है. वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कल कहा था कि एटीएम का परिचालन सामान्य होने में अभी कुछ सप्ताह लग सकते हैं|

आधी रात से लाइनों में लगे लोग
नोटबंदी के बाद से एटीएम से पैसे निकालने में लोगों का भारी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ ही रहा है, दूसरी तरफ शनिवार को सरकार ने संकेत दिए हैं कि इसे ठीक होने में 2 से 3 हफ्तों का समय लग सकता है. ऐसे में नोटों को लेकर लोगों के बीच हलचल और तेज हो गई है. दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के कई बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों ने आधी रात से ही लाइनों में लगना शुरू कर दिया है|

 

Source: Aaj Tak

नए नोट के लिए चौथे दिन सुबह 4 बजे से लाइन, नासिक प्रेस ने RBI को भेजी 500 के नए नोटों की पहली खेप Read More

“शैली स्कूल का रजत जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया”

aa5d0371-1cfe-44b9-b46d-65be43209a1d

सितारगंज: शनिवार 12 Nov को सितारगंज के नामी विद्यालय शैली स्कूल के रजत जयंती के अवसर पर नया स्कूल “सक्षम” का उद्घाटन सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रौच्चारण के साथ श्री  राजेश शैली जी की माता जी परम पूजनीय श्रीमती कमला रानी जी के कर कमलो द्वारा फीता काटकर किया गया  | स्कूल के बच्चो द्वारा सरस्वती वंदना एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया ||

शैली स्कूल की यह साखा “सक्षम” जूनियर बिंग्स इंडेन गैस एजेंसी के पास बाई पास रोड सितारगंज में बहुत सी नई सुविधाओ के साथ खोला गया | यह स्कूल श्रीमती इन्दू शैली एवं श्री राजेश शैली जी के अथक प्रयास का ही फलीभूत परिणाम है | दरअसल शैली स्कूल आज से 25 साल पहले 1991 में सितारगंज में श्री राजेश शैली जी तथा उनकी बहन श्रीमती अनिला चीमा जी ने शुरू किया था यह सितारगंज का पहला इंग्लिश मीडियम स्कूल था |

उद्घाटन के शुभअवसर पर स्कूल के सभी पुराने टीचर्स एवं स्टूडेंट्स भी सम्मिलित हुए | सभी अभिभावकों को स्कूल की गतिविधियों के बारे में प्रोजेक्टर में स्टूडेंट्स द्वारा डिज़ाइन ppt दिखाई गयी एवं डायरेक्टर चन्दन मेहता द्वारा शैली स्कूल के 25 साल की यात्रा एवं “साकार” एवं “सक्षम” के विशेषताओ  को  30 मिनट की फिल्म में दिखाया गया, इसमें दोनों विद्यालयों  “साकार” एवं “सक्षम” के स्टूडेंट्स की सारी गतिविधियों को बड़े ही मनमोहक तरीके से दिखाया गया |
विद्यालय के प्रमुख प्रबंधक राजेश शैली और प्रशासनिक अधिकारी इंदू शैली ने अभिभावकों को नए भवन कांसेप्चुअल एजुकेशनल गैलरी, मल्टीपरपज हाल, कंप्यूटर लैब, हाईटेक लाइब्रेरी, स्पो‌र्ट्स कांपलेक्स के बारे में जानकारी दी। बताया कि विद्यालय में 16 नवंबर से पठन-पाठन शुरू हो जाएगा।  इस मौके पर आसपास के सभी विद्यालय के CMD एवं प्रिंसिपल् तथा सितारगंज के जाने माने व्यक्तित्व  नवतेज पाल सिंह,शिवकुमार मित्तल, प्रमोद पांडेय, संजीव गुप्ता, अमन चीमा, हरीश तनेजा, देवेंद्र चीमा, अमन थापा, डॉ. एलएम जोशी आदि मौजूद थे।

News Coverage By:  Kavita Vakchi

“शैली स्कूल का रजत जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया” Read More