MS Dhoni – The Untold Story में धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड बनेंगी दिशा पटानी

tigerचर्चा है, देश के जाने माने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक MS Dhoni-The Untold Story में धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड के किरदार के लिए डेब्यू एक्ट्रेस दिशा पटानी को साइन किया गया है|

पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं दिशा पटानी यंग एक्टर टाईगर श्रॉफ के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म से पहले दिशा तेलुगू फिल्म लोफर में नजर आईं थीं लेकिन अब उन्हें बॉलीवुड की अपकमिंग बायोपिक  ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के जरिए बड़ा ब्रेक मिलने जा रहा है. TOI अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा पटानी क्रिकेटर धोनी पर बनने जा रही बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी|

इस फिल्म में धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे और धोनी की पत्नी साक्षी के किरदार के लिए कियारा आडवाणी को साइन किया गया है.  सुशांत‍ सिंह  और कियारा के अलावा फिल्म में ‘तेरे नाम’ फिल्म फेम एक्ट्रेस भूमिका चावला भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी करेंगी. फिल्म में वह अहम किरदार में नजर आएंगी. डायरेक्टर नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 सितंबर, 2016 को रिलीज होने जा रही है|

source : TOI

MS Dhoni – The Untold Story में धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड बनेंगी दिशा पटानी Read More

जिंदगी की जंग लड़ रहे हनुमन तप्‍पा को यूपी की एक महिला ने किडनी देने की पेशकश की

kidni-10-02-2016-145_145509720958_650x425_021016031310सियाचिन में छह दिनों तक भारी बर्फ के नीचे दबे रहे लांसनायक हनुमन तप्‍पा Hanuman Tappa कोपड़ की जिंदगी की खातिर लखीमपुर खीरी जिले की एक महिला ने अपनी किडनी देने की पेशकश की है.

सरिता नाम की इस महिला ने कहा कि जब देश के लिये एक जवान अपनी जान दे सकता है तो क्या मैं अपनी किडनी भी नहीं दे सकती. सियाचिन में देश की हिफाजत को तैनात लासनायक हनुमन तप्पा  6 मीटर बर्फ में दबकर भी जिन्दा मिले हैं, लेकिन उनकी हालत बेहद खराब है. दिल्ली के आर आर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक बिजुआ इलाके की पड़रिया तुला कस्बे में रहने वाली सरिता पाण्डे हॉउस वाइफ है. उनके पति दीपक पांडे प्राइवेट बस मैनेजर हैं. सरिता का कहना है कि किडनी देने की पहली इच्छा तो उनके पति की थी, लेकिन वह अपने कई अंग पहले ही दान कर चुके हैं, इसलिए इस बार उनको यह मौका मिला.

 

 

जिंदगी की जंग लड़ रहे हनुमन तप्‍पा को यूपी की एक महिला ने किडनी देने की पेशकश की Read More

रुड़की से ISIS के चार आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली और हरिद्वार अर्धकुंभ मेले में हमले की थी साजिश

index isis001देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तराखंड के रुड़की से अखलाक समेत ISIS के चार आतंकियों को पकड़ा है. इनके निशाने पर राजधानी दिल्ली के अलावा हरिद्वार का अर्धकुंभ भी था. मुख्य आरोपी आतंकी का नाम अखलाक बताया जा रहा है. इसके साथ ही तीन अन्य संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रॉ के साथ ज्वाइंट ओपरेशन में  इन्हें गिरफ्तार किया. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में छापेमारी जारी है. सूत्रों के मुताबिक इन्होंने दिल्ली एनसीआर में रेकी की थी. इसके अलावा हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ मेले के दौरान बड़े आतंकी हमले की साजिश थी. गिरफ्तार किए गए आतंकियों को दिल्ली लाकर इनसे पूछताछ की जा रही है.

उत्तराखंड पुलिस ने पाकिस्तान के एक संदिग्ध आतंकी नावीद के बारे में भी अलर्ट जारी किया है. वह पिछले साल मई में यूपी के शामली में आया था. उसके बाद वह गायब हो गया. कुंभ मेले के मद्देनजर पूरे राज्य में संदिग्ध आतंकी से संबंधित अलर्ट जारी किया गया है.

बताते चलें कि पिछले दिनों अल कायदा के एक आतंकी अब्दुल शमी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था. वह झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है, जो दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा था. उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सूचनाएं मिलीं.

सूत्रों ने बताया था कि जनवरी 2014 में अब्दुल दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था. वहां करांची में कुछ दिन रुकने के बाद मंसेरा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली. जनवरी 2015 में भारत वापस आ गया. वह कटक से गिरफ्तार अब्दुर रहमान के संपर्क में था.

भारत पर आतंकी संगठनों की नापाक नजर लगातार गड़ी हुई है. इस साजिश में अब अल कायदा भी शामिल हो गया है. लेकिन अल कायदा की साजिश को दिल्ली पुलिस ने बेनकाब कर दिया. एक-एक करके अलकायदा के कई आतंकवादी गिरफ्तार हो चुके हैं.

ऐसे हुआ था खौफनाक साजिश का खुलासा
पिछले साल अल कायदा इंडिया सब कॉन्टिनेंट के मुखिया मुहम्मद आसिफ को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद आतंक की उस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है, जिसके तहत अल कायदा भारत में अपनी जड़े जमाने की कोशिश में लगा है.

कटक से गिरफ्तार हुआ था अब्दुर रहमान
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के कटक से अल कायदा के ही दूसरे आतंकी अब्दुर रहमान को भी कब्जे में ले लिया था. दोनों भारत में अल कायदा के लिए जमीन तैयार कर रहे थे. आसिफ मूल रुप से यूपी के संभल का रहने वाला है, जबकि अब्दुर रहमान कटक का.

मजबूत कर रहे थे अल कायदा का नेटवर्क
मुहम्मद आसिफ तो बकायदा अल कायदा के गढ़ अफगानिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत लौटा था. दिल्ली और आसपास के इलाकों में अल कायदा का नेटवर्क तैयार कर रहा था. वहीं, अब्दुर रहमान ओडिशा और झारखंड में आतंकी संगठन का आधार मजबूत करने की कवायद में जुटा था.

source  :  Aajtak by (Anukool Mistri)

रुड़की से ISIS के चार आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली और हरिद्वार अर्धकुंभ मेले में हमले की थी साजिश Read More

एटीएम चोर की जनता से अपीलः हमारे चंगुल में मत आना

rsz_skimmer-1024x768-2  atm 001               जब आप एटीएम से पैसे निकालने जाते हैं, तो अक्सर एटीएम के अंदर या बाहर अपील लिखी होती है ताकि आप सावधान रहें. लेकिन अगर यही अपील एक एटीएम चोर आप से करे तो आप क्या कहेंगे. जी हां, एक ऐसा चोर जो पिछले दो वर्षों से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगा रहा था. दरअसल, उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून से एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो वर्षों से लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर या उनका पिन जानकर उन्हे चूना लगा रहा था. पुलिस की पकड़ में आने के बाद चोर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उन जैसे लोगों के चंगुल में न फंसें. एटीएम में अकेले जाएं. किसी अजनबी की मदद न लें.

देहरादून के एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चोर एक ऐसे शातिर गिरोह का सदस्य है, जो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर या कार्ड का पिन जानकर वारदात को अंजाम दिया करता था. ये गिरोह एटीएम सेंटर में अनजान लोगों की मदद के नाम पर उनका पासवर्ड जान लेता था और फिर कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगा देता था.

पुलिस ने जब इस चोर को पकड़ लिया तो यह संतों की तरह बातें करने लगा. लोगों को एटीएम ठगी से बचने के टिप्स देने लगा. चोर की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, दस कारतूस और कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया है. अब पुलिस एटीएम चोर के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है.

source : aajtak (अनुकूल मिस्त्री )

एटीएम चोर की जनता से अपीलः हमारे चंगुल में मत आना Read More

PM condoles the passing away of Sushil Koirala, former Nepal PM

modi-koirala-handshakeThe Prime Minister, Shri Narendra Modi has condoled the passing away of Shri Sushil Koirala, former Nepal PM.

“In Sushil Koirala ji, NC has lost a big leader who served Nepal for decades and India lost a valued friend. Pained by his demise. RIP.

Sushil Koirala ji’s simplicity holds lessons for all of us. My condolences to the Koirala family and people of Nepal in this hour of grief,” the Prime Minister said.

source :  PMIndia by (Anukool Mistri)

PM condoles the passing away of Sushil Koirala, former Nepal PM Read More

Danish Khan -India’s First Actor utilizing his Fan Following for Noble causes.

20151004_171914-02              Here’s the Young ,charismatic, multi -talented man from Hyderabad. Meet Danish Khan, Actor, Writer and an Independent Short Film maker ; who has been working day in and out to chase his dreams n turn them into Embarking his career by doing theatre dramas, he moved on to do short films which fetched him lots of recognition by many magazines and Besides this, Danish Khan has won a dozen of awards for his acting in His intensity and skills in acting paved a way for him and led many directors to approach him. He recently finished the shoot of an International film which is to be composed in 12 languages. The stalwart passion towards Acting and the joy of performing made this Master in Mechanical Engineering Graduate to desert his lucrative profession and plunge into the uncertain profession of acting.. Danish’s latest Directorial project TRAGEDY OF HYDERABAD”- is a 30 min Documentary Film mainly focussing on the Fall of Hyderabad & is an
honest attempt at providing a fair assessment of the rule of Nizam regime, and removing the many prejudices which mark the general attitude towards him..And the film has gained huge appreciation not only from Film industry people but also from Politicians..The film which is made after an vast and an extensive research by Danish Khan, will be screened in different parts of the country and Danish has no plans to release it on Youtube..Danish is such a newcomer Actor that enjoys one of the biggest fan following on Social media in India having more than a lakh fans on Facebook and Twitter much before his Bollywood debut. He has his fans spread all across India and Pakistan and when we asked Danish about this, he quoted “ Kuch nahi karke bhi Falak par hun, meri maa mujhko sitaara kehti hai “ Even Im surprised and at the same time very happy to know that there are so many people who love me much before I make a Bollywood debut, the credit goes to the blessings of my parents and those thousands of followers who respect and love my work. Insha Allah I will never make them regret .Apart from Acting, Danish also run an NGO Holding Hands Foundation which completes a year this month and in the very first year since its inception, Danish won 2 awards as “ BEST SOCIAL ACTIVIST” for his NGO. What failures (of your own) have you been able to learn from ? How did they change you ? Alhamdulillah I’ve never failed in any attempt in my life, be it my education or Acting..Luckily, my performance or my films won Awards in almost every Film Festival. But I really felt heartbroken when 2 of my Tollywood and Bollywood Feature Films were not released in which I played the Main Villain role because I expected a lot from those films as I worked really hard for it. I come from a Non filmy background and has no GODFATHER or any support in this field, I struggled a lot and I’m still doing it but I’m very happy the way life is taking turn .Recently many prominent and senior directors have promised me role in their films. Let’s see what happens, I’m prepared for everything.

Source : Anukool Mistri

Danish Khan -India’s First Actor utilizing his Fan Following for Noble causes. Read More

अश्लील इशारे के आरोपी बिट्टा, खुद अपनी सुरक्षा के इंतजाम कर 20 फरवरी को हों अदालत में पेश

MS Bitta, Delhi, नई दिल्ली-अश्लील इशारे के आरोपी एमएस बिट्टा की पेशी छूट पर अम्बाला की जज कीर्ति वशिस्ठ ने आज कहा की अदालत को इस बात से कोई मतलब नहीं है की आरोपी एमएस बिट्टा जेड प्लस में है 20 फरवरी को बिट्टा अदालत में पेश हों l अम्बाला शहर की नीलम शर्माने एमएस बिट्टा के खिलाफ अश्लील इशारे करने के आरोप में आईपीसी की धारा 504,506,509 के तहत केस दायर किया था जिसमे अदालत ने एमएस बिट्टा को नोटिस जारी किया था और जब बिट्टा लगातार कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो अदालत ने बिट्टा के गैर-जमानती वारंट जारी किये जिसके बाद आरोपी एमएस बिट्टा ने गुपचुप तरीके से 30 सितम्बर 2015 को अदालत में पेशी से पूर्व ही अपनी जमानत याचिका दायर की जिसपर जज कीर्ति वसिष्ठ की अदालत ने 25 हजार के मुचलके पर आरोपी एमएस बिट्टा को रिहा किया था लेकिन उसके बाद आरोपी एमएस बिट्टा अदालत में पेश नहीं हुए और हर बार पेशी छूट के लिए अदालत में अपने वकील के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजने लगे और यही नहीं आरोपी ने अदालत में फर्जी मेडिकल भेजकर पेशी छूट ली इस बात की भनक जब शिकायतकर्ता नीलम शर्मा को लगी तो उसने अदालत में याचिका दायर कर बिट्टा की जमानत रद्द करने की मांग की जिसपर अदालत ने आरोपी एमएस बिट्टा को नोटिस जारी किया हुआ है जिसपर आज तक आरोपी एमएस बिट्टा ने ना तो कोई जवाब दिया ना पेश हुए l जज कीर्ति वसिष्ठ की कोर्ट ने आरोपी एमएस बिट्टा के वकील राजेश गुप्ता को 13 जनवरी 2016 को आदेश दिए थे की वह सुनिश्चित करें की बिट्टा 30 जनवरी को हर हालत में कोर्ट में पेश हो l शिकायतकर्ता नीलम शर्मा के वकील चन्द्रमोहन सहगल व मोहित सहगल ने बताया की बिट्टा आज फिर कोर्ट पेशी पर नहीं पहुंचे और आरोपी एमएस बिट्टा ने अपने वकील राजेश गुप्ता के माध्यम से पेशी छूट की मांग की और कहा की वह जेड प्लस सुरक्षा में है और अदालत में सुरक्षा के कारणों से नहीं आ सकता और दूसरा आरोपी ने अपनी टांग में तकलीफ का हवाला दिया आरोपी एमएस बिट्टा की तरफ से पेशी की छूट एप्लीकेशन का शिकायतकर्ता के वकील मोहित सहगल ने अदालत के समक्ष जोरदार विरोध किया और कहा की आरोपी अपने आप को अदालत से बड़ा बनने की कौशिश कर रहा है लगातार अदालत के आदेशों की अवमानना कर रहा है और शिकायतकर्ता के वकील ने कहा आरोपी 28 जनवरी को अम्बाला शहर में मॉडल टाउन में देर शाम पहुंचा और लोगों के बीच रहा और मोहित सहगल ने कहा इससे एक दिन पहले पंजाब में आरोपी एमएस बिट्टा ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जो तमाम प्रमाण शिकायतकर्ता के वकील ने अदालत को सौंपे और अदालत ने मोहित सहगल की तरफ से दिए दस्तावेजों को फाइल का हिस्सा बनाया और शिकायतकर्ता की वकील ने कहा इससे पहले भी टांग की तकलीफ के चलते फर्जी मेडिकल के आधार पर पेशी छूट ले चूका है आरोपी एमएस बिट्टा कहता है उसकी टांग में तकलीफ है वह अपाहिज है उसके बावजूद भी आरोपी हजारो किलोमीटर का सफर करता है घूमता है सिर्फ अदालत में आते हुए एमएस बिट्टा की टांग में तकलीफ होती है और आरोपी एमएस बिट्टा को और कई खुलेआम घूमने में दिक्कत नहीं पर अदालत में आने से उसे सुरक्षा का खतरा होता है जो शिकायतकर्ता की एप्लीकेशन इसी अदालत में विचाराधीन है l वही,दोनों पक्षों की बहस के बाद जे.एम.आई.सी कीर्ति वसिष्ठ ने बिट्टा की पेशी छूट पर कहा की अदालत को इस बात से कुछ नहीं लेना की आरोपी एमएस बिट्टा जेड प्लस सुरक्षा में है इसलिए आरोपी अपनी सुरक्षा का इंतजाम खुद करें और 20 फरवरी को अदालत में पेश हो l ज्ञात रहे अम्बाला की महिला को वर्ष 2011 में अश्लील इशारे किये थे जिसमे आज बिट्टा आरोपी है नीलम शर्मा ने कहा अपने आप को देशभक्त कहलाने वाला बिट्टा महिलायों व अदालत की कितनी इज्जत करता है यह नजर आ रहा है नीलम शर्मा ने कहा इससे पहले भी आरोपी एमएस बिट्टा चंडीगढ़ में महिला को अश्लील इशारे कर चुका है l नीलम शर्मा ने कहा उन्हें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है लेकिन वह सजा करवाकर ही दम लेगी l

 कोर्ट ने कहा-बिट्टा को 20 फरवरी को अगर पेश ना हुई तो होगी कारवाई,शिकायतकर्ता नीलम शर्मा के वकील चन्द्रमोहन सहगल व मोहित सहगल ने बिट्टा की पेशी से छूट की एप्लीकेशन पर की जमकर की बहस,कहा-अदालत से ऊपर बनने की कौशिश कर रहा है बिट्टा,2 दिन पहले देर शाम अम्बाला मॉडल टाउन आया था उसके तमाम दस्तावेज वकील ने कोर्ट को सौंपे जिसे अदालत ने फाइल पर लिया पहले भी फर्जी मेडिकल भेजकर पेशी छूट ले चूका है आरोपी जिस पर कोर्ट ने लिया था गंभीर संज्ञान

अश्लील इशारे के आरोपी बिट्टा, खुद अपनी सुरक्षा के इंतजाम कर 20 फरवरी को हों अदालत में पेश Read More

14 जिलों में दिल्ली भाजपा जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में लगभग 100 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाले !

दिल्ली भाजपा
नई दिल्ली, 1 फरवरी।  दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भी केजरीवाल सरकार द्वारा नगर निगमों के बकाय न दिये जाने और भाजपा शासित नगर निगमों को बदनाम करने के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। सभी 14 जिलों में जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में लगभग 100 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाले और केजरीवाल सरकार के पुतले जलाये जिसमें पार्षदों, पूर्व विधायकों एवं अन्य पार्टी नेताओं ने भी भाग लिया।
दिल्ली भाजपा के नवीन शाहदरा जिला के कार्यकत्र्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता के नेतृत्व में जी.टी.बी. अस्ताल चैक, नंद नगरी उपायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किये गये।  इस अवसर पर श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्रीमती कमलेश, श्री सुनील झा, श्री संजय कौशिक आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।
बाहरी दिल्ली जिला में जिला अध्यक्ष श्री जयेन्द्र डबास के नेतृत्व में किराड़ी सुलेमान नगर में मंडल अध्यक्ष श्री रतन गूर्जर एवं अन्य कार्यकत्र्ताओं के साथ विरोध मार्च अमन विहार, जगदम्बा मार्किट, शुक्रबाजार रोड, सोमबाजार रोड, मथुरा रोड पर निकाला गया।
14 जिलों में दिल्ली भाजपा जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में लगभग 100 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाले ! Read More

शक्तिफार्म के नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ेदान, स्वच्छ भारत अभियान

IMG-20160126-WA006626 जनवरी 2016- गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर सुधा फाऊंडेशन के अंतर्गत (डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट कनेक्ट टु टेक्नोलॉजी )के द्वारा शक्तिफार्म के नगरपालिका क्षेत्र में 10 कूड़ेदान, स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगाएं गये !जिसमें आस-पास के लोगों ने बड़े ही जोर-शोर से सहयोग किया जिसमें शक्तिफार्म के चैयरमेन श्री सुकान्त ब्रह्म तथा अन्य सम्मानीय व्यक्ति भी शामिल हुए जिनमें अरुण मंडल, विशाल राय, देव रॉय, उत्तम मंडल तथा शक्तिफार्म के थाना प्रमुख ने भी सहयोग किया ! इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भी भागीदारी निभाई जिसमे विश्वजीत मल्लिक, श्वेता, साधना, प्रिया स्वर्णकार, अंशु रॉय, रॉय, संगीता प्रमुख थे

शक्तिफार्म के नगरपालिका क्षेत्र में कूड़ेदान, स्वच्छ भारत अभियान Read More

सांसद मनोज तिवारी बोले, ‘नहीं कहा आमिर को गद्दार, अखबार को भेजूंगा नोटिस’

manoj-aamir-khanमुंबई, अभिनेता आमिर खान को संसदीय समिति की बैठक में खुले  तौर पर देशद्रोही कहे जाने का उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के  मेगास्टार मनोज तिवारी ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी आमिर खान को गद्दार नहीं कह सकता। मनोज तिवारी ने कहा कि आमिर खान के द्वारा विगत दिनों असहनशीलता के मुद्दे पर दिये गये बयान से मैं व्यथित जरुर हूं मगर मैं उनके लिये ऐसे शव्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता हूं।  अतुल्य भारत कैंपेन के ब्रांड एम्बेसडर से हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अभी ये भी नहीं कह सकता कि उन्हें हटाया गया है कि नहीं हालांकि ये खबर एक अखबार के हवाले से आई लेकिन जब से इसपर सवाल पूछा गया तो मनोज तिवारी ने सिरे से इनकार कर दिया।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं सभ्य नागरिक हूं, मैं कभी ऐसे शब्द का इस्तेमाल नही कर सकता। आमिर खान के लिए मैंने कभी देशद्रोही शब्द  का इस्तेमाल नहीं किया,, अगर किसी अखबार ने छापा है तो तुरत माफी मांगे। ऐसा नहीं करने पर मैं अखबार को नोटिस भेजूंगा। सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘मेरी राय है कि आमिर खान को अतुल्य भारत का ब्रांड एंबैसेडर अब नहीं होना चाहिए। आमिर ने कहा कि भारत रहने लायक नहीं है। एक ही आदमी दोनों बातें कैसे कह सकता है?’ और ये आम नागरिक के रुप में मेरी राय है। मैं भी सिनेमा से जुड़ा हूं और आमिर खान भी सिनेमा से जुड़े हैं।   इस हिसाब से मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं।  ये मेरी छवि को बिगाड़ने का प्रयास है।

News Covered By: Kavita Vakchi
सांसद मनोज तिवारी बोले, ‘नहीं कहा आमिर को गद्दार, अखबार को भेजूंगा नोटिस’ Read More