अमेरिका में गूंजा ‘ट्रंप नहीं मेरे राष्ट्रपति’ का नारा,विरोधी में हुए मार्च

13_11_2016-trump4ट्रंप की जीत के बाद से अमेरिका के कई हिस्सों में असंतोष फैला हुआ है। लोग आप्रवासन, समलैंगिकों के अधिकार जैसे मुद्दों पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए।

न्यूयॉर्क, जेएनएन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रंप की जीत के बाद से अमेरिका के कई हिस्सों में असंतोष फैला हुआ है। लोग आप्रवासन, समलैंगिकों के अधिकार जैसे मुद्दों पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। अब तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे लेकिन पोर्टलैंड में ऐसे हालात नहीं थे। बता दें कि वहीं लोगों के बीच हिंसा भड़क गई थी। लोगों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और कारों को क्षति पहुंचाई। इसके जवाब में पुलिस ने भी भीड़ पर आंसू गैस छोड़े और रबर बुलेट चलाई। दर्जनभर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया जबकि कई पुलिस वाले घायल हो गए।

कई शहरों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन

पोर्टलैंड में एक प्रदर्शनकारी को गोली मारे जाने की घटना के बाद अमेरिका के कई शहरों में डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। इस दौरान प्रदर्शनकारी बैनर और प्ले कार्ड लिये हुये थे जिसमें ‘हमारा राष्ट्रपति नहीं है’ और ‘अमेरिका को सभी के लिए सुरक्षित बनाओ’ जैसे नारे लिखे हुये थे। ट्रंप के खिलाफ ये रैलियां न्यू यॉर्क, लॉस एंजिलिस और शिकागो में दिन भर चलीं।

‘अमेरिका में फ़ासीवाद नहीं’

प्रदर्शनकारियों का कहना था है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए उचित व्यक्ति नहीं हैं। वहीं न्यू यॉर्क के 62 साल के एक रिटायर्ड बैंकर मेरी फ्लोरिन ने हाथ में ‘अमेरिका में फ़ासीवाद नहीं’ के मेसेज वाली एक तख्ती पकड़ी हुई थी।उन्होंने कहा, हम डरे हुए हैं, देश ने आश्चर्यजनक रूप से एक अयोग्य, नस्लवादी, जातिवादी और महिलाओं से नफरत करने वाले व्यक्ति को राष्ट्रपति चुन लिया है।

हजारों लोगों ने प्रदर्शन रैलियों में भाग लिया

शिकागो और लॉस एंजिलिस में भी कई सैकड़ों-हजारों लोगों ने प्रदर्शन रैलियों में भाग लिया और ‘डंप ट्रंप’ और ‘अल्पसंख्यक मायने रखते हैं’ जैसे संदेश दे रही तख्तियों को हवा में लहराया। फेसबुक पर 1 लाख लोगों ने इस रैली में जाने की योजना बनाने के लिए संकेत दिए थे। लोग इतने ज्यादा था कि आयोजकों को डर था कि कहीं कोई हिंसा की स्थिति पैदा न हो जाए।

 

 

Source: जागरण

अमेरिका में गूंजा ‘ट्रंप नहीं मेरे राष्ट्रपति’ का नारा,विरोधी में हुए मार्च Read More

अस्पताल ने नहीं लिया 1000 का नोट, डिलीवरी में देरी से बच्ची की मौत!

ban-up-10-11-2016-1478746826_storyimageमंगलवार आधी रात से मोदी सरकार ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में 500 और 1000 के नोट को बैन कर दिया है। इसे कालाधन और आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी और ज़रूरी कार्रवाई माना जा रहा है। उधर मार्केट में 500 और 1000 के नोट बैन होने से और बैंक- ATM भी बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में यूपी के खुर्जा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार ने आरोप लगाया है कि एक निजी अस्पताल ने 1000 के नोट लेने से इनकार कर दिया जिससे नवजात की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला
खुर्जा के रहने वाले अभिषेक का कहना है कि वो अपनी पत्नी एकता की डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल कैलाश गया था। अस्पताल वालों ने उससे 10,000 रुपए जमा कराने के लिए कहा था। जब वो पैसे लेकर काउंटर पर पहुंचा तो अस्पताल वालों ने 1000 के नोट देखकर पैसे लेने से मना कर दिया। इस पर अभिषेक अस्पताल वालों से मिन्नतें करने लगा कि वो बाद में बदल कर ला देगा फिलहाल इसे जमा कर लिया जाए। अभिषेक के मुताबिक अस्पताल ने एक नहीं सुनी और पत्नी की डिलीवरी में देरी की वजह से उसकी बच्ची की मौत हो गई।

क्या कहा अस्पताल ने
उधर अस्पताल ने इस आरोप को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। अस्पताल का कहना है कि बच्ची पहले से ही मृत थी। अस्पताल ने इससे भी इनकार किया है कि अभिषेक से 1000 के नोट लेने से इनकार किया गाय था। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने अस्पताल में 500 और 1000 के नोट अभी भी मान्य रखे हैं लेकिन कई जगहों से ऐसी ख़बरें आई हैं कि निजी अस्पताल इन्हें लेने में आनकानी कर रहे हैं।

 

अस्पताल ने नहीं लिया 1000 का नोट, डिलीवरी में देरी से बच्ची की मौत! Read More

मर्सिडीज़-बेंज ने E400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए घटाए

car1478747686_bigमर्सिडीज़-बेंज ने सी300 और एस500 कैब्रियोलेट को लॉन्च करने के बाद ई400 कैब्रियोलेट के दामों में 2.5 लाख रूपए तक की कटौती कर दी है। cardekho.com के मुताबिक इस कटौती के बाद कार की कीमत भारत में करीब 76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ई400 कैब्रियोलेट में 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 333 पीएस और टॉर्क 480 एनएम है। इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स से जुड़ा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 5.3 सेकंड का समय लगता है। यह एक सॉफ्ट टॉप वर्जन है। इसकी छत को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला और बंद किया जा सकता है। छत को खुलने और बंद होने में 20 सेकंड का समय लगता है।

 

Source: LiveHindustan.com

मर्सिडीज़-बेंज ने E400 कैब्रियोलेट के दाम 2.5 लाख रुपए घटाए Read More

500-1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में लगी लाइनें, लोग परेशान, कई जगह कैश नहीं

cw3u5utveaa9zi3_147875067793_647x404_111016093733500 और 1 हजार रुपये के नोट बदलने का काम बैंकों और डाकघरों में शुरू हो गया है. बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में लंबी लाइनें लगी हुई हैं, लेकिन कई जगह बैंक ही नहीं खुले हैं. दिल्ली के गोल डाकखाना में पोस्ट ऑफिस खुल चुका है, लेकिन लोगों को कहा जा रहा है कि अभी उनके पास कैश नहीं है|

राजधानी दिल्ली में पुराने नोट बदलने के लिए लोग सुबह-सुबह ही बैंक पहुंच गए. बैंकों के बाहर लंबी लाइन लगी है. लोगों का कहना है कि बैंक खुलने का समय सुबह 8 बजे बताया गया है, लेकिन अभी तक बैंक नहीं खुले हैं. जहां बैंक खुले हैं, वहां कैश नहीं होने की बात कही जा रही है. दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, मुंबई, राजस्थान, हरियाणा में भी लोग सुबह 7 बजे से ही बैंक में लाइन लगाकर खड़े हैं|

 

 

 

Source : Aaj Tak

 

500-1000 के नोट बदलने के लिए बैंकों में लगी लाइनें, लोग परेशान, कई जगह कैश नहीं Read More

सीमा पर एक रात बिताने को तैयार अक्षय कुमार

09_11_2016-8jkcd19जम्मू : खिलाड़ी नंबर वन अक्षय कुमार उर्फ अक्की सीमा पर जवानों के साथ एक रात बिताने को तैयार हैं। भले ही सीमा पर यह रात गोलीबारी वाली ही क्यों न हो। अक्षय कुमार के पिता भी फौजी हैं। ऐसे में सैनिक के जीवन को अच्छी तरह जानने वाले अक्षय ने मंगलवार को कहा कि उन्हें सीमा पर एक रात बिताने में कोई परेशानी नहीं है, बस सीमा सुरक्षा बल को कोई आपत्ति न हो। अक्षय ने बताया कि वह राजस्थान के जैसलमेर में सीमा पर जवानों के साथ रात बिता चुके हैं। यहां भी उन्हें एक रात बिताने में कोई आपत्ति नहीं है।

———————–

इस मिट्टी में ऐसा क्या, मां-बहनें भी हैं बहादुर

अक्षय कुमार ने वीर पैदा करने वाली जम्मू की भूमि को भी सलाम किया। बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय पलौड़ा में जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने शहीद गुरनाम सिंह की मां जसवंत कौर से हुई बातचीत का हवाला हुए कहा कि जम्मू की मिट्टी में ऐसा क्या है कि यहां शहीदों की मां, बहनें भी बहादुर हैं। जब मैंने मलेशिया से शहीद की मां से टेलीफोन पर बात की तो मैं उनकी हिम्मत देख हैरान हुआ। मां का कहना था कि यह खुशी की बात है कि मेरा बेटा देश के लिए कुर्बान हुआ है। उन्होंने मेरे साथ इतने विश्वास के साथ बात की कि मैं हैरान रह गया कि यहां रहने वाले लोग कितने देशभक्त व बहादुर हैं। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह निवासी भलेसर आरएसपुरा हीरानगर में बोबिया चौकी पर पाक गोलाबारी में शहीद हो गया था।

——————-

बड़ों के जुनून में बच्चे दिखे निराश

अक्षय कुमार को करीब से देखने के लिए बेताब बीएसएफ स्कूल के बच्चे बड़ों के जुनून के कारण असहाय नजर आए। सुबह सवा दस बजे बीएसएफ स्कूल पहुंचने पर अव्यवस्था का ऐसा माहौल बना कि भीड़ अक्षय कुमार व बच्चों के बीच बाधा बन गई। अक्षय कुमार ने भी लोगों को शांत करने के प्रयास किए, लेकिन भीड़ ने उन्हें घेरे रखा जिससे वे बच्चों के करीब न जा सकें। अक्षय ने सोचा था कि वह मैदान के चारों तरफ खड़े बच्चों के आगे से दौड़ते उनसे चंद मिनटों में मिल लेंगे। यह ख्वाहिश जाहिर करने के बाद अक्षय ने शुरुआत भी की लेकिन चंद कदम चलने के बाद भी मीडिया, सीमा प्रहरियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। छात्राओं ने सुनो गौर से दुनिया वालो गीत पर इस उम्मीद के साथ डांस किया कि अक्षय उनके साथ नाचेंगे लेकिन अक्षय उन्हें देख तक नहीं पाए। ऐसे में बच्चे बहुत निराश हुए। बीएसएफ के मुख्य स्टेडियम तक पहुंची छात्राओं नितिका व हिमानी ने जागरण को बताया कि वह बहुत निराशा हुई। सुबह आठ बजे से मैदान में खड़े होने के बाद भी वे अक्षय कुमार को देख तक नहीं पाई।

दिल की बात नहीं जान सके अक्षय

सीमा प्रहरियों के साथ दो यादगार घंटे बिताने के लिए शूटिंग छोड़ कर आए अक्षय के कार्यक्रम को भीड़ ने बदल दिया। अक्षय स्कूली बच्चों के सामने दौड़ने चाहते थे तो वही स्टेडियम में रस्साकशी की तैयारी थी। जवान हाथों में मोबाइल लेकर उनके लिए निर्धारित स्थान छोड़कर अक्षय को देखने पहुंच गए। ऐसे हालात में अक्षय जवानों के दिल की बात नहीं जान सके। भीड़ ने उन्हें यहां भी घेरे रखा। जवानों को अक्षय कुमार को वहां से निकालने में भी मुश्किल कई।

सीमा प्रहरियों के जोश के कायल हुए

सीमा पर पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब देने वाले सीमा प्रहरियों के जोश के कायल हुए अक्षय को यह अंदाजा हो गया कि दुश्मन चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता है। आम तौर पर तनाव में रखने वाले सीमा प्रहरियों के चेहरे पर रौनक थी। करीब पखवाड़े में तीन शहीदों को अंतिम सलामी देने के कार्यक्रम में बिगुल बजाने वाले बीएसएफ के बिगुलरों के चेहरों पर मुस्कुराहट थी। हर तरफ से भारत माता की जय के नारों की आवाज आ रही थी। ऐसे माहौल में कई जवानों का अधिकारियों की बातों को अनसुना कर अक्षय तक पहुंच जाना स्भाविकथा। अक्षय भी उनके जोश के कायल हुए बिना नही रह सके। महिला बटालियन की जवानों ने जागरण को बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि अक्षय कुमार उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विशेषतौर पर जम्मू आए हैं।

 

Source: जागरण

सीमा पर एक रात बिताने को तैयार अक्षय कुमार Read More

वरुण के साथ बनेगी सलमान की जोड़ी, इस फिल्म में बनेंगे ‘गॉडफादर गुंडा’

09_11_2016-salmanvarun1नई दिल्ली। वरुण धवन अपनी फिल्म ‘जुड़वा 2’ को लेकर खासे उत्साहित है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में सलमान खान मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे और उनका रोल काफी दिलचस्प होगा।

शाहरुख खान ने किया कुछ ऐसा, नाराज हो गईं सोनम कपूर!

बता दें 1997 में आई फिल्म ‘जुड़वा’ में सलमान डबल रोल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता को देखते हुए डेविड धवन ने इसके सीक्वल की तैयारी शुरू की है। सलमान को रिप्लेस कर वरुण को लेने का निर्णय भी डेविड का ही है। अब सलमान इस फिल्म में वरुण के साथ नजर आएंगे वो भी गॉडफादर गुंडा के किरदार में, ये रोल सुनने में ही काफी दिलचस्प लग रहा है। देखना होगा की दर्शकों को इनकी जोड़ी कैसी लगती है।

फिल्मों में अब खूब देखने को मिलेंगे ‘बोल्ड’ और ‘इंटीमेट’ सीन्स, नहीं चलेगी कैंची!

‘जुड़वा 2’ में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट और जैकलिन फर्नांडिस का नाम सामने आ चुका है। हालांकि किसी के नाम पर मुहर फिलहाल नहीं लगी है। सलमान के साथ ‘जुड़वा’ में रंभा और करिश्मा कपूर रोमांस करती नजर आई थीं। अब देखना होगा इसके सीक्वल में इन दो एक्ट्रेस कौन रिप्लेस करती है।

 

Source: जागरण

वरुण के साथ बनेगी सलमान की जोड़ी, इस फिल्म में बनेंगे ‘गॉडफादर गुंडा’ Read More

देवप्रबोधिनी एकादशी: जागेंगे देव, मंगल कार्य होंगे शुरू

vishnu21_05_11_2016देवप्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा से जाग्रत होते हैं और संसार में मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाता है।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को जो एकादशी आती है उसे देवोत्थान या देवउठनी एकादशी कहा जाता है। यह दीपावली के बाद आती है। इस तिथि को बीते चार माह से क्षीरसागर में निद्रा में लीन भगवान विष्णु संसार का कार्यभर फिर से संभालते हैं। श्री हरि के शयन के कारण बीते चार माह समस्त मांगलिक कार्यों पर विराम लगा रहता है और देव प्रबोधनी एकादशी के आने के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाता है। इस एकादशी से सभी शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धालु तुलसी और शालिग्राम के विवाह का आयोजन भी करते हैं। कहा जाता है कि देवता जब जागते हैं तो सबसे पहली प्रार्थना हरिवल्लभा तुलसी की ही सुनते है इसलिए तुलसी विवाह इस संध्या में किया जाता है। पद्यपुराण में कथा है कि राजा जालंधर की पत्नी वृंदा के श्राप से भगवान विष्णु पत्थर बन गए, जिस कारणवश प्रभु को शालिग्राम भी कहा जाता है और भक्तगण इस रूप में उन्हें पूजते हैं। इसी श्राप से मुक्ति पाने के लिए भगवान विष्णु को शालिग्राम स्वरूप में तुलसी से विवाह करना पड़ा था।
पद्यपुराण के अनुसार कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की नवमी को तुलसी विवाह रचाया जाता है। कई श्रद्धालु कार्तिक माह की एकादशी को तुलसी विवाह करते हैं और द्वादशी को व्रत का अनुष्ठान करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जिन दंपतियों के कन्या नहीं होती है वे जीवन में एक बार तुलसी विवाह करके कन्यादान का पुण्य अवश्य प्राप्त करें।
 
यह एकादशी सर्वसिद्ध मुहूर्त भी
देवउठनी एकादशी, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानी गुड़ी पड़वा, अक्षय तृतीया, विजयदशमी और कार्तिक शुक्त प्रतिपदा ये चार मुहूर्त स्वयंसिद्ध माने गए हैं। इनमें से प्रथम तीन मुहूर्त पूर्ण एवं चतुर्थ अर्द्धबली होने से इन्हें साढ़े तीन मुहूर्त कहते हैं। इनमें किसी भी कार्य को करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं रहती है। बिना अशुभ का चिंतन किए इन मुहूर्तों का फल सदा से शुभ होता आया है।
भीष्म पंचक व्रत भी इसी दौरान
कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक के पांच दिनों में व्रत को भीष्म पंचक कहा जाता है। कार्तिक स्नान करने वाली स्त्रियां और पुरुष इस व्रत को करते हैं। दरअसल महाभारत का युद्ध समाप्त होने पर जिस समय भीष्म पितामह सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा में शरशैया पर शयन कर रहे थे तब भगवान कृष्ण पांचों पांडवों को साथ लेकर उनके पास गए थे। अवसर देख युधिष्ठर ने भीष्म से उपदेश देने का आग्रह किया।
भीष्म ने पांच दिनों तक राजधर्म, वर्णधर्म, मोक्षधर्म आदि पर उपदेश दिया था। उनके उपदेश सुनकर श्रीकृष्ण संतुष्ट हुए और बोले, ‘पितामह! आपने शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिनों में जो धर्ममय उपदेश दिया है उससे मुझे बड़ी प्रसन्नाता हुई है। मैं इसकी स्मृति में आपके नाम पर भीष्म पंचक व्रत स्थापित करता हूं। जो श्रद्धालु इसे करेंगे वे जीवनभर विविध सुख भोगकर अंत में मोक्ष प्राप्त करेंगे।

 

Sourec: नई दुनिया

देवप्रबोधिनी एकादशी: जागेंगे देव, मंगल कार्य होंगे शुरू Read More

सोने की कीमत में भारी उछाल, 4000 रुपया प्रति तोला बढ़ा गोल्ड का भाव

131297-545064-untitled-1नई दिल्ली: कालेधन पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए हैं। इसके बाद सोने के दाम में उछाल आया है। आधी रात से सोने की कीमत में भी भारी उछाल आया है। सोने का भाव प्रति तोला 4000 रुपया बढ़ गया है। मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 4000 रुपये का इजाफा हुआ है।

मजबूत वैश्विक रख के बीच सोने का वायदा भाव आज 1,025 रुपये की छलांग के साथ 30,000 रपये प्रति दस ग्राम के स्तर को पार कर गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर डिलीवरी का अनुबंध 1,025 रुपये या 3.43 प्रतिशत के लाभ से 30,905 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 1,560 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सोने का फरवरी अनुबंध 894 रुपये या तीन प्रतिशत चढ़कर 30,703 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 133 लॉट का कारोबार हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के आगे रहने की खबरों के बीच निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चढ़कर 1,323 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे यहां भी सोने में मजबूती आई।

 

 

Source: Naidunia

सोने की कीमत में भारी उछाल, 4000 रुपया प्रति तोला बढ़ा गोल्ड का भाव Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रिजल्ट 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, मुकाबले में हिलेरी को दी मात

131313-trump-145वॉशिंगटन: हाल में राजनीति में कदम रखने वाले अरबपति कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने सभी बाधाओं को पार करते हुए कांटे के चुनावी मुकाबले में अनुभवी नेता हिलेरी क्लिंटन को आज मात दे दी और इसके साथ ही उनके चुनाव सर्वेक्षकों को हैरान करते हुए अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया।

अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का सपना संजोए चुनावी मैदान में उतरी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी की उम्मीदें इस परिणाम के साथ ही टूट गईं। ट्रंप ने निर्वाचन मंडल के 289 मत हासिल करके शानदार जीत हासिल की जबकि हिलेरी को 218 मत मिले। राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता होती है। 70 वर्षीय ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, ओहायो, फ्लोरिडा, टेक्सास और उत्तर कैरोलिना जैसे राज्यों में शानदार प्रदर्शन करके चुनाव सर्वेक्षकों को गलत साबित कर दिया और जीत पर कब्जा कर लिया।

ट्रंप ने अपनी चुनाव प्रचार मुहिम के मुख्यालय में अपने समर्थकों से कहा, ‘यह हम सब के लिए एकजुट जनता के रूप में साथ आने का समय है। मैं हमारी सरजमीं के हर नागरिक से वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा।’ ट्रंप ने बताया कि हिलेरी ने उन्हें फोन करके जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें उनकी शानदार मुहिम पर बधाई देता हूं। देश पर उनका बहुत एहसान है।’ ट्रंप ने कहा, ‘हमारी प्रचार मुहिम नहीं बल्कि एक आंदोलन था। यह सभी जातियों, पृष्ठभूमियों एवं आस्थाओं का आंदोलन था। हम साथ मिलकर देश के पुनर्निर्माण का अत्यंत आवश्यक कार्य आरंभ करेंगे। देश में अपार संभावनाएं हैं।’ उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपने समर्थकों से कहा, ‘हम अंदरूनी शहरों में हालात दुरस्त करेंगे। हम हमारी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण करेंगे। इसके पुनर्निर्माण में हम लाखों लोगों को काम मुहैया कराएंगे।’

सीएनएन के अनुमान के अनुसार ट्रंप ने 29 राज्यों और हिलेरी ने 18 राज्यों में जीत हासिल की। चैनल के अनुसार ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया, फ्लोरिडा, अलास्का, यूटा, आयोवा, एरिजोना, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, ओहायो, उत्तर कैरोलिना, उत्तर डकोटा, दक्षिण डकोटा, नेब्रास्का, कंसास, ओकलाहोमा, टेक्सास, व्योमिंग, इंडियाना, केंटुकी, टेनेसी, मिसीसिपी, अरकंसास, लुइसियाना, पश्चिम वर्जीनिया, अलबामा, दक्षिण कैरोलिना, मोंटाना, इडाहो और मिसौरी में जीत हासिल की।

हिलेरी ने कैलिफोर्निया, नेवादा, हवाई, इलिनोइस, न्यूयार्क, न्यूजर्सी, मैरीलैंड, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, वर्मोंट, मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, डेलावेयर, कोलोराडो, न्यू मेक्सिको, वर्जीनिया, ओरेगन, वॉशिंगटन और रोह्ड आइलैंड में जीत प्राप्त की। छुपा रस्तम निकली ट्रंप की विचित्र प्रचार मुहिम के देश भर में लय पकड़ने के साथ ही रिपब्लिकन उम्मीदवार के समर्थक न्यूयार्क में हिल्टन होटल बॉलरूम में एकत्र होने लगे।

ट्रंप के लिए एक समय राष्ट्रपति बनना दूर की कौड़ी समझा जा रहा था। न्यूयॉर्क के अरबपति ट्रंप ने अमेरिका के औसत श्वेत कामकाजी वर्ग के सत्ता प्रतिष्ठान से मोहभंग का लाभ उठाया और प्रवासी विरोधी बयानबाजी के दम पर प्रचार मुहिम आगे बढ़ाई जो चुनाव के लिहाज से सोने की खान साबित हुई। महिलाओं एवं प्रवासियों पर ट्रंप की टिप्पणियों के कारण कई शीर्ष रिपब्लिकनों ने ट्रंप की आलोचना की थी और प्राइमरी चुनाव में बड़ी जीत के बावजूद कई पार्टी नेताओं ने उन्हें समर्थन देने से इनकार कर दिया था।

अधिकतर विशेषज्ञों ने कहा कि एफबीआई ने 69 वर्षीय हिलेरी के खिलाफ ईमेल मामले में जांच शुरू करने की जो घोषणा की थी, उसी ने चुनाव का रूख ट्रंप के समर्थन में मोड़ दिया लेकिन एफबीआई ने हिलेरी को चुनाव से पहले अंतिम समय में क्लीन चिट दे दी हालांकि तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी।

पेश है लाइव अपडेट्स

-हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर अपनी हार स्वीकार की : सीएनएन ।

-रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी : अमेरिकी मीडिया।

-डोनाल्ड ट्रंप को मिले 276 वोट।

-कड़े मुकाबले में हिलेरी क्लिंटन को दी मात

डोनाल्ड ट्रंप होंगे अमेरिका के नए राष्ट्रपति।

-हिलेरी क्लिंटन को अबतक 218 वोट मिले।

-डोनाल्ड ट्रंप की जीत लगभग तय।

-मिशिगन और मिनसोटा में काउंटिंग जारी।

-राष्ट्रपति पद से सिर्फ चार वोट पीछे हैं ट्रंप।

–हिलेरी क्लिंटन इस कड़े मुकाबले में पिछड़ गई प्रतीत हो रही हैं।

-ट्रंप ने अहम राज्यों में जीत हासिल की

-चुनाव जीतने के करीब पहुंचे

– हिलेरी के मुकाबले ट्रंप का पलड़ा भारी

– 50 में से 37 राज्यों के नतीजे आए।

-ट्रंप को 21 राज्यों में बढ़त, 16 में हिलेरी आगे।

-ट्रंप ने अहम राज्य ओहायो में जीत हासिल की। रिपब्लिकन उम्मीदवार , हिलेरी के पास निर्वाचन मंडल के 109 मतों के मुकाबले 167 मतों से आगे

-27 राज्यों के 17 में ट्रंप की जीत।

-हिलेरी के 104 इलेक्टोल वोट्स की जीत।

-ट्रंप के 140 इलेक्ट्रोल वोट्स की जीत।

-50 राज्यों में 26 के नतीजे आए।

-10 राज्यों में जीती हिलेरी।

-कनेक्टिकट से हिलेरी क्लिंटन और लुइसियाना से ट्रम्प जीते।

-अभी तक के रूझानों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी क्लिंटन से आगे हैं।

-ट्रंप को 139 इलेक्टोरल वोट और हिलेरी को 104 पर बढ़त मिली है।

-न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 38 इलेक्टोरल वोट वाले राज्य टेक्सस में ट्रंप ने हिलरी को पछाड़ा।

-हाउस ऑफ रेप्रिज़ेंटटिव में रिपब्लिकन्स ने फिर हासिल किया बहुमत।

-हिलेरी ने इलिनोइस, न्यू जर्सी, मेरीलैंड, डेलावरे, रोड आइलैंड, कोलंबिया में जीत हासिल की है, वहीं ट्रंप ने ओक्लाहोमा, मिसिसिप्पी, फलौरिडा, -पेंसिल्वेनिया और न्यू हैम्पशायर में जीत हासिल कर ली है।

-केंटुकी और इंडियाना में डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं।

-वरमोंट में हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की है।

-न्यू हैंपशायर में हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप पर 32-25 से बढ़त बनाई।

-हिलेरी ने ट्रंप को हार्ट्स लोकेशन में 17-14 से हराते हुए जीत दर्ज की है।

-रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा में बहुमत बनाए रखने को तैयार : अमेरिकी नेटवर्क।

-अमेरिकी चुनाव में पहले छह राज्यों में मतदान संपन्न।

-अमेरिकी चुनाव प्रणाली के ‘पहले ही मतदान करने’ के प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए रिकार्ड 4. 2 करोड़ लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं।

 

Source: ZNews

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रिजल्ट 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, मुकाबले में हिलेरी को दी मात Read More

Full Information: 500-1000 के नोट बंद, आपके ज़ेहन में उठने वाले सारे सवालों के जवाब

legal-500-and-tenders-1000-notes-cease_8ca6606c-a5db-11e6-9005-31625660f15f-580x395नई दिल्लीः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही 500-1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की देश में इस फैसले को लेकर सैंकड़ों सवाल उठ खड़े हुए. मसलन अब घरों में और लोगों के पास पड़े हुए 500-1000 रुपये के नोटों का क्या होगा. क्या उनकी मेहनत की कमाई के नोट अब बेकार हो जाएंगे? कल रात 12 बजे के बाद 500-1000 के नोट बंद हो चुके हैं और इन नोटों की कीमत महज कागज के टुकड़े जितनी ही रह गई है. इस तरह के ढेरों सवाल आपके मन में भी उठ रहे हैं तो परेशान ना हों. यहां आपको 500-1000 रुपये के नोटों से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी|

1. जिन्हें तुरंत पैसे चाहिए और 500-1000 के नोट ही हैं वो क्या करें?

आप अपने 500-1000 रुपये के नोट बैंकों में या पोस्ट ऑफिस ले जाएं और तुरंत पान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड या सरकारी वोटर कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर तुरंत आप इनके बदले नए नोट ले सकते हैं जो अब से देश में चलन में हैं.

2. कैसे बदलें नोट?
30 दिसंबर 2016 तक किसी भी बैंक में जाकर पुराने 500 और 1000 के नोट बदल सकते हैं.

3. बड़े नोट से छोटे नोट का एक्सचेंज कब तक होगा?
बड़े नोट से छोटे नोट का एक्सचेंज 10 नवंबर यानी कल से 24 नवंबर 2016 तक ही हो पाएगा. यानी एक्सचेंज के लिए आपके पास सिर्फ 15 दिन हैं लेकिन इससे कोई परेशानी नहीं होगी. अगर आप 500-1000 रुपये के नोट जमा कराना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास 30 दिसंबर 2016 तक का टाइम है.

4. आप कितने रुपये तक के नोट एक्सचेंज करा सकते हैं?
आप एक दिन में सिर्फ 4000 रुपये तक के 500-1000 रुपये के नोटों को छोटे नोटों में बदल सकते हैं. यानी 10 से 24 नवंबर के बीच आप सिर्फ 60,000 रुपये के नोट ही एक्सचेंज करा सकते हैं.

5. 11 नवंबर को एटीएम खुलने के बाद कितने पैसे निकाल सकेंगे?
18 नवंबर तक रोजाना एटीएम से सिर्फ 2000 रुपये ही निकाल पाएंगे और बाद में इसकी लिमिट बढ़ाई जाएगी. वहीं बैंक से एक दिन में 10,000 रुपये और हफ्ते में कुछ दिनों तक 20,000 रुपये तक निकाल सकेंगे. एटीएम और बैंक से पैसे निकालने की सीमा कब बढ़ेगी अभी ये तय नहीं है लेकिन मान सकते हैं कि नोटों की मांग सामान्य आने के बाद कैश विद्ड्रॉल की सीमा बढ़ा दी जाएगी.

6. जरूरी काम के लिए पैसे कहां से लाएं
रेलवे, सरकारी बस काउंटर, एयरलाइंस, अस्पताल, एयरपोर्ट और पेट्रोल पंपों (इंडियन ऑयल, एचपी, बीपी) पर 500-1000 रुपये के नोट 11 नवंबर आधी रात तक खरीदारी कर सकते हैं. इसके अलावा सरकारी ऑथराइज्ड दूध के बूथ, क्रिमिशन हाउस (शवदाह गृह) पर भी ये नोट 11 नवंबर की आधी रात तक लिए जाएंगे तो आपके जरूरी कामों में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी. आप कतई परेशान ना हों.

7. क्या 1 ही दिन अलग-अलग बैंकों से पैसे एक्सचेंज करा सकते हैं?
नहीं, जिस बैंक में आपका खात है सिर्फ आप वहीं नोट एक्सचेंज कर सकेंगे और अगर दूसरे बैंक जाएंगे तो आपको अपने खाते की डीटेल्स और अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा. अगर किसी के पास खाता ही नहीं है तो वो किसी दोस्त या रिश्तेदार से लिखित में मंजूरी लेकर उसके खाते वाले बैंक में नोट एक्सचेंज कर पाएंगे.

8. अगर 30 दिसंबर तक नोट जमा नहीं किए तो क्या पैसे डूब जाएंगे?
नहीं! अगर किसी वजह से 30 दिसंबर तक 500-1000 रुपये के नोट जमा नहीं कर पाए तो 31 मार्च 2017 तक का समय है, रिजर्व बैंक इसके लिए अलग सेंटर या ऑफिस तय करेगा जहां जाकर आप ये नोट जमा करा सकते हैं. बस वजह बतानी होगी कि पहले क्यों नहीं जमा कराए और पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा.

9. कब बंद रहेगा एटीएम और बैंक
9 और 10 नवंबर को एटीएम बंद रहेंगे. 9 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे

10. पुराने नोट कब तक और कहां इस्तेमाल हो सकेंगे?
11 नवंबर की रात 12 बजे तक सरकारी अस्पताल, पेट्रोलपंप, हवाई टिकट जैसी जगहों पर ये पुराने नोट लिए जाएंगे.

11. क्यों लिया सरकार ने ये फैसला?
काले धन पर शिकंजा कसने के लिए मोदी सरकार ने ये बेहद बड़ा कदम उठाया हैं. तो जिनके पास काला धन नहीं हैं उन्हें घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है. पीएम मोदी ने भी इस बारे में आपको भरोसा दिलाया है.

12. नए नोटों से जुड़ी जानकारी?
आरबीआई ने साफ बताया है कि नए नोट 500 और 2000 रुपये के होंगे. 10 नवंबर से ये नोट बैंकों में आ जाएंगे तो आप आसानी से जाकर नोट ले सकते हैं.

Full Information: 500-1000 के नोट बंद, आपके ज़ेहन में उठने वाले सारे सवालों के जवाब Read More