फरीदाबाद 14 अप्रैल – सामाजिक समरसता मंच (फरीदाबाद) द्वारा इंद्रा कॉलोनी, यामाहा प्लांट के सामने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में विधायक विपुल गोयल ने शिरकत की । जबकि अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के जिला अध्यक्ष कर्नल समर सिंह ने की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पूरन देवी, श्रीराम अग्रवाल, एसएस सैनी, ओपी धामा विशिष्ठ अतिथि थे। विधायक विपुल गोयल ने सबसे पहले तो ले. कर्नल समर सिंह (जिला अध्यक्ष) , बी आर भाटी ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और राम अग्रवाल( संयोजक) का अभिनंदन किया । विधायक विपुल गोयल ने बाबा साहिब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होने कहा कि बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता थे । हिंदुस्तान बाबा साहब का ऋण कभी नहीं उतार पाएगा । विधायक विपुल गोयल ने इंद्रा कॉलोनी को हरियाणा सरकार द्वारा स्थाई करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलोनी के लिए निगम डेवलपमेंट चार्ज लगाएगा। जिसके बाद यहां भी अन्य कॉलोनियों की भांति सीवर, पानी, सड़क की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कॉलोनी के जर्जर कम्यूनिटी सेंटर को डा. भीमराव अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर का नाम देकर उसके जीर्णोद्दार की मांग स्वीकार की। इसके अलावा कम्यूनिटीसेंटर में जन सुविधा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की । सामाजिक समरसता मंच द्वारा विधवा पेंशन, वृद्वा पेंशन, सिनियर सिटिजन पेंशन, लाड़ली, आधार कार्ड नामांकन, वोटर कार्ड और शारीरिक रूप से विकलांग पेंशन के लिए करीब 500 फार्म भरवाए गए। इस मौके पर प्रतिभावान बच्चों कोविदायक विपुल गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख ऋषिपाल, रणधीर चौहान, मनोज भट्ट, प्रभुदयाल ठेकेदार, लक्ष्मण, प्रकाश पाठक, पिंकी शर्मा, रेखा शर्मा , इंद्रा देवी , हट्टी ठेकेदार , पूरन देवी , धर्मपाल , प्रवेश मेहता , विजय शर्मा , छत्रपाल (एडवोकेट) , राकेश सूरी (युवा मंडल अध्यक्ष) , मनोज (एडवोकेट), गोपाल शर्मा , मनोज कुमार , प्रवीण चौधरी , मनीष राघव, रघुवीर सिंह , प्रकाश पाठक , कैलाश शर्मा , रमन कपूर , संजीव सैनी , विपिन झां , अमित व अन्य लोग मौके पर मौजूद थे ।
फरीदाबाद की नहर में डूब रहा था युवक, 2 पुलिस कर्मियों ने कूद कर बचा ली जान
फरीदाबाद पुलिस कर्मियों के जांबाजी के किस्से आये दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं, खेड़ी पुलिस चौकी के दो पुलिस जवानों ने नहर में डूब रहे युवक की जान बचा उसे नई जिंदगी दी जिससे आस पास के लोग दोनों पुलिस कर्मियों के जांबाजी के किस्से बताते हुए नहीं थक रहे हैं । खेड़ी चौकी के कॉन्टेबल बिजेंद्र सिंह और धारा सिंह को परसों शाम सूचना मिली कि एक युवक पैर फिसलने से आगरा नहर में गिर गया है । दोनों पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक नहर में उसकी तलाश करते रहे । नहर में गिरने के बाद युवक काफी दूर बहता चला गया लेकिन अचानक दोनों पुलिस कर्मियों ने युवक को डूबता देखा तो नहर में छलांग लगा दी और युवक को बाहर ले आये । बाहर आते ही युवक बेहोशी की हालत में था लेकिन पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत कर उसे होश में लाया ।
युवक तीस वर्ष का था और झांसी का रहने वाला था जो फरीदाबाद मजदूरी करने आया था । होश में आने के बाद युवक ने बताया कि उसका नाम अरविन्द है और नहर के किनारे शौंच के लिए गया था लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया । फिलहाल युवक भारत कालोनी में रह रहा है । भारत कालोनी में रहने वाले सतीश कुमार प्रजापति ने बताया कि इन पुलिस कर्मियों ने वाकई बहादुरी का काम किया है और ऐसे पुलिस कर्मियों पर हमें गर्व है ।
Source:haryanaabtak.com
फरीदाबाद की नहर में डूब रहा था युवक, 2 पुलिस कर्मियों ने कूद कर बचा ली जान Read More








